प्रयागराज - Amrit Vichar

Pratapgarh News : 12वीं टॉपर रजनीश पर बड़ा एक्शन! सभी डिग्रियां रद्द कर 1 लाख वसूलेगी योगी सरकार, जानें पूरा मामला
प्रतापगढ़, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले आसपुर देवसरा क्षेत्र के बैजलपुर निवासी रजनीश यादव की पूर्व की शैक्षिक डिग्रियां निरस्त कर दी गई हैं। फर्जी शैक्षिक अभिलेख और जन्मतिथि व नाम में बदलाव के मामले में हुई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

रजनीश यादव ने 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया था। इसके बाद उसे सरकार की ओर से एक लाख रुपये की सम्मान राशि, टैबलेट, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया था। मामले की शिकायत उसके पड़ोसी जगत प्रसाद ने की थी।

शिकायत के बाद हुई जांच में रजनीश के पूर्व शैक्षिक अभिलेखों में कथित फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में जन्मतिथि के साथ नाम में भी बदलाव किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद मामले में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक लाख रुपये की सम्मान निधि होगी वसूल

विभागीय जांच में भी आरोप सही पाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने रजनीश के पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के शैक्षिक अभिलेख निरस्त करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही टॉपर बनने पर मिले पुरस्कार और सम्मान राशि वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। एक लाख रुपये की सम्मान निधि को राजस्व की भांति वसूल किए जाने का भी आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Sultanpur News: उल्टा तिरंगा फहराने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस, पुलिस जांच में जुटी

Prayagraj Flood : बेलन नदी का रौद्र रूप! पुल के ज्वाइंट में आया गैप, यूपी-MP का संपर्क टूटा; आवागमन बंद
प्रयागराज। प्रयागराज जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। यमुनानगर जोन की कोरांव तहसील में बेलन नदी के उफान पर आने से भारी कटान हुई है तथा कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं सिरसा-कोरांव स्टेट हाईवे पर बेलन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जूनियर इंजीनियर राजीव चौबे ने बताया कि बांध से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी पुल के ऊपर तक पहुंच गया, जिससे पुल के ज्वाइंट में गैप आ गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर आवागमन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह पुल बेरिंग प्रणाली पर निर्मित है। वर्ष 1994 के बाद पहली बार बेलन नदी में इतना अधिक जलप्रवाह देखा गया है, जिससे पुल को नुकसान पहुंचा है। पुल की तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए सेतु निगम की टीम को बुलाया गया है। विशेषज्ञों के निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद ही पुल को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने देवघाट क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को पुल से आवागमन न करने की सलाह दी है।

यूपी-एमपी को जोड़ने वाला अहम रास्ता बंद

स्थानीय ग्रामीण महादेव केसरी ने बताया कि सिरसा-कोरांव स्टेट हाईवे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। बेलन नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने से देवघाट क्षेत्र सहित बड़ी आबादी का संपर्क मध्य प्रदेश से कट गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन और आवश्यक सेवाओं के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Lucknow Crime News : गोमतीनगर में दिनदहाड़े डबल मर्डर, पत्नी और बहन को मारी गोली; आरोपी ने खुद को भी शूट किया

73 हजार के बजट में Bajaj की कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा फायदा? Platina 100, Platina 110 या CT 110, जानें पूरी Detail
अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर में आने-जाने के लिए किफायती बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट करीब ₹80 हजार है, तो बजाज के कुछ कम्यूटर मॉडल आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकते हैं। प्लैटिना 100, प्लैटिना 110 और सीटी 110 को खासतौर पर रोजमर्रा के सफर, बेहतर माइलेज और आसान राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन बाइक्स की कीमत और इंजन क्षमता अलग-अलग है, इसलिए खरीदारी से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से तुलना करना जरूरी है। आइए जानते हैं इन तीनों मॉडल की कीमत, इंजन, माइलेज और प्रमुख खूबियों के बारे में।

बजाज प्लैटिना 100

कम बजट में बजाज प्लैटिना 100 एक किफायती कम्यूटर बाइक के तौर पर सामने आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹72,942 बताई गई है। इसमें 99.59cc का इंजन दिया गया है, जो 7.77 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इस बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h बताई गई है और इसका कर्ब वेट 117 किलोग्राम है। 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी उपयोगी बनाता है। अगर आपकी प्राथमिकता कम खर्च में रोजाना का सफर और अच्छा माइलेज है, तो प्लैटिना 100 पर विचार किया जा सकता है।

प्लैटिना 110

प्लैटिना 110 लंबे समय से कम्यूटर सेगमेंट में अपनी जगह बनाए हुए है। शहर के ट्रैफिक में रोजाना इस्तेमाल के लिए इसका हल्का और आसान राइडिंग सेटअप उपयोगी हो सकता है।

इसमें 115.06cc का इंजन मिलता है और कंपनी के अनुसार इसका माइलेज करीब 70 kmpl तक हो सकता है। बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h बताई गई है, जबकि इसका कर्ब वेट 116 किलोग्राम है। 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी खराब सड़कों पर मदद करता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹75,797 बताई गई है।

बजाज सीटी 110

अगर आपका रोजाना का सफर शहर के साथ-साथ ग्रामीण या खराब सड़कों से भी होकर गुजरता है, तो बजाज सीटी 110 एक विकल्प हो सकती है। बाइक का डिजाइन और राइडिंग सेटअप रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इसमें 115.45cc का इंजन दिया गया है और कंपनी के अनुसार यह करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 90 km/h बताई गई है। बाइक का कर्ब वेट 124 किलोग्राम और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है। इसकी कीमत ₹74,930 बताई गई है।

किसके लिए कौन-सी बाइक

अगर आपका बजट सबसे कम है और आप किफायती कम्यूटर बाइक चाहते हैं, तो प्लैटिना 100 पर विचार कर सकते हैं। ज्यादा इंजन क्षमता और रोजाना शहर में इस्तेमाल के लिए प्लैटिना 110 बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर नियमित सफर करने वालों के लिए सीटी 110 उपयोगी साबित हो सकती है।

Platina 100 vs Platina 110 vs CT 110

बाइक

कीमत*

इंजन

दावा किया गया माइलेज

टॉप स्पीड

कर्ब वेट

Platina 100

₹72,942

99.59cc

90 km/h

117 kg

Platina 110

₹75,797

115.06cc

70 kmpl तक

90 km/h

116 kg

CT 110

₹74,930

115.45cc

70 kmpl तक

90 km/h

124 kg

हालांकि बाइक खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से मौजूदा कीमत, उपलब्ध वेरिएंट और फीचर्स की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि कीमतें और मॉडल की उपलब्धता समय व स्थान के अनुसार बदल सकती हैं।

Pratapgarh News : ससुराल पहुंचे पूर्व फौजी ने साले पर दागी गोलियां, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा
कोहंडौर/प्रतापगढ़, अमृत विचार : मायके से पत्नी की विदाई कराने पहुंचे पूर्व फौजी ने पारिवारिक विवाद में अपने ही साले को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल साले को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा और रस्सी से बांधने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

मृतक देवेन्द्र यादव की फाइल फोटो।

कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार निवासी 40 वर्षीय देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव यादव मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके सगे जीजा कपिल यादव निवासी खानापुर,थाना पीपरपुर जनपद अमेठी का अपनी पत्नी यानी देवेन्द्र की बहन प्रियंका के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी कारण सोमवार को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को उसके दोनों बच्चों समेत ससुराल से अपने घर ले आए थे।

बाजार में पहुंचते ही निकाल ली पिस्टल​

इसी बात से नाराज होकर मंगलवार दोपहर 12 बजे कपिल यादव मदाफरपुर बाजार पहुंचा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से साले देवेन्द्र यादव पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। ​दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से बाजार में चीख-पुकार मच गई। गोली लगने से लहूलुहान होकर देवेन्द्र जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी कपिल यादव को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। ​

भीड़ के चंगुल से आरोपी को पुलिस ने बचाया

सूचना मिलते ही कोहंडौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से आरोपी कपिल यादव को सुरक्षित बाहर निकाला और अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र यादव को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों  ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें;- Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

प्रयागराज में बारिश का रौद्र रूप! रामबाग स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म पानी में डूबे, ट्रेनों का संचालन बंद; रिवरफ्रंट पर कार बही
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात अब रेलवे स्टेशन और ट्रैक तक पहुंच गए हैं।

रामबाग रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म पानी में डूबने के कारण वहां से ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्टेशन परिसर में पानी भरने से यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में स्थिति और खराब होती जा रही है।

रामबाग स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म जलमग्न

भारी बारिश के बाद रामबाग रेलवे स्टेशन पूरी तरह जलभराव की चपेट में आ गया। प्लेटफॉर्मों पर पानी भर जाने के चलते सुरक्षा को देखते हुए तीनों प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

रिवरफ्रंट रोड पर पानी के तेज बहाव में डूबी कार

इधर, बक्शी बांध-दरागंज क्षेत्र की रिवरफ्रंट रोड पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फाफामऊ से संगम की ओर जा रही एक कार जलभराव और तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में डूब गई। कार सवार लोगों ने समय रहते किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही जल पुलिस सक्रिय हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हाइड्रा की मदद से डूबी कार को पानी से बाहर निकाला गया।

जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील

बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। लोगों से जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की जा रही है। शहर के निचले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े :

Balrampur News: किशोरी की मौत पर सवाल, 8 दिन बाद कब्र से निकाला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Prayagraj News : मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई संगमनगरी, करेली में नाव से निकाले गए लोग; जार्जटाउन थाना तीसरी बार डूबा
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। करेली की गड्ढा कॉलोनी में ससुर खदेरी नदी के उफान और बारिश के कारण घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर गया। हालात बिगड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क और नाले के बीच अंतर तक दिखाई नहीं दे रहा था।

करेली में घरों में पांच से छह फीट पानी

करेली क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी में ससुर खदेरी नदी के उफान के बाद स्थिति गंभीर हो गई। लगातार बारिश से पानी तेजी से बढ़ा और कई घरों में पांच से छह फीट तक पानी पहुंच गया। स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर साल बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आती है। उनका कहना है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान परेशानी बढ़ जाती है।

जार्जटाउन थाना तीसरी बार जलमग्न

बारिश का असर जार्जटाउन थाने में भी दिखाई दिया। वीआईपी क्षेत्र में स्थित थाना परिसर घुटनों तक पानी में डूब गया। लॉकअप, प्रभारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष समेत थाने के लगभग सभी हिस्सों में पानी भर गया। जलभराव के कारण पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर जूते उतारकर नंगे पैर आवाजाही करनी पड़ी। थाने के सामने की सड़क भी पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई।

सोहबतियाबाग और वन विभाग चौराहे की ओर भी जलभराव

जार्जटाउन थाने के दाहिनी ओर सोहबतियाबाग जाने वाली सड़क पर भी काफी देर तक पानी जमा रहा। वहीं चौराहे से वन विभाग चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। कई स्थानों पर सड़क और नाले के बीच अंतर दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहा।

बार-बार जलभराव से उठ रहे सवाल

इस मानसून सीजन में जार्जटाउन थाना पहली बार जलभराव की चपेट में नहीं आया है। इससे पहले भी दो बार थाना परिसर में पानी भर चुका है। सोमवार रात की बारिश के बाद तीसरी बार थाना जलमग्न होने से जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल बारिश में क्षेत्र में इसी तरह की स्थिति बनती है और पानी निकलने में काफी समय लगता है। लोगों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

प्रमुख इलाकों में जलभराव ने खोली व्यवस्था की पोल

शहर के प्रमुख और पॉश इलाकों में शामिल जार्जटाउन और आसपास के क्षेत्रों में बार-बार जलभराव होने से नगर निगम और संबंधित विभागों की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में भी बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े :

Lakhimpur News : सीमा पर सुरक्षा के साथ किसानों की तरक्की में जुटे SSB जवान, 20 किसानों को दिए मशरूम बीज

Pratapgarh News : अमर पाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की कमान, भाजपाइयों ने जताई खुशी
प्रतापगढ़, अमृत विचार : भाजपा नेता राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

‘संगठन के लिए गौरव का विषय’

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं अंशुमान सिंह ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अमर पाल मौर्य को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  अंशुमान सिंह ने कहा कि अमर पाल  को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना पूरे संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगा। इस अवसर पर अशोक मिश्र,राम जी मिश्र,पवन गौतम,राहुल मौर्य,सुजीत पांडेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-Pratapgarh News : संविदाकर्मी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा नेताओं पर प्रशासन की सख्ती, पीड़ित परिवार से कराई मुलाकात

Pratapgarh News : अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सीज, CM से शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन
रानीगंज/प्रतापगढ़ अमृत विचार : मुख्यमंत्री से हुई शिकायत की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रानीगंज के गाजी का बाग स्थित प्रतिभा क्लीनिक को सीज कर दिया है। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक न तो वैध लाइसेंस दिखा सके और ना ही अस्पताल से संबंधित कोई अन्य अभिलेख पेश कर पाए। इस पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सीज कर संचालक को सभी दस्तावेजों के साथ तलब किया है।

