अमरोहा - Amrit Vichar

Amroha News : प्राथमिक विद्यालय नवादा का जर्जर भवन देख भड़के डीएम, कहा- बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जोया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवादा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक स्थिति परखी। विद्यालय के जर्जर भवन की हालत देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल तकनीकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और उनके सीखने के स्तर की जानकारी ली। डीएम ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सीखने की प्रगति का नियमित मूल्यांकन किया जाए और विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के जर्जर भवन की स्थिति बेहद खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों के अनुसार बच्चों को भोजन वितरित किए जाने की व्यवस्था भी देखी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालय में कमियां मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:-Amroha News : पांच दिन से लापता तीन साल की अमायरा का तालाब में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amroha News : पांच दिन से लापता तीन साल की अमायरा का तालाब में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
अमरोहा, अमृत विचार: अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव ढकिया चमन से पांच दिन पहले लापता हुई तीन वर्षीय मासूम अमायरा का शव शुक्रवार को गांव के ही तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मासूम का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव ढकिया चमन निवासी अमायरा (3) 17 अगस्त को घर के पास स्थित रिश्तेदारी में गई थी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। बच्ची की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। गांव और आसपास के इलाके में पुलिस ने तलाश अभियान चलाया था।

खेतों, खंडहर और अन्य संभावित स्थानों पर भी मासूम की तलाश की जा रही थी। पांच दिन से बच्ची के नहीं मिलने के कारण परिवार के साथ ही ग्रामीण भी परेशान थे। शुक्रवार को तालाब में मासूम का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान अमायरा के रूप में होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

एएसपी और सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अखिलेश भदौरिया और क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस बच्ची के तालाब तक पहुंचने और उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बच्ची के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-Lucknow Murder Case : बहन दिव्या की मौत पर प्रज्ञा मिश्रा ने उठाए कई सवाल, CCTV और 3 रिवॉल्वर पर भी जताया संदेह, कहा- सुहागरात पर ही...

बेटी के जन्म से पढ़ाई और शादी तक मिलेगी मदद! यूपी की इन योजनाओं में 1 लाख तक का फायदा, जानें किसे मिलेगा लाभ
डिजिटल डेस्क लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बाल विवाह पर रोक लगाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह तक अलग-अलग योजनाओं के जरिए पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

बेटी के जन्म से उच्च शिक्षा तक 25 हजार

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक छह अलग-अलग चरणों में कुल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को मिल सकता है। पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होना जरूरी है।

यानी बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई के अलग-अलग पड़ाव पर परिवार को आर्थिक सहयोग मिलता है।

शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

इसमें से 60,000 रुपये दुल्हन के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी

उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की गई है। इसके तहत पात्र और मेधावी छात्राओं को कॉलेज आने-जाने के लिए मुफ्त स्कूटी देने का प्रावधान है।

खास बात यह है कि स्कूटी के रजिस्ट्रेशन का खर्च भी राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाता है।

12वीं की मेधावी छात्राओं को 30 हजार

कन्या विद्या धन योजना के तहत यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में मेरिट में आने वाली बीपीएल परिवारों की मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए 30,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

इसका उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण छात्राओं की उच्च शिक्षा न रुकने देना है।

अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

अनाथ और बेसहारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित है। इसके माध्यम से पात्र बच्चों को उनकी जरूरतों के अनुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

विधवा महिलाओं को हर महीने 1,000

बेसहारा और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए विधवा पेंशन योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

बेटी के जन्म पर 25 हजार की मदद

श्रमिक और निर्धन परिवारों में नवजात बच्चों की देखभाल और पोषण के लिए मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना संचालित है।

इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र श्रमिक परिवार में बेटी के जन्म पर ₹25,000, बेटे के जन्म पर 20,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस तरह अलग-अलग योजनाओं के जरिए सरकार का फोकस बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा और विवाह तक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के ऐतिहासिक किलों-मंदिरों का होगा कायाकल्प! 15 करोड़ से ज्यादा खर्च, झांसी से ललितपुर तक बदलेगी तस्वीर

यह भी पढ़ेंः अब सोशल मीडिया पर दिखेगा बेसिक शिक्षा विभाग का दम! 7.5 लाख फॉलोअर्स का टारगेट, हर जिले में बनेगी डिजिटल टीम

Ganga Expressway : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सर्किल रेट में 48% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, जानिए कब तक दे सकते हैं आपत्ति
अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना और इसके हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तार को गति देने के उद्देश्य से अमरोहा जिला प्रशासन ने भूमि के नए सर्किल रेट प्रस्तावित किए हैं। एक्सप्रेसवे से प्रभावित राजस्व ग्रामों में सर्किल रेट में अधिकतम 48 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे किसानों को उनकी भूमि का बेहतर मूल्य मिलने के साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी गति मिलने की उम्मीद है।

