Tech News - Amrit Vichar

ऑनलाइन खरीदारी में ‘डार्क पैटर्न’ पर CCPA का शिकंजा, IndiGo-Zepto समेत 9 प्लेटफॉर्म पर जुर्माना
नई दिल्ली। ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल सेवाओं के दौरान उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले तरीकों के खिलाफ केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण ने IndiGo, Zepto, Physics Wallah, BookMyShow, FirstCry और SpiceJet समेत नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल को लेकर जुर्माना लगाया है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राज्यसभा में दिए लिखित जवाब में यह जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे ऑनलाइन इंटरफेस के इस्तेमाल को रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई बढ़ाई गई है, जो उपभोक्ताओं के खरीदारी या सब्सक्रिप्शन से जुड़े फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं।

क्या है ‘डार्क पैटर्न’?

‘डार्क पैटर्न’ ऐसे डिजाइन या ऑनलाइन तरीके हैं, जिनके जरिए यूजर को किसी खास विकल्प को चुनने के लिए प्रभावित किया जाता है। इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, कन्फर्म शेमिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप और भ्रामक प्रॉम्प्ट जैसे तरीके शामिल हैं।

CCPA के मुताबिक, इन तरीकों के जरिए उपभोक्ताओं को ऐसे निर्णय लेने की ओर प्रेरित किया जा सकता है, जिन्हें वे सामान्य परिस्थितियों में शायद नहीं लेते।

Zepto पर 7 लाख रुपये का जुर्माना

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto Marketplace पर CCPA ने 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। नियामक ने पाया कि यूजर्स को शुरुआत में दिखाई गई कीमत के बाद चेकआउट के दौरान अतिरिक्त हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ी जा रही थी।

CCPA ने इसे ड्रिप प्राइसिंग और बास्केट स्नीकिंग की श्रेणी में माना। प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद Zepto ने संबंधित तरीकों को बंद कर दिया।

Physics Wallah पर 5 लाख रुपये की कार्रवाई

एडटेक प्लेटफॉर्म Physics Wallah पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। CCPA के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर ऐसे संदेश दिखाए जा रहे थे जो यूजर्स को भावनात्मक रूप से प्रभावित करते थे और उन्हें डोनेशन का विकल्प बनाए रखने के लिए प्रेरित करते थे।

इसके अलावा मुफ्त कोर्स का एक्सेस देने से पहले यूजर्स से निजी जानकारी मांगने की शर्त पर भी नियामक ने आपत्ति जताई। कंपनी ने जुर्माना जमा करने के साथ संबंधित तरीकों को हटा दिया।

IndiGo के ऐप पर भी बदला गया इंटरफेस

एयरलाइन IndiGo के मोबाइल ऐप पर भी CCPA ने ‘कन्फर्म शेमिंग’ को लेकर आपत्ति जताई। नियामक ने “नहीं, मैं रिस्क लूंगा” जैसे ऑप्ट-आउट संदेश को उपभोक्ता पर दबाव डालने वाला माना।

कार्रवाई के बाद एयरलाइन ने यूजर इंटरफेस में बदलाव करते हुए इसे अधिक न्यूट्रल संदेश “नहीं, मैं ट्रिप में कुछ नहीं जोड़ूंगा” से बदल दिया।

BookMyShow को डोनेशन विकल्प हटाने का निर्देश

BookMyShow को उसके BookASmile इनिशिएटिव से जुड़े पहले से चुने गए 1 रुपये के डोनेशन विकल्प को हटाने का निर्देश दिया गया। CCPA ने इस व्यवस्था को ‘बास्केट स्नीकिंग’ की श्रेणी में माना।

इन कंपनियों पर भी लगा जुर्माना

CCPA की कार्रवाई के तहत FirstCry पर 2 लाख रुपये, कोचिंग प्लेटफॉर्म अनुज जिंदल पर 3 लाख रुपये और PharmEasy, McAfee तथा SpiceJet पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रेगुलेटर के अनुसार, डार्क पैटर्न से जुड़े दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से अब तक करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

ई-कॉमर्स कंपनियों को सेल्फ-ऑडिट का निर्देश

जून 2025 में CCPA ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपनी डिजिटल सेवाओं का सेल्फ-ऑडिट करने का निर्देश दिया था। कंपनियों से अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद संभावित ‘डार्क पैटर्न’ की पहचान कर उन्हें हटाने को कहा गया था।

इस कार्रवाई से साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं के खरीदारी अनुभव और ऑनलाइन विकल्पों को प्रभावित करने वाली डिजाइन रणनीतियों पर नियामक की निगरानी लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ेंः शेख हसीना के बेटे ने PM मोदी को कहा धन्यवाद, बोले- ‘भारत ने मेरी मां को पूरा सम्मान दिया’

Explainer : सेफ हार्बर प्रोटेक्शन पर सवालों के बीच झुके जुकरबर्ग, Meta CEO ने भारत के सामने मानी गलती, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण वाला वीडियो फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले में केंद्र सरकार और मेटा के बीच विवाद बढ़ गया है। संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। समिति ने सवाल उठाया कि अगर देश के प्रधानमंत्री की पोस्ट के साथ ऐसा हो सकता है तो आम यूजर्स की सामग्री की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर मौजूद अन्य आपत्तिजनक सामग्री को लेकर भी चिंता जताई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने कहा कि प्रधानमंत्री की आधिकारिक पोस्ट हटाना गंभीर मामला है।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जुलाई को एक वीडियो सन्देश जारी किया था।  जिसमें वह छात्रों और 'जेन जेड' को संबोधित करते हुए परीक्षा विवादों और प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रहे थे, फेसबुक से करीब 5-6 घंटे के लिए हट गया था। बाद में वीडियो को दोबारा प्लेटफॉर्म पर बहाल कर दिया गया। मेटा ने इस घटना को तकनीकी गड़बड़ी बताया और पोस्ट हटने पर खेद जताया। इसके बाद भारत सरकार ने इस पर मेटा से जवाबदेही मांगी थी।

मेटा की वैश्विक टीम ने IT मंत्रालय से की मुलाकात

मामले को लेकर मेटा की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में मेटा के वैश्विक मामलों के अधिकारी जोएल कैपलन समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। करीब 45 मिनट तक चली बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। मेटा ने कहा कि प्रधानमंत्री की पोस्ट गलती से हट गई थी और इसके पीछे तकनीकी समस्या थी। कंपनी ने पोस्ट को बहाल करते हुए मामले पर खेद जताया। हालांकि, सरकार और संसदीय समिति का कहना है कि बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्मों को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ज्यादा मजबूत व्यवस्था बनानी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कंपनी के स्पष्टीकरण को अपर्याप्त बताया।

पहले जानिए क्या है सेफ हार्बर प्रोटेक्शन

भारत सरकार IT एक्ट धारा 79 के तहत इंटरमीडियरी कंपनियों को सेफ हार्बर प्रोटेक्शन कानूनी सुरक्षा दी जाती है, जिसके तहत इंटरनेट प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया कंपनियों को उनके यूजर्स द्वारा डाले गए कंटेंट के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता। यानी अगर कोई यूजर फेसबुक, एक्स (Twitter), यूट्यूब या किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट, वीडियो या मैसेज डालता है, तो सामान्य स्थिति में उस कंटेंट के लिए प्लेटफॉर्म को अपराधी नहीं माना जाता।

क्या कहता है Section 79

आईटी एक्ट की धारा 79 के अनुसार, कोई इंटरमीडियरी (Intermediary) यानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा अपलोड किए गए कंटेंट के लिए जिम्मेदार नहीं होगा, अगर वह कानून में तय शर्तों का पालन करता है। इंटरमीडियरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, ऑनलाइन मार्केटप्लेस, सर्च इंजन, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

सेफ हार्बर का फायदा

किसी प्लेटफॉर्म को यह सुरक्षा तभी मिलती है जब वह यूजर द्वारा डाले गए कंटेंट को खुद से नियंत्रित या बदलने का काम न करे। सरकार या अदालत के आदेश पर अवैध कंटेंट हटाए। आईटी नियमों के तहत जरूरी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाए। यूजर सुरक्षा और कानूनों का पालन करे। उदाहरण के लिए अगर मान लीजिये किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। तो केवल उस पोस्ट की वजह से फेसबुक पर सीधे मुकदमा नहीं चलेगा। जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होगी जिसने पोस्ट की है। लेकिन अगर फेसबुक को उस कंटेंट के अवैध होने की जानकारी मिलती है और वह कार्रवाई नहीं करता, तो उसे मिली सेफ हार्बर सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

अब समझिये क्यों होता है सेफ हार्बर को लेकर विवाद

अक्सर सोशल मीडिया कंपनियां कहती हैं कि अगर उन्हें यूजर के हर पोस्ट के लिए जिम्मेदार बनाया जाएगा तो इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। वहीं सरकारों का तर्क है कि बड़े प्लेटफॉर्म को गलत सूचना, हिंसा भड़काने वाली सामग्री और गैरकानूनी कंटेंट पर ज्यादा जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सेफ हार्बर प्रोटेक्शन सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर कंटेंट की सीधी कानूनी जिम्मेदारी से बचाता है, लेकिन आईटी एक्ट और सरकार के नियमों का पालन करना उनके लिए जरूरी है।

भारत में बड़ी जिमेदारी

इंटरनेट कंपनियों को सेफ हार्बर प्रोटेक्शन ने भारत में काम करने के लिए कानूनी सुरक्षा दी है, लेकिन यह सुरक्षा बिना शर्त नहीं है। कानून के पालन में लापरवाही होने पर कंपनियों पर कार्रवाई हो सकती है। भारत सरकार ने IT (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 के जरिए सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारियां बढ़ाई हैं। इन नियमों के तहत बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिकायत अधिकारी नियुक्त करना, शिकायतों का समाधान करना, कुछ मामलों में कंटेंट हटाना, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करना जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

ये भी पढ़े :

फेसबुक पोस्ट हटाने पर PM मोदी से माफी मांगे जुकरबर्ग, संसदीय पैनल ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

लखनऊ में 311 ऐप की शिकायतों पर सख्ती, अपर नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी वॉर रूम में जांची निस्तारण की गुणवत्ता
लखनऊ: नगर निगम की ओर से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 311 ऐप पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता अब जांच के दायरे में है। बुधवार को अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी स्थित वॉर रूम का निरीक्षण कर शिकायतों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।

उन्होंने विभिन्न माध्यमों से नगर निगम तक पहुंचने वाली शिकायतों के दर्ज होने से लेकर उनके निस्तारण तक की प्रक्रिया को बारीकी से समझा। इस दौरान निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो समाधान

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन की ओर से दर्ज कराई जाने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के समाधान की नियमित निगरानी भी होनी चाहिए, ताकि किसी नागरिक को एक ही समस्या के लिए बार-बार शिकायत दर्ज कराने की जरूरत न पड़े।

सिर्फ शिकायत बंद करना नहीं, समाधान की गुणवत्ता भी जरूरी

अपर नगर आयुक्त ने निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता की जांच पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित व्यवस्था को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिकायत का निस्तारण वास्तविक रूप से हो और नागरिक को दोबारा उसी समस्या को लेकर शिकायत न करनी पड़े।

311 ऐप से अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांची

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने 311 ऐप के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की।

स्मार्ट सिटी वॉर रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकायतों की निगरानी व्यवस्था और उसके संचालन से जुड़ी प्रक्रिया को भी देखा।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ समेत यूपी में अब एक ही प्लेटफॉर्म पर जमा होगा हाउस टैक्स, नामांतरण से पानी-सीवर बिल तक का काम होगा ऑनलाइन

