आजमगढ़ - Amrit Vichar

CBI गिरफ्त में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में तीसरा आरोपी राज कुमार सिंह, तीन मुकदमे पहले से दर्ज
बलियाः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी के ख़िलाफ़ बलिया जिले में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक केंद्रीय अधिवेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को मुजफ्फरनगर से बलिया निवासी राज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार राज कुमार (25) के खिलाफ बलिया जिले में तीन मुकदमे दर्ज हैं। रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रतोपुर गांव निवासी राज कुमार सिंह के खिलाफ रसड़ा थाने में दो और गड़वार थाने में एक मामला दर्ज है। इनमें से दो मामलों में पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि राज कुमार पहले मुंबई में ओएनजीसी में नौकरी करता था। नौकरी छोड़कर गांव लौटा और यहां ड्राइवर का काम करने लगा। वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन मुकदमे के कारण पासपोर्ट नहीं बन सका।

सीओ के मुताबिक, थाने में उसकी छवि बड़े अपराधी की नहीं है। वह मनमौजी किस्म का युवक है और मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। गांव में उसकी आवाजाही कम थी। राज कुमार के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सीबीआई का फोन आया था। सीबीआई ने बताया कि राज कुमार को चंद्रनाथ रथ की हत्या में मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई टीम गांव आई थी और पूछताछ कर मोबाइल चेक किया था। पिता ने कहा कि राज कुमार बीए प्रथम वर्ष पास है। उनके अनुसार, वह पश्चिम बंगाल गया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है और वहां कोई रिश्तेदारी भी नहीं है।

सिंह ने कहा कि हत्या के दिन राज कुमार कहां था, यह भी उन्हें नहीं पता। उन्होंने कहा, "सीबीआई जांच कर रही है, भरोसा है कि सच सामने आएगा।" गौरतलब है कि इससे पहले बलिया कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर निवासी राज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। वह चिलकहर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। राज कुमार का गांव भी चिलकहर के पास ही है। एक के बाद एक गिरफ्तारी से जिले में चर्चाओं का दौर गर्म है।

Azamgarh News : पीएम मोदी की अपील पर डीएम ने छोड़ा सरकारी वाहन, ई-रिक्शा से पहंचे कलेक्ट्रेट
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सरकारी इनोवा वाहन छोड़ ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक नई पहल की शुरुआत की। जिलाधिकारी की इस सादगीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल पहल की पूरे जिले में चर्चा रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के क्रम में आजमगढ़ जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई। दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार सोमवार को अपने आवास से ई-रिक्शा पर सवार होकर गनर और सहयोगियों के साथ जनसुनवाई के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी के उपयोग के लिए ई-रिक्शा को शासन के निर्धारित वित्तीय नियमों के तहत नियमानुसार किराये पर लिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर मौजूद कर्मचारी और आमजन जिलाधिकारी को ई-रिक्शा से उतरते देखकर आश्चर्यचकित रह गए।

इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का विजन देश और प्रदेश को प्रदूषण मुक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती खपत और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम करने की दिशा में यह जिला प्रशासन का एक छोटा प्रयास है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक परिवहन और वैकल्पिक साधनों के उपयोग से ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है। रविंद्र कुमार की इस पहल को प्रशासनिक सादगी और वीआईपी संस्कृति से अलग एक नए संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि यह पहल आगे कितने समय तक जारी रहती है और अन्य अधिकारी भी इसे अपनाते हैं या नहीं।

बलिया : महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजना बीडीओ का पड़ा भारी, निलंबित
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पंदह क्षेत्र पंचायत के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक अधीनस्थ महिला कर्मचारी को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता को शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निलम्बित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारी ने आठ मई को शिकायती पत्र देकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपों की जांच के लिए किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष नंदिता के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई।

