उत्तर प्रदेश - Amrit Vichar

छात्रा का हत्यारा शिकंजे में! जिम ट्रेनर इमरान का आधी रात को एनकाउंटर, पैरों में लगी गोली
नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में दिल्ली विश्वविद्यालय की 21 वर्षीय छात्रा की हत्या के आरोपी व्यक्ति को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी आकिब उर्फ ​​इमरान (26) जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था। वह 26 अगस्त को लड़की के अपार्टमेंट में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या करने के बाद से फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 15 से अधिक टीम बनाई गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''घटना के बाद पूरे जिले में अवरोधक और जांच चौकियां बनाई गईं तथा आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गईं।

इमरान लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। एक सूचना के आधार पर विशेष कर्मियों और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।'' अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने इमरान को रोका, तो उनके बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी ने चार गोलियां दागीं जबकि पुलिस ने सात गोली चलाईं। इस गोलीबारी में तीन गोलियां इमरान के पैर में लगीं। पुलिस ने बताया कि इसके बाद इमरान को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

जिम में गलत व्यवहार के कारण निकाला गया थाा आरोपी इमरान

उसने बताया कि मामले में जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, इमरान लड़की को 18 महीने से जानता था। वह उससे पहली बार जिम में मिला था जहां वह ट्रेनर के तौर पर काम करता था। लड़की के परिवार से परिचित लोगों ने बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और 'कंटेंट क्रिएटर' व मॉडल के तौर पर काम करती थी। उसकी बड़ी बहन भी मॉडल है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और पश्चिम दिल्ली में 'मंगला हॉस्पिटल' के पास एक किराए के मकान में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी। जिम के एक कर्मचारी ने बताया कि इमरान ने जिम में लगभग तीन महीने तक काम किया था, लेकिन उपभोक्ताओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने की वजह से उसे करीब दो महीने पहले निकाल दिया गया था। उसके बाद से बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई को लड़की ने थाने जाकर पुलिस को शिकायत की थी कि इमरान उसका उत्पीड़न कर रहा है लेकिन उसने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने इमरान को नशे की लत के इतिहास के कारण नशा-मुक्ति केंद्र भेजा था। पुलिस ने बताया कि नशा-मुक्ति केंद्र में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद उसे 30 जुलाई को वहां से रिहा कर दिया गया।

उसने बताया कि लड़की इमरान के साथ अपना रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती थी लेकिन वह कथित तौर पर उसका पीछा करता रहा। पुलिस ने संदेह जताया कि आरोपी पिछले दो महीने से युवती के किसी और से बात करने को लेकर कथित तौर पर उससे नाराज था। उसने बताया कि 26 अगस्त की शाम को इमरान कथित तौर पर युवती के घर गया। उस दौरान वह अपने घर पर अकेली थी। दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद उसने कथित तौर पर चाकू से युवती पर कई बार वार किया और भाग गया। पुलिस सूत्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी शाम पांच बजकर 40 मिनट पर इमारत में घुसता दिख रहा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि तिलक नगर थाने को शाम सात बजकर 24 मिनट पर एक लड़की पर चाकू से हमले के बारे में सूचना मिली। युवती के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली महिला ने उसे इमारत की दूसरी मंजिल पर घायल अवस्था में देखा और उसने परिवार को सूचित किया जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

National Sports Day : तीन दिनों तक खेलों का मेला, UP के 75 जिलों में मनाई जाएगी मेजर ध्यानचंद की जयंती
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में नेशनल स्पोर्ट्स डे पर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बच्चों और युवाओं में खेल की भावना को बनाये  रखने के लिए और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश भर में खेल उत्सव का आयोजन करने जा रही है।

बता दें कि खेल विभाग की ओर से 29 से 31 अगस्त तक राज्य के सभी 75 जिलों में 3 दिवसीय विशेष खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी रहेगी, जो उद्घाटन और समापन समारोहों में शिरकत करेंगे।

फिट इंडिया और हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन

तीन दिवसीय खेल उत्सव के पहले दिन विशेष प्रार्थना सभा के साथ मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ फिट इंडिया की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही अंडर-14 बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता और स्थानीय खेल स्पर्धाओं की शुरुआत होगी। वहीं दिवंगत खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की स्मृति में डिजिटल प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

लोकल खेलों पर होगा फोकस

उत्सव के दूसरे दिन हॉकी मुकाबलों के साथ-साथ क्षेत्र के दो लोकप्रिय स्थानीय खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। एक घंटा खेल के मैदान में अभियान के तहत वार्मअप, दौड़, योग और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आखिरी दिन होगा संडेज ऑन साइकिल

वहीं अंतिम दिन संडेज ऑन साइकिल अभियान के साथ फिटनेस रैलियों का आयोजन होगा। स्कूल और कॉलेजों में फिटनेस पर परिचर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, स्वदेशी और इनडोर खेल आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित करने के साथ तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन होगा।

ये भी पढ़ें :

कानपुर में सजेगा UP T20 का मंच, काशी रुद्रास और नोएडा की होगी भिड़ंत

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण और रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
लखनऊ, अमृत विचार। रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे है। इस दौरान वह यूपी की राजधानी को विकास की कई बड़ी सौगातें देने जा रहे है। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।वह सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे। 29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण

दोपहर एक बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन व शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहे पर फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण करेंगी। शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। शाम 6:05 बजे वह कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचेंगे।

मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

30 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। कैंट क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के निकट रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम चार बजे होटल ताज में पीएम-सेतू कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें :

IOB Security Guard Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती, 14 सितंबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल एक्स-सर्विसमैन और एक्स-अग्निवीर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का आर्मी, नेवी या एयरफोर्स से संबंधित होना जरूरी है।

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पात्रता के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।

एक्स-सर्विसमैन के लिए आयु में छूट

एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को 26 वर्ष की निर्धारित अधिकतम आयु के अलावा सैन्य सेवा की अवधि और उसके ऊपर 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। हालांकि, इस छूट के बाद उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एक्स-अग्निवीर के लिए नियम

एक्स-अग्निवीर उम्मीदवारों को भी 21 वर्ष से अधिक की सेवा अवधि और उसके ऊपर 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

10वीं पास होना जरूरी, ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए

उम्मीदवार का 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। वहीं, अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष परीक्षा पास नहीं की होनी चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार को तमिल भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना अनिवार्य है।

14 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म

IOB Security Guard Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 29 सितंबर 2026 तक निकाला जा सकेगा।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन के लिए IBPS के संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया:

संबंधित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं।

“Click here for New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद आवेदन फॉर्म में अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

निर्धारित स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

फॉर्म को सबमिट करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन पूरी तरह निशुल्क

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी पात्र अभ्यर्थी बिना फीस दिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट करें महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण

तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू

25 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

14 सितंबर 2026

आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट

29 सितंबर 2026 तक

आयु की गणना

1 अगस्त 2026

यह भी पढ़ेंः UP में 1 लाख सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान, CM योगी बोले- अगले 6 महीने में मिलेंगे नियुक्ति-पत्र

Raksha Bandhan 2026: लाल, पीली या केसरिया… किस रंग की राखी बांधना माना जाता है शुभ? जानें धार्मिक महत्व
लखनऊः भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, ताकि उसकी सुख-समृद्धि और लंबे जीवन की कामना कर सकें। इस त्योहार के आस-पास बाजारों में विभिन्न रंगों और डिज़ाइनों की राखियों की भरमार हो जाती है। इनमें विशेषकर लाल, पीला और केसरिया रंग की राखियों की मांग अधिक होती है, जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता में शुभता और सकारात्मकता से जुड़ाव होता है।

लाल रंग की राखी को क्यों माना जाता है खास?

भारतीय संस्कृति में लाल रंग को प्रेम, शक्ति, उत्साह और मंगल का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ में भी रोली और सिंदूर जैसी सामग्रियों में लाल का उपयोग किया जाता है। इसी कारण रक्षाबंधन पर लाल राखी को भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और मजबूती का प्रतीक माना जाता है।

पीली राखी का क्या है धार्मिक महत्व?

पीला रंग ज्ञान, शुभता और समृद्धि का प्रतीक है।धि से जुड़ा माना जाता है। धार्मिक परंपराओं में भगवान विष्णु के पीले वस्त्रों का उल्लेख मिलता है। पूजा में हल्दी और पीले रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल भी शुभ माना जाता है। ऐसे में पीली राखी को भाई के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना से जोड़कर देखा जाता है।

केसरिया रंग की राखी क्यों होती है शुभ?

केसरिया रंग त्याग, साहस, ऊर्जा और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। भारतीय संस्कृति में इस रंग का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन पर केसरिया रंग की राखी बांधने को भाई के जीवन में शक्ति, सकारात्मकता और साहस की कामना से जोड़ा जाता है।

कब है राखी बांधने का शुभ समय?

दिए गए पंचांग विवरण के अनुसार, श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। वहीं, राखी बांधने के लिए 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक का समय बताया गया है।

यह भी पढ़ेंः Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को ही क्यों मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नोट: राखी बांधने का मुहूर्त स्थानीय पंचांग और स्थान के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र के पंचांग के अनुसार समय की पुष्टि करना उचित रहेगा।

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन आज, इतने घंटे का रहेगा शुभ समय,जानिये राखी बांधने का सबसे खास मुहूर्त
लखनऊ,अमृत विचार : भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन आज शुक्रवार को मनाया जा रहा है। श्रावण मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर घरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना कर रही हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दे रहे हैं।

पंचांग के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे शुरू हुई और 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो चुकी है, इसलिए शुक्रवार को राखी बांधने के लिए शुभ समय उपलब्ध रहेगा।

सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे खास मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। इस तरह बहनों के पास राखी बांधने के लिए करीब 3 घंटे 51 मिनट का शुभ समय है। हालांकि अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय में अंतर के कारण मुहूर्त में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।

ऐसे करें राखी का पूजन

राखी बांधने से पहले बहनें पूजा की थाली सजाएं। इसमें रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखें। भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत लगाएं और फिर रक्षा सूत्र बांधें। इसके बाद भाई का मुंह मीठा कराकर आरती करें। भाई भी बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा और सुख-समृद्धि का संकल्प ले।

भद्रा में राखी बांधना माना जाता है वर्जित

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो चुकी है, इसलिए बहनों को भद्रा समाप्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

रक्षाबंधन का पर्व केवल रक्षा सूत्र बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है। यही वजह है कि इस पर्व को लेकर बाजारों से लेकर घरों तक खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

राहुकाल में नहीं बांधी जाती राखी

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक 'रक्षाबंधन' का पावन पर्व आज देश भर में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का कोई साया नहीं है, जिससे बहनों को दिनभर राखी बांधने के लिए लंबा समय मिल रहा है। हालांकि, ज्योतिषविदों ने सचेत किया है कि आज दिन के एक विशेष समय पर राहुकाल रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज राहुकाल सुबह 10:32 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा। इस 1 घंटे 35 मिनट की अवधि के दौरान राखी बांधना पूरी तरह वर्जित और अशुभ माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल को दिन का सबसे अशुभ समय माना जाता है। इस अवधि का स्वामी क्रूर ग्रह 'राहु' होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, राहुकाल में किए गए किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य का फल सकारात्मक नहीं होता है। इस अशुभ घड़ी में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने से भाई के जीवन में अनचाही परेशानियां आ सकती हैं, उसकी तरक्की में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं और भाई-बहन के संबंधों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यही कारण है कि बहनें इस समय अवधि का विशेष ध्यान रखती हैं और इसमें राखी नहीं बांधती हैं।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, इन पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत: बलरामपुर में चल रहा था इलाज
लखनऊ, अमृत विचार: स्वाइन फ्लू ने राजधानी में इस सीजन में पहली जान ले ली। इंदिरानगर निवासी 50 वर्षीय महिला की गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को कुछ दिन पहले सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिवारीजनों ने पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 25 अगस्त को उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने लक्षणों को देखते हुए स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच कराई। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला की सांस लेने में परेशानी लगातार बढ़ती गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ जीवनरक्षक उपकरणों पर रखा गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी रहा, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मरीज ने दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू से मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है।

परिवार की भी होगी निगरानी

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब महिला की ट्रेवल हिस्ट्री और संक्रमण से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाएगी। महिला के संपर्क में आए लोगों की भी निगरानी की जा सकती है। परिवार के अन्य सदस्यों को फिलहाल आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवारीजनों को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों के मुताबिक परिवार के सदस्यों में किसी को सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।

सांस की तकलीफ को न करें नजरअंदाज

स्वाइन फ्लू में सामान्य तौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। गंभीर मरीजों में सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है। खासकर सांस फूलने या ऑक्सीजन स्तर गिरने जैसे संकेत मिलने पर मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी है। राजधानी में सीजन की पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की स्थिति पर नजर बढ़ा दी है।

Hardoi News: बेटियों संग 6 साल बाद सनातन धर्म में लौटीं बरखा, 'घर वापसी' पर जताई खुशी, कहा- 'बेहद खुश हूं'
हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जनपद के पिहानी कस्बे स्थित मां सिंह वाहिनी मंदिर परिसर में बरखा नामक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ सनातन धर्म में वापसी की। छह साल पहले उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। यह 'घर वापसी' अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे हवन पूजन हुआ।

अनुष्ठान के बाद बरखा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मूल धर्म में लौटकर उन्हें असीम आत्मशांति और प्रसन्नता महसूस हो रही है। पिहानी के मोहल्ला लोहानी की निवासी बरखा वाल्मीकि समाज से आती हैं। उनके जीवन में पिछले कुछ वर्ष कठिन रहे। पिता के निधन और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्होंने छह वर्ष पूर्व विवाह के उद्देश्य से ईसाई धर्म स्वीकार किया था।

हालांकि, विवाह के बाद उन्हें गंभीर वैवाहिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिसके कारण मामला तलाक तक पहुंच गया। इन विषम परिस्थितियों से उबरने के बाद बरखा ने पुरोहित चमन किशोर जोशी से संपर्क किया और अपने मूल सनातन धर्म में लौटने की इच्छा जताई। इसके पश्चात स्थानीय समाज, पुरोहितों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से परामर्श के बाद मां सिंह वाहिनी मंदिर में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन तय किया गया।

बेटी की घर वापसी से पूरा परिवार खुश

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरखा ने अपनी दोनों बेटियों-प्रार्थना और आराधना-के साथ हवन कुंड में आहुतियां दीं। बरखा की मां प्रीति ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी की धर्म में वापसी से पूरा परिवार खुश है।

इस अवसर पर हरिहर दास प्रेमी बाबा, पुरोहित चमन जोशी, लालमणि मिश्रा, बजरंग सेवा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा सहित विश्व हिंदू परिषद और स्थानीय संगठन के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से बरखा व उनकी बेटियों का सनातन धर्म में स्वागत किया और उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें:-यूपी के जवान बचाएंगे जान, नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए योगी सरकार ने भेजी SDRF और PAC

Shravasti News : नाले से रेस्क्यू की गई डॉल्फिन की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
सिरसिया (श्रावस्ती), अमृत विचार : श्रावस्ती जिले के ककरदरी वन क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास नाले में गुरुवार को ग्रामीणों को एक डॉल्फिन मछली दिखाई दी। डॉल्फिन मिलने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ वेद प्रकाश और ककरदरी रेंजर मोहित श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला। उसे पानी से भरे पिकअप वाहन में रखकर सुरक्षित बचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग की योजना डॉल्फिन को बहराइच-भिनगा मार्ग स्थित भाखला पुल के पास राप्ती नदी में छोड़ने की थी। लेकिन नदी में छोड़ने से पहले जब वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को देखा तो उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी।

जानिए क्या बोले एसडीओ वेद प्रकाश

कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम मृत डॉल्फिन को वापस भिनगा रेंज लेकर पहुंची। डॉल्फिन की मौत कैसे हुई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसडीओ वेद प्रकाश और ककरदरी रेंजर मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि डॉल्फिन की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News: रक्षाबंधन कल, कलाई पर बंधेगा बहनों का प्यार, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, जमकर हुई खरीददारी

Barabanki News: रक्षाबंधन कल, कलाई पर बंधेगा बहनों का प्यार, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, जमकर हुई खरीददारी
बाराबंकी, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को बाजार में रौनक बढ़ गई। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर कस्बाई बाजारों तक राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर बहनों ने अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में आकर्षक डिजाइन और रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें लोगों को अपनी ओर खींचती रहीं।

कल शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्यौहार होने के चलते माहौल उत्साह से भरा रहा। कई दिन के इंतजार के बाद राखी की सजी दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। मनपसंद राखी खरीदने निकलीं महिलाएं, युवतियां व बच्चे दुकान पर मोलभाव करते दिखे। यही नहीं पर्व से जुड़ी रस्म के तहत मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शहर व ग्रामीण इलाकों की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए दौड़भाग लगी रही।

हालांकि चीनी की महंगाई ने मिठाई के दाम आसमान चढ़ा दिए इसके बावजूद मिठाई की मांग में कमी नहीं आई। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की तैयारियां पहले से ही कर रखी थीं। बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों ने भाइयों के लिए मिठाई, कपड़े और अन्य उपहार भी खरीदे। बाजारों में चहल-पहल के चलते पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। राखी और मिठाई की खरीदारी के साथ ही बहनों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बाजारों में देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

बहनों ने बस से तय की दूरी, रही गहमागहमी

भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए एक दिन पहले से ही बहनों का सफर जारी है। सरकार के बसों पर तीन दिन के लिए मुफ्त यात्रा के ऐलान ने बहनों को खुश कर दिया। सारी तैयारी पूरी होते ही राखी बांधने को निकलीं बहनों ने बसों से दूरी तय की। बाराबंकी में करीब से लेकर दूर की यात्रा के लिए अनुबंधित बसों का सहारा लिया, भीड़ उमड़ने से बस स्टैंड पर खासी गहमागहमी रही, महिला सिपाहियों को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं लंबी दूरी के लिए बाईपास पर महिलाएं, युवतियां बसों का इंतजार करती नजर आईं। आलम यह रहा कि गुरुवार को किसी भी बस में तिल भर पैर रखने की जगह नहीं बची।

