उन्नाव - Amrit Vichar

UPTET Admit Card 2026: आज डाउनलोड करें टीईटी का एडमिट कार्ड, जानें डायरेक्ट प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स
लखनऊः उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 30 जून को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in और admitcards.upessc.org पर जाकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, पिता के नाम और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होंगे।

इन तारीखों पर होगी UPTET 2026 परीक्षा

UPESSC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा।

2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

4 जुलाई को केवल पहली शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। शुरुआती दिनों में उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) का पेपर आयोजित होगा, जबकि बाद में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) स्तर की परीक्षा होगी।

ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिखाई देने वाले UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

परीक्षा का चयन करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम/पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी कोड को भरें।

Search बटन पर क्लिक करें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न जानकारियां अवश्य जांच लें—

अभ्यर्थी का नाम

परीक्षा की तारीख

परीक्षा की शिफ्ट

परीक्षा केंद्र का पूरा पता

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

ध्यान रहे कि एग्जाम सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा।

UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न होंगे।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि

भाषा प्रथम

भाषा द्वितीय

गणित

पर्यावरण अध्ययन

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

इस पेपर में भी कुल 150 प्रश्न होंगे।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि – 30 प्रश्न

प्रथम भाषा (हिंदी) – 30 प्रश्न

द्वितीय भाषा – 30 प्रश्न

गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन – 60 प्रश्न

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।

UPTET 2026 पासिंग मार्क्स

UPTET क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

सामान्य वर्ग: 150 में से 90 अंक (60 प्रतिशत)

SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 150 में से 82 अंक (55 प्रतिशत)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान अवश्य करें और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

यह भी पढ़ेंः LDA Recruitment 2026: प्रवर्तन तंत्र होगा मजबूत, आउटसोर्सिंग से भर्ती होंगे जूनियर इंजीनियर

UP Weather Update Today : यूपी में थमेगा भीषण गर्मी दौर! लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी, मानसून की आहट से 66 जिलों में दिखेगी बादलों की गरज-चमक
अमृत विचार : भीषण गर्मी से तप रहे उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मानसून सक्रिय हो रहा है। सोमवार को राज्य के करीब 66 जिलों में बादलों की गरज-चमक का असर दिखेगा। मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानूसन की पहली बारिश होने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी हुई। अयोध्या में आंधी-बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से मानसून की बारिश हो सकती है। तराई के कुछ हिस्से-जैसे महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में सोमवार को ही बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जनपदों में भी मौसम बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज और चमक भी देखने को मिल सकती है।

मानसून की देरी से आमजन बेहाल है। किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं। बारिश का इंतजार है। उधर, भीषण गर्मी खेतों में काम करना मुश्किल किए है। बारिश हो तो किसानों से लेकर खेतीहर कामगारों को राहत मिले।

काश्तकार बड़ी शिद्दत के साथ मानसून की प्रतीक्षा में हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भीषण गर्मी आम इंसान का जीना दुश्वार किए है। हालात विकट हो चले हैं। बारिश ही बड़ी राहत लेकर आएगी। इसीलिए सबकी निगाहें मौसम पर टिकी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। फिलहाल 30 जून को मानसून की पहली बारिश हो सकती है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में गर्मी बरकरा रहेगी।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 जून से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय तेजी पकड़ेंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इन जनपदों में गरज-चमक की उम्मीद

बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबादल, संभल, अमरोजा, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,  श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, नगर, सहारनपुर, शामली, अयोध्या, अंबेडकर मुजफ्फरनगर, मेरठ,  आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, जालौन,  झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपा के इलाके शामिल हैं।

UP Weather Update : यूपी में गर्मी का सितम, 39 जिलों में हीटवेव की चेतावनी
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी से न सिर्फ किसान बेचैन हैं, बल्कि भयंकर गर्मी से आमजन भी बेहाल है। पारा लगातार ऊपर चढ़ा है। चिलचिलाती धूप के बीच लू (हीटवेव) का कहर बना है। पिछले कई दिनों से राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लू का दौर बना है। सोमवार-22 जून को भी मौसम विभाग ने अवध और पूर्वी क्षेत्र के करीब 39 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इसमें तराई के लखीमपुर खीरी, बहराइच, गाजीपुर और वाराणसी जैसे जिले शामिल हैं। आम दिनों की तरह सोमवार को भी बांदा में आग बरस रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन तक मौसम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। लखनऊ के साथ अवध क्षेत्र लू की चपेट में है।

लखनऊ में आज-सोमवार का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बांदा प्रदेश में सबसे गर्म है। यहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस है। वाराणसी में 42.4 और बहराइच में 42 डिग्री सेल्सियस। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और पूर्वी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में इस पूरे सप्ताह लू का असर रह सकता है। प्री-मानसून 25 जून के बाद सक्रिय हो सकता है। मानसून के यूपी पहुंचने में भी अभी सप्ताह लग सकता है।

लू की चपेट में हैं ये जिले

मौसम विभाग ने जिन जिलों में 22 जून को लू चलने की चेतावनी जारी की है, उसमें बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, फतेहपुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर,बस्ती, कुशीनगर,  संतकबीरनगर,  महाराजगंज,  गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी और अन्य जिले शामिल हैं।

UP Weather Today : यूपी के 25 जिलों में चलेगी लू, बरकरार रहेगा भीषण गर्मी का दौर
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्जकी जा सकती है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इस बीच गर्मी का दौर बना रहेगा। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसके साथ ही राज्य के 50 जनपदों में तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जनपदों में लू चलने की संभावना जताई है-उसमें, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, गोंडा, श्रावस्ती, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर अयोध्या और आसपास के इलाके शामिल हैं।

रविवार को भी चलेगी लू

मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के 30 जनपदों में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। इस साल बांदा यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार है। रविवार को भी गर्मी के हालात रहेंगे। बांदा के अलावा, चित्रकूट, प्रयागराज और कौशांबी समेत आसपास के जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

उन्नाव में बोले सीएम-आर्थिक मंदी और ऊर्जा संकट के बीच भारत की ओर आशा-विश्वास के साथ देख रही दुनिया
अमृत विचार, उन्नाव। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश दोनों नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी और ऊर्जा संकट से जूझ रही थी, तब भारत ने मजबूत नेतृत्व और प्रभावी प्रबंधन के दम पर दोनों चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। यही कारण है कि आज दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता हैं। इन्हीं वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं और उनका लाभ बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित किया जा रहा है।अब सिफारिश और बिचौलियों का दौर समाप्त हो चुका है।

खर-दूषण निपटना जानती है प्रदेश की नारी

प्रदेश में आज किसी का भय नहीं है। नारी शक्ति इतनी सक्षम है कि वह खर-दूषण और चंड-मुंड जैसे दुष्टों से भी निपटना जानती है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का वातावरण मिला है।

उन्नाव में आयोजित जनसभा में उपस्थित लोग।

विपक्ष पर हमलावर

अपने राजनीतिक संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया। कांग्रेस जहां केवल एक परिवार तक सीमित रही, वहीं समाजवादी पार्टी की सोच भी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने गरीबों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

माफियाराज खत्म, विकास है पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को दंगों, कर्फ्यू और माफिया राज की पहचान दी थी, वे आज विकास और कानून व्यवस्था पर उपदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब दंगा मुक्त वातावरण है और सभी त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत होने के कारण आज निवेशक उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख इंजन बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

लखनऊ से उन्नाव होकर कानपुर तक रैपिड रेल

सीएम ने देश की पहली रैपिड रेल परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल सेवा शुरू हो चुकी है। इसी तर्ज पर लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल चलाने की दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और लाखों लोगों की दैनिक यात्रा को आसान बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव मां गंगा की कृपा से समृद्ध भूमि है। गंगा एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर, नए पुल, रैपिड रेल और औद्योगिक निवेश जैसी परियोजनाएं जिले को नई पहचान देंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उन्नाव प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में शामिल होगा।

प्रदेश के 25 करोड नागरिक उनका परिवार

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए उत्तर प्रदेश ही परिवार है और प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक परिवार के सदस्य हैं। इसी भावना के साथ सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का काम कर रही हैं।

उन्नाव को मिली विकास की बड़ी सौगात, गंगा पर नया पुल, रैपिड रेल और औद्योगिक निवेश का रास्ता हुआ साफ
प्रकाश तिवारी

अमृत विचार, उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीह के हिंदूखेड़ा-भवानीखेड़ा में आयोजित विशाल जनसभा में उन्नाव को विकास की नई सौगातें देते हुए कहा कि अब यह जिला लखनऊ और कानपुर के बीच उपेक्षित क्षेत्र नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि उन्नाव की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब वह उन्नाव आए थे, तब यहां के लोगों ने यह पीड़ा बताई थी कि एक ओर लखनऊ और दूसरी ओर कानपुर होने के बावजूद उन्नाव स्वयं को उपेक्षित महसूस करता है। सरकार ने इस भावना को समझते हुए विकास की हर प्रमुख योजना में उन्नाव को शामिल किया है। आज जिले का जुड़ाव प्रदेश और देश के प्रमुख शहरों के साथ तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्नाव का नागरिक अब केवल लखनऊ और कानपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के माध्यम से सीधे दिल्ली और प्रयागराज जैसे शहरों तक आसानी से पहुंच सकता है। भरोसा दिलाया कि उन्नाव और कानपुर के बीच यातायात दबाव को कम करने के लिए गंगा नदी पर अतिरिक्त पुल के निर्माण का प्रस्ताव प्राथमिकता पर लिया जाएगा और इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजगार के खुलेंगे द्वार

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर और गंगा एक्सप्रेस-वे के आसपास औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे उन्नाव में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि युवाओं को रोजगार के लिए महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े।

करीब 11:50 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन समाप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

उन्नाव को मिलीं ये बड़ी घोषणाएं

गंगा नदी पर अतिरिक्त पुल निर्माण को स्वीकृति का भरोसा
लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल कॉरिडोर की तैयारी
डिफेंस कॉरिडोर से जुड़े औद्योगिक निवेश को बढ़ावा
गंगा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में औद्योगिक क्लस्टर विकसित होगा
स्टेट कैपिटल रीजन में उन्नाव की भूमिका होगी मजबूत
स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे

किसानों और युवाओं के लिए संदेश

डिफेंस कॉरिडोर से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
औद्योगिक निवेश से स्थानीय युवाओं को नौकरी मिलेगी
किसानों की आय बढ़ाने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित होगा
एक्सप्रेस-वे और नई परियोजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

उन्नाव से सीएम योगी की 570 करोड़ की सौगात, बोले CM- सपा के लिये सैफई ही परिवार जबकि मेरे लिये पूरा प्रदेश एक परिवार
उन्नावः  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के लिये सैफई ही घर-परिवार है, जबकि उनके लिए पूरा प्रदेश घर है और 25 करोड़ लोग परिवार के सदस्य हैं। योगी ने यहां 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वीर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में निर्मित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की क्षमता दोगुनी कर दी गई है। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि 12 साल में देश और 9 साल में यूपी में डबल इंजन सरकार ने जो काम किया, वह कांग्रेस और सपा नहीं कर सकीं। ये भ्रष्ट और क्षमता विहीन लोग केवल अपने परिवार के बारे में सोचते थे। कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार से बाहर नहीं सोचा और सपा के लिए सैफई ही सब कुछ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को घर और 140 करोड़ लोगों को परिवार माना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में माफिया का वैसा ही आतंक था जैसा रामायण काल में खर-दूषण का। कांग्रेस और सपा के नेता कभी गरीब के लिए नहीं रोए। इनके आंसू माफिया के मरने पर निकलते हैं। सर्वाधिक समय तक शासन करने के बावजूद ये दोनों दल देश और प्रदेश को दुर्गति में धकेलने के जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव अब स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा बन गया है। लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे से उन्नाववासी लखनऊ को बाईपास कर सीधे दिल्ली और प्रयागराज जा सकेंगे। कानपुर के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी बन रहा है। गंगा नदी पर उन्नाव और कानपुर की कनेक्टिविटी के लिए अतिरिक्त ब्रिज की मांग भी पूरी की गई है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2067482254750965906?s=20

उन्होंने बताया कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के लिए करीब 700 एकड़ और इंडस्ट्रियल कलस्टर के लिए 200 एकड़ जमीन उन्नाव में तैयार है। उद्योग लगने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम उन्नाव को पिछड़ने नहीं देंगे। योगी ने कहा कि यूपी पर प्रभु श्रीराम, बांके बिहारी, बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद है। यहां पैसे की कमी नहीं है। अब कोई उपद्रव नहीं करता। हर त्योहार गरीबों के लिए भी खुशहाली लाते हैं। पहले किसान को फसल का दाम और बिजली नहीं मिलती थी। अब प्रधानमंत्री आवास, रसोई गैस, राशन, पेंशन, आयुष्मान जैसी सुविधाएं बिना सिफारिश मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के दोहरे चरित्र पर हंसी आती है। प्रदेश को पहचान का संकट देने वाले, माफियाराज और दंगा-कर्फ्यू देने वाले आज उपदेश दे रहे हैं। सपा के नाम पर 'देख सपाई, बिटिया घबराई' की चर्चा होती है। नया भारत और नया उत्तर प्रदेश सम्मान और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शता। उन्होने कहा कि एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी में यूपी सबसे आगे है। गंगा एक्सप्रेसवे की राइडिंग क्वालिटी दुनिया की सबसे अच्छी सड़कों जैसी है। इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को उन्नाव और हरदोई के बीच आमंत्रित किया गया है।

Unnao News: उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की मौत, सदमे में सेना के जवान ने कोलकाता में लगाई फांसी
उन्नाव, अमृत विचार : यूपी के उन्नाव जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सेना में तैनात पति ने पत्नी की मौत की खबर सुनने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस दोहरे हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। बता दें कि घटना के वक्त जवान कोलकाता के पानागढ़ में तैनात था।

पत्नी की मौत के बाद मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

यह पूरा मामला उन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के दादामऊ गांव का है। यहां सेना के मेडिकल कोर (Army Medical Corps) में तैनात एक सैन्य कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबर मिलते ही पति ने तैनाती स्थल पर किया सुसाइड

घर पर पत्नी की मौत और उपजे विवाद के बीच, कोलकाता के पानागढ़ में तैनात सैन्य कर्मी (पति) ने अपने तैनाती स्थल पर ही फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है।

शव आने का इंतजार

कोलकाता में जान गंवाने वाले सैन्य कर्मी का पार्थिव शरीर देर रात या गुरुवार तक उनके पैतृक गांव आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस दोनों ही मामलों में आगे की विधिक कार्रवाई और जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें  :

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में बहस टली, अब 29 जून को होगी अगली सुनवाई

उन्नाव में 1 लाख का इनामी ढेर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बाबा मिलन दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी
राजेश सिंह भदौरिया/उन्नाव। उन्नाव जिले में संत राम मिलन दास उर्फ बाबा मिलन दास की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी एवं एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान इजराइल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक गोली एक उपनिरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक कांस्टेबल घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (उन्नाव) जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर पुलिस और एसओजी की टीम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी तभी सूचना मिली कि बाबा मिलन दास (60) की हत्या के मामले में वांछित इजराइल ताजपुर गांव के अंडरपास के पास मौजूद है और अपने एक सहयोगी का इंतजार कर रहा है।

सरेंडर करने के बजाय आरोपी ने चलाई गोली

सूचना के आधार पर बांगरमऊ थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

SOG कांस्टेबल विकास भदौरिया घायल

एक गोली उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि एसओजी कांस्टेबल विकास भदौरिया के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए।

मुख्य आरोपी इजराइल मुठभेड़ में मारा गया

पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में इजराइल घायल हो गया। उसे तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल कांस्टेबल विकास भदौरिया का उपचार जारी है।

पुलिस ने मुठभेड़ में बरामद  किया हथियार

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से .315 बोर का एक देसी तमंचा, दो खोखे और एक चाकू बरामद किया है। अधिकारियों का मानना है कि बरामद चाकू हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार हो सकता है। पुलिस के अनुसार, नौ जून को उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मंदिर में अज्ञात हमलावरों ने संत राम मिलन दास उर्फ बाबा मिलन दास की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

1 लाख का था इनामी

बांगरमऊ कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के ग्राम ताजपुर अंडरपास के निकट नगर के चर्चित संत मिलन दास हत्या कांड के मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी को दबोचने के लिए एक लाख का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा संत की हत्या में शामिल अन्य 4 अभियुक्तों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू व एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि बाबा मिलन दास लंबे समय से शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित बोधेश्वर मंदिर में सेवाएं दे रहे थे। लगभग छह महीने पहले उन्होंने अपने घर से करीब 200 मीटर दूर एक नए मंदिर का निर्माण शुरू कराया था और अपना अधिकांश समय वहीं बिताते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन बाबा मिलन दास मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें  :

गो संरक्षण में मॉडल बना यूपी : अमेरिका, जर्मनी तक पहुंच रहे पंचगव्य और आयुर्वेदिक उत्पाद

UP Weather Today :यूपी में थमने जा रहा आंधी-तूफान का दौर, बदल रहा मौसम का रुख-सताएगी उमस भरी गर्मी
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-तूफान ने जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। हालांकि अब आंधी-तूफान का दौर थमने जा रहा है। मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में प्री-मासनून की आहट हो गई है। 14 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप निकली है। उमस भरी गर्मी है। इस बीच 5 जिलों में बारिश की चेतावनी है और 21 शहरों में तेज हवा के साथ आंधी की संभावना जताई गई है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हरियाणा के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी कारण प्री-मानसून की बरसात हो रही है। अगले 20 जून तक मानसून के यूपी में पहुंचने की संभावना है। सोनभद्र के रास्ते मानसून दस्तक देगा।

24 घंटे में 5 मौतें

आंधी-बारिश और तूफान ने पिछले 24 घंटे में यूपी में बड़ा दर्द दिया है। कासगंज में आंधी में एक मकान का लिंटर करने से परिवार के तीन लोग दबकर मर गए। इसमें पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं। तीन मौतों ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। गांव में मातम है। उधर गाजीपुर और उन्नाव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई है।

बांगरमऊ में बुजुर्ग की हत्या पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस के हत्थे चढ़े 3 आरोपी, दो की तलाश जारी
उन्नाव। जिले के बांगरमऊ कस्बे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

पुलिस के अनुसार, घूरे टोला मोहल्ला निवासी बाबा मिलन दास को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर बांगरमऊ थाने में इजराइल, लल्ली, यामीन, शानू और शफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लल्ली, यामीन और शफी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

वहीं, फरार आरोपियों इजराइल और शानू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।  पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, "मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद एहतियातन क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ें  :

यूपी EOW की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, 'जनता का विश्वास तोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई'

World Environment Day: कागजी दावे छोड़ उन्नाव के वन कर्मियों ने कर दिखाया कमाल... बंजर भूमि को 'सीडबॉल' तकनीक से बनाया 'ऑक्सीजन हब'
लोकेंद्र सिंह, हसनगंज/उन्नाव, अमृत विचार। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच समदपुर भावा वन क्षेत्र बेहतरीन मिसाल बनकर उभरा है। बीते 7 वर्षों में यहां तैनात रहे दो वन रेंजर देवदत्त पाल व राजवीर सिंह सेंगर ने अपनी कार्यकुशलता व प्रकृति प्रेम से एक बंजर व बबूल के कांटों से घिरे इलाके को नीम के घने जंगलों में तब्दील कर दिया है। अब यह क्षेत्र स्थानीय पर्यावरण के लिए 'ग्रीन लंग्स' की तरह काम कर रहा है।

बता दें कि कागजी खानापूर्ति से दूर, रेंजरों ने बीट प्रभारी मदनपाल, संजीव सिंह व स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर धरातल पर काम किया। इस अभियान की सबसे खास बात 'सीडबॉल' तकनीक का उपयोग रहा। वर्मी कंपोस्ट व मिट्टी मिलाकर तैयार की जाने वाली इन सीडबॉल्स से हजारों नीम के पौधे उगाए गए। यह पौधा रोपने का एक बेहद सस्ता व प्रभावी तरीका है। केवल पौधे लगाने तक ही जिम्मेदारी सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी की गई। जिससे पौधों के जीवित रहने की दर बेहद शानदार रही। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग के इस विजन की सराहना कर कहा कि बढ़ते तापमान व प्रदूषण के दौर में यह प्रयास भावी पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा। यह मॉडल साबित करता है कि यदि सही दिशा व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ निरंतर प्रयास किया जाएं तो दम तोड़ती प्रकृति को पुनः जीवंत किया जा सकता है।

नीम के चयन से बदला पर्यावरण

रेंजर राजवीर सिंह व देवदत्त पाल के मुताबिक, नीम का पेड़ कम पानी में भी जीवित रहने के साथ हवा को शुद्ध करने व औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण बेहद प्रभावी है। जहां पहले इस क्षेत्र में सिर्फ कटीली झाड़ियां थीं, आज वहां नीम की शीतल छांव है।