लखनऊ समेत यूपी में अब एक ही प्लेटफॉर्म पर जमा होगा हाउस टैक्स, नामांतरण से पानी-सीवर बिल तक का काम होगा ऑनलाइन
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ समेत प्रदेश भर में जल्द ही एक ही जगह हाउस टैक्स जमा होगा। भवन का नामांतरण कराने के साथ पानी व सीवर का टैक्स भी जमा कर सकेंगे। ई-नगर सेवा पर लगभग डेढ़ महीने में यह सुविधा मिलेगी। नगर विकास विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी यही से आवेदन कर सकेंगे।

सरकार की ओर से व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस के लिए वेबसाइट agarsewaup.gov.in पर वन विंडो क्लियरेंस की सुविधा है। आने वाले दिनों में यहां पर लोग पॉपर्टी टैक्स, नामांतरण, पानी और सीवर टैक्स जमा करने के साथ फायर एनओसी भी ले सकेंगे। लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर भी यह लिंक मौजूद रहेगा। जिस पर क्लिक करने पर यह सीधे ई नगर सेवा की वेबसाइट पर आवेदक को पहुंचा देगा।

अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को सुविधा देने के लिए यह इंटीग्रेटेड प्लेटफाॅर्म बनाया गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि नगर निगम में दर्ज सम्पत्तियों की जानकारी ई नगर सेवा की वेबसाइट पर अपलोड कर रहा है। नगर निगम की करीब 7.68 लाख सम्पत्तियां वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अब एप बताएगा पेड़-पौधों ने कितनी बढ़ाई ऑक्सीजन, LDA करेगा हरियाली का डिजिटल हिसाब

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति भवन से सीधे आपके घर! जानिए कैसे बोली लगाकर आप भी पा सकते हैं शाही तोहफे?

किसानों के लिए बड़ी सुविधा: एक कॉल पर मिलेगी खेती की विशेषज्ञ सलाह, शुरू हुआ टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर
कुमारगंज/अयोध्या, अमृत विचार: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की सुविधा एवं कृषि संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को किसान हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1800 18 04 229 का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद कुलपति ने स्वयं हेल्पलाइन पर किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और वैज्ञानिकों के माध्यम से उनके समाधान भी बताए।

कुलपति ने कहा कि यह हेल्पलाइन किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बनेगी। इसके जरिए किसानों को फसल उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी, मृदा परीक्षण, बीज, कीट एवं रोग प्रबंधन सहित कृषि के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों की वैज्ञानिक सलाह समय पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल अनुसंधान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों को किसानों के खेतों तक पहुंचाना भी है। किसानों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटिक) को पुनः सक्रिय किया गया है। प्रसार निदेशालय स्थित एटिक भवन का जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक सूचना एवं परामर्श केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां कृषि विशेषज्ञों की नियमित ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिससे किसानों को एक ही स्थान पर तकनीकी परामर्श, कृषि योजनाओं की जानकारी तथा वैज्ञानिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

कृषि तकनीकों का व्यापक प्रसार होगा

एटिक को सुदृढ़ बनाने और किसान हेल्पलाइन शुरू करने का उद्देश्य किसानों तक विश्वविद्यालय की तकनीकों को सीधे पहुंचाना तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना है। इससे कृषि तकनीकों का व्यापक प्रसार होगा और किसानों को समय पर विशेषज्ञ सलाह मिलने से खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी। निदेशक प्रसार डॉ. रामबटुक सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कुलपति के प्रयासों से एटिक की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं और अब किसानों को कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध हो गई है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, वित्त नियंत्रक, वरिष्ठ प्रसार अधिकारी, अभियंता, वैज्ञानिक एवं आसपास के किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अब एप बताएगा पेड़-पौधों ने कितनी बढ़ाई ऑक्सीजन, LDA करेगा हरियाली का डिजिटल हिसाब

लखनऊ में अब एप बताएगा पेड़-पौधों ने कितनी बढ़ाई ऑक्सीजन, LDA करेगा हरियाली का डिजिटल हिसाब
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण की हरियाली से शहर को कितनी ऑक्सीजन मिली और कितना कार्बन उत्सर्जन कम हुआ यह सब एक क्लिक में पोर्टल बताएगा। इसके लिए प्राधिकरण एक एप विकसित कर रहा है। जिसमें अपने पार्क, ग्रीन बेल्ट, आवासीय योजनाएं, पाथ-वे, डिवाइडर आदि साइटों पर लगे नये व पुराने पेड़-पौधों की फीडिंग की जाएगी।

एप में इन पेड़-पौधों से मिलने वाली ऑक्सीजन को प्रदर्शित करेगा। पर्यावरण के बचाव में इन पेड़-पौधों से कितना कार्बन उत्सर्जन कम हुआ यह भी पता चलेगा। साथ ही एप से पौधरोपण की मॉनीटरिंग, उनका संरक्षण और गिनती करना आसान होगा। इसे प्राधिकरण के साथ थर्ड पार्टी भी चेक कर सकेगी। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के लिए यह बड़ा कदम साबित होगा। नई और हाईटेक व्यवस्था शुरू करने का मकसद पर्यावरण में प्राधिकरण का कितना सहयोग है पता करना है।

हर साल योजनाओं में लगते लाखों पौधे

एलडीए द्वारा पौधरोपण अभियान के दौरान नई व पुरानी योजनाएं, छोटे-बड़े पार्क, फॉरेस्ट सिटी, डिवाइडर, सड़क किनारे लाखों पौधे लगाए जाते हैं। अभियान के अलावा भी प्राधिकरण समय-समय पर लाखों पेड़-पौधे लगाता है। इनके रोपण, संरक्षण, देखरेख में लाखों रुपये खर्च होते हैं। सड़क व हाईवे के विकास में आए सैकड़ों पेड़ न काटकर उनका दूसरी जगह प्रत्यारोपण होता है। अब इन सभी की साइट वार फीडिंग से हकीकत पता चलेगी।

इन मुख्य साइटाें पर लगे पेड़-पौधे

- जनेश्वर मिश्र समेत 40 प्रमुख बड़े पार्क

- सीजी सिटी, अनंत नगर योजना

- उर्मिला, सौमित्र वन, सिटी फारेस्ट

- शहीद पथ व आयुर्वेद पार्क

- विस्तार की आवासीय योजनाएं

- जैव विविधता पार्क

यह भी पढ़ेंः Article 370 के 7 साल: जम्मू-कश्मीर में कितना बदला माहौल? जानिए 5 अगस्त 2019 के बाद क्या-क्या बदला

KGMU की बड़ी उपलब्धि: अब बिना स्क्रीन और विशेषज्ञ के पता चलेगी इंटरनल ब्लीडिंग, डॉक्टरों ने बनाई पोर्टेबल डिवाइस
लखनऊ, अमृत विचार : सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाने की दिशा में केजीएमयू के डॉक्टरों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुर्घटना के बाद शरीर के अंदर होने वाले रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) का शुरुआती स्तर पर पता लगाने के लिए डॉक्टरों ने एक पोर्टेबल, स्क्रीन-फ्री और हाथ से संचालित होने वाली डिवाइस विकसित की है। यह तकनीक गोल्डन ऑवर में मरीज की गंभीर स्थिति की पहचान कर समय पर इलाज शुरू करने में मददगार साबित होगी।

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिया अग्रवाल ने इस डिवाइस को विकसित किया है। इसका उद्देश्य उन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी आंतरिक रक्तस्राव की पहचान करना है, जहां अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि यह डिवाइस शरीर के अंदर मौजूद तरल पदार्थों की जांच करती है। यदि पेट में खून या किसी असामान्य तरल के जमा होने के संकेत मिलते हैं तो यह तुरंत इसकी जानकारी देती है। इससे डॉक्टरों को बिना समय गंवाए यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि मरीज के शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव हो रहा है या नहीं।
उन्होंने बताया कि यह उपकरण बिजली और बैटरी दोनों से संचालित किया जा सकता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि सामान्य प्रशिक्षण के बाद एम्बुलेंस चालक, पैरामेडिक्स और आपातकालीन स्वास्थ्यकर्मी भी इसका उपयोग कर सकेंगे। इसके संचालन के लिए न तो स्क्रीन की जरूरत होगी और न ही किसी विशेष विशेषज्ञ ऑपरेटर की। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आसानी से किया जा सकेगा।

डॉ. प्रेमराज सिंह ने कहा कि बाहरी चोटों से होने वाला रक्तस्राव दिखाई दे जाता है, लेकिन शरीर के अंदर होने वाली ब्लीडिंग का समय पर पता न चलने से मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है। यह डिवाइस गंभीर मरीजों की जल्द पहचान कर उन्हें समय रहते उच्च स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाने में मदद करेगी। साथ ही इलाज के दौरान रक्तस्राव की स्थिति पर नजर रखने में भी उपयोगी होगी।

डॉ. अमिया अग्रवाल ने बताया कि अभी तक पेट के अंदर रक्तस्राव का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की जाती थी, जिसके लिए मशीन और प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता होती है। नई डिवाइस में इस तरह की विशेषज्ञता की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि इस स्वदेशी तकनीक के डिजाइन का पेटेंट आवेदन किया जा चुका है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद यह डिवाइस देश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव ला सकती है और सड़क हादसों में घायल हजारों मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः एक दिल... और उसके साथ दौड़ती रही कई जिंदगियांः Vande Bharat से पहली बार सूरत से अहमदाबाद पहुंचा ‘जिंदा दिल’, ग्रीन कॉरिडोर ने बचाई उम्मीद

भारतीय जंगलों के पोषक हैं बाघ
बाघ केवल भारत का राष्ट्रीय पशु नहीं, बल्कि भारतीय वनों की आत्मा, जैव विविधता का सबसे सशक्त प्रहरी और पारिस्थितिक तंत्र का सर्वोच्च संरक्षक है। जिस जंगल में बाघ सुरक्षित है, वह जंगल स्वस्थ माना जाता है और जहां जंगल स्वस्थ हैं, वहां जल, जलवायु, वनस्पति, वन्यजीव तथा मानव जीवन भी सुरक्षित रहता है। इसलिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सत्य है कि भारतीय जंगलों के वास्तविक पोषक बाघ ही हैं।

भारत का प्रकृति से संबंध केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भी है। हिमालय की हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं से लेकर सुंदरवन के मैंग्रोव वनों तक, पश्चिमी घाट की पर्वतमालाओं से लेकर मध्य भारत के सघन साल वनों तक, प्रकृति ने इस देश को असाधारण जैव विविधता प्रदान की है। इसी जैविक समृद्धि का सबसे प्रभावशाली प्रतिनिधि बाघ है। विश्व के लगभग पचहत्तर प्रतिशत जंगली बाघ भारत में पाए जाते हैं।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा प्रकाशित अखिल भारतीय बाघ आकलन–2022 के अनुसार भारत में बाघों की संख्या 3,682 है। यह उपलब्धि विश्व के लिए एक प्रेरक उदाहरण है, क्योंकि जब अनेक देशों में बाघ विलुप्त हो चुके हैं या विलुप्ति के कगार पर हैं, तब भारत ने संरक्षण के माध्यम से उनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि कर यह सिद्ध किया है कि इच्छाशक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जनसहभागिता के बल पर प्रकृति का पुनरुत्थान संभव है।

उन्नीसवीं और बीसवीं शताब्दी के प्रारम्भिक दशकों में शिकार को राजसी वैभव और साहस का प्रतीक माना जाता था। तत्कालीन राजघरानों और औपनिवेशिक अधिकारियों के लिए बाघों का शिकार प्रतिष्ठा का विषय था। हजारों बाघ केवल मनोरंजन और ट्रॉफी के लिए मार दिए गए। स्वतंत्रता के बाद भी अनियंत्रित वन कटान, कृषि विस्तार, अवैध शिकार और बढ़ती जनसंख्या के दबाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। सन् 1972 में जब देश में बाघों की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन किया गया, तब उनकी संख्या लगभग 1,800 के आसपास रह गई थी। यह केवल एक वन्यजीव का संकट नहीं था, बल्कि भारतीय जंगलों के भविष्य पर मंडराता हुआ खतरा था।

