मुरादाबाद - Amrit Vichar

Rampur News : 15 लाख की 3 किलो अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार और हथियार बरामद
रामपुर, अमृत विचार। थाना भोट पुलिस व एसओजी रामपुर की संयुक्त टीम ने करीब 15 लाख की कीमत की तीन किग्रा. अफीम के साथ छह आरोपियों को दबोचा है। पुलिस टीम ने उन्हें एक स्कॉर्पियो गाड़ी से गिरफ्तार किया है। गाड़ी का इस्तेमाल अफीम को सप्लाई में करते थे।

थाना भोट पुलिस व एसओजी टीम ने गगनदीप सिंह निवासी विसारत नगर कस्बा थाना बिलासपुर रामपुर, सर्वजीत सिंह निवासी बिलासपुर, किशनदीप सिंह निवासी ग्राम खूटांखेडा थाना भोट रामपुर, प्रभजोत सिंह निवासी मोहल्ला शांति कॉलोनी प्रीत विहार रुद्रपुर उधमसिंह नगर, दीपक शर्मा निवासी शिवनगर थाना कैम्प रुद्रपुर उधमसिंह नगर व वैभव कुमार निवासी ग्राम नगलिया खुर्द थाना बिलासपुर रामपुर को लाला वाला बाग मार्ग नई कॉलोनी की तरफ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से 3 किग्रा. अफीम बरामद की, इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इसके अलावा 9,670 रुपये नगद, एक तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस व 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि स्कॉर्पियो गाडी सीज की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोट पर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी गगनदीप सिंह पर पहले भी बिलासपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार थाना भोट, उप निरीक्षक दीपक मलिक एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार थाना भोट, निरीक्षक कार्तिक सहरावत थाना भोट सहित थाना भोट व एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - Rampur News : खजुरिया कलां गांव में तीन वर्षीय मासूम में जापानी बुखार की पुष्टि

Rampur News : खजुरिया कलां गांव में तीन वर्षीय मासूम में जापानी बुखार की पुष्टि
बिलासपुर, अमृत विचार। बिलासपुर क्षेत्र के गांव खजुरिया कलां में तीन वर्षीय मासूम को जापानी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) ने अपनी चपेट में ले लिया। जांच में जापानी बुखार की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। वहीं विभाग ने परिवार के आठ सदस्यों की सैंपलिंग की। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे प्रभावित क्षेत्र व मकान को सैनिटाइज कराया गया है।

खजुरिया कलां गांव निवासी नाहिद खां पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उनके तीन वर्षीय पुत्र अबुजर को पिछले एक सप्ताह से लगातार तेज बुखार आ रहा था। परिजन ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बच्चे की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे 29 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। वहां मासूम को भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मासूम के खून समेत अन्य सैंपल की जांच करवाई। जिसमें मासूम जापानी बुखार के वायरस से पीड़ित निकलने पर अस्पताल में खलबली मच गई। फिलहाल बच्चे का इलाज आईसीयू में चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। बाद में अस्पताल प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रामपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह को एक पत्र भेजकर अवगत कराया। वहीं रामपुर मुख्यालय से निर्देश मिलते ही स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की टीम दवाओं और सैंपलिंग किट के साथ खजुरिया कलां गांव पहुंची। टीम ने पीड़ित मासूम अबुजर के माता-पिता और भाई-बहनों समेत परिवार के कुल आठ सदस्यों के ब्लड सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम ने पीड़ित के पूरे मकान को अच्छी तरह सैनिटाइज किया है। साथ ही नालियों में जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई।

चिकित्सकों के अनुसार जापानी बुखार क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है और यह सीधे इंसान के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र यानी दिमाग पर हमला करता है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है, कि वे घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं। यदि किसी भी बच्चे को तेज बुखार के साथ झटके आने या बेहोशी के लक्षण दिखें तो बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क करें।

मासूम को नानी के घर आया तेज बुखार
पिता ने बताया कि अबुजर 18 अगस्त को बरेली जनपद के मीरगंज स्थित अपनी नानी के घर गया था। जहां उसे अचानक तेज बुखार ने जकड़ लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे वापस घर ले आए और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि अस्पताल में एक सप्ताह तक बच्चे का इलाज चला। राहत न मिलने पर चिकित्सक की सलाह पर उसे तुरंत उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को जापानी बुखार की पुष्टि हुई। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मासूम का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें - यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 25 हजार रुपये के साथ 2 साल का सेवा विस्तार; देखें पूरी लिस्ट

यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 25 हजार रुपये के साथ 2 साल का सेवा विस्तार; देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। इन सभी शिक्षकों को बच्चों के बेहतर शैक्षिक विकास और विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को लखनऊ के लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अलग-अलग जिलों से 61 शिक्षकों का चयन

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों शामिल हैं। ये शिक्षक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत हैं।

इन शिक्षकों का चयन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने, विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और अन्य उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है। राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 13, 14, 18 और 19 अगस्त को हुई थी। इन बैठकों में जिलों से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करने के बाद शिक्षकों के नाम तय किए गए।

समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने अब सभी 61 नामों को अंतिम मंजूरी दे दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों और उनके विद्यालयों की जिलेवार सूची भी जारी कर दी है।

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

चयनित सभी शिक्षकों को 5 सितंबर को राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के साथ मिलने वाला दो वर्ष का सेवा विस्तार भी चयनित शिक्षकों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 की जिलेवार सूची

जिला

शिक्षक का नाम

पद

विद्यालय

आगरा

संगीता शर्मा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय धनौली अकोला

अलीगढ़

अमर सिंह

प्रधानाध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरावद अतरौली

अंबेडकरनगर

राम मिलन गुप्ता

सहायक अध्यापक

कंपोजिट उच्च विद्यालय नसीरपुर छितौना

अमरोहा

गीता वर्मा

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय चौबारा गजरौला

अयोध्या

पंकज कुमार द्विवेदी

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय ठेऊंगा सोहावल

आजमगढ़

प्रदीप कुमार सिंह

सहायक अध्यापक

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर कोयलसा

बहराइच

प्रीती मिश्रा

सहायक अध्यापक

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवापदुम पयागपुर

बलिया

अजीत कुमार श्रीवास्तव

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद मुरली छपरा

बलरामपुर

सलमा खान

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर बलरामपुर

बाराबंकी

राहुल कुमार शुक्ल

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय बहुता त्रिवेदीगंज

भदोही

उर्मिला देवी

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर भदोही

बिजनौर

रचना कपूर

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया हल्दौर

बदायूं

किरन देवी

प्रधानाध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली अम्बियापुर

बुलंदशहर

जूली मलिक

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना स्याना

चंदौली

उषा सिंह

सहायक अध्यापक

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर शहाबगंज

चित्रकूट

हरीशंकर त्रिपाठी

प्रधानाध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा मानिकपुर

एटा

ओमबीर सिंह

प्रधानाध्यापक

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) पिदौरा मारहरा

इटावा

वीरेंद्र सिंह

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय ताखा

फर्रुखाबाद

गीता वर्मा

सहायक अध्यापक

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद कमालगंज

फतेहपुर

आनंद कुमार मिश्र

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर ऐरायां

गौतमबुद्ध नगर

अर्चना पांडेय

सहायक अध्यापक

कंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर बिसरख

गाजियाबाद

ज्योत्सना गोस्वामी

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय ननकागढ़ी राजापुर

गाजीपुर

संतोष कुशवाहा

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्या मनिहारी

गोंडा

सुनीत मित्र पांडेय

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय गोकुला नवाबगंज

गोरखपुर

नवीन कुमार त्रिपाठी

सहायक अध्यापक

प्रथम पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल बांसगांव

हमीरपुर

नीतिराज सिंह

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय चुनकी का डेरा सुमेरपुर

हापुड़

शुचि त्यागी

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय पिपलैड़ा धौलाना

हरदोई

विजया अवस्थी

सहायक अध्यापक

संविलियन विद्यालय मंसूरनगर पिहानी

हाथरस

पल्लवी चतुर्वेदी

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय सासनी (मुख्यमंत्री अभ्युदय) सासनी

जौनपुर

संजय कुमार मिश्र

प्रधानाध्यापक

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव मुंगरा बादशाहपुर

झांसी

प्रीति श्रीवास्तव

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय पठाकरका बंगरा

कन्नौज

सुमन लता यादव

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ

कानपुर देहात

विनीत कुमार मिश्र

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता रसूलाबाद

कानपुर नगर

डा. कामायनी शर्मा

सहायक अध्यापक

संविलियन विद्यालय औरौताहरपुर ककवन

कासगंज

धनंजय प्रताप सिंह

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला कासगंज

कौशांबी

सुमन कुशवाहा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर नेवादा

लखीमपुर खीरी

प्रमोद कुमार

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय रतासिया बेहजम

ललितपुर

प्रीति गुप्ता

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय चौकी बस स्टैंड बिरधा

लखनऊ

विनीता

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू गोसाईंगंज

महाराजगंज

राजेश कुमार उपाध्याय

सहायक अध्यापक

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव पनियरा

महोबा

ओमप्रकाश तिवारी

सहायक अध्यापक

कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बिलखी कबरई

मैनपुरी

सीमा कुमारी

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय महटौली घिरोर

मऊ

अनिल कुमार मौर्य

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर रानीपुर

मेरठ

प्रतिभा रानी भारती

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय हर्रा सरूरपुर

मीरजापुर

दयानंद मिश्र

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय सिद्धी पहाड़ी

मुरादाबाद

सुनीता रानी

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसवां गौड़ भगतपुर

पीलीभीत

सय्यदा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु मरौरी

मुजफ्फरनगर

आरती शर्मा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ सदर

प्रतापगढ़

डा. देवेंद्र सिंह

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय बरना बिहार

प्रयागराज

राम लखन मौर्य

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा प्रतापपुर

रामपुर

वैलेंटीना विक्टर

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय अहमद नगर रामपुर नगर

संभल

बृजकिशोर

प्रधानाध्यापक

कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर गुन्नौर

शाहजहांपुर

अरुण कुमार गुप्ता

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय धनौरा ददरौल

शामली

दिनकर चौहान

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय गंगेरू-1 कांधला

श्रावस्ती

अमिता टंडन

प्रधानाध्यापक

कंपोजिट विद्यालय राजपुर रानी टंडवा

सिद्धार्थनगर

महेश कुमार

सहायक अध्यापक

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा हरिहरपुर रानी

सीतापुर

अतुल शर्मा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय अडवेनिया ग्रांट एलिया

सोनभद्र

मीरा सिंह

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह चोपन

सुलतानपुर

सत्येंद्र कुमार सिंह

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर प्रतापपुर कमैचा

उन्नाव

प्रीति भारती

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवलगंज हसनगंज

वाराणसी

नीलम राय

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय मंडुआडीह काशी विद्यापीठ

यह भी पढ़ेंः लखनऊ यूनिवर्सिटी के BBA-BCom-MBA छात्रों को मिलेगा Harvard का गुरुमंत्र, 2026-27 से निशुल्क डिजिटल एक्सेस

Sambhal News : पीएम श्री विद्यालय की बदहाली देख भड़के डीएम, कई पर कार्रवाई.. बीएसए और बीईओ से भी मांगा स्पष्टीकरण
संभल, अमृत विचार। पीएम श्री विद्यालय अतरासी में सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने औचक निरीक्षण किया तो बड़ी खामियां देख डीएम का पारा चढ़ गया। विद्यालय में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति वहीं शैक्षिक गुणवत्ता में कमी के साथ ही  खराब भोजन बच्चों को परोसा जाता मिला। गंदगी और मूलभूत सुविधाओं में भी  मिलने सामने आईं। डीएम ने प्रधानाध्यापक, एआरपी और एसआरजी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने और जिम्मेदार रसोइया को हटाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय की निगरानी में लापरवाही पर बीएसए और बीईओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

औचक निरीक्षण के दौरान डीएम अंकित खंडेलवाल ने विद्यालय का उपस्थिति रजिस्टर देखा तो कम उपस्थिति की बात सामने आई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जाए। विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था की प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने पर संबंधित एआरपी और एसआरजी का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। डीएम ने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी। रोटी और सब्जी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। मिड-डे मील किचन में भी साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मानक के अनुरूप भोजन नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान को  नोटिस जारी करने और खराब गुणवत्ता का भोजन तैयार करने के लिए जिम्मेदार रसोइया को हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर और शौचालयों के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सफाईकर्मी की व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि विद्यालय परिसर साफ-सुथरा रहना चाहिए और बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म में विद्यालय आना सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

कक्षा में पहुंचे डीएम, बच्चों को खुद पढ़ाया गणित
संभल। जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया और बच्चों के शैक्षिक स्तर को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल पूछे और स्वयं गणित पढ़ाकर उनकी समझ का आकलन किया। शैक्षिक गुणवत्ता अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। कक्षा में ग्रीन बोर्ड खराब मिलने पर उसे तत्काल बदलवाने को कहा गया। डीएम ने कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी, पंखों और व्यवस्थित फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बीएसए और बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
संभल। विद्यालय में एक साथ कई स्तरों पर कमियां मिलने के बाद डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण नहीं किए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Budaun News : हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस वे पर पलटी कार, चार युवकों की मौत, एक घायल

Sambhal News : तेज रफ्तार बोलेरो ने बुलेट को रौंदा, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत
संभल, अमृत विचार। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बुलेट सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों मृतकों की पहचान हो सकी।

हादसा सोमवार शाम थाना बनियाठेर क्षेत्र में मझावली शुगर मिल के पास अफजलपुर डरौली गांव के नजदीक हुआ। बताया गया कि बुलेट सवार दोनों लोग चंदौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बहजोई लेकर गई। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटवाया और उसे कब्जे में ले लिया। बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस के कब्जे में है। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आफताब निवासी शहबाजपुर कला थाना असमोली व उवैस (14) पुत्र मोहम्मद सऊद निवासी पिपरिया, थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं के रूप में हुई है।  हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में बुलेट सवार दो लोगों की मौत हुई है। बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी थी। चालक मौके से फरार है, जबकि वाहन पुलिस के कब्जे में है।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : स्वाइन फ्लू के चार और बढ़े मरीज, अब तक 13 में पुष्टि

Moradabad News : स्वाइन फ्लू के चार और बढ़े मरीज, अब तक 13 में पुष्टि
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में स्वाइन फ्लू (एच-1, एन-1) इंनफ्लूएंजा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से चिकित्साधिकारियों की चिंता बढ़ रही है। जिले में अब तक 13 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों की पुष्टि जांच में हो चुकी है। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने एडवाइजरी जारी कर सरकारी के साथ निजी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है। ऐसे मरीजों के निजी अस्पताल में भर्ती होने पर उनकी जानकारी पोर्टल पर देना अनिवार्य कर दिया गया है।

जिले में स्वाइन फ्लू के चार और मरीज बढ़ गए है। जांच के बाद अब तक 13 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से एक का जिला अस्पताल और बाकी 12 का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चिकित्साधिकारियों के अनुसार स्वाइन फ्लू के जिन मरीजों में पुष्टि हुई है इसमें अधिकांश का नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली से लौटने की ट्रेवल हिस्ट्री है। ऐसे में बाहर से लौटने वालों को संभावित लक्षण को देखते हुए तत्काल जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में इलाज कराने की सलाह दी गई है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 13 व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि जांच में हो चुकी है। इसमें अधिकांश की नोयडा, गाजियाबाद, दिल्ली से लौटने की ट्रेवल हिस्ट्री है। कई ऐसे हैं जो व्यापार के सिलसिले में वहां से आए और उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए जिसके बाद इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू (एच-1एन-1) इन्फ्लूएंजा ए वायरस के कारण होने वाली सांस से जुड़ी संक्रामक बीमारी है। सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच और इलाज की सुविधा मौजूद है। मरीज किसी अपंजीकृत चिकित्सक या स्वयं से मेडिकल स्टोर से लेकर दवा खाने की बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श से इलाज कराएं। जिससे उनका प्रभावी निदान व इलाज हो सके। यदि किसी व्यक्ति में इसके गंभीर लक्षण दिखे तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क कर उनके परामर्श से जांच व इलाज कराएं।

स्वाइन फ्लू के कारण
:: स्वाइन फ्लू (एच-1एन-1) इन्फ्लूएंजा ए वायरस के कारण होने वाली सांस से जुड़ी एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी एच-1एन-1 वायरस के कारण फैलती है।
: यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों (ड्राप्लेट्स) के जरिये हवा से फैलता है। किसी ऐसी सतह को छूने के बाद अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी संक्रमण हो सकता है जिस पर वायरस मौजूद हो।

स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य मौसमी फ्लू जैसे ही होते हैं। जैसे तेज बुखार या ठंड लगना, सूखी खांसी और गले में खराश, शरीर और मांसपेशियों में तेज दर्द, सिरदर्द, अत्यधिक थकान या कमजोरी, नाक बहना या बंद होना।

ये भी पढ़ें - Amroha News : उमस भरी गर्मी में बिजली ने बढ़ाई परेशानी, दो घंटे गुल रही सप्लाई, रातभर होती रही ट्रिपिंग

Amroha News : उमस भरी गर्मी में बिजली ने बढ़ाई परेशानी, दो घंटे गुल रही सप्लाई, रातभर होती रही ट्रिपिंग
अमरोहा, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी और बारिश के बीच बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से लोग बेहाल हैं। बीती रात कलक्ट्रेट बिजलीघर क्षेत्र में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद फाल्ट ठीक होने पर भी रातभर बिजली की ट्रिपिंग होती रही। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों के घरों में एसी और पंखे भी ठीक तरह से नहीं चल सके।

कुष्ठ आश्रम के पास बिजली की लाइन में फाल्ट आने के कारण कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी और उमस के बीच अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन इसके बाद भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई। रातभर बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। इससे लोगों की नींद भी प्रभावित हुई। बारिश के बाद बढ़ी उमस के बीच बिजली की कटौती लोगों के लिए और मुश्किलें पैदा कर रही है। घरों में पंखे और कूलर लगातार चलाने की जरूरत पड़ रही है, लेकिन बार-बार बिजली जाने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का असर छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित होने से व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। डिडौली क्षेत्र में चार से पांच घंटे तक कटौती की जा रही है। वहीं, जोया क्षेत्र में भी करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीण इलाकों में कटौती के साथ-साथ ट्रिपिंग की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में रात के समय बिजली कटौती होने पर लोग घरों की छतों और बाहर बैठकर समय बिताने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के बावजूद उमस कम नहीं हो रही है और ऐसे में बिजली की अनियमित आपूर्ति परेशानी को और बढ़ा रही है। अधिशासी अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि कुष्ठ आश्रम के पास लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने रात में ही फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी थी। कुछ स्थानों पर ट्रिपिंग की समस्या की जानकारी मिलने पर उसे भी दूर करने के प्रयास किए गए।बीलना में सेतु की मरम्मत के लिए एक माह बंद रहेगा नहटौर-नूरपुर-अमरोहा-जोया मार्ग रामगंगा फीडर नहर पर बने पुल की होगी मरम्मत, एक सितंबर से 30 सितंबर तक वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

करीब एक महीने तक नहटौर-नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा
नहटौर-नूरपुर-अमरोहा-जोया मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मार्ग के किलोमीटर संख्या-39 पर ग्राम बीलना के पास रामगंगा फीडर नहर पर बने सेतु की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग पर करीब एक महीने तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से सेतु की मरम्मत के लिए यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

विभाग के मुताबिक एक सितंबर से 30 सितंबर तक बीलना के पास रामगंगा फीडर नहर पर स्थित सेतु से वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। सेतु पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद नहटौर, नूरपुर, अमरोहा और जोया की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा। विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात बंद रहने की अवधि में परेशानी से बचने के लिए पहले से वैकल्पिक मार्ग की जानकारी कर लें। लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। वाहन चालक धनौरा-फीना मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बिजनौर-नूरपुर-छजलैट मार्ग से भी आवागमन किया जा सकेगा। सेतु की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग का कहना है कि निर्धारित अवधि में निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा, ताकि सेतु को यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जा सके। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव रंजन ने बताया कि ग्राम बीलना में रामगंगा फीडर नहर पर बने सेतु की मरम्मत के चलते एक सितंबर से 30 सितंबर तक यातायात बंद रहेगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - Sambhal News : आलू के दाम गिरे तो नहीं डूबेगी किसानों की कमाई, सरकार देगी राहत

Sambhal News : आलू के दाम गिरे तो नहीं डूबेगी किसानों की कमाई, सरकार देगी राहत
संभल, अमृत विचार। इस साल कम दाम मिलने से निराश आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बाजार में आलू के भाव गिरने पर किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना शुरू की है। इसके साथ ही निजी शीतगृहों में आलू का भंडारण करने वाले किसानों को भंडारण शुल्क में भी अनुदान दिया जाएगा। जनपद संभल में करीब 20 हजार आलू उत्पादक किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

आलू की बंपर पैदावार के बाद कई बार किसानों को उचित भाव नहीं मिल पाता। ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। किसानों को इसी समस्या से राहत देने के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के तहत बाजार भाव गिरने पर पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि योजना के तहत एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल और प्रति हेक्टेयर अधिकतम 200 कुंतल आलू तक का लाभ दिया जाएगा। इससे बाजार में अचानक कीमतों में गिरावट आने पर किसानों को आर्थिक नुकसान से कुछ राहत मिल सकेगी। आलू किसानों को दूसरी बड़ी राहत भंडारण शुल्क में मिलेगी। आलू भंडारण शुल्क अनुदान योजना के तहत निजी शीतगृहों में आलू रखने वाले किसानों को अधिकतम 100 रुपये प्रति कुंतल की दर से अनुदान दिया जाएगा। एक किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये तक की सहायता मिलने का प्रावधान है।

योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को Potato.uphorticulture.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, खसरा, कोल्ड स्टोरेज की भंडारण रसीद, निकासी रसीद, गेटपास रसीद, कोल्ड स्टोर किराया रसीद और आलू की बिक्री से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद किसानों को आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय में जमा करनी होगी। पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्वीकृत अनुदान की धनराशि किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी ने आलू उत्पादक किसानों का आहृवान किया कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दोनों योजनाओं का लाभ उठाएं। अधिकारियों के अनुसार योजनाओं का उद्देश्य आलू किसानों को बाजार भाव में उतार-चढ़ाव और भंडारण लागत के दबाव से राहत देना है।

यहां करें संपर्क
जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि योजना  से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए सहायक उद्यान निरीक्षक मौहम्मद आमिर से मोबाइल नंबर 9411274455 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - बरेली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, अब लखपति से करोड़पति बनेंगी दीदियां

Sambhal News : सरकारी चरागाह की जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, 50 वर्ग मीटर भूमि कब्जामुक्त
संभल, अमृत विचार। संभल जनपद में  सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राजस्व प्रशासन ने नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में कार्रवाई की। ग्राम समाज की चारागाह श्रेणी की भूमि के 50 वर्ग मीटर हिस्से पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मजार के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल  की मौजूदगी में की।

गांव में मजार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीओ अमन सिंह ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। रायसत्ती, नखासा और असमोली थाने की पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया था।  कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में गाटा संख्या 1148 की भूमि राजस्व अभिलेखों में चारागाह के नाम दर्ज है। अधिकारियों के अनुसार कुल करीब दो हेक्टेयर सरकारी भूमि में से 50 वर्ग मीटर हिस्से पर कब्जा कर मजार का निर्माण किया गया था। क्षेत्रीय लेखपाल ने इसकी रिपोर्ट तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को दी थी। इसके बाद तहसीलदार कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। अधिकारियों के मुताबिक सुनवाई के दौरान किसी व्यक्ति की ओर से आपत्ति दाखिल नहीं की गई। मामले में तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने नौ जून 2026 को सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के लिए राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश जारी किया था। इसके बाद 29 अगस्त को आदेश के अनुपालन के लिए नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम गठित की गई। सोमवार को टीम बुलडोजर लेकर गांव पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कुछ ही मिनट में सरकारी भूमि पर बने मजार के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बेदखली की कार्रवाई पूरी करने के बाद भूमि को ग्राम समाज के सुपुर्द किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस और पीएसी रही तैनात
मजार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। सीओ असमोली अमन सिंह की निगरानी में रायसत्ती, नखासा और असमोली थाने की पुलिस फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में चारागाह के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई हुई थी। नौ जून को बेदखली का आदेश जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों से अन्य अवैध कब्जे भी नियमानुसार हटाए जाएंगे। वहीं सीओ अमन सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए तीन थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई थी।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : चारा लेने जा रही 17 वर्षीय किशोरी पर आदमखोर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बची जान

Moradabad News : चारा लेने जा रही 17 वर्षीय किशोरी पर आदमखोर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बची जान
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। बलिया गांव में आदमखोर तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार को परिवार और आसपास के लोगों के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जा रही  17 वर्षीय नेमवती पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, नेमवती बाल-बाल बच गई। हमले के बाद वह बुरी तरह सहमी हुई है।

बताया गया कि बलिया गांव निवासी रामकिशोर की पुत्री नेमवती परिवार और आस-पड़ोस के लोगों के साथ चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से वह चीखने लगी और  वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ पीछे हटकर गन्ने के खेत में जा घुस गया।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत और बढ़ गई। ग्रामीण बरछी और डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े, लेकिन वह गन्ने के घने खेत में घुसकर आंखों से ओझल हो गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी और ड्रोन के जरिए गन्ने के खेतों में तेंदुए की लोकेशन तलाशने का अभियान चलाया।ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - Rampur News : भाखड़ा डैम के पानी को नियंत्रित करने में जुटा नहर विभाग, जानिए कैसे हो रही मरम्मत

Rampur News : भाखड़ा डैम के पानी को नियंत्रित करने में जुटा नहर विभाग, जानिए कैसे हो रही मरम्मत
बिलासपुर, अमृत विचार। नगर में स्थित भाखड़ा डैम के अंदर बनी सुरंग को पाटने के लिए पांचवें दिन भी बल्लियों की दीवार बनाने का काम जारी रहा। पानी के बहाव को नियंत्रित करने के बाद ही सुरंग वाली जगह पता चल सकेगा और मरम्मत की जाएगी।

रविवार को नहर विभाग द्वारा डैम के पानी के खजाने (अप स्ट्रीम) में उतारे गए मजदूरों ने लकड़ी की लंबी-लंबी बल्लियां गाड़कर और उनके बीच मिट्टी व रेत के कट्टे तथा झाड़ियां फंसाकर दीवार (बल्ली पाइलिंग) बनाने का काम किया। एसडीओ नंदलाल आर्य ने बताया कि बल्ली पाइलिंग कराकर पानी के बहाव को डैम के उत्तरी कोने की ओर मोड़ा जा रहा है। इससे सुरंग वाली जगह पर पानी का बहाव रुक जाएगा और सुरंग के निश्चित स्थान पता चल सकेगा। इसके बाद सुरंग को बंद करने का कार्य किया जाएगा। यह समस्या पिछले दिनों उत्पन्न हुई थी। किन्हीं प्राकृतिक कारणों से डैम की खलासी के पीछे सुरंग बन गई है। इससे डैम का पानी सतह के ऊपर न बहकर सुरंग के अंदर से बहते हुए खलासी से आगे जाकर फर्श तोड़कर बाहर निकल रहा है। सुरंग के कारण डैम के पानी में भंवर बन गया है। इस भंवर ने दक्षिणी कोने में बने विसर्जन घाट का कटान कर दिया है। कार्य तेजी से जारी हैं, जल्द ही समस्या का निदान करवाया जाएगा। इस दौरान जेई वीर सिंह, अजलम हुसैन, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : किसानों को मिलेगी सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर की सौगात

Moradabad News : किसानों को मिलेगी सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर की सौगात
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल के प्रत्येक जनपद को एक-एक अत्याधुनिक सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर (स्वचालित गन्ना कटाई मशीन) की सौगात दी जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुरूप प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों, गन्ना विकास परिषदों के माध्यम से रामपुर, बिजनौर, संभल, अमरोहा तथा मुरादाबाद में कुल पांच हार्वेस्टर क्रय किए जा रहे हैं।

उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र हरपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि जहां समितियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी, वहां सरकार अनुदान के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराएगी, जिससे सभी गन्ना उत्पादक जिलों को मशीनीकरण का लाभ मिल सके। गन्ने की खेती में बढ़ती मजदूर-तंगदी, कटाई संयंत्रों की कमी और बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टरों द्वारा प्रति पेराई सत्र कम से कम 450 एकड़ तक गन्ने की कटाई संभव होगी।उन्होंने तकनीकी लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि मशीनें भूमि की सतह के बेहद समीप से कटाई करती हैं, जिससे प्रति हेक्टेयर 20-25 क्विंटल तक अतिरिक्त उपज मिलने का अनुमान है। इसका कारण है कि जड़ के नजदीक कटने पर गन्ने का सबसे वजनदार हिस्सा बचता है और मिलों को उच्च चीनी परता रिकवरी प्राप्त होती है। इसका किसानों को साधा आर्थिक लाभ मिलता है।

उन्होंने बताया कि सटीक कटाई से खेत में आरएमडी (रेटून मैनेजमेंट डिवाइस) की क्रिया पूर्ण होती है, जिससे अगले चक्रीय फसल (पेड़ी) के लिए पेड़ी प्रबंधन बेहतर होता है और पेड़ी की उपज में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, हार्वेस्टर खेत में हरी पत्तियों और अवशेषों का मौके पर मल्चिंग कर देते हैं, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है और मिट्टी की उर्वरता में सुधार आता है। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि इन मशीनों के आगमन से श्रम-संबंधी समस्याओं जैसे मजदूरों की कमी और कटाई के समय मजदूरी के ऊंचे दाम से स्थायी रूप से निजात मिलेगी। यह मशीनें बड़े क्षेत्र की कटाई और छिलाई बहुत कम समय में कर सकती हैं। छोटे और सीमांत किसानों के लिए उम्मीद भी जताई और कहा कि यदि वर्तमान में बड़े केन हार्वेस्टर महंगे हों तो कंपनियां मिनी केन हार्वेस्टर के विकास पर काम कर रही हैं। भविष्य में मिनी हार्वेस्टर उपलब्ध होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समितियों के फार्म मशीनरी बैंकों में दिया जाएगा, ताकि छोटे किसान भी यंत्रीकरण का लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए का आतंक, घर में सो रहे किसान को उठा ले गया; जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव