उन्नाव - Amrit Vichar

उन्नाव : जमीन विवाद को लेकर भाजपा के दो विधायक आमने-सामने, गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जमीन से जुड़े एक विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायकों के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया। मोहान सीट से भाजपा विधायक ब्रजेश रावत ने सदर विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन दीप्ति गुप्ता पर जमीन कब्जाने की कोशिश, गाली-गलौज और हाथापाई करने का आरोप लगाया।

मामला कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर नवीन मंडी के पास वाजिदपुर-राजेपुर गांव में एक जमीन से जुड़ा हुआ है। भाजपा विधायक ब्रजेश रावत ने कहा कि उन्हें ननिहाल से करीब छह बीघा जमीन मिली है जबकि उन्नाव सदर सीट से पार्टी विधायक पंकज गुप्ता का कहना है कि यह जमीन उन्होंने अपनी बहन दीप्ति गुप्ता के नाम पर खरीदी है।

रावत ने दावा किया कि पूर्व में विवाद बढ़ने पर मामला दीवानी अदालत में दाखिल किया गया था, जहां से स्थगन आदेश मिल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को दीप्ति गुप्ता की ओर से जमीन पर खम्बे लगवाए जा रहे थे और जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की।

रावत ने उच्चाधिकारियों और सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई का अनुरोध किया। वहीं, सदर सीट से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि एक जमीन को लेकर उनका उनकी बहन से विवाद रहा है, जिसमें उनका नाम घसीटना गलत है। उन्होंने कहा कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस समय वह एक कार्यक्रम में गये थे।

पंकज गुप्ता ने कहा, "जमीन के मामले में पैमाइश सबसे बड़ी चीज होती है। तहसील प्रशासन से नापजोख करा ले, जिससे साफ हो जाएगा कि कौन सही है और कौन गलत।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहन की ओर से कराए जा रहे निर्माण को विरोधियों ने जबरन गिरवा दिया।

विधायक ने कहा कि मामले का समाधान पैमाइश से ही हो सकता है और इस सिलसिले में उन्होंने जिलाधिकारी को एक पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और साक्ष्यों व अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेने का अनुरोध किया। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है, जिसकी उच्चाधिकारी जांच कर रहे है और जैसा आदेश मिलेगा उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, 42 जिलों में अलर्ट!
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम ने इस वक्त रौद्र रूप धारण कर लिया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से प्रदेश का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है, लेकिन यह बदलाव राहत से ज्यादा आफत लेकर आया है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हुई अतिवृष्टि, आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। दुखद खबर यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5 लोग घायल हैं। इतना ही नहीं, 24 पशुओं की भी मौत की खबर सामने आई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। घायलों का समुचित और मुफ्त इलाज सुनिश्चित हो। साथ ही सभी जिला अधिकारी (DM) खुद फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो मौसम लगातार बदल रहा है इस मौसम ने भले ही चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है... लेकिन बेमौसम बारिश अपने साथ तबाही भी ला रही है। आसमान से काले बादल डेरा डाल रहे है... झमाझम बारिश हो रही है... मौसम विभाग की मानें तो अभी खतरा टला नहीं है। अगले 48 घंटे भारी हैं। आज यूपी के 42 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। जौनपुर, गोरखपुर, वाराणसी और सहारनपुर जैसे जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 12 जिलों में ओले गिरने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इनमें प्रयागराज, चित्रकूट, बरेली और मुरादाबाद जैसे जिले शामिल हैं। आगामी 7 मई तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बारिश और आंधी की वजह से अगले एक हफ्ते तक लू (Heat Wave) चलने के कोई आसार नहीं हैं। यानी गर्मी से तो राहत रहेगी, लेकिन आसमानी बिजली और आंधी से जान-माल का खतरा बना हुआ है।

हमारी आपसे अपील है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों से दूर रहें।

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत 6 की मौत, 4 घायल
उन्नाव, अमृत विचार : उन्नाव के बिहार थानांतर्गत बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर बुधवार सुबह ओवर टेक के दौरान हुए सड़क हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार की 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की जान चली गई। वहीं दंपति समेत 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के बेहतर उपचार के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मौरावां थानाक्षेत्र के अकोहरी गांव के मजरा पठई निवासी सूरज पुत्र नरेंद्र सिंह मां गीता, पत्नी भारती, चाची बिटान, बहन ज्योति, सुनीता, पड़ोसी अर्चना, भांजे आनंद व भांजी गौरी के साथ 3 वर्षीय बेटे शुभ का मुंडन कराने मां चंद्रिका देवी धाम बक्सर गए थे। जहां से सभी बुधवार को बोलेरो से लौट रहे थे। जिसे सूरज के गांव का निवासी रामधनी चला रहा था। तभी बिहार थानांतर्गत सुमेरपुर मार्ग पर ओवरटेक के दौरान पहले डंपर फिर ट्रक से टकराकर बोलेरो व ट्रक सड़क किनारे खंती में पलट गए।

इससे बोलेरो में फंसे लोगों में चीखपुकार मच गई। बिहार व बारासगवर थानाक्षेत्र की पुलिस ने वाहन को कटर से कटवाकर घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने गीता, बिटान, ज्योति, सुनीता, अर्चना व रामधनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज, भारती, आनंद व गौरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डीएम घनश्याम मीना, क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह व एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य अफसरों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।  सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। ओवरटेक के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। घटना की जांच की जा रही है।

अवैध खनन पर सख्ती, अभियान में 5.23 लाख का जुर्माना, रायबरेली से उन्नाव, फतेहपुर बॉर्डर तक चला विशेष अभियान
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में अवैध खनन, उप खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने सख्ती और बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को रायबरेली से उन्नाव और फतेहपुर बॉर्डर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर 5.23 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक माला श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अपर निदेशक अरुण कुमार ने किया। अभियान में लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या के खान अधिकारियों समेत संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच की।

जांच के दौरान उपखनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों की गहन पड़ताल की गई। कई वाहनों में ओवरलोडिंग और वैध दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 5,23,840 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

विभाग ने सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रखा जाए। शासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ghazipur Minor Killed: गाजीपुर में लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस बीच पुलिस-प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कुछ दिन पहले विश्वकर्मा समाज की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह 29 अप्रैल को कटारिया गांव पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में गया जहां पथराव की घटनाएं सामने आईं।

इस बीच, शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या, और फिर परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने के लिए धमकियां, हिंसा। हाथरस, कठुआ, उन्नाव और आज ग़ाज़ीपुर, यह एक पैटर्न है। मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ दिया।"

गांधी ने इसी पोस्ट में दावा किया, "हर बार वही चेहरा - पीड़िता दलित, पिछड़ी, आदिवासी, गरीब। हर बार वही सच्चाई - अपराधी को संरक्षण, पीड़ित को प्रताड़ना। हर बार वही चुप्पी - सत्ता की, जिन्हें बोलना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस देश की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं।"

राहुल गांधी ने कहा, "दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा मिले, उच्च स्तरीय जांच हो और तुरंत न्याय मिले। मोदी जी, मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए - आपके राज में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं? ऐसे हालात में न्याय माँगा नहीं, छीना जाता है, और हम छीनकर लाएंगे।"

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर इसी मामले पर लिखा, "गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले केस दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है।" उन्होंने कहा, "भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।"

वाद्रा ने कहा, "महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।"

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जिले के कटारिया गांव में जाकर पीड़िता के परिजन से मुलाकात करेंगे। इस बीच वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में 14-15 अप्रैल की रात एक लड़की गायब हो गई थी और सुबह लगभग साढ़े पांच बजे यहां से तीन किलोमीटर दूर गंगा नदी के पुल के पास उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि परिजन की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मोर्डिया ने कहा, "इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतका के परिजन से मुलाकात की, उसके पिता से काफी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और उसी के आधार पर कार्रवाई गई ,जिसपर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की।"

एडीजी ने कहा कि, "साथ ही उन्होंने यह अनुरोध किया कि त्वरित अदालत में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द आरोपी को सजा दिलाई जाए।" उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद कुछ बाहरी लोगों ने गांव में अशांति फैलाने का प्रयास किया।

UP Weather Update: किसानों के लिए आफत बना बिगड़ा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से 7-8 अप्रैल को भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश के साथ ओले पड़े। इसने खेतीबाड़ी को भयंकर नुकसान पहुंचाया है। बुंदेलखंड और मध्य यूपी के बांदा, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, औरैया और हरदोई में ओलावृष्टि ने फसलें प्रभावित हुईं। सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के आसार बने हैं। मौसम के बिगड़े रुख से किसानों की सांसें थमी हैं।

शनिवार के बाद रविवार को भी कुछ इलाकों में तेजी हवाओं के साथ बारिश हुई। इसने गेहूं, आलू, सब्जी और अन्य फसलों को प्रभावित किया है। रविवार को सुबह को तेज धूप रही लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और शाम ढलते-ढलते तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश हुई।

इससे तापमान में तो गिरवाट रही, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ी रहीं। लखनऊ में रविवार को 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

कुछ जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौतें भी सामने आ रही हैं। झांसी और अलीगढ़ में बिजली गिरने से दो मौतों की खबर है। आंधी से हुए हादसे में कानपुर में दो-तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से शुरू होगा। ये पश्चिमी यूपी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक इसका असर रहने की संभावना है। इससे 8 अप्रैल तक फिलहाल मौसम गड़बड़ रह सकता है।

चूंकि खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में आंधी और ओलावृष्टि किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। पश्चिमी यूपी में पहले ही ओलावृष्टि और आंधी से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है और लगातार बिगड़ते मौसम ने किसानों को निराश कर दिया है।

उधर, मौसम से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही सर्वेक्षण के निर्देश जारी कर रखे हैं। ताकि प्रभावित किसानों की सहायता की जा सके।

इटावा : तेज रफ्तार कार का कहर बना जानलेव, युवक की मौत, एक घायल
इटावाः इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर मशीन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे मशीन पर बैठे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

भरथना थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि भरथना-बकेवर मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के निकट शुक्रवार शाम कुछ मजदूर अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान एक मजदूर मिक्सर मशीन पर बैठा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने मिक्सर मशीन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मिक्सर मशीन पर बैठे मजदूर लुधयानी निवासी हरवंश सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर साबिर (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नैनीताल में बड़ा हादसा : गैठिया में पर्यटक वाहन 250 मीटर गहरी खाई में गिरा, उन्नाव के 2 लोगों की मौत, 2 घायल
नैनीताल/उन्नाव। उत्तराखंड में नैनीताल के पास गैठिया में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां पर्यटकों से भरा वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं,वाहन करीब 250मीटर गहरी खाई में गिर गया।

जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल चार पर्यटक सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल और ज्योलिकोट पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य मे जुटी। कार सवार सभी लोग उन्नाव के निवासी है जो बागेश्वर जा रहे थे। खाई गहरी होने के कारण बचाव दल को घायलों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान अंकित चौधरी और अभिराज के रूप में हुई है, जो उन्नाव के पीतांबर नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपके बिना जीवन अधूरा है... उन्नाव में पति की मौत से क्षुब्ध पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पति की मौत से क्षुब्ध एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने पति के बिना जीवन अधूरा होने की बात कही।

पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडी नगर मोहल्ले की रहने वाली 30 वर्षीय एकता उर्फ आरती ने शनिवार सुबह अपने मायके में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि एकता के पति आलोक की दो मार्च को हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे सदमे और अवसाद में थी।

परिजन के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे एकता ने एक वीडियो बनाकर 'फेसबुक' पर साझा किया, जिसमें उसने कहा कि पति के बिना उसका जीवन अधूरा है और वह उनके बिना नहीं जी सकती। परिजन ने बताया कि इसके कुछ देर बाद एकता ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, एकता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान भी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अकेलेपन और मानसिक तनाव से गुजर रही थी। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का खुलासा हुआ है। मिश्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

उन्नाव में भीषण सड़क हादसाः ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन यात्रियों की मौत... 28 घायल
उन्नावः उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब ढाई बजे गहरपुरवा गांव के पास आगरा से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मथुरा डिपो की बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार 35 में से 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान 20 वर्षीय राजपूत के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि 11 घायलों का उपचार जारी है, जबकि मामूली रूप से घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद वैकल्पिक बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक को झपकी आने की बात सामने आई है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियां के हमले में अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी जख्मी
उन्नाव/कानपुरः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग अंपायर की मौत हो गई तथा कई अन्य खिलाड़ी जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान में बुधवार को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित किया जा रहे एक मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले से मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैच में अंपायरिंग कर रहे 65 वर्षीय माणिक गुप्ता मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर एलएलआर अस्पताल (हैलट) कानपुर भेजा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हैलट अस्पताल में चिकित्सकों ने गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में जख्मी कई खिलाड़ियों को भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घटना में एक अन्य अंपायर और लगभग 15 से 20 खिलाड़ी भी डंक लगने से घायल हुए हैं। केसीए के पदाधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कानपुर में बताया कि उन्नाव में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड के हमले में अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई है। सिंह ने बताया कि जब गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया तब भी मधुमक्खियां उनके चेहरे और शरीर से चिपकी हुई थीं जिससे पता चलता है कि हमला कितना गंभीर था। सिंह ने एसोसिएशन की ओर से संवेदना भी जताई और कहा कि केसीए इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्नाव में दर्दनाक हादसा : टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक ने पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों को रौंदा
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर कानपुर की दिशा में जा रहे बाइक सवार परिवार को कुचलता हुआ निकल गया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजगैन थाना क्षेत्र के वीरेंद्र, उनकी पत्नी तथा 9 वर्षीय पुत्री और 6 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।