गाजियाबाद - Amrit Vichar

देश से लेकर विदेश तक छाया योगी सरकार का निपुण मॉडल, गाजियाबाद पहुंचे पांच देशों के प्रतिनिधि
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बुनियादी शिक्षा और बच्चों की सीखने की क्षमता मजबूत करने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अध्ययन का विषय बन रहे हैं। निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) सुधारों को समझने के लिए केन्या, ब्राजील, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और सेनेगल के करीब 70 वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों का दल गाजियाबाद पहुंचा।

23 से 27 अगस्त तक चल रहे पीयर-लर्निंग इमर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल ने गाजियाबाद के नगर, राजापुर, लोनी और मुरादनगर ब्लॉकों के 11 परिषदीय विद्यालयों का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने कक्षाओं में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) और राज्य संसाधन समूह के अधिकारियों से संवाद कर जमीनी स्तर पर हो रहे बदलावों को समझा।

नीति से कक्षा तक की प्रक्रिया देखी

विद्यालय भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों ने जाना कि निपुण भारत मिशन के तहत तैयार नीतियों और एफएलएन सुधारों को कक्षा स्तर पर किस तरह लागू किया जा रहा है। शिक्षण सामग्री, शिक्षक सहयोग, बच्चों के आकलन और सीखने के परिणामों पर भी जानकारी ली गई।

शिक्षा विभाग के साथ तकनीकी चर्चा

विद्यालयों के दौरे के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ तकनीकी चर्चा हुई। इसमें गाजियाबाद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और राज्य संसाधन समूह के सदस्य शामिल हुए। चर्चा में पाठ्यक्रम, अध्ययन उद्देश्यों, संरचित शिक्षण-अधिगम सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शन एवं मेंटरिंग, आकलन और आंकड़ों के उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सुधारों को बड़े स्तर पर लागू करने में मिडिल टीयर की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

अंतरराष्ट्रीय साझा सीख का मंच बना दौरा

कार्यक्रम का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन सुधारों को समझना और विभिन्न देशों के अनुभव साझा करना है। प्रतिनिधियों ने कक्षा शिक्षण का प्रत्यक्ष अवलोकन कर भारत के अनुभवों को समझा।

लाइटहाउस इंडिया इमर्शन कार्यक्रम की मेजबानी सेंट्रल स्क्वेयर फाउंडेशन कर रहा है। सेंट्रो लेमन और लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन सहयोगी हैं, जबकि ग्लोबल स्कूल फोरम, ऑप्टिमा और गेट्स फाउंडेशन इसका वित्तपोषण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः UP में 1 लाख सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान, CM योगी बोले- अगले 6 महीने में मिलेंगे नियुक्ति-पत्र

गाजियाबाद : सड़कों पर भरा बरसात का पानी, ऑटो पलटी; बाल बाल बचे लोग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई, जिससे शहरी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण मुख्य सड़कों और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भर गया, जिससे भारी जाम लग गया। एक घटना में यात्रियों से भरा ऑटो-रिक्शा पानी से भरी सड़क पर गड्ढे में फंसकर पलट गया। यात्रियों को मामूली चोटें आयीं। आसपास के लोगों ने यात्रियों की मदद की।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों (सुबह 8:30 बजे तक) के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान की गतिविधियां दर्ज की गईं। इस दौरान अकबरपुर (अंबेडकरनगर) और तालबेहट (ललितपुर) में 7-7 सेंटीमीटर (सेमी), महरौनी (ललितपुर) में छह सेमी बारिश हुई।

नगीना (बिजनौर), आगरा, बाह (आगरा), गोवर्धन (मथुरा), स्याना (बुलंदशहर) और बारा (प्रयागराज) में 5-5 सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने और आंधी-तूफान चलने तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें :

Sultanpur News: विकास भवन में शुरू हुआ प्रेरणा कैफे, महिलाओं को मिला रोजगार का अवसर

Ghaziabad Murder : ‘बेटा नहीं हुआ’ तो खूनी बना पिता! पत्नी और बड़ी बेटी को चाकू से गोदा, छोटी बेटी ने भागकर बचाई जान
गाजियाबाद, अमृत विचार। यूपी के गाजियाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खोड़ा थाना क्षेत्र की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वहीं, 14 वर्षीय छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भाग निकली और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

आधी रात घर से आई चीख-पुकार

घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। अचानक घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का दृश्य देखकर पड़ोसी भी सहम गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी और बड़ी बेटी की मौत हो चुकी थी, जबकि छोटी बेटी घायल अवस्था में मिली। बताया गया कि 45 वर्षीय राजा अंसारी मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला है और खोड़ा में किराए के मकान में पत्नी तबस्सुम और दो बेटियों के साथ रहता था। वह खोड़ा मंडी में मुंशी का काम करता था।

बेटा न होने को लेकर पत्नी से होता था विवाद

पड़ोसियों के मुताबिक, राजा अंसारी का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि बेटा नहीं होने को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि आरोपी कथित तौर पर नशे का आदी था और उसका स्वभाव गुस्सैल था। शुक्रवार रात विवाद बढ़ने के बाद राजा कथित तौर पर किचन से चाकू लेकर आया और पत्नी पर हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए बड़ी बेटी सना सामने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

छोटी बेटी ने भागकर बचाई जान

मां और बड़ी बहन पर हमला होते देख 14 वर्षीय छोटी बेटी भी उन्हें बचाने के लिए आगे आई। आरोप है कि आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, वह किसी तरह वहां से निकलकर घर के बाहर पहुंच गई और चीखते हुए पड़ोसियों से मदद मांगी। छोटी बेटी ने पड़ोसियों को बताया कि उसके अब्बू ने उसकी अम्मी और बहन को चाकू मार दिया है। शोर सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपी हिरासत में, घायल बेटी का इलाज जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया। मृतक मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल 14 वर्षीय बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पड़ोसी बाबू खान ने बताया कि परिवार के लोग बहुत कम घर से बाहर निकलते थे और आसपास के लोगों से उनका ज्यादा मेल-जोल नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात से पहले घर में हुए विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-Basti Murder : प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना पिता तो बेटी ने प्रेमी संग रच डाला खूनी खेल! हंसिए से हमला, गमछे से गला घोंटकर हत्या

15 अगस्त को नहीं होगी स्कूलों की छुट्टी! कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-शिक्षकों को आना होगा स्कूल
गाजियाबाद: देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों और अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं होतीं, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इस बार 15 अगस्त को स्कूल बंद नहीं रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ के निर्देश पर जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल 15 अगस्त को खुले रहेंगे। छात्रों के साथ शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को भी निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए स्कूल पहुंचना होगा।

डीएम ने जारी किए निर्देश

जिन अभिभावकों ने 15 अगस्त की छुट्टी मानकर बच्चों को घर पर रखने की तैयारी की है, उन्हें प्रशासन के निर्देश पर ध्यान देना होगा। आदेश के अनुसार, गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल स्वतंत्रता दिवस पर खुले रहेंगे।

निर्देश में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही गई है। स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रम निर्धारित तरीके से आयोजित करने होंगे।

स्कूल में होगी पढ़ाई या सिर्फ कार्यक्रम?

स्कूल खुलने के बावजूद नियमित पढ़ाई कराई जाएगी या नहीं, इस संबंध में जारी निर्देश में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए स्कूलों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पर्व से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

इनमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन और देश के इतिहास से जुड़ी जानकारी देने के साथ उनमें देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर रहेगा।

‘एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के तहत होगा पौधारोपण

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के साथ स्कूलों में ‘एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा विद्यार्थियों और अभिभावकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

स्वतंत्रता संग्राम और विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में आमंत्रित कर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के योगदान से परिचित कराना तथा उनके प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।

स्कूल बंद मिला तो होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्कूलों को निर्धारित निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। ऐसे में यदि कोई स्कूल 15 अगस्त को बंद पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

इसलिए गाजियाबाद के अभिभावकों के लिए इस बार 15 अगस्त सामान्य छुट्टी वाला दिन नहीं रहेगा। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले संबंधित स्कूल द्वारा जारी कार्यक्रम और समय की जानकारी जरूर ले लेना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ेंः

UP News : यूपी के 8 शहरों के युवाओं के लिए बड़ी पहल, लखनऊ से बरेली-वाराणसी तक खुलेगा रोजगार का नया रास्ता
लखनऊ, अमृत विचार :  उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी और कौशल विकास को लेकर एक अहम पहल हुई है। खास बात यह है कि इसका पहला चरण सीधे लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमेठी, वाराणसी, एनसीआर और बरेली से शुरू होगा। यहां कौशल प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को उद्योगों से जोड़ने की तैयारी है। मतलब साफ है। युवा प्रशिक्षण लेगा, उद्योगों का अनुभव हासिल करेगा, अप्रेंटिसशिप करेगा और फिर रोजगार के लिए तैयार होगा। इसी कड़ी को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) के बीच समझौता हुआ है। यह समझौता आइआइए की 218वीं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में हुए चार महत्वपूर्ण समझौतों में से एक है। बैठक लखनऊ स्थित आइआइए भवन में हुई, जिसमें 100 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सबसे पहले इन 8 जगहों के युवाओं को जोड़ने की तैयारी

यूपीएसडीएम और आइआइए के बीच हुए समझौते के तहत पहले चरण में लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमेठी, वाराणसी, एनसीआर और बरेली को शामिल किया गया है। यहां यूपीएसडीएम से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को आइआइए के औद्योगिक नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। उन्हें अप्रेंटिसशिप, रोजगार, उद्योगों में काम का अनुभव, रोजगार मेले और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी जिस युवा के पास हुनर है, उसे उद्योगों तक पहुंचाने की कोशिश होगी।

आइटीआइ के युवाओं के लिए भी खुलेंगे रास्ते

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग और आइआइए के बीच भी समझौता हुआ। इसके तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) को आइआइए के चैप्टर नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप, रोजगार, उद्योग भ्रमण, व्यावहारिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञों के व्याख्यान और मार्गदर्शन के अवसर मिलेंगे। आइआइए के रोजगार सेवा पोर्टल के माध्यम से आइटीआइ से प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को सदस्य उद्योगों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने की भी व्यवस्था की जाएगी।

नौकरी ही नहीं,अपना काम शुरू करने का रास्ता भी

बैठक में रोजगार के साथ युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। तीसरे समझौते के तहत नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क और वाधवानी फाउंडेशन के एक्सेलेरेट कार्यक्रम के साथ आइआइए का सहयोग आगे बढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य उद्यमिता प्रशिक्षण और नए कारोबार को प्रोत्साहित करना है। वहीं, एएफपीओ डेवलपमेंट काउंसिल और आइआइए के बीच हुए चौथे समझौते के तहत उद्यमिता, ग्रामीण औद्योगिकीकरण, निवेश, नवाचार, किसान उत्पादक संगठनों, कौशल विकास, रोजगार और एमएसएमई विकास को बढ़ावा देने पर काम होगा। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के क्रियान्वयन में भी सहयोग किया जाएगा।

प्रमुख सचिव हरिओम बोले- उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हो प्रशिक्षण

मुख्य अतिथि हरिओम, आइएएस, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि सरकार ने पिछले एक दशक में कौशल विकास के लिए बजट, प्रशिक्षण सुविधाओं और संस्थागत ढांचे को लगातार मजबूत किया है। अब प्राथमिकता कौशल प्रशिक्षण को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों से जोड़कर युवाओं के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रोजगार सुनिश्चित करना है। उन्होंने एमएसएमई से आइटीआइ विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप के अवसर देने का आह्वान किया। साथ ही प्रशिक्षण के वित्तीय पक्ष में आवश्यक सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों की साझेदारी युवाओं को वास्तविक रोजगार से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

उत्तर प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल बनाने और उन्हें रोजगार व अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। इसके तहत युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़ने के साथ अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। समझौते के तहत रीजनल DPMU और IIA चैप्टर्स के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। युवाओं के लिए मेंटोरशिप, गेस्ट लेक्चर और सॉफ्ट स्किल्स से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे तकनीकी प्रशिक्षण के साथ उद्योगों की कार्यप्रणाली और रोजगार की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकें। इस पहल की शुरुआत पहले चरण में लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमेठी, वाराणसी, एनसीआर और बरेली से की जाएगी।

मिशन निदेशक पुलकित खरे , यूपीएसडीएम

हुनर और उद्योग का जुड़ना जरूरी : आइआइए अध्यक्ष

आइआइए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने उत्तर प्रदेश सरकार की कौशल विकास पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास एमएसएमई को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने और प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइआइए सरकार के साथ मिलकर कौशल विकास को उद्योगों की मांग, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप और रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। दिनेश गोयल ने चारों समझौतों को सरकार, उद्योग और कौशल प्रशिक्षण संस्थानों की साझेदारी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का व्यावहारिक रोडमैप बताया।

आइआइए के अनेक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, उपाध्यक्ष, चैप्टर चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। अंत में आइआइए महिला शाखा की चेयरपर्सन आनंदी अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्यों महत्वपूर्ण है यह पहल

यूपी के युवाओं के लिए इस पहल की सबसे बड़ी बात यह है कि कौशल प्रशिक्षण को सीधे उद्योग और रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पहले चरण में शामिल आठ क्षेत्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद युवाओं को इस व्यवस्था से जोड़ने का आधार बन सकते हैं।

बैठक में कौन-कौन मौजूद रहा

बैठक में मुख्य अतिथि हरिओम, आइएएस, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार और पुलकित खरे, आइएएस, मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मौजूद रहे। आइआइए की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, महासचिव दीपक बजाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश के. अग्रवाल और इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट नीरज सिंघल उपस्थित रहे। इसके अलावा आइआइए के अनेक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, उपाध्यक्ष, चैप्टर चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। अंत में आइआइए महिला शाखा की चेयरपर्सन आनंदी अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : कैंटर से टकराई पुलिस की कार, अलीगढ़ के दारोगा की मौत; 4 घायल
गाजियाबाद, अमृत विचार : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लालकुआं के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आरोपियों को पकड़कर लौट रही अलीगढ़ पुलिस की स्विफ्ट कार एक कैंटर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में अलीगढ़ के मडराक थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दारोगा) उपेंद्र सिंह की जान चली गई, जबकि दो सिपाही और दो आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली से आरोपियों को लेकर लौट रही थी पुलिस टीम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के मडराक थाने की एक पुलिस टीम दिल्ली में दबिश देने गई थी। इस टीम में उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और रिक्रूट कांस्टेबल ऋतिक शामिल थे। टीम ने अपनी कार्रवाई के दौरान दिल्ली से दो आरोपियों- सत्येंद्र (पुत्र जोगेंद्र) और उसके बेटे आशु को गिरफ्तार किया था। दोनों पिता-पुत्र को अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर पुलिस टीम वापस अलीगढ़ की ओर लौट रही थी।

बीकानेर बिल्डिंग के सामने हुआ हादसा

वापसी के दौरान जब उनकी कार गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीकानेर बिल्डिंग के सामने एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर वह एक कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में दारोगा ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल हेड कांस्टेबल नरेंद्र, रिक्रूट कांस्टेबल ऋतिक और दोनों गिरफ्तार आरोपियों (सत्येंद्र व आशु) का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस हादसे की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः India-US Navy Exercise: कोच्चि में भारतीय-अमेरिकी नौसेना का बड़ा संयुक्त अभ्यास, EOD टीमों की बढ़ेगी ताकत

लंपी वायरस की दस्तक: सहारनपुर और शामली समेत UP के 10 जिलों में फैला संक्रमण, जानिए आपके जिले का हाल
लखनऊ। हरियाणा से उत्तर प्रदेश में पहुंचा लंपी वायरस अब प्रदेश के 10 जिलों में फैल चुका है। 10 अगस्त तक इन जिलों के 242 गांवों में 5,672 गोवंश संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि पशुपालन विभाग के अनुसार संक्रमण से अब तक किसी गोवंश की मृत्यु नहीं हुई है।

विभाग ने पहले से अलर्ट रहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण और उपचार अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित मिले गोवंशों में से 4,611 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,061 गोवंशों का उपचार जारी है।

सहारनपुर में सबसे ज्यादा मामले

संक्रमित गोवंशों की संख्या के मामले में सहारनपुर सबसे आगे है। यहां 4,492 गोवंश संक्रमित मिले, जिनमें से 3,812 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद शामली में 605 संक्रमित गोवंश मिले हैं, जिनमें 525 ठीक हुए हैं।

अन्य प्रभावित जिलों में अमरोहा, बिजनौर, बागपत, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

4.70 लाख पशुओं का हो चुका टीकाकरण

निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. संगीता तिवारी के अनुसार प्रभावित जिलों में अब तक 4.70 लाख पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों को 33 लाख से अधिक एलएसडी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में विशेष टीमें रिंग और बेल्ट वैक्सीनेशन के साथ संक्रमित पशुओं का नियमित उपचार कर रही हैं। संक्रमित गोवंशों को अलग रखकर उपचार किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों की निगरानी में चल रहा अभियान

पशुपालन विभाग के अधिकारी प्रभावित जिलों का लगातार दौरा कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। विभाग का दावा है कि टीकाकरण, निगरानी और उपचार के जरिए स्थिति नियंत्रण में है।

फिलहाल विभाग की प्राथमिकता संक्रमित गोवंशों का उपचार करने के साथ संक्रमण को नए क्षेत्रों में फैलने से रोकना है।

किस जिले में कितने गोवंश संक्रमित और स्वस्थ हुए?

जिला

संक्रमित गोवंश

स्वस्थ हुए

अमरोहा

1

0

बिजनौर

30

3

फिरोजाबाद

113

79

बागपत

83

54

गाजियाबाद

3

0

मथुरा

19

9

मेरठ

98

54

मुजफ्फरनगर

228

75

सहारनपुर

4,492

3,812

शामली

605

525

कुल

5,672

4,611

यह भी पढ़ेंः अयोध्या मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस टेंडर पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी के आरोप; जांच के आदेश

Sawan Somwar : कांवड़ियों की भीड़ से पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर में बढ़ी सुरक्षा, जानें क्या किए गए इंतजाम
गाजियाबाद, अमृत विचार। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गाजियाबाद के प्रसिद्ध श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन ने मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर ने सोमवार को श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली।

कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने मंदिर के कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही न हो।

संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

पुलिस प्रशासन ने भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और प्रभावी निगरानी पर विशेष जोर दिया है। अधिकारियों ने सभी संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े :

Bahraich News: फूलन देवी की जयंती पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, संघर्ष और सामाजिक न्याय को किया याद

Supreme Court : दुष्कर्म पीड़िता को इलाज न देने पर दो अस्पतालों पर 12 लाख का जुर्माना, SC ने कहा- घोर लापरवाही
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबाद की चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई मौत के मामले में दो निजी अस्पतालों को परिवार को कुल 12 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। अदालत ने इसे अस्पतालों की "घोर लापरवाही" करार देते हुए कहा कि गंभीर अपराधों के पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना हर अस्पताल का संवैधानिक दायित्व है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि यह मामला कानून में मौजूद सुरक्षा प्रावधानों और उनके वास्तविक क्रियान्वयन के बीच चिंताजनक अंतर को उजागर करता है। अदालत ने संकेत दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पतालों और जांच एजेंसियों के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

दो अस्पतालों को चार सप्ताह में देना होगा मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट जोसेफ (मरियम) अस्पताल को पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये और खजान सिंह मानवी हेल्थ केयर को 2 लाख रुपये चार सप्ताह के भीतर बच्ची के पिता को देने का आदेश दिया।

SIT रिपोर्ट: पांच घंटे तक जिंदा थी बच्ची

अदालत ने विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गंभीर चोटों के बावजूद बच्ची करीब पांच घंटे तक जीवित थी, लेकिन उसे समय पर आपात चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। रिपोर्ट के अनुसार, यदि तत्काल इलाज मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

मार्च में हुई थी घटना

मामला 16 मार्च को गाजियाबाद में हुई कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना से जुड़ा है। आरोप है कि पड़ोसी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों के अनुसार, बच्ची बेहोशी और गंभीर रक्तस्राव की हालत में मिली। उसे पहले दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज नहीं मिला। बाद में सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

'यह अस्पतालों की स्पष्ट लापरवाही'

पीड़ित परिवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने अदालत को बताया कि दोनों अस्पतालों में बच्ची को स्थिर करने की पर्याप्त सुविधाएं मौजूद थीं, लेकिन न तो आपात चिकित्सकों को बुलाया गया और न ही जीवनरक्षक उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अस्पतालों की स्पष्ट लापरवाही का मामला है और समय पर इलाज मिलने पर बच्ची की जान बच सकती थी।

पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान पुलिस जांच में कथित खामियों का भी मुद्दा उठा। अदालत को बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज करने में करीब 30 घंटे की देरी हुई और शुरुआती स्तर पर यौन अपराध के संकेत होने के बावजूद केवल हत्या की धाराएं लगाई गईं।

SC बोला- कानून और जमीन पर अमल में बड़ा अंतर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत प्रत्येक अस्पताल का दायित्व है कि वह किसी भी आपात स्थिति में बिना किसी देरी के उपचार उपलब्ध कराए। पीठ ने कहा कि गंभीर अपराधों के मामलों में कई बार पीड़ितों के साथ बेहद असंवेदनशील और अमानवीय व्यवहार किया जाता है। अदालत ने पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण और संवेदनशीलता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके।

यूपी में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में भारी वर्षा के आसार; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी प्रणाली के मजबूत होने के कारण अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के करीब बनी हुई है। यह फिरोजपुर, रोहतक, कानपुर, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी प्रवाह मजबूत हुआ है। इसी वजह से व्यापक वर्षा के साथ अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

छह अगस्त के प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, झांसी और ललितपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

7 से 10 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात और आठ अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नौ अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

यूपी में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश

बारिश का दौर तेज होने के बावजूद प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से कम है। छह अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 314.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 27 फीसदी कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 317.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 13 फीसदी कम है।

पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 315.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 21 फीसदी कम है।

इटावा में 126 मिमी बारिश, लखनऊ में भी जमकर बरसे बादल

पिछले 24 घंटों में इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र में 126 मिमी और चकरनगर में 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोनों स्थानों पर बारिश 'बहुत भारी वर्षा' की श्रेणी में रही।

इसके अलावा बहराइच के कैसरगंज में 95 मिमी, मिर्जापुर के चुनार में 90 मिमी, वाराणसी बीएचयू में 85.6 मिमी और लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश में इन परेशानियों का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी, कच्चे और जर्जर मकानों को नुकसान तथा सड़क और रेल यातायात में बाधा जैसी स्थिति बन सकती है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है।

लोगों को जलभराव वाले इलाकों, उफनते नालों और नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जलमग्न सड़कों को पार करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की गई है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान उर्वरकों और रसायनों का प्रयोग नहीं करने को कहा गया है। धान, मक्का, अरहर, मूंगफली और सब्जी की फसलों में जलभराव रोकने के साथ केला और पपीता जैसी फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश से फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Alert : यूपी में बारिश से जन-धन की हानि पर CM योगी गंभीर, 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश

योगी सरकार ने तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी : गाजियाबाद-कानपुर और फतेहपुर में शुरू होगा संचालन
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को लखनऊ में गाजियाबाद, कानपुर नगर और फतेहपुर में स्थापित होने वाले निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को संचालन प्राधिकार पत्र (अनुज्ञा पत्र) सौंपे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के बिल्हौर स्थित महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय तथा फतेहपुर के ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को संचालन की औपचारिक अनुमति प्रदान की। यह स्वीकृति उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 में किए गए संशोधन अध्यादेशों के तहत जारी की गई है।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को उच्च शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। नए विश्वविद्यालयों से युवाओं को अपने क्षेत्र मंन ही आधुनिक, रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्होंने संबंधित संस्थाओं से शासन के सभी मानकों और नियमों का पालन करते हुए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें:-UP News : ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा, योगी सरकार बनाएगी 10 हजार नए ग्राम संगठन

कांवड़ियों पर फिर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, 9-10 अगस्त को यूपी के इन जिलों में खास इंतजाम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, भव्य और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सरकारी बयान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर 9 और 10 अगस्त को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

9 अगस्त को बागपत से शुरू होगा पुष्पवर्षा कार्यक्रम

राज्य सरकार के अनुसार, हेलीकॉप्टर 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। बागपत में पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:15 बजे तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद हेलीकॉप्टर सहारनपुर पहुंचेगा, जहां 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी होगी पुष्पवर्षा

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार बागपत और सहारनपुर के बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

10 अगस्त को इन जिलों में आसमान से बरसेंगे फूल

सरकार के अनुसार, 10 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ इसे भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न कराना है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी