कानपुर देहात - Amrit Vichar

देवांगना घाटी घूमने आई छात्रा से सामूहिक दुराचार, एडीजी पहुंचे घटनास्थल, आरोपियों की तलाश में पुलिस की 6 टीमें
चित्रकूट, अमृत विचार : अपने दोस्त के साथ देवांगना घाटी घूमने आई छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार की घटना ने एक बार फिर जिले को शर्मसार कर दिया। दोनों आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने गुरुवार को घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, मप्र क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक 19 वर्षीया युवती अपने 17 साल के किशोर मित्र के साथ बुधवार की शाम देवांगना घाटी घूमने आई थी। वे लोग पहाड़ के पास एक चट्टान में बैठे थे कि वहां तीन युवक पहुंचे। भुक्तभोगियों के अनुसार, इन लोगों ने खुद को वनकर्मी बताया और वहां बैठने की वजह पूछी। इसके बाद इन लोगों ने धमकाया। इसके बाद किशोर मित्र को बंधक बनाकर वहीं डाल दिया और दो युवकों ने बारी बारी से युवती से दुराचार किया। इसके बाद दोनों धमकी देते हुए भाग गए। किशोर ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एसओ ने वारदात की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी।

इस पर एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूष कांत राय आदि मौके पर पहुंचे और भुक्तभोगी युवती और किशोर से जानकारी ली। युवती की तहरीर पर दो आरोपियों बहिलपुरवा थाने में गैंगरेप और मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण ने डीआईजी राजेश एस और एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ गुरुवार दोपहर घटनास्थल का मुआयना किया और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न थानों की लगभग छह टीमें बनाई गई हैं।

फर्रुखाबाद में निर्माणाधीन भवन से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाले लोग लापता
फर्रुखाबाद: कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास एक निर्माणाधीन भवन में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले को उस समय और संदिग्ध माना गया, जब मृतका के साथ रह रही एक महिला और एक पुरुष मौके से लापता हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माणाधीन भवन में कबाड़ बीनकर जीवनयापन करने वाले कुछ लोग अस्थायी रूप से रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां दो महिलाएं और एक पुरुष साथ रहते थे।

मंगलवार सुबह भवन के अंदर एक महिला का शव पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद दूसरी महिला से पूछताछ करते हुए उसके साथ रहने वाले पुरुष के बारे में जानकारी मांगी। महिला ने पुलिस से कहा कि वह उसे बुलाकर लाती है, लेकिन वहां से जाने के बाद वापस नहीं लौटी। इसके बाद से वह भी लापता है, जिससे पुलिस को मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही फरार महिला और उसके साथ रहने वाले पुरुष की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ओला कार लूटकांड का खुलासा, अमेठी-गोंडा के दो शातिर गिरफ्तार

Kanpur Road Accident: डिवाइडर से टकराते ही कार बनी आग का गोला, लॉक होने से अंदर फंसे दो युवकों की जिंदा जलकर मौत
कानपुर देहात: जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र में कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लौट रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के कुछ ही पल बाद कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार के दरवाजे और खिड़कियां लॉक हो गईं, जिससे अंदर बैठे दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

रात करीब डेढ़ बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 1:30 बजे मुंगीसापुर कस्बे के पास हुआ। दिल्ली से लौट रही वोक्सवैगन कार तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर की सीमेंटेड रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के फ्यूल टैंक से ईंधन का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।

लॉक होने से कार से बाहर नहीं निकल सके

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवारों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन टक्कर के बाद वाहन का लॉक नहीं खुल सका। इसी कारण दोनों लोग कार के अंदर ही फंस गए और आग में जिंदा जल गए।

दमकल ने आग बुझाकर निकाले शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कार के दरवाजे तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला।

दोनों मृतकों की हुई पहचान

सीओ डेरापुर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान ओम शुक्ला, पुत्र राजीव शुक्ला, निवासी बर्रा (कानपुर) और गुरु प्रीत सिंह ढिल्लों, पुत्र अजीत सिंह, निवासी मेहरबान सिंह का पुरवा (कानपुर) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी दोनों परिवारों को दे दी गई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवा दिया गया।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi Barabanki Visit : महादेव के दरबार से बाराबंकी को 542 करोड़ की सौगात, सड़क-शिक्षा से पर्यटन तक बदलेगी जिले की तस्वीर

महाकाल के दर्शन से लौट रहे सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी-बच्चों समेत चार घायल; हाईवे पर आगे चल रहे वाहन में घुसी कार
कानपुर: सचेंडी थाना क्षेत्र के हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के जवान की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहा था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ककवन क्षेत्र के जुड़ा निवादा गांव निवासी 36 वर्षीय अजय कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे और उनकी तैनाती वर्तमान में कोलकाता में थी। कुछ दिन पहले वह अवकाश पर घर आए थे। इसके बाद पत्नी पूजा, बेटी सोना और बेटे राघव के साथ महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन गए थे।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार तड़के अजय कुमार उरई रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें लेने उनके छोटे भाई संदीप कार लेकर आए थे। पूरा परिवार कार से कानपुर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सचेंडी हाईवे पर ओरिएंट रिसॉर्ट के सामने कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक वाहन से पीछे जा टकराई।

हादसे में आगे की सीट पर बैठे अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं कार में सवार पत्नी, दोनों बच्चे और अन्य सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे के बाद आगे चल रहा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल बेटे राघव के पैर में गंभीर चोट आने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।

एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ेंः डोपिंग नियमों के उल्लंघन में फंसे पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज, ICC ने तीन महीने के प्रदर्शन को रिकॉर्ड से हटाया

Kanpur Dehat BJP News : भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को दिया सोशल इंजीनियरिंग का मंत्र, माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर
कानपुर देहात, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को कानपुर देहात पहुंचकर बूथ अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की रणनीति साझा करते हुए माइक्रो मैनेजमेंट और सोशल इंजीनियरिंग को चुनावी सफलता का आधार बताया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बूथ अध्यक्ष की भूमिका सबसे अहम

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन और प्रभावी बूथ प्रबंधन है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बूथ अध्यक्ष की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उनकी सक्रियता, निरंतर संपर्क और लक्ष्य आधारित कार्यशैली ही जीत सुनिश्चित करेगी।

नियमित बैठक और कार्ययोजना पर दिया जोर

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित की जाए। बैठक का एजेंडा पहले से तय हो और सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाए। साथ ही, पार्टी अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाए।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ समितियों को सक्रिय बनाते हुए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी दी जाए। बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' का दिया संदेश

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' के संकल्प के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही नए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और समाज के हर वर्ग से निरंतर संवाद बनाए रखना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि "मजबूत बूथ ही भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार है और संगठन की सबसे बड़ी शक्ति भी।"

कानपुर में एंटी करप्शन का एक्शन, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के जेई
मंगलपुर (कानपुर देहात), अमृत विचारः विद्युत उपखंड झींझक में जूनियर इंजीनियर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एंटी करप्शन टीम ने जेई को एक विद्युत ठेकेदार से कमीशन के नाम पर  20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जेई को अकबरपुर थाने ले जाया गया। वहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

झींझक विद्युत उपखंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात रंगलाल पाल झींझक उपखंड से जुड़े रसूलाबाद के कई गांव का काम देखते हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक बिजली ठेकेदार से कमीशन के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत ठेकेदार को रिश्वत की राशि लेकर जेई के पास भेजा गया। जैसे ही जेई रंगलाल पाल ने 20 हजार रुपए लिए पहले से ही मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली। फिलहाल जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपी जेई पहले भी इस प्रकार की अवैध वसूली में शामिल रहा है या नहीं। मामले में पूछताछ और जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप का माहौल है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। एंटी करप्शन विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः कानपुर को मिलेगा हाईटेक ऑडिटोरियम: GIC ग्राउंड में ₹8.10 करोड़ से बना 500 सीटों वाला आधुनिक सभागार तैयार

जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाइयों पर एक और बड़ा एक्शन! अब नवाब-नीलू की 5.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, परिजनों के नाम दर्ज जमीनें भी जब्त
कन्नौज, अमृत विचार। कोर्ट से गैंगस्टर में सजा के बाद अब पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाइयों नवाब सिंह यादव और उसके भाई नीलू यादव की सवा 5 करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क कर दी गई है। बताया गया कि कुल 11 संपत्तियां कुर्क की गई हैं जिसमें करीब 25 बीघा खेत और 3 मकान शामिल हैं।

बताते चलें कि नाबालिग से रेप के आरोप में पकड़े गए पूर्व सपा नेता नवाब के अलावा उसके भाई वीरपाल उर्फ नीलू को गैंगस्टर में सजा सुनाई जा चुकी है और दोनों जेल में हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम तक 11 अलग-अलग स्थानों पर सीओ सिटी कुलवीर सिंह की ओर से कोतवाली पुलिस व एसडीएम सदर नवनीता राय की मौजूदगी में मुनादी कराकर कुर्की की कार्रवाई की गई।

25 बीघा जमीन और तीन मकान प्रशासन ने किए कुर्क

सबसे पहले एसडीएम सदर, सीओ और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह राजस्व और पुलिस कर्मियों के साथ कंदरौली बांगर पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों भाइयों की ओर से गलत तरीके से अर्जित की गई खेती को कुर्क किया। तीन मकान भी कुर्क किए गए हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि दोनों भाइयों ने इन सम्पत्तियों को अपराध करके अर्जित किया था। कुर्क की गई सम्पत्ति करीब 5 करोड़ 25 लाख कीमत की है, जो दोनों ने परिजनों व सहयोगियों के नाम पर दर्ज करवा रखी है।

पहले भी हो चुकी है दो बार कुर्की

प्रशासन के मुताबिक इससे पहले भी नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की संपत्तियों पर दो बार कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक दोनों भाइयों से जुड़ी 16 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

इन संपत्तियों पर हुई कार्रवाई

एसडीएम सदर ने बताया कि जिन संपत्तियों की कुर्की की गई है उनमें कंदरौली बांगर में नवाब के भाई कल्यान सिंह की पत्नी के नाम दर्ज 59 लाख 2 हजार कीमत की जमीन, यहीं पर दूसरे भाई उदयवीर की पत्नी नीतू देवी के नाम दर्ज 59 लाख 2 हजार कीमत की जमीन, भाई सुदर्शन सिंह यादव की पत्नी रानी देवी के नाम 66 लाख 50 हजार 725 रुपये कीमत की जमीन, एक अन्य भाई शिवपाल यादव की पत्नी जयदेवी के नाम 59 लाख 2 हजार रुपये कीमत की जमीन और जयदेवी के ही नाम से मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ में 1 करोड़ 12 लाख 65 हजार 920 रुपये कीमत की जमीन शामिल है। यहीं पर नीलू की पत्नी मीना देवी के नाम 59 लाख 2 हजार रुपये कीमत की जमीन दर्ज है।

मोहल्ला गदनपुर बड्डू में मां मूला देवी के नाम 12.54 लाख कीमत की जमीन भी कुर्क हुई। नवाब सिंह के सहयोगी रमेश चन्द्र के नाम मौसमपुर अल्हड़ मोहल्ले में 37 लाख 64 हजार 800 रुपये कीमत की जमीन, मोहल्ला जेरकिला में रमेश चन्द्र के नाम से आवासीय भूमि 40 लाख 75 हजार 880 रुपये कीमत, मौजा दरियापुर पट्टी में रमेश चन्द्र के नाम 7 लाख 60 हजार और दरियापुर चंदई में रमेश चन्द्र के नाम 11 लाख 9 हजार रुपये कीमत की जमीनें कुर्क की गईं।

यह भी पढ़ेंः बरेली में 2 महीने के मासूम को ठेले के नीचे छोड़कर क्यों भागे माता-पिता? 24 घंटे में खुला ऐसा राज जिसने सबको कर दिया भावुक

Kannauj Encounter: सौरिख में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल; 9 आरोपी और एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक बरामद
कन्नौज, अमृत विचार। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और कथित अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि नौ आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मौके से एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरिभानपुर गांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम संदिग्ध बदमाशों की तलाश में पहुंची। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नौ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मौके से एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया गया। घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुरेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद वाहनों और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Barabanki Road Accident: स्कूल जा रहे 8वीं के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यह भी पढ़ेंः Kanpur News: बाकरगंज में धंसा डॉट नाला, जेपी पैलेस की नींव तक पहुंचा कटाव; बड़ा हादसा टला, लोगों में दहशत

UP Weather Update : बरेली-सहारनपुर में झमाझम बारिश, लखनऊ में छाए बादल, मौसम विभाग का सभी 75 जिलों में अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छा गए। बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, चंदौली समेत कई अन्य जिलों में में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बाकी हिस्से में भी बारिश होने के ज्यादा आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। रात से ही उमड़ते बादल सुबह तक छाए रहे। उमस भरी गर्मी से बेहाल आमजन को काफी राहत मिली। हालांकि लखनऊ में मानसून की एक जोरदार बारिश का इंतजार हो रहा है।

7 जुलाई की सुबह चंदौली, वाराणसी, सहारनपुर में खूब बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार-7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। ्र

30 जून को मानसून की दस्तक

यूपी में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। जोरदार बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ। तराई के जिले पहली बारिश से तर हो गए। दो दिन तक बारिश का दौर चला, उसके बाद ठिठक गया।

उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी। मानसून के रूठने से किसान भी परेशान होने लगे। मौसम विभाग ने सात जुलाई से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जताई थी। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हो गया। रात तक कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

वाराणसी स्टेशन पर टपकने लगी छत

वाराणसी में जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। हालांकि यहां बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन की छत से पानी टपकने लगा। यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया है। काशी के रेलने स्टेशन की इस हालात को देखकर लोग आलोचना भी कर रहे हैं।

Weather News Today : यूपी में फिर छा रहा मानसून, उमस भरी गर्मी के बीच 59 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
अमृत विचार : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश आफत साबित होने लगी है। महाराष्ट्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल, पेड़ उखड़ गए। चॉल ढह गईं। पहाड़ों पर भी ऐसे ही हालात हैं। यूपी में भी मानसून ने जोरदार एंट्री की थी। मानसून की पहली बारिश में बादल झूमकर बरसे। कई जगहों पर जनहानि भी देखने को मिली। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से मानसून ठहर गया। राज्य में भीषण गर्मी का दौर प्रारंभ हो गया।

हालांकि अब राहत के आसार बनने लगे हैं। इसलिए क्योंकि मासनून एक बार फिर से छाने को तैयार है। मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी के 59 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मंगलवार से मानसून के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।

यूपी में मानसून की जोरदार एंट्री से बड़ी राहत की उम्मीद जगी थी। तराई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बाद मानसून ठहर गया। तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे एक बार फिर आमजन बेचैन हो गया है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। मध्य प्रदेश से सटे हिस्से से लेकर विंध्यांचल इलाके तक बादल गरज सकते हैं। बिजली तड़केगी। बारिश भी संभव है। मंगलवार 7 जुलाइ से मानसून सक्रिय हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

लखनऊ में बारिश से थोड़ी राहत

यूपी की राजधानी लखनऊ झन्नाटेदार बारिश का इंतजार है। रविवार की शाम को मौसम ने अचानक रुख बदला। आसमान में घनघोर बादल छा गए। तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश ने बड़ी राहत दिलाई। चंद मिनटों की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। यूपी के पीलीभीत, बरेली, सुल्तानपुर, इटावा, प्रयागराज और कानपुर आदि क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

इन जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में सोमवार को गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,  प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर,  कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव,  सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर,  बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस,  मैनपुरी, एटा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, जालौन,  झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपास के जिले शामिल हैं।

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: नौबस्ता हाईवे पर तीन वाहन टकराए, ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही समेत दो की मौत
कानपुर, अमृत विचार। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नौबस्ता चौराहे से भौंती बाईपास जाने वाले मार्ग पर प्रिया हॉस्पिटल के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के एक सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या JH 02 BR 1191, GJ 39 TB 4850 और सरकारी वाहन UP 32 EG 9858 की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल एपी-504 राकेश कुमार को एंबुलेंस के माध्यम से कांशीराम अस्पताल भेजा गया।

हादसे में यातायात पुलिस के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार (पीएनओ-182417447), नौबस्ता सर्किल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई, जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हैलट अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

पुलिस और यातायात विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है....

यह भी पढ़ेंः सीतापुर मनोज शुक्ला हत्याकांड: जांच में RTI कनेक्शन की एंट्री, कई संदिग्धों से पूछताछ तेज

UP Police Transfer 2026: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, गाजियाबाद-नोएडा को मिली सबसे ज्यादा नई तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 125 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस व्यापक तबादला सूची में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एसएसएफ, रेलवे पुलिस, एलआईयू, एटीएस, सीआईडी और अन्य इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जिलों के लिहाज से मथुरा से सबसे अधिक करीब पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, बागपत, बाराबंकी, बदायूं, गाजीपुर, गोण्डा, अलीगढ़, सहारनपुर, एटा, मीरजापुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, अयोध्या, चन्दौली, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, हरदोई, संतकबीरनगर, कन्नौज, ललितपुर, भदोही, बलरामपुर, शामली, हाथरस, गोरखपुर, बस्ती, कासगंज, कौशांबी, महोबा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, फतेहगढ़, महाराजगंज, जालौन, झांसी, रायबरेली, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, सुल्तानपुर, रामपुर, बुलन्दशहर, बिजनौर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और हमीरपुर सहित कई जनपदों के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

नई तैनाती के मामले में कमिश्नरेट गाजियाबाद और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सबसे आगे रहे, जहां सबसे अधिक डीएसपी स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। इसके अलावा मेरठ, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी और लखनऊ कमिश्नरेट सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, सोनभद्र, बागपत, बलरामपुर, बदायूं, चन्दौली, रायबरेली, महाराजगंज, जालौन, गाजीपुर, कौशांबी, महोबा, संभल, प्रतापगढ़, देवरिया, बलिया, कन्नौज, ललितपुर, बिजनौर, बुलन्दशहर, रामपुर, शाहजहांपुर, मऊ, सुल्तानपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, मण्डलाधिकारी, सहायक सेनानायक, स्टाफ ऑफिसर और विभिन्न विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh Mango Festival 2026: 'सक्षम प्रशासन और समृद्ध अन्नदाता ही विकसित यूपी की नींव', सीएम योगी ने 464 करोड़ की परियोजना का किया लोकार्पण