नैनीताल - Amrit Vichar

शिक्षकों के तबादले पर हाईकोर्ट सख्त! दूरस्थ स्कूल खाली हुए तो कैसे चलेगी पढ़ाई? सरकार से मांगा जवाब
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वार्षिक तबादला के नाम पर मध्य सत्र में दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के सुगम क्षेत्रों में प्रस्तावित तबादलों के मामले में राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए है। मामले की अगली सुनवाई आगामी सात सितंबर को होगी।

इस मामले को अल्मोड़ा के सल्ट तहसील के डाभर गांव निवासी जीवन सिंह की ओर से चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने इस प्रकरण पर सोमवार को सुनवाई की लेकिन आदेश की प्रति मंगलवार को उपलब्ध हुई।

वार्षिक तबादला अधिनियम का दिया हवाला

याचिकाकर्ता का कहना था कि बड़ी संख्या में दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों ने सुगम क्षेत्रों में स्थानांतरण के लिए अपने विकल्प प्रस्तुत किए हैं। अदालत के पूर्व आदेश के तहत विभाग को उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 की धारा 17(1)(बी) के तहत शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

सरकार ने मांगा समय, 7 सितंबर को फिर होगी सुनवाई

याचिकाकर्ता ने आशंका जताई कि यदि दूरस्थ क्षेत्रों से शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाता है और उनके स्थान पर रिक्त पदों को भरने के लिए पारस्परिक अथवा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तो इन क्षेत्रों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। राज्य सरकार की ओर से आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के लिए खंडपीठ से समय मांगा गया। खंडपीठ ने मांग को स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए आगामी सात सितंबर की तय कर दी।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुला राज! पोस्टमार्टम में सिर की गंभीर चोट से मौत की पुष्टि

सुपरमैसिव ब्लैक होल रोक देता है नए तारों का जन्म, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोला आकाशगंगा के विकास का रहस्य
ब्रह्मांड की असीम शक्तियों में शुमार सुपर मेसिव ब्लैकहोल न केवल अपने नजदीक आने वाले ग्रह और तारों की निगल जाता है, बल्कि नए तारों को जन्म के विकास को रोक लेता है। भारतीय खगोल वैज्ञानिकों ने आकाश गंगाओं में नए तारों का निर्माण रुकने की महत्वपूर्ण खोज की है। यह खोज बताती है कि ब्लैक होल किस तरह आकाश गंगा के विकास को प्रभावित करता है।

आकाश गंगाओं के बीच अदृश्य ब्लैकहोल के बारे में हम जानते हैं और यह भी समझते हैं कि यह इतना ताकतवर होता है कि अपने नजदीक आने वाले बड़े तारों और प्रकाश को भी निगल जाता है। किसी बड़े तारे को निगलने का बाद ही नए तारों के निर्माण रुकने की कहानी शुरू होती है। इस खोज में वैज्ञानिकों ने 500 से अधिक आकाश गंगाओं और उनके बीच सुपर मेसिव ब्लैकहोल का अध्ययन किया और देखा कि ब्लैकहोल के आसपास पदार्थ तेजी से गिरता है यानि किसी तारे को ब्लैक होल निगलता है तो ब्लैकहोल के भीतर से अत्यधिक ऊर्जा वाली रेडिएशन और लगभग प्रकाश की गति से चलने वाली कॉस्मिक जेट्स बाहर निकलता हैं। ब्लैकहोल से जेट बाहर निकलने की गति 2000 किमी प्रति सेकंड हो सकती है। ब्लैकहोल में जमा रेडिएशन जेट के साथ मिलकर ब्लैकहोल के केंद्र से गैस को बाहर धकेल ददेता हैं। इस प्रतिक्रिया में जेट से निकलने वाली गैस नए तारों का जन्म लगभग रुक जाता है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बेंगलुरु और इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स पुणे के वैज्ञानिकों ने यह खोज की है। वैज्ञानिक डॉ. पायल नंदी के नेतृत्व में यह शोध किया गया। खोजकर्ता वैज्ञानिकों के अनुसार, उन्होंने आकाश गंगाओं के केंद्र में सक्रिय सुपरमैसिव ब्लैक होल के भीतर से 2,000 किमी प्रति सेकंड तक की रफ्तार से निकलने वाली गैस का अध्ययन किया। तब पता चला कि ब्लैक होल के आसपास से निकलने वाली गर्म आयनित गैस की धाराएं बेहद शक्तिशाली हैं। ब्लैक होल की ऊर्जा गैस को बाहर धकेलने वाली मुख्य शक्ति है और जेट उस प्रक्रिया के 'बूस्टर' की तरह आगे बढ़ाने का काम करती हैं।

ये जेट ब्लैक होल के आसपास से निकलने वाले अत्यधिक ऊर्जावान कणों की संकरी धाराएं होती हैं, जो लगभग प्रकाश की गति से आगे बढ़ती हैं और नए तारों को जन्म देने वाली ठंडी धूल और गैस को अपने साथ उड़ा ले जाती है। जिस कारण जन्म ले रहे तारों का निर्माण रुक जाता है। यह शोध एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

आकाशगंगा विकास और तारों के निर्माण को लेकर अहम खोज

नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे बताते हैं कि, ऐसा कई बार देखा जा चुका है कि आकाश गंगाओं में तारों के नए तारों का निर्माण रुक सा गया है जिस कारण आकाश गंगा का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस रहस्य को समझने के लिए यह शोध किया गया और तब यह जानकारी निकलकर सामने आई कि ब्लैकहोल से निकलने वाले जेट के कारण आकाश गंगा प्रभावित होती है जिससे नए तारों का निर्माण नहीं हो पाता है। इस खोज से काफी हद तक नए तारों के निर्माण में व्यवधान स्पष्ट हो जाता है।

-बबलू चंद्रा, नैनीताल

Uttrakhand News : मॉल रोड पर हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं, निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे
नैनीताल, अमृत विचार। शहर की पहचान मानी जाने वाली मॉल रोड को ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी है। नो हॉर्न जोन में अब हॉर्न बजाने वालों पर नजर रखने के लिए पांच सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से मॉल रोड पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की निगरानी की जाएगी।

डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर एक अगस्त से मॉल रोड को नो हॉर्न जोन घोषित किया गया है। नियम लागू होने के बाद पुलिस पहले चरण में लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं अब तकनीकी निगरानी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तल्लीताल टोल चुंगी, मॉलरोड में इंडिया होटल और सूचना विभाग के समीप रैंप, मल्लीताल में एसबीआई तिराहा और मस्जिद तिराहे पर पांच सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। जो वीडियो के साथ ऑडियो भी रिकार्ड करेंगे। इन कैमरों के जरिए नो हॉर्न जोन में यातायात गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी यातायात एवं अपराध डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि मॉल रोड पर अनावश्यक हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले जागरूक किया जा रहा है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों पर कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नैनीताल की शांत एवं सौम्य पहचान को बनाए रखना है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से मॉल रोड पर हॉर्न का प्रयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - Uttrakhand News : 15 अगस्त के वीकेंड पर पर्यटकों में भारी उत्साह, अभी से 50% तक फुल हुए होटल

Uttrakhand News : 15 अगस्त के वीकेंड पर पर्यटकों में भारी उत्साह, अभी से 50% तक फुल हुए होटल
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। नगर के उच्च स्तरीय है होटलों में 30 से 50 प्रतिशत कमरे एडवांस में बुक हो चुके है। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होने के कारण नगर में कुछ दिन बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से रौनक रहेगी।

ज्ञातव्य हो गत वर्ष गत उत्तरकाशी के धराली में आज ही के दिन आई आपदा की मार नैनीताल समेत अन्य पर्यटन स्थलों को सहनी पड़ी थी। जिस कारण स्वतंत्रता दिवस का सीजन पिट गया था। 15 अगस्त की एडवांस बुकिंग 90 प्रतिशत कैंसिल हो चुकी थी। इस दौरान पर्यटन स्थलों में सुनसानी छाई रही। जिसका असर सितंबर तक बना रहा और सैलानियों की आमद बहुत कम रही थी। इस आपदा के कारण पर्यटन कारोबारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। मगर इस बार स्थितियां अनुकूल है। हालाकि मानसून का बरसना जारी है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर बारिश का असर रहेगा भी , इसकी कोई भी उम्मीद नहीं है। नगर के उच्च स्तरीय होटलों में एडवांस बुकिंग होने लगी है। 30 से 50 प्रतिशत अभी से बुक हो चले हैं, जबकि मध्यम दर्जे के होटलों में भी एडवांस बुकिंग होने लगी है। स्वतंत्रता दिवस पर सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने को लेकर होटल कारोबारियों ने तैयारियां शुरू करदी हैं। होटलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि इस मौके पर देश की आजादी के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। साथ ही कुछ होटल देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना बना रहे हैं।

पिछले एक दशक से बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं सैलानी
नैनीताल: नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस पर सैलानियों का बड़ी संख्या में पहुंचने का प्रचलन पिछले करीब एक दशक से शुरू हुआ है, जो अभी तक जारी है। गत वर्ष धराली में आई आपदा के कारण नगर के पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा था। इस बार होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। जिससे नगर में कुछ दिन रौनक देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Weather Alert: आज 17 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से पहाड़ों तक बरसेगा मॉनसून

Weather Alert: आज 17 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से पहाड़ों तक बरसेगा मॉनसून
नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में मॉनसून सक्रिय है और उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-NCR में जहां लगातार बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं उत्तराखंड समेत कई पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केरल और असम सहित कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी हुई है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर रहेगा जारी

दिल्ली-NCR में इस सप्ताह की शुरुआत से बारिश का सिलसिला बना हुआ है। 6 अगस्त को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियों और बरसाती गधेरों के उफान पर आने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 6 अगस्त को उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 6 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। IMD के हालिया पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में 6 से 8 अगस्त तक बारिश के आसार

बिहार में भी मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 अगस्त के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात संबंधी परेशानी की स्थिति बन सकती है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अगस्त को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे शामिल हैं। वहीं कोंकण और गोवा में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मॉनसून की सक्रियता के बीच पहाड़ी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। IMD लगातार बारिश और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए अपडेट जारी कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः यूपी सरकार का बड़ा फैसला: संत कबीर टेक्सटाइल पार्क के लिए 251.805 एकड़ जमीन के हस्तांतरण पर रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ

Uttarakhand News : दक्षिण भारत, राजस्थान व गुजराती सैलानियों ने बढ़ाई पर्यटकों की आमद
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में राजस्थानी, गुजराती और दक्षिण भारतीय सैलानियों की आमद बढ़ने से इस वर्ष ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों की आमद में अधिक वृद्धि दर्ज हुई है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सैलानियों की आमद सर्वाधिक रही। सैलानियों की आमद बढ़ाने में कैंची धाम की भूमिका अहम रही।

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि इसमें दोराय नहीं कि अब देश के उन प्रदेश के सैलानी पहुंचने लगे हैं, जो पूर्व में कभी कभार ही नजर आते थे, लेकिन अब स्थितियां बदलने लगी हैं और नैनीताल के प्रति दक्षिण भारत, गुजरात और राजस्थान के सैलानियों का आकर्षण बढ़ा है। इस वर्ष अप्रैल से जून के बीच चलने वाले ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में इन क्षेत्रों के सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। जिसके चलते माना जा सकता है कि इन प्रदेशों के सैलानियों के कारण गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सैलानियों की आमद में अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सैलानियों की संख्या अमूमन गत वर्ष की भांति ही रही। इनके अलावा अन्य प्रदेशों के सैलानियों की बात करें तो महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के सैलानियों की संख्या सीमित रही। हालाकि ऑटम सीजन में आने वाले बंगाली पर्यटक ग्रीष्मकालीन सीजन में भी पहुंचे हैं। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों की आमद में वृद्धि का बड़ा कारण कैंची धाम आने वाले पर्यटक रहे हैं।  दक्षिण भारत और राजस्थान के अधिकांश सैलानी कैंची धाम नीम करौरी बाबा के दर्शन के बाद नैनीताल पहुंचे हैं।

85214 अधिक पहुंचे सैलानी
नैनीताल: ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटन विभाग से प्राप्त अप्रैल से जून के बीच तीन माह में पहुंचे सैलानियों के आंकड़े निम्नवत हैं। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 85214 सैलानी अधिक पहुंचे।

वर्ष 2025 - 617306
वर्ष 2026 - 702520

ये भी पढ़ें - Kedarnath Yatra : भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड के पास रोकी गई यात्रियों की आवाजाही

Kedarnath Yatra Update: केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, गौरीकुंड के पास रास्ता बंद; यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार सुबह भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छोड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण पैदल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई।

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने तक किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना है।

मार्ग बहाल करने में जुटीं टीमें

अधिकारियों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबा हटाकर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

NDRF और SDRF अलर्ट मोड पर

जिला प्रशासन ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन बल, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 84 सड़कें बंद; कई जिलों में रेड अलर्ट

Monsoon Live Updates: लखनऊ में मानसून का जोरदार आगाज... आधे शहर में जलभराव से आफत, तो खेतों में छाई रौनक
डिजिटल डेस्क। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, यातायात प्रभावित है और नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 दिनों में पूरे देश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताते हुए कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश, बाढ़, मौसम अलर्ट और उससे जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस Monsoon Live Updates ब्लॉग से जुड़े....

लखनऊ की कुछ तस्वीरें

फोटो- प्रमोद कुमार शर्मा, लखनऊ

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: अगर आपके बच्चे में है कोई अनोखा टैलेंट, तो जल्द करें रजिस्ट्रेशन; खुद पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
टिहरी: उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किये हैं। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा, उत्कृष्ट उपलब्धि और प्रेरणादायी कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाया हो।

बुधवार को विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार छह श्रेणियों बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रदान किया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी, संस्थान एवं संगठन 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभाग ने की लोगों से अपील

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से समाज में प्रेरणा का कार्य किया हो। विभाग ने विशेष रूप से बालिकाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से उनके नामांकन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य देशभर के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभाग ने बताया कि नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थान समय रहते पात्र बच्चों का नामांकन कर इस राष्ट्रीय सम्मान की दौड़ में शामिल करा सकते हैं।

Kaichi Dham Foundation Day: बाबा नीम करौली के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, दोपहर तक 1 लाख से अधिक भक्तों ने टेका मत्था
नैनीताल: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम 'कैंची धाम' में आज स्थापना दिवस के मौके पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का एक अलौकिक संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही धाम में देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक ही एक लाख से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं।

भक्तों की भारी तादाद को देखते हुए सुबह 5 बजे से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे, जिसके बाद से ही दर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर के बाहर किलोमीटर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु 'जय श्री राम' और 'बाबा नीम करौली महाराज की जय' के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे हैं।

हर साल की तरह इस बार भी स्थापना दिवस पर न केवल भारत के कोने-कोने से, बल्कि सात समंदर पार विदेशों से भी भारी संख्या में लोग कैंची धाम पहुंचे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन, स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों की टीमें मुस्तैद हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के क्रमवार दर्शन कर सकें। कैंची धाम में उमड़ा यह ऐतिहासिक जनसैलाब एक बार फिर बाबा नीम करौली के प्रति दुनिया भर के लोगों की अटूट आस्था और विश्वास की गवाही दे रहा है।

Nainital News: नैनीताल में द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट संपन्न, विजेताओं को HC के मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित
नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट' का रविवार को समापन हो गया। लोकभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

बेस्ट नेट विजेता अलभ्य एस. रावत-उप विजेता आयुष्मान साह

इस मौके पर मुख्य न्यायधीश ने गोल्फ टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने गोल्फ टूर्नामेंट में मुख्य न्यायाधीश सहित हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं द्वारा की गई सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। गोल्फ टूर्नामेंट में बेस्ट नेट विजेता अलभ्य एस. रावत, उप विजेता आयुष्मान साह रहे।

बेस्ट ग्रोस में विजेता आशुतोष गुप्ता व उप विजेता राहुल वर्मा, बेस्ट नेट जजेज श्रेणी में जस्टिस जितेन्द्र के. रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता उप विजेता रहे। बेस्ट ग्रोस जज श्रेणी में जस्टिस बी.एस. वर्मा विजेता एवं जस्टिस सिद्धार्थ साह उप विजेता रहे।

महिला वर्ग में कमलेश सिंह विजेता-वर्षिता साह उप विजेता

महिला वर्ग में कमलेश सिंह विजेता व वर्षिता साह उप विजेता रहीं। वरिष्ठ श्रेणी में सतराज सिंह तूर विजेता एवं मुकेश चंद वशिष्ठ उप विजेता रहे। सुपर वेटरन्स  में जस्टिस जेसीएस रावत विजेता एवं टीपी सिंह उप विजेता रहे। उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार कुंवर मयूरेंद्र रौतेला को मिला।

जूनियर वर्ग अंडर -14 वर्ग के विजेता नित्यंत नैथानी व उप विजेता याना त्यागी रहे। मैक्स. बर्डीज का खिताब सुचिता जोशी, मैक्स. पर का खिताब शिखर, अंडर -12 की विजेता रिदित नैथानी, उप विजेता रुशांक प्रताप सिजवाली रहे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, विनायक पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेंद्र पाल, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार दत्त, बार कौंसिल सदस्य चंद्रशेखर जोशी, सीएस रावत सहित न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- Kainchi Dham Foundation Day: कल आस्था के महासंगम का साक्षी बनेगा कैंची धाम, बाबा नीम करौली आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी पूरी

Kainchi Dham Foundation Day: कल आस्था के महासंगम का साक्षी बनेगा कैंची धाम, बाबा नीम करौली आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी पूरी
नैनीताल, अमृत विचार। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली आश्रम 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस मेले के लिए पूरी तरह तैयार है। आश्रम परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और आश्रम प्रबंधन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। सोमवार सुबह पांच बजे से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महाप्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा।

स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व आश्रम में अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूर्णाहुति और महाआरती संपन्न हुई। इस दौरान देश, प्रदेश और विश्व की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। शाम को श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। आश्रम परिसर बाबा नीम करौरी के जयकारों से गूंजता रहा। आश्रम प्रबंधन के भय्यू साह ने बताया कि स्थापना दिवस पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रसाद निर्माण और पैकिंग का कार्य अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाया गया है।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था

स्थापना दिवस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से कैमरों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रखी गई हैं।

स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया गया है। रविवार को यहां 150 से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी की टीम डॉ. दीपक सती और फार्मासिस्ट गीता पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। डॉ. सती ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालु गर्मी और भीड़ के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर और उल्टी जैसी समस्याओं से प्रभावित मिले।

जगह-जगह गूंज रहा हनुमान चालीसा पाठ

स्थापना दिवस से पहले ही हजारों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच चुके हैं। कई भक्त आश्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ और ध्यान में लीन हैं। आश्रम परिसर के निकट स्थित ध्यान केंद्र समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के समूह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। 15 जून को आयोजित होने वाला कैंची धाम स्थापना दिवस मेला उत्तराखंड के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शुमार है। प्रशासन, पुलिस और आश्रम प्रबंधन को उम्मीद है कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की संख्या नए रिकॉर्ड बना सकती है।

ये भी पढ़ें:- Kainchi Dham Foundation Day : नीम करोली बाबा के भक्तों का उमड़ेगा जनसमूह, एप्पल के संस्थापक से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक हैं भक्तों में शामिल