बदायूं - Amrit Vichar

बदायूं : पत्नी से विवाद के बाद पेड़ के नीचे मिला युवक का शव
उसावां, अमृत विचार। थाना उसावां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद युवक का शव गांव के पास पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

गांव गूरा बरेला निवासी रमेश (38) पुत्र श्यामपाल का गुरुवार को उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चले गए थे। परिजनों ने सोचा कि वह खेत पर चले गए होंगे लेकिन वह वापस नहीं लौटे। देर शाम तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। खेत पर काम कर रहे किसानों ने रमेश का शव गांव के पास दक्षिणी दिशा में आम के पेड़ के नीचे रमेश का देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर उसावां पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ganga Expressway : विकास को मिलेगी रफ्तार, वरदान साबित होगा गंगा एक्सप्रेस वे
बदायूं/विजय नगला, अमृत विचार। बदायूं जिला विकास की राह पर अग्रसर हो गया है। अब जल्द रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के प्रमुख जिलों से बदायूं की दूरी कम हो गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किमी के गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के बाद प्रदेश को सबसे लंबे एक्सप्रेस वे की सौगात मिली है। जिसको लेकर हर वर्ग उत्साहित है। बिनावर स्थित इंटरचेंज के पास प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे बदायूं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2021 में शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखी थी। पांच साल से कम समय में ही यह बनकर तैयार हो गया। यह 12 जिलों से होकर गुजर रहा है और लागत 36230 करोड़ रुपये आई। बदायूं में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। गंगा एक्सप्रेस वे बनने से लखनऊ, दिल्ली, मेरठ, प्रयागराज के अलावा पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दूरी कम हो गई है। इससे व्यापार बढ़ेगा, रोजगार सृजन होगा, किसानों को लाभ होगा व आमजन को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है करके दिखाती है। गरीबों, महिलाओं, पिछड़े, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर काम करती है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने पहले 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा। अब वर्तमान में 2.70 करोड़ लखपति दीदी हैं। अब 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम चल रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बदायूं की गिनती पिछड़े जिलों में होती थी। लेकिन अब गंगा एक्सप्रेस वे बदायूं के लिए वरदान साबित होता। बदायूं प्रदेश के विकास के केंद्र में होगा। एक्सप्रेस वे के पास घटपुरी और डहरपुर में दो औद्योगिक गलियारे बनाए जा रहे हैं। जहां कारखाने स्थापित होंगे। रोजगार सृजन होगा। बदायूं विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। एमएलसी वागीश पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने विभिन्न विकास कार्य किए हैं। जिसका सीधा लाभ आमजन तक पहुंचा है। देश व प्रदेश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चलेगा जो अब सच हो रहा है। बिल्सी विधायक ने कहा कि लोकार्पण ऐतिहासिक क्षण है। अब समय और ईंधन की बचत होगी। श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ होगा। प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी में स्नान करके वापस लौट सकते हैं। सदर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। आने वाले दिनों में भारत विश्व गुरु बनेगा। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे बदायूं व प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदल देगा। पहले दो ही इंटरचेंज बनाए जा रहे थे। लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने डहरपुर में भी इंटरचेंज बनाने की स्वीकृति दी। आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि पंक्ति में सबसे आखिरी खड़े हुए व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचने चाहिए। उन्हें योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान लोग वीडियो बनाते दिखे। वहीं अग्निशमन की गाड़ियां और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता, शिशुपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह पटेल, विश्वजीत गुप्ता, आरती कश्यप, पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौड़, शारदेंदु पाठक, अनेकपाल सिंह, रजनी मिश्रा, आशीष शाक्य, पंकज शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, मधुसूदन गुप्ता, अंकित आदि मौजूद रहे।

जिले में 92 किमी के लिए 85 गांव हुए प्रभावित
डीएम अवनीश राय ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज के जुड़ापुर दादू तक जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत 12 जिले मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज के आच्छादित गांवों की संख्या 518 है। बदायूं में गंगा एक्सप्रेस वे बिसौली के गांव ब्यौर कासिमाबाद से दातागंज के गांव खानपुर पंचशाला तक जा रहा है। जिसकी दूरी 92 किमी है। बिसौली के 38, सदर तहसील के 18, बिल्सी के 2 और दातागंज के 27 गांव प्रभावित हुए। जिले में 1200 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई। बिसौली में दूरी 46.40 किमी, बदायूं में 20.40 और दातागंज में 24.20 किमी दूरी कवर की है। जिले में 4 फ्लाईओवर और 3 इंटरचेंज हैं। रामगंगा पर 720 मीटर लंबा पुल बनाया गया है।

औद्योगिक गलियारे के लिए आठ गांवों की जमीन अधिग्रहित
बिनावर में घटपुरी स्थित इंटरचेंज के पास 108 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। जिसके लिए सदर तहसील के गांव घटपुरी, औरंगाबाद माफी और कुतुबपुर थरा की जमीन ली गई है। इसके अलावा डहरपुर कलां के पास 300 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है। जिसके लिए गांव बिहारीपुर, छछऊ, डहरपुर कलां, कौल्हाई व डोलापुर की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है। कार्यक्रम के दौरान डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, सहायक निदेशक, सूचना आशुतोष चंदोला मौजूद रहे।

पहले दिन चूके लोग, साइन का नहीं रहा ध्यान
कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधि समेत कई लोग गंगा एक्सप्रेस वे पहुंचे। पल को यादगार बनाने को साइन बोर्ड के पास खड़े होकर फोटो खिंचाए लेकिन इंटरचेंज की वजह से लोग पहले दिन भ्रमित होकर चूक गए। गलत दिशा से वाहन दौड़ाए। आगे जानकारी होने पर वापस लौटे। जबकि एक्सप्रेस वे की सड़क पर तीर के निशान लगाए गए हैं। जो रूट दर्शाते हैं।

गंगा एक्सप्रेस वे पर यह रहेंगी सुविधाएं
गंगा एक्सप्रेस वे किनारे अलर्ट स्ट्रिप्स लगे हैं। चालक को नींद आई तौर वाहन का पहिया स्ट्रिप्स पर गया तो अलग ही कंपन होगा और चालक की नींद खुल जाएगी। इस पर चलने वालों को जगह-जगह डीजल, पेट्रोल से लेकर सीएनजी की सुविधा मिलेगी। वाहन चार्ज भी होंगे। पूरे एक्सप्रेस की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से ज्यादा गति से चलने पर वाहन का चालान कटेगा। टोल पर भी रुकने की आवश्यकता नहीं है। फास्टैग से टोल कट जाएगा और बूम खुल जाएगा। अभी गंगा एक्सप्रेस वे पर 6 लेन हैं लेकिन आने वाले समय में इसे बढ़ाकर 8 लेन भी की जा सकती है।

जल्द दिखेगी हरियाली, बीच में हुआ पौधारोपण
गंगा एक्सप्रेस वे पर पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए दोनों साइड की तीन-तीन लेन के बीच पौधरोपण किया गया है। पौधे बड़े होने पर अलग ही रंगत दिखेगी। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर पानी आने पर साइड से बनाई गई गूल से निकल जाएगा।

लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा की तैयारी
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से बदायूं से देश की राजधानी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। अब बदायूं से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री की ओर से रेल मंत्री से पत्राचार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ के लिए जल्द ही रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

Bareilly: 14 साल बीते...बजट के जाल में फंसी बदायूं सिंचाई परियोजना
बरेली, अमृत विचार। बरेली और बदायूं के करीब साढ़े तीन सौ गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी का सपना दिखाने वाली बदायूं सिंचाई परियोजना 630 करोड़ फूंकने के चौदह साल बाद भी बंद जैसी स्थिति में गई है। वजह यह है इसके लिए 1554.50 करोड़ की आवश्यकता है। इसको लेकर पिछले साल पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव केंद्रीय जल आयोग भेजा गया था, जिसे मंजूरी नहीं मिली है। यह परियोजना आज बढ़कर 2184 करोड़ की हो चुकी है।

बदायूं सिंचाई परियोजना पर 2011 में काम शुरू कराकर बसपा अगले ही साल सत्ता से बाहर हो गई थी। सपा सत्ता में आई तो बजट रिवाइज हुआ और 332 करोड़ की इस परियोजना की लागत 630 करोड़ पहुंच गई। सपा की सरकार ने 2015 में अवशेष 298 करोड़ का बजट अवमुक्त भी कर दिया। इस धनराशि से 311 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हुआ और रामगंगा पर बैराज बनने के साथ उसके दोनों ओर पानी रोकने के लिए 12-12 किमी लंबाई के एफलक्स बनाए गए। 2018 में जब यह काम पूरा हुआ तो सपा को हटाकर भाजपा की सरकार आ चुकी थी और बजट की कमी से काम बंद हो चुका था। इसके बाद इस परियोजना की बागडोर तत्कालीन सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने संभाल ली। बजट लगातार रिवाइज हो ही रहा था कि धर्मपाल सिंह के कार्यकाल के बीच 2019 में यह 2100 करोड़ तक पहुंच गया। इस बीच धर्मपाल को सिंचाई मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से परियोजना सफेद हाथी साबित हो रही है।

धर्मपाल सिंह के कार्यकाल में 1470 करोड़ बढ़ी लागत
जब परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब भूमि का मुआवजा सरकारी कीमत पर दिया जाता था। 2015 में किसान चार गुने रेट की मांग करने लगे। इस बीच यह शासनादेश भी आ गया।। इसी कारण परियोजना की लागत 630 करोड़ पहुंच गई। 2017 में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन के बाद धर्मपाल सिंह सिंचाई मंत्री बने तो रिवाइज एस्टीमेट के जरिए यह परियोजना 630 करोड़ से 2184 करोड़ की लागत पर पहुंच गई। कई गुना लागत बढ़ने से ही परियोजना पर बादल छाने लगे।

मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं मिला बजट
अब 1250 किसानों से करीब नौ सौ हेक्टेयर भूमि खरीदने के लिए करीब 1554 करोड़ रुपये की जरूरत है। 2019 में धर्मपाल सिंह के कार्यकाल में शासन की वित्त समिति ने पुनरीक्षित बजट स्वीकृत कर दिया था। इसके बाद पिछल साल मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम से भी इसकी मंजूरी मिलने का दावा किया गया। यही नहीं, 2184.54 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव बीते वित्तीय वर्ष में केंद्रीय जल आयोग को भेजा गया। लेकिन फिर भी कुछ हुआ नहीं।

परियोजना के आंकड़े:
कुल खर्च: 630.04 करोड़ रुपये
शेष बजट की जरूरत: 1554.50 करोड़ रुपये
बैराज का काम: 90 प्रतिशत पूरा
शेष नहरों की खोदाई: 611.45 किलोमीटर

काम ठप होने का समय: वर्ष 2019 से
बाढ़ खंड एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि बदायूं सिंचाई परियोजना में 2019 से बजट नहीं मिलने की वजह से कमा बंद पड़ा है। 2184.54 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव केंद्रीय जल आयोग को भेजा गया है। परियोजना अगर मानकों पर खरी उतरी तो प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना में शामिल हो जाएगी, लेकिन मानक पर खरी नहीं उतरी तो प्रदेश सरकार की कैबिनेट में स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

UP: जिले में विकास को मिलेगी रफ्तार, कल से शुरू हो जाएगा गंगा एक्सप्रेस वे
बदायूं, अमृत विचार। कुछ दिन पहले बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के बाद जिले को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय के बाद वह घड़ी आ गई है जब जिले को विकास की रफ्तार मिलेगी और समय भी बचेगा। जिले में जल्द ही और उद्योग स्थापित होने से रोजगार का सृजन होगा। कल से गंगा एक्सप्रेस वे शुरू हो जाएगा। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से प्रयागराज तक बनाए गए गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे जिससे मेरठ और प्रयागराज का मार्ग सुगम हो जाएगा।

मेरठ के बिजौला गांव से शुरू होकर 594 किमी दूर प्रयागराज के गांव जुड़ापुर दांदू तक बना है जो 12 जिलों से होकर गुजरा है। बदायूं में इसकी दूरी लगभग 92 किमी है। यह तहसील सदर, बिसौली, बिल्सी व दातागंज क्षेत्र से होकर गुजरा है। एक्सप्रेस वे का काम पूरा हो गया। दो ट्रायल भी हो चुके हैं। गंगा एक्सप्रेस वे पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में हैं। सिंगापुर की तर्ज पर यहां के बनकोटा, बिनावर और दातागंज पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं जो मानव रहित हैं। बूम सेंसर से खुलेंगे। फास्टैग से शुल्क कटेगा। हालांकि यहां इंजीनियर की ड्यूटी रहेगी जो तकनीकी खामियां दूर करने के लिए रहेंगे।

यहां सुरक्षाकर्मियों की तैनात की गई है। प्रधानमंत्री हरदोई से इसका उद्घाटन करेंगे। फिर वाहन गंगा एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भर सकेंगे। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर घटपुरी, बदायूं-दातागंज मार्ग के पहाड़पुर, बदायूं-मुरादाबाद राजमार्ग पर बनकोटा के पास इंटरचेंज बनाए गए हैं, जहां से लोग गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ सकेंगे। यह गंगा एक्सप्रेस वे पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा जिससे लगभग पूरे प्रदेश में व्यापार संगम हो जाएगा। आने-जाने में समय भी बचेगा। प्रयागराज जाने वाले अधिवक्ताओं को भी आसानी होगी। तीन से चार घंटों में ही प्रयागराज पहुंच जाएंगे। गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन को लेकर व्यापारियों से लेकर आमजन उत्साहित हैं।

बिनावर में विकसित होगा औद्योगिक कॉरिडोर
गंगा एक्सप्रेस वे पर बिनावर क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। जहां चार दर्जन से ज्यादा कारखाने स्थापित होने की उम्मीद है। जिसके लिए लगभग 269 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा व्यापारियों ने प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। इसके अलावा बाहर के उद्यमियों के भी उद्यम स्थापित कर सकते हैं जिसके बाद जिले के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी। उद्योग लगने के बाद लोगों को रोजगार मिलेगा।

स्क्रीन पर दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के गंगा एक्सप्रेस के उद्घाटन का कार्यक्रम यहां भी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से गंगा एक्सप्रेस वे किनारे बिनावर क्षेत्र में पंडाल लगाया जा रहा है। यहां लगभग पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। डीएम अवनीश राय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी तेजी से की जा रही है जो लगभग पूरी होने की ओर है।

UP:अवकाश वाले दिन नहीं कटेंगे कनेक्शन, जीरो बैलेंस पर चलेंगे मीटर
बदायूं, अमृत विचार। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मुख्यमंत्री ने एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर धारकों को कुछ राहत मिल गयी है। रिपोर्ट आने तक अवकाश के दिनों में कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे और न ही जीरो बैलेंस होने पर सप्लाई बंद की जाएगी। इन आदेशों को लेकर आज एसडीओ और अधिशासी अभियंताओं की बैठक में जानकारी दी गई।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में जिले व प्रदेश भर में प्रदर्शन किए गए। बिजली उपभोक्ताओं ने अपने घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर भी नहीं लगाने दिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना पड़ा। मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश में इस मामले की जांच करने को एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार को अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्मार्ट-प्रीपेड मीटर में उठ रहे तकनीकी मुद्दों की समीक्षा के लिए एक तकनीकी समिति बनाकर परीक्षण किया जाए और तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से न बदला जाय। जहां प्रीपेड मीटर लग चुके हैं उनमें बैलेंस शून्य होने पर भी अगले 3 दिन अथवा दो किलोवाट तक के कनेक्शन पर 200 रुपए तक के नेगेटिव बैलेंस होने तक बिजली न काटी जाए। रविवार या त्योहार, अवकाश के दिन बिजली न काटी जाय।

स्मार्ट मीटर में बैलेंस कम होने पर एसएमएस व कॉल के माध्यम से उपभोक्ताओं को सतर्क किया जाय। बिल का भुगतान करने के बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल की जाय। इसके लिए टीम लगाकर रात-दिन तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था किया जाय। स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाय।

टीम के साथ करें अच्छा व्यवहार
अधिशासी अभियंता प्रथम अरविंद कुमार ने कहा कि आज की बैठक में उपभोक्ताओं को हिदायत दी गयी है कि बिजली विभाग की टीम अगर उनके यहां पहुंचती है तो उसके साथ गलत व्यवहार न किया जाए। टीम द्वारा मांगी गई जानकारी दी जाए। अगर उपभोक्ता को किसी तरह की शिकायत है तो उसे दर्ज कराया जाए जिससे उसका समय पर निस्तारण कराया जा सके। विभाग ने सभी बिजली घरों को नियमित बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी कमियों को सुधारा जा रहा है। गर्मी में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

बदायूं:बिसौली में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनों पर हमला करके किया घायल
दातागंज, अमृत विचार। पूरा जिला छुट्टा गोवंश, कुत्ते और बंदरों से परेशान है। अब बिसौली क्षेत्र के लोग पागल कुत्ते से दिक्कत में आ गए हैं। सोमवार सुबह एक पागल कुत्ते ने महिलाओं, बुजुर्ग समेत कई लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। नगर में पूरा दिन अफरा तफरी का माहौल बना रहा। कुत्ते और बंदरों के हमले की वजह से लगभग सौ लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज का टीका लगवाया। पूरे सीएचसी में लोगों की भीड़ रहे। हर कोई पहले टीका लगवाने को बेताब नजर आया।

पागल कुत्ते के काटने का पहला मामला बिल्सी रोड पर सामने आया। कुत्ते ने हेलमेट विक्रेता पर हमला किया। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। कुत्ते ने बिल्सी से नगर मार्ग स्थित बुध बाजार के पास अभिनंदन शादी बैंक्वेट हॉल में एक विदाई समारोह में आए कई लोगों पर हमला किया। रास्ते से गुजर रहे राहगीर और दुकानदारों पर भी हमला करके घायल कर दिया। पागल कुत्ते ने गांव अजनावर, सर्वा, और ढिलवारी में कई ग्रामीणों के साथ दुधारू पशुओं को भी काटा। बिसौली निवासी राजे अली को रविवार को पागल कुत्ते ने काटा था। जिसके बाद सोमवार को भी उसे कुत्ते ने काटा। यह पागल कुत्ता पैर के अलावा हाथ और सिर तक पर हमला कर रहा है। लोगों ने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पशु प्रेमी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी कुत्ते की तलाश कर रहे हैं। चीफ फार्मासिस्ट डीएन मिश्रा सीएचसी पर लोगों को टीका लगाते रहे और उपचार किया।

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बिसौली छुट्टा पशुओं को पकड़ने और रखने के लिए कोई पिंजरा और स्थान नहीं है। यह नगर पालिका की जिम्मेदारी है। व्यवस्था मिले तो पशुओं का टीकाकरण और बधियाकरण करवा देंगे। हालांकि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। फिर भी पालिका चाहेगी तो यह काम किया जा सकता है। बंदर हमारे क्षेत्र से बाहर हैं। पागल कुत्ते के काटने वालों को टीका लगाया गया है।

पशु प्रेमी विभू शर्मा के मुताबिक कुत्तों का टीकाकरण और बधियाकरण होना चाहिए। इसके लिए बिसौली की नगर पालिका जिम्मेदार है। बंदरों के मामलों में बहुत मानवीयता से काम लेना होगा। समुचित व्यवस्था के साथ ही इन्हें पकड़कर कहीं पहुंचाया जाए। कुत्ते और बंदरों की वजह से अब बहुत ज्यादा समस्या सामने आने लगी है।

नगर पालिका बिसौली कार्यकारी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि पागल कुत्ते के लोगों को काटने का मामला सामने आया था। अपने लगभग छह महीने के कार्यकाल में छुट्टा पशुओं के टीकाकरण जैसा कोई कार्यक्रम नहीं कराया गया है। जल्द ही चर्चा करके प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

सीएचसी, बिसौली डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि बिसौली क्षेत्र में बंदरों और कुत्तों की बाइट के 50 से 60 मामले रोज आते हैं। आज का मामला चौंकाने वाला है। करीब सौ लोगों का इलाज किया गया। जिसमें कुछ बंदरों के काटने के मामले थे। नियमानुसार तीसरे दिन भी उन्हें दूसरा टीका लगाया जाएगा। एक महीने के अंदर पांच बार में एंटी रेबीज टीका लगाया जाएगा। सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज उपलब्ध है। जिनके चेहरे पर घाव थे उन्हें एआरएस एंटी रेबीज सीरम लगाया है।

UP: किशोर ने नहीं किया था सुसाइड...10 साल के बेटे को बाप ने मारकर लटका दिया था
सहसवान, अमृत विचार। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरा में 10 साल के बच्चे का शव पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत हैंगिंग बताई गई थी। पुलिस ने जांच की तो हैरानी करने मामला सामने आया। बच्चे ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। जो उसके पिता ने ही की थी। पुलिस ने बच्चे के आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

गांव तिगरा निवासी विजय सिंह यादव का बेटे विशाल उर्फ गोपाल का शव 14 अप्रैल को पेड़ पर लटका मिला था। विजय सिंह ने खुद डायल 112 पुलिस को फोन करके बेटे की मौत की सूचना दी थी और हत्या की आशंका व्यक्त की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें सभी को आत्महत्या लग रही थी लेकिन रिपोर्ट में फोर्सफुल हैंगिंग आई। पुलिस को शक होने लगा। जिसके बाद 17 अप्रैल को मृतक के मामा उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विजय सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के पिता विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह को रविवार को सहसवान-नाधा मार्ग से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 14 अप्रैल को घर से रस्सी लेकर गया। रास्ते में खेल रहे विशाल को अपने साथ खेतों की ओर ले गया। अपने खेत की मेड़ पर लगे पेड़ के पास उसने विशाल की गर्दन पर रस्सी बांध दी। और पेड़ की टहनी पर रस्सी डालकर खींच दिया। वह इसे आत्महत्या दिखाना चाहता था। जिसके बाद वह वापस घर आ गया था। कुछ देर के बाद गांव के विजय पुत्र मुकेश पाल ने फोन करके बेटे की मौत की सूचना दी। बाद में वह परिजन और ग्रामीणों के साथ दिखावा करने को घटनास्थल पर गया था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने और जुआ खेलने आदी है। विशाल ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर टिप्पणी की थी। विजय सिंह को लगा कि पड़ोसी से विवाद होगा। जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि बेटे की हत्या करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

बदायूं में पर्यटन को नई उड़ान: योगी सरकार ने जारी किए 3.34 करोड़ रुपये, 6 प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा विकास
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश सरकार ने बरेली मंडल के बदायूं जिले में पर्यटन विकास को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 3.34 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यह राशि 22.36 करोड़ रुपये की कुल स्वीकृत लागत वाली छह परियोजनाओं के लिए दी गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

परियोजनाओं के तहत सहसवान स्थित सहस्रबाहु तीर्थ, तपोसिद्ध बाबा की गढ़ी, बाबा देवासदास मंदिर, लभारी का श्रीराम मंदिर और बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं कछला में गंगा तट पर घाटों के पास पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए 25 लाख रुपये दिए गए हैं।

UP: स्मार्ट मीटर बने समस्या, दो से तीन गुना आ रहा बिल, उपभोक्ता परेशान
बदायूं, अमृत विचार। विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं को परेशानी का कारण गए हें। उपभोक्ताओं का दो से तीन गुना बिजली बिल आ रहा है। बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटरों को चेक नहीं कराया जा रहा है। परेशान उपभोक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा दो साल से जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। अब तक जिले में एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जो अब चालू कर दिये गए हैं। स्मार्ट मीटर चलने के बाद उपभोक्ता ठगे से महसूस कर रहे हैं।

बिसौली में उपभोक्ताओं का आरोप है कि प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि हर माह लगभग 5 हजार रुपये तक का रिचार्ज कराने के बावजूद उनके विद्युत खातों में नेगेटिव बैलेंस की समस्या आ रही है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। उपभोक्ता रमेश, अनुज, नेम, मुकेश लीलावती, कल्लू,बाबु, भूरे, कामिल और रिहाना आदि ने आरोप लगाया कि नियमित रूप रिचार्ज कराने के बाद भी खाते में बैलेंस दिखाकर बिजली आपूर्ति अवरुद्ध कर दी जाती है।

ऐसे उपभोक्ता प्रीपेड मीटर संकट जूझ रहे हैं। कस्बे के लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। उपभोक्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार विद्युत अधिकारियों से शिकायत करते हैं, लेकिन न तो उनके फोन उठाए जाते हैं और न ही समस्या का कोई समाधान किया जाता है। उधर सहसवान बिल्सी और उसहैत उझानी क्षेत्र से भी स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा हो चुका है।

रिचार्ज कराने के बाद भी नहीं मिल रही सप्लाई
जनपद में कुछ स्थानों से प्रीपेड मीटर में बैलेंस होने के बाद भी सप्लाई नहीं आने की शिकायत मिल रही हैं। बैलेंस खत्म होने पर अगले दिन रिचार्ज कराने पर भी बिजली सप्लाई नहीं दी जाती है। दो दो दिन लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मियों में विभाग की मनमानी से उपभोक्ताओं को नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस पर विभाग कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि विभाग जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगा रहा है। यदि उपभोक्ता चाहे तो लगवाए। इसके लिए दबाव नहीं बनाया जा रहा है। अभी तक एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अब कुछ जगहों से विरोध की सूचना है । हालांकि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता को ही फायदा है।

बदायूं : गंगा में डूबे पांच बच्चे, एक की मौत, दो सगे भाई लापता
उसहैत (बदायूं), अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव खजुरा नगला पुख्ता के पास गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। एक बच्चे की मौत हो गई। दो बच्चे सकुशल बाहर निकल आए जबकि दो सगे भाई लापता हो गए। शाम तक तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। देर शाम तक पुलिस गंगा घाट पर जुटी रही। बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा है।

गांव के पास गंगा नदी है। रविवार को गांव के कुछ बच्चे गर्मी ज्यादा होने की वजह से गंगा में नहाने के लिए चले गए थे। नहाने के दौरान गांव खजुरा नगला पुख्ता निवासी जमादार के तीन बेटे सिंकू, केशव (10), गुड्डू (8) और जमादार के साढ़ू गांव ततारपुर निवासी सोरन सिंह का बेटा नन्हें और गांव निवासी संतोष का बेटा अखिलेश (10) गंगा में नहा रहे थे। गंगा में नहाते समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। वह गहराई में चले गए। सिंकू और नन्हें सकुशल बाहर निकाल आए। गंगा के पास मौजूद बच्चों के चीखने पर ग्रामीण पहुंचे। गंगा में बाकी बच्चों की तलाश की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों से बच्चों की तलाश कराई गई। जिन्होंने अखिलेश का शव बरामद कर लिया जबकि दो सगे भाई केशव और गुड्डू लापता हैं। देर शाम तक लापता बच्चों का सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। अन्य दो बच्चों की तलाश की जा रही है।

UP:चलती पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
बदायूं, अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र में चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से पिकअप के इंजन से चिंगारी उठते ही चालक ने बाहर कूदकर जान बचाई। कुछ ही समय में पिकअप पूरी तरह से जल गई।

उघैती क्षेत्र के गांव घनसोली निवासी इब्ने हसन पुत्र इसरार पिकअप चलाकर नरैनी चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। उघैती क्षेत्र में गांव राज बरौलिया के पास पिकअप के इंजन से धुंआ उठा। अचानक तेज लपटें निकलने लगी।

पिकअप की गति ज्यादा और हवा की वजह से आग पूरी पिकअप में फैल गई। इब्ने हसन ने सूझ से काम लिया और दरवाजा खोलकर बाहर कूद गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप पूरी तरह से जल चुकी थी।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के निर्देश पर बदायूं में बीडीओ मुनब्बर खां निलंबित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बदायूं के इस्लामनगर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुनब्बर खां को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद मुनब्बर खां के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।