इसी पृष्ठभूमि में सन् 1973 में भारत सरकार ने दूरदर्शी निर्णय लेते हुए प्रोजेक्ट टाइगर का शुभारम्भ किया। यह विश्व के सबसे सफल वन्यजीव संरक्षण अभियानों में से एक माना जाता है। प्रारम्भ में केवल नौ बाघ अभयारण्यों से शुरू हुई यह योजना आज देश के अनेक राज्यों में विस्तृत हो चुकी है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना, आधुनिक निगरानी प्रणाली, कैमरा ट्रैप, उपग्रह आधारित मानचित्रण, वैज्ञानिक गणना, प्रशिक्षित वनकर्मी तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता ने इस अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। यही कारण है कि आज भारत वैश्विक बाघ संरक्षण का नेतृत्व करने वाला देश माना जाता है।

बाघ को पारिस्थितिकी विज्ञान में “शीर्ष शिकारी” कहा जाता है। यह शब्द केवल उसकी शक्ति का परिचायक नहीं, बल्कि उसकी पारिस्थितिक भूमिका का वैज्ञानिक प्रमाण है। किसी भी वन क्षेत्र में शाकाहारी जीवों की संख्या यदि अनियंत्रित हो जाए, तो वे नई वनस्पतियों, पौधों और घास के मैदानों को तीव्र गति से नष्ट कर देते हैं। इससे जंगलों का प्राकृतिक पुनर्जनन बाधित होता है, मिट्टी का कटाव बढ़ता है और जलधारण क्षमता घटने लगती है। बाघ इन शाकाहारी जीवों की संख्या को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रखता है। इस प्रकार वह किसी एक प्रजाति का नहीं, बल्कि पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखता है। यही कारण है कि वैज्ञानिक बाघ को “छत्र प्रजाति” भी कहते हैं, क्योंकि उसके संरक्षण से असंख्य अन्य प्रजातियों का संरक्षण स्वतः सुनिश्चित हो जाता है।

आर्थिक दृष्टि से भी बाघों का महत्व अत्यंत व्यापक है। भारत के प्रमुख बाघ अभयारण्य प्रतिवर्ष लाखों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इससे स्थानीय युवाओं को मार्गदर्शक, वाहन चालक, प्रकृति व्याख्याता, आतिथ्य सेवा, हस्तशिल्प और अन्य अनेक क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त होता है। प्रकृति पर्यटन से प्राप्त आय ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाती है। अनेक अध्ययनों से स्पष्ट हुआ है कि संरक्षित वन क्षेत्रों से प्राप्त पारिस्थितिक सेवाओं जैसे स्वच्छ जल, कार्बन अवशोषण, मिट्टी संरक्षण और जलवायु संतुलन का आर्थिक मूल्य प्रतिवर्ष अरबों रुपये के बराबर आँका जा सकता है। इस दृष्टि से बाघ संरक्षण केवल पर्यावरणीय निवेश नहीं, बल्कि राष्ट्र की दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा का भी आधार है।

आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौती से जूझ रही है। बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, वनाग्नि और चरम मौसमी घटनाओं ने प्राकृतिक पारिस्थितिकी को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे समय में बाघों के जंगल पृथ्वी के लिए प्राकृतिक कवच का कार्य कर रहे हैं। घने वन वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर तापवृद्धि को कम करने में सहायक होते हैं। यदि बाघों के आवास सुरक्षित रहेंगे, तो विशाल वन क्षेत्र भी सुरक्षित रहेंगे, और यही वन भविष्य की जलवायु सुरक्षा के सबसे बड़े प्राकृतिक साधन सिद्ध होंगे।

प्रकृति ने प्रत्येक जीव को एक विशिष्ट भूमिका प्रदान की है, किंतु बाघ की भूमिका उन सभी में सबसे अधिक निर्णायक है। यदि किसी वन से बाघ लुप्त हो जाएं, तो उसका प्रभाव केवल एक प्रजाति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा पारिस्थितिक तंत्र धीरे-धीरे असंतुलित होने लगता है। शाकाहारी जीवों की अनियंत्रित वृद्धि से वनस्पतियों का पुनर्जनन रुक जाता है, घास के मैदान समाप्त होने लगते हैं, मिट्टी का अपरदन बढ़ता है और अंततः जलस्रोत भी प्रभावित होने लगते हैं। यही कारण है कि विश्वभर के पारिस्थितिकी वैज्ञानिक बाघ को केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि “पारिस्थितिकी अभियंता” के रूप में देखते हैं, जो अपने अस्तित्व मात्र से पूरे वन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है।

भारतीय संस्कृति ने सदैव प्रकृति को पूजनीय माना है। हमारे वेद, उपनिषद, पुराण और लोकपरंपराएँ वन, नदी, पर्वत तथा वन्यजीवों के प्रति सम्मान का संदेश देती हैं। शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा का वाहन बाघ है। यह केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि यह संदेश है कि शक्ति और प्रकृति का संबंध अविभाज्य है। आधुनिक विज्ञान आज जिस जैव विविधता संरक्षण की बात करता है, भारतीय संस्कृति हजारों वर्ष पूर्व उसी विचार को जीवन का आधार मान चुकी थी। इसलिए बाघ संरक्षण केवल वैज्ञानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का भी दायित्व है।

डॉ. जितेंद्र शुक्ला (वन्यजीव विशेषज्ञ)

