बदायूं - Amrit Vichar

Badaun News : बदायूं में गंगा के रौद्र रूप से सहमे ग्रामीण, 62 बीघा से ज्यादा जमीन नदी में समाई, खुद तोड़ने लगे मकान
अमृत विचार : बदायूं में गंगा नदी का कहर जारी है। उसहैत क्षेत्र में खेत-खलिहान और पेड़ नदी में समाते जा रहे हैं। अब तक करीब 62 बीघा से ज्यादा जमीन कट चुकी है। गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बहर रही है। ग्रामीणों में दहशत है। डर के मारे वे खुद ही अपने मकान तुड़वाने लगे हैं। ईंट-सरिया और अन्य सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों का रुख कर रहे हैं। अब तटबंध पर भी संकट बनने लगा है।

उसहैत में लोकपाल, लालाराम, रामसिंह, श्याम सिंह, पुष्पेंद्र, राजेश, जयपाल, लालाराम, रक्षपाल, मोरपाल और जयवीर समेत अन्य किसानों की 62 बीघा से ज्यादा जमीन नदी में समा गई। खेत पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ और फसल भी चली गई।

किसान अपनी आंखों के सामने तबाही का मंजर देख रहे हैं। धीरे-धीरे उनकी जर-जमीन और फसलें नदी की धार में बहती जा रही हैं। कदमनगला में कटान का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण सहमे हैं। अधिकांश लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कुछ लोग नगला प्राथमिक विद्यालयों में बसेरा किए हैं। डर, चिंता और भविष्य को लेकर यहां अजीब सी बेबसी और बेचैनी का आलम है।

मकान तुड़वा रहे ग्रामीण

कदमनगला गांव कटान के मुहाने पर खड़ा है। ग्रामीण अपना मकान खुद ही तुड़वा रहे हैं। ताकि समय रहते ईंट, सरिया निकाल ली जाए। भविष्य में कहीं दूसरी जगह पर अपना ठिकाना बना सकें। अमित कुमार का घर 300 गज में बना था। बड़ी शिद्दत के साथ आशियाना तैयार किया था। लेकिन नदी के रौद्र रूप ने उसे तोड़ने पर मजबूर कर दिया। कई ग्रामीण गांव घर छोड़कर जा चुके हैं। इसी उम्मीद में कि शायद दोबारा उन्हें ये घर नहीं मिलेंगे। क्योंकि बाढ़ उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाएगी।

राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला-प्रशासन की राहत-बचाव टीमें सक्रिय हैं। राशन वितरण के साथ आर्थिक सहायता की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। लेखपाल अमित के मुताबिक, जिन ग्रामीणों के मकान बाढ़ में नष्ट हुए हैं-उनके मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है।

इन क्षेत्रों में ज्यादा प्रभाव

उसहैत में कटान से कई गांवों में हाहाकार मचा है। बाढ़ से बड़े पैमाने पर फसलें तबाह हो गई हैं। इसमें सर्वाधिक कदम नगला, सिठौली खास, मुंडी, असमया रफतपुर, प्रेमीनगला, अमहदनगर, रुपैरा, जटा आदि गांव शामिल हैं। खेतीबाड़ी पर आर्थिक निभर्रता रखने वाले ग्रामीण पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-न्यूरिया में सर्राफा की दुकान से चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Bareilly News : नो टेंशन... बरेली मंडल में मिलों के पास मौजूद 23 लाख क्विंटल चीनी स्टॉक
अमृत विचार : बाजार में चीनी के दाम भले ही लगातार आसमान छू रहे हों, लेकिन बरेली मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं है। यहां की 16 चीनी मिलों में करीब 80 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। शुगर प्रोडक्शन पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम जरूर है मगर इसके बाद भी मौजूदा समय में मिलों के 23.78 लाख क्विंटल चीनी का सरप्लस स्टॉक सुरक्षित है।

मंडल की 16 चीनी मिलों में 11 निजी और पांच सहकारी हैं। बरेली में छह, पीलीभीत में चार, बदायूं में दो और शाहजहांपुर में चार मिलें हैं। 23 अगस्त तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 7,13,893 क्विंटल चीनी का स्टॉक पीलीभीत में है, जबकि बदायूं में सबसे कम 97,100 क्विंटल स्टॉक बचा है।

वहीं, इस बार गन्ने की आवक कम रहने से एथेनॉल का उत्पादन घटकर 359 लाख लीटर रह गया, जो बीते वित्तीय वर्ष 623 लाख लीटर था। फरीदपुर की द्वारकेश मिल ने 168 लाख, निगोही ने 101 लाख और पीलीभीत की एलएच शुगर मिल ने 90 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया।

इस बार घटा एथनॉल उत्पादन

मंडल की तीन चीनी मिलों में एथनॉल तैयार किया जाता है। वर्ष 2025-26 में फरीदपुर की द्वारकेश मिल ने 168 लाख लीटर, शाहजहांपुर की निगोही मिल ने 101 लाख लीटर और पीलीभीत की एलएच शुगर मिल ने 90 लाख लीटर एथनॉल का उत्पादन किया।

कुल उत्पादन 359 लाख लीटर रहा। पिछले वित्तीय वर्ष में इन तीनों मिलों ने 623 लाख लीटर एथनॉल बनाया था। इस तरह उत्पादन में बड़ी गिरावट आई है। गन्ना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष मिलों में गन्ने की आवक कम होने से एथनॉल उत्पादन प्रभावित हुआ। हालांकि चीनी उत्पादन पर इसका खास असर नहीं पड़ा है।

चीनी मिलों से ही 59 रुपये किलो पहुंची चीनी

मंडल की मिलों में चीनी का बंपर स्टॉक होने के बावजूद आम जनता को महंगे दामों से राहत नहीं मिल पा रही है। चीनी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे चीनी मिल मालिकों की तो चांदी हो रही है, लेकिन ग्राहकों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, मिलों से ही अब चीनी 59 रुपये प्रति किलो के ऊंचे भाव पर बाहर भेजी जा रही है। मिल गेट से ही इतने ऊंचे दामों पर सप्लाई होने के कारण फुटकर बाजार तक पहुंचते-पहुंचते इसके दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

गन्ना विभाग ने क्या कहा

गन्ना उपायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि मंडल की चीनी मिलों में इस पेराई सत्र के दौरान 80 लाख क्विंटल चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। वर्तमान में भी मंडल की मिलों के पास 23.78 लाख क्विंटल चीनी का सरप्लस स्टॉक सुरक्षित रखा हुआ है। मिलों में भरपूर स्टॉक मौजूद होने के कारण बाजार में चीनी की किल्लत या कालाबाजारी की कोई संभावना नहीं है और आपूर्ति लगातार सुचारू बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें-बरेली में डीजे की ऐसी धमक! मंदिर जा रही महिला की मौत

Badaun News : कछला गंगा में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
अमृत विचार : नरोरा बैराज से लगातार बढ़ रहा पानी अब खतरा बनता जा रहा है। बदायूं में कछला गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उसहैत क्षेत्र में गंगा का रौद्र रूप देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। बाढ़ खंड ने सहसवान क्षेत्र में निरीक्षण के बाद बांध पर फिर से मिट्टी डालने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को नरौरा बैराज से एक लाख 34 हजार 584 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। एक दिन पहले भी उतना ही पानी डिस्चार्ज किया गया। लगातार आ रहे अधिक पानी से अब फिर से उसहैत क्षेत्र में हालात बेकाबू हो रहे हैं।हजारों बीघा कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है, गांव के अनेक मकान कट चुके हैं।

नदी में समाई हजारों बीघा जमीन

गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज कटान ने कदम मंगला गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से जारी कटान के चलते हजारों बीघा कृषि भूमि गंगा की धारा में समा चुकी है। करीब एक दर्जन मकान गंगा की धारा में समा जाने की बात सामने आई है।

बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे हैं। शनिवार को कदम नगला गांव के अमित यादव के घर तक पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों में दहशत  है। प्रभावित परिवार अपने घरों से जरूरी सामान

निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। कई परिवार सोलर पैनल और बिजली के अन्य उपकरण भी घरों से उतारकर सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने घर और सामान को बढ़ते पानी और कटान से बचाने की है।

नदी की रफ्तार से सहमे ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सामने खतरा केवल बाढ़ के पानी का नहीं, बल्कि गंगा के लगातार बढ़ते कटान का भी है। नदी की धार पिछले कई दिनों में गांव का बड़ा हिस्सा निगल चुकी है। खेतों के बाद अब कटान आबादी की ओर पहुंच गया है।

कटाव से प्रभावित परिवारों में राजाराम, नेक राम, पाती राम, आसाराम, जगपाल, धनपाल, सुनील, अनिल, महेश कुमार, मीना, उमेश और अजय सहित कई लोग शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कटान का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में आबादी के लिए खतरा और गंभीर हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा, राहत और बचाव के तत्काल इंतजाम कराने की मांग की है।

कछला गंगा किनारे बढ़ाई चौकसी

कछला गंगा का जलस्तर शनिवार को 162,55 मीटर गेज मापा गया। गंगा का जल स्तर 15 सेमी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिससे अब खतरा और बढ़ गया है। कछला गंगा किनारे सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत कर्मचारी तैनात किए गए हें। गंगा के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर चंदनपुर हुसेनपुर गांव के बांध से पानी टकरा रहा है जिससे बांध को और खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ खंड ने बांध की मरम्मत करने रहने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें-बरेली में आयुष्मान कार्ड का बड़ा फर्जीवाड़ा, एसआईटी जांच की तैयारी

Badaun News : बदायूं में जेबकतरों से पुलिस का मुचैटा, तीन आरोपियों के लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
अमृत विचार : बदायूं पुलिस ने जेबकतरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, एक बाइक और करीब महीना भर पहले जेब काटकर चोरी किए गए 26,750 रुपये बरामद किए हैं।

घटनाक्रम उसावां थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को मुखबिर की सूचना मिली कि सिद्ध बाबा मंदिर के आगे हजरतपुर रोड पर तीन बदमाश असलहों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। उसावां पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही तीनों बदमाश बाइक से गूरा बरैला रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। बाइक फिसलने पर आरोपी जंगल की ओर भागने लगे। खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। कांस्टेबल राजू के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को उसावां सीएचसी ले जाया गया।

फर्रुखाबाद के हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश पुत्र शौकीन उर्फ अंतराम निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद, सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लुखुआ थाना कादरी गेट, फर्रुखाबाद तथा गौरव पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।

पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब एक माह पूर्व ग्राम मरौरी के पास ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की जेब काटकर उन्होंने एक लाख रुपये चोरी किए थे। चोरी की रकम में से कुछ रुपये खर्च करने के बाद शेष 26,750 रुपये पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिए। इस संबंध में थाना उसावां में 18 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था।

घायल सिपाही और तीनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी उसावां भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा पूरा परिवार! डीएम के सुरक्षा गार्डों ने कैसे रोका बड़ा हादसा

Budaun News : गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुत्ता सामने आने से पलटी टैक्सी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
बदायूं, अमृत विचार। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के निनमा गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 175 के पास अचानक कुत्ता सामने आने से एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया।

कुत्ता सामने आते ही अनियंत्रित हुई टैक्सी

पुलिस के मुताबिक, टैक्सी में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। सभी अलग-अलग परिवारों के सदस्य बताए जा रहे हैं। वे रुपैडिहा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे। मंगलवार रात करीब तीन बजे निनमा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

दो महिलाओं की मौके पर मौत, युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में दीपना खात्री (32), पत्नी नेमबहादुर निवासी बेलवा, जिला डांग, नेपाल और विपना सुनमगर (32), पत्नी विशाल निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 22 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजीरगंज में रखवाया गया। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टैक्सी में नौ लोग थे सवार

पुलिस के अनुसार टैक्सी में चालक दीपक ओली (28) के अलावा पुष्पा (40), ज्ञान बहादुर मल्ल (22), यादव पोडे (22), विनोद (करीब 2 वर्ष), सिमोन (करीब 10 वर्ष), दीपना खात्री, विपना सुनमगर और एक अज्ञात पुरुष सवार था। हादसे में घायल छह लोगों को जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टैक्सी को निनमा के पास स्थित रेस्ट एरिया में खड़ा करा दिया है। थानाध्यक्ष कुंवरगांव राजेश कौशिक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :

Kanpur News: DPS स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

Budaun News : गंगा की कटान से तटवर्ती गांवों में दहशत, बाढ़ के बीच एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी
बदायूं, अमृत विचार। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद गंगा में बढ़े जलप्रवाह ने बदायूं के तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंगा का पानी कम होने के बावजूद कई क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है। उसहैत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर गंगा की धार ने जमीन को काटना शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पानी से घिरे गांवों के लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

नरौरा बैराज से गंगा में लगातार पानी छोड़े जाने का असर कछला से लेकर उसहैत क्षेत्र तक दिखाई दे रहा है। रविवार को नरौरा बैराज से 1,08,801 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। खेत-खलिहानों में खड़ी फसलें डूब चुकी हैं और कई संपर्क मार्गों पर अब भी पानी भरा हुआ है।

कदम नगला में घर गिरे, स्कूल भी गंगा में समाया

उसहैत क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। कदम नगला में पानी की चपेट में आने से कई घर गिर चुके हैं। वहीं एक सरकारी स्कूल भी गंगा की कटान की भेंट चढ़ गया। लगातार कटान से किसानों को अपनी उपजाऊ जमीन खोने का डर सता रहा है।

करीब 20 गांव बाढ़ की चपेट में

कछला से चंदनपुर हुसेनपुर तक करीब 20 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले पानी का दायरा इससे भी ज्यादा था। अब जलस्तर में कमी आने लगी है, लेकिन गंगा की तेज धार और कटान ने ग्रामीणों की चिंता बरकरार रखी है। कछला में रविवार को गंगा का जलस्तर 162.12 मीटर गेज दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले तक गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही थी। अब जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन तटवर्ती क्षेत्रों में कटान के कारण खतरा बना हुआ है।

बांध की सुरक्षा जांचने पहुंचे अधिकारी

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ खंड के अधिकारियों ने असमिया रफतपुर बांध पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बांध की स्थिति और आसपास के इलाकों में पानी के प्रभाव का निरीक्षण किया।

रामगंगा का पानी घटा, बाढ़ का खतरा कम

दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर अब काफी नीचे आ गया है। तटवर्ती गांवों में भरा पानी कम होने लगा है और बाढ़ का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। ग्राम पिपरा के ग्रामीणों के अनुसार खेतों से पानी उतर रहा है, हालांकि जलभराव से फसलें नष्ट हो गई हैं। हजरतपुर से आगे गढ़िया रंगीन जाने वाली सड़क से भी पानी उतर गया है। इसके बाद दो दिन से इस मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया है।

‘ऊपर से पानी कम हो रहा, जल्द और सुधार की उम्मीद’

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता नेशपाल ने बताया कि ऊपर से पानी कम हो रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति में सुधार आ रहा है। कई गांवों से पानी खत्म हो चुका है और कुछ संपर्क मार्गों पर यातायात भी शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जलस्तर में और कमी आएगी।

ये भी पढ़े :

Kanpur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, कानपुर बैराज से 2.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

Budaun News: मलेरिया का बढ़ रहा खतरा, तालाबों में पनप रहा मच्छरों का लार्वा; छिड़काव पर उठे सवाल
बदायूं,अमृत विचार। बारिश के बाद जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई इलाकों में तालाबों और जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। ऐसे में मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीएमओ के निर्देश के बावजूद कई इलाकों में मच्छरनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं हो रही है।

तालाबों और जलकुंभी में पनप रहा लार्वा

जिले के कई क्षेत्रों में तालाबों में गंदगी और जलकुंभी की भरमार है। इसके अलावा सड़क किनारे खुले में कूड़ा डाले जाने से भी गंदगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि गंदगी और पानी जमा होने से मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। आंवला रोड पर खुले में कूड़ा डाले जाने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के बावजूद कूड़ा वहीं डाला जा रहा है। इससे दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के बावजूद कई इलाकों में सफाई और जागरूकता की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में मलेरिया विभाग को मच्छरनाशक दवा के छिड़काव, फॉगिंग और ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

जगत और सलारपुर में बढ़ी परेशानी

जगत और सलारपुर ब्लॉक क्षेत्र में भी मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के मरीजों की जांच और स्क्रीनिंग को लेकर भी परेशानी हो रही है। कुछ मरीज निजी पैथोलॉजी में जांच कराने को मजबूर हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बारिश के बाद मच्छरों का प्रजनन बढ़ता है और इसे रोकने के लिए संबंधित क्षेत्रों में छिड़काव कराया जा रहा है।

तालाबों में भी होगी फॉगिंग

जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश के बाद मच्छरों का प्रजनन शुरू हो जाता है। इसलिए सभी ब्लॉक क्षेत्रों में मच्छरनाशक दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं और छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने माना कि कुछ तालाबों की सफाई नहीं होने से वहां लार्वा पनप रहा है। ऐसे तालाबों में भी फॉगिंग कराने की तैयारी है, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़े :

Lakhimpur Kheri News: हज-2027 यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती, 23 अगस्त तक करें आवेदन

Budaun News : खाना खाते ही 7 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की हालत गंभीर; आवासीय विद्यालय में मचा हड़कंप
बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार रात खाना खाने के बाद सात छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर सभी को देर रात करीब साढ़े 12 बजे समरेर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

इनमें से पांच छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए घर ले गए, जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

देर रात बिगड़ी छात्राओं की तबीयत

मामला दातागंज तहसील के समरेर ब्लॉक स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय का है। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रात भोजन करने के बाद सात छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को उलझन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। रात करीब साढ़े 12 बजे छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

दो छात्राओं को जिला अस्पताल भेजा

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पांच छात्राओं की हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद उनके परिजन उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर घर ले गए। वहीं, दो छात्राओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अधिकारियों के अनुसार दोनों छात्राओं का राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

गर्मी या खाने से बिगड़ी तबीयत? जांच में खुलेगा राज

समरेर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी लिकिमा राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया गर्मी के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, खाने में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रशासन की ओर से विद्यालय में परोसे गए भोजन के नमूने लिए जाएंगे। इनकी जांच के बाद यह पता चलेगा कि भोजन की गुणवत्ता में कोई समस्या थी या नहीं।

प्रधानाचार्य ने गर्मी को बताया वजह

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक गर्मी की वजह से तीन छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी। हालांकि, अधिकारियों ने सात छात्राओं के बीमार होने की जानकारी दी है। मामले को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

एसडीएम और तहसीलदार की समिति करेगी जांच

दातागंज के एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीएम और तहसीलदार की समिति गठित की गई है। जिलाधिकारी के मुताबिक रविवार शाम तक जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-वर्दी में पैर दबाने का VIDEO वायरल, दो होमगार्ड सस्पेंड; SDM आवास से जुड़ा बताया जा रहा था मामला

Bareilly Circle Rate List : बरेली में शहर से गांव तक महंगी हुई जमीन, 1.50 लाख रुपये वर्ग मीटर तक पहुंच गए दाम
अमृत विचार : बरेली में शहर से लेकर गांव तक, आवासीय और व्यवसायिक जमीनें महंगी हो गई हैं। नया सर्किल रेट जारी हो गया है। इसके मुताबिक शहर में व्यवसायिक भूमि की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई है। पुराने और मौजूदा रेट की तुलना करें तो कई जगहों पर हजारों रुपये प्रति वर्ग मीटर का अंतर आया है। देखिए बरेली में पहले की अपेक्षा कितनी महंगी हुई जमीन।

राजेंद्रनगर में छह मीटर चौड़ी सड़क पर आवासीय जमीन का रेट 2024-25 में 37,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो अब बढ़कर 44 हजार रुपये हो गया है। नौ मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर रेट 40 हजार से बढ़कर 47 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया। व्यावसायिक जमीन की दर भी 55,500 से बढ़कर 65,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच गई है।

चिह्नित मार्ग पर जमीन का रेट 1.17 लाख

सेलेक्शन टावर से गंगाशील अस्पताल रोड के मिलान बिंदु तक चिह्नित व्यावसायिक मार्ग पर जमीन का रेट 2024-25 में 99 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर था। मौजूदा सूची में यह बढ़कर 1.17 लाख रुपये हो गया है। इसी मार्ग पर दुकान भूमि दर 1.27 लाख से बढ़कर करीब 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है।

सर्किल रेट में शहर के ये इलाके भी खास

मूल्यांकन सूची में शाहदाना मोहल्ले में व्यावसायिक भूमि की दर 27,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। यहां दुकान के लिए 66 हजार, कार्यालय के लिए 63 हजार और गोदाम के लिए 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर दी गई है।

शिव नगर में व्यावसायिक भूमि की दर 48 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। यहां दुकान की दर 86 हजार, कार्यालय की 81 हजार और गोदाम की 76 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दर्ज है।

शिवपुरी कॉलोनी में व्यावसायिक भूमि की दर 27,500 रुपये है, जबकि दुकान के लिए 64 हजार, कार्यालय के लिए 61 हजार और गोदाम के लिए 58 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित है।

शिव विहार में भूमि की दर 20,500 रुपये, दुकान की 54 हजार, कार्यालय की 50,500 और गोदाम की 47 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दर्ज है। रेलवे कॉलोनी चौपुला में व्यावसायिक भूमि की दर 32 हजार रुपये और राजा विहार में 37 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक दर्ज है। रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर में यह दर 32 हजार रुपये है।

गांवों में भी बढ़े रेट

रोहतापुर में छह मीटर चौड़ी सड़क पर जमीन की दर 2024-25 में तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, जो अब 3,500 रुपये हो गई है। नौ मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर यह दर चार हजार से बढ़कर 4,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। सड़क से लगी कृषि भूमि का रेट भी 45 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 50 लाख रुपये हो गया है। सामान्य कृषि भूमि की दर करीब 35 लाख से बढ़कर 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर दर्ज है।

रेट बढ़ने पर रजिस्ट्री होगी मंहगी

सर्किल रेट संपत्ति की न्यूनतम सरकारी कीमत होती है। रजिस्ट्री के समय यदि जमीन का वास्तविक सौदा सर्किल रेट से कम दिखाया जाता है तो स्टांप शुल्क की गणना निर्धारित न्यूनतम मूल्य के आधार पर की जा सकती है। वहीं वास्तविक बिक्री कीमत सर्किल रेट से ज्यादा है तो अधिक कीमत को आधार बनाया जाता है। इसलिए सर्किल रेट बढ़ने पर कम कीमत में होने वाली रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क का बोझ बढ़ सकता है।

निर्माण की दर भी सूची में तय

मूल्यांकन सूची में भवन निर्माण की दरें भी निर्धारित हैं। आरसीसी प्रथम श्रेणी के निर्माण की दर 19 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और द्वितीय श्रेणी की 16 हजार रुपये है। आरबीसी प्रथम श्रेणी की दर भी 16 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दर्ज है।

एआईजी स्टांप पूनम सिंह के मुताबिक, अगस्त माह में डीएम द्वारा ऑडिट किया जाता है। उसके बाद उनकी स्वीकृति के बाद विकसित स्थान के ज्यादा और जहां विकास हो रहा है, वहां उसी हिसाब से रेट बढ़ाए जाते हैं। ऐसा जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही होता है।

इसे भी पढ़ें- बरेली में अधिवक्ताओं के केबिन पर देर रात गरजा निगम का बुलडोजर

Budaun News : जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
बिल्सी, अमृत विचार। अंबियापुर विकासखंड के गांव हैदलपुर में लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को एकत्र होकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क से गांव के अंदर आने वाली सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। कई बार एंबुलेंस भी सड़क की स्थिति खराब होने के कारण फंस जाती है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने में दिक्कत होती है। चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में आदेश सिंह कठेरिया, विवेक कुमार, योगेश कुमार, विनोद कुमार, जालिम सिंह पाली, प्रसादी लाल, बेचेलाल, अंकित कुमार, नेत्रपाल, बंटी, मुकेश, रामदास और कुलदीप आदि मौजूद रहे। अंबियापुर की बीडीओ शैली गोविल ने बताया कि सड़क की समस्या की जानकारी मिली है। शीघ्र इसकी ग्राम सचिव द्वारा जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ताकि निर्माण कराया जा सके।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : बरेली में आशाओं का प्रदर्शन, हेल्थ कार्ड से लेकर वेतन बढ़ोत्तरी तक-ये उठाई मांगें

Badaun News : एंटी करप्शन ने बदायूं में काश्तकार से 12 हजार की घूस लेते दो विद्युतकर्मी पकड़े
अमृत विचार : विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन टीम ने बदायूं में एक काश्तकार से 12,000 रुपये की घूस लेते दो विद्यतुकर्मियों को पकड़ा है। इसमें एक टीजी-टू और दूसरा संविदाकर्मी-लाइनमैन शामिल है। दोनों के खिलाफ सहसवान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

काश्तकार से मांगी घूस

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुड़ई निवासी सर्वेश कुमार के खेत पर ट्यूबवेल लगा है। उसका ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। सर्वेश ने विजली विभाग में संपर्क किया, तो उनसे रिश्वत की डिमांड की गई।

सर्वेश कुमार ने एंटी करप्शन में शिकायत कर दी। एंटी करप्शन टीम-बरेली के ट्रैफ प्रभारी इश्तियाक वारसी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया। गुरुवार को सर्वेश कुमार 12 हजार रुपये की रिश्वत लेकर विद्युतकर्मियों से मिले। जैसे ही उन्होंने रुपये दिए-टीम ने छापा मारकर आरोपियों को दबोच लिया।

ये हैं घूसखोरी के आरोपी

जरीफनगर बिजली घर में टीजी-टू (टेक्निशियन ग्रेड) के पद पर तैनात हरदेवा राम, जोकि मूलरूप से राजस्थान के नागौर जनपद के मारोठ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एंटी करप्शन ने उन्हें घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दूसरा आरोपी, बदायूं के जरीफनगर निवासी मानक चंद्र है-जोकि लाइनमैन है और संविदा पर तैनात है।

सहसवान लेकर पहुंची पुलिस

एंटी करप्शन टीम ने जरीफनगर में जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा। उसके बाद दोनों को लेकर सहसवान थाने पहुंची। सहसवान में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और उसके बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।

छापेमारी से बढ़ी हलचल

जरीफनगर बिजली घर से दो विद्यतुकर्मियों के घूस लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद हलचल मच गई। विद्युत विभाग के अलावा दूसरे विभागों के भ्रष्ट लोगों में बेचैनी देखी गई।

इसे भी पढ़ें-बदायूं में भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत

Badaun News : बदायूं में भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत
अमृत विचार : बदायूं में एक दो-मंजिला मकान का अगला हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा सामने आया है। इसमें एक महिला और तीन पशुओं की दबकर मौत हो गई। राहत-बचाव टीमों ने तीनों के शव बरामद किए हैं। घटना से गांव में हाहाकर मच गया। चीख-पुकार के बीच ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए।

घटनाक्रम उझानी क्षेत्र के मीहलाल नगला गांव का है। गांव में प्रताप सिंह का एक दो मंजिला मकान है। काफी जर्जर था। बारिश से इसकी हालत और खराब हो गई थी। मकान में कोई रहता नहीं था। पशु बांधे जाते थे।

भोर में सामने आई घटना

बताते हैं कि बृहस्पतिवार की भोर में करीब 5 बजे के आसपास मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। प्रताप सिंह की पत्नी अगरवती (55 वर्ष) दौड़कर पशुओं को खोलने गईं। वह भी मकान से गिर रहे मलबे की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार के बाद मुहल्ले और गांव वाले जाग गए। ग्रामीणों ने अगरवती को किसी मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

जेसीबी लेकर पहुंची टीम

सूचना पर राहत-बचाव टीम के अलावा नगर पालिका उझानी की टीम भी पहुंच गई। मलबा हटाने के दौरान उसके नीचे से तीन मृत पशु मिले। घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। गांव में हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि अगरवती जो पशुओं के बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठीं।

ग्रामीणों के मुताबिक मकान पहले से दरक चुका था। इसीलिए उसमें कोई रहता नहीं था। अमूमन मकान खाली ही रहता था। बाहर पशु बांध दिए जाते थे।

इसे भी पढ़ें-बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली