बरेली - Amrit Vichar

Shahjahanpur News : गंगा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस जानवरों से टकरा कर एंबुलेंस पलटी
अमृत विचार : शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास से निकले गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा जानवर से टकरा कर एम्बुलेंस पलट गई, हादसे में एंबुलेंस चालक घायल हो गया।

गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास से गंगा एक्सप्रेसवे निकला है। एक्सप्रेस वे पर छुट्टा पशुओं को रोकना मुश्किल है, क्योंकि एक्सप्रेसवे कुछ जगह पर सर्विस रोड के बराबर ऊंचा है, जिससे छुट्टा पशु चढ़कर एक्सप्रेसवे पर अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में हरदोई से वापस आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर में जा घुसी, जिससे चालक सर्वेश के कंधे और हाथों में छोटे आईं है। चालक सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि वह मेरठ से हरदोई मरीज छोड़ने गया था, मरीज छोड़ने के बाद वह वापस मेरठ को जा रहा था, अचानक छुट्टा पशु आने से उसके साथ हादसा हो गया ।

इसे भी पढ़ें-: शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा पूरा परिवार! डीएम के सुरक्षा गार्डों ने कैसे रोका बड़ा हादसा

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा पूरा परिवार! डीएम के सुरक्षा गार्डों ने कैसे रोका बड़ा हादसा
अमृत विचार : शाहजहांपुर जिले के तिलहर के मौजमपुर निवासी मनोज, पत्नी सुनीता, बेटी राधिका और पूनम ने खुद पर डीजल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही डीएम के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद सभी को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सामने ले जाया गया।

डीएम को मनोज ने बताया कि उसके पिता फकीरे लाल का 2021 में निधन हो गया था, वह नगर पालिका से रिटायर हुए थे, लेकिन उनका कोई भी भुगतान अब तक नहीं किया गया, बताया कि भुगतान के लिए वह लगातार नगर पालिका जाते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती है।

मनोज ने बताया कि उनका मकान जर्जर हो चुका है, आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, वह सरकारी आवास के लिए भी दर दर भटक रहे हैं, लेकिन सुनवाई इसकी भी नहीं हो रही है। डीएम ने मनोज को आश्वासन दिया कि वह नगर पालिका में पिता के अटके भुगतान को जल्द कराएंगे। साथी सरकारी आवास भी दिलाएंगे। डीएम की बात से संतुष्ट होने के बाद मनोज, पत्नी सुनीता और दोनों बेटियों को पुलिस ले गई और सुरक्षा में उनके घर मौजमपुर भिजवा दिया।

डीएम ने दिया भरोसा

कलेक्ट्रेट में परिवार समेत आत्मदाह करने के प्रयास की खबर से हंगामा मच गया। डीएम ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलया कि अतिशीघ्र उनका बकाया दिलाया जाएगा। इसके साथ ही हिदायत भी दी कि इस तरह की हरकत पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

समाधान तलाशें, जान देना हल नहीं

आत्मदाह का प्रयास करने वाले परिवार को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने भी परिवार को समझाया कि समस्या का समाधान तलाश करें। जान देना किसी मसले का हल नहीं है।

इसे भी पढ़ें-शाहजहांपुर में ट्रक की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, 13 घायल

Pilibhit News : पीलीभीत में बहू के हाथ का खाना खाकर पति, सास-ससुर की बिगड़ी हालत, जांच में जुटी पुलिस
अमृत विचार : पीलीभीत के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र में बहू के हाथ का बना खाना खाकर पति और सास-ससुर की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। खाने में कथित रूप से विषाक्त पदार्थ मिलाने का आरोप है। तीन लोगों की हालत गंभीर होने की सूचना पर पुलिस भी जांच में जुट गई है।

घटनाक्रम चंदुइया कॉलोनी का है। 21 वर्षीय प्रवीण मंडल (21) उनके पिता मोहन मंडल (65) और मां नमिता मंडल (45) रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह को अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के साथ उल्टियां होने लगीं। कॉलोनी वाले तीनों को पूरनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल रेफर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर थी। कोई सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवाले तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए हैं। उधर, इस प्रकरण से कॉलोनी में हलचल बढ़ गई है। तमाम तराह की चर्चाएं और अफवाहें आम हैं।

तीन महीने पहले प्रेम विवाह

दरअसल, तीन महीने पहले ही प्रवीण मंडल का रोशनी से प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से परिवार में विवाद चल रहा था। रोज की कलह आम है। अब जब अचानक से घर के तीन लोगों की हालत बिगड़ी है तो तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बहरहाल, घटना की सूचना पर घुंघचिहाई पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसओ राजीव कुमार ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल बनेंगे डेयरी हब, इन क्षेत्रों में क्या है सरकार का प्लान-जानिए