स्कूली बच्चों ने एसपी को बांधी राखी

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पायनियर इंटर कॉलेज और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें और जनपद की सभी महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।

छात्राओं ने अधिकारियों को बांधा रक्षा-सूत्र

फतेहपुर : सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, उपनिबंधक अवधेश मिश्र और सीओ जगत राम कनौजिया समेत प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा-सूत्र बांधकर पर्व का सामाजिक संदेश दिया। अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद व उपहार देते हुए उनकी सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के वंदना सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व पूजन-अर्चन कर किया।

वीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज, राष्ट्र और प्राणीमात्र की रक्षा के दायित्व का संकल्प भी है। अनिल कुमार वर्मा ने पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की 11 बहनों यशी सैनी, मुस्कान यादव, प्रियंका वर्मा, शुभी वर्मा, अर्पिता वर्मा, तनिष्का चौहान, निकिता वर्मा, अनुप्रिया वर्मा, वैष्णवी, नन्दिनी एवं अस्मिता वर्मा ने तहसीलदार, चिकित्सा अधिकारी तथा कोतवाली फतेहपुर में अधिकारियों को रक्षा-सूत्र बांधा। इस दौरान विद्यालय में हरियाली तीज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं राखी निर्माण कार्यशाला भी हुई।

यह भी पढ़ें:-UP Startup Mission : CM योगी ने लॉन्च किया ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन’ का पोर्टल, कहा- दुनिया में बदल रही यूपी की तस्वीर

रक्षाबंधन 2026 : त्योहार पर मिलावट का साया, लखनऊ से श्रावस्ती तक खाद्य विभाग का एक्शन
लखनऊ, अमृत विचार : वर्ष 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त यानी कल शुक्रवार को मनाया जाएगा, लेकिन इसकी तैयारियों बीते कई दिनों से चल रही हैं। रक्षाबंधन पर लोग मिठाइयों की खूब खरीदारी करते हैं, लेकिन त्योहार के बीच ही लखनऊ, सीतापुर,गोण्डा, श्रावस्ती, जालौन  समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई में मिठाइयों का जो सच सामने आया है, उसने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

लखनऊ के एफएसडीए टीम ने शनिवार से गुरुवार के बीच कई मिठाइयों के निर्माण इकाइयों और दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की है, लखनऊ के जिन इलाकों में कार्रवाई हुई है उनमें बंथरा-बिजनौर रोड, काकोरी, मलिहाबाद, कठौली और नादरगंज में स्थित निर्माण इकाइयां शामिल हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने पेड़ा, रिफाइंड सोयाबीन तेल, चांदी के वर्क वाली बरफी, बेसन लड्डू,  काला जाम, पेड़ा, कलाकंद सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं।

बिना लाइसेंस चल रही मिठाई निर्माण इकाई बंद

खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) के अधिकारी रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी रोकने के लिए मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की सघन जांच करते हुये

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल ने गुरुवार को नीवा कासिम खेड़ा स्थित रिंकू की मिठाई निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम ने पेड़ा, रिफाइंड सोयाबीन तेल चांदी के वर्क का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। संदिग्ध गुणवत्ता पाए जाने पर मौके से 180 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल को सीज कर दिया। बाजार में इसकी अनुमानित किमत 40,860 के करीब बताई जा रही है,इसके अलावा परिसर में मिली 200 किलो मिठाइयों को भी नष्ट कर दिया गया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि जिन मिठाइयों का निर्माण यहां हुआ था वह मानव के उपयोग करने लायक नहीं थीं। वहीं संचालक की तरफ से वैध खाद्य लाइसेंस भी नहीं दिखाया गया, जिसके कारण इस निर्माण इकाई को ही बंद करा दिया गया है।

भैंसों के बीच बनाई जा रही थी मिठाई

शनिवार को काकोरी के हरदोईया लाल नगर में स्थित शिवाछी स्वीट्स हाउस खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी, जिस जगह पर मिठाइयों को बनाने का काम हो रहा था, वहां चारो तरफ गंदगी ही गंदगी थी। मिठाई निर्माण की जगह पर गंदा पानी और मक्खियों का जमावड़ा तो था ही, वहां भैंसें भी बंधी थीं। जांच करने पहुंचे अधिकारियों की मानें तो गोबर के छीटे मिठाइयों पर पड़ रहे थे, जो मिठाइयों को दूषित बना रहे थे, गंदे पलास्टिक के ड्रमों में करीब 1000 लीटर दूषित घोल था, जिसमें मक्खियां भी पड़ी हुई थीं। जांच के दौरान 2600 किलो से अधिक माल को नष्ट करने के चिन्हित किया गया, साथ ही जिस  जगह पर मिठाइयां बन रही थीं, उस कमरे को सील कर दिया गया था। यह मामला तो बानगी मात्र है।

4.62 लाख मूल्य का कच्चा माल और खाद्य सामग्री को किया सीज

एफएसडीए टीम ने बुधवार को मलिहाबाद, कठौली तथा नादरगंज में कार्रवाई करते हुये बेसन लड्डू, बरफी, काला जाम, पेड़ा, कलाकंद सहित 26 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। इसके अलावा लगभग 4.62 लाख मूल्य का कच्चा माल एवं खाद्य सामग्री सीज कराने के साथ 50,000 मूल्य का खराब मिल्क केक व बरफी मौके पर नष्ट कराई।

500 लीटर चीनी घोल एवं एक क्विंटल दूषित मिठाई कराई नष्ट

टीम ने हरदोई रोड स्थित बनिया खेड़ा में आकृति गृह उद्योग का निरीक्षण किया। जिसमें सूजी पेड़ा, लाल पेड़ा, सूजी हलवा, सूजी बरफी एवं कलाकंद का निर्माण होते पाया गया। मौके पर 500 लीटर चीनी घोल तथा एक क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट कराई। इसके अलावा स्थल से लाल पेड़ा, सूजी पेड़ा, कलाकंद, सूजी बर्फी, सूजी हलवा, एसएमपी, रिफाइंड पामोलीन ऑयल एवं चीनी सहित कुल 9 नमूने लिए।

50 किलो खराब बरफी व मिल्क केक कराया नष्ट

टीम को मलिहाबाद तहसील के ग्राम रहीमाबाद में चौराहे पर स्थित रमेश तिवारी की मिठाई दुकान के निरीक्षण में 10 क्विंटल विभिन्न मिठाइयां मिलीं। मिलावट के संदेह पर मौके से काला जाम, बेसन लड्डू, बरफी, वर्कयुक्त बरफी, रसगुल्ला, गोंद का लड्डू एवं अनरसा के 7 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। 50 किलो मिल्क केक व बरफी खराब पाये जाने पर खाद्य कारोबारी ने मौके पर स्वयं नष्ट करा दिया। नादरगंज स्थित श्याम उद्योग के निरीक्षण मेंएफएसडीए टीम ने मौके से मिल्क केक (गोपिका ब्रांड), कलाकंद, डोडा बर्फी, देसी घी, रिफाइंड सोयाबीन तेल, एसएमपी, सिट्रिक एसिड, वनस्पति एवं काजू बर्फी सहित कुल 10 नमूने लिए। खराब 50 किग्रा मिल्क केक एवं मूंगफली दाना मौके पर नष्ट कराया। संदेह के आधार पर परिसर में पाए गए लगभग 4.62 लाख मूल्य की खाद्य सामग्री सीज कर दी।

भरोसे की मिठास और सख्त कार्रवाई की दरकार

अधिवक्ता त्रिभुवन पाण्डेय

अधिवक्ता त्रिभुवन पाण्डेय के मुताबिक त्योहारों के आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ना स्वाभाविक है,लेकिन इसके साथ ही  मिलावटखोरी का काला कारोबार भी शुरू हो जाता है। ऐसे में या तो शुद्धता की सटीक जानकारी हो, नहीं तो केवल पुरानी और भरोसेमंद स्थानीय दुकानों पर ही निर्भर रहना ठीक होता है,बहुत ब्रांडेड विज्ञापनों की चमक में नहीं पड़ना चाहिए । स्थानीय दुकानदारों से जुड़ा यह भरोसा हमारी संस्कृति का एक हिस्सा भी है, बावजूद इसके केवल भरोसे के सहारे आम लोगों के  स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं छोड़ा जा सकता।  समय की आवश्यकता है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो नजीर बन सके। चंद रुपयों के मुनाफे के लिए लोगों की जिंदगी से खेलने वाले ये मिलावटखोर किसी अपराधी से कम नहीं हैं। जब तक इन पर कड़े जुर्माने, दुकान सील करने और सजा जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भय और जिम्मेदारी का माहौल नहीं बनेगा। शुद्ध और सुरक्षित भोजन पाना हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है। प्रशासन को चाहिए कि वह त्योहारों पर केवल रस्मी जांच न करके, ऐसे कड़े कदम उठाए जो मिलावटखोरों की रीढ़ तोड़ सकें, ताकि जनता का भरोसा और सेहत दोनों महफूज रहें।

सीतापुर : खुशियों की मिठास में मिलावटखोरी का तड़का!

