देहरादून - Amrit Vichar

International Yoga Day : CM धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को बताया स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि सरकार प्रदेश को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ काम कर रही है और इसके लिए देश की पहली योग नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपावत जिले के बनबसा में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास करने के बाद अपने संबोधन में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की योग नीति के तहत योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी और योग, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध व अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं और सभी आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में योग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

https://twitter.com/pushkardhami/status/2068539503392718924

उन्होंने कहा कि बनबसा में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य शारदा नदी तट पर योग एवं आध्यात्मिक साधना को व्यापक रूप से बढ़ावा देना है। धामी ने इस संबंध में बताया कि राज्य सरकार शारदा गलियारा परियोजना विकसित कर रही है, जिससे क्षेत्र को आध्यात्मिक और पर्यटन विकास की नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि करीब 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत की जा चुकी है।

उन्होंने कहा, " योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है।" धामी ने वर्तमान समय में तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी चुनौतियों के बीच योग को एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली बताया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पीएम मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। धामी ने विशेष रूप से युवाओं से योग को अपनाने और इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी उत्तराखंड को योग के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग देंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने देहरादून में लोगों के साथ योग किया और स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प लिया। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने योगाभ्यास किया।

उत्तराखंड में रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने देहरादून-हरिद्वार स्टेशनों का किया निरीक्षण
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड में रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने शुक्रवार को कई अहम बैठकों कीं। उन्होंने प्रदेश में चल रही रेलवे परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा

इस दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय और मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहीं। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।

देहरादून और हरिद्वार निरीक्षण

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

हर्रावाला स्टेशन का जायजा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टेशन के आधुनिकीकरण और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे के विकास कार्यों से यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें:- Bareilly News: महिलाओं से मुकदमे लिखवाकर वसूली करता था बर्खास्त सिपाही, वकील पत्नी करती थी कानूनी मदद

Uttarakhand News : उत्तराखंड मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, 'पूर्ण साक्षर' राज्य के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मानकों के आधार पर राज्य को 'पूर्ण साक्षर' घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गयी। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने यहां बताया कि उत्तराखंड में उल्लास (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) कार्यक्रम के तहत निर्धारित साक्षरता मानकों को पूरा कर लिया गया है और वर्तमान में राज्य की साक्षरता दर 98 फीसदी से अधिक है।

मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उल्लास के तहत प्रदेश में वयस्कों के लिये बुनियादी साक्षरता, महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा और सतत शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस योजना के तहत सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट इकाइयों और जागरूक नागरिकों के सहयोग से गांवों को गोद लिया गया और निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाया गया, जिनमें मुख्य रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित समूहों को शामिल गया गया।

योजना में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई, जहां महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत से कम थी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को अब तक पांच राज्यों मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम हासिल कर चुके हैं। उल्लास के तहत जब किसी राज्य में वयस्कों की साक्षरता दर करीब 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा हो जाती है और गैर-साक्षर लोगों तक शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो जाता है, तब उसे 'पूर्ण साक्षर' राज्य माना जाता है।

Dehradun News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में 'रन फॉर योग', CM धामी संग लोगों ने लगाई दौड़
देहरादून। उत्तरखांड के देहरादून में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को 'रन फॉर योग' का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित इस दौड़ के मौके पर सीएम धामी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करने वाली वैज्ञानिक एवं जीवनोपयोगी पद्धति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके प्रस्ताव के उपरांत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

https://twitter.com/pushkardhami/status/2067814296680378392

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नयी योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल मौजूद रहे।

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें चारधाम यात्रा मार्गों पर संचालित घोड़ों-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन करने, उत्तराखंड को 'पूर्ण साक्षर' घोषित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन जैसे फैसले शामिल हैं।

घोड़ा-खच्चर मालिकों को राहत

राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्गों पर इस्तेमाल होने वाले घोड़ों-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20 फीसदी हिस्सा सरकार देगी, जबकि शेष 80 फीसदी राशि पशु मालिकों को वहन करनी होगी। वर्ष 2026 की यात्रा के लिए करीब 15 हजार घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण होने का अनुमान है। प्रत्येक पशु की कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है और कुल 5.25 करोड़ रुपये के बीमा प्रीमियम में से 1.05 करोड़ रुपये का भार राज्य सरकार उठाएगी।

उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मानकों के अनुरूप मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड को 'पूर्ण साक्षर' घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य में साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन के लिए संस्था के चयन को एकल स्रोत के माध्यम से करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। रैली में 120 से अधिक प्रविष्टियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें 25 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी होंगे।

बिटुमेन कार्यों में मूल्य समायोजन

पश्चिम एशिया संकट के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में आई बढ़ोतरी को देखते हुए मंत्रिमंडल ने एक अप्रैल से पहले हुए बिटुमेन कार्यों के अनुबंधों में एक मई से 30 जून तक की अवधि के लिए मूल्य समायोजन को मंजूरी दी है। यह राहत उन परियोजनाओं को मिलेगी, जिनकी समयावधि जारी है और जिनमें बिटुमेन का कार्य अभी शेष है।

किशाऊ परियोजना पर जताया आभार

मंत्रिमंडल ने लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर संबंधित राज्यों के बीच सहमति बनाने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

खंडूरी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी और प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये भी पढ़ें:- PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: अगर आपके बच्चे में है कोई अनोखा टैलेंट, तो जल्द करें रजिस्ट्रेशन; खुद पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026: अगर आपके बच्चे में है कोई अनोखा टैलेंट, तो जल्द करें रजिस्ट्रेशन; खुद पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
टिहरी: उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किये हैं। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा, उत्कृष्ट उपलब्धि और प्रेरणादायी कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाया हो।

बुधवार को विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार छह श्रेणियों बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रदान किया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी, संस्थान एवं संगठन 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभाग ने की लोगों से अपील

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से समाज में प्रेरणा का कार्य किया हो। विभाग ने विशेष रूप से बालिकाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से उनके नामांकन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य देशभर के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभाग ने बताया कि नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थान समय रहते पात्र बच्चों का नामांकन कर इस राष्ट्रीय सम्मान की दौड़ में शामिल करा सकते हैं।

Nainital News: नैनीताल में द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट संपन्न, विजेताओं को HC के मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित
नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट' का रविवार को समापन हो गया। लोकभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

बेस्ट नेट विजेता अलभ्य एस. रावत-उप विजेता आयुष्मान साह

इस मौके पर मुख्य न्यायधीश ने गोल्फ टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने गोल्फ टूर्नामेंट में मुख्य न्यायाधीश सहित हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं द्वारा की गई सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। गोल्फ टूर्नामेंट में बेस्ट नेट विजेता अलभ्य एस. रावत, उप विजेता आयुष्मान साह रहे।

बेस्ट ग्रोस में विजेता आशुतोष गुप्ता व उप विजेता राहुल वर्मा, बेस्ट नेट जजेज श्रेणी में जस्टिस जितेन्द्र के. रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता उप विजेता रहे। बेस्ट ग्रोस जज श्रेणी में जस्टिस बी.एस. वर्मा विजेता एवं जस्टिस सिद्धार्थ साह उप विजेता रहे।

महिला वर्ग में कमलेश सिंह विजेता-वर्षिता साह उप विजेता

महिला वर्ग में कमलेश सिंह विजेता व वर्षिता साह उप विजेता रहीं। वरिष्ठ श्रेणी में सतराज सिंह तूर विजेता एवं मुकेश चंद वशिष्ठ उप विजेता रहे। सुपर वेटरन्स  में जस्टिस जेसीएस रावत विजेता एवं टीपी सिंह उप विजेता रहे। उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार कुंवर मयूरेंद्र रौतेला को मिला।

जूनियर वर्ग अंडर -14 वर्ग के विजेता नित्यंत नैथानी व उप विजेता याना त्यागी रहे। मैक्स. बर्डीज का खिताब सुचिता जोशी, मैक्स. पर का खिताब शिखर, अंडर -12 की विजेता रिदित नैथानी, उप विजेता रुशांक प्रताप सिजवाली रहे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, विनायक पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेंद्र पाल, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार दत्त, बार कौंसिल सदस्य चंद्रशेखर जोशी, सीएस रावत सहित न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- Kainchi Dham Foundation Day: कल आस्था के महासंगम का साक्षी बनेगा कैंची धाम, बाबा नीम करौली आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी पूरी

Vinod Kumar Murder Case : देहरादून में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल, भीड़ ने आरोपियों के घर बोला धावा, इलाके में सांप्रदायिक तनाव
अमृत विचार : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर इलाके में भारी बवाल हो गया। भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव के हालात पैदा हो गए। आक्रोशित भीड़ बुलडोजर लेकर गांव पहुंच गई। आरोपियों के घर पर धावा बोलते हुए आग लगा दी। पथराव भी किया। भीड़ उनके घर-मकानों पर बुलडोजर की मांग उठाए थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में फोर्स का मूवमेंट बढ़ाते हुए इंटरनेट स्लो डाउन कर दिया गया।

घटनाक्रम सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव का है। खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने विनोद कुमार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। विनोद की मौत से बैरागीवाला में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कई लोग गांव पहुंच गए।

बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे के साथ विनोद कुमार का विवाद हुआ था। आरोप है कि उनके साथियों ने विनोद और उनके भाई अशोक, राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की मौत हो गई।

विनोद की मौत ने बैरागीवाला को तनाव से भर दिया। रविवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों के लोग गांव पहुंचे। आक्रोशित भीड़ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। गांव में बुलडोजर भी मंगाया गया। भीड़ आरोपियों के घर पहुंची और वहां आग लगा दी। इसके बाद हालात बिगड़ गए। अफरातफरी के बीच पुलिस भीड़ को डील करने में जुटी रही।

हालात नियंत्रण से बाहर आने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगा दी है। गांव एक तरह से छावनी में तब्दील है। इस घटना ने पूरे इलाके को झंकझोर डाला।

ऐसी कार्रवाई होगी, याद करेंगे लोग-सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विनोद कुमार की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैंची धाम का विशेष प्रसाद: व्रत और नियमों के पालन के साथ बनता है मालपुआ
हल्द्वानी, अमृत विचारः नैनीताल जिले में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित है। हर साल 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालु इस दिन बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करते हैं और प्रसाद प्राप्त करते हैं। ऐसे में जितना महत्व हर वर्ष आयोजित होने वाले 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस का है। उतना ही महत्व यहां मिलने वाले मालपुए के प्रसाद का भी है।

मालपुआ इसे बनाने के कड़े नियम है, शुद्ध देशी घी से मालपुए बनाने में वही श्रद्धालु भाग ले सकता है, जो व्रत पर हो और धोती, कुर्ता धारण कर उस अवधि में लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा हो। बाबा नीम करौली महाराज की इच्छा प्रसाद के रूप में मालपुए बांटने की थी। प्रसाद बांटने के लिए लाखों की संख्या में कागज की थैलियां मंगाई गई हैं।

मालपुए के प्रसाद के साथ आलू की सब्जी भी भक्तों को दी जाती है। नीम करौली बाबा के कैंची धाम (नैनीताल) में 15 जून (स्थापना दिवस) के अवसर पर बंटने वाला प्रसिद्ध मालपुए का प्रसाद मथुरा से विशेष कारीगरों, मंदिर के सेवकों और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से मिलकर बनाया जाता है।

आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

स्थापना दिवस से एक दिन पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक लगभग 25,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर चुके हैं। 15 जून को मुख्य आयोजन के दिन करीब पांच लाख से ज्यादा भक्तों की पहुंचने की संभावना है। देशभर से आने वाले भक्तों के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। बड़ी संख्या में लोग दर्शन से वंचित रह जाने पर अपने परिचितों के माध्यम से प्रसाद प्राप्त करते हैं, जिससे कैंची धाम का प्रसाद देश के कोने-कोने तक पहुंच जाता है।

IMA पासिंग आउट परेड में दिखा महिलाओं का दम, राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में 515 कैडेट्स ने लिया 'अंतिम पग'
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण किया और कैडेट की सलामी ली।

515 युवा सैन्य अधिकारी देश को समर्पित

आईएमए के चेटवुड हॉल के सामने ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित 158वें सामान्य कोर्स एवं 141वें तकनीकी स्नातक कोर्स की परेड में 515 कैडेट पास आउट हुए। इनमें 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 अधिकारी कैडेट शामिल हैं।

93 वर्षों में पहली बार महिलाओं ने लहराया परचम

परेड की खास बात यह रही कि आईएमए के 93 साल के इतिहास में पहली बार नौ महिला कैडेट पुरुष कैडेटों के साथ पास आउट हुईं और सेना में अधिकारी बनीं। श्रीमती मुर्मू ने अपने संबोधन में युवा अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने महिला अधिकारियों को दी विशेष बधाई

उन्होंने महिला अधिकारियों को विशेष बधाई दी और इसे नारी शक्ति का सम्मान बताया। इस अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची थीं। एक साल के भीतर उनका यह तीसरा देहरादून दौरा है।

ये भी पढ़ें  :

अब 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, सरकार ने तय किये नए नियम

Jaspal Rana : नहीं रहे भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा, 49 वर्ष की उम्र में निधन, CM योगी और धामी ने जताया शोक
नई दिल्लीः एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज तथा कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का निधन हो गया है। वह 49 वर्ष के थे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार राणा ने बृहस्पतिवार की रात को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

राणा हाल में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल की वापसी की उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। नयी दिल्ली में उतरते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें स्टेंट डाले गए थे। राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए 'हाई परफार्मेंस कोच' के रूप में कार्यरत थे। एक उत्कृष्ट निशानेबाज के रूप में शानदार करियर के बाद राणा जूनियर राष्ट्रीय टीम के कोच और 'हाई परफॉर्मेंस कोच' के रूप में अपनी भूमिकाओं से भारतीय निशानेबाजी में बदलाव लेकर आए।

कोच के रूप में उनकी सबसे बड़ी सफलता पेरिस में 2024 में खेले गए ओलंपिक खेलों में मनु भाकर को दो कांस्य पदक जीतने में मदद करना था। वह 2012 से जूनियर पिस्टल कोच थे और उनकी देखरेख में ही सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे निशानेबाज उभर कर सामने आए थे। उन्होंने जूनियर स्तर पर अभूतपूर्व कार्य करके कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार किये। एनआरएआई ने उन्हें आधिकारिक तौर पर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में नियुक्त किया था। उन्होंने कोचिंग के नए मानदंड स्थापित किए थे। खेल में उनके अपार योगदान और निशानेबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में योगदान देने के लिए सरकार ने उन्हें 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।

जसपाल राणा के निधन पर CM योगी ने व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक मंच पर भारत को गौरव दिलाने वाले जसपाल राणा की असाधारण उपलब्धियां और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उनका योगदान हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने निशानेबाज के निधन पर शोक व्यक्त किया। आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''विश्वप्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज, निशानेबाजी कोच, 'पद्म श्री' जसपाल राणा का निधन अत्यंत दु:खद एवं भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।'' उन्होंने कहा, ''वैश्विक पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।''

सीएम धामी ने व्यक्त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जसपाल राणा का निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना है।

उत्तराखंड के मसूरी में भीषण हादसा : गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 पर्यटकों की मौत
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के मसूरी में देहरादून मार्ग पर एक वाहन बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में दो पुरुष और दो महिला यात्री सवार थे। चारों की मौत होने की सूचना है। अभी तक एक शव निकाला जा चुका है। ये उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के निवासी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आज 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सुबह 9:16 बजे थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में एक छोटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए।

एक महिला का शव खाई बरामद, अन्य की तलाश जारी

उन्होंने बताया कि मौके से रेस्क्यू टीमो द्वारा अभी तक एक महिला का शव खाई से निकाल लिया गया है। श्री डोभाल ने बताया कि मौके पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि एक मारुति सिलेरियो कार संख्या डीएल 5 सीएस 4610 रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था और बातचीत में उत्तरकाशी से आना बताया था। सामान लेकर जैसे ही वे कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई।

ब्रेक फेल होने के चलते हुआ हादसा

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, हरियाणा, मनीत आयु 19 वर्ष, सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर गाज़ियाबाद आयु 48 वर्ष, और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली आयु 46 वर्ष सवार थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना स्पष्ट हुआ हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा स्वयं मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेते हुए रेस्क्यू टीमो का आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। घटना के संबंध में कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।