अयोध्या - Amrit Vichar

बेटी के जन्म से पढ़ाई और शादी तक मिलेगी मदद! यूपी की इन योजनाओं में 1 लाख तक का फायदा, जानें किसे मिलेगा लाभ
डिजिटल डेस्क लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बाल विवाह पर रोक लगाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह तक अलग-अलग योजनाओं के जरिए पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

बेटी के जन्म से उच्च शिक्षा तक 25 हजार

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक छह अलग-अलग चरणों में कुल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को मिल सकता है। पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होना जरूरी है।

यानी बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई के अलग-अलग पड़ाव पर परिवार को आर्थिक सहयोग मिलता है।

शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

इसमें से 60,000 रुपये दुल्हन के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी

उच्च शिक्षा हासिल कर रही मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की गई है। इसके तहत पात्र और मेधावी छात्राओं को कॉलेज आने-जाने के लिए मुफ्त स्कूटी देने का प्रावधान है।

खास बात यह है कि स्कूटी के रजिस्ट्रेशन का खर्च भी राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाता है।

12वीं की मेधावी छात्राओं को 30 हजार

कन्या विद्या धन योजना के तहत यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में मेरिट में आने वाली बीपीएल परिवारों की मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए 30,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

इसका उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण छात्राओं की उच्च शिक्षा न रुकने देना है।

अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

अनाथ और बेसहारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित है। इसके माध्यम से पात्र बच्चों को उनकी जरूरतों के अनुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

विधवा महिलाओं को हर महीने 1,000

बेसहारा और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए विधवा पेंशन योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

बेटी के जन्म पर 25 हजार की मदद

श्रमिक और निर्धन परिवारों में नवजात बच्चों की देखभाल और पोषण के लिए मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना संचालित है।

इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र श्रमिक परिवार में बेटी के जन्म पर ₹25,000, बेटे के जन्म पर 20,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस तरह अलग-अलग योजनाओं के जरिए सरकार का फोकस बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा और विवाह तक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के ऐतिहासिक किलों-मंदिरों का होगा कायाकल्प! 15 करोड़ से ज्यादा खर्च, झांसी से ललितपुर तक बदलेगी तस्वीर

यह भी पढ़ेंः अब सोशल मीडिया पर दिखेगा बेसिक शिक्षा विभाग का दम! 7.5 लाख फॉलोअर्स का टारगेट, हर जिले में बनेगी डिजिटल टीम

अब सोशल मीडिया पर दिखेगा बेसिक शिक्षा विभाग का दम! 7.5 लाख फॉलोअर्स का टारगेट, हर जिले में बनेगी डिजिटल टीम
अयोध्या, अमृत विचार : बेसिक शिक्षा विभाग बदलते दौर में अब सोशल मीडिया पर भी अपनी पहुंच बढ़ाएगा। विभाग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के चारों अकाउंट एक्स, फेसबुक, यू-ट्यूब व इंस्टाग्राम पर 7.5 लाख फॉलोअर्स बनाएगा। इनके माध्यम से विभाग के प्रति नकारात्मक खबरों का जवाब दिया जाएगा। साथ ही सभी प्लेटफॉर्म का मासिक लक्ष्य भी तय किया गया है।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा निर्देश दिया गया कि विभाग के फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट का जल्द सत्यापन पूरा किया जाए। साथ ही आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल का प्रशासनिक एक्सेस सोशल मीडिया टीम को उपलब्ध कराया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया टीम विभाग से संबंधित नकारात्मक, भ्रामक खबरों व पोस्ट को चिन्हित कर उनका विश्लेषण करते हुए तत्काल काउंटर करेगी। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 7.5 लाख फॉलोअर्स बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें विभाग के अच्छे कार्यों व शैक्षिक वीडियो का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो का भी सोशल मीडिया पर प्रयोग होगा। वीडियो से रील, शॉर्ट वीडियो व अन्य सोशल मीडिया कंटेंट तैयार कर नियमित रूप से सभी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाएंगे। हर जिले के एक एसआरजी को नोडल नामित करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में आठ शिक्षकों को सोशल मीडिया हैंडलर बनाया जाएगा उन्हें अलग से संसाधन उपलब्ध कराए जायेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी जोड़ कर रखा जाएगा।

शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। अभी इसकी व्यवस्था राजधानी से ही होगी। नोडल अधिकारी का नाम और शिक्षकों की सूची शीघ्र भेज दी जाएगी।
-लालचंद, बेसिक शिक्षा अधिकारी।

यह भी पढ़ेंः UP Anganwadi Bharti 2026: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन, जानें पूरी Detail

महिला हॉकी में अयोध्या का तूफान, 13-0 से रौंदा चित्रकूट; टेनिस में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अयोध्या: महिला खेल समारोह वर्ष के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदेशीय महिला टेनिस एवं हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। डाभासेमर स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले ही दिन महिला खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते।

आरएसओ अनिमेष सक्सेना के अनुसार, हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें और लॉन टेनिस में नौ मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

अयोध्या ने 13-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत

हॉकी के लीग मुकाबलों में मेजबान अयोध्या मंडल ने चित्रकूट को 13-0 से एकतरफा शिकस्त दी। अयोध्या की ओर से विभा ने अकेले पांच गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे मुकाबले में कानपुर ने बस्ती को 8-0 से हराया। कानपुर की अंशी ने तीन गोल किए।

तीसरे मैच में प्रयागराज ने मिर्जापुर को 5-1 से मात दी। प्रयागराज की वर्तिका और प्रिंसी ने दो-दो गोल किए।

चौथे मुकाबले में अलीगढ़ ने देवीपाटन को 8-0 से हराया। अलीगढ़ की किरन ने दो गोल किए।

पांचवें मैच में वाराणसी ने बरेली को 13-0 से करारी शिकस्त दी। वाराणसी की अनुष्का ने तीन गोल किए।

वहीं छठे मैच में मेरठ ने आगरा को 3-0 से पराजित किया। मेरठ की काजल, इशिका और नंदनी ने एक-एक गोल किया।

लॉन टेनिस में भी जोरदार मुकाबले

लॉन टेनिस के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अलग-अलग मैचों में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और अलीगढ़ समेत कई मंडलों की खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।

लखनऊ की रमीन्द्र कौर ने प्रयागराज की तान्या को 3-1 से हराया।

अयोध्या की अनुष्का मिश्रा ने देवीपाटन की कोमल को 3-0 से मात दी।

गोरखपुर की मान्सी सिंह ने देवीपाटन की बीना तिवारी को 3-0 से हराया।

प्रयागराज की आयुषी सोनकर ने चित्रकूट की नैन्सी को 3-0 से पराजित किया।

वाराणसी की समरागी ने वाराणसी की विशाखा द्विवेदी को 3-2 से हराया।

मेरठ की सोनम ने देवीपाटन की पूनम को 3-2 से शिकस्त दी।

देवीपाटन की अंशिका कनौजिया ने अयोध्या की श्रेया शुक्ला को 3-0 से हराया।

प्रयागराज की अनन्या सिंह ने मेरठ की सोनिया सैनी को 3-0 से मात दी।

अलीगढ़ की सोनाक्षी ने लखनऊ की बनीषा को 3-1 से हराया।

प्रयागराज की स्वाती वर्धन ने गोरखपुर की मैथिली रूगंता को 3-0 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ाधिकारी बृजेश सोनी, एजाज अहमद, मुकेश कुमार सिंह, अनुपम शुक्ला समेत प्रशिक्षक, ऑफिशियल और खिलाड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः 16 गोल्ड के साथ लखनऊ का दबदबा! राज्य स्तरीय कराटे में बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