सीतापुर में बाढ़ और कटान प्रभावित महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के रामपुर मथुरा ब्लॉक क्षेत्र के बाजार मिठाइयों से सजे हैं। भगवतीपुर, बहादुरगंज, चांदपुर, बांसुरा समेत विभिन्न बाजारों में अस्थायी स्टॉल और मिठाई की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। दूर-दराज के ग्रामीण भी त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन बढ़ती मांग के बीच मिठाइयों की शुद्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान समय में शुद्ध और मिलावटी खोए की पहचान करना आसान नहीं रह गया है।हालांकि, विभाग की ओर से दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों द्वारा मानक विपरीत पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, मगर इसके बावजूद विभागीय छापेमारी के बीच मिलावटखोरों पर कार्रवाई महज औपचारिकताओं में ही सिमट कर रह गई है।

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिठाई की दुकानों, खोया विक्रेताओं और निर्माण इकाइयों की जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट में मानक विपरीत मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जुर्माना और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी

गोण्डा में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को तरबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर मांझा समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर प्रथमदृष्टया मिलावटी पाए गए खाद्य पदार्थों के 22 नमूने लिए और करीब 70 हजार रुपये मूल्य की मिठाइयों को नष्ट कराया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान सचल दल ने करीब 10 हजार रुपये कीमत की 20 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की। इसके अलावा 264 किलोग्राम अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है, कब्जे में लेकर मौके पर ही नष्ट करा दिए गए। सूत्रों ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

श्रावस्ती : रंग बिरंगी मिठाइयां कहीं बिगाड़ न दें सेहत

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लोगों को लुभाने के लिए हर जगह दुकानें सज गई हैं। दुकानों के बाहर रंग बिरंगी मिठाइयां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं खुले में बिक रही इन मिठाइयों से लोगों के सेहत पर भी गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है। भिनगा, इकौना, मल्हीपुर, जमुनहा, गिलौला हो या सिरसिया बाजार। सभी जगह सड़क किनारे मिठाई कारोबारियों ने अपना स्टॉल सजा दिया है। इन दुकानों पर खुले में ही मिठाइयां बेंची जा रही हैं। इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदर्श कुमार का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर लगातार छापामारी की जा रही है। गुरुवार गिलौला बाजार में 20 किलो लड्डू को नष्ट कराया गया है। इसके पहले गिलौला में ही फंगस लगा खोआ भी नष्ट कराया गया था। अन्य बाजारों में भी निगरानी की जा रही है। सड़क किनारे खुले में मिठाई बेंचना गलत है। जहां गड़बड़ी मिली कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गुरुवार को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डॉ. सी.आर. प्रजापति ने बताया कि गठित टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के चार नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान उरई नगर पालिका क्षेत्र के राजमार्ग घंटाघर स्थित बच्चाराम स्वीट्स एंड बेकर्स से मिल्क केक का एक नमूना लिया गया। इसके अलावा कालपी रोड पर जायसवाल होटल के पास स्थित टिक्कू पेड़ा वाले के प्रतिष्ठान से पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। इसी क्रम में कोंच तहसील के ग्राम नई मऊ में संचालित रमाकान्त यादव की खोया भट्टी से खोया तथा जालौन तहसील के मदारीपुर स्थित साईं स्वीट्स हाउस से पेड़ा का नमूना लिया गया। विभाग द्वारा सभी चार नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार एवं झनकार सिंह शामिल रहे। डॉ. प्रजापति ने बताया कि जनपद में शुद्ध एवं सुरक्षित दूध, दुग्ध उत्पाद तथा अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए निगरानी और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट हिदायत दी जा रही है कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न करें।

ऐसे करें मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान

चांदी का वर्क: एल्युमिनियम वर्क को उंगलियों से मसलने पर शुद्ध चांदी का वर्क चूर्ण जैसा बिखर जाता है, जबकि एल्युमिनियम छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटता है। आग में जलाने पर भी दोनों में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है।

दूध और दुग्ध उत्पाद: दूध, पनीर, खोया और छेना में स्टार्च आयोडीन (टिंचर ऑफ आयोडीन) की 2-3 बूंद डालें। नीला रंग बनने पर स्टार्च की मिलावट की आशंका होती है।
दूध में डिटर्जेंट: दूध में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं। गाढ़ा झाग बनने पर डिटर्जेंट की मिलावट हो सकती है, जबकि शुद्ध दूध में केवल हल्की झाग बनती है।
घी और मक्खन में स्टार्च: आधा चम्मच घी या मक्खन में आयोडीन की कुछ बूंद डालें। नीला रंग बनने पर स्टार्चयुक्त पदार्थ की मिलावट की आशंका होती है।
मसाले और खाद्य सामग्री: काली मिर्च में पपीते के बीज पानी में डालने पर शुद्ध काली मिर्च नीचे बैठ जाती है, जबकि पपीते के बीज ऊपर तैरते हैं। देखने पर पपीते के बीज चिकने और अंडाकार होते हैं।
लाल मिर्च में कृत्रिम रंग: पानी में लाल मिर्च पाउडर डालते ही यदि रंग की धारियां उतरने लगें तो कृत्रिम रंग की मिलावट हो सकती है।
हल्दी में कृत्रिम रंग: एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी डालें। शुद्ध हल्दी नीचे बैठते समय हल्का पीला रंग छोड़ती है, जबकि मिलावटी हल्दी पानी को गहरा पीला रंग देती है।
दालचीनी में कैसिया: असली दालचीनी की परतें बेहद पतली होती हैं। कैसिया की छाल मोटी और कई परतों वाली दिखाई देती है।
हींग में मिलावट: थोड़ी हींग जलाने पर शुद्ध हींग कपूर की तरह जलती है। पानी में घोलने पर शुद्ध हींग का घोल दूधिया सफेद बनता है और उसमें तलछट नहीं रहती।
शहद में चीनी की चाशनी: पानी में शहद की एक बूंद डालें। शुद्ध शहद तुरंत नहीं घुलता, जबकि मिलावटी शहद पानी में फैलने लगता है। शहद में भीगी सूती बत्ती आसानी से जल जाती है, जबकि पानी मिला होने पर वह नहीं जलती या चटकने की आवाज करती है।
तेल में रासायनिक मिलावट: कुछ प्रकार की रासायनिक मिलावट की पहचान विशेष अभिकर्मकों से की जाती है, जिसका प्रदर्शन मोबाइल प्रयोगशाला में किया गया।
लौंग: अच्छी गुणवत्ता वाली लौंग पानी में नीचे बैठ जाती है, जबकि इस्तेमाल की जा चुकी लौंग ऊपर तैरने लगती है।
सरसों: सरसों के बीज चिकने होते हैं और दबाने पर अंदर से पीले दिखाई देते हैं। सत्यानाशी (आरगेमोन) के बीज खुरदरे, काले और अंदर से सफेद होते हैं।
चायपत्ती: फिल्टर पेपर या सफेद कागज पर पानी की कुछ बूंदें डालने से यदि रंग की धारियां बनें तो कृत्रिम रंग की मिलावट की आशंका हो सकती है।
हरी मटर: हरी मटर को आधे घंटे पानी में भिगोकर रखें। यदि पानी का रंग अलग होने लगे तो कृत्रिम रंग की मिलावट हो सकती है।

श्रावस्ती : सड़क किनारे सजे हैं मिठाइयों के स्टॉल, खुले में बेची जा रही मिठाइयां
श्रावस्ती, अमृत विचार: रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में मिठाई की खरीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। लोगों को लुभाने के लिए हर जगह दुकानें सज गई हैं। दुकानों के बाहर रंग बिरंगी मिठाइयों की खुली  किश्तियाँ लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं खुले में बिक रही इन मिठाइयों से लोगों के सेहत पर भी गलत प्रभाव पड़ने की आशंका ह

भिनगा, इकौना, मल्हीपुर, जमुनहा, गिलौला हो या सिरसिया बाजार। सभी जगह सड़क किनारे मिठाई कारोबारियों ने अपना स्टॉल सजा दिया है। इन दुकानों पर खुले में ही मिठाइयां बेंची जा रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है। दुकानदार को न तो लोगों के सेहत की चिंता है न ही विभाग का डर। खरीदार भी इन मिठाइयों की खरीदारी भी कर रहे हैं।

इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदर्श कुमार का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर लगातार छापामारी की जा रही है। गुरुवार गिलौला बाजार में 20 किलो लड्डू को नष्ट कराया गया है। इसके पहले गिलौला में ही फंगस लगा खोया भी नष्ट कराया गया था। अन्य बाजारों में भी निगरानी की जा रही है। सड़क किनारे खुले में मिठाई बेचना गलत है। जहां गड़बड़ी मिली कार्रवाई की जाएगी।