हल्द्वानी - Amrit Vichar

Haldwani News : पुलिस ने बसें रोकीं तो एसएसपी पर भड़के कांग्रेसी, पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में पहुंचकर कर किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार: शनिवार की सुबह कांग्रेस नेता रामलीला ग्राउंड में होने वाली जनसभा की तैयारी में जुटे थे। कांग्रेस नेताओं को पता चला कि रैली में दूसरे जिलों से आने वाली बसों को रोका जा रहा है। उनकी चेकिंग की जा रही है। विधायक सुमित हृदयेश ने तो तुरंत ही सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी आपत्ति जताई और एसएसपी की कार्यप्रणाली पर असंतोष भी जताया। कांग्रेस के बड़े नेता पुलिस बहुद्देश्यीय भवन पहुंचे और एसएसपी मंजूनाथ टीसी को दरवाजे खोलकर ढूंढने लगे।

खरगे करीब 12.30 बजे रामलीला मैदान में पहुंचने वाले थे तो उधर पुलिस द्वारा बसें रोके जाने से गुस्साए कांग्रेसी पुलिस बहुद्देश्यीय भवन ही पहुंच गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस चुनावी प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, विधायक सुमित हृदयेश काफी गुस्से नजर आए। वह भवन में मौजूद सभी दरवाजों को खोलने लगे और मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछने लगे कि 'कहां है एसएसपी'।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के तेवर देखकर मौजूदा पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। यहां तक की टॉयलेट तक के दरवाजे खोलकर एसएपी को ढूंढा गया। जब एसएसपी नहीं मिले तो सभी नेता बहुद्दश्यीय भवन में धरने पर ही बैठ गए। यशपाल आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं ये बसें रैली स्थल पर नहीं पहुंच पाएं। इसके लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं।

कहा कि मैं खुलेआम कह रहा हूं कि एसएसपी ने यह जो भी साजिश की है वह बर्दाश्त से बाहर है। कहा कि यह सरकार पूरी तरह से डर गई है और समझ गई है कि बदलाव होने वाला है। जब पुलिस ने देखा कि मामला ज्यादा बिगड़ सकता है तो एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने कांग्रेस नेताओं के सामने ही बसों को न रोके जाने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का ऐसा कहना कि बसों को अनावश्यक तरीके से रोका जा रहा है यह गलत है। कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनको जेड प्लस सुरक्षा है। इसलिए जांच की जा रही थी कि रैली में कोई आवंछित तत्व नहीं आए। इसके बाद कांग्रेसी आयोजन स्थल की ओर चले गए।

ऐसे अधिकारियों को माफ नहीं करेंगे

गणेश गोदियाल ने कहा कि हमारे पास सूचना आई कि बसों को रोका जा रहा है। कहा कि पुलिस ने कहा कि अराजक तत्व आ रहे हैं उनकी जांच की जा रही है। कहा कि पुलिस के अधिकारी मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। कहा कि एक-एक ऐसे अधिकारी को हम चिन्हित कर रहे हैं और ऐसे अधिकारियों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

एसएसपी भाजपा के जिलाध्यक्ष बन गए हैं: सुमित

कांग्रेस नेताओं का मंच से भी गुस्सा निकलता रहा। विधायक सुमित हृदयेश तो सख्त लहजे में कहा कि एसएसपी नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि गौलापार में हमारी बसें रोकी तो पुलिसकर्मी ने बताया कि हमें सूचना है कि कोई अपराधी आ रहा है और उसकी जांच हो रही है। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि टांडा बैरियर पर उनको रोका गया। पुलिस से काफी बहस हुई।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी में खड़गे का BJP-RSS पर हमला, बोले- ‘देशभक्ति हमें मत सिखाइए, अंग्रेजों के शरण में गए’

चंदा चोरी करने वाले राम के खिलाफ : हल्द्वानी के विजय शंखनाद रैली में गरजे खरगे, भाजपा पर बोला तीखा हमला
हल्द्वानी/अमृत विचार : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे विजय शंखनाद रैली के लिए शनिवार को रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में पहुंचे। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित किया और सख्त लहजे में कहा कि मंदिरों से चंदा चोरी करने वालों में भाजपा के लोग शामिल हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई पर जबाव देने से बच रहे हैं और संसद नहीं आ रहे हैं।

खरगे ने कहा कि भाजपा हम पर आरोप लगाते है कि हम रामभक्त नहीं है लेकिन भाजपा बताए कि मंदिरों से चंदा चोरी कौन कर रहा है। कहा कि जब भी संसद में मैं स्वयं मंदिरों में चंदा चोरी का मुद्दा उठाता हूं तो भाजपा के 60 से 70 सांसद शोर मचाते हैं और मुझे बोलने नहीं देते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं कि अगर मैंने बोल दिया तो उनकी चोरी सामने आ जाएगी।

कहा कि भगवान के नाम पर सोना, चांदी की ईंट, सोने की रामचरित मानस को चोरी किया गया है। कहा कि भगवान का चंदा चोरी करने वाले राम के खिलाफ हैं। हम वो लोग हैं जो इस चोरी के खिलाफ हैं। उन्होंने ई-20 के मुद्दे पर भी बोला कि भाजपा कहती है कि राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनाओ लेकिन भाजपा का डबल इंजन तो खराब है ही और साथ ही सरकार जो ई-20 पेट्रोल लेकर आई है उससे लोगों के इंजन खराब हो रहे हैं।

उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस व अन्य बलों की कार्रवाई को गलत बताया कि। कहा कि इस मामले पर जबाव देने के लिए हम गृहमंत्री अमित शाह को संसद में बुला रहे हैं लेकिन वह नहीं आ रहे हैं और उल्टा भाजपा हम पर आरोप लगा रही है कि हम संसद नहीं चलने दे रहे हैं। वो (अमित शाह) आना नहीं चाहते तो हम भी उन्हें छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने मंच से कहा कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प लें क्योंकि राहुल गांधी ही हैं जो जब भी देश में कहीं जुल्म होता है वहां लोगों से मिलने जाते हैं।

कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा करके यह दिखाया भी है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपने कभी आवाज उठाने वाले छात्रों, किसानों से पीएम नरेंद्र मोदी या फिर गृहमंत्री को मिलने जाते देखा है। उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना लगाया कहा कि यहां जो भी विकास है वह केवल कांग्रेस के समय किया हुआ है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी में खड़गे का BJP-RSS पर हमला, बोले- ‘देशभक्ति हमें मत सिखाइए, अंग्रेजों के शरण में गए’

हल्द्वानी में गरजे खड़गे : 'आजादी के वक्त अंग्रेजों के चरणों में बैठे थे BJP-RSS के नेता, इनके पास है भ्रष्टाचारियों को धोने वाली वॉशिंग मशीन'
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में आयोजित 'विजय शंखनाद रैली' को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और RSS पर जोरदार सियासी हमला बोला। खड़गे ने देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर उत्तराखंड के भ्रष्टाचार और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार को जमकर घेरा।

आजादी के इतिहास पर उठाया सवाल
जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने सीधे तौर पर आरएसएस और भाजपा की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "आरएसएस और बीजेपी का कोई एक ऐसा नेता बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो? उस समय इनके नेता अंग्रेजों के चरणों में बैठे हुए थे।" खड़गे ने कहा कि देश को आजाद कराने का गौरवशाली इतिहास सिर्फ कांग्रेस के पास है।

'संविधान से खिलवाड़ कर रही है BJP'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। राहुल गांधी ने इसी संविधान को बचाने के लिए पूरे देश में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अभी भी संविधान के साथ खिलवाड़ करने की साजिशों में लगी हुई है। उत्तराखंड सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप और 'वॉशिंग मशीन' का तंज, उत्तराखंड की धामी सरकार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने इसे पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास एक 'वॉशिंग मशीन' है, जो भ्रष्ट लोगों को धोकर साफ कर देती है और फिर पार्टी उन्हें गले लगा लेती है। इसी तरह भ्रष्टाचारी लोगों को भाजपा ने अपनी पार्टी में भर लिया है।

युवाओं को पारदर्शी नौकरी का वादा
खड़गे ने युवाओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों को पैलेट गन और कीलें लगी लाठियों से पीटा गया। उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है, तो बिना किसी सिफारिश और भ्रष्टाचार के, पूरी तरह पारदर्शी नीति अपनाते हुए मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।

मंदिरों के चंदे को लेकर लगाया बड़ा आरोप
अपने संबोधन के अंत में खड़गे ने धार्मिक आस्था के केंद्रों का जिक्र करते हुए भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। बद्रीनाथ, केदारनाथ और अयोध्या के राम मंदिर का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं को 'चंदा चोरी' और लूट करने वाला करार दिया। खड़गे की इस जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें - उत्तराखंड में जमीन के लिए ऋषभ पंत ने मांगी मदद, CM धामी बोले- अधिकारी जल्द करेंगे संपर्क

हल्द्वानी में खड़गे का BJP-RSS पर हमला, बोले- ‘देशभक्ति हमें मत सिखाइए, अंग्रेजों के शरण में गए’
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS ने देश की आजादी और स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं दिया।

‘RSS का कोई आदमी आजादी के लिए जेल गया है?’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या RSS का कोई व्यक्ति देश की आजादी के लिए जेल गया था। उन्होंने भाजपा को लेकर भी इसी तरह का सवाल उठाया। खड़गे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आजादी के आंदोलन में शामिल भी हुआ होगा तो वह कांग्रेस में रहते हुए बाद में दूसरी तरफ चला गया होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा के किसी व्यक्ति ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया और कहा कि यह उनका इतिहास है, फिर भी कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है।

‘असली देशभक्ति तो हम हैं’

रैली में खड़गे ने भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए कहा, “असली देशभक्ति तो हम हैं, तुम सब भगौड़े हो।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS से जुड़े लोग अंग्रेजों के शरण में गए और उनके सामने झुके। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं और उन्हें कोई डरा भी नहीं सकता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मजबूती से मैदान में डटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा और RSS की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को रेखांकित किया। खड़गे के इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और देशभक्ति को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-यूपी के युवाओं के लिए नई पहल : IAS-IPS-IFS अधिकारी हर माह स्कूलों में करेंगे संवाद, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की देंगे जानकारी

गंगा का जलस्तर बढ़ा तो SDRF अलर्ट, ऋषिकेश में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई; घाटों पर कड़ी निगरानी
ऋषिकेश: उत्तराखंड में कांवड़ मेला-2026 के दौरान गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने ऋषिकेश क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और मजबूत कर दी है। श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए SDRF की टीमें प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार तैनात हैं।

ऋषिकेश, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख घाटों पर SDRF जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। गंगा में तेज बहाव और गहरे पानी वाले हिस्सों में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ यात्रियों को प्रवेश करने से रोका जा रहा है।

घाटों पर लगातार गश्त, लाउडहेलर से हो रही अपील

SDRF की टीमें घाटों पर नियमित गश्त कर रही हैं और लोगों को नदी के तेज बहाव वाले हिस्सों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का अनावश्यक जोखिम न लेने की सलाह दी जा रही है।

सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों को लाउडहेलर के जरिए भी लगातार प्रसारित किया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और गहरे पानी तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल में समन्वय

कांवड़ मेले के दौरान SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था संभाल रहे हैं। संवेदनशील घाटों पर सभी एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि गंगा का जलस्तर और बहाव बढ़ने की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांवड़ यात्रियों से जोखिम न लेने की अपील

SDRF ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को गंभीरता से लेने की अपील की है। लोगों से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक जोखिम से बचने को कहा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालुओं की सतर्कता और सहयोग से ही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand News : दक्षिण भारत, राजस्थान व गुजराती सैलानियों ने बढ़ाई पर्यटकों की आमद

Education : Uttarakhand के 20 सरकारी कॉलेज होंगे आजाद, खुद तैयार करेंगे पेपर और सिलेबस
हल्द्वानी। उत्तराखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 20 सरकारी कॉलेजों को ऑटोनॉमस (स्वायत्त) दर्जा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रस्तावित सूची में हल्द्वानी का एमबीपीजी कॉलेज समेत कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई प्रमुख कॉलेज शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संबंधित कॉलेजों की ओर से विश्वविद्यालयों को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने और यूजीसी के मानकों को पूरा करने के बाद इन कॉलेजों को ऑटोनॉमस का दर्जा दिया जाएगा।

कॉलेजों को मिलेंगे ये अधिकार

ऑटोनॉमस दर्जा मिलने के बाद कॉलेज अपने स्तर पर पाठ्यक्रम (सिलेबस) तैयार कर सकेंगे, प्रश्नपत्र बनाने की व्यवस्था कर सकेंगे, परीक्षा प्रणाली और मूल्यांकन प्रक्रिया तय कर सकेंगे। हालांकि, छात्रों को मिलने वाली डिग्री संबंधित विश्वविद्यालय के नाम से ही जारी होगी।

नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगा बदलाव

ऑटोनॉमस व्यवस्था लागू होने से कॉलेज स्थानीय जरूरतों और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए नए पाठ्यक्रम शुरू कर सकेंगे। इससे नई शिक्षा नीति-2020 के तहत कौशल आधारित और नवाचार से जुड़े कोर्स लागू करने में भी मदद मिलेगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ऑटोनॉमस दर्जा पाने के लिए कॉलेजों को यूजीसी के निर्धारित मानकों, बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता, नैक (NAAC) मान्यता, पर्याप्त आधारभूत सुविधाओं और सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था जैसी शर्तों को पूरा करना होगा।

परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया में आएगी तेजी

विभाग का मानना है कि स्वायत्त व्यवस्था लागू होने के बाद परीक्षाओं और परिणामों की प्रक्रिया तेज होगी। साथ ही रोजगारपरक और नए प्रयोगों पर आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता भी आसान होगा।

उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एएस उनियाल ने बताया कि कई कॉलेजों ने ऑटोनॉमस दर्जा दिए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की ओर से संबंधित विश्वविद्यालयों से अनुमति की प्रक्रिया चल रही है। यूजीसी के मानकों को पूरा करने और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद कॉलेजों को स्वायत्त दर्जा मिल सकेगा।

इन 20 कॉलेजों को ऑटोनॉमस बनाने की तैयारी

एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी
रामनगर कॉलेज
खटीमा कॉलेज
कोटद्वार कॉलेज
लोहाघाट कॉलेज
उत्तरकाशी कॉलेज
डोईवाला कॉलेज
कर्णप्रयाग कॉलेज
रानीखेत कॉलेज
डाकपत्थर, विकासनगर (देहरादून)
हल्दूचौड़ कॉलेज
तलवाड़ी, चमोली
बेरीनाग कॉलेज
कपकोट कॉलेज
पुरोला, उत्तरकाशी
नई टिहरी कॉलेज
रुद्रपुर कॉलेज
काशीपुर राधेहरि कॉलेज
सोमेश्वर कॉलेज
थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल कॉलेज

ये भी पढ़ें :

Weather : 3 अगस्त तक भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, गरज चमक के साथ तेज हवा-बिजली गिरने का अलर्ट

Kedarnath Yatra Update: केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, गौरीकुंड के पास रास्ता बंद; यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार सुबह भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छोड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण पैदल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई।

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने तक किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना है।

मार्ग बहाल करने में जुटीं टीमें

अधिकारियों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबा हटाकर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

NDRF और SDRF अलर्ट मोड पर

जिला प्रशासन ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन बल, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 84 सड़कें बंद; कई जिलों में रेड अलर्ट

Haldwani News : लापता बुजुर्ग की लाश नहर में मिली..11 जुलाई से थे लापता, मुखानी में दर्ज थी गुमशुदगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी से लापता बुजुर्ग की लाश ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक नहर से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर, बैजनाथ मुखानी निवासी 71 वर्षीय मोहन राम बीते 11 जुलाई को घर से बिना बताए चले गए थे। परिजनों की काफी खोजबीन के बावजूद लापता बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिवार की शिकायत के बाद गुमशुदगी लिखी और तलाश जारी रखी। बुधवार देर शाम देवलचौड़ स्थित आनंदपुर के पास एक नहर में लोगों को लाश उतराती मिली। पुलिस को सूचना दी तो टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान मोहन राम के रूप में हुई। घटना के दौरान यहां लोगों की भीड़ लग गई। चौकी प्रभारी के मुताबिक शरीर में चोट जैसे निशान नहीं हैं। मृतक के परिजनों ने पूछताछ में कहा है कि वे मानसिक रूप से भी बीमार थे। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसा कहां पर और कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

Monsoon Live Updates: लखनऊ में मानसून का जोरदार आगाज... आधे शहर में जलभराव से आफत, तो खेतों में छाई रौनक
डिजिटल डेस्क। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, यातायात प्रभावित है और नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 दिनों में पूरे देश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताते हुए कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश, बाढ़, मौसम अलर्ट और उससे जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस Monsoon Live Updates ब्लॉग से जुड़े....

लखनऊ की कुछ तस्वीरें

फोटो- प्रमोद कुमार शर्मा, लखनऊ

बरेली न्यूज : कलियर दरगाह से हाजिरी देकर बरेली लौट रहे जायरीन की कार डंपर में घुसी, एक की मौत-चार घायल
अमृत विचार, बरेली : उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कलियर शरीफ दरगाह से हाजिरी देकर बरेली लौट रहे जायरीन की कार डंपर में घुस गई। हादसें में नदीम नामक एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नदीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की खबर से बरेली के शीशगढ़ में कोहराम मच गया।

शीशगढ़ के जाफरपुर गांव के रहने वाले नदीम अपने दोस्त के परिवार के साथ कलियर शरीफ दरगाह पर हाजिरी देने गए थे। बुधवार को जायरीन कार से कलियर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को वहां से वापस बरेली लौट रहे थे।

एक झपकी में गई जान

कार में नदीम के साथ उनके उनके दोस्त इरफान, उनकी पत्नी अंजुम, बेटी और अंजुम की मां थीं। शुक्रवार की रात कार काशीपुर लिंक, रुद्रपुर रोड पर महतोष मोड़ के पास पहुंची। इसी बीच ड्राईव को अचानक झपकी आ गई। वह कार से नियंत्रण खो बैठा। रोड के किनारे एक डंपर खड़ा था। कार सीधे डंपर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस ने सभी को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय नदीम को मृत घोषित कर दिया। दो साल की मासूम मन्नत का पैर टूट गया। इरफान, पत्नी और अंजुम को गंभीर चोटें आई हैं।

उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक नदीम के भाई वसीम ने बताया कि गाड़ी नदीम ही चला रहे थे। छह लोग बैठे थे। झपकी आने पर कार डंपर में घुस गई। इसमें नदीम की मौत हो गई।

जमरानी बांध निर्माण रुका! हरदिन 10 हजार लीटर डीजल की जरूरत, मिल रहा सिर्फ 200 लीटर
हल्द्वानी, अमृत विचार : जमरानी बांध प्रोजेक्ट में केंद्र के हाईस्पीड डीजल की बिक्री पर नियंत्रण ने रोक लगा दी है। अधिकतम 200 लीटर डीजल मिलने की वजह से जमरानी बांध का निर्माण प्रभावित हो रहा है जबकि यहां प्रतिदिन 10 हजार लीटर हाईस्पीड डीजल की जरूरत होती है। फिलहाल नैनीताल डीएम ने शासन को पत्र लिखकर इस प्रोजेक्ट के लिए छूट देने की मांग की है ताकि पर्याप्त मात्रा में डीजल आपूर्ति हो और प्राेजेक्ट पर असर नहीं पड़े।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार ने बीती 11 जून को गजट नोटिफिकेशन जारी कर हाई स्पीड डीजल की बिक्री नियंत्रित करने का निर्णय लिया। इसके तहत एक बार में एक व्यक्ति/वाहन को अधिकतम 200 लीटर ही हाईस्पीड डीजल दिया जा सकता है। इधर, जमरानी बांध प्रोजेक्ट कुमाऊं का एक विशाल और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

इसमें डायवर्जन टनल की खुदाई, बांध की नींव, बुनियादी ढांचे का निर्माण सहित कई मोर्चों पर निर्माण किया जा रहा है जिसमें भारी मात्रा में हाईस्पीड डीजल की जरूरत होती है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन 10 हजार लीटर हाईस्पीड डीजल की आवश्यकता होती है लेकिन केंद्र के नियंत्रण की वजह से पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है इस वजह से जमरानी बांध का निर्माण प्रभावित हो रहा है।

इसके बाद जमरानी बांध के प्रोजेक्टर मैनेजर ने इस समस्या को जिला प्रशासन के समक्ष उठाया और पर्याप्त मात्रा में डीजल आपूर्ति की मांग की है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल को पत्र लिखकर प्रतिदिन 10 हजार लीटर हाईस्पीड डीजल दिलाए जाने की मांग की है। इसके बाद डीएम रयाल ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जमरानी बांध प्रोजेक्ट को नियंत्रण में छूट देने की मांग की है ताकि 10 हजार लीटर डीजल मिल सके और काम जारी हो सके।

जमरानी बांध प्रोजेक्ट की विशेषताएं

1.जमरानी बांध 9 किमी लंबा और 130 मीटर चौड़ा होगा
2.इस बांध में करीब 142.3 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी जमा होगा
3.लगभग 57065 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इसमें 9458 हेक्टेयर जमीन उत्तराखंड और 47607 हेक्टेयर जमीन उत्तर प्रदेश की है।
4.उत्तराखंड में नैनीताल और उधम सिंह नगर, उत्तर प्रदेश में रामपुर और बरेली जिलों को पर्याप्त पेयजल मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः Haldwani News: SIR में धीमी प्रगति पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई नाराजगी, डिजिटलाइजेशन तेज करने के निर्देश

Haldwani News : हैंडबॉल क्लस्टर में नैनीताल पुलिस की एक और शानदार जीत, फाइनल में प्रवेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में आयोजित तृतीय प्रादेशिक हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस हैंडबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

गुरुवार सुबह खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में नैनीताल ने 46वीं वाहिनी पीएसी को 12-7 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले नैनीताल टीम ने अपने पहले मुकाबले में ऊधम सिंह नगर को 13-10 से हराया था। दूसरे मैच में पिथौरागढ़ को 15-6 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। वहीं क्वार्टरफाइनल में 40वीं वाहिनी पीएसी के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में नैनीताल ने 15-13 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब लगातार चार मुकाबले जीतकर टीम ने खिताब की प्रबल दावेदारी पेश कर दी है। टीम की सफलता में खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। टीम में गोकुल धपोला, नीरज, सुनील, नरेंद्र, बलवंत, दीपक, हरीश, विशाल, गोविंद, विपिन, त्रिलोक और संजय समेत अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम प्रबंधक सब इंस्पेक्टर जय सिंह भंडारी लगातार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं, बल्कि पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और मानसिक मजबूती को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में फिटनेस, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। पुलिस विभाग की ओर से आजोजित इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं जवानों को फिट व सक्रिय बनाए रखने के साथ-साथ आपसी समन्वय और खेल भावना को भी मजबूत करती हैं। नैनीताल टीम के फाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।