एक साल से जारी रामकोट की नित्य परिक्रमा... वर्षगांठ पर उमड़ा रामभक्तों का सैलाब; जयघोष से गूंज उठी अयोध्या
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में रामकोट की नित्य परिक्रमा को शुक्रवार को एक वर्ष पूरा हो गया। पहली वर्षगांठ के मौके पर हजारों रामभक्तों ने रामकोट की परिक्रमा की। इस दौरान सैकड़ों संतों ने राम नाम का जयघोष करते हुए परिक्रमा पूरी की। आयोजन का नेतृत्व ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा ने किया।

21 अगस्त 2025 को शुरू हुई थी नित्य परिक्रमा

रामकोट की नित्य परिक्रमा की शुरुआत 21 अगस्त 2025 को हुई थी। इसके बाद से पिछले एक वर्ष से संत और रामभक्त प्रतिदिन सुबह रामकोट की परिक्रमा कर रहे हैं।

वर्षगांठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और राम नाम के जयकारे सुनाई दिए।

हनुमानगढ़ी समेत प्रमुख मंदिरों की भी होती है परिक्रमा

राम जन्मभूमि के चारों ओर स्थित मंदिरों की परिक्रमा की पुरानी धार्मिक परंपरा रही है। रामकोट की नित्य परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु हनुमानगढ़ी समेत आसपास के कई प्रमुख मंदिरों की भी परिक्रमा करते हैं।

आयोजकों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में नियमित रूप से होने वाली इस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है।

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए अनिल मिश्रा

रामकोट की नित्य परिक्रमा की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि रामकोट की परिक्रमा रामभक्तों की आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि नित्य परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और यह धार्मिक आयोजन अब नियमित परंपरा का रूप ले चुका है।

यह भी पढ़ेंः आसमान से बरसे फूल और गूंज उठा हर-हर महादेव! बाराबंकी के तीन शिवधामों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का अद्भुत नजारा

महीनों से लिपिक PHC से नदारद, मिलता रहा वेतन, कैसे बना करोड़पति?
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर अंतर्गत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर में सरकारी व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां लिपिक के पद पर तैनात कर्मी के अस्पताल में नियमित रूप से गायब होने के बावजूद हर महीने वेतन जारी होता रहा। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

त्रिलोकपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की मानें तो यहां पर बतौर लिपिक तैनात रहे अजय श्रीवास्तव का वर्ष 2022 में बहराइच से त्रिलोकपुर पीएचसी में तबादला हुआ था। आरोप है कि तबादले के बाद से वह अस्पताल में बेहद कम नजर आए। कर्मचारियों का दावा है कि करीब चार वर्षों में उन्हें केवल एक-दो बार ही स्वास्थ्य केंद्र में देखा गया। इसके बावजूद उनका वेतन हर माह नियमित रूप से जारी होता रहा। बड़ा सवाल अब उपस्थिति रजिस्टर और वेतन भुगतान के अभिलेखों को लेकर है। लिपिक लंबे समय तक अस्पताल नहीं आया तो उनकी उपस्थिति किसने दर्ज की ? वेतन जारी करने के लिए आवश्यक अभिलेखों पर किस स्तर से कार्रवाई हुई ? क्या पूरे मामले में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही रही या फिर मिलीभगत से सरकारी धन का भुगतान होता रहा ? रामनगर सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अजय श्रीवास्तव की वर्ष 2022 में बहराइच से रामनगर में तैनाती हुई थी। त्रिलोकपुर पीएचसी प्रभारी द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिलेखों के आधार पर ही वेतन जारी किया जाता था। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा रंजन गौतम ने बताया कि उनके बाराबंकी आने के बाद कर्मी का वेतन रोक दिया गया है। पहले के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते, उपस्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीएचसी का लिपिक निकला करोड़पति

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लिपिक 108 कमरों वाले होटल का मालिक निकला। यह सुनने में शायद ही सच लगे पर सच ही है। लिपिक अजय श्रीवास्तव इस समय विजिलेंस, सीआईडी जैसी संस्थाओं की हिट लिस्ट पर है। गायब लिपिक को सिरे से तलाशा जा रहा है। सूत्राेें ने बताया कि जांच एजेंसियों की अब तक की पड़ताल में 28 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज सामने आए हैं। बीते दिन विजिलेंस की तीन टीमों ने एक साथ गोंडा और लखनऊ स्थित लिपिक के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। सबसे खास बात यह कि यह लिपिक लखनऊ में 108 कमरों वाले छह मंजिला मिलेनिया रिजेन्सी होटल का मालिक तो है ही साथ ही कई भूखंड, मकान, कृषि भूमि और कंपनियों से भी जुड़ा हुआ है। जांच इस बिंदु पर की जा रही कि अाखिर एक पीएचसी के लिपिक के पास इतनी संपति जुटी कैसे।

यह भी पढ़ेंः फिर धंसने लगी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क! 700 मीटर में दरारें, एक लेन से गुजर रहे वाहन

Sultanpur News: उल्टा तिरंगा फहराने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस, पुलिस जांच में जुटी
सुलतानपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंचायत भवन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहराने के आरोप में रामनगर की ग्राम प्रधान के खिलाफ बल्दीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनगर निवासी अखिलेश शुक्ला ने 18 अगस्त को बल्दीराय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 15 अगस्त को सुबह करीब आठ बजे रामनगर प्रथम के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान सुमन गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक इस घटना की तस्वीर भी सामने आई, जिसकी एक प्रति पुलिस को सौंपी गई है। तहरीर में शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान के कथित कृत्य को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

बल्दीराय थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक ज्ञानेश दूबे को सौंपी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या मिलती है सजा

स्वतंत्रता दिवस या फिर गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसरों पर पंचायत भवन, सरकारी कार्यालय पर उल्टा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) फहराना राष्ट्रीय सम्मान का अपमान माना जाता है। ऐसे मामलों में भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) और 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971' (Prevention of Insults to National Honour Act) के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज हो सकती है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई व सजा का प्रावधान है। आपको बता दें कि  ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव द्वारा ऐसा कृत्य होता है, तो स्थानीय लोग या संगठन थाने में लिखित तहरीर देते हैं। पुलिस वीडियो या तस्वीरों के आधार पर मामले की जांच कर एफआईआर (FIR) दर्ज करती है।

ये भी पढ़े :

Sultanpur News : फर्जी आईडी बनाकर कंटेंट क्रिएटर को बदनाम करने का आरोप, सुल्तानपुर की दो बहनों पर FIR

Sultanpur News : फर्जी आईडी बनाकर कंटेंट क्रिएटर को बदनाम करने का आरोप, सुल्तानपुर की दो बहनों पर FIR
सुलतानपुर, अमृत विचार। यूपी के सुलतानपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो, गंदे कमेंट और मीम के जरिए बदनाम करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि फीमेल कंटेंट क्रिएटर ने अपने ही साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक कंटेंट वायरल किया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथी क्रिएटर पर लगाए गंभीर आरोप

धनपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कंटेंट क्रिएटर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि हथियानाला निवासी मोनिका निषाद और सोनिका निषाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट अपलोड कर रही हैं। आरोप है कि दोनों ने उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी भी बनाई और उस पर आपत्तिजनक वीडियो, पोस्ट व स्टोरी साझा कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया।

महिला कंटेंट क्रिएटर का कहना है कि आरोपितों के सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं, जिससे कथित आपत्तिजनक सामग्री तेजी से प्रसारित हो रही है। इससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हुई और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। तहरीर में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सामाजिक बदनामी के कारण ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया।

साइबर क्राइम सेल और थाने में दर्ज कराया था मामला

महिला कंटेंट क्रिएटर के मुताबिक उन्होंने 29 जुलाई को साइबर क्राइम सेल और चार अगस्त को धनपतगंज थाने में शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की गई। अब साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :

Raebareli News : गंगाजल ले जाओं आधार अपडेट कराओ, रायबरेली डाकघर में 30 रुपए की शीशी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

Sultanpur News: चीनी मिल के पूर्व लेखाधिकारी पर 1 करोड़ के गबन का आरोप, FIR दर्ज
सुलतानपुर, अमृत विचार। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड सुलतानपुर में पूर्व में तैनात रहे लेखाधिकारी लाल जी शुक्ला पर करीब 1.08 करोड़ रुपये के नियम विरुद्ध आहरण और गबन का आरोप लगा है। मिल प्रशासन की ओर से 19 अगस्त को गोसाईंगंज थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। मिल के पदेन लेखाकार शिवशंकर मौर्य की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार लाल जी शुक्ला 2009 से 2011 के बीच लेखाधिकारी पद पर कार्यरत थे।

बिना काम किये ही सैलेरी लेने का आरोप

आरोप है कि उन्होंने करीब दो वर्ष 16 दिन की अनुपस्थिति अवधि में बिना अवकाश स्वीकृत कराए वेतन प्राप्त किया। इसके अलावा चिकित्सा बिलों का सक्षम स्तर से परीक्षण कराए बिना भुगतान और कथित रूप से बिना अर्हता पदोन्नति कराकर उच्च पद का वेतन आहरित किया गया।मामले की जांच जिला गन्ना अधिकारी सुलतानपुर को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट 12 जून 2026 को जिलाधिकारी को भेजी।

FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इसके बाद संघ कार्यालय ने 25 जुलाई 2026 को लाल जी शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि किसान सहकारी चीनी मिल सुलतानपुर से 1,08,78,470 रुपये का नियम विरुद्ध आहरण/गमन हुआ। अन्य दो चीनी मिलों से संबंधित धनराशि की भी मांग किए जाने की बात कही गई है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :

Raebareli News : गंगाजल ले जाओं आधार अपडेट कराओ, रायबरेली डाकघर में 30 रुपए की शीशी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

Barabanki News: कल्याणी नदी पुल के पास हादसा, अयोध्या से लखनऊ जा रहे बाइक सवार की मौत
बाराबंकी,  अमृत विचार। बुधवार की देर रात बाराबंकी-अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक अयोध्या जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब वे अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना देर रात भिटरिया में  सोनू सिंह को मेरठ बस डिपो के ड्राइवर  से जानकारी मिली कि रामसनेहीघाट पुल पर तीन लोग सड़क पर पड़े हैं और एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही सोनू सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और कोतवाली रामसनेहीघाट के प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी को हादसे की जानकारी दी। पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। करीब 10 मिनट के भीतर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े तीनों युवकों को हटाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अभय यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं विराट यादव और देवेंद्र मौर्य घायल मिले, जिनका उपचार शुरू किया गया।

हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। रात के समय सड़क पर पड़े घायलों और मृतक के कारण अन्य तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने का भी खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही सोनू सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क से हटवाने और पुलिस-एंबुलेंस को तत्काल सूचना देने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक और दोनों घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़े :

Barabanki News: ‘आंदोलन में सिपाही मत बनिए, पढ़ाई-रोजगार पर ध्यान दें’, वसीम राईन का छात्रों से आह्वान

सुलतानपुर के लाल ने बढ़ाया जिले का मान, सेना में शानदार सेवा पर राजेश पांडेय बने कैप्टन; गांव में खुशी की लहर
बल्दीराय/सुलतानपुर, अमृत विचारः सुलतानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के पूरे पंडित आचार्य गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय को भारतीय सेना में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए कैप्टन पद से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वह 165 फील्ड रेजीमेंट, अहमदाबाद (गुजरात) में तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैन्य सेवा में उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें कैप्टन पद से विभूषित किया गया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। राजेश कुमार पांडेय ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर सेना में अपनी अलग पहचान बनाई है। कैप्टन पद की उपलब्धि को उन्होंने परिवार के साथ ही पूरे बल्दीराय क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

गांव के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

ग्रामीणों ने कहा कि सैन्य सेवा में रहते हुए राजेश की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से गांव के युवाओं को देशसेवा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलेगी। राजेश की उपलब्धि की खबर के बाद गांव में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढे़ं:-Sultanpur News : मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली बालिका, 4 घंटे तक मचा हड़कंप; गली में सोती मिली तो परिजनों की लौटी सांस

Barabanki News: ‘आंदोलन में सिपाही मत बनिए, पढ़ाई-रोजगार पर ध्यान दें’, वसीम राईन का छात्रों से आह्वान
बाराबंकी, अमृत विचार। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने छात्र आंदोलनों को लेकर युवाओं से सड़कों पर उतरने के बजाय पढ़ाई, रोजगार और कारोबार पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी के बहकावे में आकर आंदोलन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

‘आंदोलन में सिपाही मत बनिए’

वसीम राईन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी आंदोलन में आम प्रदर्शनकारी आगे रहता है, जबकि उसका फायदा दूसरे लोग उठाते हैं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आंदोलन में सिपाही मत बनिए” और अपने भविष्य पर ध्यान दें। उन्होंने अन्ना आंदोलन से लेकर अब तक हुए विभिन्न आंदोलनों का जिक्र करते हुए दावा किया कि आम प्रदर्शनकारी बाद में हाशिए पर चले जाते हैं और दूसरे लोग उसका राजनीतिक लाभ उठाते हैं।

‘पढ़ाई, रोजगार और कारोबार पर दें ध्यान’

वसीम राईन ने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सड़कों पर अपना भविष्य बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ रोजगार और कारोबार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें नकारात्मक राजनीति या आंदोलनों के बजाय अपने भविष्य को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की तारीफ

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की भी तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लाल किले से लेकर पार्टी मंचों तक पसमांदा मुसलमानों के विकास और अधिकारों की बात की। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में पसमांदा समाज को बिना भेदभाव के आवास समेत विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

तारिक मंसूर के भाजपा की नई टीम में शामिल होने पर स्वागत

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और एमएलसी प्रोफेसर तारिक मंसूर को भाजपा की नई केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वसीम राईन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पिछली सरकारों पर मुस्लिम समाज के चुनिंदा वर्गों तक ही योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सरकारों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने दावा किया कि उस दौर में पसमांदा मुसलमानों की स्थिति खराब रही।

‘इस्लाम देश के प्रति वफादारी सिखाता है’

वसीम राईन ने कहा कि इस्लाम, पैगंबर मोहम्मद और कुरान देश के प्रति वफादारी की सीख देते हैं। उन्होंने युवाओं से देश के नेतृत्व के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, तब युवाओं को देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए और किसी भी तरह के बहकावे में आने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़े :

Lucknow News: खादी को मिलेगा नया कलेवर, युवाओं और विदेशी बाजार पर सरकार की नजर

Barabanki News: चौकीदार पर लाठी-डंडों से हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज
बाराबंकी, अमृत विचार। रामनगर थाना क्षेत्र के भरसंवा गांव में मंगलवार रात लाठी-डंडों से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय ग्राम चौकीदार राजेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

घर लौटते समय रास्ते में हमला

जानकारी के मुताबिक, भरसंवा गांव निवासी राजेश यादव गांव में चौकीदार के रूप में तैनात थे। मंगलवार रात वह घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी रामनगर ले गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजेश यादव की मौत हो गई।

तीन संदिग्ध हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में सरवन पुत्र देशराज, शुभम, बाबू पुत्र कैलाश, कैलाश की पत्नी, रामू और रामसहारे के नाम सामने आए हैं। घटना में इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट को लेकर विवाद हुआ था। वहीं घटना वाली रात एक होटल पर शराब के नशे में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने की बात भी सामने आई है।

शराब के नशे में विवाद की बात सामने आई

रामनगर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में मारपीट की बात सामने आई है। हालांकि, पुरानी रंजिश की बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ घटना के कारण और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी पता की जा रही है।

ये भी पढ़े :

बहराइच में पुलिस का एक्शन: 583 ग्राम चरस बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार