मनोरंजन - Amrit Vichar

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...
रक्षाबंधन का त्योहार आते ही वातावरण में अपने आप मिठास घुल जाती है। सावन की फुहारों के बीच रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, मिठाइयों की खुशबू और घरों में होने वाली तैयारियां मन को उत्साह से भर देती हैं, लेकिन इस त्योहार की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसके साथ बचपन की कितनी ही यादें लौट आती हैं। बहन की कलाई में बंधी राखी, भाई की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, उपहार को लेकर होने वाली नोकझोंक और फिर साथ बैठकर मिठाई खाना-सब कुछ जैसे किसी पुराने फिल्मी दृश्य की तरह आंखों के सामने तैरने लगता है, जब इन यादों के साथ कोई पुराना फिल्मी गीत कानों में पड़ जाए, तो रक्षाबंधन का रंग और गहरा हो जाता है। हिंदी सिनेमा ने भाई-बहन के रिश्ते को सिर्फ कहानियों में ही नहीं, बल्कि ऐसे गीतों में भी पिरोया है, जो दशकों बाद आज भी त्योहार का हिस्सा बने हुए हैं।

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’

राखी का सबसे भावुक गीत

रक्षाबंधन के गीतों की बात हो और ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। 1959 की फिल्म ‘छोटी बहन’ का यह गीत लता मंगेशकर की आवाज, शंकर-जयकिशन के संगीत और शैलेंद्र के शब्दों से सजा है। गीत में बहन की मासूम उम्मीद और भाई के प्रति उसका स्नेह बेहद सहज ढंग से सामने आता है। इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 67 साल बाद भी रक्षाबंधन आते ही यह गीत रेडियो, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुनाई देने लगता है।

‘फूलों का तारों का’ : भाई-बहन के रिश्ते की चंचल मिठास

फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का ‘फूलों का तारों का, सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है’ रक्षाबंधन के मौके पर बजने वाला एक और सदाबहार गीत है। किशोर कुमार की आवाज में यह गीत भाई के अपनी बहन के प्रति प्रेम को बेहद खूबसूरत अंदाज में व्यक्त करता है। गीत की खासियत यह है कि इसमें रिश्ते की गंभीरता के साथ बचपन जैसी शरारत और अपनापन भी महसूस होता है। आज भी भाई अपनी बहन के लिए यह गीत सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और शुभकामना संदेशों में इस्तेमाल करते हैं।

‘मेरे भैया मेरे चंदा’ : बहन के स्नेह की कोमल अभिव्यक्ति

1965 की फिल्म ‘काजल’ का ‘मेरे भैया मेरे चंदा’ भी भाई-बहन के रिश्ते पर फिल्माए गए यादगार गीतों में शामिल है। आशा भोसले की आवाज में यह गीत बहन के मन में भाई के लिए मौजूद स्नेह और गर्व को सामने लाता है। रक्षाबंधन की भावनाओं को गीतात्मक रूप देने वाले लोकप्रिय गीतों में इसका नाम आज भी लिया जाता है।

‘बहना ने भाई की कलाई से’ : राखी के धागे की कहानी

1974 में आई ‘रेशम की डोरी’ का गीत ‘बहना ने भाई की कलाई से’ रक्षाबंधन के पारंपरिक भाव को सीधे गीत में उतार देता है। धर्मेंद्र और सायरा बानो अभिनीत इस फिल्म का यह गीत राखी के धागे को भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक बनाता है। सुमन कल्याणपुर की आवाज ने इसे विशेष भावुकता दी।

‘ये राखी बंधन है ऐसा’ : रिश्ते की मजबूती का गीत

फिल्म ‘बेईमान’ का ‘ये राखी बंधन है ऐसा’ भी उन गीतों में है, जिनके बिना रक्षाबंधन की फिल्मी प्लेलिस्ट अधूरी लगती है। लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में यह गीत भाई-बहन के रिश्ते की स्थायी मजबूती को रेखांकित करता है।

‘रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना’

1962 की फिल्म ‘अनपढ़’ का ‘रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना’ रक्षाबंधन की खुशियों को अपने नाम की तरह ही रंगीन बना देता है। लता मंगेशकर की आवाज और मदन मोहन का संगीत इस गीत को त्योहार की पारंपरिक खुशी से जोड़ते हैं।

‘राखी’ से ‘परख’ तक : फिल्मों में बसा राखी का संसार

रक्षाबंधन पर आधारित या इस त्योहार को केंद्र में रखने वाले गीतों की सूची काफी लंबी है। ‘राखी’ फिल्म का ‘राखी धागों का’, ‘परख’ का ‘कहते हैं राखी के धागे’, ‘अनजाना’ का ‘हम बहनों को लिए’ और ‘फरिश्ते’ का ‘भाई बहन का प्यार’ जैसे गीत भी भाई-बहन के रिश्ते को अलग-अलग भावों में सामने लाते हैं। यानी हिंदी सिनेमा में राखी सिर्फ एक त्योहार नहीं रही, बल्कि कभी खुशी, कभी विरह, कभी जिम्मेदारी और कभी बचपन की यादों का प्रतीक बनकर पर्दे पर आती रही है।

नई फिल्मों में बदला भाई-बहन का अंदाज

समय के साथ फिल्मों में भाई-बहन के रिश्ते को दिखाने का अंदाज भी बदला है। अब कहानियां सिर्फ भाई के रक्षक होने और बहन के स्नेह तक सीमित नहीं हैं। भाई-बहन एक-दूसरे के दोस्त, हमराज और मुश्किल समय में सहारा बनने वाले किरदारों के रूप में दिखाई देते हैं। 2022 की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का ‘धागों से बांधा’ इसी बदलती संवेदना का उदाहरण है। यह गीत पारंपरिक राखी के धागे को आधुनिक भावनाओं के साथ जोड़ता है और बताता है कि समय बदल सकता है, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता आज भी उतनी ही मजबूत है।

रिश्तों को महसूस करने का अवसर

रक्षाबंधन इसलिए भी खास है कि यह सिर्फ कलाई पर धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से महसूस करने का अवसर है। इस मौके पर कहीं से ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ या ‘फूलों का तारों का’ की धुन सुनाई देती है, तो लगता है जैसे समय कुछ पल के लिए ठहर गया हो। पुराने घर, बचपन की शरारतें, भाई-बहन की नोकझोंक और परिवार के साथ बिताए वे दिन—सब कुछ एक साथ लौट आता है। शायद इसी वजह से रक्षाबंधन आते ही कुछ गीत मन में खुद-ब-खुद गुनगुनाने लगते हैं और पूरा माहौल यादों, रिश्तों और खुशियों से भर उठता है।

Miss Teen International-2026 : दुनियाभर की 30 सुंदरियों ने किये ताजमहल के दीदार, देखते ही बोलीं "Wow... it's beautiful."
आगरा। मिस टीन इंटरनेशनल-2026 सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वाली प्रतिभागियों ने बुधवार को यहां ताजमहल का दौरा किया। दुनिया के लगभग 30 देशों की प्रतिभागियों ने प्रतिष्ठित स्मारक का दौरा किया और तस्वीरें खिंचवाईं।

आगरा पहुंची दुनियाभर की महिलाएं

मेक्सिको, अमेरिका, स्पेन, फिलीपींस, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, भारत और कंबोडिया सहित कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुंदरियों ने ताज महल के अंदर लगभग दो घंटे बिताए।

'मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया' दिव्या वाधवा ने कहा कि ताजमहल 'बेहद खूबसूरत' है और उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि दुनिया के सात अजूबों में शामिल यह स्मारक भारत में स्थित है। वाधवा ने कहा, ''यह गर्व की बात है कि दुनिया के सात अजूबों में से एक 'ताजमहल' भारत में है। हमें 30 देशों के प्रतियोगियों को ताज महल में लाने का मौका मिला।''

उन्होंने कहा कि मिस टीन इंटरनेशनल एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम है जिसका समापन 30 अगस्त को जयपुर में होगा। उन्होंने कहा, ''मिस टीन इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता के फाइनल में जीत हासिल करने वाली प्रतिभागी को ताज पहनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

कृति पर क्यों आया कंगना को गुस्सा, रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर बोलीं-आपके वॉर्डरोब में कुछ और नहीं था.....

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर विवाद के बाद कंपनी ने जारी किया बयान
नई दिल्ली। ज्वैलरी ब्रांड GIVA (जीवा) ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन से जुड़े अपने रक्षाबंधन विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इस विज्ञापन में कृति सेनन के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हुआ था। यूजर्स ने अभिनेत्री के कपड़ों को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल किया था।

विवाद के बीच GIVA ने बुधवार, 26 अगस्त को एक बयान जारी कर विज्ञापन हटाने की जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने अपने बयान में कृति सेनन के कपड़ों या उनसे जुड़े विवाद का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया।

GIVA ने कहा- भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं

कंपनी ने अपने बयान में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति सम्मान जताया। GIVA ने कहा कि एक ब्रांड के तौर पर वह परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को सेलिब्रेट करने में विश्वास रखता है।

कंपनी के मुताबिक, इस बार उसने पालतू जानवरों को भी प्यार और जश्न का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी। GIVA ने कहा कि यदि उसके हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो ऐसा करना उसका उद्देश्य नहीं था।

कंपनी ने आगे कहा कि सम्मान के तौर पर विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। साथ ही त्योहार के मौसम में लोगों के लिए प्यार और सकारात्मकता की कामना की।

राहुल गांधी ने कृति सेनन का किया बचाव

विज्ञापन को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कृति सेनन का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने कृति सेनन की इंस्टाग्राम स्टोरी अपने अकाउंट पर साझा करते हुए कहा कि महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को उनकी स्वतंत्रता के लिए ट्रोल किए जाने पर रोक लगाने की बात कही।

गौरव गोगोई ने विज्ञापन बनाने वालों पर उठाया सवाल

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि टीवी कमर्शियल को लेकर चल रही सार्वजनिक बहस का केंद्र उस महिला को क्यों बनाया जा रहा है, जो विज्ञापन में दिखाई दे रही है।

उन्होंने सवाल किया कि उन पुरुषों के फैसलों पर चर्चा क्यों नहीं हो रही, जिनकी मंजूरी के बाद विज्ञापन रिलीज हुआ। गोगोई ने कंपनी के बोर्डरूम में विज्ञापन को मंजूरी देने वालों से लेकर क्रिएटिव एजेंसी द्वारा तैयार किए गए कॉन्सेप्ट और शूट तक में शामिल लोगों की भूमिका पर सवाल उठाया।

विज्ञापन विवाद में अब तक क्या हुआ?

GIVA ने रक्षाबंधन से जुड़ा विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन में कृति सेनन नजर आई थीं।

सोशल मीडिया पर कृति के पहनावे को लेकर विवाद और ट्रोलिंग शुरू हुई।

राहुल गांधी ने अभिनेत्री के समर्थन में प्रतिक्रिया दी।

गौरव गोगोई ने विज्ञापन के फैसले और उसकी मंजूरी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

विवाद के बीच GIVA ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि किसी वर्ग की भावनाओं को आहत करना उसका इरादा नहीं था।

यह भी पढ़ेंः

रक्षाबंधन पर बोतल के ढक्कन से बनाएं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन का त्योहार आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। नए कपड़े, राखी और मिठाइयों के साथ हाथों में मेहंदी भी इस पर्व की खूबसूरती बढ़ाती है, लेकिन अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता, तो इस बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं।

घर में पड़ी प्लास्टिक की बोतल का एक छोटा-सा ढक्कन आपकी मदद कर सकता है। यह आसान तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें गोल डिजाइन बनाने में परेशानी होती है। ढक्कन की मदद से हथेली पर एकदम सही गोल घेरा बनाया जा सकता है, जिसके आसपास मनचाहा पैटर्न तैयार किया जा सकता है।

ऐसे करें शुरुआत : सबसे पहले एक साफ प्लास्टिक बोतल का ढक्कन लें। इसके गोल किनारे पर मेहंदी की पतली परत लगाएं और इसे हथेली पर हल्के हाथ से दबाकर तुरंत हटा लें। इससे हाथ पर एक साफ गोल निशान बन जाएगा। ध्यान रखें कि ढक्कन को ज्यादा जोर से न दबाएं, ताकि मेहंदी फैले नहीं।

अब इस घेरे के बीच में छोटा फूल, स्पाइरल या डॉट बनाएं। इसके बाद किनारों पर छोटी-छोटी बूंदें लगाकर टूथपिक या कॉटन बड की मदद से उन्हें हल्का खींचें। इससे पंखुड़ियों जैसा सुंदर पैटर्न तैयार हो जाएगा। इसके बाद गोल घेरे के चारों ओर पत्तियां, बेल, कैरी, जाली या छोटे फूल बनाए जा सकते हैं। उंगलियों पर भी छोटी बेल या डॉट्स की डिजाइन बनाकर पूरे हाथ को आकर्षक लुक दिया जा सकता है।

इन डिजाइनों को करें ट्राई

ढक्कन से बने बेस पर कमल मंडला, सनबर्स्ट, मोर स्टाइल और लीफ बॉर्डर जैसे डिजाइन बनाए जा सकते हैं। कमल मंडला पारंपरिक लुक देता है, जबकि मोर और पत्तियों वाले पैटर्न हाथों को खास आकर्षण देते हैं। थोड़ी-सी कल्पना और इस आसान हैक की मदद से रक्षाबंधन पर घर बैठे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन तैयार की जा सकती है।

फिल्म समीक्षा : भावुक और यादगार वापसी
2007 में रिलीज हुई आवारापन बॉक्स ऑफिस पर भले बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ इमरान हाशमी का किरदार शिवम पंडित और फिल्म का संगीत दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है। 19 साल बाद आई आवारापन 2 उसी भावनात्मक दुनिया को आगे बढ़ाती है। फिल्म की कहानी शिवम से शुरू होती है, जो अपने पुराने प्यार को खोने के बाद अकेलेपन में जी रहा है।

एक दिन उसे एक लावारिस बच्ची मिलती है, जिसका नाम वह अपनी पुरानी प्रेमिका के नाम पर आलिया रखता है। जब बच्ची मानव तस्करी करने वाले गिरोह के हाथों पहुंच जाती है, तो शिवम उसे बचाने के लिए फिर अपराध की दुनिया में लौटता है। उसकी तलाश उसे बैंकॉक तक ले जाती है।

इमरान हाशमी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका चेहरा, खामोशी, दर्द और अंदाज एक बार फिर शिवम पंडित की याद दिलाता है। दिशा पाटनी ने भी प्रभावी अभिनय किया है, जबकि पूरन गब्बी और शबाना आजमी अपने किरदारों में असर छोड़ते हैं। फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसका नॉस्टेल्जिया और संगीत है। ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना’ जैसे पुराने गीतों के नए संस्करण कहानी के भावनात्मक माहौल को मजबूत करते हैं।

नए गाने भी फिल्म की दुनिया के अनुरूप हैं। हालांकि कहानी कुछ जगह अनुमानित लगती है और दूसरे हिस्से में रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है। कुछ किरदारों को और गहराई दी जा सकती थी। कुल मिलाकर, आवारापन 2 परफेक्ट सीक्वल नहीं है, लेकिन इमरान हाशमी और शिवम पंडित के पुराने प्रशंसकों के लिए यह 19 साल बाद की भावुक और यादगार वापसी जरूर है।

रक्षाबंधन एड : कृति सैनन के कपड़ों पर बवाल : राहुल गांधी ने किया बचाव, कहा-‘पितृसत्ता खत्म करो’
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का पहनावा, उनका काम और कहीं आने-जाने का फैसला उनका अधिकार है।

राहुल गांधी ने कृति सैनन की 'इंस्टाग्राम' स्टोरी अपने अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, ''महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है। महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।''

पितृसत्ता को खत्म करें : राहुल गांधी

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ''स्मैश द पैट्रिआर्की'' (पितृसत्ता को खत्म करें) हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। कृति सैनन आभूषण कंपनी 'जीवा' के एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही हैं। विज्ञापन में वह एक युवक को राखी बांधती दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस विज्ञापन में उनके कपड़ों पर आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें:-क्या है रक्षाबंधन वाला विवाद : ट्रोल होने पर एक्ट्रेस बोलीं-दिल में संस्कृति, नैकलाइन में नहीं

क्या है रक्षाबंधन वाला विवाद : ट्रोल होने पर एक्ट्रेस बोलीं-दिल में संस्कृति, नैकलाइन में नहीं
मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक आभूषण ब्रांड के लिए अदाकारा कृति सैनन के नए विज्ञापन पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि यह विज्ञापन ''जानबूझकर असहज करने वाला'' लगता है, वहीं कुछ लोगों ने इस विज्ञापन को भद्दा बताया। वहीं कुछ लोगों ने अभिनेत्री के पहनावे का समर्थन भी किया।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं। आज की महिला वैश्विक महिला है-कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक।''

रनौत ने कहा, ''आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं, फिर आप अपनी बिकिनी/अंतर्वस्त्र में अपने भाई को राखी क्यों बांधोगी? आपके पास स्टाइल के सारे विकल्प कहां हैं? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर असहज करने वाला लगता है।''

इस विज्ञापन में सैनन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हुई दिख रही हैं, जबकि उनका पालतू कुत्ता उन्हें देख रहा है। इसके बाद वह कुत्ते के पैर पर भी एक राखी बांधती हैं। इस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने पारंपरिक त्योहार के दौरान उनके कपड़ों के चुनाव को लेकर आलोचना की और कुछ लोगों ने कुत्ते को राखी बांधने पर भी आपत्ति जताई।

एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, ''कृति सैनन ब्रा जैसा परिधान पहनकर राखी बांध रही हैं। पहले नग्नता इतनी आम नहीं थी।'' एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ''रचनात्मक स्वतंत्रता अच्छी बात है, लेकिन इससे परंपरा का मूल भाव नहीं बदलना चाहिए।''

अभिनेत्री के बचाव में आई शिवसेना

शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत समेत कई लोगों ने अभिनेत्री का बचाव भी किया। सैनन पर रनौत की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "आप उस महिला सांसद को इतनी गंभीरता से क्यों लेते हैं? मत लीजिए।" उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "उन्हें इतना महत्व मत दीजिए। वे 'अंध भक्त' हैं। वह एक कदम आगे हैं, उनके पास दिमाग नहीं है। इतने सारे मुद्दे हैं, लेकिन... आप उनसे यह क्यों नहीं पूछते कि चाय महंगी क्यों हो रही है... हमारा गन्ना कहां गया, वह इथेनॉल बनाने में चला गया।"

कई लोगों ने अभिनेत्री का बचाव भी किया। एक उपयोगकर्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''भारतीय पुरुष रक्षाबंधन के विज्ञापन में कृति सैनन के आधुनिक कपड़े पहनने से परेशान हो रहे हैं। काश, वे उन महिलाओं के लिए भी ऐसा ही आक्रोश दिखाते जो सामान्य कपड़े पहनने के बावजूद रोजाना भारतीय पुरुषों के हाथों बलात्कार का शिकार होती हैं और उन्हें न्याय नहीं मिलता।

ट्रोल्स पर कृति का जवाब

विवाद के बीच एक्ट्रेस कृति ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा, कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को नहीं मापा जाना चाहिए.  त्योहारों की असली भावना आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें आप दिल से मानते हैं. रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का रिश्ता है. मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं. हम एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करते हैं और एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं. हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे कुत्तों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है? संस्कृति और परंपराएं  उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं.”

ये भी पढ़ें :

कृति पर क्यों आया कंगना को गुस्सा, रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर बोलीं-आपके वॉर्डरोब में कुछ और नहीं था.....

कृति पर क्यों आया कंगना को गुस्सा, रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर बोलीं-आपके वॉर्डरोब में कुछ और नहीं था.....
मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक आभूषण ब्रांड के लिए अदाकारा कृति सैनन के नए विज्ञापन पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि यह विज्ञापन ''जानबूझकर असहज करने वाला'' लगता है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कोई लड़की अपने भाई को बिकिनी पहनकर राखी क्यों बांधेगी ?

क्या है विवाद की वजह

दरअसल, अभिनेत्री कृति सैनन के नए आभूषण विज्ञापन में उनकी बिना आस्तीन वाली पोशाक वाले एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। जिसमे कृति रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधती दिख रही हैं लेकिन विवाद की असली वजह उनके कपड़ें है जो कि रक्षाबंधन जैसे त्यौहार के लिए ठीक नहीं बताये जा रहे हैं। वहीं अब इसे लेकर कृति की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील करार दिया, जबकि कुछ ने कहा कि अभिनेत्री ने जो पहना है उसमें कुछ भी गलत नहीं है।

कंगना रनौत भी इस विवाद के बीच कूदी

इस सब के बीच अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी, हालांकि उन्होंने सैनन का नाम नहीं लिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं। आज की महिला वैश्विक महिला है कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक।''

रनौत ने कहा, ''आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं, फिर आप अपनी बिकिनी/अंतर्वस्त्र में अपने भाई को राखी क्यों बांधोगी? आपके पास स्टाइल के सारे विकल्प कहां हैं? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर असहज करने वाला लगता है।'' सैनन के विज्ञापन को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर कृति की आलोचना

एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, ''कृति सैनन ब्रा जैसा परिधान पहनकर राखी बांध रही हैं। पहले नग्नता इतनी आम नहीं थी।'' एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ''रचनात्मक स्वतंत्रता अच्छी बात है, लेकिन इससे परंपरा का मूल भाव नहीं बदलना चाहिए।'' कई लोगों ने अभिनेत्री का बचाव भी किया।

एक उपयोगकर्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''भारतीय पुरुष रक्षाबंधन के विज्ञापन में कृति सैनन के आधुनिक कपड़े पहनने से परेशान हो रहे हैं। काश, वे उन महिलाओं के लिए भी ऐसा ही आक्रोश दिखाते जो सामान्य कपड़े पहनने के बावजूद रोजाना भारतीय पुरुषों के हाथों बलात्कार का शिकार होती हैं और उन्हें न्याय नहीं मिलता।'

ये भी पढ़ें :

Miss Universe India 2026 : 19 साल की Kaijia Lij Mejo बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, अब इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का करेंगी नेतृत्व

जिंदगी का सफर: मंदाकिनी, फिल्मों से अध्यात्म की ओर
कुछ चेहरे पर्दे पर आते हैं और कुछ ही समय में दर्शकों की यादों का हिस्सा बन जाते हैं। यासमीन जोसेफ भी ऐसा ही एक नाम हैं, जिन्हें दुनिया ने बाद में मंदाकिनी के नाम से पहचाना। मेरठ में 30 जुलाई 1963 को जन्मीं यासमीन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि एक फिल्म उनकी जिंदगी को इतनी तेजी से बदल देगी।

बचपन से ही अभिनय की दुनिया उन्हें आकर्षित करती थी। मुंबई पहुंचकर उन्होंने फिल्मों में काम पाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती दौर आसान नहीं था। उन्हें कई बार असफलता और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। एक समय ऐसा भी आया जब लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें फिल्मों में मौका नहीं मिल पा रहा था, लेकिन यासमीन ने हार नहीं मानी। यही जिद आगे चलकर उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ बनी।

करीब 22 वर्ष की उम्र में उनकी मुलाकात फिल्मकार राज कपूर से हुई। राज कपूर ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया और उनकी प्रतिभा व व्यक्तित्व से प्रभावित होकर, उन्हें अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मुख्य भूमिका के लिए चुना। इसी दौरान यासमीन जोसेफ को नया स्क्रीन नाम मिला- मंदाकिनी।

वर्ष 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली ने मंदाकिनी को रातों-रात स्टार बना दिया। राजीव कपूर के साथ उनकी जोड़ी और फिल्म में निभाया गया ‘गंगा’ का किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। फिल्म के कुछ दृश्यों ने उस दौर में जबरदस्त चर्चा और विवाद भी पैदा किया। देखते ही देखते मंदाकिनी 1980 के दशक के चर्चित चेहरों में शामिल हो गईं।

इसके बाद उन्होंने डांस डांस, कमांडो, प्यार के नाम कुर्बान, प्यार करके देखो और तेजाब जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उनकी पहली फिल्म जैसी सफलता दोबारा नहीं मिल सकी। धीरे-धीरे फिल्मों की संख्या कम होती गई और 1996 की जोरदार के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली।

मंदाकिनी की जिंदगी का एक और महत्वपूर्ण अध्याय उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है। वर्ष 1990 में उन्होंने डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर से विवाह किया, जो पूर्व बौद्ध भिक्षु रहे हैं। इसके बाद उनका जीवन ग्लैमर की चकाचौंध से दूर आध्यात्म और परिवार की ओर बढ़ा।

फिल्मों से दूर होने के बाद मंदाकिनी ने तिब्बती योग और ध्यान से जुड़ा काम शुरू किया। कभी बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाली मंदाकिनी ने बाद के जीवन में शांति और आध्यात्म को अधिक महत्व दिया। यासमीन जोसेफ से मंदाकिनी बनने और फिर फिल्मी दुनिया से दूर अपनी अलग पहचान बनाने तक का यह सफर बताता है कि जिंदगी हमेशा एक ही दिशा में नहीं चलती। कभी संघर्ष, कभी शोहरत और कभी विवाद इन सबके बीच इंसान अपने लिए एक नया रास्ता भी चुन सकता है। मंदाकिनी की कहानी इसी बदलाव, धैर्य और नए जीवन की तलाश की कहानी है।

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में यश का जलवा
रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। निर्माताओं ने बुकिंग के साथ एक विशेष वीडियो भी जारी किया है, जिसमें यश, निर्देशक गीतू मोहनदास और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है।

वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा करते हैं। कलाकारों ने फिल्म की अलग दुनिया, अनोखी कहानी और गीतू मोहनदास के निर्देशन की खासियतों पर बात की है। वीडियो से फिल्म की रिलीज को लेकर कलाकारों का उत्साह भी साफ दिखाई देता है।

यश की स्टार पावर का इम्तिहान

‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की शानदार सफलता के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। केजीएफ: चैप्टर 2 की जबरदस्त कमाई ने उन्हें पैन-इंडिया सिनेमा के बड़े सितारों में स्थापित किया। अब ‘टॉक्सिक’ के जरिए वह बिल्कुल नई दुनिया और नए किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। फिल्म की खास बात यह है कि इसे किसी स्थापित फ्रेंचाइजी या सिनेमैटिक यूनिवर्स का सहारा नहीं मिला है। इसके बावजूद एडवांस बुकिंग को मिल रही शुरुआती प्रतिक्रिया यश की लोकप्रियता और उनके प्रति दर्शकों के भरोसे को दिखाती है।

अलग अंदाज में पेश होगी ‘टॉक्सिक’

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने अलग विषय, भव्य विजुअल और अनूठी सिनेमाई शैली को लेकर चर्चा में है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है और हिंदी, तमिल, तेलुगु व मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना होगा कि यश की स्टार पावर और फिल्म की नई दुनिया बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा असर डालती है।

Miss Universe India 2026 : 19 साल की Kaijia Lij Mejo बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, अब इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का करेंगी नेतृत्व
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले में केरल की कैजिया लीज मेजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जयपुर में रविवार को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। देशभर से चयनित 52 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सौंदर्य, प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और भारतीय संस्कृति के शानदार संगम से सजे इस आयोजन में केरल की कैजिया लीज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश दूसरे, गुजरात की अनुश्री सातवलेकर तीसरे स्थान पर रहीं

कैजिया लीज मेजो ने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर तीसरे स्थान पर रहीं। खिताब जीतने के साथ ही कैजिया लीज मेजो अब अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ख़िताब जीतने पर क्या बोली कैजिया

उन्होंने कहा, "यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करूंगी।" मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली युवतियों को ऐसा राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और जयपुरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जनसंपर्क निदेशक सर्वेश कश्यप ने कहा कि जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य समारोह राजस्थान की मेहमाननवाजी, संस्कृति और देश की प्रतिभाशाली बेटियों के आत्मविश्वास का शानदार उत्सव रहा। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से भारतीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास लगातार जारी है।

पूर्व भारतीय मिस यूनिवर्स एक्ट्रेस हुई शामिल

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेत्री और पहली भारतीय मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, अभिनेत्री एवं मिस यूनिवर्स इंडिया की विजेता उर्वशी रौतेला तथा पूर्व मिस यूनिवर्स फर्स्ट रनर-अप और अभिनेत्री सेलिना जेटली समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 और 2025 की विजेता क्रमशः रिया सिंघा और मणिका विश्वकर्मा भी समारोह में मौजूद रहीं।

52 कैंडिडेट और 800 फैशन डिजाइनर

आयोजकों के अनुसार, समारोह में देशभर की 52 प्रतिभागियों के अलावा विश्वभर से करीब 800 फैशन डिजाइनर और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फैशन, मनोरंजन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुंदरता और फैशन के साथ उनकी सामाजिक सोच, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और आत्मविश्वास को भी विशेष महत्व दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी कैजिया

कैजिया लीज मेजो अब अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि वह विश्व मंच पर भारत की संस्कृति, विविधता और प्रतिभा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगी तथा इस बार मिस यूनिवर्स का ताज भारत लाने में सफल होंगी।

ये भी पढ़ें :

'Hero's Heroine': गोविंदा के बेटे का बॉलवुड डेब्यू, एकता कपूर की इस हॉरर कॉमेडी में नीतांशी गोयल के साथ आएंगे नजर

गोविंदा की निजी जिंदगी पर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी! 100 करोड़ की कार्रवाई की चेतावनी, AI-डीपफेक पर भी सख्त रुख
डिजिटल डेस्क: फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा अपने निजी जिंदगी को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं। सोशल मीडिया अफवाहों और भ्रामक खबरों के बीच उनकी ओर से अब सख्त रुख अपनाया गया है। गोविंदा की ओर से सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें आम लोगों, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया संस्थानों और कंटेंट क्रिएटर्स को उनकी या उनके परिवार से जुड़ी अपुष्ट और भ्रामक कंटेंट प्रकाशित या प्रसारित करने से चेताया गया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर गोविंदा की कोर्ट मैरिज को लेकर दावा किया गया था, जिसमें रानी स्वर्णकार से शादी की बात कही गई। इससे पहले अभिनेता के तलाक को लेकर भी कई सारी खबरें सामने आई थीं, जिन्हें बाद में गलत बताया गया। अब इन तमाम दावों और अफवाहों के बीच गोविंदा की ओर से कानूनी चेतावनी दी गई है।

झूठी खबरों, भ्रामक कंटेंट पर चेतावनी

सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि गोविंदा या उनके परिवार से संबंधित कोई भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री तैयार, प्रकाशित, अपलोड, प्रसारित या साझा नहीं की जानी चाहिए।

नोटिस में सोशल मीडिया पर पब्लिश तस्वीरों, वीडियो और ऑडियो के साथ-साथ मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सिंथेटिक कंटेंट का भी खास तौर पर उल्लेख किया गया है।

AI के इस्तेमाल पर भी आपत्ति

गोविंदा की ओर से यह कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अन्य किसी भी डिजिटल तकनीक का प्रयोग उनके आवाज़, छवि, पहचान, प्रतीक आदि या उनके निजी या पारिवारिक जीवन से जुड़ी किसी भी सामग्री को बनाने, बदलने या उपयोग करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह सूचना लागू कानूनों के अंतर्गत मानहानि, गोपनीयता का उल्लंघन, पहचान की दुरुपयोग और अन्य साइबर उत्पीड़न के दायरे में नागरिक और दंडात्मक कार्रवाई का धमकी देती है।

धमकी भरी चेतावनी 100 करोड़ तक

यह सूचना भारतीय दंड संहिता, 1860, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000, तथा अन्य संबंधित कानूनों का उल्लेख करती है। इनके साथ यह सूचित किया गया है कि गोविंदा ₹100 करोड़ तक की राशि दावा कर सकते हैं।

यह चेतावनी खास तौर पर उन लोगों और प्लेटफॉर्म्स के लिए जरूरी है, जो बिना पुष्टि के अभिनेता की निजी जिंदगी से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं।

बैंक खाते और संपत्ति पर कार्रवाई की मांग भी संभव

नोटिस के मुताबिक,  मामले में नामित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी कार्रवाई में बैंक खातों की फ्रीज़िंग, किसी व्यक्ति को संपत्ति खरीदने या बेचने से रोकना, पासपोर्ट जब्त करना और अन्य संबंधित कानूनी उपाय शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा, ऐसी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान YouTube चैनलों या किसी भी अन्य सोशल मीडिया खातों के विरुद्ध भी है जो जानबूझकर गलत समाचार साझा करते हैं।

गोविंदा ने बताया, क्यों लिया गया सख्त रुख

गोविंदा ने अपने पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए आशंका जताई गई है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए सुनियोजित तरीके से अफवाहें फैलाई जा सकती हैं। उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियां उन्हें मानसिक और सामाजिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश हैं।

इस सार्वजनिक सूचना का मुख्य उद्देश्य Govinda के निजी जीवन के बारे में बिना सत्यापित समाचार फैलाने से रोकना और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से रोकना है।

यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर छाया UP Police का पहला Official Song, अमिताभ-शंकर महादेवन की जोड़ी ने जमाया रंग!