संभल - Amrit Vichar

Sambahl News : संभल में स्वयं सहायता समूह के लड्डुओं ने भर दी अनुपम के जीवन में मिठास, मेहनत के दम पर खड़ा कर दिया सफल कारोबार
अमृत विचार : परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, अगर हौसला और हुनर साथ है तो रास्ते खुद बनते चले जाते हैं। बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव जैरोई हयातनगर निवासी 35 वर्षीय अनुपम ने इसकी मिसाल पेश की है। कभी निजी स्कूल में महज 1500 रुपये महीने की नौकरी करने वाली अनुपम आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर 50 से 55 हजार रुपये महीने का कारोबार कर रही हैं। एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद शुरू हुआ उनका सफर अब लड्डू और देसी नमकीन के कारोबार तक पहुंच गया है।

संभल की अनुपम स्नातक हैं। वर्ष 2020 से पहले अपने पति के साथ गांव के ही निजी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती थीं। दोनों की मामूली आमदनी से किसी तरह परिवार का खर्च चलता था। कोविड काल में स्कूल बंद हुआ तो नौकरी भी चली गई। आमदनी का जरिया खत्म होने के बाद परिवार आर्थिक संकट में घिर गया। इसी दौर में अनुपम ने परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने के बजाय वर्ष 2020 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित संजीवन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का फैसला किया।

वर्ष 2021 में समूह के माध्यम से अनुपम ने 70 हजार रुपये का ऋण लिया और गांव में ब्यूटी पार्लर तथा जनरल स्टोर शुरू किया। मेहनत का नतीजा यह रहा कि जिस कर्ज को चुकाने के लिए 10 महीने की अवधि थी, उसे उन्होंने महज आठ महीने में चुका दिया। इसके बाद भी करीब 20 हजार रुपये की शुद्ध बचत की। इस सफलता ने अनुपम का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्होंने कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला किया। विस्तार देने के लिए अनुपम ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से 20 दिन का प्रशिक्षण लिया।

2024 में उन्होंने समूह के सीआईएफ फंड से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर रामदाना, रागी, ज्वार और बाजरा से मल्टीग्रेन पौष्टिक लड्डू तथा घर पर भुने देसी चने की नमकीन तैयार करने का काम शुरू किया। नवंबर 2024 से चंदौसी के 12 प्रमुख इंटर कॉलेजों में बच्चों के लिए करीब 2.80 लाख रुपये के लड्डुओं की आपूर्ति की गई।
इनसेट

अब कई जनपदों तक फैला कारोबार

अनुपम का कारोबार अब संभल तक सीमित नहीं है। उनके उत्पाद मुरादाबाद और अमरोहा सहित कई जनपदों तक भी पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरोहा में उनके समूह ने 22,600 रुपये के उत्पाद बेचे। वर्ष 2025 में अकेले संभल जिले में 3.86 लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई। विभिन्न आयोजनों और प्रशासनिक कार्यक्रमों के ऑर्डर पर उन्हें करीब 20 प्रतिशत तक शुद्ध मुनाफा मिल जाता है।

वर्ष 2025 में लागत निकालने के बाद करीब 3.05 लाख रुपये की शुद्ध आय हुई, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 1.86 लाख रुपये की आमदनी हो चुकी है। संजीवन स्वयं सहायता समूह में 10 महिलाएं हैं। जब बड़े ऑर्डर मिलते हैं तो अनुपम समूह की दूसरी महिलाओं को भी काम देती हैं और उन्हें मेहनत के अनुसार पारिश्रमिक देती हैं।

राखियों से लेकर लड्डू तक

रक्षाबंधन के अवसर पर जिला प्रशासन ने अनुपम को 28 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में स्टॉल लगाने का अवसर दिया है। स्टॉल पर हाथ से तैयार की गईं मोतियों की राखियां, तिरंगा राखियां, रामदाना और मल्टीग्रेन लड्डू तथा देसी नमकीन उपलब्ध हैं। अनुपम समूह सखी के रूप में अन्य महिलाओं को आजीविका और स्वास्थ्य सखी जैसी गतिविधियों से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

पहला कदम बढ़ाने की हिम्मत जरूरी: अनुपम

अनुपम कहती हैं कि एक समय ऐसा था जब 1500 रुपये की नौकरी छूटने के बाद परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। आज मेहनत के दम पर 50 से 55 हजार रुपये महीने का कारोबार कर रही हूं और समूह की दूसरी महिलाओं को भी काम दे पा रही हूं। इससे आत्मविश्वास बढ़ा है। ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर को पहचानकर चूल्हे-चौके से आगे बढ़ना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अगर पहला कदम बढ़ाया जाए और मेहनत जारी रखी जाए तो आत्मनिर्भरता की राह जरूर खुलती है।

Sambhal News : बिना नक्शे निर्माण पर प्रशासन सख्त, 36 भवन मालिकों को नोटिस
संभल, अमृत विचार। महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में बिना स्वीकृत नक्शे के कराए गए निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जामा मस्जिद के आसपास बनी दुकानों व मकानों को लेकर नोटिस दिये गये हैं। टीम ने मंगलवार को चिन्हित किए गए 36 अवैध निर्माणों के भवन मालिकों को नोटिस थमाए। पुलिस-प्रशासन की टीम ने कोट पूर्वी और कोट गर्वी क्षेत्र में पहुंचकर नोटिस तामील कराने की कार्रवाई शुरू की।

विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार ने सत्यव्रत पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार के साथ जामा मस्जिद के निकट उन भवन मालिकों को नोटिस दिए जिनका निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है। कार्रवाई से खलबली मच गई। कई दुकानदार और भवन मालिक मौके पर मौजूद रहे। चार दिन पहले खुद एसडीएम ने दौरा किया था जबकि अगले दिन विनियमित क्षेत्र कार्यालय की टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किये गये निर्माणों को चिन्हित किया था।

एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि इलाके का दो बार निरीक्षण किया जा चुका है। एक बार संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया, जबकि दूसरी बार जेई ने मौके पर जाकर निर्माणों की जांच की। जांच के दौरान 36 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें निर्माण के नक्शे स्वीकृत नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित लोगों को आरबीओ एक्ट की धारा 10 के तहत नोटिस तामील कराए गए हैं। नोटिस के माध्यम से भवन मालिकों से जवाब मांगा गया है कि बिना स्वीकृति के निर्माण क्यों कराया गया। साथ ही उन्हें अपना पक्ष रखने और सुनवाई का अवसर भी दिया गया है।

वहीं नोटिस मिलने के बाद दुकान व मकान के मालिक चिंतित हैं। नोटिस पाने वाले दुकानदार उस्मान अली ने बताया कि उनकी दुकान वर्ष 1980 से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दुकान का कुछ हिस्सा गिरने के कारण नक्शा कहीं गुम हो गया था। प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया है, जिसे उन्होंने प्राप्त कर लिया है। अब वह अदालत में अपना पक्ष रखेंगे और बताएंगे कि उनके पास निर्माण का नक्शा है या नहीं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से क्षेत्र में करीब 35 से 40 दुकानों की नपाई भी की गई थी।

सात दिन का दिया समय
एसडीएम के अनुसार नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए संबंधित लोगों को सात दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए गए अन्य निर्माणों को लेकर भी लोगों में चर्चा शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : RTO में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, 7 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम

Sambhal News : संदिग्ध परिस्थितियों में 9 माह की गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौला दौलत सिंह में मंगलवार सुबह नौ माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी चाचा चंद्रपाल ने बताया कि तीन वर्ष पहले रेखा की शादी सिंघौला दौलत सिंह निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास और देवर दहेज में कम सामान लाने को लेकर रेखा को प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। दो माह पहले उसे निकाल दिया गया था। तब से वह मायके में थी। सोमवार शाम पति धर्मेंद्र और सास समझाकर ससुराल ले गए थे। आरोप है कि रात में रेखा के साथ फिर मारपीट की गई और मंगलवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में गांव पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने से गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक, बलिया गांव की 45 वर्षीय महिला पर हमला, चारा काटते समय उतारा मौत के घाट

Sambhal News : जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद की सुनवाई 29 सितंबर तक टली, सुप्रीम कोर्ट का स्टे बरकरार
संभल, अमृत विचार। बहुचर्चित संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद मामले में फिलहाल कोई नई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है। Supreme Court द्वारा मामले में रोक लगाए जाने के कारण चंदौसी स्थित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह की अदालत में सोमवार को होने वाली सुनवाई को 29 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के स्टे के चलते नहीं हुई कार्यवाही
हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने सुनवाई टलने की पुष्टि की है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया, "सर्वोच्च न्यायालय का मामले पर स्टे लगा हुआ है, इसलिए आज अदालत में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की गई है।"

वहीं, शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने भी बताया कि उच्चतम न्यायालय के स्टे के चलते ही निचली अदालत ने अगली तारीख 29 सितंबर मुकर्रर की है।

क्या है कानूनी विवाद का पूरा घटनाक्रम?
अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की ओर से वाद दायर कर जामा मस्जिद के स्थान पर प्राचीन हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया था। निचली अदालत ने उसी दिन मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। इस सर्वे आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। 19 मई 2025 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सिविल जज सीनियर डिवीजन (संभल) के सर्वे के आदेश को वैध ठहराते हुए सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया। उच्च न्यायालय के इसी आदेश को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने उच्चतम न्यायालय में अपील की, जहां से फिलहाल मामले की कार्यवाही पर स्टे लगा हुआ है।

24 नवंबर के सर्वे के दौरान हुआ था भारी बवाल
गौरतलब है कि 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की ओर से अधिवक्ता हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन सहित आठ लोगों की याचिका पर पहला सर्वे हुआ था। इसके बाद जब 24 नवंबर 2024 को टीम दोबारा सर्वे करने मस्जिद परिसर में पहुंची, तो संभल में भारी बवाल और हिंसा भड़क गई थी।

इस हिंसक झड़प में चार लोगों की जान चली गई थी और 29 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालात को काबू में करने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था, जबकि 2750 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। फिलहाल सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के अगले रुख और 29 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक : बलिया में महिला को उतारा मौत के घाट

Sambhal News : विदाई पर भावुक हुए SP कृष्ण कुमार बिश्नोई, 710 दिनों का कार्यकाल पूरा करने पर DM-पुलिसकर्मियों ने दी बधाई
संभल, अमृत विचार। संभल से बिजनौर तबादले के बाद अपने  विदाई समारोह के दौरान एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 24 नवंबर 2024 को हुई संभल हिंसा की घटना का भी जिक्र करते हुए हिंसा के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किए जाने को याद करते हुए पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की।

एसपी बिश्नोई ने कहा कि 24 नवंबर 2024 को हुई घटना के दौरान पुलिस परिवार और प्रशासन के सभी लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर परिस्थितियों का सामना किया। उन्होंने विशेष रूप से सीओ संभल कुलदीप कुमार के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार ने मुकदमों की लिखा-पढ़ी के साथ एसआईटी की जिम्मेदारी संभाली और साक्ष्य जुटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी ने बताया कि संभल हिंसा से संबंधित अब तक 284 याचिकाएं हाईकोर्ट से निस्तारित हो चुकी हैं। इनमें जमानत समेत विभिन्न मामलों से संबंधित याचिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा कुछ याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से भी निस्तारित हुई हैं। उन्होंने कहा कि संभल पुलिस के खिलाफ कभी कोई प्रतिकूल आदेश नहीं आया, क्योंकि पुलिस ने प्रत्येक मामले को विधि-सम्मत तरीके से निपटाया।

उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी और संयम के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। एसपी बिश्नोई ने उन पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से सराहना की, जिन्हें हिंसा के दौरान चोटें आईं और कई पुलिसकर्मियों को फ्रैक्चर तक हुआ, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और मैदान में डटे रहे। उन्होंने ऐसे सभी पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया।

710 दिनों का कार्यकाल पूरा

संभल के पुलिस अधीक्षक पद पर आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा 710 दिनों का कार्यकाल पूरा करने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई में  विदाई समारोह का आयोजन किया गया तो अपने कार्यकाल और साथ काम करने वाले सहयोगियों को याद करते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भावुक हो गए। उनके बराबर में बैठे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में डीएम भी भावुक हो उठे।

एसपी बिश्नोई ने अपने कार्यकाल के दौरान साथ काम करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सहयोगियों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उनकी बातों के दौरान सभागार में कई बार तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। पुलिस अधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एसपी को फूलों से लादकर विदाई दी।

संभल हिंसा की घटना का किया जिक्र

विदाई समारोह में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल में कार्यभार ग्रहण करने के शुरुआती दिनों की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक पीड़ित किसान करीब 10 वर्षों से चकबंदी अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। किसान की 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की जमीन का हक उसे नहीं मिल पा रहा था।

मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने चकबंदी अधिकारियों से बात की तो महज दो दिन में किसान को उसकी जमीन का हक मिल गया। उन्होंने कहा कि  पुलिस का काम केवल अपराध और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में सहयोग करना भी जिम्मेदारी है। समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के कार्यकाल को याद करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।

ये भी पढ़ें :

आरक्षण विरोधी आंदोलन कर रहे छात्रों से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, कहा-केंद्र से बातचीत कर सुलझाएंगे मुद्दा

Sambhal Violence : संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा, दुबई में छिपे गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
संभल, अमृत विचार।  संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अंतराष्ट्रीय  गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल से संपर्क कर यह नोटिस जारी कराया है। पुलिस के अनुसार शारिक साठा वर्तमान में दुबई में छिपा हुआ है और न्यायालय उसे पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुका है।

पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण विश्नोई ने बताया कि शारिक साठा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब उसे विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाने की कार्रवाई तेज होगी। पुलिस के मुताबिक, जिस देश में उसकी मौजूदगी की पुष्टि होगी, वहां संबंधित एजेंसियों के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण का प्रयास किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शारिक साठा फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागा था और वर्तमान में दुबई में रह रहा है। उसके परिवार के सदस्यों का भी दुबई आना-जाना रहा है।

CBI को सौंपा गया था पूरा डोजियर

यूपी पुलिस ने शारिक साठा से संबंधित पूरा डोजियर सीबीआई को उपलब्ध कराया था। इसके आधार पर सीबीआई ने इंटरपोल से संपर्क किया, जिसके बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ। पुलिस के अनुसार शारिक साठा के खिलाफ संभल हिंसा के मामले के अलावा करीब 55 से 60 अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।

पुलिस का प्रयास है कि उसे भारत लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए, ताकि उसके खिलाफ दर्ज मामलों में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ सके। इससे पहले 21 जनवरी 2026 को संभल पुलिस ने थाना नखासा क्षेत्र के दीपा सराय में शारिक साठा के हिस्से की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की थी। पुलिस का कहना है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।

ये भी पढ़े : आगरा की नक्काशी देख वाह ताज बोले जापानी, ब्रज ने मोहा मन; अब लखनऊ के नवाबी खानपान को चखेगा डेलिगेशन

Sambhal News : संभल में एक रात की दुल्हन के काले कारनामें, कमरे में हिडन कैमरा, रिकॉर्डिंग से करती थी ब्लैकमेल
अमृत विचार : संभल पुलिस ने 'एक रात की दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दो तरीके से लोगों को निशाना बनाता था। फर्जी शादी और प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा चला रहा था। होराम नाम के एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो इस गिरोह के काले कारनामों की परतें खुलती चली गईं। एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को गिरोह का खुलासा करके, तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

गैंग में शामिल हैं ये आरोपी

एक रात की दुल्हन गिरोह में तीन सदस्य शामिल हैं। संभल के देवपुरा गांव के प्रमोद उर्फ पालू और वीरेंद्र उर्फ छोटू। लक्ष्मी कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के मारकपुर गांव की है। लक्ष्मी ही दुल्हन का किरदार अदा करती थी। प्रमोद और वीरेंद्र के रोल अलग थे। वह शिकार चिन्हित करते थे।

शादी की रात हो जाती फरार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह भोल-भोले लोगों को निशाना बनाते। कोई शादी के लिए राजी हो जाता तो लक्ष्मी की शादी करा देते। शादी की रात में ही लक्ष्मी सारा माल जेवर समेटकर फरार हो जाया करती थी।

प्रेमजाल में फंसाती थी लक्ष्मी

आमतौर जो लोग शादी को तैयार नहीं होते-वो बड़ी आसानी से लक्ष्मी के प्रेम जाल में फंस जाया करते थे। लक्ष्मी उन्हें अपने प्रेम में ऐसे रिंझाती थी कि वह उनके कमरे तक आ जाते थे। आरोपियों ने एक किराये का कमरा ले रखा था। उसमें हिडन कैमरा लगा रखा था। लक्ष्मी के साथ उसके शिकार की अंतरंग तस्वीरें हिडन कैमरे में रिकॉर्ड हो जातीं। इसके बाद गिरोह का असली खेल शुरू होता। वह फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करते।

होराम बने शिकार

संभल के देवपुरा गांव के होराम लक्ष्मी गैंग का शिकार बने। आरोप है कि लक्ष्मी ने उन्हें कमरे पर बुलाया। जहां उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की डिमांड रखी। होराम के होश उड़ गए। आखिर में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने गिरोह को ट्रेस किया तो उसके कारनामें जानकर दंग रह गई। इस तरह ये गैंग पकड़ा गया है।

Sambhal News: सपा विधायक इकबाल से जुड़े निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा, तीन मंजिला कोठी अवैध घोषित; 15 दिन में गिराने का आदेश
संभल, अमृत विचार: सपा विधायक इकबाल महमूद का नाम जिस निर्माण स्थल के मुतवल्ली के तौर पर दर्ज है, वहां बनी तीन मंजिला कोठी को प्रशासन ने अवैध घोषित कर दिया है। मामले में जिलाधिकारी की अदालत में दाखिल अपील भी खारिज हो गई है। अब प्रशासन ने  15 दिन के भीतर स्वयं निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया है। निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं गिराने पर प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी और उसका खर्च भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूला जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने मौके पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

एसडीएम संभल विकास चंद्र के आदेश के मुताबिक मौलाना आरिफ और किरायेदार अय्यूब अहमद के साथ मुतवल्ली नवाब इकबाल महमूद के नाम दर्ज स्थल पर करीब 53 गुणा 60 फुट क्षेत्रफल में तीन मंजिला कोठी का निर्माण कराया गया। प्रशासन के अनुसार निर्माण के लिए स्वीकृत मानचित्र नहीं लिया गया था। अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र संभल की 20 जून 2022 की रिपोर्ट के आधार पर 22 जून 2022 को संबंधित पक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद मामले में वाद दर्ज कर सुनवाई की गई।

सुनवाई पूरी होने के बाद 5 फरवरी 2026 को निर्माण को अवैध घोषित करते हुए उत्तर प्रदेश निर्माण विनियमन अधिनियम, 1958 की धारा 10 के तहत निर्माण गिराने का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के खिलाफ इस साल 17 मार्च को जिलाधिकारी संभल के न्यायालय में अपील दाखिल की गई। जिलाधिकारी की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद 11 अगस्त को अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही पूर्व में जारी अवैध निर्माण को गिराने का आदेश बरकरार रखा गया।

15 दिन में खुद नहीं गिराया तो प्रशासन करेगा ध्वस्तीकरण

डीएम कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद प्रशासन ने संबंधित पक्ष को आदेश प्राप्त होने की तारीख से 15 दिन के भीतर अवैध निर्माण स्वयं गिराने का निर्देश दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में निर्माण ध्वस्त नहीं किया गया तो नियत प्राधिकारी की ओर से इसे ध्वस्त कराया जा सकता है। ध्वस्तीकरण में आने वाला खर्च भू-राजस्व के बकाये की तरह संबंधित पक्ष से वसूल किया जाएगा। बुधवार शाम को पुलिस ने तीन मंजिला मकान पर सरकारी नोटिस चस्पा कर दिया है।

यूपी में फिर आफत बनी बारिश! 25 शहरों में झमाझम, प्रयागराज में 4 फीट पानी; गंगायमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर
डिजिटल डेस्क लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत करीब 25 शहरों में रुकरुककर बारिश हो रही है। कई इलाकों में आसमान में घने काले बादल छाए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल बना हुआ है।

मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तेज बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

प्रयागराज में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, 4 फीट तक पानी

प्रयागराज में देर रात से हो रही बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। करेली इलाके की कई कॉलोनियों और गलियों में करीब चार फीट तक पानी भर गया है। जलभराव इतना ज्यादा है कि सड़क पर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूब गई हैं। कई मकानों के ग्राउंड फ्लोर तक पानी पहुंच चुका है। हालात को देखते हुए लोगों को घरों की पहली मंजिल पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

करेली की जलमग्न गलियों में नावों की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है। पुलिस और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

लखनऊ में तेज बारिश से सड़कें बनीं तालाब

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह से तेज बारिश जारी है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं।

इससे पहले रविवार को लखनऊ में इस सीजन की एक दिन में सबसे ज्यादा 40.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है।

कानपुर-उन्नाव में गंगा का कहर, 500 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

यूपी में गंगायमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर बताई जा रही हैं। कानपुर और उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाकों पर बाढ़ का असर बढ़ गया है।

कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच चुका है। 500 से ज्यादा घरों में पानी घुसने की सूचना है। सड़कों और गलियों में पानी भरने के बाद कुछ जगहों पर नावों की मदद ली जा रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

चित्रकूट में मंदाकिनीबरदहा नदी का जलस्तर बढ़ा

चित्रकूट में भी बारिश और बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई देने लगा है। मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। रामघाट की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं।

नदी के आसपास रहने वाले लोगों में बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वाराणसी के घाटों पर बाढ़ का असर, मंदिरों में घुसा पानी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ घाटों पर बने छोटे मंदिर भी पानी की चपेट में आ गए हैं। घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिरों में पानी घुसने की सूचना है। रत्नेश्वर महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। दोनों मंदिरों के करीब 70 फीसदी हिस्से के डूबने की जानकारी सामने आई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों और आसपास के निचले इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

संभल में अस्पताल के बाहर भरा पानी

बारिश का असर संभल में भी देखने को मिला। यहां सरकारी अस्पताल के बाहर करीब एक फीट पानी भर गया। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीतापुर और रायबरेली में स्कूलों की छुट्टी

लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए सीतापुर और रायबरेली में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मौसम और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

यूपी में नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

लगातार बारिश के साथ प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। गंगा और यमुना के अलावा कई अन्य नदियां उफान पर हैं। नदी किनारे बसे इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

बारिश के साथ नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः 17-18 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट! हरियाणा-पंजाब से हिमाचल तक भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Sambhal News : संभल में आजादी का जश्न मातम में बदला, बच्चों से भरा छज्जा भरभराकर गिरा; 8 साल के मासूम की मौत
संभल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। असमोली क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित अलहसनैन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे में दबकर आठ वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

बच्चों के वजन से अचानक भरभराकर गिरा छज्जा

जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्कूल में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। कार्यक्रम देखने के लिए कई बच्चे स्कूल के छज्जे पर चढ़ गए थे, जबकि कुछ बच्चे छज्जे के नीचे भी खड़े थे। बताया गया कि बच्चों का वजन अधिक होने के कारण अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे खड़े बच्चे मलबे में दब गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

मलबे में दबकर 8 साल के निजामुद्दीन की मौत

हादसे में मोहम्मद नईम के आठ वर्षीय बेटे निजामुद्दीन की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं सैफ अली और सैदाना घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम-एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें:-Hardoi News : तालाब में डूबने से महिला की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

Sambhal News : आई जनरेशन मॉल में खाद्य विभाग का छापा, होटल और फूड आउटलेट को जारी किया नोटिस
संभल/चंदौसी, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रवर्तन टीम ने आई जनरेशन मॉल स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान एक होटल की रसोई में बिना आवश्यक विवरण वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का उपयोग मिलता पाया गया, जबकि एक अन्य फूड आउटलेट की रसोई में गंदगी मिलने और अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान लेमन ट्री होटल की किचन का निरीक्षण किया गया। जांच में पैकेज्ड कच्चे खाद्य पदार्थ, जिनमें अरहर दाल सहित अन्य सामग्री शामिल थी, पर निर्माता का नाम, खाद्य लाइसेंस नंबर, बैच नंबर तथा अन्य अनिवार्य जानकारियां अंकित नहीं मिलीं। अधिकारियों ने इसे खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग एवं लेबलिंग संबंधी मानकों का उल्लंघन माना। मौके से अरहर दाल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही होटल प्रबंधन को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए गए कि जांच रिपोर्ट आने तक ऐसे खाद्य पदार्थों का उपयोग न किया जाए।

इसके बाद टीम ने मॉल में संचालित ''रोल एंड डोसा'' फूड आउटलेट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रसोई में गंदगी पाई गई। इसके अलावा प्रतिष्ठान संचालक आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर विभाग ने नोटिस जारी करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त (खाद्य) मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा : भारी वाहनों की आवाजाही पर कल से रोक

Sambhal News : 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा, मंत्री गुलाब देवी ने की शिरकत
संभल, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पांच बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र तीर्थ मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई करीब चार किलोमीटर का सफर तय कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंची, जहां शाम करीब 5:15 बजे इसका समापन हुआ। यात्रा में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने शुरुआत में करीब आधा किलोमीटर तक बाइक पर सवार होकर यात्रा में भाग लिया, लेकिन कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसैलाब को देखते हुए बाइक से उतरकर पदयात्रा शुरू कर दी।

मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि पूरे देश में युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सदन में वंदे मातरम् को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, सदन की कार्यवाही अपने निर्धारित नियमों के अनुसार चलती है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से लोगों को परिचित कराना है। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया, जबकि पांच बुलडोजरों से की गई पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मंजू दिलेर, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री साध्वी गीता प्रधान, बहजोई चेयरमैन राजेश शंकर राजू, राखी सिरोही, शिल्पी गुप्ता, परमेश्वर लाल सैनी, मुकुल रस्तोगी, आलोक भारती, शोभित गुप्ता, गणेश शर्मा, सय्यद शान अली मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Ganga Expressway : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सर्किल रेट में 48% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, जानिए कब तक दे सकते हैं आपत्ति