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में ट्रक की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, 13 घायल
अमृत विचार : शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के बबियाना गांव निवासी कांवड़ियों की ट्राली में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली में सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान गुड्डी और अमन के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे शाहजहांपुर में नवादा रोड पर मानपुर गांव के पास हुआ। कांवड़ियों का जत्था जल लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। ट्राली में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 15 कांवड़िए घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल गुड्डी और अमन की हालत गंभीर थी, इसलिए इन्हें बरेली लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें-बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल बनेंगे डेयरी हब, इन क्षेत्रों में क्या है सरकार का प्लान-जानिए

Bareilly News : बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल बनेंगे डेयरी हब, इन क्षेत्रों में क्या है सरकार का प्लान-जानिए
अमृत विचार : भारतीय पशुचकित्सा अनुसंधान संस्थान  (आईवीआरआई) के स्वामी विवेकानंद सभागार में दुग्धशाला विकास विभाग की ओर से डेयरी कॉन्क्लेव ''स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक पशुपालकों और निवेशकों ने भाग लिया। समागम में दुग्ध उत्पादन, इससे जुड़े उत्पाद, बड़ी संख्या में रोजगार और दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि की संभावनाओं पर मंथन किया गया।

मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में कृषि व डेयरी क्षेत्र की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में तीनों मंडल प्रमुख डेयरी हब बनेंगे। इसके लिए उन्होंने पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय दुग्ध उत्पादन के साथ प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन और कोल्ड चेन को सुदृढ़ बनाना है, ताकि किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में मील का पत्थर साबित होगी। दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने बताया कि तीनों मंडलों में नंद बाबा दुग्ध मिशन के करीब 2200 लाभार्थियों को डीबीटी से 1200 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि दी जा चुकी है। परियोजनाओं के लिए 1100 लाख रुपये दिए गए हैं। जीबीसी में तीनों मंडलों के 6947 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव से करीब 11 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिले मजबूती

अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार ने स्वदेशी नस्ल के गौपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने डेयरी को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक प्रकाश बिन्दु, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी श्याम सुंदर, क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी नत्थू सिंह, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, एनडीडीबी के प्रतिनिधि, बरेली, मुरादाबाद एवं लखनऊ मंडल के किसान, पशुपालक, दुग्ध उत्पादक, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के लाभार्थी , उद्यमी और निवेशक उपस्थित रहे।

स्वदेशी गोवंश और आधुनिक तकनीक पर जोर

समागम में विशेषज्ञों ने स्वदेशी उन्नत नस्ल के गोवंश पालन, जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट और हरा चारा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां साझा कीं। आईवीआरआई और विभिन्न निजी व सहकारी डेयरी संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आधुनिक मिल्क टेस्टिंग इक्विपमेंट्स और उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

गावों में बनेंगी दुग्ध विकास समितियां

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि पशुपालकों को गांव में ही दूध का अच्छा मूल्य मिलना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक गांव में दुग्ध विकास समितियों की स्थापना की जाएगी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को गोवंश खरीदने के लिए ऋण दिया जाएगा। पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने में भूमिका निभा सकता है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

डेयरी क्षेत्र में नवाचार, प्रदर्शनी भी लगाई गई

कार्यक्रम में स्टॉलों के माध्यम से आधुनिक मिल्क टेस्टिंग इक्विपमेंट्स, नवीनतम तकनीक और पशु सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। नंद बाबा दुग्ध मिशन के लाभार्थियों ने अपनी सफलता साझा की। साथ ही विशेषज्ञों ने गोपालन के साथ जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट और हरा चारा प्रबंधन जैसे विषयों पर पशुपालकों को वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Shahjahanpur Road Accident: जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 गंभीर रूप से घायल; हाईवे पर मचा हड़कंप
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह कांवड़ियों के जत्थे के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैतीपुर थाना क्षेत्र के बमिहाना गांव के पास रामगंगा घाट से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 6 कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 5 बजे नवादा मोड़ पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, बमिहाना गांव के 14 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से रामगंगा घाट से जल लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान दातागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आलू लदे ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक सड़क किनारे खाई में जा पलटा।

5 घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी विदुष सक्सेना और थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत को देखते हुए चार कांवड़ियों को बरेली और एक को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, एक घायल का इलाज जैतीपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

हाइड्रा से हटाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे के बाद सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया और रास्ता साफ कराया।

पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक चालक की स्थिति को लेकर आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः फिर धंसने लगी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क! 700 मीटर में दरारें, एक लेन से गुजर रहे वाहन

Bareilly News : बरेली में फर्जी आईएएस अधिकारी विप्रा के खिलाफ ठगी के तीन और केस दर्ज, पुलिस के पास पहुंच चुकीं करीब 35 शिकायतें
अमृत विचार : बरेली में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की फर्जी अधिकारी बताकर ठगी करने वाली विप्रा शर्मा गैंग के खिलाफ पुलिस ने तीन और केस दर्ज किए हैं। बारादरी थाने में आई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाईकी है। ग्रीन पार्क निवासी विप्रा पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप है।

विशारतगंज निवासी मंजूर अहमद ने अपनी शिकायत में कहा कि 24 जुलाई 2025 को वह कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में थे। यहां गाड़ी रुकी। उस पर यूपी सरकार लिखा था। गाड़ी में सवार विप्रा शर्मा के साथ दो-तीन गार्ड थे। उन्होंने खुद को आईएएस अधिकारी बताया और कहा कि वह एडीएम के पद पर तैनात हैं।

15 लाख ठग लिए

उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों से संबंध का हवाला देते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में 15 लाख रुपये मांगे। मंजूर का दावा है कि उन्होंने रुपये दे दिए। इसके बाद युवती ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।

कृषि विभाग के फर्जी नियुक्ति पत्र

दूसरे मामले में विप्रा शर्मा ने नवादा के स्वतंत्रता सेनानी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार और उनके बेटे विशाल की सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद विप्रा शर्मा ने कृषि विभाग में अधिकारी और चालक की नौकरी लगने के ज्वाइनिंग लेटर भेजे। ये लेटर ही फर्जी थे।

गुरुकुल में ढूंढे शिकार

तीसरी ठगी संभल निवासी मयंक शर्मा के साथ की गई। मयंक ने बताया कि विप्रा शर्मा गुरुकुल में आती-जाती थी और उसने खुद के एसडीएम होने की बात कही थी। 22 अक्तूबर 2025 को विप्रा और उसकी ममेरी बहन दीक्षा पाठक ने मयंक के भाइयों शिव ओम और राघव की पुलिस में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर करीब 20 लाख रुपये खर्च की बात कही।

मयंक ने विप्रा के खाते में 3.50 लाख रुपये, फिर 50 हजार रुपये ऑनलाइन और करीब 2.50 लाख रुपये नकद दिए। कुल करीब 6.50 लाख रुपये देने के बाद भी चयन नहीं हुआ। बाद में पता चला कि विप्रा और दीक्षा नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में जेल में हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करीब 35 मुकदमें दर्ज

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के मुताबिक, विप्रा शर्मा और उसकी बहनों के खिलाफ लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस 35 के लगभग मुकदमें उन पर दर्ज कर चुकी है। आरोपी बहनों के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट लगाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Lakhimpur kheri : लखीमपुर खीरी में सामूहिक संकल्प से शराब मुक्त हुआ सैदीपुर गांव
अमृत विचार : लखीमपुर खीरी की श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का सैदीपुर गांव कभी शराब की दुकान को लेकर महिलाओं के आक्रोश का गवाह बना था, लेकिन आज यही गांव सामूहिक संकल्प और महिला नेतृत्व से आए बदलाव की मिसाल बन रहा है। गांव को शराबमुक्त बनाने की मुहिम में सीमा कश्यप ने महिलाओं को एकजुट कर अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से शुरू हुआ अभियान धीरे-धीरे पूरे गांव की आवाज बन गया और आखिरकार प्रशासन तक पहुंचा।

सीमा कश्यप ने सबसे पहले गांव की महिलाओं से संवाद शुरू किया। उन्होंने घर-घर जाकर शराब के कारण परिवारों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों, घरेलू कलह और बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को लेकर चर्चा की। धीरे-धीरे महिलाओं की संख्या बढ़ती गई और उन्होंने शराब की दुकान के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने का फैसला किया। इसके बाद महिलाओं ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया।

बच्चों पर पड़ता दुष्प्रभाव

उनका कहना था कि गांव में शराब की दुकान होने से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और इसका सबसे अधिक असर परिवारों तथा बच्चों पर पड़ता है। महिलाओं का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन उनकी मांग को लेकर संकल्प मजबूत था। महिलाओं ने अपनी मांग पंचायत और प्रशासन के समक्ष रखी। लगातार प्रयास और सामूहिक जनदबाव के बाद सैदीपुर से शराब का ठेका हटाने की कार्रवाई हुई।

इस अभियान में महिलाओं की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत बनी। युवाओं और अन्य ग्रामीणों ने भी महिलाओं के प्रयास का समर्थन किया। शराब की दुकान हटने के बाद ग्रामीणों में इसे लेकर संतोष है। ग्रामीणों का मानना है कि इससे गांव के सामाजिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा और परिवारों तथा बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।

किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं

सीमा कश्यप का कहना है कि सैदीपुर को शराबमुक्त कराने का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता। यह पूरे गांव के सामूहिक संकल्प और महिलाओं की एकजुटता का परिणाम है। उनका कहना है कि यदि ग्रामीण अपने बच्चों और परिवारों को नशे से दूर रखने का संकल्प लें तो सामाजिक बदलाव जरूर संभव है।

अब महिलाओं का प्रयास शराब की दुकान हटने तक सीमित नहीं है। वे गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता बनाए रखने, युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने तथा भविष्य में किसी भी तरह के नशे के प्रसार के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने पर जोर दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें-धमकियों से घबराकर युवक ने की थी आत्महत्या, लड़की के घरवालों पर एफआईआर

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर के ध्रुव की डिजिटल उड़ान, ‘इनवीजिया एक्स’ किया लॉन्च
अमृत विचार : शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर के रहने वाले छात्र ध्रुव प्रताप सिंह ने आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए भारत का अपना स्वदेशी सोशल मीडिया एप ‘इनवीजिया एक्स’तैयार किया है। बरेली स्थित फ्यूचर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विधायक हरिप्रकाश वर्मा, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, दिल्ली एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव तथा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मुकेश गुप्ता की उपस्थिति में ‘इनवीजिया एक्स’ को प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया।

इस दौरान एप के फाउंडर ध्रुव प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने कई वर्षों की मेहनत के बाद इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को आमजन के लिए उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि एप को तैयार करते समय उपयोगकर्ताओं की प्राइवेसी और डाटा सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उनका प्रयास है कि देश के लोगों को एक बेहतर और सुरक्षित स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा सके।

यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने कहा कि ‘इनवीजिया एक्स’ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और स्वदेशी डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर देश को नई दिशा दे रहे हैं।

क्या खास है इस एप में जानिए

इनवीजिया एक्स एप में उपयोगकर्ता की गोपनीयता को केवल एक फीचर नहीं, बल्कि पूरे प्लेटफॉर्म की मूल अवधारणा का हिस्सा बनाया गया है।

इनवीजिया एक्स एप में निजी एवं संवेदनशील डिजिटल सामग्री की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग जैसी सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

एप उपयोगकर्ता के महत्वपूर्ण डेटा और संचार की सुरक्षा के लिए एन्क्रिप्शन को प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

एप का उद्देश्य ऐसा अनुभव देना है जिसमें उपयोगकर्ता को अपने फीड और डिजिटल अनुभव पर अधिक नियंत्रण मिले, न कि पूरा अनुभव केवल स्वचालित अनुशंसा प्रणाली पर निर्भर हो।

इनवीजिया एक्स एप प्लेटफॉर्म का दृष्टिकोण यह है कि सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को अपनी निजता से अनावश्यक समझौता नहीं करना चाहिए।

इनवीजिया एक्स एप सोशल मीडिया के सार्वजनिक पहलू के साथ-साथ निजी बातचीत और व्यक्तिगत डिजिटल सामग्री की सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

एप के फीचर्स को केवल अधिक समय तक उपयोगकर्ता को प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने के बजाय सुरक्षा, नियंत्रण और उपयोगिता को ध्यान में रखकर विकसित करने का लक्ष्य है।

इनवीजिया एक्स एप भारतीय डिजिटल उपयोगकर्ताओं की जरूरतों, व्यवहार और तेजी से बदलते सोशल मीडिया वातावरण को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।

इनवीजिया एक्स का लक्ष्य केवल एक और सोशल नेटवर्क बनना नहीं, बल्कि सोशल कनेक्टिविटी के साथ सुरक्षा और गोपनीयता को एक ही अनुभव में जोड़ना है।

इनवीजिया एक्स का मूल विचार यह है कि प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता केवल डेटा या ट्रैफिक का स्रोत न होकर अपने डिजिटल अनुभव का वास्तविक नियंत्रक बने।

Pilibhit News : धमकियों से घबराकर युवक ने की थी आत्महत्या, लड़की के घरवालों पर एफआईआर
अमृत विचार : पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की एक युवती के परिवार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। युवक के पिता का आरोप है कि युवती के घरवालों ने बेटे को धमकाया था। इसी डर में उसने जान गंवा दी।

घटनाक्रम बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसहा ग्वालपुर गांव का है। रामस्वरूप के 23 साल के बेटे कपिल ने 31 जुलाई की रात आत्महत्या कर ली थी। रामस्वरूप ने अपनी तहरीर में कहा कि कपिल की गांव की एक युवती के साथ पहचान हो गई थी। दोनों फोन पर बातचीत करते थे।

युवती के घरवालों को जब इसकी खबर लगी तो उन्होंने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज की थी। उसे धमकाया था। आरोप है कि 28 जुलाई की शाम को युवती के पिता ने मुझे भी भी फोन करके धमकी थी। ये कहते हुए कि अगर उनके बेटे ने मेरी बेटी से बातचीत करना बंद नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।

इसी से आहत होकर 31 जुलाई को पुत्र चला गया और आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बीएससी के छात्र थे कपिल

कपिल वर्मा बीएससी के छात्र थे। उनकी मौत से परिवार वाले टूट गए। जवान पुत्र की मौत से घर में मातम पसरा है। किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि कपिल इस तरह का कदम उठा लेंगे। बहरहाल, पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती के परिजनों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-बरेली में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया वरिष्ठ सहायक

Bareilly Weather | बरेली में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, उमस से मिली राहत
अमृत विचार : बरेली में गुरुवार को मौसम ने अजब-गजब रंग दिखाए। दोपहर बाद शहर के एक हिस्से में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया तो दूसरी ओर धूप खिल रही। शहर में धूप-छांव और बारिश का नजारा एक साथ दिखाई दिया।

बरेली शहर में दोपहर बाद पुराना शहर, सैटेलाइट, नावेल्टी चौराहा क्षेत्र में खूब बारिश हुई। दूसरी तरफ सुभाषनगर के कुछ हिस्से और करगैना इलाके में धूप खिल रही। जिस वक्त सैटेलाइट क्षेत्र में बारिश हो रही थी-ठीक उसी वक्त करगैना में चटख धूप खिली थी।

मौसम का खेल निराला

मौसम का ये लोग अक्सर लोगों को हैरान करता है। इसलिए भी क्योंकि आधे हिस्से में बारिश और दूसरे में धूप...। यकीन का भी संकट पैदा कर देता है। हालांकि पहले भी ऐसे मंजर देखने को मिलते रहे हैं।

Shahjahanpur News : गौतम मौर्य हत्याकांड के आरोपी समीर और उसके चाचा के मकान पर चला बुलडोजर
अमृत विचार : शाहजहांपुर के गौतम मौर्य हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के घर पर गुरुवार को बुलडोजर चल गया। कांट नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध निर्माण बताते हुए हत्यारोपी समीर और उसके चाचा का मकान ध्वस्त कर दिया। एसडीएम सदर प्रभात राय की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

शाहजहांपुर में 31 जुलाई को साईकिल मिस्त्री गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। एक इंस्टाग्राम स्टोरी से विवाद उपजा, जो बाद में खूनी संघर्ष पर जाकर थमा। मुख्य आरोपी समीर ने गौतम पर चाकू से ताबड़तोड़ 17 प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया था।

कमलनैनपुर गांव के थे गौतम

गौतम मौर्य प्रहलादपुर कमलनैनपुर गांव के रहने वाले थे। अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी हत्या ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी थी। आक्रोशित भीड़ सड़क पर आ गई थी। पीड़ित परिवार आरोपियों के एनकाउंटर और मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठा रही थी।

जेल में बंद 5 आरोपी

गौतम हत्याकांड में आरोपी समीर, उसके पिता लियाकत, भाई तदीम, एक दोस्त और अवनीश समेत पांच लोग जेल में बंद है। अवनीश पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। समीर कांट कस्बे का रहने वाला है। गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने जांच के बाद उसके मकान को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान मुहल्ले में सन्नाटा छाया रहा।

बिना नक्शा बना था मकान

गौतम की हत्या के बाद स्थानीय प्रशासन ने समीर के मकान की जांच की थी। नोटिस जारी किया था। प्रशासन के मुताबिक नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। प्रशासन का तर्क है कि निर्माण मानकों के विपरीत था। मानचित्र भी पास नहीं था। अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें : बरेली में पढ़ने निकली छात्रा, न तो स्कूल पहुंची और न वापस लौटी घर, तलाश में जुटी पुलिस