एक्सप्रेसवे प्रभावित गांवों में 48 फीसदी तक बढ़ेगा सर्किल रेट

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ द्वारा जारी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले गांवों में वर्तमान सर्किल दरों की असमानता को दूर करते हुए आसपास के गांवों के समतुल्य दरें निर्धारित करने का प्रयास किया गया है। इसके तहत कई गांवों में सर्किल रेट में 48 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा तहसील हसनपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से सटी कृषि भूमि के लिए भी नई दरें प्रस्तावित की गई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी

प्रशासन ने जिले के अन्य क्षेत्रों में भी भूमि मूल्यांकन में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में 10 प्रतिशत, विकासशील क्षेत्रों में 15 प्रतिशत तथा नगरीय, अर्धनगरीय एवं लघुत्तर नगरीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से जुड़े गांवों में भूमि मूल्यों में पांच से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है, जबकि कुछ ऐसे गांव जहां दरों में अत्यधिक असमानता थी, वहां 30 प्रतिशत तक वृद्धि कर संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है। कृषि भूमि के लिए बेल्टिंग प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

किसानों ने उठाई थी उचित मुआवजे की मांग

उल्लेखनीय है कि हाल ही में क्षेत्र के किसानों ने अपनी भूमि के उचित मूल्य की मांग को लेकर भाजपा विधायक राजीव तरारा से मुलाकात की थी। विधायक ने किसानों की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा सर्किल रेट में वृद्धि का प्रस्ताव सामने आया है।

25 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

प्रशासन का मानना है कि सर्किल रेट बढ़ने से भूमि अधिग्रहण संबंधी समस्याएं कम होंगी और गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना निर्धारित समय में पूरी करने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य में हरिद्वार तक सीधी और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उत्तर प्रदेश स्टाम्प नियमावली के तहत प्रस्तावित दरों पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची की प्रतियां अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक महानिरीक्षक निबंधन, संबंधित उप जिलाधिकारियों, उप निबंधक कार्यालयों तथा एनआईसी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई हैं। इच्छुक व्यक्ति 14 अगस्त से 25 अगस्त की शाम पांच बजे तक अपनी आपत्तियां और सुझाव लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण एक से तीन सितंबर के बीच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Ram Mandir CEO : राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की दौड़ तेज, 18 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे; जानिए रेस में कौन है आगे

लंपी वायरस की दस्तक: सहारनपुर और शामली समेत UP के 10 जिलों में फैला संक्रमण, जानिए आपके जिले का हाल
लखनऊ। हरियाणा से उत्तर प्रदेश में पहुंचा लंपी वायरस अब प्रदेश के 10 जिलों में फैल चुका है। 10 अगस्त तक इन जिलों के 242 गांवों में 5,672 गोवंश संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि पशुपालन विभाग के अनुसार संक्रमण से अब तक किसी गोवंश की मृत्यु नहीं हुई है।

विभाग ने पहले से अलर्ट रहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण और उपचार अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित मिले गोवंशों में से 4,611 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,061 गोवंशों का उपचार जारी है।

सहारनपुर में सबसे ज्यादा मामले

संक्रमित गोवंशों की संख्या के मामले में सहारनपुर सबसे आगे है। यहां 4,492 गोवंश संक्रमित मिले, जिनमें से 3,812 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद शामली में 605 संक्रमित गोवंश मिले हैं, जिनमें 525 ठीक हुए हैं।

अन्य प्रभावित जिलों में अमरोहा, बिजनौर, बागपत, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

4.70 लाख पशुओं का हो चुका टीकाकरण

निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. संगीता तिवारी के अनुसार प्रभावित जिलों में अब तक 4.70 लाख पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों को 33 लाख से अधिक एलएसडी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में विशेष टीमें रिंग और बेल्ट वैक्सीनेशन के साथ संक्रमित पशुओं का नियमित उपचार कर रही हैं। संक्रमित गोवंशों को अलग रखकर उपचार किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों की निगरानी में चल रहा अभियान

पशुपालन विभाग के अधिकारी प्रभावित जिलों का लगातार दौरा कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। विभाग का दावा है कि टीकाकरण, निगरानी और उपचार के जरिए स्थिति नियंत्रण में है।

फिलहाल विभाग की प्राथमिकता संक्रमित गोवंशों का उपचार करने के साथ संक्रमण को नए क्षेत्रों में फैलने से रोकना है।

किस जिले में कितने गोवंश संक्रमित और स्वस्थ हुए?

जिला

संक्रमित गोवंश

स्वस्थ हुए

अमरोहा

1

0

बिजनौर

30

3

फिरोजाबाद

113

79

बागपत

83

54

गाजियाबाद

3

0

मथुरा

19

9

मेरठ

98

54

मुजफ्फरनगर

228

75

सहारनपुर

4,492

3,812

शामली

605

525

कुल

5,672

4,611

यह भी पढ़ेंः अयोध्या मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस टेंडर पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी के आरोप; जांच के आदेश

यूपी में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में भारी वर्षा के आसार; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी प्रणाली के मजबूत होने के कारण अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के करीब बनी हुई है। यह फिरोजपुर, रोहतक, कानपुर, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी प्रवाह मजबूत हुआ है। इसी वजह से व्यापक वर्षा के साथ अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

छह अगस्त के प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, झांसी और ललितपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

7 से 10 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात और आठ अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नौ अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

यूपी में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश

बारिश का दौर तेज होने के बावजूद प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से कम है। छह अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 314.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 27 फीसदी कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 317.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 13 फीसदी कम है।

पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 315.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 21 फीसदी कम है।

इटावा में 126 मिमी बारिश, लखनऊ में भी जमकर बरसे बादल

पिछले 24 घंटों में इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र में 126 मिमी और चकरनगर में 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोनों स्थानों पर बारिश 'बहुत भारी वर्षा' की श्रेणी में रही।

इसके अलावा बहराइच के कैसरगंज में 95 मिमी, मिर्जापुर के चुनार में 90 मिमी, वाराणसी बीएचयू में 85.6 मिमी और लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश में इन परेशानियों का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी, कच्चे और जर्जर मकानों को नुकसान तथा सड़क और रेल यातायात में बाधा जैसी स्थिति बन सकती है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है।

लोगों को जलभराव वाले इलाकों, उफनते नालों और नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जलमग्न सड़कों को पार करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की गई है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान उर्वरकों और रसायनों का प्रयोग नहीं करने को कहा गया है। धान, मक्का, अरहर, मूंगफली और सब्जी की फसलों में जलभराव रोकने के साथ केला और पपीता जैसी फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश से फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Alert : यूपी में बारिश से जन-धन की हानि पर CM योगी गंभीर, 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: संत कबीर टेक्सटाइल पार्क के लिए 251.805 एकड़ जमीन के हस्तांतरण पर रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सरकार ने संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने चार सहकारी कताई मिलों की कुल 251.805 एकड़ भूमि के हस्तांतरण पर देय रजिस्ट्रेशन शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है। इस संबंध में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग-2 की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

अधिसूचना के अनुसार यह छूट रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 78-क के तहत प्रदान की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड की चार कताई मिलों की भूमि का हस्तांतरण हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के पक्ष में किया जाएगा, ताकि संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।

सरकार द्वारा जारी अनुसूची के अनुसार अमरोहा स्थित सहकारी कताई मिल लिमिटेड की 79.825 एकड़, बहेड़ी (बरेली) स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल लिमिटेड की 79.58 एकड़, मगहर (संत कबीर नगर) स्थित संत कबीर सहकारी कताई मिल लिमिटेड की 39.49 एकड़ तथा नगीना (बिजनौर) स्थित नगीना सहकारी कताई मिल लिमिटेड की 52.91 एकड़ भूमि इस योजना के लिए हस्तांतरित की जाएगी। इन चारों मिलों की कुल भूमि 251.805 एकड़ है।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, औद्योगिक अधोसंरचना विकसित होगी और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

टेबल से समझें समीकरण

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अब एप बताएगा पेड़-पौधों ने कितनी बढ़ाई ऑक्सीजन, LDA करेगा हरियाली का डिजिटल हिसाब

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अब एप बताएगा पेड़-पौधों ने कितनी बढ़ाई ऑक्सीजन, LDA करेगा हरियाली का डिजिटल हिसाब

Weather Alert: उत्तर-पश्चिम भारत में कई दिन बारिश का दौर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट
पंचकूलाः उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक 9 अगस्त तक बारिश

आईएमडी के मुताबिक 4 से 7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में बारिश और आंधी-तूफान जैसी मौसम गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

वहीं 4 से 9 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश के आसार

4 से 6 अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने 4 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में भी कई दिन बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 8 अगस्त तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

बुलेटिन के अनुसार 4 से 6 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा 4 से 7 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी सक्रिय रहेगा मौसम

पूर्वी राजस्थान में 8 और 9 अगस्त को मौसम गतिविधियां रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 6 से 9 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत की बात करें तो 6 से 9 अगस्त तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, 5 से 9 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश और 7 से 8 अगस्त तक विदर्भ में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 4 से 9 अगस्त तक ऐसी मौसम गतिविधियां जारी रह सकती हैं। यहां अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान भी जताया गया है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश का दौर

पूर्वी भारत में भी अगले कई दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 4 से 9 अगस्त के बीच अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक वर्षा हो सकती है।

झारखंड में 4 से 7 अगस्त, बिहार में 4 से 5 अगस्त और ओडिशा में 5 से 9 अगस्त तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 4 से 7 अगस्त, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 4 और 6 अगस्त, झारखंड में 4 से 7 अगस्त, बिहार में 5 और 6 अगस्त तथा ओडिशा में 4 से 9 अगस्त के दौरान जताई गई है।

बिहार और बंगाल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार 5 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम और 4 अगस्त को बिहार में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं 4 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और बिजली का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 4 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, 4 से 6 अगस्त तक असम और मेघालय तथा 4 से 9 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है।

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान 5 से 7 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, 4 से 9 अगस्त तक असम और मेघालय तथा 5 से 9 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए जताया गया है।

आईएमडी ने 4 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

असम-मेघालय में अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 4 से 9 अगस्त तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान थंडरस्क्वॉल की भी आशंका है।

मौसम अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत

आईएमडी के इस पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ेंः UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, अगस्त से शुरू होंगी भर्तियों की मुख्य परीक्षाएं

Bareilly News : रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 82 मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल, बारिश ने डाली खलल तो ऑनलाइन जुड़ीं राज्यपाल
अमृत विचार, बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) का 24 वां भव्य दीक्षांत समारोह मंगलवार को कैंपस के अटल सभागार में आयोजित हुआ। बारिश ने दीक्षांत के कार्यक्रम में खलल डाल दी। राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को धक्का लगा। राज्यपाल के हाथों मेडल मिलने की उनकी हसरत अधूरी रह गई। हालांकि राज्यपाल वर्चुअली समारोह से जुड़ी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीष वचन दिए।

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कार्य परिषद और विद्या परिषद के सदस्यों की शोभा यात्रा के साथ हुआ। कुलपति प्रो केपी सिंह ने उपाधि हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को दीक्षोपदेश देकर प्रतिज्ञा कराई। इसके बाद डिजिलॉकर के माध्यम से 106031 उपाधियां दी गईं।

ऑनलाइन माध्यम से समारोह से जुड़ीं राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद प्रेरणा स्थल, कृषि संकाय भवन का लोकार्पण किया। समारोह में स्नातक और परास्तनाक के 82 गोल्ड मेडलिस्ट को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार डॉ. राकेश कुमार रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। अति विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शाहजहांपुर एसएस विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीबी सिंह मौजूद रहे। गोल्ड मेडल पाकर स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे।

मौसम ने डाल दी खलल

दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय कैंपस को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। लेकिन बरेली में सुबह से रुक-रुक का बारिश का दौर जारी है। समारोह में राज्यपाल को पहुंचा था। खराब मौसम के कारण वह नहीं आ सकीं। आखिर में जनभवन से वह ऑनलाइन समारोह में शामिल हुईं तो कार्यक्रम आगे बढ़ा।

यह भी पढ़ें:- एमजेपीआरयू के दीक्षांत समारोह का मंच सजा, बारिश के चलते अभी नहीं पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Sawan Somwar 2026: आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में गूंज रहे जयकारे, 4 हजार रुपए में करें जल्द दर्शन
Sawan Somwar 2026: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस वर्ष उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार सावन 30 जुलाई से शुरू हुआ है और पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जो क्रमशः 3, 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और विधिपूर्वक व्रत-पूजन करने से शिव कृपा प्राप्त होती है। कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की कामना से सोमवार व्रत रखती हैं, जबकि अन्य श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव की उपासना करते हैं।

बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में हुई मौत
अमरोहा, अमृत विचार : लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सरकारी सेवा से करीब तीन वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका लगातार इलाज चल रहा था। काफी उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इलाज पर लगातार बढ़ रहे खर्च और आर्थिक परेशानियों के कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगे थे।

बताया गया कि बुधवार रात उन्होंने घर में ही लाइसेंसी अथवा उपलब्ध हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि आत्महत्या के मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। परिजनों की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए आगे की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ेंः Moradabad News: आधी रात मोमबत्ती फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, सुबह तक धधकती रहीं लपटें; DM-SP ने संभाला मोर्चा

यह भी पढ़ेंः Amroha News: घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेरठ में इलाज के दौरान मौत

Amroha News: घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेरठ में इलाज के दौरान मौत
अमरोहा, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच समझौता होने से पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब छह वर्ष पहले पास के ही गांव की युवती से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया, जहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। शुरुआती स्तर पर मायके पक्ष की ओर से पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके चलते किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इसके बाद विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए पुलिस ने कोई विधिक कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ेंः पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पटरियों पर भरा पानी: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ेंः Pilibhit News : पीलीभीत में पत्नी ने पति को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला, सामने आया गुजरात कनेक्शन