रामपुर - Amrit Vichar

Rampur: नैनीताल हाइवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, एक की मौत, दो घायल
बिलासपुर,अमृत विचार। नैनीताल हाईवे पर जीरो पॉइंट के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिसके चलते कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला समेत चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

अल्मोड़ा उत्तराखंड के गांव सैनार निवासी प्रमोद सिंह पत्नी नंदिनी के साथ दिल्ली से टैक्सी में सवार होकर वापस अल्मोड़ा जा रहे थे। इस दौरान शनिवार की सवेरे तड़के साढ़े चार बजे जीरो पॉइंट के पास टैक्सी आगे चल रही ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद टैक्सी चालक विजय मिश्रा तथा दंपति में चीख-पुकार मच गई। साथ ही मौके पर आस-पास के लोगों समेत राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। दुर्घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक आकिल हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से कार फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर मृतक के परिजनों के सीएचसी  पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। साथ ही  क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rampur: सैफनी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत, भाई घायल
सैफनी अमृत विचार। सैफनी थाना क्षेत्र के खरसौल गांव में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दूध देकर जा रहे बाइक पर सवार एक भाई की मौत हो गई, दूसरा भाई घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के मधुपुरी गांव के डेरा निवासी 50 वर्षीय चौधरी गुरवेन्द्र सिंह उर्फ कुकू और उनका भाई गुरदीप सिंह (45) पुत्र गुरु प्रसाद पेशे से किसान हैं और घर में पशु पालन भी करते हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे के समय दोनों भाई बाइक से सागरपुर गांव में डेयरी पर दूध देकर किसी काम से खरसौल गांव गए थे इस दौरान बाइक गुरवेन्द्र सिंह चला रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह खरसौल गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे तभी अचानक उनकी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

जिससे गुरवेंद्र सिंह उर्फ कुकू के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके भाई गुरदीप सिंह घायल हो गए मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ट्रक पर दो नंबर प्लेटों ने उलझाया
हादसे के बाद मौके से चालक के फरार होने के बाद ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौके पर जमा हुए लोगों ने ट्रक की नंबर प्लेट की जांच पड़ताल की तो ट्रक पर एक नंबर प्लेट यूपी 37 बीटी 4727 जबकि उसके ऊपर चिपकी दूसरी नंबर प्लेट का नंबर एचआर 58 एफ 4060 हुई निकली। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल करने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

UP: प्रशासन के आदेशों को हवा में उड़ा रहे प्राइवेट स्कूलों के संचालक
रामपुर, अमृत विचार। प्राइवेट स्कूल संचालक प्रशासन के आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं। संचालकों द्वारा अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने को दबाव बनाया जा रहा है। निजी प्रकाशकों की किताबें कई गुना महंगी हैं। प्राइवेट स्कूलों के संचालकों की मनमानी से अभिभावकों की जेब पर डाका पड़ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अभियान चलाकर ऐसे स्कूल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा संचालकों और प्रधानाचार्यों को कक्षा 8 तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने के आदेश दिए हैं। लेकिन जिले के अधिकांश स्कूलों में प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के प्रवेश के समय निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। कई स्कूल संचालकों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए कहा गया है। जिसके कारण अभिभावकों के जेब पर बेवजह का बोझ बढ़ गया है। पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर अभिभावकों की भीड़ लग रही है और बहुत देर बाद कोर्स खरीदने के लिए नंबर आ रहा है।

मोईन ने बताया कि निजी स्कूलों की मनमानी से तंग आ गए हैं समाज के डर से बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है वर्ना उनसे अच्छी पढ़ाई सरकारी स्कूलों में है। वहां प्रशिक्षित टीचर हैं।
फैजान के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगाए जाने पर जोर है। जबकि, एनसीईआरटी की किताबें बहुत कम कीमत में उपलब्ध हैं। स्कूल संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। हमजा ने बताया कि कोर्स लेने आए थे लेकिन, किताबों की दुकानों पर बहुत भीड़ है। काफी देर से किताबों के खरीदने के इंतजार में खड़े हैं। स्कूल में जिन किताबों की लिस्ट दी गई है वही खरीदेंगे।

दूसरी तरफ  पुस्तक विक्रेता अभिषेक ने बताया कि निजी प्रकाशकों की किताबें 700 रुपये कीमत की हैं। स्कूलों द्वारा जिन किताबों को सजेस्ट किया जाता है वही किताबे बच्चों के अभिभावकों को दी जाती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल का कहना है कि मनमानी करने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर चेकिंग कराई जाएगी कि कौन सी किताबों को खरीदने पर जोर दिया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

UP: 63 बसों की जांच, 9 को नोटिस, एक स्कूली बस का संचालन किया बंद
रामपुर, अमृत विचार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआरटीओ ने अभियान चलाकर 63 स्कूली बसों की जांच की। कमियां पाए जाने पर 9 बस संचालकों को नोटिस भेजा है जबकि, एक बस का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। अभियान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत एआरटीओ, पीटीओ, आरआई एवं संबंधित स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। 63 स्कूल बसों की गहन जांच की गई, जांच के दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते 9 बसों को नोटिस जारी किए गए और उनसे निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान एक बस में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जो बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत चिंताजनक थीं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बस का संचालन पूर्णतः बंद करने के निर्देश जारी किए गए।

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूली वाहनों में फिटनेस, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड किट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, एवं अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का पालन कराया जा रहा है। किसी भी वाहन में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

UP : रामगंगा में डूबे युवक की तलाश तेज, एनडीआरएफ टीम ने संभाला मोर्चा
शाहबाद, अमृत विचार। रामगंगा नदी में नहाते समय डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। मंगलवार को प्रशासन ने तलाश अभियान तेज करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को मौके पर बुलाया। जिसने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

बताते चले कि कस्बे के मोहल्ला खटपुर निवासी आले हसन का बेटा मोइस उर्फ मोनू (20) सोमवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

घटना के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ टीम के पहुंचने के बाद अभियान को और तेज कर दिया गया। टीम आधुनिक उपकरणों के जरिए नदी के गहरे हिस्सों में युवक की तलाश कर रही है।

उधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग भी नदी किनारे जुटे हुए हैं और युवक के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

UP:रामपुर से बहन के घर आए किशोर की रामगंगा में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
ढकिया, अमृत विचार। कस्बा ढकिया निवासी एक सोलह वर्षीय बालक बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में बहन के घर गया था। शुक्रवार को रामगंगा में नहाते समय वह डूब गया। चौबीस घंटे बाद भी किशोर का शव रामगंगा में नहीं मिल सका था। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार शव निकालने के लिए रामगंगा में जुटी हुई है। बेटे के रामगंगा में डूब जाने के बाद परिजनों का घर में रो रोकर बुरा हाल है।

ढकिया निवासी ओमवीर का 16 साल का बेटा अर्जुन 27 मार्च शुक्रवार को बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के मनकरा गांव में अपनी बहन संगीता के घर गया था। लोगों ने बताया कि शनिवार को वह मनकरा गांव के लोगों के साथ बरेली जनपद के ही सिरौली थाना क्षेत्र के कैलाश गिरि घाट पर भंडारा खाने गया था। भंडारा खाने से पूर्व अर्जुन मनकरा गांव के ही अपने साथी अनमोल और कपिल नामक किशोरों के साथ रामगंगा में नहाने चला गया। रामगंगा में नहाते समय तीनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

इस दौरान रामगंगा घाट के पास मौजूद लोग तत्काल तीनों किशोरों को निकालने के लिए रामगंगा नदी में कूद पड़े। लेकिन मनकरा निवासी अनमोल और कपिल को तो उन्होंने बाहर निकाल लिया। जबकि ढकिया निवासी ओमवीर का बेटा अर्जुन पानी में लापता हो गया। तीन किशोरों के रामगंगा में डूबने की सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर अर्जुन के लिए तलाशी अभियान शुरू कराया।

लेकिन शनिवार देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद शव की तलाश में रविवार सुबह ही एनडीआरएफ की टीम भी रामगंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए पहुंच गई। लेकिन रविवार शाम तक भी अर्जुन का कोई पता नहीं लग सका था। जिसके कारण ढकिया गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

डेढ़ माह का था अर्जुन, तभी मां की हो गई थी मौत
अर्जुन की मां सुषमा बेटे को डेढ़ माह का छोड़कर ही मां दुनिया से चली गई थी। ओमवीर की दो संतानों में बड़ी बेटी संगीता और छोटा सोलह वर्षीय बेटा अर्जुन था। दोनों बच्चों को ओमवीर ने मेहनत मजदूरी करके कड़ी मशक्कत के बाद पाला था। बेटे की मौत होने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

UP: रामपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने आजम खां की पत्नी से की मुलाकात
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रामपुर में पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खान के आवास पर पहुंचे, उसके  बाद सपा नेता आज़म खां के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी डॉक्टर तजीन फात्मा से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का इस मुश्किल समय में हौसला बढ़ाया।

पूर्व ज़िलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने उन्हें रामपुरी चाकू भेंट किया । प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की प्रदेश में अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने में लगी है। सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उछालकर जनता को गुमराह कर रही है।

यूपी में पेपर लीक से युवाओं की मेहनत बर्बाद हो रही है यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर युवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा देश व प्रदेश में खुला भ्रष्टाचार हो रहा है, जो सरकार की नौ साल की 'विनाश' की कहानी बयां करता है। महंगाई और विकास भाजपा सरकार की लिस्ट में नहीं है भाजपा के पूंजीपति प्रेम के कारण किसान दुखी हैं और महंगाई चरम पर है। देश में व प्रदेश में तानाशाही चल रही है।

इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खान,ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी,वासिक अली, शप्पु अंसारी, जगमोहन मोना, शारिक जापानी, अकरम सुलतान, मुश्ताक अली, लल्लन खान, मनी कपूर, रहमान शाह खान,सुहैल खान, फरीद अहमद, फरहत मिंया, मास्टर फ़िरोज, मोहम्मद आलिम, बाबू खान, इदरीस हुसैन, तस्लीम खान, ओमप्रकाश दिवाकर, अकरम अली, नज़ाकत प्रधान, अल्तमश खान, फ़ैज खान, आतिफ अली खान, महरबान अली, फतेह खान,मिन्हाज अली खान,डॉक्टर जहांगीर, एहसान खान, मोनिस खान, आशु खान,
आदि मौजूद रहे

UP: गैस की किल्लत जारी, सिलेंडर लेने को जद्दोजहद कर रहे लोग
रामपुर, अमृत विचार। जिले में भरपूर मात्रा में गैस होने का भले ही दावा किया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। रामपुर शहर सहित मिलक, बिलासपुर समेत जिले में लोग एलपीजी के लिए परेशान हैं। एजेंसियों पर गैस के लिए मारामारी हो रही है। कई-कई दिन बाद लोगों को सिलेंडर मिल रहे हैं।

रविवार को सैफनी के खरसौल गांव स्थित एक गैस एजेंसी पर गैस वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ईरान, अमेरिका और इजराइल से जंग से गैस की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। घरों पर गैस नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों को 15-15 दिन बाद गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। गैस नहीं मिलने पर मिलक, बिलासपुर, मसवासी समेत तमाम जगह उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर हंगामा कर चुके हैं। पूरे-पूरे दिन लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ रहा है और इसके बाद गैस नहीं मिलने पर उनका पारा चढ़ जाता है और हंगामा होने लगता है।

संजय अग्रवाल ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए काफी परेशानी हो रही है। कई दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। गैस नहीं होने से घरों पर महिलाओं को दिक्कत हो रही है। तोशीबा के मुताबिक वह चक्कर लगा रही हैं लेकिन, गैस बुक नहीं हो पा रही है। बहुत परेशानी हो रही है। ईद पर गैस नहीं होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रेम प्रकाश ने बताया कि 5 मार्च को गैस बुक करा दी थी लेकिन, अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। प्रशासन कह रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन, मिल कहां रही है।  रियासत खां ने बताया कि बुक कराने के बावजूद गैस नहीं मिल रही है। एजेंसी पर पर्ची लेने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। ईद पर बहुत परेशानी हुई।

UP: बंपर पैदावार से दाम कम, लागत न मिलने से किसान परेशान
रामपुर, अमृत विचार। जिले में आलू की बंपर पैदावार हुई है। खुदाई अभी भी जारी है। खुदरा बाजार में 50 रुपये का 10 किलो आलू बिक रहा है। जिससे किसानों को आलू की फसल पर लगाई लागत का भी पैसा नहीं मिल पा रहा। जिले में आलू के लिए चार कोल्ड स्टोर हैं, जिनमें लगभग 4 लाख मीट्रिक टन आलू रखने की क्षमता है। 1625 हेक्टेअर में मार्च माह में 408750 मीट्रिक टन आलू की पैदावार होती है। लेकिन इस साल आलू की बंपर पैदावार ने दाम धड़ाम कर दिए हैं।

होली के बाद आलू कोल्ड स्टोरेज में रखना शुरू हो जाता है लेकिन, इस बार अभी तक करीब 22 हजार मीट्रिक टन आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। मंडी में आलू का हाल बदहाल है 100 से 150 रुपये प्रति बोरा पुखराज और 200 रुपये प्रति बोरा की दर से चिप्सोना बिक रहा है। किसान परेशान है क्योकि लागत भी नहीं लौट रही है। मौसम अच्छा होने के कारण इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई है। डूंगरपुर स्थित मंडी में खूब आलू पहुंच रहा है लेकिन, इस बार खरीदारों का टोटा है। यूं तो नया आलू फरवरी में आना शुरू हो जाता है लेकिन, वह कच्चा होता है और उसे स्टोर नहीं किया जा सकता। मार्च में आने वाला आलू कोल्ड स्टोर में रखा जाता है। टांडा स्थित कोल्ड स्टोर में एक लाख 20 हजार क्विंटल आलू रखने की क्षमता है।

जबकि, सिविल लाइंस स्थित तीन कोल्ड स्टोरों पर करीब तीन लाख क्विंटल आलू रखा जा सकता है। कोल्ड स्टोर में आलू रखने के बाद आलू बच जाता है उसके रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। फल एवं सब्जी एसोसिएशन के सेक्रेटरी आमिर खां आढ़ती बताते हैं कि नवीन मंडी में इस समय 3 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कहा कि आलू की बंपर पैदावार होने के कारण आलू की आवक आसपास के जिलों से भी हो रही है। किसान राजेश सैनी कहते हैं कि इस बार आलू की फसल पर लगाई गई लागत भी लौटकर नहीं आ रही है। लेकिन इस वर्ष आलू को कोई रोग भी नहीं लगा है।

बोले किसान
किसान विनोद यादव ने कहा कि आलू की लागत भी नहीं मिल रही है। करीब 13 वर्ष बाद आलू की इतनी बंपर पैदावार हुई है। मंडी में ढाई से तीन रुपये प्रति किलो आलू बिक रहा है। किसान उस्मान पाशा ने बताया कि कई साल बाद आलू की बंपर पैदावार हुई है। झुलसा रोग नहीं लगा है इसलिए उत्पादन अच्छा हुआ है। आवक बढ़ने से दाम कम हो गए हैं। होरी लाल का कहना है कि अच्छी पैदावार होने और मंडी में आलू की अधिक आवक से दाम गिर गए हैं। खुदरा बाजार में 50 रुपये में 10 किलो बिक रहा है।

महंगाई में आलू ही सस्ता है। संजोर अली ने बताया कि महंगाई में आलू सस्ता होने से गरीबों को बड़ी राहत मिली है। वह आलू की तरह-तरह की सब्जी बनाकर बच्चों को भोजन करा रहे हैं। यह कुदरत का करम है।  दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा के मुताबिक अच्छे मौसम से आलू का बंपर उत्पादन हुआ है। दक्षिण भारत में भी उत्पादन बेहतर है। पूरे देश में अच्छे उत्पादन होने से दाम गिरे हैं। इस वर्ष कोई रोग भी नहीं लगा।

Rampur:जीजा ने साली पर छुरी से किया हमला, हालत गंभीर
सैफनी, अमृत विचार। नगर में शनिवार देर रात चाय देने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने आई अपनी साली पर बहनोई ने छुरी से हमला कर दिया।छुरी के बार से युवती की दाहिनी जांघ गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद हमलावर हाथ में छुरी लहराता हुआ नगर में फरार हो गया और एक घर में छिप गया। पीछा कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जख्मी हुई युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि आरोपी आसिफ कुरैशी मुरादाबाद के थाना भोजपुर के भोपुर गांव निवासी है। वह कुछ वर्षों से सैफनी के मौहल्ला कुरैशियान निवासी मजीद कुरैशी के यहां अपनी ससुराल में घर जमाई बनकर रहता है। बताया कि शनिवार की देर रात 10 बजे के समय आसिफ की पत्नी मेहराज ने पति को चाय बनाकर दी, उसने चाय पीने से इनकार किया। इसके बाद दोनों में कहा सुनी होने के बाद झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आसिफ ने अपनी पत्नी के गले पर छुरी रख दी। मामला बढ़ता देख आरोपी आसिफ की साली मेहताब जहां बीच बचाव कराने लगी।

इसी दौरान उसके जीजा ने मेहताब जहां के ऊपर छुरी से हमला कर दिया। बताया गया कि छुरी के वार से मेहताब की दाहिनी जांघ गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ गए। लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर हाथ में छुरी लहराता हुआ नगर की गलियों में भाग निकला। भारी संख्या में लोग उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगे। यह देख आरोपी एक घर मे घुस गया। जिसके बाद पुलिस ने सूचना पाकर उसे हिरासत में ले लिया। उधर पुलिस और परिवार के लोग घायल युवती को निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते शाहबाद के सीएचसी केंद्र भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपी का चालान कर दिया है।

Rampur : जिले भर में मुल्क- कौम की तरक्की की दुआ में उठे लाखों हाथ
रामपुर, अमृत विचार। ईद उल फितर की नमाज के बाद जिले भर में मुल्क-कौम की तरक्की व अमन के लिए लाखों हाथ बारगाहे खुदाबंदी में उठे। शहर की ईदगाह में शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां के बेटे सैयद अनस मियां ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि नबी ए करीम की उम्मत में पैदा किया हम सच्चे उम्मती बनने की कोशिश करें। जामा मस्जिद समेत जिले भर की तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद और ईदगाह पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

शाहबाद गेट स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की गई। शहर की ईदगाह में शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां के बेटे सैयद अनस मियां ने नमाज अदा कराई। शहरकाजी खुशनूद मियां ने कहा कि जिन्होंने रोजे नहीं रखे वह अल्लाह से माफी मांगें। रोजों का बदला अल्लाह खुद अता फरमाएगा। उन्होंने रमजान के बाद भी मस्जिदों को आबाद रखने की अपील की। कहा कि जिस तरह रमजान में मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक रहती है, इसी तरह पूरे साल अल्लाह की इबादत करें। नमाज के बाद ईदगाह में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने समेत लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर भाजपा नेता भाषण भूषण गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, पालिकाध्यक्ष पति मामून शाह खां ने शिविरों का आयोजन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन समेत तमाम लोगों से ईद पर गले मिले।

नए शहरकाजी होंगे अनस मियां
ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान शहरकाजी खुशनूद मियां ने कहा कि उन्हें 42 साल पहले हजरत खतीबे आजम ने शहरकाजी बनाया था। 74 साल से वह खिदमत कर रहे हैं। बोले कि अब बुजुर्ग हो गया हूं। उन्होंने बेटे अनस मियां को कायम मुकाम शहरकाजी मुकर्रर कर दिया। सैयद अनस मियां ने शनिवार को ईदगाह में पहली बार ईद की नमाज पढ़ाई, खुतबा दिया और दुआ कराई। ईद की नमाज से पहले रामपुर को नया शहरकाजी मिल गया है।

- संविधान साहित्य पार्क और हनुमान वाटिका- बुद्धि विहार में 16 करोड़ रुपये की लागत से संविधान साहित्य पार्क का निर्माण। यहीं पर 6 करोड़ रुपये की लागत से हनुमान वाटिका का निर्माण। इन दोनों का लोकार्पण 6 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री ने किया था।
- ड्राई पोर्ट/कार्गो टर्मिनल: शराफ ग्रुप ने प्रदेश में लाजिस्टिक सुविधाओं के लिए राज्य सरकार के साथ 1250 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए। पहले चरण में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से दो लाजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का विकास। इससे लगभग 400 को रोजगार मिलेगा।
- वार मेमोरियल: बुद्धि विहार में 31 करोड़ रुपये से वार मेमोरियल (त्रिशूल रक्षा संग्रहालय) निर्माणाधीनइसके अलावा भी विकास की अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को लागू किया गया है।

‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ से डेयरी सेक्टर में नई क्रांतिः ऋण-अनुदान प्रक्रिया में तेजी, तीन वर्ष में 204 डेयरी का लक्ष्य
लखनऊ, अमृत विचार: योगी सरकार की ‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई दिशा दे रही है। किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना के तहत तीन वर्षों में 204 डेयरी इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य तय किया गया है।

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक ऋण स्वीकृति और अनुदान वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 इकाइयों के लक्ष्य के सापेक्ष अधिकांश मामलों में ऋण स्वीकृति और अनुदान प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं 2024-25 में 40 इकाइयों के लक्ष्य के तहत कई जिलों में ऋण स्वीकृति और अनुदान वितरण तेजी से जारी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना का विस्तार करते हुए 57 जनपदों में 114 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

जौनपुर, ललितपुर, जालौन, संभल, देवरिया और रामपुर समेत कई जिलों में ऋण स्वीकृति शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जबकि प्रथम किश्त के अनुदान वितरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए। यह योजना न केवल डेयरी नेटवर्क को मजबूत कर रही है, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत भी उपलब्ध करा रही है। इससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।