गोरखपुर - Amrit Vichar

Gorakhpur Triple Murder : छोटे भाई ने किया नरसंहार! भाई-भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक किशोर ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और पुत्र रेयांश गुप्ता (3) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों अपने कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी नाबालिग भाई ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। मृतक अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।'

https://twitter.com/gorakhpurpolice/status/2068854187648225505

पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में बैंक मैनेजर बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अमृत विचार। गोरखपुर पुलिस ने साइबर और आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरजनपदीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोरखनाथ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिजनौर निवासी मोहित चावला और लखनऊ निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बैंक मैनेजर बनकर फंसाते थे लोग

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी या बैंक मैनेजर बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दिलाने, पुराने नोट बदलवाने और विशेष बैंक योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठते थे। एक पीड़ित को इसी तरह लाखों रुपये की चपत लगाने की साजिश रची गई थी, जिसके बाद गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

तकनीकी जांच से पहुंचे आरोपी तक

पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और कई अहम संपर्क सूत्र बरामद हुए हैं। एसपी सिटी के मुताबिक मोहित चावला इस गिरोह का प्रमुख सदस्य है और विभिन्न जिलों में जाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य साथियों की तलाश जारी

पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर बैंकिंग संबंधी जानकारी या धनराशि साझा न करें।

ये भी पढ़ें:- Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी अस्पताल बनाकर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से ठगी, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी अफजल अंसारी गिरफ्तार

Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी अस्पताल बनाकर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से ठगी, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी अफजल अंसारी गिरफ्तार
गोरखपुर, अमृत विचार। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपी अफजल अंसारी को गिरफ्तार किया है। गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे बुजुर्ग निवासी अफजल अंसारी पर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी अस्पतालों के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से धोखाधड़ी करने का आरोप है।

इलाज दिखाकर हड़पते थे रकम

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने गैंग के साथ मिलकर फर्जी अस्पताल संचालित करते थे और मरीजों को भर्ती दिखाकर बीमा कंपनियों से लाखों रुपये का क्लेम हासिल कर लेते थे। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में बिना वास्तविक इलाज किए ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बीमा राशि वसूली जाती थी। इस तरह गिरोह सुनियोजित तरीके से बीमा कंपनियों और आम लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

रामगढ़ताल थाने में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अफजल अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था में इलाज कराने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:- Gorakhpur News: गोरखपुर में बैंक मैनेजर बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

UP Pencak Silat Championship: आजमगढ़ ने लगातार दूसरी बार जीता ओवरऑल खिताब, गौतमबुद्ध नगर उपविजेता
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आजमगढ़ ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए 22 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा। गौतमबुद्ध नगर उपविजेता रहा, जबकि सुल्तानपुर तीसरे स्थान पर रहा।

शनिवार को चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश और पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और शीर्ष तीन टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।समारोह में इग्नू पटना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, भाजयुमो लालगंज जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, महामंत्री अंकुर राय, शिक्षा प्रकोष्ठ आजमगढ़ जिला संयोजक अजय राय और जयेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पदक तालिका:

आजमगढ़: 22 स्वर्ण, 8 रजत, 5 कांस्य (कुल 35 पदक) — ओवरऑल चैंपियन

गौतमबुद्ध नगर: 14 स्वर्ण, 2 रजत (कुल 16 पदक) — उपविजेता

सुल्तानपुर: 10 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य (कुल 14 पदक) — तीसरा स्थान

पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव संतोष जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Gorakhpur News : सदर तहसील में हुआ समाधान दिवस का आयोजन, 20 मामलों का मौके पर निस्तारण
गोरखपुर। गोरखपुर की सदर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 193 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से 20 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उप जिलाधिकारी (सदर) दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जमीन विवाद, अवैध निर्माण, पैमाइश, नगर निगम कर, सड़क चौड़ीकरण तथा बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देशों के साथ भेज दिया गया।

समाधान दिवस में जं. सालिकराम क्षेत्र के रामप्रसाद और रामपत ने अपनी भूमि पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि संबंधित भूमि पर बिना वैध अधिकार के बैनामा कर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि न्यायालय पूर्व में संबंधित आदेश को निरस्त कर चुका है। इस पर एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम मंगलपुर निवासी बिन्द्रेश निषाद ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़े जाने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवाल ध्वस्त होने से विद्यालय असुरक्षित हो गया है तथा बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने दो बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी उल्लेख किया। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को जांच कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। जंगल अखलाख कुंवर क्षेत्र के विरजू ने भूमि की पैमाइश न होने की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से शिकायतों के बावजूद सही पैमाइश नहीं की जा रही है।

एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को निष्पक्ष पैमाइश कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महुई सुघरपुर निवासी गोविंद प्रकाश त्रिपाठी ने नगर निगम द्वारा गृहकर और जलकर का गलत बिल जारी किए जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति के आकार की तुलना में अधिक कर लगाया गया है। इस मामले में भी जांच के आदेश दिए गए।

समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

एसडीएम गुप्ता ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कानूनगो और लेखपाल उपस्थित रहे।

होर्मुज से देवरिया पहुंचा शिवानंद का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार शाम उनके पैतृक स्थान लाया गया। शिवानंद चौरसिया की ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हमले में मृत्यु हो गई थी। शिवानंद एक विदेशी शिपिंग कंपनी द्वारा संचालित टैंकर पर इंजन फिटर के रूप में कार्यरत थे। परिवार के सदस्यों और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 10 जून को ओमान तट के पास वाणिज्यि जहाज पर हुए हमले में टैंकर एमटी सेटेबेलो को निशाना बनाया गया था।

मस्कट से सुरौली गांव पहुंचा नाविक शिवानंद का पार्थिव शरीर

शिवानंद के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह मस्कट से एक उड़ान से दिल्ली हवाई अड्डे लाया गया था। बाद में पार्थिव शरीर को एक अन्य उड़ान से गोरखपुर हवाई अड्डे लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से सुरौली गांव पहुंचाया गया। पार्थिव शरीर जैसे ही गांव लाया गया माहौल गमगीन हो गया। शिवानंद के माता-पिता, पत्नी और भाई समेत परिवार के सदस्यों की आंखों से आंसू थे।

परिवार के सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार से एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, एक आश्रित के लिए सरकारी नौकरी और शिवानंद को शहीद का दर्जा देने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और लगभग तीन घंटे तक पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से बाहर नहीं निकालने दिया।

परिवार की मांग पर डीएम ने कराया दूसरा पोस्टमार्टम

गांव में कई पुलिस टीम के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए थे और उन्होंने परिवार के सदस्यों को समझाने की कोशिश की। जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने परिवार का ज्ञापन प्राप्त किया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एंबुलेंस के आगे रो पड़े परिजन

अधिकारियों ने बताया कि परिवार रात करीब 9.30 बजे शव को दूसरे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देने पर सहमत हुआ। अंतिम संस्कार आज बृहस्पतिबार को किया जाएगा। टैंकर पर भारतीय चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। 21 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि शिवानंद समेत तीन लापता हो गए। उनके शव 11 जून को बरामद किए गए। स्थानीय सांसद शशांक मणि परिवार के संपर्क में थे और पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर रहे थे।

ये भी पढ़ें  :

कम खर्च में घूमिए अयोध्या, नैमिषारण्य और चित्रकूट, 'Visit My State' के तहत बुकिंग शुरू; जानें रूट और किराया

शादी नहीं करवा रहे थे, मैंने मार डाला... गोरखपुर में कुल्हाड़ी से पिता की हत्या की, फिर छत पर चढ़कर चिल्लाया बेटा
गोरखपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला गांव में शादी न होने से परेशान एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर की छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसने अपने पिता को मार डाला है, क्योंकि वे उसकी शादी नहीं करवा रहे थे। देर रात हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

शादी को लेकर बढ़ रहा था तनाव

मृतक ब्रम्हदेव कन्नौजिया (50) किसान थे। दो महीने पहले उनकी पत्नी बेचनी देवी का निधन हो गया था। उनके तीन बेटों में बड़ा बेटा सोनू और सबसे छोटा बेटा मोहन केरल में पेंटिंग का काम करते हैं, जबकि मंझला बेटा गोलू (25) गांव में पिता के साथ रहता था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, गोलू अपनी शादी को लेकर काफी परेशान रहता था और अक्सर पिता से इस बात को लेकर विवाद करता था। मां की मौत के बाद वह अवसाद में रहने लगा था और उसका इलाज भी चल रहा था। आर्थिक स्थिति और बेटे की बीमारी को देखते हुए पिता शादी में देरी कर रहे थे।

रात में हुआ खूनी विवाद

बड़ी बहू चंदा देवी के मुताबिक, बुधवार रात पिता-पुत्र ने साथ खाना खाया। इसके बाद गोलू ने फिर शादी की बात उठाई, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद ब्रम्हदेव घर के बाहर चारपाई पर सो गए, जबकि गोलू छत पर चला गया। रात करीब दो बजे वह नीचे उतरा और कुल्हाड़ी से सो रहे पिता के सिर पर ताबड़तोड़ 12 वार कर दिए। गंभीर चोटों और अधिक खून बहने से ब्रम्हदेव की मौके पर ही मौत हो गई।

छत पर चढ़कर  चिल्लाया बेटा

हत्या के बाद गोलू फिर छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगा, "मैंने अपने पिता को मार डाला है। वह मेरी शादी नहीं करवा रहे थे, मैं रोज-रोज कहकर थक गया था।" उसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों की नींद खुल गई। लोग मौके पर पहुंचे तो चारपाई पर ब्रम्हदेव का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-

UP Board का सख्त कदम: 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, फर्जी और निष्क्रिय संस्थानों पर बड़ा प्रहार
लखनऊ/प्रयागराजः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने नियमों का पालन न करने वाले 465 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई उन संस्थानों के खिलाफ की गई है, जो लंबे समय से केवल कागजों पर संचालित हो रहे थे।

परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन विद्यालयों में पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से न तो पढ़ाई हो रही थी और न ही कोई छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुआ। इसी आधार पर इन स्व-वित्तपोषित स्कूलों की मान्यता स्वतः निरस्त मानी गई।

क्या कहते हैं नियम?

यूपी बोर्ड के अनुसार, इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के तहत बने नियमों में यह स्पष्ट प्रावधान है कि यदि किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में लगातार दो वर्षों तक कक्षाएं संचालित नहीं होतीं या छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होते, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त हो जाती है।

हालांकि, यह नियम इंटर के वनटाइम कोर्स, अतिरिक्त विषयों या वैकल्पिक विषयों की मान्यता पर लागू नहीं होता।

प्रयागराज में भी गिरी गाज

सबसे खास बात यह है कि प्रयागराज, जहां यूपी बोर्ड का मुख्यालय स्थित है, वहां भी करीब दो दर्जन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है। इससे यह साफ हो गया है कि कार्रवाई पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के की जा रही है।

किन जिलों के स्कूल हुए प्रभावित?

यूपी बोर्ड द्वारा जारी सूची में प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों के स्कूल शामिल हैं। इनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, बलरामपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, एटा, मथुरा, इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, हरदोई, मुरादाबाद और लखनऊ के कई विद्यालय शामिल हैं।

इनमें से कई स्कूल ऐसे पाए गए जो केवल दस्तावेजों में मौजूद थे, जबकि जमीनी स्तर पर वहां कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं चल रही थी।

हाथरस के ये स्कूल हैं शामिल

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

UP Board का यह फैसला राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और फर्जी या निष्क्रिय संस्थानों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे छात्रों को बेहतर और वास्तविक शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग में 7 करोड़ का घोटाला : अमेठी से अयोध्या तक एक्शन में CBI, रडार पर बाबू और आउटसोर्सिंग कर्मचारी
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा कार्यालय में हुए 7 करोड़ रुपये से अधिक के महाघोटाले ने सभी की नींदे उड़ा कर रख दी है। इसी को लेकर जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूरी तरह अपने हाथों में ले ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कड़े रुख और निर्देश के बाद हरकत में आई CBI की 8 स्पेशल टीमों ने आज अमेठी में एक साथ दस्तक दी। टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और मामले से जुड़े संदिग्धों से घंटों पूछताछ की है।

CBI की डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में चल रही इस महा-कार्रवाई की आंच सिर्फ अमेठी तक सीमित नहीं है। इस घोटाले के तार कई जिलों से जुड़े होने के कारण लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है, जिससे पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुआ 7 करोड़ का फर्जीवाड़ा?

इस पूरे घोटाले का भंडाफोड़ तब हुआ जब लेखाधिकारी किशन गुप्ता की तहरीर पर अमेठी के गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विभाग में तैनात कुछ शातिर कर्मचारियों ने वेतन, भत्ते और अन्य सरकारी मदों के पैसों में बड़े स्तर पर हेरफेर किया।

अधिकारियों की नाक के नीचे इन कर्मचारियों ने सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये निकालकर कई शिक्षकों के निजी बैंक खातों में अवैध रूप से ट्रांसफर कर दिए।

इन 8 ठिकानों पर छापेमारी, बाबू और संविदा कर्मी रडार पर

सीबीआई की 8 अलग-अलग टीमों ने आज अमेठी के लोधवरिया और पूरे यदुराम पांडेय समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे खेल में वित्त एवं लेखा विभाग के कई बड़े नाम सामने आ रहे है।

सीबीआई की टीमें फिलहाल विभाग के सभी अहम दस्तावेजों और बैंक ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री को खंगाल रही हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि सबूतों के आधार पर जल्द ही दोषियों के खिलाफ बेहद कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Kushinagar News: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से दंपति समेत 3 की मौत, बेटी गंभीर घायल
कुशीनगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रामकोला थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।

आमने-सामने की टक्कर में उजड़ गया परिवार

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निर्भया गांव के पास हुआ। कप्तानगंज की ओर से आ रही मोटरसाइकिल और नेबुआ की तरफ से आ रहे टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार रामलखन मद्धेशिया (38) और उनके 11 वर्षीय बेटे रौनक मद्धेशिया की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में पत्नी ने तोड़ा दम, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही

हादसे में रामलखन की पत्नी शशिकला (35) और बेटी लाडो (14) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शशिकला को मृत घोषित कर दिया, जबकि लाडो की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

टैंकर कब्जे में, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खड्डा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें:- UP Weather: आज 45°C वाले टॉर्चर से मिलेगी राहत या जारी रहेगा हीटवेव का सितम? जानें अपने शहर का हाल

गोरखपुर में सीएम का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुन बोले योगी -सरकार है साथ, हर व्यक्ति को मिलेगा निष्पक्ष समाधान
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए भरोसा दिलाया कि आर्थिक सहायता, आवास या अन्य किसी भी जरूरत के मामले में सरकार हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है।

बातचीत से लोकतंत्र मजबूत होता है। बातचीत से भरोसा पैदा होता है। भरोसे से सिस्टम मजबूत होता है

https://twitter.com/myogioffice/status/2066355165767283036?s=20

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में पहुंचे करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उपचार का अनुमान (एस्टिमेट) तैयार कराएं और मरीज की देखभाल करें, जबकि इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें इलाज के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आवास की मांग को लेकर पहुंचे फरियादियों को भी उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लगातार पात्र लोगों को आवास उपलब्ध करा रही है।

जनता दर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में देरी की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक ढंग से किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सरकार हर जरूरतमंद की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें  :

जेवर एयरपोर्ट से आज शुरू हुई उड़ानें, लखनऊ से पहुंचेगा पहला जहाज

CM योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात : वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 226 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
लखनऊ / गोरखपुर, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर को विकास, सुशासन और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का उभरता मॉडल बताते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों में शहर ने बीमारी, जलभराव, अपराध और बदहाल आधारभूत ढांचे जैसी समस्याओं से बाहर निकलकर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं के बल पर गोरखपुर भविष्य में देश के लिए शहरी विकास का आदर्श मॉडल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 926 करोड़ रुपये की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सुपोषण मिशन के दूसरे चरण का भी शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि इस योजना से प्रदेश के लगभग दो करोड़ बच्चों को लाभ मिलेगा।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कुपोषण मुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ बचपन ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। प्रदेश में 70 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को अनुपूरक पोषण आहार, प्री-प्राइमरी शिक्षा और खेल आधारित सीखने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देकर बच्चों के शुरुआती हजार दिनों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2066168630212169811

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले शहर बिजली संकट, इंसेफेलाइटिस, जलभराव, खराब सड़कों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से जूझ रहा था। आज स्थिति बदल चुकी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं, इंसेफेलाइटिस पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है और बंद पड़ा उर्वरक कारखाना फिर से संचालित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स, अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल बुनियादी ढांचा, बेहतर सड़क नेटवर्क और हवाई संपर्क जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं। रामगढ़ताल और चिलुआताल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। अब गोरखपुर से लखनऊ की दूरी लगभग साढ़े तीन घंटे और वाराणसी की दूरी ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकती है।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि नदी में स्नान के दौरान बैरिकेडिंग के भीतर ही रहें और गहरे पानी में जाने से बचें। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है उप्र.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया गया है। उत्तर प्रदेश की पहचान देशभर में बदली है और प्रदेश अब विकास एवं निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।