इटावा - Amrit Vichar

Etawah News : मेटा के अलर्ट से इटावा पुलिस ने नौ मिनट में बचाई युवक की जान, पत्नी से तंग आकर करने जा रहा था सुसाइड
लखनऊ/इटावा, अमृत विचार। इटावा के थाना जसवंतनगर निवासी 38 वर्षीय युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपने आत्महत्या संबंधी मैसेज डालते ही अलर्ट हुई पुलिस ने नौ मिनट में युवक के पास पहुंचकर बचा लिया। युवक के आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर मेटा ने पुलिस मुख्यालय को अलर्ट किया था। मुख्यालय से इटावा पुलिस को सूचना मिलते ही आनन फानन टीम सक्रिय हुई और युवक को बचा लिया।

युवक ने अपने फेसबुक पोस्ट पर अपनी व पत्नी की एक फ़ोटो के नीचे लिखा था कि “मैं हार गया हूं भैया, मैं क्लेश सहन नहीं कर सकता, आज मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं, सभी से हाथ जोड़कर विनती है, मुझसे हुई गलती को माफ कर देना। उक्त पोस्ट के संबंध में 22 मई 2026 को रात्रि 12:31 पर मेटा कंपनी की तरफ से डीजीपी कार्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिए एलर्ट प्राप्त हुआ।

डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा उक्त एलर्ट पर तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। मेटा कंपनी द्वारा भेजे गये अलर्ट का संज्ञान लेकर मुख्यालय की सोशल मीडिया सेंटर द्वारा प्राप्त अलर्ट में उपलब्ध कराये गये मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन की जानकारी करके जनपद इटावा को प्रकरण से अवगत कराया गया।

सूचना एवं लोकेशन पर थाना जसवंतनगर के उप निरीक्षक मय पुलिस कर्मियों के मात्र 9 मिनट के अन्तराल में युवक के घर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल परिजनों को युवक द्वारा किए गए पोस्ट की जानकारी देते हुए, युवक के बारे में जानकारी की गई तो परिजनों द्वारा बताया गया कि वह अभी घर से निकल कर बाहर गया है।

उप निरीक्षक मय पुलिस कर्मियों के अविलंब युवक के पीछे दौड़ पड़े और कुछ दूरी पर उसे जाते हुए देखा तथा उसके पास पहुंच कर उसे रोका और युवक को समझा कर उसके घर वापस ले आए। युवक के सामान्य होने के बाद उसने बताया कि वह ग्रेजुएट पास है और फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी पत्नी से उसका काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसके कारण वह तनावग्रस्त था।

इटावा : कभी राजतिलक में प्रयुक्त यमुना जल अब प्रदूषण की चपेट में, छूने से भी कतराते हैं लोग
इटावा। एक समय यमुना नदी का जल इतना पवित्र माना जाता था कि राजतिलक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में इसका उपयोग किया जाता था। लेकिन आज वही यमुना गंभीर प्रदूषण की चपेट में है। नदी का पानी इतना दूषित हो चुका है कि स्थानीय लोग अब इसे छूने से भी बच रहे हैं। कई जगहों पर यमुना अब कचरे के नाले जैसी दिखाई दे रही है।जिले में यमुना की जलधारा पर प्रदूषण का गंभीर असर दिख रहा है। शहर समेत करीब 25 गांवों का गंदा पानी बिना किसी शोधन के सीधे नदी में गिर रहा है, जिससे यमुना की जल गुणवत्ता तेजी से बिगड़ रही है।

यमुना सफाई योजना की समीक्षा बैठक में डीएफओ विकास नायक ने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की प्रगति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 महीनों से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन एसटीपी अभी तक पूरी तरह से चालू नहीं हो सका है। बिना शोधन के अपशिष्ट पानी सीधे नदी में बह रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

डीएफओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आउटलेट के सैंपल की तुरंत जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही नदी में ठोस कचरे के प्रवाह को रोकने और यमुना किनारे फैले कूड़े-कचरे की सफाई के लिए नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार आगरा से इटावा की ओर आते-आते यमुना का पानी अत्यधिक प्रदूषित हो जाता है।

शहर के घाटों पर नियमित सफाई न होने से समस्या और बढ़ गई है।बढ़पुरा और चकरनगर क्षेत्र के लगभग 25 गांवों-सुनबारा, भटपुरा, रम्पुरा, जरहोली, गढ़िया गुलाब सिंह, नौगवां, डिभौली, निवी, चकरपुरा, नीमाडाढ़ा, अमदापुर आदि-का गंदा पानी सीधे यमुना में जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन नालों को बंद करने या रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्वास्थ्य पर खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। खाद्य सुरक्षा मानकों से अधिक लेड (सीसा) पाए जाने के कारण यमुना किनारे उगाई जाने वाली सब्जियों के सेवन से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, याददाश्त कमजोर होना, फेफड़ों और पेट की बीमारियां बढ़ रही हैं।

समाधान के सुझाव

पुराने घाटों की सफाई और पुनर्स्थापना

ठोस अपशिष्ट रोकने के लिए संरचनात्मक उपाय

सभी नालों का पानी पूर्ण शोधन के बाद ही नदी में छोड़ना

धार्मिक सामग्री और मूर्तियों के विसर्जन के लिए अलग व्यवस्था

समाजसेवी और यमुना प्रहरी संगठनों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रदूषित जल को अगर रोका नहीं गया तो नदी की स्थिति और बिगड़ जाएगी। वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि उचित प्रबंधन से यमुना घाटों को फिर से पर्यटन और तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Etawah News : सूबेदारगंज एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं, यात्रियों में अफरातफरी
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार को सूबेदारगंज एक्सप्रेस के एसी कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रैकमैन की सतर्कता और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 20433 सूबेदारगंज एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग की सूचना मिलने पर रेलवे की तकनीकी टीम और अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया।

उन्होंने बताया कि जम्मू मेल के समहो स्टेशन से लगभग 3:45 बजे गुजरने के दौरान पेट्रोलमैन आतिफ खान ने एक कोच से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर भरथना को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया और ट्रेन को भरथना स्टेशन की मेन लाइन पर 3:51 बजे रोका गया।

जांच में ट्रेन मैनेजर और सहायक लोको पायलट ने इंजन से छठे कोच एम-1 में ब्रेक ब्लॉक जाम पाया। रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सात फायर सिलेंडरों की मदद से ब्रेक बाइंडिंग वाले हिस्से को ठंडा कर उसे रिलीज किया। घटना के दौरान कोच में लगा फायर अलार्म बजने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

महिला, पुरुष और बच्चे अपना सामान लेकर जल्दबाजी में प्लेटफार्म पर उतर आए। रेलवे कर्मचारियों, जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित रखा। करीब 45 मिनट तक चली जांच और मरम्मत के बाद स्थिति सामान्य पाए जाने पर यात्रियों को दोबारा कोच में बैठाया गया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

वर्तमान में ट्रेन सामान्य रूप से संचालित हो रही है। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैकमैन की सतर्कता के कारण समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना टल गई। घटना के दौरान पीछे से आ रही जम्मूतवी-मुरी एक्सप्रेस, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस को लूप लाइन से निकाला गया।

इटावा में उग्र प्रदर्शन : गलत बिलिंग और बिजली कटौती से भड़कीं महिलायें, बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी
इटावा। इटावा जिले में जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ी, बढ़े हुए बिजली बिल और बिना सूचना आपूर्ति बाधित किए जाने से नाराज़ महिलाओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील परिसर और विजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ महिलाओं ने आक्रोश में आकर बिजली विभाग कार्यालय पर पथराव कर दिया।

इससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने कार्यालय के दरवाजे बंद कर किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इससे पहले करीब 50 से अधिक महिलाएं उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत के नाम संबोधित ज्ञापन लेकर तहसील पहुंचीं और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से उनके बिजली बिल वास्तविक खपत से कहीं अधिक आ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं का कहना था कि वे समय पर बिल जमा करती हैं, इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति काट दी जाती है। बाद में कनेक्शन बहाल कराने के नाम पर अतिरिक्त धनराशि जमा कराने का दबाव बनाया जाता है।

विजली चेकिंग के नाम पर अवैध बसूली भी की जाती है शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा न तो संतोषजनक जवाब दिया जाता है और न ही समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।प्रदर्शन की सूचना पर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार और जूनियर इंजीनियर कौशल पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाकर बुझाकर शांत कराया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं वहां से वापस लौटीं।

ये भी पढ़ें :

बाराबंकी में जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित, मंत्री सतीश शर्मा ने कहा-33% आरक्षण दिलाकर रहेंगे पीएम मोदी

'भगवान करवा रहे है निर्माण'....इटावा के भव्य मंदिर पर बोले अखिलेश यादव, केदारेश्वर जैसी होगी भव्यता
इटावा। महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े उत्तर प्रदेश के इटावा में लायन सफारी के पास निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ अद्भुत कार्य खुद भगवान ही करवा रहे हैं। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, " जिनको करवाते खुद 'भगवान', कुछ ऐसे अनोखे होते हैं काम!" इटावा में लायन सफारी के पास केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मंदिर का निर्माण स्वयं अखिलेश यादव की देखरेख में, उन्हीं के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के रूप में इटावा में इस केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही, दक्षिण भारत की चोल, पांड्य और विजयनगर स्थापत्य शैलियों के समन्वय से यह मंदिर आकार ले रहा है। चारों दिशाओं में चार भव्य गोपुरम, मंदिर को चारों ओर से घेरने वाला विशाल प्राकार (कॉरिडोर), तथा लगभग एक एकड़ भूमि में पवित्र पुष्करिणी (टेम्पल टैंक) का निर्माण किया जा रहा है। यह उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला की भव्यता को दर्शाने वाला एक अद्वितीय निर्माण है।

केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण संस्था से जुड़े संस्था के डायरेक्टर मधु बोट्टा ने बताया कि सदियों बाद धरती पर फिर से ऐसा महान और भव्य मंदिर बन रहा है। श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर केवल पत्थरों से बना एक मंदिर नहीं है; यह सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, भक्ति और शाश्वतता का प्रतीक है।"

उन्होंने कहा कि समय बदल जाए, राज्य बदल जाएं, मुख्यमंत्री बदल जाएं, प्रधानमंत्री बदल जाएं, लेकिन मंदिरों की महिमा कभी कम नहीं होती। मंदिरों की महिमा कभी मिट नहीं सकती। हजारों वर्षों तक अटल खड़े रहने वाले इस दिव्य मंदिर का निर्माण अखिलेश यादव के हाथों हो रहा है, यह वास्तव में ईश्वर की इच्छा है। यह राजनीति से परे का कार्य है। कुछ कार्य मनुष्य नहीं करते कि स्वयं महादेव ही अखिलेश यादव के माध्यम से करवाते हैं।

आने वाली पीढ़ियां इस मंदिर को देखकर इतिहास को याद करेंगी। सपा में उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव गोपाल यादव ने कहा कि 500 वर्षों बाद इस शैली का मंदिर देश में बन रहा है, जिसका नाम केदारेश्वर महादेव मंदिर है। यह भव्य मंदिर अखिलेश यादव द्वारा बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ से लेकर रामेश्वरम टेंपल तक भगवान शिव के जितने भी प्रसिद्ध मंदिर हैं, वे जिस पवित्र शिवशक्ति अक्ष रेखा पर स्थित हैं, उसी दिव्य रेखा पर इटावा का श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर भी स्थित है।

गौरतलब है कि सात मार्च 2021 को अखिलेश यादव ने इटावा में लायन सफारी के पास इस मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। इस मंदिर के निर्माण में उपयोग हो रहा विशेष ग्रेनाइट पत्थर "कृष्ण पुरुष शिला" है, जो पूरे विश्व में केवल तमिलनाडु के कन्याकुमारी के पास ही पाया जाता है।

दुनिया के सबसे मजबूत पत्थरों में गिने जाने वाले इन पत्थरों की आयु कम से कम तीन लाख वर्ष मानी जाती है। इन पवित्र शिलाओं से निर्मित हो रहा केदारेश्वर महादेव मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, भक्ति और शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का अमर प्रतीक बनकर खड़ा रहेगा।

ये भी पढ़ें :

यूपी सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्या, दिए समयसीमा में निस्तारण के निर्देश

एक्शन में UP पुलिस : महाराजगंज में 327 किलो गांजा बरामद, वाराणसी और इटावा में भी गांजा जब्त, 6 लोग गिरफ्तार
महाराजगंज/वाराणसी/इटावा। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, वाराणसी और इटावा में गांजा बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

पुलिस के अनुसार वाराणसी में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा तथा इटावा जिले में चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद किया गया। उसने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों जिलों से छह तस्करों को गिरफ्तार कर 20 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक कीमत का अवैध गाजा बरामद किया।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र बिस्वास ने बताया कि एक सूचना के आधार पर महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर टीम ने बिहार के गोपालपुर थानाक्षेत्र के रणजीत गिरी (37) को गिरफ्तार किया तथा उसके ट्रक से गांजे के 21 बंडल बरामद किये।

उन्होंने बताया कि आरोपी नेपाल से गांजा ट्रक से इलाके में आपूर्ति के लिए ला रहा था। बिस्वास ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद रणजीत गिरी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया तथा उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सहायक कमांडेंट ने कहा कि रणजीत गिरी जिस गिरोह का हिस्सा है, उसका एक अन्य सदस्य फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बयान जारी कर बताया कि उसने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया।

बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मऊ जनपद के मुस्तफाबाद के अजय गिरी के रूप में हुई है जिसे रविवार को फुलवरिया पुल से 200 मीटर आगे वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर वाराणसी कैंट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इटावा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि शनिवार रात एसओजी/सर्विलांस एवं थाना सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी में एक कार से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहरुख़ (27), सौरभ सिंह (27), ऋषि सिंह (22) और भारत सिंह (36) के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के ख़िलाफ़ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इटावा : चंबल सेंचुरी के जंगलों में दिखा बब्बर शेर का कुनबा, वायरल वीडियो से ग्रामीणों में दहशत, सर्च ऑपरेशन शुरू
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी से जुड़े कोला गांव के जंगलों में बब्बर शेर और उसके कुनबे के देखे जाने के दावे से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने पहाड़ी पर बैठे एक शेर जैसा दिखने वाले जानवर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले एक शेर दिखाई दिया, जिसने जोरदार दहाड़ लगाई, जबकि दूसरी बार शेर, शेरनी और दो शावक भी नजर आए। हालांकि दूसरी बार डर के कारण वे वीडियो नहीं बना सके।

ग्रामीणों के अनुसार कोला गांव से करीब 300 मीटर दूर खेतों में लगभग आठ लोग गेहूं की कटाई कर रहे थे, तभी अचानक दहाड़ की आवाज सुनाई दी। इससे सभी लोग घबरा गए और जान बचाकर गांव की ओर भागे। गांव निवासी अंगद सिंह ने बताया कि शाम करीब छह बजे यह घटना हुई और उनके एक साथी ने पहाड़ी पर बैठे शेर का वीडियो बना लिया। ग्रामीण इसी वीडियो को आधार बनाकर दावा कर रहे हैं कि गांव के निकट बब्बर शेर पहुंच गया है।

राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी के अधिकारी और कर्मचारी इस वीडियो को लेकर असमंजस में हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सेंचुरी की टीम गांव पहुंचकर जांच और सर्च अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि चंबल क्षेत्र में बब्बर शेर की मौजूदगी की कोई हालिया पुष्टि नहीं हुई है। उनका कहना है कि करीब 200 वर्ष पहले इस क्षेत्र में शेर पाए जाते थे, लेकिन वर्तमान समय में उनकी मौजूदगी के कोई प्रमाण नहीं हैं।

चंबल सेंचुरी के रेंजर के.के. त्यागी ने बताया कि जंगल में बब्बर शेर होने की सूचना मिली है, लेकिन यह आश्चर्य का विषय है कि यहां शेर आया कहां से, क्योंकि वर्तमान में एशियाई शेर मुख्य रूप से गुजरात में ही पाए जाते हैं। यदि वहां से शेर आता तो अन्य क्षेत्रों से भी सूचना मिलती। फिर भी वीडियो की सत्यता की जांच के लिए टीम लगाई गई है। उधर, चंबल घाटी में शेर देखे जाने की खबर के बाद स्थानीय सहसो थाना पुलिस भी सतर्क हो गई है।

ये भी पढ़ें :

देवरिया में श्रमिकों के लिए 'हीट वेव' गाइडलाइन, धूप में काम करने वालों को सलाह, पानी और सिर पर बांधें गमछा

इटावा में अवैध मजार चलेगा बुलडोजर, अदालत ने जारी किया ध्वस्तीकरण का आदेश
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले स्थित फिशर वन क्षेत्र में अवैध मजार को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) की अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद मजार को आरक्षित वन भूमि पर अवैध निर्माण मानते हुए बेदखली एवं ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 20 के तहत करीब 64 दिनों तक चली सुनवाई के बाद प्राधिकृत अधिकारी एवं जिला वन अधिकारी विकास नायक ने यह आदेश पारित किया।

आदेश में कहा गया है कि संबंधित भूमि वर्ष 1916, 1939 और 1946 के गजट अभिलेखों के अनुसार वन विभाग की आरक्षित भूमि है। निर्णय में स्पष्ट किया गया है कि आरक्षित वन भूमि पर भारत सरकार की सक्षम समिति की पूर्व अनुमति के बिना किसी प्रकार का गैर-वानिकी कार्य नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर निर्माण को अवैध मानते हुए कब्जा बेदखली का आदेश दिया गया है।

सुनवाई के दौरान मजार पक्ष के प्रतिनिधि फजले इलाही सहित अन्य पक्षकारों को कई अवसर दिए गए, मगर वे भूमि स्वामित्व अथवा निर्माण की वैधता से संबंधित पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पक्षकारों ने मजार को सैकड़ों वर्ष पुराना बताया, लेकिन उसके समर्थन में कोई प्रमाण न्यायालय के समक्ष नहीं रखा गया।

वन विभाग के अनुसार 23 जनवरी को रेंजर अशोक कुमार शर्मा द्वारा इस संबंध में वाद दायर किया गया था, जिसके बाद नोटिस जारी कर सुनवाई प्रारंभ की गई। कई तिथियों पर समय दिए जाने के बावजूद स्वामित्व संबंधी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जा सके। अधिकारियों ने बताया कि ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है।

प्रशासनिक और पुलिस सहयोग से आगे की कार्रवाई किसी भी समय की जा सकती है। वन विभाग ने पहले ही मजार तक जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंधात्मक बोर्ड लगाकर आवाजाही रोक दी थी। रास्ते पर कटान और बैरिकेडिंग भी की गई है, ताकि संरक्षित वन क्षेत्र में अनधिकृत गतिविधियां न हों। प्रशासन ने कहा है कि संरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण कानूनन प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

इटावा : प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मंदिर में हुए सात फेरे
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर क्षेत्र में प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक सवा सौ फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी-प्रेमिका की स्थानीय मंदिर में शादी करा दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इटावा विकास भवन में तैनात सफाईकर्मी सुनील वाल्मीकि अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था।

किसी सूचना पर उसे पता चला कि युवती के परिजन उस पर शादी को लेकर दबाव बना रहे हैं। इसके बाद वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बसरेहर थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ भी वहां जमा हो गई। पुलिस और परिवार के लोग युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। करीब एक घंटे बाद युवती मौके पर पहुंची और शादी के लिए सहमति जताई।

इसके बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां युवक और युवती ने विवाह कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस थाने में विवाह नहीं करा सकती, लेकिन यदि दोनों परिवार सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराना चाहें तो पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद युवक और युवती के परिजनों ने स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी कराई। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और परिजनों का आशीर्वाद लिया।

Asha Bhosle : सैफई महोत्सव से जुड़ी रहीं आशा भोसले की यादें, आज भी एलबम में सुरक्षित हैं तस्वीरें
इटावा। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर है। संगीत प्रेमी और प्रशंसक उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में भी उनसे जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो उठी हैं। करीब दो दशक पहले आशा भोसले ने सैफई महोत्सव के मंच पर अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा था।

वर्ष 2004 के दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी के बीच आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। उनके गीतों ने सर्द मौसम में भी उत्साह और गर्मजोशी का माहौल बना दिया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "स्वर स्मृति बन गए, भावभीनी श्रद्धांजलि।"

वहीं सांसद डिंपल यादव ने इसे भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सैफई महोत्सव समिति के सदस्य चन्दगी राम यादव ने बताया कि जब आशा भोसले कार्यक्रम में आई थीं, उस समय मंच पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया था। उस अवसर की तस्वीरें आज भी उनके पास सुरक्षित हैं।

समाजवादी पार्टी के सैफई ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य ने कहा कि उन्हें आज भी वह शाम याद है, जब आशा भोसले ने मंच से अपने लोकप्रिय गीत सुनाकर हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने बताया कि उस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तस्वीरें आज भी उनके घर के एलबम में संभालकर रखी गई हैं। आशा भोसले की यादें आज भी सैफई महोत्सव और इटावा के लोगों के दिलों में जीवित हैं।

इटावा : ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी, सास और साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इटावा। इटावा जिले में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आहत होकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि मृतक हरिओम की पत्नी रोशनी, सास शीला देवी उर्फ गुड्डी और साला अनिल (अनेक) को गिरफ्तार किया गया है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हरिओम ने अपने वीडियो में आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर मारपीट की और उसके पिता से दो लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि वह इस प्रताड़ना से टूट चुका है और आत्महत्या करने को मजबूर है। उल्लेखनीय है कि हरिओम की शादी दो जून 2025 को बकेवर क्षेत्र के सराय मिट्ठे गांव निवासी रोशनी के साथ हुई थी। 23 अक्टूबर को वह पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था, जहां कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और बंधक बनाकर रखने की घटना हुई।

घटना से आहत हरिओम ने भरथना रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने छोटे भाई को वीडियो भेजकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों की तहरीर पर पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

UP Weather Update: किसानों के लिए आफत बना बिगड़ा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से 7-8 अप्रैल को भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश के साथ ओले पड़े। इसने खेतीबाड़ी को भयंकर नुकसान पहुंचाया है। बुंदेलखंड और मध्य यूपी के बांदा, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, औरैया और हरदोई में ओलावृष्टि ने फसलें प्रभावित हुईं। सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के आसार बने हैं। मौसम के बिगड़े रुख से किसानों की सांसें थमी हैं।

शनिवार के बाद रविवार को भी कुछ इलाकों में तेजी हवाओं के साथ बारिश हुई। इसने गेहूं, आलू, सब्जी और अन्य फसलों को प्रभावित किया है। रविवार को सुबह को तेज धूप रही लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और शाम ढलते-ढलते तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश हुई।

इससे तापमान में तो गिरवाट रही, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ी रहीं। लखनऊ में रविवार को 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

कुछ जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौतें भी सामने आ रही हैं। झांसी और अलीगढ़ में बिजली गिरने से दो मौतों की खबर है। आंधी से हुए हादसे में कानपुर में दो-तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से शुरू होगा। ये पश्चिमी यूपी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक इसका असर रहने की संभावना है। इससे 8 अप्रैल तक फिलहाल मौसम गड़बड़ रह सकता है।

चूंकि खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में आंधी और ओलावृष्टि किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। पश्चिमी यूपी में पहले ही ओलावृष्टि और आंधी से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है और लगातार बिगड़ते मौसम ने किसानों को निराश कर दिया है।

उधर, मौसम से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही सर्वेक्षण के निर्देश जारी कर रखे हैं। ताकि प्रभावित किसानों की सहायता की जा सके।