शाहजहाँपुर - Amrit Vichar

यूपी में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में भारी वर्षा के आसार; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी प्रणाली के मजबूत होने के कारण अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के करीब बनी हुई है। यह फिरोजपुर, रोहतक, कानपुर, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी प्रवाह मजबूत हुआ है। इसी वजह से व्यापक वर्षा के साथ अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

छह अगस्त के प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, झांसी और ललितपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

7 से 10 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात और आठ अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नौ अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

यूपी में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश

बारिश का दौर तेज होने के बावजूद प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से कम है। छह अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 314.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 27 फीसदी कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 317.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 13 फीसदी कम है।

पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 315.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 21 फीसदी कम है।

इटावा में 126 मिमी बारिश, लखनऊ में भी जमकर बरसे बादल

पिछले 24 घंटों में इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र में 126 मिमी और चकरनगर में 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोनों स्थानों पर बारिश 'बहुत भारी वर्षा' की श्रेणी में रही।

इसके अलावा बहराइच के कैसरगंज में 95 मिमी, मिर्जापुर के चुनार में 90 मिमी, वाराणसी बीएचयू में 85.6 मिमी और लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश में इन परेशानियों का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी, कच्चे और जर्जर मकानों को नुकसान तथा सड़क और रेल यातायात में बाधा जैसी स्थिति बन सकती है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है।

लोगों को जलभराव वाले इलाकों, उफनते नालों और नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जलमग्न सड़कों को पार करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की गई है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान उर्वरकों और रसायनों का प्रयोग नहीं करने को कहा गया है। धान, मक्का, अरहर, मूंगफली और सब्जी की फसलों में जलभराव रोकने के साथ केला और पपीता जैसी फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश से फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Alert : यूपी में बारिश से जन-धन की हानि पर CM योगी गंभीर, 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश

Rajpal Yadav : शाहजहांपुर स्थित घर पर कुर्की का नोटिस, बैंक ने संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू की; बढ़ीं अभिनेता की मुश्किलें
अमृत विचार। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। बताया जा रहा है कि बैंक ने बकाया राशि की वसूली के लिए उनकी संपत्ति नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बैंक की ओर से संपत्ति नीलामी का नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर पुराने कर्ज और भुगतान से जुड़े मामले में की जा रही है। बैंक ने नियमों के तहत संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।

ये भी पढ़े :

Bigg Boss : हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक वरदान', सलमान खान के नए टीज़र ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, जानें कब शुरू होगा शो

Bareilly News : रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 82 मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल, बारिश ने डाली खलल तो ऑनलाइन जुड़ीं राज्यपाल
अमृत विचार, बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) का 24 वां भव्य दीक्षांत समारोह मंगलवार को कैंपस के अटल सभागार में आयोजित हुआ। बारिश ने दीक्षांत के कार्यक्रम में खलल डाल दी। राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को धक्का लगा। राज्यपाल के हाथों मेडल मिलने की उनकी हसरत अधूरी रह गई। हालांकि राज्यपाल वर्चुअली समारोह से जुड़ी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीष वचन दिए।

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कार्य परिषद और विद्या परिषद के सदस्यों की शोभा यात्रा के साथ हुआ। कुलपति प्रो केपी सिंह ने उपाधि हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को दीक्षोपदेश देकर प्रतिज्ञा कराई। इसके बाद डिजिलॉकर के माध्यम से 106031 उपाधियां दी गईं।

ऑनलाइन माध्यम से समारोह से जुड़ीं राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद प्रेरणा स्थल, कृषि संकाय भवन का लोकार्पण किया। समारोह में स्नातक और परास्तनाक के 82 गोल्ड मेडलिस्ट को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार डॉ. राकेश कुमार रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। अति विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शाहजहांपुर एसएस विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीबी सिंह मौजूद रहे। गोल्ड मेडल पाकर स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे।

मौसम ने डाल दी खलल

दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय कैंपस को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। लेकिन बरेली में सुबह से रुक-रुक का बारिश का दौर जारी है। समारोह में राज्यपाल को पहुंचा था। खराब मौसम के कारण वह नहीं आ सकीं। आखिर में जनभवन से वह ऑनलाइन समारोह में शामिल हुईं तो कार्यक्रम आगे बढ़ा।

यह भी पढ़ें:- एमजेपीआरयू के दीक्षांत समारोह का मंच सजा, बारिश के चलते अभी नहीं पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Shahjahanpur News : 12 साल की दलित किशोरी से गन्ने के खेत में गैंगरेप, 3 आरोपी भेजे गए बाल सुधार गृह
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले के तिलहर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 साल की एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ पांच किशोरों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश कर बाल किशोर सुधार गृह भेज दिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की सटीक आयु जानने के लिए उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

गन्ने के खेत में ले जाकर की दरिंदगी
सीओ तिलहर विद्युत सक्सेना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम 12 वर्षीय बच्ची स्कूल के ग्राउंड में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि वहीं खेल रहे पांच नाबालिग लड़के बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोस के गन्ने के खेत में ले गए। खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान जब खेत के मालिक की नजर उन बच्चों पर पड़ी, तो डर के मारे सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

परिजनों की शिकायत पर देर रात दर्ज हुई FIR
डरी-सहमी पीड़िता जब अपने घर पहुंची, तो उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ तिलहर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

बाल मित्र कक्ष में रखे गए आरोपी, 3 भेजे गए सुधार गृह
सीओ विद्युत सक्सेना ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 1 अगस्त की रात करीब 23:10 बजे आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में संलिप्त तीन बाल अपचारियों को चिन्हित कर विधिक प्रावधानों के अनुरूप थाने के 'बाल मित्र कक्ष' में रखा गया। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप उनके साथ व्यवहार सुनिश्चित किया। आवश्यक विवेचनात्मक और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहांपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बाकी के दो आरोपियों की आयु के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उम्र का ठीक अनुमान लगने के बाद उनके खिलाफ भी विधिक रूप से आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Budaun News : कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भयंकर आग, लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों यात्रियों की जान

120 साल पहले यूपी के गन्ने ने बचाई थी जावा की चीनी इंडस्ट्री, शाहजहांपुर की ‘चुन्नी’ बनी थी संकट का हल
शाहजहांपुरः यह कहानी एक गन्ने की है, जो यूपी के शाहजहांपुर में बोया जाता था। प्रजाति का नाम चुन्नी थी। यह बात लगभग 120 साल पुरानी है, तब जावा द्वीप पर चीनी उद्योग पर आए संकट को चुन्नी प्रजाति के गन्ने ने टाला था। यह चुन्नी प्रजाति का गन्ना यूपी के शाहजहांपुर से जावा ले जाया गया था। जिसे शाहजहांपुर की रोजा चीनी मिल से डच शुगरकेन एक्सपर्ट कोबस जावा ले गए थे।

जावा में चुन्नी प्रजाति के गन्ने को विकसित किया और वहां उसका नाम ब्लैक चेरीबोन रखा गया, टेक्नीकल।
बाद में ब्लैक चेरीबोन को भारत लाया गया, तब इसका नाम कोम्यबटूर 213 रखा गया, यह प्रजाति भारत में बेहद लोकप्रिय हुई।  दरअसल जावा दीप में गन्ने की बड़े स्तर पर खेती होती थी। बात 1880-90 के बीच की है, तब जावा में गन्ने में सेरेह नाम की बीमारी का बड़े स्तर पर प्रकोप हो गया था। सेरेह बीमारी से जावा के चीनी उद्योग पर संकट आ गया। इस संकट को टालने के लिए डज शुगरकेन एक्सपर्ट कोबस ने तमाम जानकारी की। उन्होंने यूपी के शाहजहांपुर में सर्वाधिक बोए जाने वाले देसी चुन्नी प्रजाति के गन्ने का अध्ययन किया, जो तमाम गुणों से परिपूर्ण था। कोबस शाहजहांपुर आए। उन्होंने उस वक्त के रोजा चीनी मिल के अफसरों से बातचीत की। कोबस रोजा चीनी मिल के अफसरों द्वारा उपलब्ध कराए गए चुन्नी प्रजाति के गन्ने को 1896 में जावा लेकर गए।

जावा में गन्ना वैज्ञानिकों ने एक साल तक चुन्नी को सेरेह नाम की बीमारीरोधी के तौर पर विकसित किया। यहां चुन्नी प्रजाति को विकसित कर पीओजे 213 टेक्नीकल नाम और आमतौर पर ब्लैक चेरीबोन नाम दिया गया। यह विकसित ब्लैक चेरीबोन प्रजाति का गन्ना ही जावा के चीनी उद्योग पर आए संकट को टाल ले गया। जावा की शुगर इंडस्ट्री सरसब्ज हुई। शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद के प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने बताया कि चुन्नी प्रजाति के गन्ने के जावा तक के सफर पर गन्ना शोध परिषद के प्रजनन अनुभाग के वीके श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, बीएल शर्मा ने एक शोध पत्र तैयार किया था, जिसका प्रकाशन भी संस्थान की पुस्तकों में किया गया।

1918 तक भारत में यह गन्ना प्रजातियां बोई जाती थीं

-    भारतीय गन्ने : चुन्नी, हेमजा, पथरी, काठा, सरेठा, लालड़ी, धौल, मुगों, मटना, नारगोरी, रिओरा, सर्बती, बाराऊख आदि गन्ने गुड़, राब व खांडसाीह के लिए उगाई जाती थी।
-    चीनी गन्ने : उबा, कंसार, खाकेई आदि गुड़, राब व खांडसारी के लिए बोई जाती थी।
-    नोबल केंस यानी मोटे गन्ने : पौंडा किस्मों के गन्ने अधिकांश चूसने के लिए उगाए जाते थे।

चीनी उद्योग

-    यूपी में 1918 तक चुन्नी, हेमजा, पथरी, काठा, सरेठा, लालड़ी गन्ने की प्रजाति बोई जाती थी।
-    1880-1890 की अवधि में जावा में गन्ने में सेरेह नाम की भयानक बीमारी लग गई थी।
-    जावा का चीनी उद्योग को बचाने का संकट था, तब यूपी से चुन्नी गन्ना जावा भेजा गया।
-    डच शुगरकेन एक्सपर्ट कोबस शाहजहांपुर में बोए जाने वाले चुन्नी प्रजाति के गन्ने को जावा ले गए।
-    जावा में 1897 में चुन्नी प्रजाति के गन्ने ब्लैक चेरीबोन नाम से विकसित किया गया था।
-    चुन्नी से विकसिक ब्लैक चेरीबोन प्रजाति का गन्ना सेरेह बीमारी के प्रति रोधी साबित हुआ।
-    चुन्नी से ब्लैक चेरीबोन नाम से विकसित गन्ना प्रजाति ने जावा की चीनी उद्योग को बचाया था।

विवेक सेंगर, वरिष्ठ पत्रकार

यह भीप पढ़ेंः दार्जिलिंग: बादलों की फुहार, टॉय ट्रेन की छुक-छुक और गोरखालैंड की पुरानी आस, हर मोड़ पर अलग कहानी

Shahjahanpur News : 12 साल की मासूम से 5 नाबालिग लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गन्ने के खेत में ले जाकर की दरिंदगी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले के तिलहर क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही पांच किशोरों (नाबालिग लड़कों) ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर तिलहर कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी किशोरों को अपनी निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्कूल परिसर में खेल रही थी मासूम
जानकारी के अनुसार, तिलहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार को अपने बीमार भाई को देखने के लिए मायके गई हुई थी। घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। शुक्रवार शाम को बच्ची घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राइमरी स्कूल के कैंपस में अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच नाबालिग लड़के वहां पहुंचे और मासूम को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गए। वहां ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

खेत मालिक ने सुनी चीखें तो भागे आरोपी
खेत में दरिंदगी का शिकार हो रही मासूम मदद के लिए चीख-पुकार करने लगी। गनीमत रही कि उसी वक्त खेत का मालिक वहां से गुजर रहा था। बच्ची की चीख सुनकर खेत मालिक फौरन गन्ने के खेत के अंदर घुसा। उसे आता देख पांचों आरोपी किशोर मौके से भाग निकले। इसके बाद खेत मालिक ने तुरंत बच्ची के परिवार वालों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन बदहवास हालत में खेत पर पहुंचे, जहां डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए उनके सामने आपबीती सुनाई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, बच्ची का हुआ मेडिकल
घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों नाबालिग लड़कों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को अपनी निगरानी (हिरासत) में ले लिया है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : चाइनीज मांझे से फिर बहा खून, महादेव पुल पर वैभव का गला कटने के बाद अब विद्युतर्की घायल

Shahjahanpur Crime News: गौतम को बुलाकर ले गया समीर और चाकू से गोदमकर मार डाला! ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा हत्यारोपी
शाहजहांपुर, अमृत विचार : शाहजहांपुर में 20 साल के गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलवरों ने उनके सिर, कंधे और चेहरे पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। चीख-पुकार के बीच हत्यारोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उधर, आरोपी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अकेले ही हत्या करने का दावा कर रहा है। इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटनाक्रम कांट थाना क्षेत्र के कमलैनपुर गांव का है। गौतम मौर्य साइकिल मिस्त्री हैं। जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास उनकी दुकान है। दिलावपुर चौराहे के पास गौतम का खेत है। दुकान बंद करने के बाद वह अक्सर अपनी फसल देखने जाया करते थे। आरोप है कि शुक्रवार को चार युवक गौतम मौर्य को चौराहे से गौतम मौर्य को लेकर गए।

रात करीब 10 बजे के आसपास का वक्त है। गौतम मौर्य पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गौतम के सिर, कंधे और गले में कई गहरे घाव मिले हैं। झड़प में आरोपी भी घायल हुआ है। चीख-पुकार के बीच ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। गौतम मौर्य खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़प रहा था। वहीं, हमलावर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और घेराबंदी करके पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, घायल गौतम को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही गौतम ने दम तोड़ दिया।

शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य हिरासत में लिए गए हैं। घटना की जांच के लिए एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित करके जांच शुरू कर दी गई है।

मैंने अकेले ही की हत्या

गौतम मौर्य के हत्यारोपी समीर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह दावा कर रहा है कि उसने अकेले ही गौतम की हत्या की है। समीर सैलून चलाता है। हत्या करके बाइक से भागने के दौरान उसे पकड़ा गया था। उधर घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है।

आधा किलोमीटर की दूरी पर घर

समीर और गौतम एक ही क्षेत्र के हैं। उनके घरों की दूरी कोई आधा किलोमीटर है। गौतम अपने माता-पिता की इकलौते पुत्र थे। परिवार का आरोप है कि शनिवार समीर ने गौतम को कॉल करके बुलाया था। उसने पहले से ही हत्या की प्लानिंक कर रखी थी और इसी के तहत गौतम को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ेंः Shravasti News: सरयू नहर से 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, दो दिन पहले लापता हुई थी

यह भी पढ़ेंः Sultanpur News: पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को चाकू से किया घायल; ससुराल में मचा हड़कंप

Shahjahanpur News : सावन के पहले दिन जय शिव शंकर के उदघोष गूंजे शिवालय-मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सावन माह के पहले दिन गुरुवार को जिलेभर के शिवालय भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया और बम-बम भोले, हर-हर महादेव तथा ॐ नमः शिवाय के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

कलान क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पटना देवकली मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए भोलेनाथ के दर्शन किए। वहीं कांट क्षेत्र के भैंसटाकलां शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। महानगर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और कतार व्यवस्था संभाली, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात रही। सावन का पहला दिन होने के कारण शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अनेक श्रद्धालु व्रत रखकर नंगे पांव मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन जिले के शिवालयों में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे सावन की आध्यात्मिक शुरुआत बेहद उल्लासपूर्ण रही।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : यूपी में जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कसरत, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने बरेली-मुरादाबाद मंडल की परखी तैयारियां

UP Transport Update: दिसंबर से बदलेगी यूपी के शहरों की सवारी, 18 शहरों में दौड़ेंगी 1225 AC इलेक्ट्रिक बसें, लखनऊ को सबसे बड़ा तोहफा
लखनऊ। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी बड़े शहर में सफर करते हैं, तो आने वाले महीनों में आपकी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होने वाली है। प्रदेश सरकार शहरी परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। दिसंबर से 18 नगर निगम क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से 1225 नई वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। सबसे बड़ी सौगात राजधानी लखनऊ को मिलेगी, जहां 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

शहरों की बदलेगी तस्वीर, सफर होगा स्मार्ट

उत्तर प्रदेश के शहरों में लंबे समय से सिटी बसों की कमी महसूस की जा रही है। मौजूदा समय में जहां प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को 6,000 से अधिक बसों की जरूरत है, वहीं केवल 740 बसें ही संचालन में हैं। इसी अंतर को कम करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाने जा रही है।

नगर विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों की आपूर्ति इसी वर्ष शुरू होने की संभावना है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग शहरों में उतारा जाएगा।

GCC मॉडल से होगा संचालन

इस बार बसों का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) मॉडल पर किया जाएगा। इससे पहले अपनाए गए नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (NCC) मॉडल में निजी कंपनियों की सीमित रुचि के कारण टेंडर प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी थी।

नई व्यवस्था के तहत बस और चालक की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी, जबकि परिचालक (कंडक्टर) संबंधित सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी उपलब्ध कराएगी। सरकार प्रति बस 35 से 40 लाख रुपये तक का अनुदान देगी और ऑपरेटर को प्रति किलोमीटर के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

इन 18 शहरों में चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

नई एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन निम्न नगर निगम क्षेत्रों में किया जाएगा—

- लखनऊ
- आगरा
- अलीगढ़
- अयोध्या
- बरेली
- फिरोजाबाद
- नोएडा
- गाजियाबाद
- गोरखपुर
- झांसी
- कानपुर
- मथुरा-वृंदावन
- मेरठ
- मुरादाबाद
- प्रयागराज
- शाहजहांपुर
- सहारनपुर
- वाराणसी

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी-

वातानुकूलित और आरामदायक सफर

प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन

ट्रैफिक दबाव में कमी

समयबद्ध और बेहतर बस सेवा

शहरों में आधुनिक परिवहन नेटवर्क को बढ़ावा

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के मानकों के अनुसार, प्रति एक लाख आबादी पर 30 सिटी बसें उपलब्ध होनी चाहिए। ऐसे में यह योजना उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और शहरों में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Alert: यूपी में बारिश का कहर जारी, उफान पर नदियां, कई जिले बाढ़ की चपेट में, बलिया में बहा स्कूल

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

Shahjahanpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले के सामने काले कपड़े लहराए, लगे 'वापस जाओ' के नारे; 8 पर केस
शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले के सामने कथित तौर पर काले कपड़े लहराने और 'वापस जाओ' के नारे लगाने के मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।

काफिले के सामने लगाए 'वापस जाओ' के नारे

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अनुसार, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को शाहजहांपुर जिले की कलान तहसील के मीरजापुर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जलालाबाद थाना क्षेत्र के रौली बोली गांव के पास सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन लोगों ने कथित रूप से काले कपड़े लहराए और 'वापस जाओ' के नारे लगाए।

चार नामजद, चार अज्ञात पर एफआईआर

इस घटना के संबंध में बुधवार देर रात पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की मदद से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का कथित वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में काफिला आते ही कुछ युवक सड़क पर उतरकर काले कपड़े लहराते और 'उपमुख्यमंत्री वापस जाओ' के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ युवक लाल टोपी पहने भी नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shahjahanpur News : मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु नर्सों से सरेआम मारपीट और अभद्रता, कार में खींचने का प्रयास, 20 पर FIR
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु नर्सों के साथ जमकर मारपीट, अभद्रता और तोड़फोड़ की गई। मनबढ़ तीमारदारों ने न सिर्फ नर्सों को पीटा, बल्कि एक नर्स को जबरन कार में खींचने का भी प्रयास किया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी सौरभ दीक्षित ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में मरीज लता सिंह भर्ती थीं। इसी दौरान मरीज के परिजनों को शक हुआ कि एक प्रशिक्षु नर्स उनका वीडियो बना रही है। इसी मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों ने प्रशिक्षु नर्स के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आईं अन्य नर्सों के साथ भी हाथापाई की गई।

बाहर से बुलाए गए गुंडे, की गई अश्लील हरकतें
आरोप है कि विवाद के बाद मरीज के परिजनों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने:
डायलिसिस यूनिट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
नर्सों को केबिन से बाहर निकालकर पीटा।
एक प्रशिक्षु नर्स को जबरन कार में बैठाकर ले जाने (अपहरण) का प्रयास किया।
शिकायत में यह भी आरोप है कि महिला नर्सों के साथ अशोभनीय हरकत की गई और उन्हें गलत तरीके से छुआ गया।

भाजपा विधायक से जुड़ रहे तार, मेयर से मिलीं पीड़ित नर्सें
घटना के बाद से दहशत में आईं पीड़ित प्रशिक्षु नर्सें रविवार शाम शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा से मिलीं और सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जान को खतरा है और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी बीच एक पीड़ित नर्स का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हमलावरों को ददरौल क्षेत्र के एक भाजपा विधायक का करीबी बता रही है। हालांकि, ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने इस पूरे मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने नामजद आरोपी अभय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 324(4) और 74 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।