बाराबंकी - Amrit Vichar

Barabanki News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 चौकी प्रभारियों का तबादला; 95 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने 11 चौकी प्रभारियों का तबादला करते हुए उनके नए कार्यस्थल निर्धारित किए हैं। इसके अलावा करीब 95 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एक उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक अमित कुमार को चौकी प्रभारी सुखीपुर से एसएसआई थाना लोनीकटरा, रवीन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बड़ेल (कोतवाली नगर) से चौकी प्रभारी सुखीपुर, संजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी जेल (कोतवाली नगर) से चौकी प्रभारी मोहिउद्दीनपुर (थाना सतरिख) और अभय गुप्ता को चौकी प्रभारी कस्बा (थाना मसौली) से चौकी प्रभारी छबील (थाना लोनीकटरा) बनाया गया है।

इसी क्रम में अरुण सिंह को चौकी प्रभारी छेदा से चौकी प्रभारी अलियाबाद (थाना दरियाबाद), विनय कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा (थाना जैदपुर) से चौकी प्रभारी विशुनपुर (थाना देवा), संजय कुमार को चौकी प्रभारी मोहिउद्दीनपुर से चौकी प्रभारी जेल (कोतवाली नगर), विपिन सिंह को चौकी प्रभारी छबील से चौकी प्रभारी कस्बा (थाना मसौली), राकेश कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी अलियाबाद से चौकी प्रभारी छेदा, संजय कुमार को चौकी प्रभारी भानमऊ (थाना कोठी) से चौकी प्रभारी कस्बा (थाना जैदपुर) तथा संजय प्रसाद को चौकी प्रभारी विशुनपुर से चौकी प्रभारी भानमऊ भेजा गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी बड़ेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी इस तबादला सूची को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Barabanki News : भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, राष्ट्र प्रथम के संकल्प को किया दोहराया
बाराबंकी, अमृत विचार।  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने 'राष्ट्र प्रथम' के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया।

उन्होंने बंगाल के विभाजन के समय दूरदर्शी नेतृत्व और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया, जो भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आज वही बंगाल उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाली भाजपा के सुशासन का साक्षी बन रहा है।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष मनीष परिहार, रचना श्रीवास्तव, जंगबहादुर पटेल, अंशु वर्मा, सिद्धार्थ अवस्थी, डॉ. सतीश चंद्र, संदीप गुप्ता, वैभव मिश्रा, चमन सिंह पटेल, सूरज सिंह, रूपेश प्रताप लक्की, आशुतोष अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, पंकज गुप्ता, नवनीत मिश्रा, प्रमोद गोस्वामी, शिवम सिंह राठौर, भोला गुप्ता, गौरव वर्मा, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, संदीप पाण्डे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. मुखर्जी का बलिदान सदैव स्मरणीय- साकेन्द्र

फतेहपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नगर के सिहाली रोड स्थित जन सहयोग केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ‘एक निशान, एक विधान’ की अवधारणा के तहत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए ऐतिहासिक संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद उन्होंने कश्मीर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया था और राष्ट्रहित के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शीलरत्न मिहिर, राजीव नयन तिवारी, अर्जुन पंडित, एलजीपी के प्रदेश महासचिव अफसर अली, मंडल अध्यक्ष रंजीत लोधी, पिन्टू सिंह, सरोज वर्मा, हंसराज वर्मा, रजनीश वर्मा, सुधीर मिश्रा, रामचन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Barabanki News : रोवर मशीन से होगा सटीक भूमि सीमांकन, राजस्व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील रामसनेहीघाट में राजस्व सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजस्व परिषद, लखनऊ के निर्देश पर तहसील परिसर में अत्याधुनिक रोवर (जीएनएसएस) मशीन के संचालन एवं उपयोग का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

नई तकनीक के माध्यम से भूमि सीमांकन अब अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जा सकेगा, जिससे वर्षों से लंबित सीमांकन विवादों के शीघ्र निस्तारण में भी मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम अनुराग सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनेगी। उन्होंने बताया कि रोवर (जीएनएसएस) मशीन से डिजिटल पैमाइश में मानवीय त्रुटियों की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी और किसानों सहित आम नागरिकों को तेज, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण राजस्व सेवाओं का लाभ मिलेगा।

शिविर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रोवर मशीन के संचालन, डिजिटल सर्वे, सटीक भूमि सीमांकन तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मशीन का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मौके पर प्रशिक्षण भी कराया गया, ताकि सभी राजस्व कर्मी आधुनिक तकनीक का दक्षतापूर्वक उपयोग कर सकें।

इस मौके पर तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, नायब तहसीलदार सुधाकर पांडे, सभी राजस्व निरीक्षक तथा तहसील के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  :

राज्यमंत्री सतीश शर्मा का बड़ा तोहफा: 9.53 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

राज्यमंत्री सतीश शर्मा का बड़ा तोहफा: 9.53 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
बाराबंकी,अमृत विचार। विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में सोमवार को विकासखंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत शाहपुर मुरारपुर कोयलहा में करीब 9.53 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शाहपुर मुरारपुर कोयलहा–सुल्तानपुर संपर्क मार्ग पर कल्याणी नदी पर 787.64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लघु सेतु तथा 165.89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली वृहद गौशाला की आधारशिला रखी।

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी पर बनने वाला लघु सेतु क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेगा, जिससे आवागमन सुरक्षित, सुगम और तेज होगा।

वहीं वृहद गौशाला के निर्माण से निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं जनकल्याण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर गांव के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री पवन सिंह 'रिंकू', जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, जिला मंत्री रुपेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा 'नयन', कमलेश वर्मा, ग्राम प्रधान शिवमगन धीमान, धर्मेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा, अमरेश सिंह, बुधराम विश्वकर्मा, राम कुमार सिंह, अमित सिंह, श्यामू सिंह, फूलचंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  :

महराजगंज प्रधान पति हत्याकांड: आरोपी हासिम के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत, बाइक से मिला पहचान का सुराग
बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के बनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक युवक की फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ट्रेन के सामने कूदने का मामला मानकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना जहांगीराबाद पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी से अयोध्या की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस के सामने बनवा रेलवे क्रॉसिंग के निकट पोल संख्या 1064/16 के पास युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन धर्मेंद्र के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचा था। उसने अपनी बाइक रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी की और ट्रेन आने पर पटरी के निकट चला गया। हादसे के बाद शव करीब 300 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल से पुलिस को यूपी 41 AY 2426 नंबर की मोटरसाइकिल मिली। जांच में पता चला कि वाहन हिमांशु रस्तोगी के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक की पहचान हिमांशु रस्तोगी के रूप में हुई है या मोटरसाइकिल किसी अन्य व्यक्ति के उपयोग में थी। पुलिस इसी आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं थाना जहांगीराबाद पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  :

UP Electricity : यूपी में 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बढ़ा लोड, जेब पर बढ़ेगा बोझ; सब्सिडी पर मंडराया संकट

बाराबंकी में तेज रफ्तार डाला पलटा: डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर बिखरा दूध, हाईवे पर लगा लंबा जाम
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार दूध से लदा हाफ डाला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में रखे दूध के केन सड़क पर बिखर गए और बड़ी मात्रा में दूध फैल गया। दुर्घटना के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा और मौके पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, गोंडा के करनैलगंज से लखनऊ की ओर दूध लेकर जा रहा हाफ डाला नगर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के सामने स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचा था। इसी दौरान चालक ने आगे चल रहे एक टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की।

ओवरटेक के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया। हाफ डाला पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में लदे दूध के केन सड़क पर बिखर गए और काफी मात्रा में दूध सड़क पर फैल गया।

हादसे में चालक गौरव गुप्ता घायल हो गया। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की।

दुर्घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त हाफ डाला और सड़क पर बिखरे सामान को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान वाहन के अनियंत्रित हो जाने को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी हादसा: बरगद की डाल गिरने से टूटी बिजली लाइन, तार की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बाराबंकी हादसा: बरगद की डाल गिरने से टूटी बिजली लाइन, तार की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बरगद के पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन पर गिर गई। इससे बिजली का तार टूटकर सीधे बुजुर्ग के सिर पर आ गिरा। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जैदपुर थाना क्षेत्र के कोला गांव निवासी सत्य नारायण शुक्ला (75) पुत्र माता प्रसाद शुक्ला रोज की तरह रविवार शाम साइकिल से तकिया चौराहे पहुंचे थे। उन्होंने सड़क किनारे बरगद के पेड़ के नीचे साइकिल खड़ी की और पास स्थित एक होटल पर चाय पी।

चाय पीने के बाद जैसे ही वह घर लौटने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान बरगद के पेड़ की एक भारी डाल टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गई। डाल के दबाव से बिजली का तार टूट गया और सीधे उनके सिर पर आ गिरा। करंट और चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जैदपुर पुलिस की मौजूदगी में घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटे का विवाह हो चुका है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बरगद की डाल गिरने से बिजली का तार टूटकर बुजुर्ग के ऊपर आ गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह हादसा सड़क किनारे जर्जर पेड़ों और उनके आसपास से गुजर रही बिजली लाइनों के रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ेंः Raebareli Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Barabanki News : बाराबंकी में बोले अबू आसिम आजमी- यह लड़ने का नहीं, संविधान बचाने के लिए एकजुट होने का समय
बाराबंकी : अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, मुंबई के मानखुर्द-शिवाजी नगर से विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अबू आसिम आजमी ने रविवार को बाराबंकी प्रवास के दौरान देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संविधान, विपक्षी एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर अपनी बेबाक राय रखी। एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे आजमी ने मीडिया से बातचीत में सभी वर्गों और विपक्षी दलों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय आपस में लड़ने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए साथ खड़े होने का है। उनका दावा था कि संविधान को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं और समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष कर रही है।

मुस्लिम समुदाय से जुड़े सवाल पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि देश में हाल के घटनाक्रमों से एक वर्ग विशेष खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने लोगों से नफरत छोड़कर देश और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

विपक्षी एकता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के बीच बातचीत जारी है और कोशिश है कि विपक्षी वोटों का बिखराव न हो। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ भी संवाद चल रहा है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक सेक्युलर पार्टी है और उसका मौजूदा गठबंधन पूरी तरह मजबूत है।

आजमी ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय समाज में ध्रुवीकरण का माहौल बनाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन अब जनता पहले की तुलना में अधिक जागरूक है और आसानी से गुमराह होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक जमीनी नेता हैं और पार्टी को कमजोर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

'आपदा के समय सभी साथ आते हैं'

गुटबाजी और राजनीतिक मतभेदों पर उन्होंने कहा कि जब बाढ़, भूकंप या अन्य बड़ी आपदाएं आती हैं तो इंसान ही नहीं, जानवर भी एक साथ रहने लगते हैं। मौजूदा समय भी वैसी ही परिस्थितियों का है, इसलिए सभी को मतभेद भुलाकर एकजुट होकर देशहित में काम करना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि यह लड़ने का नहीं, बल्कि साथ खड़े होने का समय है।

Barabanki News : ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई अवैध लकड़ी, हरा आम का पेड़ काटकर ले जा रहे थे वन माफिया
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। रामनगर वन रेंज के सिरौली कलां गांव में रविवार सुबह वन माफियाओं ने बिना विभागीय अनुमति एक विशालकाय हरे-भरे फलदार आम के पेड़ को काट दिया। पेड़ की लकड़ी पिकअप पर लादकर ले जाई जा रही थी, तभी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान लकड़ी से लदी पिकअप को कब्जे में ले लिया गया, जबकि मामले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते सूचना न दी जाती तो अवैध रूप से काटी गई लकड़ी आसानी से ठिकाने लगा दी जाती। घटना के बाद क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी है।

वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

वन दरोगा सचिन पटेल ने बताया कि मौके से लकड़ी लदी पिकअप को कब्जे में लेकर वन विभाग परिसर लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पेड़ कटान से संबंधित अनुमति के अभिलेखों की भी जांच की जा रही है।

Barabanki News : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 96 मरीजों का हुआ उपचार, नि:शुल्क बांटी गई दवाएं
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 96 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील रावत ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेले में प्यारेपुर निवासी लवकुश कुमार तथा 62 वर्षीय छोटेलाल का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण भी किया गया। मेले में फार्मासिस्ट शिवा जी, लैब टेक्नीशियन अंजू देवी, एएनएम शिवकुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

Barabanki Weather News : झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, धान की रोपाई में आई तेजी
बाराबंकी। अमृत विचार : रविवार दोपहर बाद बारिश का टोटा दूर हो गया। जमकर बरसे बादलों ने भीषण उमस से बेहाल आमजन को तर बतर कर दिया। पारा तो लुढ़का ही साथ ही बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए। अब धान की रोपाई में तेजी आ सकेगी।

रविवार को तापमान 37 डिग्री पर टिका रहा लेकिन दो दिनों से बारिश थम जाने से अत्यधिक नमी के चलते भीषण उमस ने आमजन को बेहाल कर रखा था। उधर धान रोपाई के लिए खेतों की ओर रुख कर चुके किसान अचानक बारिश के थमने से असहज हो गए थे। उमड़ते घुमड़ते बादल ताकते किसान बारिश की उम्मीद लगाए हुए थे। उनकी यह उम्मीद रविवार दोपहर बाद आसमान पर अचानक आए बादलों ने पूरी कर दी।

भीषण गर्मी उस पर उमस का कहर झेल रहे लोगों के लिए यह बारिश काफी सुकून देने वाली रही। सबसे ज्यादा असहज स्थिति किसानों की रही। दो दिन बाद पानी बरसते ही किसान खेती में व्यस्त हो गया। खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई ने अभियान का रूप ले लिया। किसान अनुपम वर्मा का कहना है कि रविवार को हुई बारिश खेती में मदद लायक है लेकिन जमकर बारिश होने से धान रोपाई कम समय में पूरी हो जाएगी। हालांकि जोरदार बारिश की बात मौसम विभाग कर रहा।

नेपाल से पानी छोड़ने की आशंका पर प्रशासन सतर्क

रामसनेहीघाट : मानसून के सक्रिय होते ही तहसील रामसनेहीघाट में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सरयू नदी के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन नेपाल के बैराजों से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसे देखते हुए पहले से ही बचाव और राहत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के बाढ़ संभावित गांवों गुनौली, जलालपुर, तराई, ढेमा, कोयलावर, टिकरी सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ चौकियों की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर नाव, राहत सामग्री, दवाइयों और सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील है कि प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें तथा बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर पर सतर्क निगाह बनाए रखें।

Barabanki News: 12 जुलाई को बाराबंकी आएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गो-रक्षा यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू
मसौली/बाराबंकी। अमृत विचार : आगामी 12 जुलाई को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बाराबंकी आगमन प्रस्तावित है। वह अपनी 81 दिवसीय गो-रक्षा यात्रा के तहत जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कर गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने के समर्थन में लोगों से संवाद करेंगे।

ग्राम फतेहपुरवा स्थित श्री पंचमुखी हनुमतधाम दण्डी संन्यासी आश्रम एवं जगतगुरुकुलम के महंत स्वामी सम्भवानन्द ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना, गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को बल देना तथा गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए जनसमर्थन जुटाना है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

इसी क्रम में आश्रम में आठ बटुकों की धार्मिक शिक्षा के लिए विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही गुरुकुल परंपरा के संरक्षण और वैदिक शिक्षा के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। महंत स्वामी सम्भवानन्द ने बताया कि शंकराचार्य के आगमन से पूर्व आमजन से 12 जुलाई के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से गो-रक्षा अभियान का समर्थन करने और शंकराचार्य के विचारों को सुनने का आग्रह किया।