मेरठ - Amrit Vichar

UP Weather Update : बरेली-सहारनपुर में झमाझम बारिश, लखनऊ में छाए बादल, मौसम विभाग का सभी 75 जिलों में अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छा गए। बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, चंदौली समेत कई अन्य जिलों में में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बाकी हिस्से में भी बारिश होने के ज्यादा आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। रात से ही उमड़ते बादल सुबह तक छाए रहे। उमस भरी गर्मी से बेहाल आमजन को काफी राहत मिली। हालांकि लखनऊ में मानसून की एक जोरदार बारिश का इंतजार हो रहा है।

7 जुलाई की सुबह चंदौली, वाराणसी, सहारनपुर में खूब बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार-7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। ्र

30 जून को मानसून की दस्तक

यूपी में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। जोरदार बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ। तराई के जिले पहली बारिश से तर हो गए। दो दिन तक बारिश का दौर चला, उसके बाद ठिठक गया।

उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी। मानसून के रूठने से किसान भी परेशान होने लगे। मौसम विभाग ने सात जुलाई से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जताई थी। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हो गया। रात तक कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

वाराणसी स्टेशन पर टपकने लगी छत

वाराणसी में जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। हालांकि यहां बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन की छत से पानी टपकने लगा। यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया है। काशी के रेलने स्टेशन की इस हालात को देखकर लोग आलोचना भी कर रहे हैं।

Bulandshahr News : पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ पशु चोर, छह गिरफ्तार; दो चोरी की भैंसें और पिकअप बरामद
बुलंदशहर, अमृत विचार। जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और स्वाट टीम की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि पुलिस ने मौके से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की दो भैंसें, एक महिंद्रा पिकअप, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु चोर पशु पैठ बाजार के पास भैंसों को वाहन में लादकर ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान वसीम कुरैशी निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से अदनान कुरैशी, मोसिन कुरैशी, इकराम कुरैशी, शिवकुमार जाटव और कामयाब को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक महिंद्रा पिकअप वाहन और चोरी की दो भैंसें बरामद की हैं।

मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं करीब एक दर्जन मुकदमे

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर पशु चोर हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी पर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही थाना गुलावठी, अगौता और अन्य जनपदों में हुई पशु चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

Meerut News: बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा भाई, पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किशोरी की उसके ही भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली गली निवासी परिवार में यह घटना उस समय हुई, जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी।

आरोप है कि उसका भाई आरिश कमरे में पहुंचा और नजदीक से उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वारदात के बाद खुद पहुंचा थाने

पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी आरिश खुद थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

बातचीत को लेकर नाराजगी की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी अपनी बहन के कुछ युवकों से बातचीत करने को लेकर नाराज था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

UP Weather Update Today : यूपी में फिर मौसम की लुकाछुपी! दिन में सताएगी गर्मी, रात को बारिश के आसार
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ झमाझम बारिश का जो दौर शुरू हुआ था, फिलहाल के लिए वो ठहर सा गया है। शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कम आसार है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललित और आसपास के क्षेत्र में जरूर भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में बादल गरजें और बिजली कड़केगी। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे अधिकांश प्रदेशवासियों को रविवार को राहत की संभावना है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललित यानी मध्यप्रदेश से सटे इलाके में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। यूपी में अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी कई जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र।

Meerut News : मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या, पति पर चाकू से गोदकर मारने का आरोप, जानें मामला
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ब्यूटिशियन की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है, मृतका की पहचान निशा चौहान (40) के रूप में हुई है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और ब्यूटिशियन का काम करती थी।

सरधना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को हर्रा कस्बे में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निशा और उसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

आरोपी पति ने कथित पत्नी पर चाकू से किए कई वार

विवाद के दौरान प्रदीप ने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपति का एक बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। अधिकारी ने बताया कि पत्नी पर हमला करने के बाद प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

UP Weather Update Today : आज भी यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ मौसम बदल गया है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहे बांदा में आज बारिश की फुहारें तर करेंगी। मौसम विभाग ने बांदा के साथ सोनभद्र, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।