प्रयागराज के सुल्तानपुर उग्रसेनपुर निवासी सुशांत यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके परिवार की प्रसव पीड़िता प्रियंका की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में नॉर्मल डिलीवरी की बात कही गई थी। परिजन उसे रानीगंज के गाजी का बाग स्थित प्रतिभा क्लीनिक ले आए, जहां डा. बीएल वर्मा और डा. बीएल यादव ने उसका ऑपरेशन कर दिया।

शिकायतकर्ता का दावा था कि डा. बीएल वर्मा सर्जन नहीं हैं, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएमओ डा. आजाद अहमद और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह सोमवार को क्लीनिक पहुंचे और मामले की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि डा. बीएल वर्मा सर्जन नहीं हैं।

न लाइसेंस मिला, न क्लीनिक के अभिलेख

जांच के दौरान क्लीनिक से संबंधित कोई भी आधिकारिक दस्तावेज या रजिस्ट्रेशन फाइल नहीं मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया और क्लीनिक संचालक को मंगलवार को समस्त अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:-Pratapgarh News : संविदाकर्मी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा नेताओं पर प्रशासन की सख्ती, पीड़ित परिवार से कराई मुलाकात

Pratapgarh News : संविदाकर्मी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा नेताओं पर प्रशासन की सख्ती, पीड़ित परिवार से कराई मुलाकात
प्रतापगढ़, अमृत विचार : जिले में लीलापुर के हरिहरपुर सिंधौर में संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा मोनू की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा ने शासन-प्रशासन को घेरने की रणनीति बनाई। इस मामले में सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मिलने वाला था। इसके पहले प्रशासन ने सांसद को हाउस अरेस्ट कर दिया। सपा के प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में ही रोक दिया।

विश्वनाथगंज विधानसभा के लीलापुर के हरिहरपुर सिंधौर में संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा मोनू की 13 अगस्त को पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिले में इसे लेकर सियासत गरमा गई। समाजवादी का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आ रहा था। प्रयागराज के मऊआइमा रामनगर टोल के पास पुलिस - प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल को रोक दिया। काफी देर तक कहासुनी के बाद पीड़ित परिवार को बुलाकर प्रतिनिधि मंडल से मिलवाया गया।

घटना के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं प्रतापगढ़ से सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल लखनऊ में हाउस अरेस्ट होने के कारण प्रतिनिधि।मंडल के साथ नहीं आ सके।

इस दौरान कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज,पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा,पट्टी विधायक राम सिंह पटेल,पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथगंज विधानसभा सौरभ सिंह,जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना,पूर्व विधायक राजकुमार पाल,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा,मीडिया प्रभारी वकार अहमद समेत लोग मौजूद रहे।

सपा लोहिया वाहिनी प्रवक्ता पर केस दर्ज

संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा के इस चर्चित हत्याकांड में चार आरोपी अब तक पकड़े जा चुके हैं। बाकी की तलाश हो रही है। इधर संविदाकर्मी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान वहां पर मारपीट करने, धमकी देने व एससी-एसटी का केस प्रयागराज से आए सपा लोहिया वाहिनी के प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि संदीप ने संवेदना जताने आए युवक से मारपीट की है।

सरकार से 50 की आर्थिक मदद,सरकारी नौकरी की मांग

सपा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रेसवार्ता कर सरकार से पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी,दो बीघा जमीन,शस्त्र लाइसेंस,परिवार की सुरक्षा व्यवस्था,बाकी बचे हुए अन्य अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, मुकदमा फास्ट ट्रैक में चलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : शमन आवेदन को टालमटोल का हथियार बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

यूपी में फिर आफत बनी बारिश! 25 शहरों में झमाझम, प्रयागराज में 4 फीट पानी; गंगायमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर
डिजिटल डेस्क लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत करीब 25 शहरों में रुकरुककर बारिश हो रही है। कई इलाकों में आसमान में घने काले बादल छाए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल बना हुआ है।

मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तेज बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

प्रयागराज में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, 4 फीट तक पानी

प्रयागराज में देर रात से हो रही बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। करेली इलाके की कई कॉलोनियों और गलियों में करीब चार फीट तक पानी भर गया है। जलभराव इतना ज्यादा है कि सड़क पर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूब गई हैं। कई मकानों के ग्राउंड फ्लोर तक पानी पहुंच चुका है। हालात को देखते हुए लोगों को घरों की पहली मंजिल पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

करेली की जलमग्न गलियों में नावों की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है। पुलिस और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

लखनऊ में तेज बारिश से सड़कें बनीं तालाब

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह से तेज बारिश जारी है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं।

इससे पहले रविवार को लखनऊ में इस सीजन की एक दिन में सबसे ज्यादा 40.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है।

कानपुर-उन्नाव में गंगा का कहर, 500 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

यूपी में गंगायमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर बताई जा रही हैं। कानपुर और उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाकों पर बाढ़ का असर बढ़ गया है।

कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच चुका है। 500 से ज्यादा घरों में पानी घुसने की सूचना है। सड़कों और गलियों में पानी भरने के बाद कुछ जगहों पर नावों की मदद ली जा रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

चित्रकूट में मंदाकिनीबरदहा नदी का जलस्तर बढ़ा

चित्रकूट में भी बारिश और बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई देने लगा है। मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। रामघाट की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं।

नदी के आसपास रहने वाले लोगों में बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वाराणसी के घाटों पर बाढ़ का असर, मंदिरों में घुसा पानी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ घाटों पर बने छोटे मंदिर भी पानी की चपेट में आ गए हैं। घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिरों में पानी घुसने की सूचना है। रत्नेश्वर महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। दोनों मंदिरों के करीब 70 फीसदी हिस्से के डूबने की जानकारी सामने आई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों और आसपास के निचले इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

संभल में अस्पताल के बाहर भरा पानी

बारिश का असर संभल में भी देखने को मिला। यहां सरकारी अस्पताल के बाहर करीब एक फीट पानी भर गया। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीतापुर और रायबरेली में स्कूलों की छुट्टी

लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए सीतापुर और रायबरेली में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मौसम और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

यूपी में नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

लगातार बारिश के साथ प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। गंगा और यमुना के अलावा कई अन्य नदियां उफान पर हैं। नदी किनारे बसे इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

बारिश के साथ नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः 17-18 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट! हरियाणा-पंजाब से हिमाचल तक भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना; मोदी के ‘शक्ति सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रयागराज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश, प्रदेश और प्रयागराजवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख किया।

‘शक्ति सप्त धारा’ से विकास को मिलेगी नई गति

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शक्ति सप्त धारा’ का आह्वान किया है। इसके आधार पर देश विकास के सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल करेगा। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करने के लिए भी काम करते हैं।

‘वंदे मातरम्’ के छह छंदों का गायन राष्ट्रीय गौरव

केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए संबोधन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंदों का गायन राष्ट्रीय गौरव का विषय है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताते हुए कहा कि देश की राष्ट्रीय भावना और गौरव को नई मजबूती मिल रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- विकसित भारत का सपना नहीं देखा

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन उसने विकसित भारत का सपना नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यदि पूर्ववर्ती सरकारों ने देश के समग्र विकास पर ध्यान दिया होता तो भारत आज कई देशों से पीछे नहीं होता। मौर्य ने आरोप लगाया कि उस दौर में सत्ता का लाभ उठाने पर अधिक ध्यान दिया गया, जबकि राष्ट्रहित और विकास को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली।

2047 तक भारत को अग्रणी शक्ति बनाने का संकल्प

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देश के लिए त्याग और बलिदान देने वाले वीरों को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर बताया।

यह भी पढ़ें:-Independence Day 2026 : CM योगी बोले- ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, अब ‘उत्सव प्रदेश’ है यूपी; गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां

Pratapgarh News : लापता हेड कांस्टेबल की तलाश में प्रतापगढ़ पहुंची फतेहपुर SOG, सूचना देने पर 25 हजार का इनाम
प्रतापगढ़ अमृत विचार : हेड कांस्टेबल की तलाश में फतेहपुर एसओजी टीम गुरुवार को दिन भर प्रतापगढ़ में डेरा डाले रही। सूचना देने वाले को एसपी फतेहपुर ने 25 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। बताया गया कि प्रयागराज के शिवगढ़ सोरांव निवासी हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव पुत्र शंभूनाथ यादव फतेहपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं।

बीते 21 जून को विजय कुमार यादव घर से फतेहपुर के लिए निकले थे। कुछ दिनों पूर्व से वह लापता हैं। ड्यूटी पर न होने और कुछ दिनों से लापता की जानकारी मिलने पर परिजनों ने 07 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

लापता हेड कांस्टेबल की तलाश में एसओजी फतेहपुर की टीम प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पहुंची। साथ में दीवान अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रमोद आदि रहे। एसपी फतेहपुर ने  लापता हेड कांस्टेबल की सूचना देने वाले को 25 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:-Ram Mandir CEO : राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की दौड़ तेज, 18 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे; जानिए रेस में कौन है आगे