शाहजहाँपुर - Amrit Vichar

अफसर हो तो ऐसा: कलेक्ट्रेट पहुंचा 13 साल का बीमार अनाथ, शाहजहांपुर में मसीहा बने एडीएम वित्त अरविंद कुमार
शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब मदद की आस लेकर कुछ लोग अनाथ और गरीब 13 वर्षीय बालक को लेकर गंभीर अवस्था में ऑटो रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे। उसके एक पैर में गहरा जख्म था, जो समय पर उपचार न मिलने के कारण लगातार घाव बढ़ता जा रहा था। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मानवता का परिचय देते हुय गम्भीर रूप से घायल बालक की निजी अस्पताल में उपचार की व्यवस्था कराई।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि किसी शासकीय कार्य से अपनी गाड़ी से बाहर जा रहे थे। उनकी नजर ऑटो रिक्शा में बैठे घायल बालक पर पड़ी। बच्चे की हालत देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और उसके पास पहुंचकर हालचाल जाना।

बातचीत में पता चला कि राहुल के माता-पिता नहीं हैं और उसका पालन-पोषण करने वाले संरक्षक आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। संसाधनों के अभाव में वे बच्चे का समुचित उपचार नहीं करा पा रहे थे। जिसके कारण उसके पैर का घाव लगातार गंभीर होता जा रहा था। बच्चे की पीड़ा और उसके परिजनों की बेबसी को देखकर एडीएम वित्त भावुक होकर तत्काल निजी अस्पताल के डॉक्टर से मोबाइल पर बात करके बालक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी बात कर बच्चे के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त ने आश्वस्त किया कि राहुल के उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बच्चे की हालत और गरीबी को देखते हुए मानवीय संवेदना में बच्चे के साथ आई महिला को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की ताकि प्रारंभिक उपचार और अन्य आवश्यक जरूरतों में कोई बाधा न आए। एडीएम वित्त एवं राजस्व की इस संवेदनशील पहल की प्रत्यक्षदर्शी लोग सराहना कर रहे है। एक ओर जहां प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, वहीं ऐसे अवसर यह साबित करते हैं कि संवेदनशीलता और मानवता ही प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत है। राहुल के लिए यह मदद केवल इलाज की व्यवस्था नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया गया महत्वपूर्ण मानवीय कदम है।

यह भी पढ़ेंः UP Board का सख्त कदम: 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, फर्जी और निष्क्रिय संस्थानों पर बड़ा प्रहार

शाहजहांपुर में पकड़ा गया फर्जी ब्रिगेडियर, ठाट-बाट के साथ वर्दी में पहुंचा शहीद संग्राहलय
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर शहीद संग्रहालय में ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर पहुंचे एक फर्जी अफसर को पूर्व सैन्यकर्मियों ने पलभर में ताड़ लिया। चाल-ढाल और हाव-भाव से शक गहराया तो पूर्व सैन्यकर्मियों ने उससे बातचीत शुरू की। कुछ देर में ही फर्जीवाड़े की कलई खुल गई और सेना ने युवक को हिरासत में ले लिया। अब बरेली से एक इंटेलीजेंस टीम शाहजहांपुर पहुंच रही है जो फर्जी ब्रिगेडियर से पूछताछ करेगी।

फर्जी ब्रिगेडियर बनकर शहीद संग्रहालय पहुंचने वाले युवक की पहचान आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। आर्यन रोजा थाना क्षेत्र की दुर्गा एन्क्लेव का रहने वाला है। फिलहाल अभी सेना की कस्टडी में है और पूछताछ चल रही है। आर्यन वर्मा बड़े ही ठाट-बाट के साथ ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर पहुंचा था। गाड़ी पर भी सेना का स्टीकर लगा रखा था। शुरुआती पूछताछ के आधार पर जो जानकारी सामने आई है-उसके मुताबिक आर्यन दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

मां का सपना था-बेटा आर्मी में अफसर बने
पूछताछ में उसने बताया कि, उसकी मां का ख्वाब था कि मेरा बेटा आर्मी में भर्ती हो जाए। मां को खुश करने के लिए ही वह वर्दी पहन लेता है। हालांकि उसकी इस थ्योरी पर फिलहाल किसी को कोई विश्वास नहीं है। सेना उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है। इंटेलीजेंस की टीम भी शाहजहांपुर पहुंचकर आगे की पड़ताल करेगी। क्या उसने सिर्फ भौकाल काटने के लिए ही ब्रिगेडियर की वर्दी पहनी थी या इरादा कुछ और था? क्या इससे पहले भी वह सैन्य संस्थाओं में वर्दी पहनकर पहुंचता रहा है? हर पहलू पर जांच होगी।

हैरान रह गए लोग
ब्रिगेडियर की वर्दी में जैसे ही आर्यन वर्मा शहीद संग्रहालय पहुंचा। पलभर के लिए सब यही सोचने लगे कि ये सेना के अधिकारी हैं। लेकिन अगले ही क्षण उसकी हकीकत खुलकर सामने आ गई। आर्यन ने अपना असली रूप नहीं छिपा सका और पूर्व सैनिकों ने उसकी चाल-ढाल और बातचीत के अंदाज से फर्जीवाड़ा पकड़ लिया।

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दुष्कर्म के आरोपी के हाफ एनकाउंटर पर बवाल, भड़के ग्रामीणों ने चांदपुर पुलिस चौकी घेरी-पथराव
अमृत विचार : शाहजहांपुर में दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू शर्मा को एनकाउंटर में गिरफ्तार करने पर भारी बवाल मच गया। ग्रामीणों ने फर्जी मुठभेड़ का आारेप लगाकर खुटार थाने की चांदपुर पुलिस चौकी घेर ली। सवाल पूछा कि, "जब गुड्डू को पकड़कर एक दिन पहले ही पुलिस के हवाले कर दिया गया था, तो फिर एनकाउंटर क्यों किया?" चांदपुर पुलिस चौकी की घेराबंदी कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। हालात बिगड़ गए। ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के मुताबिक, भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

घटनाक्रम खुटार क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार दोपहर एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू को पुलिस ने उसी रात हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन गुरुवार को इस घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। गुड्डू के एनकाउंटर से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ चांदपुर पुलिस चौकी पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया।

आक्रोशित भीड़ यहां तांडव पर उतर आई। चांदपुर चौराहे पर रस्सियां बांधकर जाम कर दिया गया। सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लगने लगा। उधर, भीड़ फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाकर नारेबाजी करती रही। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। आरोपी गुड्डू के परिजन और  ग्रामीण एनकाउंटर की जांच की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब गुड्डू को शाम 5 बजे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था तो रात 11 बजे खुटार मैलानी रोड प्रसादपुर मोड़ के पास फर्जी एनकाउंटर कर गोली क्यों मारी गई? जिस पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार शांत रहे।

पुलिस पर पथराव, लाठियां चलीं

धरना-प्रदर्शन कर रही भीड़ पर आरोप है कि उसने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने यहां लाठियां भांजी। हालात बिगड़ गए। अफरातफरी का माहौल हो गया। उधर, स्थितियों को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। चांदपुर पुलिस चौकी छावनी में बदल गई।

प्रधान को छुड़ा ले गईं महिलाएं

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के एक्शन के दौरान कुछ राहगीर भी इसका शिकार हो गए। आरोप है कि कुछ राहगीरों के साथ मारपीट की गई। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने ग्राम प्रधान को पकड़ लिया था, लेकिन महिलाएं उन्हें छुड़ा ले गईं। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच हाथापाई की बातें भी सामने आ रही हैं।

पुलिस ने हल्का बल किया प्रयोगः एसपी देहात

एसपी ग्रामीण भंवर दीक्षा ने बताया कि खुटार पुलिस ने गुड्डू शर्मा नामक व्यक्ति को एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। ग्राम प्रधान अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस चौकी चांदपुर पर आए और नारेबाजी करते हुए चौकी का घेराव करने लगे। भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया था। प्रधान आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन, कृष्णा एकेडमी के अध्यक्ष को थाने ले गयी पुलिस
अमृत विचार : शाहजहांपुर में पेपर लीक के मुद्दे पर अनुमति लिए बिना प्रदर्शन करना भारी भड़ गया। पुलिस ने प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले कृष्णा एकेडमी शिक्षा समिति के अध्यक्ष परविंदर कृष्ण और उनके साथी वैभव को हिरासत में लिया है। थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

शाहजहांपुर में निषेधाज्ञा लागू है। इस बीच कृष्णा एकेडमी शिक्षा समिति के अध्यक्ष परविंदर कृष्ण ने पेपर लीक और कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। हथौड़ा से शुरू होकर ये विरोध मार्च खिरनीबाग चौराहा पहुंचा। आक्रोशित युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। यहां से प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े। इस बीस पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन वे अड़ गए।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए और डीएम को बुलाने की जिद पकड़ ली। हालात को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

आखिर में अधिकारियों ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत किया। विरोध मार्च खत्म होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच की, तो पता चला कि ये प्रदर्शन बिना अनुमति लिए किया गया था।

आधीरात  एकेडमी पर पहुंची पुलिस

इसी क्रम में पुलिस रात को रोजा स्थित कृष्णा एकेडमी शिक्षा समिति के कार्यालय पर पहुंची। बताते हैं कि इस दौरान यहां कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने कृष्णा एकेडमी के अध्यक्ष से प्रदर्शन के संबंध में पूछताछ के लिए थाने चलने को कहा। उनके इनकार करने पर यहां गहमागहमी की स्थित बन गई।

करीब डेढ़ घंटे तक यहां नाटकीय घटनाक्रम चलता रहा। इसके बाद पुलिस परविंदर कृष्ण और उनके साथ वैभव को रोजा थाने ले गई। बताते हैं कि यहां उनसे प्रदर्शन के संबंध में पूछताछ की गई।

रोजा थाना प्रभारी उमेश मिश्रा के मुताबिक, अनुमति लिए बगैर विरोध मार्च निकाला गया था। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Bareilly News : रोडवेज बस चालक की मौत पर अफसरों की अनदेखी से भड़के साथी , 8 घंटे तक 392 बसों का चक्का जाम रखा
अमृत विचार, बरेली : शाहजहांपुर में टैंकर-रोडवेज बस की टक्कर में रोहिलखंड डिपो के संविदा चालक की मौत से गुस्साए रोडवेज कर्मी गुरुवार को बरेली में सड़कों पर आ गए। हादसे के बाद अफसरों के फोन न उठने का आरोप लगाते हुए ड्राईवर और कंडक्टरों ने बरेली में बसों का संचालन ठप कर दिया। सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक कई बसें जहां की तहां खड़ी नजर आईं और यात्री परेशान रहे।

कर्मचारियों के इस प्रदर्शन से करीब 390 बसें रोडवेज बसें के पहियो ठिठके रहे। बसों का संचालन ठहरने से यात्री बेहाल हो गए। रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। घंटों के विरोध-प्रदर्शन के बीच अधिकारी, कर्मचारियों को मनाने में जुटे रहे। आखिर में पीड़ित परिवार को 70 हजार की आर्थिक मदद दिए जाने पर बसों का संचालन बहाल हुआ। तब जाकर रोडवेज के अधिकारी और यात्रियों को राहत मिली।

हाफिजगंज क्षेत्र के गांव गांव बीसी रम्पुरा निवासी प्रमोद रोडवेज में एक साल से संविदा चालक थे। वह रोहिलखंड डिपो की बस लेकर बुधवार शाम वह बरेली से लखनऊ रवाना हुए थे। राजधानी से सवारियां लेकर लौटते में तिलहर के पास बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

आधीरात को बेखबर अधिकारी

ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हो गया। बस चालक प्रमोद गंभीर घायल हो गए। आरोप है कि परिचालक व यात्री 108 एंबुलेंस को फोन करते रहे मगर गाड़ी नहीं पहुंची। घायल चालक को दूसरी बस से सीएचसी तिलहर ले जाया गया मगर जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।रोडवेज के चालक-परिचालकों का आरोप है किसी उच्चाधिकारियों का फोन नहीं उठा।

तुरंत इलाज मिलता तो प्रमोद की जान बच सकती थी। साथी की मौत की खबर बरेली पहुंची तो गुस्साए कर्मचारियों ने सैटेलाइट व पुराने बस अड्डे पर बसें जहां-तहां खड़ी कर हड़ताल कर दी। बरेली व रोहिलखंड डिपो सभी बसें खड़ी रहीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार : शाजहांपुर में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार
शाजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक्शन जारी है। इटावा में रिश्वत लेते डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव की गिरफ्तारी के बाद अब गुरुवार को शाहजहांपुर में एक सिपाही रिश्वत लेते पकड़ा गया है। एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी सिपाही विवेक कुमार को 35 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विवेक कुमार, शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मूलरूप से बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर धूसरी गांव के रहने वाले हैं। गुरुवार को एंटी करप्शन की टीम ने जैतीपुर थाने के होमगार्ड रूम में दबिश दी, जहां विवेक कुमार रिश्वत लेते पकड़े गए।

जांच के नाम पर घूस
बरेली निवासी सुधांशु कुमार शर्मा पर एक केस दर्ज है। इसकी विवेचना चल रही है। सिपाही विवेक कुमार ने विवेचक के नाम पर सुधांशु कुमार शर्मा से 35 हजार रुपये की घूस मांगी। सुधांशु शर्मा ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में कर दी। एंटी करप्शन ने शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद आरोपी सिपाही को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्यालय ने शिकायतकर्ता सुधांशु कुमार शर्मा को रिश्वत के रुपये लेकर थाने भेजा और इसके बाद वहां दबिश देकर आरोपी सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सिपाही के खिलाफ एफआईआर
रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन में ये कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने जोर देकर कहा कि शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई चल रही है। अगर कोई सरकारी कर्मचारी-अधिकारी रिश्वत की मांग करता है तो एंटी करप्शन टीम को इसकी सूचना दें।

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, 24 मुकदमों वाले शातिर जुड़वां भाई गिरफ्तार; कांस्टेबल जख्मी
शाहजहांपुर। लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल दो जुड़वां भाई शाहजहांपुर जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सिंधौली और पुवायां थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके कुंडल और आभूषण छीन लिए गए हैं।

महिलाओं से कुंडल-आभूषण छीनने वाले जुड़वां भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर

घटनाओं के बाद, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। एसपी ने कहा कि उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार रात रिंग रोड पर जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को देखा, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।

इस दौरान जब उनकी मोटरसाइकिल गिर गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी, जिससे कांस्टेबल सुनील (27) घायल हो गए। दीक्षित ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। आरोपियों की पहचान पीलीभीत के जुड़वां भाई राम और श्याम (25) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दावा किया कि दोनों भाइयों ने शाहजहांपुर में लूटपाट के कई मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है और उनके पास से कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं। घायल सिपाही और दोनों आरोपियों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें  :

सांसद बृज लाल का प्रहार, बोले- मोदी की आंधी में परिवारवादी पार्टियां खत्म, यूपी में योगी का इकबाल बुलंद, अखिलेश की PDA परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी

भीषण गर्मी में गन्ने की फसल पर मंडराया 'आर्मीवर्म' का संकट, वैज्ञानिकों ने किसानों से किया ये आगाह
शाहजहांपुर, अमृत विचार : यूपी के 47 जिलों की गन्ना फसल पर सैनिक कीट का प्रकोप देखने को मिलने लगा है। अधिक तापमान में पनप रहे सैनिक कीट का असर गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण के दौरान अभी पूर्वी, मध्य और पश्चिम के 12 जिलों में देखने को मिला है। वैज्ञानिकों ने किसानों को आगाह किया है कि सैनिक कीट की रोकथाम के लिए कीटनाशकों का प्रयोग करें।

गन्ना शोध परिषद के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. संजीव पाठक ने बताया कि सैनिक कीट को आर्मीवर्म भी कहते हैं। सैनिक कीट सूड़ी अवस्था में गन्ने की पत्तियों को खाकर हानि पहुंचाती है। मादा सैनिक कीट गन्ने की पत्तियों के पत्र कंचुक में एक समूह में अंडे देती हैं। इन अंड समूहों से 4-5 दिन बाद छोटी-छोटी सूड़ियां निकलकर शाम के समय सैनिकों की भांति समूह में गन्ना फसल की पत्तियों को खाती हैं। सूड़ियों के शरीर के मध्य दोनों ओर लंबाई में चार धारियां पाई जाती हैं। दिन के समय सूड़ियां जमीन के अंदर सूखी पत्तियों, पत्तियों के पत्रकंचुकों एवं गोंफ में छिपी रहती हैं। वर्ष में इसकी दो पीढ़ियां पाई जाती हैं। पेड़ी फसल में इस कीट का प्रकोप अधिक होता है तथा वर्तमान में इस कीट का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं।

गन्ने में सैनिक कीट एक अत्यधिक नुकसानदायक कुतर कर खाने वाला कीट है। यह झुंड में हमला करता है और गन्ने की पत्तियों को तेजी से चट कर जाता है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बुरी तरह प्रभावित होते हैं। छोटी सूड़ियां पत्तियों के हरे भाग को खुरचकर खाती हैं, जबकि बड़ी सूडि़यां पत्तियों को किनारों से अंदर की ओर कुतरकर छलनी कर देती हैं। पेड़ी वाली फसल में इनका प्रकोप अधिक देखा जाता है। यह वर्षा ऋतु और नमी वाले मौसम में इनका प्रकोप सितंबर-अक्टूबर के दौरान अधिक होता है।

पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर में पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह से ही सभी केंद्रों पर पुलिस बल अलर्ट रहा। पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सख्त चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। मोबाइल फोन या दूसरा गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं थी। एडीएम रजनीश मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

32 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत
बता दें कि शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती के 5424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली महज 4433 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।  पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई। दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे तक परीक्षा की जानी है। 8, 9 व 10 जून तक आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में जिले में 32 हजार के आसपास अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हुजूम
पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों का हुजूम रेलवे स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्टेशन पर रेलवे ने पुख्ता इंतजाम का दावा किया। आरपीएफ व जीआरपी प्लेटफार्म पर अलर्ट नजर आई। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जनरल टिकट की बिक्री के लिए तीन काउंटर खोले गए थे।

UP News: लोको पायलट पर पत्थरबाजी...रोजा स्टेशन पर भड़के रेलकर्मियों ने वेंडरों को पीटा, अफरा-तफरी से सहमे यात्री
रोजा, संवाददाता। रोजा रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम को रेल कर्मियों ने हंगामा कर दिया। जनता एक्सप्रेस में ब्रेक वान में बैठे एक वेंडर को नीचे उतार कर उसी मारपीट भी की। यही नहीं अन्य डिब्बों में से भी वेंडरों को उतार उन्हें दौड़ाया।

लोको पायलट पर किया था हमला
बता दे रविवार को आलमनगर स्टेशन पर ब्रेक वान में बैठे वेंडर से लोको पायलट की मारपीट हो गई। बताते है वेंडर ने लोको पायलट पर पत्थर से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद रेल कर्मियों में आक्रोश आ गया। जिसके चलते जनता एक्सप्रेस के रोजा स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकर्ता सहित कई रेलकर्मी स्टेशन पर पहुंच गए। दुसरी तरफ आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस फोर्स भी स्टेशन पर तैनात रही।

जहां भी मिला वेंडर ट्रेन से उतारा
लगभग नौ बाजकर 22 मिनट पर जैसे ही ट्रेन रोजा स्टेशन पर पहुंची रेल कर्मियों ने फौरन ही ब्रेक वान खुलवाया। उसमें अंदर घुस गए। बताते है एक वेंडर उसमें मिल गया। कुछ लोगो ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वाह उतार भाग गया। रेलकर्मी यही पर नहीं रुके उन्होंने अन्य डिब्बों में जाकर वेंडरों को खोजना शुरू कर दिया। जहां पर भी वेंडर मिला उससे डिब्बे से नीचे उतार दिया।

ट्रेन में बैठे यात्री भी सहम गए
नीचे खड़ी भीड़ ने वेंडरों को पकड़ उस हाथ साफ करना शुरू कर दिया। वही आरपीएफ और जीआरपी ने जैसे तैसे रेल कर्मियों के चंगुल से वेंडरों छुटा पाया। इसी बीच करीब दस मिनट तक स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन के अंदर बैठे यात्री बाहर का दृश्य देखकर सहम गए। उनको नहीं पता कि क्या हुआ। हार कोई अपने आप को बचाने की स्थिति में नजर आया।

=आरपीएफ और जीआरपी भी नहीं रोकपाई हंगामा।
ट्रेन के आने से पहले ही आरपीएफ और जीआरपी को हंगामा होने की सूचना मिल गई थी। ट्रेन के आने से पहले ही दोनों पुलिस फोर्स स्टेशन पर पहुंच गई थी। लेकिन ट्रेन आने के बाद हंगामे को नहीं रोक पाई। आखिर में जान पुलिस ने सख्ती दिखाई तो रेलकर्मी वापस हो गए। वही इस दौरान पुलिस फोर्स और रेलकर्मियों के बीच गहमा गहमी हुई।

हज यात्रा 2027 का काउंटडाउन शुरू: कमेटी ने जारी किया नया सर्कुलर, आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी डाक्यूमेंट्स
शाहजहांपुर, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज-2027 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने सर्कुलर जारी कर इच्छुक हज यात्रियों को आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने हज समिति के सचिव मोहम्मद तारिक के पत्र के हवाले से बताया कि हज यात्रा के लिए केवल मशीन रीडेबल पासपोर्ट ही मान्य होगा, जबकि हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हज समिति ने हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होना अनिवार्य बताया है। साथ ही नया पासपोर्ट बनवाते समय यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि पासपोर्ट में सरनेम अथवा लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ा जाए।

उन्होंने सभी संभावित हज यात्रियों से अपील की है कि जिनके पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट उपलब्ध नहीं है, वे तत्काल पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर नया पासपोर्ट बनवा लें, ताकि हज-2027 की घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। वर्ष 2026 में जिले के 72 लोगों ने हज यात्रा की। जबकि 2025 में 102 लोगों ने हज का फर्ज पूरा किया था।

तीन प्रशिक्षण केंद्र

जिले से हज यात्रा पर जाने वालों को नूरी मरकज तारीन, नूरूल हुदा बिजलीपुरा और मदरसा दारूस्स्वालिहीन आइनों वाली मस्जिद में हज कमेटी से नियुक्त ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि हज यात्री बेहतर ढंग से अपनी इबादत कर सकें।

Shahjahanpur News : पति की हत्या कर शव दफनाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, ओमकार हत्याकांड में पुलिस का खुलासा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में एक विवाहिता ने प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव बाग में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बाग में खुदाई कराकर शव बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के मानपुर मलिकापुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने अपने भाई ओमकार के लापता होने पर छह मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ओमकार 23 फरवरी को तिलहर न्यायालय में तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि उसके बाद लापता ओमकार के भाई सत्यवीर सिंह ने चार जून को अपहरण की आशंका जताते हुए ओमकार की पत्नी ओमा भारती और उसके कथित प्रेमी नन्हे निवासी ग्राम लिनथरा के विरुद्ध धारा 140 (1) अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया उनके बीच प्रेम संबंध थे और ओमकार उनके संबंधों में बाधा बन रहा था।

बगीचे में बुलाकर पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या

दीक्षित ने बताया कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत ओमकार को ग्राम लिनथरा स्थित बगीचे में बुलाकर शराब पिलाई और नशे की हालत में उसकी हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बाग में केले के पेड़ के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बगीचे से ओमकार का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमें में बीएनएस धारा 103(1) /238 / 3(5)/61 (2) बढ़ाकर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।