अयोध्या - Amrit Vichar

सुल्तानपुर : स्कूल की जर्जर चारदीवारी गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल
सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले में दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बनपुरवा में प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी गिरने से उसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कटघरापट्टी निवासी हरिराम उर्फ समारू (40) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरिराम का घर स्कूल की चारदिवारी से सटा हुआ था तथा उन्होंने घर में मिट्टी भरवाने के लिए चारदीवारी के किनारे मिट्टी गिरवाई थी। सूत्रों के अनुसार जेसीबी से अधिकांश मिट्टी हटाने के बाद वह बची मिट्टी वहां से हटा रहे थे, इसी दौरान जर्जर दीवार अचानक ढह गई और हरिराम मलबे में दब गए।

सूत्रों ने कहा कि मौके पर ही हरिराम की मौत हो गई तथा खुशी राम (35) और रीमा (29) घायल हो गये। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल की दीवार लंबे समय से जर्जर थी और हादसे का खतरा बना हुआ था।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सूबेदार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसडीएम मंजुल मयंक मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी (डीएम) इंद्रजीत ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दीवार गिरने के कारणों की विस्तृत जांच होगी तथा निर्माण या सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिली तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हादसे में स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

UPPSC के दायरे से बाहर हुए 12 पद! खेल विभाग के 9 क्रीड़ाधिकारी और युवा कल्याण के 3 पद प्रभावित
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (कार्य का परिसीमन) विनियम, 1954 में संशोधन करते हुए 12 पदों को यूपीपीएससी की चयन प्रक्रिया के दायरे से बाहर कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक अनुभाग-1 की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (कार्य का परिसीमन) (बाईसवां संशोधन) विनियम, 2026” तत्काल प्रभाव से लागू होगा। शासनादेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कुल 12 पदों को विनियम-3 में नई धारा (ङ) के तहत शामिल किया गया है। इनमें खेल विभाग के 9 “क्रीड़ाधिकारी” तथा युवा कल्याण विभाग के 3 “जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी” के पद शामिल हैं। शासन के अनुसार यह संशोधन संविधान के अनुच्छेद 320(3) के प्रावधानों के तहत राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना की प्रतियां राजपत्र में प्रकाशन के लिए भी भेज दी गई हैं। विशेष सचिव अवनीश सक्सेना द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शासनादेश इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किया गया है और इसकी प्रमाणिकता शासकीय वेबसाइट पर सत्यापित की जा सकती है।

कृषि विश्वविद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को घोषित हुआ ''नो व्हीकल-डे''... ई-रिक्शा और साइकिल से कार्यालय पहुंचे कुलपति, वैज्ञानिक और कर्मचारी
अयोध्या, अमृत विचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में भी प्रत्येक मंगलवार को ''नो व्हीकल-डे'' घोषित कर दिया गया है। कुलपति डॉ. पीएस प्रमाणिक की पहल पर निदेशक प्रशासन डॉ. सुशांत श्रीवास्तव की ओर से पत्र जारी कर प्रत्येक मंगलवार को ''वाहन मुक्त दिवस'' घोषित किया गया है। पत्र के माध्यम से विवि परिवार के सभी सदस्यों से यह अपील की गई है कि विवि परिसर, बाह्य महाविद्यालयों एवं केंद्रों पर पेट्रोल, डीजल चालित वाहन का उपयोग यथासंभव नहीं करें।

कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को इसका खासा असर देखने को मिला। सड़क पर पेट्रोल और डीजल चालित वाहन नहीं देखने को मिले। कुलपति डॉ. पीएस प्रमाणिक सुबह नौ बजे अपने आवास से ई-रिक्शा से प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पहुंचे। कुलपति का सरकारी वाहन उनके आवास पर खड़ा रहा। कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह साइकिल से प्रशासनिक भवन पहुंचे। कृषि अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा सिंह एवं वानिकी महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. भानु प्रताप सहित कई विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिक वाहनों से आरएसी की मीटिंग में पहुंचे।

सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी में छाता लेकर क्लास करने के लिए पहुंचे तो कई शिक्षक और कर्मचारियों ने ई-रिक्शा और साइकिल का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि विवि परिसर में शिक्षक, वैज्ञानिक और कर्मचारी मिलाकर लगभग 1500 लोग निवास कर रहे हैं। जो रोज कार्यालय आने-जाने में वाहनों का प्रयोग करते हैं। भीषण गर्मी में किसी को परेशानी नहीं हो इसके लिए छह अतिरिक्त ई-रिक्शा चालकों को पास निर्गत किया गया है। ये छात्रों और विवि के शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों को कार्यस्थल तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

UP Weather Update: लखनऊ में 43.2 डिग्री पहुंचा पारा, लू का कहर! अगले 5 दिन भयंकर गर्मी का अलर्ट
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में आसमान से आग बरसने लगी और गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43.2 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.6 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर गमछा लपेट कर बाहर निकले।

दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। लोग छांव का सहारा लेते दिखे। गर्मी का असर इस कदर रहा कि घरों की छतें तपने लगीं। घरों में दिन भर लोग कूलर और एसी के सामने बैठे रहे। इस सीजन 18 मई को लखनऊ में सबसे अधिक गर्म दिन रहा।

आगामी दिनों में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जल्द ही लखनऊ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

heat wave का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, कानपुर, आगरा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर पर पड़ेगा। इसके बाद पूर्वांचल और अवध के क्षेत्रों और मध्य और पश्चिम यूपी में भी सूरज भयंकर आग बरसाने वाला है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 19 से 23 मई के बीच यूपी में भयंकर गर्मी पड़ेगी। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि केरल में मानसून 26 मई के आसपास दस्तक दे सकता है, जिसके बाद ही उत्तर प्रदेश के लोगों को इस तपन से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन तब तक, यानी अगले 5 दिनों तक दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं, क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा होने जा रहा है।

मौसम विभाग एडवाइजरी

इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना वजह घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय सिर को सूती कपड़े या छाते से जरूर ढकें। प्यास न लगने पर भी लगातार पानी पीते रहें और ओआरएस (ORS) का इस्तेमाल करें।

इधर, प्रदेश में बढ़ते पारे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी ने सभी जिलों के कप्तानों, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के अफसरों को 'अलर्ट मोड' पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए और इस भीषण गर्मी में पेयजल व बिजली की सप्लाई में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।

दवा विक्रेताओं की 20 मई को हड़ताल, बंद रहेंगी दुकानें... ड्रगिस्ट एसोसिएशन की घोषणा
अयोध्या, अमृत विचार: फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई मंगलवार को पूरे क्षेत्र में सभी थोक और खुदरा दवा दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। यह बंद ऑनलाइन दवाओं और नकली दवाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में होगा।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शरद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देश की जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाली ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बिना डॉक्टर के पर्चे के ऑनलाइन दवाएं बेचना गंभीर खतरा है। बैठक में अखिलेश आनंद (अध्यक्ष), आनंद अग्रहरि सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एसोसिएशन का कहना है कि नकली दवाओं से आम जनता के स्वास्थ्य के साथ छेड़छाड़ हो रही है और छोटे दवा विक्रेताओं का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। 20 मई को सुबह से शाम तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन ने सरकार से ऑनलाइन दवाओं पर सख्त कानून बनाने और नकली दवाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

हाईवे पर 80 Km/h से तेज चलाई गाड़ी तो कटेगा चालान, स्पीड डिटेक्शन कैमरे से लैस यातायात पुलिस की पांच टीमें कर रही कार्रवाई
विशाल तिवारी,अयोध्या, अमृत विचार : अयोध्या के हाईवे पर यातायात पुलिस ने ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए स्पीड डिटेक्शन कैमरे से लैस यातायात पुलिस की पांच टीमें सर्वाधिक दुर्घटनाग्रस्त वाले पांच थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त कर कार्रवाई कर रही हैं। 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार पर पकड़े जाने पर दो हजार का ऑनलाइन चालान कट रहा है। मोबाइल पर चालान का मैसेज आते ही लोग हैरान हो रहे हैं।

अयोध्या में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। इसके लिए यातायात पुलिस की चार बाइक और एक इंटरसेप्टर वाहन पर स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए गए हैं। यह वाहन मुख्य रूप से उन पांच थाना क्षेत्रों में सक्रिय हैं जहां पिछले वर्षों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना है, 80 किमी प्रति घंटा की सीमा तय की गई है। इससे ज्यादा स्पीड पर तुरंत ई-चालान जारी किया जा रहा है। प्रतिदिन औसतन 350 से अधिक वाहनों का चालान हो रहा है। ज्यादातर दो पहिया और चार पहिया वाहन इसमें शामिल हैं। अभियान शुरू होने के बाद से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार में कुछ कमी आई है, लेकिन चालान की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अयोध्या से जुड़े हाईवे की औसत गति निर्धारित

अयोध्या से जुड़े लखनऊ-गोरखपुर, प्रयागराज, रायबरेली व अंबेडकरनगर मार्ग पर वाहनों की औसत गति 80 किमी. प्रति घंटा तय है। इस गति से ज्यादा तेज चलने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है। यह प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू की गई है। इस माह में 4,209 वाहनों के चालान काटे गए थे। जबकि मई माह में अब तक करीब 5,500 से ज्यादा चालान हो चुके हैं। वहीं, यातायात पुलिस ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि एनएचएआई को हाईवे पर जगह-जगह स्पीड सीमा का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया जाए।

बाइक को प्रतिदिन 50 व इंटरसेप्टर वाहन को 100 चालान काटने का लक्ष्य

इस कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस की चार बाइकों व एक इंटरसेप्टर वाहन को लगाया गया है। बाइक पर दो व इंटरसंप्टर पर चार यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिन्हें स्पीड डिटेक्शन कैमरे चलाने में दक्ष किया गया है। प्रत्येक बाइक टीम को प्रतिदिन 50 व इंटरसेप्टर वाहन को 100 चालान काटने का लक्ष्य दिया गया है। वर्तमान में यह पांच टीम जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाग्रस्त वाले थाना क्षेत्र कोतवाली अयोध्या, थाना रौनाही, कोतवाली बीकापुर, थाना पूराकलंदर व थाना इनायतनगर में हाईवे पर कार्रवाई कर रही हैं। जानकारी के अनुसार इंटरसेप्टर वाहन और बाइक पर लगे कैमरे रीयल टाइम में स्पीड रिकॉर्ड करते हैं और सीधे डेटाबेस से जुड़े हैं, जिससे ऑनलाइन चालान तुरंत जारी हो जाता है।

जानकारी न होने से लोग हो रहे परेशान

इस अभियान से आम यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। कई लोगों को मोबाइल पर एक साथ कई मैसेज आ रहे हैं, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों ने कैमरे की सटीकता पर भी सवाल उठाया। भोपाल से अपने परिवार के साथ लखनऊ होकर अयोध्या आ रही शान रिजवी ने बताया कि अयोध्या हाईवे पर उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया तो चौंक गई। कोई यातायात का नियम का उल्लंघन भी नहीं किया था। मैसेज देखा तो पता चला कि गाड़ी की स्पीड 80 किमी. से अधिक थी इसलिए दो हजार का ई चालान कट गया है। वेबसाइट पर चेक करने पता चला कि अब लखनऊ अयोध्या हाईवे पर 80 से अधिक स्पीड पर चालान कट रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी की स्पीड करीब 85 किलोमीटर थी।

हाईवे पर दुर्घटना का सर्वाधिक कारण ओवरस्पीड सामने आ रहा है। इसको लेकर कार्रवाई की जा रही हैं। स्पीड डिटेक्शन कैमरे से लैस पांच टीमें बनाई गई हैं, जो जिले के सर्वाधिक पांच दुर्घटनाग्रस्त थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही हैं। जिले से जुड़े हाईवे पर अधिकतम गति 80 किमी. प्रति घंटा निर्धारित है, इसी गति से वाहन चलाए, अन्यथा चालान के लिए तैयार रहें।-एपी सिंह, एसपी यातायात।

कहीं आपका लाडला भी तो नहीं हो रहा ऑटिज्म का शिकार? 2 साल से छोटे बच्चों को मोबाइल देना पड़ सकता है भारी
पुनीत श्रीवास्तव, अयोध्या, अमृत विचार : छोटे-छोटे हाथों में मोबाइल थमाकर अभिभावक अनजाने में अपने बच्चों की बोलने की प्राकृतिक क्षमता छीन रहे हैं। छह से नौ माह की उम्र में बच्चे बबलिंग (बड़बड़ाना) शुरू कर देते हैं। एक साल की उम्र में ‘मम्मी’, ‘पापा’, ‘बाबा’ जैसे शब्द बोलने लगते हैं और दो साल की उम्र तक ‘मम्मी आओ’, ‘खाना दो’, ‘पापा पानी’ जैसी दो-तीन शब्दों की वाक्य रचना कर लेते हैं, लेकिन आज मोबाइल-इंटरनेट के युग में यह सामान्य विकास पटरी से उतर रहा है। रामनगरी के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में ऐसे कई मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, जहां बच्चे उम्र के अनुसार बोल नहीं पा रहे हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप यादव बताते हैं कि बच्चे से जितनी बात की जाएगी, वे उतनी ही जल्दी और बेहतर बोलना शुरू करेंगे, लेकिन आज माता-पिता दूध पिलाते समय, खाना खिलाते समय, रोते समय या सुलाते समय मोबाइल पकड़ा देते हैं। बच्चा स्क्रीन की रंग-बिरंगी दुनिया में खो जाता है और असली दुनिया की आवाज व शब्दों से दूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल भाषा विकास में देरी हो रही है बल्कि बच्चे ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) के जोखिम में भी बढ़ रहे हैं। मोबाइल की लगातार स्क्रीन समय बच्चे के सामाजिक विकास (सोशलिज्म) को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। यही नहीं इससे बच्चों की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में हर माह ओपीडी के दौरान ऐसे 20 फीसदी केस सामने आ जाते हैं। हालांकि कुछ बाल रोग विभाग में भी चले जाते हैं।

परिवार के सदस्यों को दोहरवाने चाहिए शब्द

पहले के समय में बच्चा परिवार के बीच रहता था। दादी-नानी, बाबा, चाचा-बुआ, मम्मी-पापा हर कोई उसे पुकारता, लोरियां व कहानियां सुनाता और शब्द दोहरवाता। इस प्राकृतिक बातचीत से बच्चे का मस्तिष्क भाषा केंद्र विकसित होता था। अब मोबाइल ने उस परिवारिक संवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों में आंखों की समस्या, नींद की कमी, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता घटना और भावनात्मक जुड़ाव कम होना जैसे लक्षण भी बढ़ रहे हैं। दो-तीन साल के बच्चे जो पहले पूरे वाक्य बोल लेते थे, आज मुश्किल से कुछ शब्द ही बोल पा रहे हैं। कई मां-बाप जब बच्चा बोलने में देरी दिखाता है तब चिंतित होकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।

जागरूकता की जरूरत

अभिभावकों को समझना चाहिए कि मोबाइल कोई बेबीसिटर नहीं है। दो साल से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल या टीवी से पूरी तरह दूर रखना चाहिए। रोज कम से कम एक-दो घंटे बच्चे से आंखों में आंखें डालकर बात करें, किताब पढ़कर सुनाएं, गाने गाएं और खेलें। बच्चे का विकास स्क्रीन पर नहीं है।

68 में से एक बच्चा एएसडी का शिकार

मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप यादव बताते हैं कि ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) से देश भर में अब तक 80 लाख बच्चे शिकार हो चुके हैं। देश में हर 68 में से एक बच्चा एएसडी का शिकार हो रहा है। इसका इलाज सिर्फ अभिभावकों की काउंसिलिंग ही है।

कड़ी धूप के साथ प्रशासनिक बंदिशें भी श्रद्धालुओं को कर रहीं परेशान, राम मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार के सामने लगी बैरिकेडिंग दे रही दिक्कतें
अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी में ज्येष्ठ माह में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं है। प्रतिदिन सरयू स्नान के बाद हनुमानगढ़ी व राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भीड़ उमड़ रही है। कड़ी धूप के साथ प्रशासनिक बंदिशें भी श्रद्धालुओं को परेशान कर रहीं हैं। राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने की गई बैरिकेडिंग से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यही नहीं इस बैरिकेडिंग को मोटे रस्से के सहारे बांधा भी गया है। इसके चलते श्रद्धालु या तो बैरिकेडिंग के बीच खाली जगह पर चढ़कर दूसरी लेन पर निकले, या यहां से करीब सौ मीटर की दूरी तय कर श्रीराम अस्पताल होकर दूसरी लेन से होकर राम मंदिर जाएं। यहीं हाल हनुमानगढ़ी चौराहे का भी है, यहां से हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर कटीले तारों वाली बैरिकेडिंग है, जिसे श्रद्धालु किसी तरह पार कर रहे हैं।

सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से पूर्व में श्रीराम अस्पताल से देवकाली तिराहे तक के मार्ग पर डिवाइडर पर रेलिंग लगाई गई थी। हालांकि कुछ-कुछ दूरी पर जगह छोड़ी गई है। युवा तो इसे आसानी से पार कर लेते हैं लेकिन बुजुर्ग व दिव्यांग आदि के लिए यह खतरों से भरा है। स्थानीय व्यापारी राकेश गुप्त, शक्ति जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता आदि का कहना है कि इससे अयोध्या का व्यापार दो भाग में बंट गया है, इससे नुकसान हो रहा है। अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया गया है, कटों पर आने-जाने के लिए रास्ता दिया गया है।

रामनगरी में बढ़ने लगा बॉलीवुड अभिनेताओं का कुनबा, रणबीर कपूर ने अयोध्या में ली 2.42 करोड़ की जमीन
अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या में बॉलीवुड के कलाकारों का कुनबा बढ़ने लगा है। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में 2.42 करोड़ की जमीन का एग्रीमेंट कराया है। रजिस्ट्री बाद में कराई जाएगी। यह जमीन द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की परियोजना में ली जा रही है।

अयोध्या में जमीन में निवेश धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पहले ही सरयू तट पर दो जमीनें खरीदीं और एक का एग्रीमेंट कराया है। अब दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने भी सरयू तट पर जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट कराया है।

बताया गया है कि अभिनेता रणबीर के पॉवर ऑफ अटार्नी ने गुरुवार को 198.26 वर्ग मीटर जमीन का एग्रीमेंट द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के साथ किया है। यह जमीन सरयू तट के तिहुरा माझा क्षेत्र में ली जा रही है। जमीन की कीमत दो करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये बताई गई है। लोढ़ा ग्रुप श्रीराम मंदिर से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर नई साइट डेवलप कर रहा है। लोढ़ा ग्रुप के साथ ही उसके आसपास भी लोग जमीन खरीद रहे हैं। उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में सेलिब्रिटीज का निवेश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अभिनेता रणवीर कपूर के पॉवर ऑफ अटार्नी की ओर से गुरुवार को लोढ़ा ग्रुप के साथ जमीन का एग्रीमेंट कराया है। जमीन की रजिस्ट्री बाद में कराई जाएगी।

Sultanpur News: सुलतानपुर समेत 11 जिलों में 55 शत्रु संपत्तियों की होगी ऑनलाइन नीलामी
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर समेत 11 जिलों में स्थित 55 शत्रु संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय द्वारा यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है। सुलतानपुर जिले में आगामी 25 मई को शत्रु संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी प्रस्तावित है।

तहसील सदर सभागार में आयोजित बैठक में भारतीय शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के पर्यवेक्षक विद्यासागर ने बताया कि विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत खाली कराई गई संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुड़वार विकास खंड के रवनिया गांव के निकट बुकुनपुर स्थित गाटा संख्या 198/0.26 की संपत्ति की नीलामी 25 मई को प्रातः 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में देश का कोई भी पात्र नागरिक ऑनलाइन भाग ले सकता है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पर्यवेक्षक विद्यासागर ने कहा कि कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर वर्षों से शत्रु संपत्तियों पर कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शहर के पीडब्ल्यूडी स्थित सिविल लाइन तथा गभड़िया क्षेत्र की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्तियां भी प्रशासनिक जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की भी जांच की जा रही है, जिनमें फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैनामों और अभिलेखों में नाम दर्ज कराए गए हैं। नगर क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य हिस्सों में स्थित कई शत्रु संपत्तियों पर विभाग की नजर बनी हुई है।

विद्यासागर ने बताया कि विभाग उन लोगों की संपत्तियों का भी ब्यौरा संकलित कर रहा है, जो भारत छोड़कर बर्मा, चीन अथवा पाकिस्तान चले गए थे। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को शत्रु संपत्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि लखनऊ, पीलीभीत, एटा, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, सुलतानपुर, बांदा, बिजनौर, बाराबंकी, कौशांबी तथा मुरादाबाद जिलों में स्थित कुल 55 शत्रु संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी प्रस्तावित है।

अयोध्या पहुंची महिला पहलवान विनेश फोगाट, रामलला-हनुमंतलला का लिया आशीर्वाद
अयोध्या,  अमृत विचार: महिला कुश्ती में भारत का परचम लहराने वाली मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने फिर से रिंग में उतरने की ठान ली है। हरियाणा के जुलाना से विधायक विनेश ने सोमवार को नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने से पहले अयोध्या में रामलला व हनुमंतलला का आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने जो मेहनत की है, हमें एक मौका मिलना चाहिए ताकि देश के लिए मेडल जीत सकें।

कहा कि प्रभु राम ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है और वह रामलला का आशीर्वाद लेकर नंदिनी नगर जाएंगी। अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के जवाब में कहा कि देखा जाएगा, खेलती हूं कि नहीं खेलती हूं। कारण बताओ नोटिस पर विनेश ने स्पष्ट किया कि उन्हें जवाब देने का मौका मिला है और वह अपना पक्ष जरूर रखेंगी।

वहीं कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागिता पर उन्होंने कहा कि वहां जाना मानसिक दबाव वाला है, लेकिन खिलाड़ी को अपनी योग्यता प्रदर्शन के लिए खेल आयोजन में जाना ही पड़ता है।

ये भी पढ़ें :

पुलिस बैडमिंटन में CRPF-CISF चैंपियन, टेबल टेनिस में भी यूपी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अयोध्या में प्राचीन अवशेषों को सहेजने के लिए लैब तैयार, पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों का आधुनिक तकनीक से होगा संरक्षण
अयोध्या, अमृत विचार : अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा संग्रहालय में प्राचीन पुरावशेषों को संवर्धित और संरक्षित करने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से रविवार को संरक्षण प्रयोगशाला प्रारंभ किया गया। इसके लिए ट्रस्ट ने केंद्र से समझौता किया है। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने किया।

केंद्र की विशेषज्ञ टीम विशेष उपकरणों और आधुनिक तकनीकों के साथ संग्रहालय पहुंच चुकी है। संग्रहालय के निदेशक डॉ संजीव सिंह ने बताया कि इस संग्रहालय में भी पहले रखे गए अवशेष संरक्षित नहीं थे, जिसके कारण इनका क्षय हो रहा था। अब इसे संरक्षित करने के लिए प्रयोगशाला को तैयार किया गया है।

बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बीच एक समझौता हुआ है। इसमें अवशेषों को सुरक्षित करने के लिए केंद्र द्वारा विशेषज्ञों को उपलब्ध कराएगा। इस प्रयोगशाला में वैश्विक धरोहरों इस प्रकार से संरक्षित करेंगी जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहे। इसमें कोई भी वस्तु पर पर्यावरण व केमिकल का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। बताया कि पांडुलिपियों के पेपर, ताम्र पत्र, भोज पत्र, लेदर, हाथी के दांत, मेटल, पत्थरों के अवशेष जैसे चीजों को संवर्धन किया जाएगा।

15 जून तक पूरा हो जाएगा शहीद स्तंभ का निर्माण

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को बैठक से पूर्व पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शहीद स्तंभ का निर्माण 15 जून तक पूरा हो जाएगा, उसके बाद मंदिर में कोई भी निर्माण कार्य बाकी नहीं रहेगा। एलएंडटी व टाटा कंसल्टेंसी भी अपना कार्य 30 जून को पूर्ण कर लेगी। इसके बाद इनकी वापसी हो जाएगी। इसके बाद केवल वह टीम बचेगी जो एग्रीमेंट के अनुसार यहां देखरेख के लिए मौजूद रहेगी।

बताया कि अब आम श्रद्धालुओं के लिए संपूर्ण मंदिर का दर्शन और सुलभ हो गया है। सुरक्षा दीवार वर्ष 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीराम कथा संग्रहालय में निर्मित 20 गैलरियों में एक हनुमान जी की भी गैलरी है, जिसे आईआईटी चेन्नई ने पूरा कर लिया है। उन्हीं की एक सहायक कंपनी की बाकी गैलरियां बना रही है। बताया कि राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों के शिखर पर लाइटिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके लिए मॉक प्रदर्शन कर ट्रस्ट से सहमति मिलने के बाद कार्य किया जाएगा। इसे जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें :

यूपी में ट्रिपल आर सेंटर बन गए शो-पीस, स्वच्छ सर्वेक्षण के समय खुलते हैं फिर पूरे साल बंद रहते हैं सेंटर