रामपुर - Amrit Vichar

Rampur News : खेत बचाने का जुगाड़ पड़ा भारी, धमाके से रामपुर के स्वार में किसान की मौत
स्वार, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मडयान भज्जान में खेतों को जंगली जानवरों से बचाने की कोशिश एक बुजुर्ग किसान की जान पर भारी पड़ गई। रविवार की रात घर के कमरे में विस्फोटक सामग्री तैयार करते समय हुए तेज धमाके में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

गांव मडयान भज्जान निवासी बालक राम रविवार देर रात अपने घर के एक कमरे में खेतों में आने वाले जंगली जानवरों को भगाने के उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि उनका दांए हाथ के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण  मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ समेत कोतवाल मौके पर पहुंच गए। बाद में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

मृतक बालक राम अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सोमवार मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खेतों से जंगली जानवरों को भगाने के उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री तैयार किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक बालक राम अपने पीछे दो बेटे, तीन विवाहित बेटियां और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

UP PCS Transfer 2026: योगी सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 घंटे में 363 PCS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए योगी सरकार ने महज 12 घंटे के भीतर 363 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। पहले चरण में 182 अधिकारियों की सूची जारी की गई, जबकि कुछ घंटों बाद 181 उपजिलाधिकारियों (SDM) की दूसरी ट्रांसफर सूची भी जारी कर दी गई।

इस व्यापक तबादला अभियान के बाद प्रदेश के कई जिलों और तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। बड़ी संख्या में एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निकायों और विशेष कार्याधिकारी (OSD) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ट्रांसफर सूची में अयोध्या सबसे अधिक चर्चा में रहा, जहां आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारियों को सोनभद्र, मथुरा, मैनपुरी, शामली, बलिया, श्रावस्ती और मुरादाबाद में नई तैनाती मिली।

इसके अलावा ललितपुर, गाजीपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, बांदा, जौनपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर और अन्य जिलों के कई एसडीएम का भी स्थानांतरण किया गया। कई अधिकारियों के दायित्व बदलते हुए उन्हें विकास प्राधिकरणों और प्रशासनिक इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले चरण में जारी 182 अधिकारियों की सूची में 54 महिला PCS अधिकारी भी शामिल थीं। इनमें सुरभि शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, गोपाल शर्मा, पुष्पेंद्र पटेल, मिथिलेश तिवारी और लवगीत कौर सहित कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई।

सूत्रों के अनुसार यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को स्थानांतरित करने के साथ-साथ उनकी कार्यप्रणाली और प्रदर्शन के आधार पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

प्रदेशभर में जारी इस मेगा ट्रांसफर लिस्ट की व्यापक चर्चा है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका असर प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Rampur News : जिलापूर्ति कार्यालय पर भाकियू अंबावता से जुड़े किसानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
रामपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कई दर्जन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरानी तहसील स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचे। तीन सूत्री ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के दौरान जिले में पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनवाए जाने, पात्र वांछित व्यक्तियों को यूनिट जोड़े जाने और अपात्रों के राशन कार्ड काटे जाने एवं सस्ते गल्ले विक्रेताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।

प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि सस्ते गल्ले विक्रेताओं से कर्मचारी के बराबर काम लिया जाता है, सस्ता गल्ला विक्रेता पूरी तरह से शासन आदेशों का पालन करता है। उनकी ड्यूटी चुनाव के दौरान या किसी गणना के दौरान शिक्षामित्र व अन्य कर्मचारियों के साथ लगाई जाती है। सस्ते गल्ला विक्रेता सब हाईस्कूल से अधिक पास है तो सरकार राज्य कर्मचारी का दर्जा दें, ताकि सस्ता गल्ला विक्रेता अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव सरदार मक्खन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, शहर अध्यक्ष शाहरुख मियां, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, चमराब्वा ब्लॉक अध्यक्ष महबूब अली, रुखसाना बेगम, फरिया बेगम, श्याम मोहन पांडे, चोखेलाल, पप्पू दिवाकर, बिलाल खान, महेंद्र सागर, फैजान मियां आदि किसान शामिल रहे।

Rampur News : हरिद्वार से गंगाजल ला रही स्कूटी सवार मां-बेटी की सड़क हादसे में मौत
मिलक, अमृत विचार। रामपुर के मिलक क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरेली निवासी मां-बेटी की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब परिवार हरिद्वार से गंगाजल लेकर दोपहिया वाहनों से अपने घर लौट रहा था। नींद की झपकी लगने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार बरेली के पटेल नगर निवासी कपिल खंडेलवाल पासपोर्ट ऑफिस में कांट्रैक्टर का काम करते हैं। कपिल अपनी पत्नी तृप्ति गुप्ता (50) बड़ी बेटी श्री  (19) छोटी बेटी दिव्या(17 ) और बेटे कार्तिक (12 ) के साथ रविवार को हरिद्वार गए थे।

देर रात वे दोपहिया वाहनों से गंगाजल लेकर बरेली लौट रहे थे। तृप्ति और उनकी बड़ी बेटी श्री एक स्कूटी पर सवार थीं, जबकि कपिल अपनी दूसरी बेटी दिव्या और बेटे कार्तिक के साथ बाइक पर थे।

सोमवार सुबह करीब चार बजे मिलक क्षेत्र के लोहा गांव स्थित हाईवे पर नींद की झपकी लगने से स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार मां तृप्ति गुप्ता और बेटी श्री की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मां तृप्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, वहीं बेटी श्री के शव को परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमॉर्टम के घर भेज दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामपुर की कला और विरासत की कायल हुईं ग्रीस की राजदूत, आम महोत्सव से लेकर रामपुरी चाकू तक ने जीता दिल
रामपुर। भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने रामपुर दौरे के दूसरे दिन शहर की समृद्ध कला, संस्कृति, पारंपरिक शिल्प और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। उन्होंने रामपुर की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए इस यात्रा को अपने जीवन के यादगार अनुभवों में शामिल बताया।

रविवार को राजदूत ने सबसे पहले बिलासपुर गेट स्थित शन्नू खां की फैक्ट्री का दौरा किया। यहां उन्होंने अबाया निर्माण की बारीक कारीगरी, गुणवत्ता और आधुनिक डिज़ाइनों को करीब से देखा। स्थानीय शिल्पकारों के हुनर से प्रभावित होकर उन्होंने कई अबाया भी खरीदे और उनके कार्य की सराहना की।

इसके बाद राजदूत मच्छन खां के बाग में आयोजित आम महोत्सव में पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न किस्मों के भारतीय ऑर्गेनिक आमों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के आम अपनी गुणवत्ता और स्वाद के कारण विश्वभर में पहचान रखते हैं।

दौरे के दौरान राजदूत ने सामाजिक कार्यकर्ता सबाहत खां के आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर फैज खां ने उन्हें रामपुर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले प्रसिद्ध रामपुरी चाकू की स्मृति-भेंट दी। इसके बाद उन्होंने चाकू चौक पहुंचकर दुनिया के सबसे बड़े रामपुरी चाकू का भी अवलोकन किया।

इस दौरान स्थानीय व्यवसायी शमशाद बाबा तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि डॉ. कपिल शर्मा ने भी राजदूत से शिष्टाचार मुलाकात की।

ग्रीस की राजदूत अपने पति शाकिर मूसा और राजनयिक दिमित्रियोस सिडेरिस के साथ नूर महल भी पहुंचीं, जहां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और उनके पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 182 PCS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के SDM बदले

Rampur News : जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा: आसिम
रामपुर, अमृत विचार। सपा के शहर अध्यक्ष आसिम राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आजम खां  के द्वारा कराए गए विकास कार्य उनके घर के नहीं हैं सब जनता के लिए हैं। उन्होंने कहा कि नीम वाली जियारत को ध्वस्त करा दिया गया लेकिन, किसी ने सत्ता पक्ष से सवाल नहीं किया। दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी को अपनी हार करीब दिख रही है इसलिए इस कारण वह ओछे हथकंडे अपना रही है। जौहर यूनीवर्सिटी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

शहर के मोहल्ला जेल रोड टंकी नंबर पांच स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष ने कहा कि जौहर यूनीवर्सिटी में कोई कमी नहीं है यूनीवर्सिटी हजम नहीं हो रही है कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट आजम खां ने कैसे खड़ा कर दिया। कहा कि जब यूनिवर्सिटी बन रही थी उस वक्त रामपुर विकास प्राधिकरण नहीं था। कहा कि यूनीवर्सिटी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। आखिरी दम तक इसकी हिफाजत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैकड़ों दुकानें तोड़ दी गईं लेकिन, दुकानदारों को एक भी दुकान नहीं दी गई। कहा कि जुल्म और मक्कारी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। कहा कि मीडिया पर फर्जी बातें कहीं जा रही हैं मीडिया को सही-सही बात जनता तक ले जाना चाहिए। कहा कि आजम खां ने कब्रिस्तान से मिट्टी नहीं उठवाई उनकी चारदीवारी कराई और कब्रिस्तानों की हिफाजत की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सागर भी मौजूद रहे।

Rampur News : कला, संस्कृति और धरोहरों से प्रभावित हुईं ग्रीस की राजदूत
रामपुर, अमृत विचार। भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने अपने रामपुर दौरे के दूसरे दिन शहर की समृद्ध कला, संस्कृति, पारंपरिक शिल्प और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। उन्होंने रामपुर की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इस यात्रा को अपने जीवन का एक यादगार अनुभव बताया। रविवार को राजदूत ने सबसे पहले बिलासपुर गेट स्थित शन्नू खां की  फैक्ट्री का दौरा किया। यहां उन्होंने अबाया निर्माण की बारीक कारीगरी, गुणवत्ता और आधुनिक डिज़ाइनों को करीब से देखा।

कारीगरी से प्रभावित होकर उन्होंने कई अबाया भी खरीदे और स्थानीय शिल्पकारों की प्रशंसा की। इसके बाद राजदूत मच्छन खां के बाग में आयोजित आम महोत्सव में पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न किस्मों के भारतीय ऑर्गेनिक आमों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के आम अपनी गुणवत्ता और स्वाद के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। राजदूत ने सामाजिक कार्यकर्ता सबाहत खां के आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर फैज खां ने उन्हें रामपुर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले प्रसिद्ध रामपुरी चाकू की स्मृति-भेंट की। इसके बाद उन्होंने चाकू चौक पहुंचकर दुनिया के सबसे बड़े रामपुरी चाकू का भी अवलोकन किया। दौरे के दौरान स्थानीय व्यवसायी शमशाद बाबा तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि डॉ. कपिल शर्मा ने भी राजदूत से शिष्टाचार भेंट की। ग्रीस की राजदूत अपने पति शाकिर मूसा और राजनयिक दिमित्रियोस सिडेरिस के साथ नूर महल पहुंचीं, जहां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां तथा उनके पीआरओ काशिफ खां भी उपस्थित रहे।

Rampur News : सर्पदंश पीड़ित की इलाज के दौरान मौत, जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम न होने का आरोप
रामपुर, अमृत विचार। रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के टीकटगंज निवासी 30 वर्षीय युवक की सर्पदंश के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में समय पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं होने के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

जिला अस्पताल से मेरठ किया गया था रेफर

परिजनों के मुताबिक, सर्पदंश के तुरंत बाद 30 वर्षीय योगेंद्र को जिला अस्पताल रामपुर लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध न होने की बात कहकर चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू हुआ, लेकिन उपचार के दौरान 11 जुलाई 2026 को योगेंद्र की मौत हो गई।

परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

मृतक के पिता जगत सिंह का कहना है कि यदि जिला अस्पताल में समय पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध होता और तत्काल उपचार शुरू हो जाता, तो संभव है उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है।

उन्होंने यह भी मांग की कि यह पता लगाया जाए कि घटना के समय जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध क्यों नहीं था। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुआवजे और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

परिजनों ने राज्य सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम और अन्य जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

सीएमएस बोले- होगी जांच

मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। हालांकि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बी.सी. सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने का दावा किया गया है। यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Rampur News : टांडा-मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत, 3 घायल
रामपुर, अमृत विचार। थाना टांडा क्षेत्र के अंतर्गत टांडा-मुरादाबाद रोड पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दिल्ली निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मक्के से भरे ट्रक में पीछे से टकराई कार

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा टांडा में हाजी क्लॉथ हाउस के सामने उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ईको कार सड़क पर चल रहे मक्के के ट्रक में पीछे से जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो दिल्ली से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे।

चार की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए उच्च केंद्र (रेफर) भेजा गया है। गाड़ी में 7 लोग सवार थे जिनमें कार्तिक, नीरज,  गुलबुद्दीन उर्फ सोनू, अभिषेक अग्निहोत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि विशाल अग्निहोत्री पुत्र अतुल अग्निहोत्री, कमल प्रजापति पुत्र विजय सिंह निवासी बुराड़ी नाथूपुरा डीसीएम कॉलोनी दिल्ली, घायल जतिन राठौर निवासी नरेला दिल्ली को उचित उपचार के लिए रेफर किया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई और अधिकारियों का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग सिंह द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती घायलों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित डॉक्टरों व पुलिसकर्मियों को उचित उपचार व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :

मुजफ्फरनगर में कांवड़िए ने इंस्पेक्टर को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

Rampur News : 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, महिला बैडमिंटन में रामपुर और पुरुष वर्ग में मुरादाबाद चैंपियन
रामपुर, अमृत विचार : बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस महिला-पुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप पर रामपुर पुलिस की टीम ने कब्जा किया तो वहीं पुरुष बैडमिंटन में मुरादाबाद पुलिस ने कब्जा किया। इसके अलावा अन्य जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बाजी मारी।

फाइनल मैचों के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रथम व द्वितीय आने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने खेलों से जुड़ने और सभी को फिट रहने का संदेश दिया। पुरुष टेबिल टेनिस में जनपद मुरादाबाद एवं महिला टेबल टेनिस में जनपद मुरादाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

बैडमिंटन पुरुष वर्ग में आरक्षी जुनैद अंसारी मुरादाबाद व बैडमिंटन महिला वर्ग में महिला हेड कांस्टेबल अमरीन बानो विजेता रहीं। मुरादाबाद ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। टेबिल टेनिस पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी अरविंद व टेबिल टेनिस महिला वर्ग में महिला हेड कांस्टेबल रमा यादव ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। बैडमिंटन मिक्स डबल्स में गगन व अंकुश की जोड़ी ने अभिषेक चौधरी व जुनैद अंसारी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

समापन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह,  क्षेत्राधिकारी लाइंस व टांडा पीतमपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी बिलासपुर हर्षिता सिंह, क्षेत्राधिकारी स्वार सोनम सिंह , क्षेत्राधिकारी मिलक राजवीर सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय विनय कुमार,  क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकी नंदन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन महेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक रेडिको खेतान अमर सिंह, रेडिको खेतान विजय प्रताप सिंह, देवभूमि इन्टरप्राइजेज के मुकुल अग्रवाल, आईटी सोल्यूशन से नदीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rampur News : 4 राशन की दुकानों के अनुबंध निलंबित, 1 विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने को लेकर उचित दर दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने विभिन्न उचित दर दुकानों के औचक निरीक्षण किया, इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर चार उचित दर विक्रेताओं के अनुबंध निलंबित किए गए हैं, जबकि एक विक्रेता के एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी किशोर कुमार, पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय एवं नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा मोहल्ला ज्वाला नगर के उचित दर विक्रेता जुबैर अली खां की दुकान में निरीक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन में ऑनलाइन स्टॉक की तुलना में 2.73 कुंतल गेहूं एवं 1.58 कुंतल चावल, कुल 4.31 कुंतल खाद्यान्न अधिक पाया गया। इस पर उनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 7 दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संबंधित कार्डधारकों को अर्चना कुमारी की उचित दर दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं ग्राम अफजलपुर पट्टी, विकास खंड चमरौआ के उचित दर विक्रेता अतर सिंह की दुकान के निरीक्षण में 53.14 कुंतल गेहूं एवं 39.93 कुंतल चावल, कुल 93.07 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया। प्रथम दृष्टया कालाबाजारी पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। संबंधित कार्डधारकों को शोएब शकील, उचित दर विक्रेता ग्राम भमरौआ से संबद्ध किया गया है।

पक्का पुल और चमरपुरा में की गई कार्रवाई
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय द्वारा मोहल्ला पक्का पुल, पुराना गंज नगर पालिका परिषद रामपुर के उचित दर विक्रेता मोहम्मद रशीद खां के भौतिक सत्यापन में 22.78 कुंतल गेहूं एवं 18.53 कुंतल चावल, कुल 41.31 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया। गंभीर अनियमितताओं के चलते उनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 7 दिनों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। संबंधित कार्डधारकों को शबाना खान की उचित दर दुकान से संबद्ध कर दिया है। वहीं ग्राम पंचायत चमरपुरा, विकास खंड चमरौआ के उचित दर विक्रेता इफ्तेखार की दुकान में भौतिक सत्यापन में 1.64 कुंतल गेहूं एवं 1.53 कुंतल चावल, कुल 3.17 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया। इन गंभीर अनियमितताओं के आधार पर अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 2 सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं पात्र परिवारों से सीधे जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता, कालाबाजारी अथवा शासन के निर्देशों की अवहेलना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Rampur News : ननिहाल आया मासूम स्कूली बस की चपेट में आया, मौत
स्वार, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहंदीनगर में गुरुवार को ननिहाल आया ढाई साल का मासूम स्कूल बस की चपेट में आ गया, जिससे बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने मासूम को परिजनों को सौंप दिया। दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

थाना टांडा क्षेत्र के गांव वैजनी निवासी फैसल का ढाई वर्षीय पुत्र अवान अपनी मां के साथ गांव मेहंदीनगर स्थित ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव फाजिलपुर स्थित शहीद ऊधमसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बस बच्चों को छोड़ने के लिए मेहंदीनगर पहुंची। स्कूली बस से एक छात्र को उतारा जा रहा था। इसी दौरान मासूम अवान बस के पास पहुंच गया। चालक ने आसपास देखे बिना बस आगे बढ़ा दी। जिससे अवान बस के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कार्यवाहक कोतवाल महेश पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव जोधावाला निवासी चालक हरवंश को हिरासत में लिया है। मृतक बालक के परिजनों ने पुलिस कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। जिस पर ने मृतक के शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल है।