रायबरेली - Amrit Vichar

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट का संशोधित कार्यक्रम जारी, 22 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन
रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) हर्षिता माथुर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के तहत अब नई समय-सारिणी के अनुसार आगे की कार्यवाही कराई जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन तथा सूची डाउनलोडिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य संपादित किया जाएगा।

रायबरेली : फर्जी दस्तावेजों से पर्सनल लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पर्सनल लोन दिलाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड में हेरफेर कर बैंक से लोन दिलवाता था। उन्होंने बताया कि गिरोह ने करीब 48 खातों के माध्यम से लाखों रुपये के लोन हासिल किए। मामले की शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में संदिग्ध खातों की जांच के दौरान हुई, जहां फर्जी तरीके से लोन लेने का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर उनमें फर्जी नौकरी दर्शाई, नकली सैलरी स्लिप तैयार की और आधार कार्ड में पता बदलकर बैंक से पर्सनल लोन पास कराया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह खाताधारकों को तैयार कर उनके दस्तावेजों में हेरफेर करता था और बैंक में लेनदेन दिखाकर लोन स्वीकृत कराता था। इसी तरह एक दंपति के नाम पर ही करीब 38.90 लाख रुपये का लोन लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश सिंह (उन्नाव), बल्लू राठौर (सीतापुर), गोपाल सिंह (लखनऊ), राधिका देवी (लखनऊ) और कामिनी राठौर (सीतापुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह विभिन्न जिलों में सक्रिय था और आपसी मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा संचालित कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में बैंक कर्मियों की संभावित भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

उन्होंने बताया कि जांच जारी है और आगे के तथ्यों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

रायबरेली : मेटा अलर्ट पर मिली सूचना, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची छात्र की जान
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट के आधार पर मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मिलएरिया थाना पुलिस ने मात्र 12 मिनट में पहुंचकर 18 वर्षीय छात्र की जान बचा ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कक्षा 12 के एक छात्र ने दोस्ती टूटने से आहत होकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या से जुड़ा पोस्ट और वीडियो साझा किया था।

मेटा कंपनी के अलर्ट के जरिए यह सूचना पुलिस मुख्यालय लखनऊ के सोशल मीडिया सेंटर को मिली, जहां से छात्र की लोकेशन ट्रेस कर तत्काल रायबरेली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मिल एरिया थाने की टीम मौके पर पहुंची। वहां छात्र के पास जहरीली दवा का खाली पैकेट और पानी की बोतल मिली। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल उसे परिजनों के साथ नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पूछताछ में छात्र ने बताया कि प्रेम संबंध में विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर उसे बचाया और उसकी काउंसलिंग भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच 2022 से चल रही व्यवस्था के तहत आत्महत्या से जुड़े पोस्ट पर अलर्ट जारी किया जाता है।

इस पहल के तहत 1 जनवरी 2023 से 28 मार्च 2026 तक 2376 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इस अभिनव पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को स्कॉच अवार्ड-2025 और द इकोनॉमिक टाइम्स गवटेक अवार्ड्स-2026 से सम्मानित किया जा चुका है।

रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या व लूटपाट करने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस ने हत्या व लूटपाट की घटनाओं में शामिल एक सक्रिय गिरोह के छह सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में बुधवार तड़के करीब चार बजे की गई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने की भी सूचना है। पुलिस के अनुसार डीह थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपी भाग निकले। सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों व आसपास के जिलों में प्रसारित कर नाकाबंदी कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने आज बुधवार को बताया कि नसीराबाद इलाके में अर्बन मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को रोका गया, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सूरज के पैर में गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बछरांवा इलाके में इको कार सवार चार आरोपियों-मार्को उर्फ अभिनंदन, मनीष, पिंटू व अनिकेत-को घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जिनमें से मार्को के पैर में भी गोली लगी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी हत्या व लूटपाट की घटनाओं में सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं। नसीराबाद में पकड़े गए सूरज ने पूछताछ में कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ कर वह इस गिरोह की जानकारी लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रायबरेली : अगरबत्ती व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता, तलाश में जुटी पुलिस
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर क्षेत्र से एक अगरबत्ती व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सत्यनगर निवासी राजेन्द्र वर्मा शनिवार शाम से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों के मुताबिक राजेन्द्र वर्मा को आखिरी बार बस स्टैंड के पीछे लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर एक रोडवेज बस में बैठते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि कारोबारी पिछले करीब तीन वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और इस कारण मानसिक रूप से भी परेशान चल रहे थे।

उनके अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता व्यापारी की खोजबीन जारी है।

रायबरेली जिला न्यायालय में 76 पदों पर पुनर्नियुक्ति के लिये 31 मार्च तक आवेदन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला न्यायालय में समूह 'ग' के 76 पदों पर पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। न्यायालय सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में रिक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनः नियुक्त किया जाएगा।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के न्यायालयों से सेवानिवृत्त अथवा 30 जून 2026 तक लिपिकीय संवर्ग से सेवानिवृत्त होने वाले ऐसे कर्मचारी, जिनकी आयु 65 वर्ष से कम है, आवेदन के पात्र हैं। नियुक्ति एक वर्ष अथवा नियमित भर्ती/पदोन्नति से पद भरने या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो पहले हो) के आधार पर की जाएगी।

आवेदन निर्धारित प्रारूप में आयु प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र एवं सेवा संबंधी अभिलेखों के साथ 31 मार्च सायं पांच बजे तक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे प्रशासनिक कार्यालय में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। वेतन के संबंध में बताया गया है कि अंतिम आहरित वेतन (भत्तों को छोड़कर) में से पेंशन घटाकर मानदेय दिया जाएगा, जबकि अन्य भत्ते शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार देय होंगे।

रायबरेली में बड़ा हादसा: कंटेनर ने तीन छात्रों को रौंदा, दो की मौत; आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम
रायबरेली, अमृत विचार। कम्प्यूटर कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे तीन छात्रों को कंटेनर ने रौंद दिया।जिसमे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार एक छात्रा का पैर कट गया। जिसे ट्रामा सेंटर ने भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना की घटना के सूचना पर पहुँचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रायबरेली - जौनपुर राज्यमार्ग जामकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।

बुधवार को करहिया बाजार स्थित कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर से पढ़कर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र महफूज रेहुआ लालगंज और मोहम्मद आलम खुदाबक्श अगई एवम साइकिल सवार छात्रा साक्षी गिरी निवासी मटियारा अगईं जनपद प्रतापगढ़ को नुरूद्दीनपुर गांव के निकट अनियंत्रित कंटेनर ने कुचल दिया। जिसमें मौके पर दोनों छात्र की मौत हो गई।

जबकि एक छात्रा का पैर कट जाने के बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुँचे आक्रोशित परिजनों ने लगभग तीन घण्टे तक राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम कर रखा था। सीओ यादवेन्द्र बहादुर पाल ने बताया कि मृतक युवक के परिजन की तहरीर पर कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

ये भी पढ़ें :

अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर लाखों का जुर्माना, अभियान में 409 वाहनों की जांच, चेकगेट्स पर IOT कैमरों से 24 घंटे निगरानी

रायबरेली-अमेठी दौरे पर आयेगें राहुल गांधी: जनता दर्शन में सुनेगे लोगों की समस्या, जानें पूरा कार्यक्रम
अमेठी। लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ अमेठी के भी दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बुधवार को बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 12 मार्च को फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह कार से रायबरेली जाकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि राहुल इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सिंह ने बताया कि इस बैठक के बाद राहुल भूएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दूसरे दिन 13 मार्च को सुबह राहुल 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे।

सिंह के मुताबिक राहुल इसके बाद अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित बहादुरपुर में नैना रिजॉर्ट पहुंचकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा के निवास पर आयोजित उनकी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद राहुल लखनऊ हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे जहां से वह दिल्ली जाएंगे।

ये भी पढ़ें :

कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता

फेसबुक लाइव पर जाकर दी धमकी, रायबरेली में यूपी पुलिस ने की कार्रवाई
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के बछरांवा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लाइव आकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि बछरांवा निवासी हरिओम चतुर्वेदी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कमनी तालाब, बछरांवा निवासी सलाउद्दीन मंसूरी ने फेसबुक पर लाइव आकर उन्हें और उनके परिवार को भद्दी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की इस हरकत से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बन गया था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सलाउद्दीन मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी को धमकाने या आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

आगरा में शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से आहत हुआ पीड़ित, SDM गाड़ी के आगे बैठकर किया प्रदर्शन

रायबरेली में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हमारी पीड़ा में जो साथ खड़ा हो वही हमारा पक्ष है
रायबरेली। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रायबरेली में रविवार को कहा कि देश में अधिकांश लोग चाहते हैं कि गायों को मां का दर्जा दिया जाए और उनकी हत्या को अपराध घोषित किया जाए। देश की बहुसंख्यक जनता से वोट लेकर बनने वाली सरकारें ऐसा कभी नहीं करना चाहती थीं। जो वर्तमान की सरकारें हैं, उन्होंने भी हम सबका वोट लिया। ये कहकर वोट लिया कि हमें वोट दीजिए क्योंकि हम गौमाता की रक्षा का कानून लेकर आएंगे लेकिन इनके राज में भी गौमाता की हालत खराब है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बीफ एक्सपोर्ट धड़ल्ले से जारी है। यहां तक कि पिछली सरकारों को भी उन्होंने बहुत पीछे छोड़ दिया है। ऐसी स्थिति में देशभर की गौभक्त जनता सरकारों से मांग कर रही है कि बहुत हो चुका 78 साल का समय अपने बिता दिया। अब हम इसमें देरी नहीं चाहते हैं और आपको निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये (सरकार) आवाज उठाने वाली आवाज को बंद कर देना चाहते हैं। धमका दो, चमका दो और मुकदमे लगा दो, जो भी करना हो कर दो लेकिन इसकी आवाज को बंद करो।

उन्होंने कहा कि ये आवाज किसी एक व्यक्ति की आवाज थोड़ी है बल्कि ये इस देश की संस्कृति, सभ्यता की आवाज है। इस देश के बहुसंख्यक लोगों की आवाज है। आप किसी एक-दो या कुछ व्यक्तियों के ऊपर मुकदमे लगाकर थोड़ी बंद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग पक्ष और विपक्ष कहते हैं। विपक्ष और पक्ष राजनीतिक पार्टियां हो सकती हैं। जो सत्ता में है वो पक्ष हो जाती है, जो सत्ता में नहीं आ पाई वो विपक्ष हो जाती है। हम तो एक हिंदू हैं, एक हिंदू के लिए कौन पक्ष है और कौन विपक्ष है? उन्होंने कहा कि हमारी पीड़ा में जो साथ खड़ा हो वही हमारा पक्ष है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो हमारी पीड़ा में खड़ा नहीं हो सकता बल्कि जो पीड़ा देने का कारण है, वो हमारे लिए विपक्ष है। सवाल यह है कि हमारे साथ भाजपा क्यों नहीं आ रही है? भाजपा खुद को हिंदू पार्टी कहती है। हालांकि उसको चोटी उखाड़े जाने का, बटुकों को पीटे जाने का और सनातन धर्म के प्रतीकों का अपमान किए जाने का कोई दुख नहीं है। इससे पता चल रहा है कि कहने के लिए भले वो हिंदू हैं, लेकिन जब हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है तो उसको करने वाले भी वही सिद्ध होते हैं और चुप्पी साधने वाले भी वही सिद्ध होते हैं।

रायबरेली में वंदे भारत प्रोटोटाइप रेक का ट्रायल: पास कर लिया Speed Test, महाप्रबंधक ने दी बधाई
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (एमसीएफ/अरेडिका) में वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रोटोटाइप रेक का प्रारंभिक ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल के दौरान रेक को 10 किमी प्रति घंटा की सीमित गति से चलाकर विभिन्न तकनीकी प्रणालियों का परीक्षण किया गया।

इनमें ट्रैक्शन, ब्रेक प्रतिक्रिया, पैंटोग्राफ-वीसीबी संचालन, उच्च वोल्टेज प्रणाली तथा पैसेंजर एनाउंसमेंट एवं पब्लिक इंफॉर्मेशन सिस्टम शामिल रहे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर. एन. तिवारी ने शनिवार को बताया कि प्रथम चरण के गति परीक्षण सफल रहे।

पैंटोग्राफ-वीसीबी संचालन और उच्च वोल्टेज प्रणाली का परीक्षण ड्राइवर डेस्क यूनिट से किया गया। लघु ट्रायल रन के दौरान ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) से लिए गए करंट, ट्रैक्शन प्रदर्शन और समग्र प्रणाली के व्यवहार का अवलोकन किया गया। साथ ही ब्रेक सिस्टम की प्रतिक्रिया, प्रकाश व्यवस्था तथा विद्युत क्यूबिकल्स की वैक्यूम और मैग्नेटिक क्लीनिंग की भी जांच की गई, जिससे उच्चतम सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान एमसीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, सीमेंस के प्रतिनिधि तथा अन्य उद्योग सहयोगी मौजूद रहे। 12 फरवरी को हुए पूर्व निरीक्षण में सीमेंस के जर्मन अभियंताओं ने भी तकनीकी परीक्षणों में भागीदारी की थी। महाप्रबंधक ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और सहयोगी संस्थानों को सफल ट्रायल के लिए बधाई देते हुए इसे उच्च गति वाली आधुनिक ट्रेनसेट निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ये भी पढ़ें :

अयोध्या पहुंचे गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव: रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, परिसर का किया भ्रमण

रायबरेली मार्ग पर पेड़ से टकराई कार: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल
रायबरेली, अमृत विचार। डीह थाना क्षेत्र में परशदेपुर-रायबरेली मार्ग पर किरही नाला के पास भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है  बुलंदशहर जिले के थाना चांदपुर के मंशागढ़ी नगलिया निवासी मुकेश पुत्र रनवीर अपने बेटे दिव्यांश और साले अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद के जिरौली गांव निवासी रामू पुत्र सुभाष के साथ प्रतापगढ़ के सांगीपुर के पूरे तिलकदास, लखनपुरसूर निवासी चंदन मिश्रा की बहन ज्योति मिश्रा की शादी में शामिल होने ट्रेन से आ रहे थे।

चंदन मिश्रा अपने दोस्त दीपांशु पटवा के साथ कार से सभी को लेने रायबरेली रेलवे स्टेशन गया था। वहां से सभी को वापस लेकर आते समय कार गोपालपुर गांव में किरही नाला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में पीछे बैठे मुकेश, उनके पुत्र दिव्यांश और साले रामू की मौत हो गई।

जबकि चंदन मिश्रा और दीपांशु का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीह थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज व चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज ने घायलों को अपस्ताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें :

बोर्ड परीक्षा : नकलविहीन परीक्षा पर जोर.. डीएम ने किया सीतापुर में औचक निरीक्षण, दिए निर्देश