सीडीओ ने बताया कि समिति ने महिला कर्मचारी के बयान लेकर जांच के बाद मंगलवार को कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट सौंप दी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रकरण ग्राम्य विकास विभाग को भेजा गया, जहां से निलंबन की कार्रवाई की गई।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कंटेनर में घुसी, पांच लोगों की मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार अपराह्न हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार तेज गति से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जा रही थी। माइलस्टोन-238 के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 और थाना कंधरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी ट्रैफिक भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Azamgarh News : आजमगढ़ में पेट्रोल पंप पर दबंगों का हमला, आधा दर्जन कर्मचारी घायल
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक पेट्रोल पंप पर बाइक में ईंधन भराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोलबंद होकर पहुंचे दर्जनों दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों और मालिक पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा उर्फ गरेणुआ गांव स्थित भारत पेट्रोल पंप पर देर शाम करीब 7:10 बजे कर्मचारी रोजमर्रा की तरह वाहनों में पेट्रोल-डीजल भर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में भारी संख्या में पहुंचे हमलावरों ने हाथों में लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर लेकर पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने कर्मचारियों और पेट्रोल पंप मालिक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तथा पत्थरों से हमला किया। अचानक हुए इस हमले से पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना में दिलीप कुमार, राकेश कुमार, विवेक तिवारी, सतीश सिंह, सूरज मौर्य, अशोक मौर्य, रविकांत सिंह, सूरज यादव और रामकेवल यादव घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट और पत्थरबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

फुटेज में हमलावर लाठी-डंडों से हमला करते और पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड : बलिया पहुंची सीबीआई, आरोपी राज सिंह के परिजनों से पूछताछ जारी
बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अधिवेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम बलिया पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि दो सदस्यीय सीबीआई टीम कोतवाली थाने में गिरफ्तार आरोपी राज सिंह के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को ही बलिया आ गई और आज (शुक्रवार को) भी बलिया में ही है। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई टीम ने आरोपी के घर और कपड़े के शोरूम के सीसीटीवी फुटेज सहित कई दस्तावेज जब्त किए। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के अनुसार, टीम ने राज सिंह की मां और भाई से थाने में अलग-अलग पूछताछ की तथा दुकानदारों और आरोपी के दोस्तों से भी जानकारी ली जा रही है।

आरोपी की बहन दीप शिखा सिंह ने बताया कि परिवार सीबीआई जांच पर भरोसा करता है और भाई के लिए सुरक्षा की मांग की गयी है। आरोपी के वकील हरिवंश सिंह ने बताया कि सीबीआई मामले का खुलासा करेगी। आरोपी राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने बताया कि परिजन जांच में सीबीआई का पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने सीबीआई को जांच के लिए घर के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए हैं। चंद्रनाथ रथ की छह मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ली है। पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का अब सीबीआई करेगी जांच, हत्यारोपी राज के वकील ने किया आदेश का स्वागत
बलिया/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। उल्लेखनीय है कि राज्य पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और एजेंसी ने मंगलवार को इसकी जिम्मेदारी ले ली। सीबीआई ने एक बयान में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की बात कही है और वह कोलकाता कार्यालय के प्रमुख संयुक्त निदेशक की देखरेख में काम करेगा।

जांच की जरूरतों के हिसाब से कोलकाता क्षेत्र के अधिकारियों को एसआईटी में नियुक्त किया जाएगा। इस बीच हत्या की जांच कर रही एसआईटी ने पहले ही तीन संदिग्धों की पहचान करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार से हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मयंकराज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के रूप में हुई है और जांचकर्ताओं का मानना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रोफेशनल शूटर शामिल हैं।मयंक और विक्की को बिहार के बक्सर से, जबकि राज को उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया।

तीनों को शहर की एक अदालत ने 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों को लेकर एसआईटी बनाई थी। इसी टीम ने गिरफ्तारियां की हैं और जांचकर्ताओं को शक है कि जुर्म में इस्तेमाल की गई गाड़ी झारखंड से लाई गई थी।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बाली टोल प्लाजा पर गाड़ी से किए गए ऑनलाइन टोल पेमेंट से जांचकर्ताओं को आरोपियों का पता लगाने में मदद मिली। राज्य पुलिस एसआईटी के एक सदस्य ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में छापे मारने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग और टेक्नोलॉजिकल सर्विलांस का इस्तेमाल किया गया।

अब सीबीआई जांच जारी रखेगी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अदालत की निगरानी में इस हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांचकर्ताओं के मुताबिक हमलावरों ने उनकी गाड़ी के सामने एक चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया था और इसके बाद उन पर बहुत ही नजदीकी से गोलियां दागी गयी थीं। इस घटना में श्री रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

हत्यारोपी राज के वकील ने किया आदेश का स्वागत

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी राज सिंह के वकील ने मामले की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराये जाने के आदेश का स्वागत करते हुए न्याय की उम्मीद जताई है। राज सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत करते हुए राज को बेकसूर बताया।

उन्होंने कहा ''सीबीआई जब मामले की जांच करेगी तो उसकी टीम बलिया जरूर आयेगी। और तब वह सीसीटीवी फुटेज को देखेगी जिससे साबित हो जाएगा कि राज सिंह निर्दोष है और उसे गलत तरीके से फंसाया गया है।'' अधिवक्ता सिंह ने राज की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस पर गिरफ्तारी के लिए कानूनी औपचारिकता का पालन न करने का आरोप भी लगाया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार करने के बाद राज को कोलकाता ले जाने के लिये पुलिस को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड हासिल करना चाहिए था लेकिन कोलकाता पुलिस ने ऐसा नहीं किया तथा राज को लेकर चली गई। इस बीच, राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद रसूखदार लोगों के साथ उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं।

राज सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अलग-अलग तिथियों पर रसूखदार लोगों के साथ अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट किये हैं। राज ने फेसबुक पर स्वयं को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश का महासचिव और चिलकहर ब्लाक का 2026 का ब्लाक प्रमुख करार दिया है। राज ने गत सात मई को विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह पप्पू की पुत्री के लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित होने की तस्वीर भी पोस्ट की है।

फेसबुक पर राज ने प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा के पूर्व सांसद ब्रज भूषण सिंह के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है। इससे पहले, सोमवार को राज सिंह की मां जसवंती सिंह ने अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए कहा था कि उनके पास पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या वाले दिन यानी छह मई को बलिया में अपने बेटे की मौजूदगी साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज है।

उन्होंने कहा था, ''राज छह मई को बलिया में था। वह यहीं पर खरीदारी करने गया था और हमारे घर, दुकानों और एक जिम के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। कोलकाता में हमारा कोई रिश्तेदार नहीं है और राज कभी वहां नहीं गया, यहां तक कि घूमने के लिए भी नहीं।" जसवंती ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उनके बेटे को न्याय दिया जाए।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गत छह मई को उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में अब तक बलिया निवासी राज सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी गयी है।

Azamgarh News : पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक घायल घायल
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरवां थाना पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि मुठभेड़ के दौरान ट्रैक्टर और वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, अवैध तमंचा, कारतूस, गेहूं की बोरियां और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश पर आसपास के जनपदों में 13 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। लालगंज क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे ने मंगलवार को बताया कि दो मई को थाना तरवां में पूनम गिरी निवासी मौलानीपुर ने तहरीर देकर बताया था कि एक मई की रात उनके घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

इस संबंध में थाना तरवां पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि 11/12 मई की रात थाना प्रभारी तरवां चन्द्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ बोगरिया बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का ट्रैक्टर और पिकअप लेकर कुछ बदमाश कंचनपुर-बोगरिया मार्ग से गुजरने वाले हैं तथा उनके पास अवैध हथियार भी हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बांसगांव तिराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद एक पिकअप और ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर पिकअप चालक भागने लगा, जिसे पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश विनोद उर्फ सिंटू निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरवां भेजा गया। पुलिस ने उसके साथी अमित कुमार उर्फ धासू निवासी बारोडीह थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिकअप वाहन, छह बोरी अनाज और 4500 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो योजना बनाकर ट्रैक्टर, वाहन और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा चोरी का सामान बेचकर रकम आपस में बांट लेता है। अभियुक्तों ने मौलानीपुर से ट्रैक्टर चोरी की घटना के अलावा देवगांव क्षेत्र के कोटा खुर्द से गेहूं लदा टेंपो लोडर चोरी करने तथा होली से पहले पल्हना बाजार स्थित परचून की दुकान में चोरी करने की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है।

फर्जी पासपोर्ट और जमीन रजिस्ट्री का खेल: रोहिंग्या युवक को बलिया कोर्ट ने ठहराया दोषी, 3 साल की सजा
बलियाः बलिया की एक स्थानीय अदालत ने फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा करने तथा भूमि की रजिस्ट्री कराने के तीन साल पुराने मामले में रोहिंग्या समुदाय के एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के सूत्रों के अनुसार 14 मार्च 2023 को बलिया शहर कोतवाली में आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की वाराणसी इकाई के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी की तहरीर पर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता तथा विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोप है कि अमीन ने बलिया के लोगों के सहयोग से अवैध तरीक से भारतीय दस्तावेज प्राप्त करके इसके आधार पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पंडुआ के पुरुषोत्तमपुर में अवैध तरीक से जमीन की रजिस्ट्री कराई और फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर दो बार बहरीन और दो बार सऊदी अरब की यात्रा की। पुलिस ने जांच के बाद अमीन के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि अपर जिला जज राम कृपाल के न्यायालय ने सोमवार को मुकदमे की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद आरोपी अमीन को दोषी करार देते हुए तीन साल के कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

शुभेंदु के PA की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शख्स की मां ने बेटे को बताया बेकसूर, सरकार से की सीबीआई जांच की मांग
बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार व्यक्ति की मां ने सोमवार को दावा किया कि उसका बेटा बेकसूर है और इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के आनंद नगर इलाके की निवासी और रसड़ा डाकघर में कार्यरत जामवंती सिंह ने अपने बेटे राज सिंह पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उसके लिए न्याय की मांग की।

राज को पश्चिम बंगाल पुलिस ने रथ की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जामवंती ने आरोप लगाया कि जब वह और राज अयोध्या से लौट रहे थे, तब पुलिस ने दोनों को रास्ते में हिरासत में ले लिया। उसने कहा कि बाद में पुलिस ने उसे बताया कि राज को हवाई मार्ग से कोलकाता ले जाया जा रहा है।

जामवंती के मुताबिक, वह सात मई को राज के साथ लखनऊ गई थी, जहां उसे उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी की शादी में शामिल होना था। उसने कहा, "मैं, मेरा बेटा राज, उसका दोस्त मोनू सिंह, एक ड्राइवर और एक फोटोग्राफर समेत पांच लोग एक ही गाड़ी से लखनऊ गए थे।"

जामवंती ने दावा किया कि शादी में शामिल होने के बाद वे सभी एक दरगाह पर मत्था टेकने के लिए आठ मई को आंबेडकरनगर गए और रात वहीं होटल में गुजारी। उसने कहा, "नौ मई की सुबह दरगाह पर मत्था टेकने के बाद हम अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान हम रास्ते में खाने के लिए सड़क किनारे एक ढाबे पर रुके। जैसे ही हम अपनी गाड़ी से निकलने वाले थे, पुलिस की टीम ने हमें रोक लिया और मुझे तथा मेरे बेटे को अपने साथ थाने ले गई, जहां हमें अलग-अलग बैरक में रखा गया।"

जामवंती के अनुसार, "10 मई की दोपहर पुलिस ने मुझे राज से मिलने की इजाजत दी। पुलिस ने मुझे बताया कि राज को विमान से कोलकाता ले जाया जा रहा है।" जामवंती ने दावा किया कि राज कभी कोलकाता नहीं गया और उसके पास छह मई को बलिया में बेटे की मौजूदगी साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज हैं।

उसने कहा, "राज छह मई को बलिया में था। वह कई जगहों पर खरीदारी करने गया था, जिसे साबित करने के लिए हमारे घर, दुकानों और एक जिम के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। कोलकाता में हमारा कोई रिश्तेदार नहीं है और राज कभी वहां नहीं गया, यहां तक कि घूमने के लिए भी नहीं।"

जामवंती ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा, "निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मेरे बेटे को न्याय मिलना चाहिए।" उसने कहा कि राज पहले क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर चुका है और वर्तमान में संगठन का प्रदेश महासचिव है। इस बीच, जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) के प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि राज को पहले बलिया में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 2020 की रात को बलिया कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में अजीत नाम के एक दिव्यांग अंडा विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंह के मुताबिक, अजीत की हत्या के मामले में पुलिस ने राज और उसके साथी गोविंदा सिंह को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए थे।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने कहा कि बंगाल पुलिस ने राज की गिरफ्तारी के सिलसिले में बलिया पुलिस के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की है। रथ की छह मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद राज्य में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कोलकाता पुलिस ने रथ की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Azamgarh News : आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माफिया कुन्टू सिंह की 1.5 करोड़ की हवेली कुर्क
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दुर्दांत माफिया और आईआर-36 गैंग के सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिह की हवेली को सोमवार को कुर्क कर लिया गया। पुलिस क्षेत्रधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया 78 मुकदमों का आरोपी और गैंग आईआर-36 के लीडर ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की हत्या, लूट और रंगदारी के काले साम्राज्य से खड़ी की गई आलीशान 'बड़ी हवेली' को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क कर लिया है। इस हवेली की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है।

उन्होने बताया कि माफिया कुंटू सिंह का गांव का मकान छपरा सुलतानपुर में आपराधिक गतिविधियों का केंद्र था। छपरा सुल्तानपुर स्थित जिस भवन को कुर्क किया गया है, उसे इलाके में "बड़ी हवेली" के नाम से जाना जाता था। जांच में सामने आया कि इस 23 साल पुराने भवन का अवैध धन से भव्य जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कराया गया था।यह हवेली अपराधियों और गैंग के सदस्यों के जमावड़े का मुख्य ठिकाना थी।

यहीं से रंगदारी की रकम का बंटवारा होता था और बड़ी आपराधिक वारदातों की साजिश रची जाती थी। पुलिस क्षेत्रधिकारी ने बताया कि कुंटू सिंह थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके अपराधों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। वर्ष 1992 से अब तक माफिया पर हत्या, लूट, अपहरण और रंगदारी जैसे 78 गंभीर मामले दर्ज हैं।

लोक निर्माण विभाग के मूल्यांकन और अभियोजन विभाग की जांच में स्पष्ट हुआ कि इस संपत्ति के निर्माण के लिए माफिया के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था। थाना जीयनपुर और कोतवाली में पंजीकृत गैंगस्टर मुकदमों के आधार पर प्रशासन ने कुर्की का आदेश पारित किया। तहसीलदार सगड़ी को कुर्क की गई संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है। कुर्की की इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

IGRS रैंकिंग में रामपुर फिर अव्वल... योगी सरकार की मॉनिटरिंग से विकास कार्यों और शिकायत निस्तारण में आई तेजी
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में विकास कार्यों और जनशिकायतों के निस्तारण की निगरानी अब प्रशासनिक प्रदर्शन का बड़ा पैमाना बनती जा रही है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की अप्रैल माह की रिपोर्ट में रामपुर ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पीलीभीत ने दूसरा और श्रावस्ती व अमेठी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

आईजीआरएस की निगरानी से जिलों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में तेजी आई है। प्रदेश सरकार की ओर से 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर महीने समीक्षा की जाती है, जिसके आधार पर जिलों की रैंकिंग तय होती है। अप्रैल माह की रिपोर्ट के अनुसार रामपुर ने 140 में से 138 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले का प्रदर्शन प्रतिशत 98.57 रहा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जा रहा है। साथ ही आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। रामपुर लगातार चौथे महीने पहले स्थान पर बना हुआ है।

पीलीभीत ने 137 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिले का प्रदर्शन प्रतिशत 97.86 रहा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनसुनवाई और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि जिला लगातार चार माह से शीर्ष रैंकिंग में बना हुआ है। वहीं, श्रावस्ती और अमेठी ने 136-136 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है और शिकायतों का निस्तारण संतुष्टिपूर्ण फीडबैक मिलने के बाद ही बंद किया जाता है।

टॉप टेन में बरेली और बाराबंकी भी शामिल

आईजीआरएस रिपोर्ट में हाथरस, बरेली, हमीरपुर, बदायूं, बाराबंकी और बलिया भी टॉप-10 जिलों में शामिल रहे। प्रदेश सरकार का मानना है कि आईजीआरएस की सख्त मॉनिटरिंग से प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ी है और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने में मदद मिली है।