एआई कैमरों को अंधा कर देंगे जादुई कपड़े
जैसे-जैसे दुनिया के तमाम देशों में सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर चेहरे की पहचान तकनीक (फेशियल रिकग्निशन टेक्नालॉजी) को लागू किया जा रहा है, कथित रूप से इस तकनीक को धोखा देने वाले परिधानों की मांग और बिक्री भी बढ़ रही है। बढ़ती निगरानी और डेटा गोपनीयता की चिंताओं ने इस विशेष फैशन तकनीक को जन्म दिया है। इसी कारण डिजाइनरों की नई पीढ़ी का कहना है कि गोपनीयता अगला बड़ा फैशन ट्रेंड बन सकती है। इस संभावना को भांपते हुए ही कई प्रमुख परिधान कंपनियों ने अपने कपड़ों में ‘एडवर्सरियल पैटर्न’ को शामिल करना शुरू कर दिया है। इस पैटर्न में आकृतियों, रंगों और दोहराए जाने वाले ज्यातिमिय रेखांकन को इस तरह डिजाइन किया जाता है, जिन्हें कंप्यूटर विजन सिस्टम में कमजोरियों का फायदा उठाने के लिए जाना जाता है।

चेहरे की पहचान तकनीक को धोखा देने वाले परिधानों को ‘एंटी-सर्विलांस वियरेबल्स’ कहा जाता है। इस तरह के विरोधी परिधान मुख्य रूप से दो सिद्धांतों पहचान को छिपाने या सिस्टम को भ्रमित करने पर काम करते हैं। ऐसे कपड़ों पर कंप्यूटर जनित ऐसे जटिल प्रिंट या चेहरे के भ्रम पैदा करने वाले पैटर्न जैसे एडवरसैरियल पैच आदि होते हैं, जिन्हें देखकर एआई एल्गोरिदम भ्रमित हो जाता है। सिस्टम को लगता है कि कपड़े पर कई सारे लोग मौजूद हैं, इसके चलते वह वास्तविक व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाता है। चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे नाक, आंख और होंठों के बीच की दूरी को मापते हैं। ऐसे में चेहरे की पहचान तकनीक को धोखा देने वाले परिधान इस ज्यामिति को ही बदल देते हैं। इसी तरह कुछ विशेष प्रकार की हुडी, मास्क या चश्मों में इन्फ्रारेड  एलईडी लाइट्स लगी होती हैं। ये रोशनी इंसानी आंखों को दिखाई नहीं देती, लेकिन सुरक्षा कैमरों के सेंसर को अंधा कर देती हैं, जिससे चेहरे की जगह केवल एक चमकीला धब्बा दिखाई देता है।

जल्दी ही मुख्य धारा में आ सकते अदृश्य सुरक्षा परिधान

डिजाइनरों का कहना है कि कंप्यूटिंग में हुई प्रगति ने चेहरे की पहचान तकनीक को धोखा देने वाले पैटर्न को व्यावसायिक रूप से उपयोगी कपड़ों में शामिल करना आसान बना दिया है। जल्दी ही प्रमुख ब्रांड स्मार्ट, आकर्षक स्टाइल को अदृश्य सुरक्षा के साथ जोड़ सकते हैं। कपड़ों के एक प्रमुख ब्रांड के संस्थापक का मानना है कि ‘विरोधी वस्त्र’ कुछ ही समय में मुख्यधारा में आ सकते हैं। समाज में लोगों के बीच ‘निगरानी विरोधी भावनाएं इतनी व्यापक हैं कि अगर कोई एक सेलिब्रिटी ऐसे किसी परिधान को किसी हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में पहन ले, तो इस तरह के फैशन को लोकप्रिय होने में देर नहीं लगेगी।

चेहरे की पहचान करने वाले एल्गोरिदम को करते भ्रमित

विशेषज्ञों के अनुसार, पहचान तकनीक को धोखा वाले पैटर्न की प्रभावशीलता निगरानी प्रणाली और उसके उपयोग की परिस्थितियों पर निर्भर करती है। ब्रिटेन में क्रिएटिव एआई, फैशन और डिजिटल संस्कृति की वरिष्ठ लेक्चरर डॉ. जेनिफर बेल के अनुसार एंटी-फेशियल रिकग्निशन डिजाइन वाले कपड़े अब आसानी से बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध हो रहे हैं और इन्हें एक लक्षित वर्ग को जमकर बेचा जा रहा है। इस तरह "बढ़ती जागरूकता और कीमतों में कमी एक वास्तविक सांस्कृतिक बदलाव की ओर ले जाने वाले निर्णायक मोड़ का संकेत दे रही है।"

यूरोप की एक प्रमुख परिधान कंपनी का दावा है कि उसके द्वारा विकसित डिजाइनों में बड़े-बड़े प्रिंट, असममित कट और स्ट्रीटवियर से प्रेरित सिल्हूट का इस्तेमाल किया गया है, ताकि चेहरे की पहचान करने वाले एल्गोरिदम को भ्रमित किया जा सके। कंपनी का कहना है कहा कि उसके अर्बन घोस्ट कोट के हुड में एलईडी लगी हैं जो इन्फ्रारेड प्रकाश उत्सर्जित करती हैं और नाइट-विजन सर्विलांस कैमरों को चकाचौंध कर देती हैं। इसी तरह एक अमेरिकन कंपनी का कहना है कि उनके डिजाइन इस तथ्य पर आधारित हैं कि चेहरे की पहचान प्रणाली तब गड़बड़ा जाती है, जब वह एक साथ कई चेहरे देखती हैं। उसके बनाए पैटर्न चेहरा पहचान प्रणाली के साथ खेलते हैं, एल्गोरिदम को भ्रमित करते हैं और पहचान पकड़ना काफी मुश्किल बना देते हैं।

फैशन और सुरक्षा के बीच छिड़ेगा दिलचस्प मुकाबला

कुल मिलाकर यह तकनीक अपनी सीमाओं के बावजूद डिजिटल युग में निजी स्वतंत्रता और प्राइवेसी बनाए रखने का एक अनोखा माध्यम बन रही है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि कई देशों में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने या पहचान छिपाने वाले परिधानों को लेकर कड़े कानून हैं। लेकिन जैसे-जैसे एआई तकनीक उन्नत हो रही है, वह इन परिधानों के बावजूद थर्मल स्कैनिंग और चाल ढाल से भी इंसान को पहचानने में सक्षम हो रही है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि यह तकनीक फैशन और सुरक्षा के बीच एक दिलचस्प मुकाबले जैसी है।

-मनोज त्रिपाठी, कानपुर

वैज्ञानिक फेक्ट : हमारा मस्तिष्क हर सेकंड 11 मिलियन बिट्स दर्ज करता है जानकारी
हमारी आंखें हर पल दृश्य देख रही होती हैं, कान अनगिनत आवाजें सुन रहे होते हैं, त्वचा तापमान और स्पर्श को महसूस कर रही होती है, जबकि नाक और जीभ लगातार गंध और स्वाद का अनुभव कर रही होती हैं। यानी हमारा शरीर हर सेकंड सूचनाओं की बाढ़ से घिरा रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मानव मस्तिष्क को हर सेकंड लाखों-करोड़ों बिट्स के बराबर संवेदी जानकारी प्राप्त होती है। अक्सर लोकप्रिय विज्ञान में यह आंकड़ा लगभग 1.1 करोड़ (11 मिलियन) बिट्स प्रति सेकंड बताया जाता है। हालांकि, इस विशाल जानकारी का केवल बहुत छोटा हिस्सा ही हमारी सचेत सोच तक पहुंच पाता है।

शोध बताते हैं कि हमारा चेतन मन (Conscious Mind) एक समय में केवल लगभग 40 से 50 बिट्स प्रति सेकंड की जानकारी पर ही सक्रिय रूप से ध्यान केंद्रित कर सकता है। इसका अर्थ यह नहीं कि बाकी सूचनाएं बेकार हो जाती हैं, बल्कि मस्तिष्क का अवचेतन तंत्र (Subconscious Processing) उन्हें तेजी से छांटता, व्यवस्थित करता और तय करता है कि कौन-सी जानकारी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

इसी प्रक्रिया के कारण हम भीड़भाड़ वाले बाजार में भी किसी परिचित व्यक्ति की आवाज पहचान लेते हैं या शोरगुल के बीच अपना नाम सुनते ही तुरंत सतर्क हो जाते हैं। इसे मनोविज्ञान में "कॉकटेल पार्टी इफेक्ट" कहा जाता है। इसी तरह सड़क पार करते समय हमारा मस्तिष्क तेजी से वाहनों की गति, दूरी और दिशा का विश्लेषण करता है, जबकि हमें इसका एहसास भी नहीं होता।

मस्तिष्क की यह अद्भुत फिल्टर प्रणाली हमें संवेदी अतिभार (Sensory Overload) से बचाती है। यदि हर छोटी-बड़ी जानकारी हमारी चेतना तक पहुंचने लगे, तो निर्णय लेना, बातचीत करना या किसी एक काम पर ध्यान देना लगभग असंभव हो जाएगा। यही कारण है कि हम अपने कपड़ों का स्पर्श, कमरे में चल रहे पंखे की आवाज या आसपास की हल्की गंध को कुछ समय बाद महसूस करना बंद कर देते हैं। मस्तिष्क उन्हें गैर-जरूरी मानकर पृष्ठभूमि में भेज देता है।

न्यूरोसाइंस के अनुसार, ध्यान, स्मृति और निर्णय लेने की क्षमता में प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स, थैलेमस और रेटिकुलर एक्टिवेटिंग सिस्टम (RAS) जैसी संरचनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये मिलकर तय करती हैं कि कौन-सी सूचना हमारी चेतना तक पहुंचे और कौन-सी अनदेखी कर दी जाए। हालांकि “11 मिलियन बिट्स” का आंकड़ा एक लोकप्रिय वैज्ञानिक अनुमान है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि मानव मस्तिष्क दुनिया के सबसे जटिल और शक्तिशाली सूचना-प्रसंस्करण तंत्रों में से एक है। इसकी यही क्षमता हमें हर क्षण बदलते परिवेश में सही निर्णय लेने, सीखने और सुरक्षित रहने में मदद करती है। इसीलिए मस्तिष्क को प्रकृति की सबसे अद्भुत रचनाओं में गिना जाता है।

क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं
क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं हम जब भी अपने आसपास देखते हैं, तो हमें इंसान, तरह-तरह के पशु-पक्षी, कीड़े-मकौड़े, पेड़-पौधे, नदियां और पहाड़ ही नजर आते हैं। अमूमन हम इंसानों को लगता है कि बस यही हमारी दुनिया है, यही पूरी सृष्टि है और इसके बाहर कुछ भी नहीं, लेकिन क्या कभी आपने रात में आसमान के टिमटिमाते तारों को देखकर सोचा है कि इस असीम आकाश में क्या सिर्फ हम ही हैं? क्या वाकई इस पूरे कॉसमॉस या ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? कभी गौर से सोचिए, यह सब कुछ अपने आप कैसे चल रहा है? पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा अद्भुत नियमितता से करती है, मौसम समय पर बदलते हैं और हर जीव का जीवन-चक्र एक निश्चित व्यवस्था का पालन करता है।

दूसरी ओर, जब पृथ्वी के भीतर थोड़ी-सी भी असंतुलित हलचल होती है, तो भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी जैसी आपदाएं पूरी सभ्यताओं को पल भर में तबाह कर देती हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि यह पूरी पृथ्वी अनंत अंतरिक्ष में अपनी धुरी पर इतनी सटीकता से कैसे गतिमान है? आखिर कौन-सी सर्वोच्च शक्ति इस विराट व्यवस्था को संतुलित रखे हुए है? इतिहास बताता है कि मनुष्य आज इस रहस्य को समझने का प्रयास कर रहा है, जबकि भारतीय दर्शन इसे बहुत पहले ही परमात्मा की व्यवस्था के रूप में स्वीकार कर चुका है।

कोई उसे ईश्वर कहता है, कोई परमेश्वर, कोई गॉड, कोई ‘ओम्’ की अनंत ध्वनि-नाम भले अलग हों, पर वह परम सत्ता एक ही है। यही प्रश्न आधुनिक विज्ञान को भी लगातार आकर्षित करता रहा है। स्टीफन हॉकिंग जैसे वैज्ञानिकों से लेकर आज के खगोलशास्त्री ‘मल्टीवर्स’ जैसी अवधारणाओं पर शोध कर रहे हैं, जिनके अनुसार हमारे ब्रह्मांड के अतिरिक्त भी असंख्य समानांतर ब्रह्मांड हो सकते हैं। रोचक बात यह है कि जिन रहस्यों तक विज्ञान अब पहुंचने का प्रयास कर रहा है, उनके संकेत भारत के प्राचीन ग्रंथों में पहले से मिलते हैं। श्रीमद्भागवत पुराण में समय की जो सूक्ष्म और विराट गणना दी गई है, वह आश्चर्यचकित करती है। मनुष्यों का एक वर्ष देवताओं के एक दिन-रात के बराबर माना गया है। चार युग मिलकर एक चतुर्युग बनाते हैं, 71 चतुर्युग एक मन्वंतर और 14 मन्वंतर मिलकर ब्रह्मा का एक दिन, अर्थात एक कल्प बनता है, जिसकी अवधि 4 अरब 32 करोड़ मानव वर्ष बताई गई है।

इस विराट सृष्टि के सामने मनुष्य का अहंकार कितना छोटा है, इसका एहसास यही ज्ञान कराता है। हम धन, शक्ति और प्रतिष्ठा पर गर्व करते हैं, जबकि ब्रह्मांड की तुलना में हमारी पृथ्वी धूल के कण समान है और उस पर रहने वाला मनुष्य उससे भी सूक्ष्म। आधुनिक विज्ञान ‘बिग बैंग’, ‘बिग क्रंच’ और ‘ब्लैक होल’ जैसी अवधारणाओं के माध्यम से सृष्टि के रहस्यों को समझने का प्रयास कर रहा है, वहीं भारतीय अध्यात्म इन्हें सृष्टि के सृजन, विस्तार और महाप्रलय के प्रतीक रूप में देखता है। यह दृष्टि मनुष्य के अहंकार को समाप्त कर उसे यह स्मरण कराती है कि इस अनंत ब्रह्मांड का वास्तविक संचालक वही एक परम चेतना है, जिसकी व्यवस्था के सामने हम सब अत्यंत क्षुद्र हैं।

वैभव साहू, बरेली, उत्तर प्रदेश

वैज्ञानिक फैक्ट : चंद्रमा पर दिन गर्म और रात क्यों होती है बेहद ठंडी
पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहद कठोर वातावरण के लिए भी जाना जाता है। चंद्रमा पर दिन और रात के तापमान में इतना बड़ा अंतर होता है कि यह वैज्ञानिकों के लिए भी लंबे समय तक शोध का विषय रहा है। जहां चंद्रमा पर दिन के समय औसत तापमान लगभग 224 डिग्री फ़ारेनहाइट (करीब 107 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच जाता है, वहीं रात के समय यह गिरकर लगभग -243 डिग्री फ़ारेनहाइट (करीब -153 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है। कुछ ध्रुवीय क्षेत्रों और स्थायी छाया वाले गड्ढों में तापमान इससे भी कम, लगभग -248 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जो सौरमंडल के सबसे ठंडे स्थानों में गिने जाते हैं।

इस अत्यधिक तापमान परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण चंद्रमा पर वायुमंडल का लगभग न होना है। पृथ्वी का वातावरण दिन में सूर्य की गर्मी को नियंत्रित करता है और रात में उसे धीरे-धीरे बाहर निकलने देता है, जिससे तापमान संतुलित रहता है, लेकिन चंद्रमा पर ऐसा कोई सुरक्षा कवच नहीं है। परिणामस्वरूप, जहां सूर्य की सीधी किरणें पड़ती हैं, वहां सतह तेजी से गर्म हो जाती है और सूर्यास्त के बाद उतनी ही तेजी से गर्मी अंतरिक्ष में निकल जाती है।

चंद्रमा का एक दिन भी पृथ्वी से काफी अलग है। चंद्रमा अपनी धुरी पर बहुत धीमी गति से घूमता है। वहां एक सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक लगभग 29.5 पृथ्वी दिवस लगते हैं। इसका मतलब है कि चंद्रमा पर लगभग 14 पृथ्वी दिनों तक लगातार दिन और फिर 14 दिनों तक लगातार रात रहती है। लंबे समय तक सूर्य की किरणें पड़ने से सतह अत्यधिक गर्म हो जाती है, जबकि लंबी रात के दौरान लगातार ऊष्मा निकलने से तापमान बेहद नीचे चला जाता है।

वैज्ञानिकों के लिए यह तापमान अंतर बड़ी चुनौती है। चंद्रमा पर भेजे जाने वाले रोवर, लैंडर और अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेससूट ऐसे बनाए जाते हैं, जो भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड दोनों का सामना कर सकें। आधुनिक अंतरिक्ष मिशनों में विशेष ताप-नियंत्रण प्रणाली, इंसुलेशन और ऊर्जा प्रबंधन तकनीकों का उपयोग किया जाता है ताकि उपकरण लंबे समय तक काम करते रहें।

दिलचस्प बात यह है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद कुछ स्थायी छाया वाले क्रेटरों में जल-बर्फ (वॉटर आइस) मिलने के प्रमाण भी मिले हैं। भविष्य में यदि इंसान चंद्रमा पर स्थायी ठिकाने बनाता है, तो यही बर्फ पीने के पानी, ऑक्सीजन और रॉकेट ईंधन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस प्रकार चंद्रमा का अत्यधिक गर्म और ठंडा वातावरण न केवल वैज्ञानिक जिज्ञासा का विषय है, बल्कि भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और मानव बस्तियों की योजनाओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।