कानपुर - Amrit Vichar

UP T20 League का कानपुर में काउंटडाउन शुरू! आज से मिलेंगे टिकट, सिर्फ ₹49 से होगी एंट्री
कानपुर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से यूपी टी20 लीग के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। कानपुर में इस दौरान कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को होगा। खास बात यह है कि मैच देखने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो रही है और टिकट की शुरुआती कीमत महज 49 रुपये रखी गई है।

यूपी टी20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग हर सीजन के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। इस बार पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन दो अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है। लीग का पहला चरण लखनऊ में और दूसरा चरण कानपुर में आयोजित होगा।

पब्लिक का जोश दिखा तो ग्रीन पार्क को मिलते रहेंगे बड़े मैच

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर के ग्रीन पार्क में दर्शकों की मौजूदगी इस आयोजन के लिए काफी अहम है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचते हैं तो भविष्य में भी ग्रीन पार्क को मैचों की मेजबानी मिलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी टी20 लीग युवा क्रिकेटरों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दे रही है।

49 से टिकट, दर्शकों को मिलेगा लकी ड्रॉ का मौका

इस सीजन में दर्शकों के लिए टिकट की कीमत भी आकर्षक रखी गई है। टिकट सिर्फ 49 रुपये से शुरू होंगे। ऑनलाइन बुकिंग आज से की जा सकेगी।

इसके साथ ही इस बार दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ भी रखा गया है, जिससे स्टेडियम में मैच देखने का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच

यूपी टी20 लीग में इस बार भी युवा क्रिकेटरों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का मौका मिलेगा। ऐसे में कानपुर में होने वाले मुकाबले खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर होंगे।

यह भी पढ़ेंः महिला हॉकी में अयोध्या का तूफान, 13-0 से रौंदा चित्रकूट; टेनिस में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बेटी के जन्म से पढ़ाई और शादी तक मिलेगी मदद! यूपी की इन योजनाओं में 1 लाख तक का फायदा, जानें किसे मिलेगा लाभ
डिजिटल डेस्क लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बाल विवाह पर रोक लगाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह तक अलग-अलग योजनाओं के जरिए पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

बेटी के जन्म से उच्च शिक्षा तक 25 हजार

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक छह अलग-अलग चरणों में कुल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को मिल सकता है। पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होना जरूरी है।

यानी बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई के अलग-अलग पड़ाव पर परिवार को आर्थिक सहयोग मिलता है।

शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

इसमें से 60,000 रुपये दुल्हन के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी

उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की गई है। इसके तहत पात्र और मेधावी छात्राओं को कॉलेज आने-जाने के लिए मुफ्त स्कूटी देने का प्रावधान है।

खास बात यह है कि स्कूटी के रजिस्ट्रेशन का खर्च भी राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाता है।

12वीं की मेधावी छात्राओं को 30 हजार

कन्या विद्या धन योजना के तहत यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में मेरिट में आने वाली बीपीएल परिवारों की मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए 30,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

इसका उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण छात्राओं की उच्च शिक्षा न रुकने देना है।

अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

अनाथ और बेसहारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित है। इसके माध्यम से पात्र बच्चों को उनकी जरूरतों के अनुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

विधवा महिलाओं को हर महीने 1,000

बेसहारा और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए विधवा पेंशन योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

बेटी के जन्म पर 25 हजार की मदद

श्रमिक और निर्धन परिवारों में नवजात बच्चों की देखभाल और पोषण के लिए मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना संचालित है।

इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र श्रमिक परिवार में बेटी के जन्म पर ₹25,000, बेटे के जन्म पर 20,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस तरह अलग-अलग योजनाओं के जरिए सरकार का फोकस बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा और विवाह तक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के ऐतिहासिक किलों-मंदिरों का होगा कायाकल्प! 15 करोड़ से ज्यादा खर्च, झांसी से ललितपुर तक बदलेगी तस्वीर

यह भी पढ़ेंः अब सोशल मीडिया पर दिखेगा बेसिक शिक्षा विभाग का दम! 7.5 लाख फॉलोअर्स का टारगेट, हर जिले में बनेगी डिजिटल टीम

फिर धंसने लगी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क! 700 मीटर में दरारें, एक लेन से गुजर रहे वाहन
लखनऊः लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और क्षतिग्रस्त होने की समस्या एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार को करीब 700 मीटर लंबे हिस्से में जगह-जगह दरारें दिखाई दीं। कुछ हिस्सों में व्हील ट्रैक भी बन गए। स्थिति को देखते हुए कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली दो लेन को बंद कर मरम्मत शुरू कराई गई है। फिलहाल वाहनों को एक लेन से निकाला जा रहा है और करीब डेढ़ किलोमीटर का डायवर्जन लागू है।

16 दिन पहले भी धंसी थी 200 मीटर सड़क

यह समस्या एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 64.4 पर कोरारी और अड़ेरुआ गांव के बीच पहले भी सामने आ चुकी है। 25 जुलाई को यहां सड़क धंसने की शिकायत मिली थी। इसके बाद 5 अगस्त की रात इसी क्षेत्र में करीब 200 मीटर सड़क धंस गई थी। करीब एक सप्ताह तक मरम्मत का काम चला था।

अब दोबारा आसपास के हिस्से में दरारें और व्हील ट्रैक सामने आने से एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

रात में ही शुरू हुई सड़क की मरम्मत

बुधवार रात किलोमीटर संख्या 61.4 से 63 के बीच सड़क पर कई स्थानों पर दरारें दिखाई दीं। करीब तीन मीटर हिस्से में व्हील ट्रैक भी बन गए थे। इसके बाद निर्माण एजेंसी पीएनसी ने रात में ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया।

किलोमीटर संख्या 62 से 62.1 तक करीब 100 मीटर हिस्से में पैचवर्क किया गया। गुरुवार सुबह किलोमीटर संख्या 61.4 से 62 तक भी मरम्मत शुरू कर दी गई।

काम के दौरान सड़क की ऊपरी परत को हटाकर डामर और गिट्टी निकाली जा रही है। इसके बाद नए सिरे से सड़क की परत तैयार की जा रही है। मरम्मत के चलते कानपुर से लखनऊ जाने वाली दो लेन बंद हैं।

एक लेन से गुजर रहा ट्रैफिक, डेढ़ किलोमीटर डायवर्जन

दो लेन बंद होने के कारण फिलहाल वाहनों को एक लेन से निकाला जा रहा है। इसके अलावा करीब डेढ़ किलोमीटर का डायवर्जन भी लागू किया गया है। इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम पर भी सवाल

एक्सप्रेसवे पर सड़क की स्थिति के साथ बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कई जगह सड़क की पटरी और आसपास की मिट्टी कट गई है।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 54 पर मंगतखेड़ा अंडरपास के पास बड़ा रेन कट हुआ है। बताया गया कि बारिश के पानी के कारण करीब 20 फीट मिट्टी बह गई। इससे सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है।

करीब एक सप्ताह पहले भी इसी स्थान पर मिट्टी धंसी थी, जिसके बाद मरम्मत कराई गई थी। बुधवार रात हुई बारिश के बाद यहां दोबारा मिट्टी कटने की समस्या सामने आई।

लोकार्पण के 12 दिन बाद ही सामने आई थी पहली परेशानी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की समस्या लोकार्पण के महज 12वें दिन सामने आ गई थी। 25 जुलाई को पहली बार सड़क धंसने की घटना सामने आई। इसके बाद 5 अगस्त को करीब 200 मीटर हिस्से में सड़क धंस गई।

लगातार सामने आ रही सड़क की खामियों के बीच अब करीब 700 मीटर हिस्से में दरारें और व्हील ट्रैक मिलने से एक्सप्रेसवे के निर्माण और गुणवत्ता को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।

PNC का दावा- मरम्मत का काम लगभग पूरा

पीएनसी के मैनेजर विजय एस कुंडू ने बताया कि बुधवार रात बारिश रुकने के बाद प्रभावित हिस्सों में तत्काल मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जहां भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें पूरी तरह ठीक किया जा रहा है। उनके मुताबिक पूरे एक्सप्रेसवे की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः Lucknow News: अमीनाबाद पुलिस चौकी पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ध्वस्तीकरण की मांग खारिज; जानें कोर्ट ने क्या कहा

Kanpur News: सचेंडी में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप
कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी से करीब आधा किलोमीटर पहले स्थित ऑडिटोरियल बिल्डिंग में गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई देने से मौके पर हड़कंप मच गया।

शाम करीब 5:15 बजे लगी आग

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग करीब शाम 5:15 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची।

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

आग की सूचना पर फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और दमकल कर्मी राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़े :

20 दिन में 20 रुपये किलो बढ़े दाम: चीनी के बढ़ते बेतहाशा दामों पर केंद्र का एक्शन, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