इस बार यूपी में मानसून करीब 10 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश में सूखे जैसे हालात छंट गए। बारिश ने किसानों से लेकर आमजन के चेहरों पर चमक बिखेर दी। गर्मी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा था, वहां अब रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को यूपी के रामपुर, बदायूं समेत कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर,  रायबरेली, ललितपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और अन्य जिले शामिल हैं।

लखनऊ में भी बूंदाबांदी

लखनऊ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। सुबह को बादल छाए रहे और 9 बजे तक धूप में चमक बढ़ गई। फिलहाल लखनऊ को अभी मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार है।

पहाड़ों पर आफत की बारिश

मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर यह उतनी ही बड़ी आफत भी साबित हो रही है। नदियां उफनाने लगी हैं। उत्तराखंड समेह पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

बदायूं डकैती कांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ ढालू
अमृत विचार : बदायूं के इस्लामनगर डकैती कांड के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ ढालू को एनकाउंटर में मार गिराया है। सिविल लाइंस इलाके में घेराबंदी के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढालू घायल हुआ था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ढालू की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मृतक जितेंद्र उर्फ ढालू मूलरूप से हापुड़ के धौलाना क्षेत्र का रहने वाला था। उस पर दर्जनभर से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल अभी वह संभल के बनियाठेर इलाके में पनाह लिए था। बरेली के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बुधवार की रात जितेंद्र किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। इस बीच उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढालू घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीआईजी ने कहा कि घटना में एक सिपाही और उप-निरीक्षक भी घायल हुए हैं।

इस्लामनगर में मचा था तांडव

इस्लामनगर क्षेत्र के मुढ़िया गांव में 18-19 मई की रात दरम्यिानी बदमाशों काश्तकार निजाकत के घर डकैती डाली थी। हथियारबंद बदमाशों ने करीब दो घंटे तक घर में आतंक मचाए रखा। घरवालों को तमंचे की बट और लाठियों से पीटा। एक साल के बच्चे को गन प्वॉइंट पर लेकर 19 लाख रुपये की डकैती डाली थी।

इस डकैती कांड ने इलाके को हिलाकर रख दिया था। पूरा परिवार खौफ में था। मुश्किल से एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई। पुलिस ने जांच के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डकैती का मुख्य साजिशकर्ता जितेंद्र उर्फ ढालू की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें सक्रिय थीं। इसी बीच बुधवार की रात वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

सीने में लगी गोली

डकैती कांड में मारे गए ढाले के सीने में गोली लगने की बात सामने आ रही है। जबकि ढालू की गोली से दरोगा नीरज और सिपाही अवनीश घायल हुए हैं। घायल पुलिसवालों की हालत खतरे से बाहर है।

डीआईजी ने बढ़ाया था ईनाम

डकैती कांड में फरार जितेंद्र उर्फ ढालू पर एसएसपी बदायूं ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में डीआईजी ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था।

Muzaffarnagar News : होमगार्ड की हत्या के दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट ने बताया 'दुर्लभ से दुर्लभतम' मामला
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की फास्ट ट्रैक अदालत ने ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने इस हत्याकांड को "दुर्लभ से दुर्लभतम" श्रेणी का मामला मानते हुए आरोपी पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने आरोपी दीपक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि हत्या जिन परिस्थितियों में की गई, वह अधिकतम दंड दिए जाने योग्य है। हालांकि, कानून के अनुसार इस मौत की सजा पर अंतिम मुहर इलाहाबाद हाईकोर्ट की पुष्टि के बाद ही लगेगी।

सरकारी अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने बताया कि यह घटना 4 जून 2020 को मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मॉडल इलाके में हुई थी। अभियोजन के अनुसार, आरोपी दीपक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था। उसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड रतिराम ने महिला को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया। इससे नाराज होकर आरोपी ने रतिराम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल होमगार्ड को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई।

UP Weather Update Today : लखनऊ में रिमझिम बारिश, यूपी के सभी 75 जिलों में भी आज वर्षा के आसार, आंधी का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश का मौसम बड़ी तेजी के साथ बदल रहा है। भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी करीब 18 शहरों में बारिश हो रही है। भोर की बारिश के साथ राजधानी लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया। कानपुर, बलिया समेत कई जनपदों में आज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून लखनऊ में प्रवेश कर चुका है। मेरठ, बदायूं, अयोध्या और लखनऊ होकर आगे बढ़ेगा। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में बादलों की गरज के साथ वज्रपात की संभावना भा जताते हुए अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बारिश हो रही है तो कहीं बारिश के आसार बने हैं।

राजधानी में गिरा पारा

मौसम विभाग ने गुरुवार को लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर टिका था, वो अब अधिकतम 35 के आसपास है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बहराइच में सबसे अधिक बारिश

बारिश के मामले में बहराइच सबसे आगे है। यूपी में अभी तक बहराइच ही एकमात्र जनपद है, जहां 113 मिमि बारिश हुई है। बिजनौर और ललितपुर में भी ठीक-ठाक बारिश हुई है।

मानसून की दस्तक से राहत

यूपी में मानसून की दस्तक से आमजन से लेकर काश्तकारों तक ने बड़ी राहत महसूस की है। गर्मी जीना मुहाल किए थी। जमीन और आसमान एक जैसे तप रहे थे। हालांकि इस बार मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा है। सोनभद्र, महाराजगंज के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ।

UP Weather Update : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सात दिन झमाझम बारिश के आसार
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वांचल के रास्ते शुरू हुई मानसूनी गतिविधियों से मंगलवार को कानपुर, अयोध्या, सोनभद्र समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से 6 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 30 जून से 2 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में छाए बादल।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 59 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश की कमी तेजी से पूरी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अधिक तेज होने के संकेत मिले हैं।

तापमान में आया बदलाव, वज्रपात की चेतावनी

पिछले 24 घंटे में हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। बस्ती, बरेली, बाराबंकी और फुरसतगंज में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कानपुर में 42.2, अलीगढ़ में 42 और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बारिश के बीच हादसों में सात की मौत

पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 15 शहरों में बारिश दर्ज की गई। फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं बस्ती और महाराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और नौ वर्षीय बच्चे की जान चली गई।

Bulandshahr Accident: टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर में दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-गाजियाबाद राजमार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर में यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतकों की हुई पहचान

सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शब्बीर (55) और बिन्नामी (60) के रूप में हुई है। दोनों ई-रिक्शा में सवार थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः UP: बाराबंकी में PM-CM की विवादित होर्डिंग पर बवाल, पूर्व सांसद का बेटा हिरासत में; कांग्रेस नेताओं के पहुंचते ही छूटा

UPTET Admit Card 2026: आज डाउनलोड करें टीईटी का एडमिट कार्ड, जानें डायरेक्ट प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स
लखनऊः उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 30 जून को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in और admitcards.upessc.org पर जाकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, पिता के नाम और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होंगे।

इन तारीखों पर होगी UPTET 2026 परीक्षा

UPESSC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा।

2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

4 जुलाई को केवल पहली शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। शुरुआती दिनों में उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) का पेपर आयोजित होगा, जबकि बाद में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) स्तर की परीक्षा होगी।

ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिखाई देने वाले UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

परीक्षा का चयन करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम/पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी कोड को भरें।

Search बटन पर क्लिक करें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न जानकारियां अवश्य जांच लें—

अभ्यर्थी का नाम

परीक्षा की तारीख

परीक्षा की शिफ्ट

परीक्षा केंद्र का पूरा पता

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

ध्यान रहे कि एग्जाम सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा।

UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न होंगे।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि

भाषा प्रथम

भाषा द्वितीय

गणित

पर्यावरण अध्ययन

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

इस पेपर में भी कुल 150 प्रश्न होंगे।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि – 30 प्रश्न

प्रथम भाषा (हिंदी) – 30 प्रश्न

द्वितीय भाषा – 30 प्रश्न

गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन – 60 प्रश्न

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।

UPTET 2026 पासिंग मार्क्स

UPTET क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

सामान्य वर्ग: 150 में से 90 अंक (60 प्रतिशत)

SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 150 में से 82 अंक (55 प्रतिशत)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान अवश्य करें और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

यह भी पढ़ेंः LDA Recruitment 2026: प्रवर्तन तंत्र होगा मजबूत, आउटसोर्सिंग से भर्ती होंगे जूनियर इंजीनियर