बाराबंकी - Amrit Vichar

Barabanki News : पिता के हाथ से चाकू लगने से जख्मी युवक की मौत, जानें पूरा मामला
सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार शाम घर में विवाद के दौरान पिता के हाथ में मौजूद चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बदलूपुरवा निवासी बच्चाराम का पुत्र चंद्रकेश बाहर रहकर मजदूरी करता था। चंद्रकेश की भाभी मैना के मुताबिक, चंद्रकेश 22 अगस्त को घर आया था। सोमवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा।

आरोप है कि विवाद के दौरान उसने अपनी बहन रंगोली के साथ मारपीट की, सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गई। बेटी के साथ मारपीट की जानकारी होने पर पिता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पिता-पुत्र के बीच भी विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा कि इस दौरान पिता के हाथ में मौजूद चाकू चंद्रकेश को लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। भाभी मैना और पत्नी शीला देवी घायल चंद्रकेश को निजी वाहन से बाराबंकी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव लाकर पुलिस को सूचना दी गई।

युवक की मौत के बाद सदमे में परिजन

परिजनों के मुताबिक चंद्रकेश पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। युवक की मौत के बाद पत्नी शीला देवी समेत अन्य परिजनों में रोना पिटना मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पारिवारिक विवाद, मारपीट और चाकू लगने की घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ न्यूज : पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के आवास के पास अचानक धंसी सड़क, गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार; 2024 में भी हुआ था हादसा

Barabanki News : सफेदाबाद में खोदाई के दौरान फटी LPG पाइपलाइन, मची अफरा-तफरी, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र अंतर्गत सफेदाबाद कस्बा स्थित केवाड़ी मोड़ के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली विभाग की ओर से की जा रही खोदाई के दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही टोरेंट कंपनी की एलपीजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन में टूट-फूट होते ही तेज दबाव के साथ गैस बाहर निकलने लगी। गैस रिसाव की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक सफेदाबाद चौराहे से केवाड़ी मोड़ की ओर बिजली विभाग की ओर से मरम्मत का ठेका पाए ठेकेदार व श्रमिक लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए सड़क किनारे जमीन की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान टोरेंट कंपनी की भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही देर में आसपास गैस फैलने की आशंका से लोग घबरा गए।

टना की सूचना मिलते ही कंपनी के मेंटेनेंस इंचार्ज विष्णु द्विवेदी और बाराबंकी हेड मैनेजर अवनीश पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक मो. इमरान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कंपनी की टीम ने तत्काल गैस आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद रिसाव पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। गैस आपूर्ति बंद रहने के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

पहले ही आगाह किया गया था

इस मामले को लेकर जेपीनगर विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता देवेन्द्र कुमार प्रजापति का कहना है कि मेंटीनेंस का काम कर रहे ठेकेदार को आगाह किया गया था कि गैस कंपनी से बातचीत कर काम किया जाएगा पर ऐसा नहीं किया गया और यह घटना हो गई। माती थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया। अब सबकुछ सामान्य है।

अयोध्या से बड़ी खबर : जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगाई मुहर

Barabanki News: बचा सकते नहीं, इसलिए घर तोड़ना मजबूरी; आंखों के सामने देख रहे नदी में डूबते घर, खेत
बाराबंकी, अमृत विचार। सरयू नदी की कटान अब किसानों के खेतों तक सीमित नहीं रह गई है। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र में हेतमापुर से केदारीपुर तक नदी लगातार किनारे की जमीन काट रही है। तेज कटान के चलते सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी। आबादी की ओर कटान बढ़ते देख परिवार अपने पक्के मकानों को खुद तोड़ने लगे हैं। केदारीपुर निवासी मोनू शुक्ला और छोटेलाल शुक्ला के परिवार कटान की भयावहता से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

रिहायशी इलाकों में बढ़ रहा जलस्तर

नदी लगातार आबादी की ओर बढ़ रही है। ऐसे में दोनों परिवार अपने पक्के मकानों को खुद तोड़कर ईंट और अन्य उपयोगी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों परिवारों की करीब 70 बीघा जमीन पहले ही घाघरा में समा चुकी है। अब मकानों पर संकट खड़ा होने से परिवारों के सामने रहने की जगह की चिंता भी बढ़ गई है।

घाघरा में समा रहे मकान खेत

ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए अपने स्तर पर तमाम प्रयास किए, लेकिन नदी की तेज धारा के आगे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे। वर्षों की मेहनत से तैयार उपजाऊ जमीन आंखों के सामने नदी में समाने के बाद अब मकान बचाना भी मुश्किल हो गया है। घर तोड़ते समय परिवारों के सामने वर्षों की कमाई से बनाए आशियाने को उजड़ता देखने की मजबूरी है।

मुआवजा देने की मांग

प्रशासन की ओर से नदी की धारा को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर झाल, टहनियां और अन्य सामग्री डाली जा रही पर ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव के कारण इन प्रयासों का अपेक्षित असर नहीं दिख रहा और कटान लगातार जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :

Bahraich News: पिकअप-मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत, गंभीर रुप ने घायल चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बाराबंकी : सीएम युवा योजना से आर्यन और प्रखर बने सफल उद्यमी --नौकरी तलाशने वाले बने रोजगारदाता
बाराबंकी, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें रोजगारदाता बनने का अवसर दे रही है। योजना से लाभान्वित बाराबंकी के आर्यन कुमार और प्रखर शुक्ला इसकी मिसाल हैं।

दोनों को 5-5 लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने अपने हुनर और रुचि को सफल उद्यम में बदला। आर्यन ने पारंपरिक मधुमक्खी पालन को मूल्य संवर्धित उत्पादों से जोड़ा, जबकि प्रखर ने डिजिटल हुनर को कंपनी का रूप दिया। दोनों की सफलता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मनिर्भर युवा और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करती दिख रही है। सीएम युवा योजना के जरिए युवाओं को आर्थिक सहयोग, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार व रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आर्यन ने मधुमक्खी पालन को बनाया आधुनिक कारोबार

ग्राम दरावपुर निवासी आर्यन कुमार ने अपने पिता राजेंद्र कुमार से मिले मधुमक्खी पालन के अनुभव को आधुनिक उद्यम का रूप दिया। सीएम युवा योजना से मिले 5 लाख रुपये के ऋण से उन्होंने मधुमक्खी पालन और शहद आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों का कारोबार शुरू किया। उनके यहां हनी विनेगर, हनी जिंग, ड्राई फ्रूट्स विद हनी और गार्लिक विद हनी जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। आर्यन का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्थानीय शहद को बेहतर पैकेजिंग और प्रसंस्करण के जरिए बड़े बाजार तक पहुंचाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ना है।

तीन कंप्यूटर से शुरू की कंपनी, 40 से अधिक लोगों को रोजगार

शहर निवासी प्रखर शुक्ला को बचपन से कंटेंट क्रिएशन और वीडियो एडिटिंग में रुचि थी। विभागीय कैंप के माध्यम से उन्हें सीएम युवा योजना की जानकारी मिली और 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इससे उन्होंने तीन कंप्यूटर खरीदे और तीन लोगों के साथ कारोबार शुरू किया। गुणवत्ता और रचनात्मकता के दम पर उनका व्यवसाय तेजी से बढ़ा और आज उनकी कंपनी में 40 से अधिक लोग कार्य कर रहे हैं। कंपनी देश-विदेश के करीब 50 से अधिक क्लाइंट्स के लिए कंटेंट क्रिएशन और वीडियो एडिटिंग का काम कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Sitapur News: पत्नी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, घंटों समझाने के बाद पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Barabanki News: पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी से हड़कंप, 20 लाख के जेवर और 75 हजार नकदी पर हाथ साफ
बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र के रामपुर तेलियानी गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक होमगार्ड के घर को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरे में रखे दो बक्से उठाकर छत पर ले गए। पीड़ित के मुताबिक, बक्सों में सोने के हार, चेन समेत करीब 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात और 75 हजार रुपये की नकदी रखी थी। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रामपुर तेलियानी गांव निवासी वीर प्रताप सिंह होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात घर के पुरुष सदस्य मकान के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी मां और रक्षाबंधन के पर्व पर मायके आई बहन घर के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोर कमरे में रखे दोनों बक्सों को उठाकर छत पर ले गए और वहां से एक बक्सा लेकर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह वीर प्रताप सिंह की मां कमरे में पहुंचीं तो वहां रखे दोनों बक्से गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने छत पर जाकर तलाश की तो एक बक्सा छत पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा बक्सा चोर अपने साथ ले गए थे। छत पर मिले बक्से से कपड़े बिखरे हुए थे। परिजनों ने जब सामान की जांच की तो जेवरात और नकदी गायब मिली। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई है। इसके अलावा करीब 75 हजार रुपये नकद भी चोरी होने की बात कही गई है।

घटना के बाद पीड़ित वीर प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने, चोरी गए जेवरात और नकदी बरामद करने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है।

साथ ही घटना के खुलासे के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। होमगार्ड के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के बाद गांव में भी चिंता बढ़ गई है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती घर में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों तक पहुंचने और चोरी गए लाखों के जेवरात व नकदी बरामद करने की है।

ये भी पढ़ें :

नौनिहालों के बीच शराब का ठेका! 17 सालों से चल रही दुकान के बगल में खोल दिया स्कूल, अब उठे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

बाराबंकी : बैंक कर्मचारी पर भरोसा करना पड़ा भारी, क्रेडिट कार्ड से 17.47 लाख निकाले, 4.25 लाख लौटाकर बोला अब नहीं दूंगा
बाराबंकी, अमृत विचार : कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा बारादरी निवासी कपड़ा व्यापारी ने एचडीएफसी बैंक के एक सेल्स मैनेजर पर विश्वास में लेकर क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने की मांग एसपी से की है।

पीड़ित हसमत अली के मुताबिक उसका खाता एचडीएफसी बैंक है। आरोप है कि बैंक में बतौर सेल्स मैनेजर अनुराग मिश्रा उसे विश्वास में लेकर रुपये जमा करने तथा अन्य बैंक संबंधी काम कराने लगा। वर्ष 2024 से अगस्त 2026 के बीच आरोपी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना दोनों क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग लेनदेन कर कुल 17 लाख 47 हजार 838 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार खाता जांचने पर उसे शक हुआ और जांच कराने पर लेनदेन की जानकारी हुई।

29 जुलाई को वह बैंक गया व मैनेजर को मामले की जानकारी दी। पूछताछ में आरोपी ने गलती स्वीकार करते हुए रकम वापस करने की बात कही और किस्तों में 4.25 लाख रुपये वापस किए। शेष रकम देने से उसने इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि बाद में बैंक मैनेजर की मौजूदगी में शेष 14 लाख 58 हजार 218 रुपये ब्याज सहित छह माह में लौटाने को लेकर समझौता पत्र तैयार हुआ, लेकिन आरोपी ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

वहीं अमृत विचार संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत के दौरान एचडीएफसी के बैंक मैनेजर आशीष ने बताया कि कर्मचारी को काम से हटा दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पुलिस को करना है।

यह भी पढ़ें :  कोर्ट मैनेजर भर्ती: हाईकोर्ट ने जारी की नई नियमावली, भरे जाएंगे 81 पद -छह पद हाईकोर्ट और 75 पद जिला न्यायालयों के लिए, सभी राजपत्रित

Barabanki News: मौत के बाद भी समाज के काम आएगा रोहित का शरीर, KGMU को किया देहदान का संकल्प
बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, यहा युवा फार्मेसिस्ट रोहित सिंह ने मरणोपरांत अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए दान करने का संकल्प लेकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

बाराबंकी के रहने वाले है रोहित

बता दें कि 32 वर्षीय रोहित सिंह शहर के दशहराबाग मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ (केजीएमयू) के एनाटॉमी विभाग को देहदान करने का संकल्प लिया है।

रोहित ने बताया कि वह लंबे समय से चाहते थे कि मृत्यु के बाद उनका शरीर मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और शोध के काम आए, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान बचाने में भी उनका योगदान हो सके।

परिवार का मिला सपोर्ट

उन्होंने बताया कि वह अमेठी जिले के गंगागंज में होम्योपैथिक क्लिनिक चलाते हैं। उनके इस निर्णय को परिवार ने भी पूरा समर्थन दिया है। रोहित ने कहा कि यदि उनके शरीर से किसी छात्र को सीखने में मदद मिले और वह आगे चलकर अच्छा डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे तो इससे बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं होगा।

KGMU ने भी उनके इस निर्णय पर सराहा

केजीएमयू के एनाटॉमी विभाग ने रोहित सिंह और उनके परिवार के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है। रोहित का कहना है कि मृत्यु के बाद भी उनका शरीर समाज के काम आए, इससे बड़ा सौभाग्य उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें :

CM योगी करेंगे बाढ़ की समीक्षा, अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जलभराव-राहत पर लेंगे अपडेट

रक्षाबंधन पर गंगा स्नान करने गया 12 साल का किशोर लापता, भीड़ में साथियों से हुआ अलग; CCTV खंगाल रही पुलिस
ऊंचाहार, रायबरेलीः रक्षाबंधन के पर्व पर गंगा स्नान के लिए रायबरेली के ऊंचाहार स्थित गोकना गंगा घाट पहुंचा बाराबंकी का 12 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घाट पर अधिक भीड़ होने के कारण वह अपने साथ आए लोगों से अलग हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब किशोर की तलाश में जुटी है।

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर पेसार निवासी अजय मौर्य का 12 वर्षीय बेटा जय रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट आया था।

भीड़ में साथियों से बिछड़ा किशोर

गंगा घाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ अधिक होने के कारण जय अपने साथ आए साथियों से अलग हो गया। उसके साथियों ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद साथियों ने मामले की जानकारी जय के परिजनों को दी। परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान उसके साथी गंगा घाट पर भीड़ कम होने का इंतजार करते रहे।

दोपहर में फिर की गई तलाश, फिर भी नहीं मिला सुराग

दोपहर में जब घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम हुई तो जय की दोबारा तलाश शुरू की गई। गंगा घाट और आसपास के इलाके में खोजबीन के बावजूद किशोर का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस गंगा घाट तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जय की गतिविधियों और उसके संभावित रास्ते के बारे में जानकारी मिल सके।

कोतवाल ओपी राय ने बताया कि गोकना गंगा घाट आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस किशोर के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उसकी तलाश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ेंः नेपाल की त्रासदी को लेकर महराजगंज में बढ़ी टेंशन, नदियों का जलस्तर बढ़ा; प्रशासन अलर्ट

Barabanki News: रक्षाबंधन कल, कलाई पर बंधेगा बहनों का प्यार, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, जमकर हुई खरीददारी
बाराबंकी, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को बाजार में रौनक बढ़ गई। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर कस्बाई बाजारों तक राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर बहनों ने अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में आकर्षक डिजाइन और रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें लोगों को अपनी ओर खींचती रहीं।

कल शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्यौहार होने के चलते माहौल उत्साह से भरा रहा। कई दिन के इंतजार के बाद राखी की सजी दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। मनपसंद राखी खरीदने निकलीं महिलाएं, युवतियां व बच्चे दुकान पर मोलभाव करते दिखे। यही नहीं पर्व से जुड़ी रस्म के तहत मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शहर व ग्रामीण इलाकों की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए दौड़भाग लगी रही।

हालांकि चीनी की महंगाई ने मिठाई के दाम आसमान चढ़ा दिए इसके बावजूद मिठाई की मांग में कमी नहीं आई। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की तैयारियां पहले से ही कर रखी थीं। बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों ने भाइयों के लिए मिठाई, कपड़े और अन्य उपहार भी खरीदे। बाजारों में चहल-पहल के चलते पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। राखी और मिठाई की खरीदारी के साथ ही बहनों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बाजारों में देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

बहनों ने बस से तय की दूरी, रही गहमागहमी

भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए एक दिन पहले से ही बहनों का सफर जारी है। सरकार के बसों पर तीन दिन के लिए मुफ्त यात्रा के ऐलान ने बहनों को खुश कर दिया। सारी तैयारी पूरी होते ही राखी बांधने को निकलीं बहनों ने बसों से दूरी तय की। बाराबंकी में करीब से लेकर दूर की यात्रा के लिए अनुबंधित बसों का सहारा लिया, भीड़ उमड़ने से बस स्टैंड पर खासी गहमागहमी रही, महिला सिपाहियों को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं लंबी दूरी के लिए बाईपास पर महिलाएं, युवतियां बसों का इंतजार करती नजर आईं। आलम यह रहा कि गुरुवार को किसी भी बस में तिल भर पैर रखने की जगह नहीं बची।

स्कूली बच्चों ने एसपी को बांधी राखी

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पायनियर इंटर कॉलेज और जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें और जनपद की सभी महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा का दृढ़ भरोसा दिलाया। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।

छात्राओं ने अधिकारियों को बांधा रक्षा-सूत्र

फतेहपुर : सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, उपनिबंधक अवधेश मिश्र और सीओ जगत राम कनौजिया समेत प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा-सूत्र बांधकर पर्व का सामाजिक संदेश दिया। अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद व उपहार देते हुए उनकी सुरक्षा, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के वंदना सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व पूजन-अर्चन कर किया।

वीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज, राष्ट्र और प्राणीमात्र की रक्षा के दायित्व का संकल्प भी है। अनिल कुमार वर्मा ने पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की 11 बहनों यशी सैनी, मुस्कान यादव, प्रियंका वर्मा, शुभी वर्मा, अर्पिता वर्मा, तनिष्का चौहान, निकिता वर्मा, अनुप्रिया वर्मा, वैष्णवी, नन्दिनी एवं अस्मिता वर्मा ने तहसीलदार, चिकित्सा अधिकारी तथा कोतवाली फतेहपुर में अधिकारियों को रक्षा-सूत्र बांधा। इस दौरान विद्यालय में हरियाली तीज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं राखी निर्माण कार्यशाला भी हुई।

यह भी पढ़ें:-UP Startup Mission : CM योगी ने लॉन्च किया ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन’ का पोर्टल, कहा- दुनिया में बदल रही यूपी की तस्वीर

बाराबंकी : घेराव का ऐलान, फिर अचानक वृक्षारोपण, बैकफुट पर किसान नेता
देवा , बाराबंकी, अमृत विचार : 8 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किसान यूनियन के कई गुटों के नेताओं ने 26 अगस्त को देवा कोतवाली के घेराव का ऐलान किया था। वीडियो में देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही गई थी। इसके बाद से 26 अगस्त के घेराव को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं थीं।

लेकिन बुधवार को तय तारीख पर नजारा पूरी तरह बदल गया। कोतवाली का घेराव करने के बजाय भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने कोतवाल की मौजूदगी में थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। घेराव की बात करने वाले कुछ किसान नेता पुलिस के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। अचानक बदले इस रुख ने किसान नेताओं की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष देवा रईस अहमद ने बताया कि हमारे संगठन की ओर से थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था।

उन्होंने कहा कि घेराव का ऐलान करने वाले किसान संगठनों के नेताओं की पुलिस से पूर्व में वार्ता हुई थी जो सफल होना बताई जा रही है हालांकि सवाल यह है कि यदि वार्ता सफल हो गई थी तो इसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? जिस तरह घेराव का ऐलान सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए किया गया, उसी तरह वार्ता सफल होने की सूचना भी किसान संगठनों को जनता के सामने रखनी चाहिए थी घेराव का ऐलान करने के बाद अचानक पीछे हटने और बिना किसी सार्वजनिक स्पष्टीकरण के वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचने से किसान नेताओं की रणनीति और नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।

जिस थाने के घेराव की तैयारी का दावा किया गया था, उसी थाना परिसर में पुलिस के साथ वृक्षारोपण और सेल्फी की तस्वीरें अब पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बाराबंकी में जेएमडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को दरियाबाद के गोकुला चौराहे पर स्थित जेएमडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का फीता काटकर शुभारंभ किया। अस्पताल के एमडी डॉ. हिमांशु वर्मा ने बुके भेंट कर राज्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जेएमडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने से दरियाबाद और आसपास के क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे लोगों को इलाज के लिए बाराबंकी शहर अथवा अन्य स्थानों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं और सरकार का उद्देश्य मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है।

साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। ऐसे परिवार इस योजना का लाभ उठाकर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल के एमडी डॉ. हिमांशु वर्मा ने कहा कि जेएमडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को सस्ता, सुलभ और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।

उन्होंने लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान विराट कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ। जिसमें ओज कवि ओपी वर्मा 'ओम', डा. अम्बरीष अम्बर 'ओज', जगन्नाथ दीक्षित 'निर्दोष', अनिल श्रीवास्तव 'लल्लू', चैतराम अज्ञानी और प्रदीप महाजन ने अपनी रचनाएं सुनाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, एमएलसी अंगद सिंह, डॉ. आरएन वर्मा, डॉ. सतीश चंद्रा, डायरेक्टर अशोक वर्मा, मनोज यादव, सलमान खान, ईएमओ डॉ. सर्वेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः CM योगी ने 3,572 नव चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति-पत्र, कहा- युवाओं को नई उड़ान देना सरकार की प्राथमिकता

Gonda News : ट्रेन के जनरल कोच से 5 लाख का गांजा बरामद, चेकिंग के दौरान नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई
गोंडा, अमृत विचार। यूपी के गोंडा जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट और नारकोटिक्स टास्क टीम ने मंगलवार को ट्रेन चेकिंग के दौरान पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। गांजा एक लावारिस बैग में रखा था। पूछताछ के दौरान किसी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया।

आरपीएफ के मुताबिक मंगलवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अरुण त्रिपाठी और सहायक सुरक्षा आयुक्त गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय की निगरानी में नारकोटिक्स टास्क टीम ट्रेन संख्या 14627 की चेकिंग कर रही थी। ट्रेन बरुआचक के आसपास पहुंची तो जनरल कोच संख्या 257098/ईआर में संदिग्ध हालत में एक बैग मिला।

टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे अपना नहीं बताया। ट्रेन के गोंडा जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम की मौजूदगी में बैग खोला गया। इसमें एक पैकेट में करीब पांच किलो गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ ने गांजे को कब्जे में लेकर मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंडा को सौंप दिया गया।

प्रकरण की जांच उप निरीक्षक विवेकानंद यादव को सौंपी गई है। बरामदगी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना, आरक्षी दुर्गेश प्रसाद, अमरजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, अमरनाथ, अनिरुद्ध कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, राम हरि यादव और अरविंद सिंह यादव शामिल रहे। इसके अलावा उप निरीक्षक विमल सिंह के साथ आरपीएफ पोस्ट गोंडा के स्टाफ तथा सीआईबी गोंडा के उप निरीक्षक लाल साहब सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :

मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक, बलिया गांव की 45 वर्षीय महिला पर हमला, चारा काटते समय उतारा मौत के घाट