कानपुर में अनोखा विरोध : 4 साल से खोदी जूही-हमीरपुर रोड बनी ‘नरक’,नाराज महिलाएं ने लोटे से मेट्रो बोर्ड का किया जलाभिषेक, कहा- अब तो सड़क बनाओ!
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में मेट्रो के काम के चलते पिछले चार साल से खोदी गई जूही-हमीरपुर रोड अब राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बदहाल सड़क पर आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिसके चलते लोग में आक्रोश है। ऐसे में सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने लोटे में जल लेकर मेट्रो के प्रतीकात्मक बोर्ड पर जलाभिषेक किया और जल्द सड़क बनवाने की मांग उठाई।

पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि मेट्रो के काम ने जूही-हमीरपुर रोड को नरक बना दिया है। पिछले चार वर्षों में सड़क पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग चुटहिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जलकल की लापरवाही से भी लोगों की परेशानी बढ़ी है। मेट्रो के काम के दौरान यूटिलिटी लाइनें सही तरीके से नहीं डाले जाने से घरों में दूषित पानी आने के साथ सीवर भराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

यूटिलिटी डायवर्जन की जांच की मांग

पार्षद ने मुख्यमंत्री से जूही-हमीरपुर रोड से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो के काम के दौरान किए गए सभी यूटिलिटी डायवर्जन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सड़क की बदहाली और लगातार हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई और जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। इस दौरान सौम्या वर्मा, पूनम, सुमन, शशिकला, लक्ष्मी यादव, शर्मिला, सीमा समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-Sitapur News : गांधी प्रतिमा के पास गंदगी और अतिक्रमण से कांग्रेसियों में उबाल, तहसीलदार से की यह मांग

Kanpur News : छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने में पिया टायलेट क्लीनर, दरोगा व हेड कांस्टेबल निलंबित
कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता में महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए युवक ने मंगलवार बाथरूम में रखा टायलेट क्लीनर पी लिया। नशे की हालत में युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा था, उसकी इस हरकत से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी तत्काल उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए। जहां से डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। युवक का आइसीयू में इलाज चल रहा है। वहीं, लापरवाही बरतने पर डीसीपी साउथ ने रात्रि अधिकारी दरोगा विकास गौड़ व हेड कांस्टेबल अरविंद को निलंबित कर दिया है। जांच के निर्देश दिए हैं।

नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि इलाके की एक महिला के ससुर ने सरसौल के महोली निवासी आशीष द्विवेदी के खिलाफ शिकायत की थी। वह महिला का पूर्व परिचित हैं। आरोप है कि आशीष मोबाइल नंबर बदलकर महिला को फोन करके परेशान करता था। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता। परेशान महिला ने इसकी जानकारी ससुर को दी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी को दरोगा शिवम तोमर से पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह दिन में नहीं आया।

मंगलवार रात करीब 11 बजे अपने दोस्त सहज सिंह गौतम के साथ नशे की हालत में थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों से उलझने लगा। पुलिस उसे समझाया और वापस जाने को कहा, लेकिन वह पूछताछ पर अड़ा रहा। इस पर पुलिस ने दोनों को थाने में बैठा लिया। नशे में होने पर मेडिकल की तैयारी की जा रही थी, तभी आरोपी आशीष ने बाथरूम जाने को कहा। वहां पहुंचकर टायलेट क्लीनर उठाकर पी लिया। यह सिपाहियों ने देख लिया और टायलेट क्लीनर छीनने के बाद अधिकारियों को सूचना दी। तत्काल कांशीराम अस्पताल ले गए। जहां से डाक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। फिलहाल युवक आइसीयू में भर्ती है।

लापरवाही पर दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला उत्पीड़न की शिकायत पर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह दिन के बजाय रात में नशे की हालत में आया। थाने में टायलेट क्लीनर पीने की घटना में लापरवाही मिलने पर दरोगा व हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर छेड़छाड़ व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः UP-Japan Investment Meet 2026: जापान के साथ यूपी की बड़ी साझेदारी, ग्रीन हाइड्रोजन-ऑटोमोबाइल समेत इन सेक्टरों पर नजर

उन्नाव में छात्रों का फूटा गुस्सा : सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र; खाना-पानी से लेकर शिक्षकों की कमी तक पर खोला मोर्चा
शुभम निगम, उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जिले के हसनगंज के न्योतनी नगर पंचायत के बाहर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र बुधवार सुबह मोहान चौराहे पर पहुंच गए। छात्रों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने, प्रधानाचार्य के व्यवहार और शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगा धरना देकर बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया।

छात्रों के प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार, सीओ तेज बहादुर सिंह, अजगैन, सोहरामऊ व पुरवा सीओ अरविंद चौरसिया समेत समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

छात्रों का कहना था कि पर्याप्त शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं भोजन और पेयजल की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। अधिकारियों ने वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए छात्रों ने उनकी बात नहीं मानी।

पिछले सत्र में कार्यरत सभी गेस्ट टीचरों (अतिथि शिक्षकों) को वर्तमान सत्र में भी निरंतर सेवा में रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। माननीय न्यायालय व शासन के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी.., संजीव सिंह निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़ें:-Hamirpur News: सड़क के लिए 'Gen Alpha' का जोरदार प्रदर्शन! पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण और छात्र, घंटों चला हंगामा

Hamirpur News: सड़क के लिए 'Gen Alpha' का जोरदार प्रदर्शन! पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण और छात्र, घंटों चला हंगामा
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के कुरारा विकासखंड के बचरौली, भौली और जमरेहीतीर गांवों में बदहाल सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों संग जेन अल्फा यानी स्कूली बच्चों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

प्रदर्शन की सूचना पर कुरारा पुलिस ने सिटी फॉरेस्ट के पास जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर शहर की गलियों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में गांवों से स्कूल तक जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब हो जाती है।

कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई दिनों से ग्रामीण बच्चों के साथ मुख्यालय पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग करने की तैयारी में जुटे थे। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टरों से स्कूली बच्चों और अभिभावकों को लेकर मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

प्रदर्शनकारियों के कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही कुरारा पुलिस सक्रिय हो गई। सिटी फॉरेस्ट के पास पुलिस बल ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और बच्चे मुख्य मार्ग से जाने के बजाय शहर की गलियों में प्रवेश कर गए। इसके बाद बेतवा तटबंध, खालेपुरा और किंग रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने करीब 1100 वर्ष प्राचीन सिद्ध मंदिर पहाड़ी देव बाबा शिव धाम मंदिर से मेन रोड स्थित बुद्धसिंह के खेत तक करीब दो किलोमीटर सड़क, बचरौली से गुमाई देवी मंदिर, गुसाईं बाबा मंदिर होते हुए भौली गिरधारी सिंह नारायण स्कूल तक करीब चार किलोमीटर सड़क तथा भौली से चंद्रभान सिंह के स्कूल होते हुए जमरेहीतीर तक करीब तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा पहाड़ी देव बाबा मंदिर के पर्यटन विभाग से निर्माण एवं वृद्धाश्रम की स्थापना की मांग भी की गई।

अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, जांच टीम भेजने का आश्वासन

कलेक्ट्रेट में मौजूद एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, एएसपी एके वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ यशपाल सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्याओं की मौके पर जांच के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:-‘जापान लैंड ऑफ राइजिंग सन, यूपी लैंड ऑफ सूर्यवंश’, UP-Japan Investment Meet में CM योगी का बड़ा संदेश

Auraiya News: सुबह घर से निकला जनसेवा केंद्र संचालक, बाग में पेड़ से लटका मिला शव; गांव में पसरा सन्नाटा
औरैया, अमृत विचार। बिधूनाकोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव में बुधवार सुबह जनसेवा केंद्र संचालक का शव गांव के बाहर स्थित बड़े बाग में पेड़ से चादर के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों में कोहराम मच गया।

बंथरा निवासी संजय तिवारी (27) पुत्र स्व. उमेश चंद्र गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाता था। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ बच्चे बड़े बाग में मोर पंख बीनने पहुंचे। वहां पेड़ से लटका शव देखकर बच्चे सहम गए और भागकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

मृतक के बड़े भाई सौरभ तिवारी ने बताया कि वह सुबह करीब 5:45 बजे सोकर उठे तो संजय बिस्तर पर नहीं था। अनहोनी की आशंका में उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों से बाग में शव मिलने की जानकारी हुई।

संजय के पिता उमेश चंद्र की पूर्व में मौत हो चुकी है। घर में उसकी मां मीरा देवी और बड़ा भाई सौरभ हैं। बेटे की मौत के बाद मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार, संजय पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया गया कि पूर्व में भी उसने दो बार जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ेंः Auraiya Double Murder: छह साल बाद आया दोहरे हत्याकांड का फैसला, पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद

Auraiya News: घर में अकेली थी 16 वर्षीय छात्रा, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; मौत से मचा हड़कंप
औरैया, अमृत विचार। अछल्दा थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बुधवार को 16 वर्षीय इंटर कॉलेज की छात्रा सीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीरपुर निवासी शिशु सिंह सेंगर की पुत्री सीता बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। उसका भाई कृष्णा अपनी मां सुलेखा को दिखाने के लिए अछल्दा के निजी अस्पताल गया था। इसी दौरान सीता की बड़ी बहन किशोरी ने पड़ोस में रहने वाली चाची रजनी देवी को फोन कर सीता से बात कराने को कहा।

रजनी देवी सीता के घर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में सीता का शव फंदे से लटका मिला। परिजन उसे सीएचसी अछल्दा ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानाप्रभारी सुरेशचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी  सुरेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Auraiya Double Murder: छह साल बाद आया दोहरे हत्याकांड का फैसला, पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद

Auraiya Double Murder: छह साल बाद आया दोहरे हत्याकांड का फैसला, पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद
औरैया, अमृत विचार। जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे हत्याकांड में बुधवार को छह साल बाद अदालत का फैसला आया। विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक समेत 10 आरोपितों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। लंबे समय से चल रहे इस मुकदमे के फैसले को लेकर न्यायालय परिसर के साथ ही पूरे जिले में चर्चाएं रहीं। मामले में एक आरोपित नाबालिग होने के कारण उसका मुकदमा किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है।

घटना के बाद से ही यह मामला औरैया के चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल रहा। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। करीब छह वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपने-अपने पक्ष में साक्ष्य और गवाह पेश किए। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए 10 आरोपितों को हत्या के मामले में दोषी माना।

जमीन के विवाद ने बढ़ाई थी दोनों परिवारों में रंजिश

पुलिस के अनुसार, घटना की जड़ पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित करीब एक बीघा जमीन को लेकर शुरू हुए विवाद से जुड़ी थी। इसी जमीन को लेकर कमलेश पाठक और अधिवक्ता मंजुल चौबे के बीच मतभेद बढ़ते चले गए थे। कभी दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में साथ दिखाई देते थे, लेकिन समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए।

बताया जाता है कि कमलेश पाठक मंदिर के पास स्थित जमीन पर अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते थे, जबकि मंजुल चौबे इसका विरोध कर रहे थे। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे व्यक्तिगत और राजनीतिक रंजिश में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ने के बाद इलाके में भी लोगों की नजर इस विवाद पर रहने लगी थी।

विवाद के दौरान हुई थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन कमलेश पाठक मंदिर परिसर के पास जमीन पर कुर्सी डालकर बैठे थे। इसी दौरान मंजुल के पिता वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंच गए। कमलेश के भाई संतोष और रामू भी वहां पहुंचे।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के दौरान मारपीट शुरू हुई और इसी बीच फायरिंग हो गई। गोलियां चलने से अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा जमीन पर गिर पड़े। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले में कमलेश पाठक, उनके भाइयों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार किया था

कभी जिगरी दोस्त थे कमलेश और मंजुल

मंजुल चौबे और कमलेश पाठक के बीच कभी बेहद करीबी संबंध थे। आसपास के लोग मंजुल को कमलेश पाठक की परछाई तक कहते थे। मंजुल छात्र राजनीति से जुड़े और तिलक महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी चुने गए। उस समय कमलेश पाठक ने उन्हें राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग किया था।

समय के साथ मंजुल की अपनी राजनीतिक पहचान बनने लगी। वर्ष 2006 के नगर पालिका चुनाव के दौरान दोनों के बीच मतभेद सामने आने लगे। बाद में मंजुल चौबे भाजपा नेताओं के करीब होते गए, जबकि कमलेश पाठक सपा के साथ बने रहे। राजनीतिक मतभेद के बीच पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जमीन का विवाद सामने आया और दोनों की पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

कम उम्र में विधायक बनने से लेकर एमएलसी तक का सफर

कमलेश पाठक औरैया की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली नाम रहे। महज 28 वर्ष की उम्र में वह सपा से विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1990 में वह विधान परिषद सदस्य रहे और 1991 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बने।

वर्ष 2002 में दिबियापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर दोबारा विधायक बने। वर्ष 2007 में उन्होंने दिबियापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वर्ष 2012 में सिकंदरा विधानसभा सीट से भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद 2013 में सपा सरकार ने उन्हें रेशम विभाग का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया। वर्ष 2015 में सपा ने उन्हें दोबारा एमएलसी बनाया।

हत्या के बाद गैंगस्टर एक्ट में भी हुई कार्रवाई

दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन ने आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। प्रशासन ने कमलेश पाठक समेत अन्य आरोपितों की संपत्तियों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया था। बताया गया कि कमलेश पाठक की करीब 36.15 करोड़, संतोष पाठक की 9.75 करोड़ और रामू पाठक की करीब 7.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।

छह साल चली सुनवाई, फैसले पर टिकी थीं निगाहें

दोहरे हत्याकांड की सुनवाई के दौरान मुकदमे में कई तारीखें पड़ीं। अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से बड़ी संख्या में गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद अदालत ने निर्णय सुनाया। छह साल से लंबित इस मामले में 10 आरोपितों को उम्रकैद मिलने के बाद अब पीड़ित परिवार के लोगों ने न्याय मिलने की बात कही है। वहीं, मामले से जुड़े अन्य कानूनी पहलुओं पर आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी।

यह भी पढे़ंः ED Raid on Azam Khan: जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी

Kanpur News: तुलसी जयंती पर भक्ति-साहित्य से गूंजा तुलसी उपवन, दिनेश शर्मा ने सपा पर बोला हमला
कानपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर बुधवार को मोतीझील स्थित तुलसी उपवन भक्ति, संगीत और साहित्य के रंग में सराबोर नजर आया। मानस संगम की ओर से आयोजित संगीत अर्चना एवं काव्यांजलि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 7:30 बजे भजन-संगीत की प्रस्तुतियों के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा शामिल हुए।

सुबह करीब 8:30 बजे दयाशंकर मिश्रा तुलसी उपवन पहुंचे। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद करीब 9:15 बजे राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने भी तुलसीदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। आयोजकों की ओर से दोनों अतिथियों को गोस्वामी तुलसीदास का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

भजन-संगीत और काव्यांजलि से याद किए गए तुलसीदास

कार्यक्रम में भजन और संगीत की प्रस्तुतियों के साथ गोस्वामी तुलसीदास के साहित्यिक योगदान और रामचरितमानस के महत्व पर चर्चा हुई। काव्यांजलि के माध्यम से तुलसीदास की रचनाओं और उनके साहित्यिक योगदान को याद किया गया।

तुलसी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भक्ति के साथ साहित्य और काव्य का भी सुंदर संगम देखने को मिला।

दिनेश शर्मा ने सपा के PDA पर साधा निशाना

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा भ्रम की स्थिति में है और इसी वजह से PDA में ‘पी’ के अर्थ को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी इसे पीड़ित, कभी पिछड़ा और अब पंडित बताया जा रहा है।

दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि जिन पंडितों को सपा अपनी सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर करती थी, अब वही पार्टी उनके प्रति श्रद्धा की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा सिर्फ नाम लेने से नहीं, बल्कि क्रिया और कर्म से दिखाई देती है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सकारात्मक रुख के कारण विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं बच रहा है।

‘अभी तो सब रामलला के चरणों में जाएंगे’

अखिलेश यादव द्वारा केदारेश्वर मंदिर बनवाए जाने से जुड़े सवाल पर दिनेश शर्मा ने कहा, “अभी तो सब रामलला के चरणों में जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि जो लोग पहले पूजा और भगवान को मानने से इनकार करते थे, वही अब मंदिरों की बात कर रहे हैं। दिनेश शर्मा ने कहा कि इटावा का मंदिर भी बनेगा और पूरा परिवार रामलला के दर्शन के लिए आएगा।

Gen-Z और Gen-Alpha को लेकर भी दिया जवाब

Gen-Z और Gen-Alpha के पीछे कौन है, इस सवाल पर दिनेश शर्मा ने कहा कि इसके पीछे कौन है, यह पता नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे राष्ट्रवादी लोग हैं।

कुल मिलाकर तुलसी जयंती के अवसर पर तुलसी उपवन में आयोजित कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, साहित्य और काव्य का संगम देखने को मिला। वहीं कार्यक्रम के दौरान दिनेश शर्मा की सपा पर की गई राजनीतिक टिप्पणियों ने आयोजन को राजनीतिक चर्चा का विषय भी बना दिया।

यह भी पढ़ेंः ED Raid on Azam Khan: जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी