जालौन - Amrit Vichar

Bundelkhand Expressway Accident: जालौन में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई DCM; दो की मौत, दो गंभीर घायल
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी टोल प्लाजा के पास देर रात करीब 12:45 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, चरखारी से संभल जा रहा खजूर से लदा एक डीसीएम ट्रक एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

दो लोगों की मौके पर गंभीर चोट, अस्पताल में मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए अलीगढ़ जिले के जुझारपुर निवासी चालक विष्णु यादव और संभल जिले के बिलाल पथ निवासी बबलू को तत्काल उरई के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं, अलीगढ़ निवासी नितेश और संभल निवासी मोहिन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यूपीडा और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। बाद में क्षतिग्रस्त डीसीएम को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराया गया।

परिजनों को दी गई सूचना, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Jalaun News : 24 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, 15 साल पुरानी रंजिश में दो आरोपियों ने की थी हत्या
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रामपुरा थाना क्षेत्र की 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बांस का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को देवेंद्र सिंह ने थाना रामपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी मां मीना देवी (50) की मारपीट कर हत्या कर दी गई है। इस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

दो टीमों ने किया हत्याकांड का खुलासा

मामले के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

पूछताछ में आरोपी रन सिंह उर्फ बसन्तू ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उसके पिता का मृतका से विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान मृतका ने उसके पिता की चप्पलों से पिटाई की थी। इसी घटना का बदला लेने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई। दूसरे आरोपी लला उर्फ सहदेव ने भी पूछताछ में बताया कि पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते वह भी मृतका से नाराज था।

रात में घर में घुसकर की थी हत्या

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने एक और दो जुलाई की दरम्यानी रात घर में सो रही मीना देवी के सिर पर बांस के डंडे और कुल्हाड़ी के कुंद हिस्से से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और अपने कपड़े नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लला उर्फ सहदेव (40) और रन सिंह उर्फ बसन्तू (52) निवासी ग्राम जायघा, थाना रामपुरा, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP Weather Update Today : यूपी में फिर मौसम की लुकाछुपी! दिन में सताएगी गर्मी, रात को बारिश के आसार
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ झमाझम बारिश का जो दौर शुरू हुआ था, फिलहाल के लिए वो ठहर सा गया है। शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कम आसार है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललित और आसपास के क्षेत्र में जरूर भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में बादल गरजें और बिजली कड़केगी। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे अधिकांश प्रदेशवासियों को रविवार को राहत की संभावना है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललित यानी मध्यप्रदेश से सटे इलाके में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। यूपी में अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी कई जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र।

UP Weather Update Today : आज भी यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ मौसम बदल गया है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहे बांदा में आज बारिश की फुहारें तर करेंगी। मौसम विभाग ने बांदा के साथ सोनभद्र, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।

इस बार यूपी में मानसून करीब 10 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश में सूखे जैसे हालात छंट गए। बारिश ने किसानों से लेकर आमजन के चेहरों पर चमक बिखेर दी। गर्मी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा था, वहां अब रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को यूपी के रामपुर, बदायूं समेत कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर,  रायबरेली, ललितपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और अन्य जिले शामिल हैं।

लखनऊ में भी बूंदाबांदी

लखनऊ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। सुबह को बादल छाए रहे और 9 बजे तक धूप में चमक बढ़ गई। फिलहाल लखनऊ को अभी मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार है।

पहाड़ों पर आफत की बारिश

मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर यह उतनी ही बड़ी आफत भी साबित हो रही है। नदियां उफनाने लगी हैं। उत्तराखंड समेह पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

UP Weather Update : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सात दिन झमाझम बारिश के आसार
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वांचल के रास्ते शुरू हुई मानसूनी गतिविधियों से मंगलवार को कानपुर, अयोध्या, सोनभद्र समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से 6 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 30 जून से 2 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में छाए बादल।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 59 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश की कमी तेजी से पूरी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अधिक तेज होने के संकेत मिले हैं।

तापमान में आया बदलाव, वज्रपात की चेतावनी

पिछले 24 घंटे में हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। बस्ती, बरेली, बाराबंकी और फुरसतगंज में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कानपुर में 42.2, अलीगढ़ में 42 और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बारिश के बीच हादसों में सात की मौत

पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 15 शहरों में बारिश दर्ज की गई। फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं बस्ती और महाराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और नौ वर्षीय बच्चे की जान चली गई।

IAS Rinku Singh Rahi : ब्लॉक प्रमुख के साथ कथित हाथापाई पर जालौन एसडीएम पद से हटाए गए
अमृत विचार : यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह 'राही' अपनी कार्यशैली को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हैं। फिलहाल ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के साथ कथित हाथापाई और लेखपालों के विरोध के बाद उन्हें जालौन के एसडीएम पद से हटा दिया गया है। रिंकू सिंह उरई के एसडीएम न्यायिक बनाए गए हैं। उनके स्थान पर राकेश कुमार सोनी जालौन के नए एसडीएम नियुक्त हुए हैं।

एसडीएम रिंकू सिंह और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच विवाद 23 जून का है। रिंकू सिंह 'बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज' का निरीक्षण करने पहुंचे थे। ब्लॉक प्रमुख भी यहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख के बीच विवाद हो गया।

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एसडीएम रिंकू सिंह वीडियो रिकॉर्ड करते देखे जा रहे हैं। इसी दौरान हाथापाई होती है। आरोप है कि एसडीएम रिंकू सिंह ने ब्लॉक प्रमुख के थप्पड़ मार दिया, जो चेहरे पर न लगकर उनके हाथ में लगा। विवाद का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। ब्लॉक प्रमुख के समर्थक उखड़ गए। एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जिद पकड़ ली।

ब्लॉक प्रमुख ने इस मामले में डीएम से शिकायत की थी। इधर, जालौन के लेखपाल भी रिंकू सिंह के विरोध में डट गए। मंगलवार को ही उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को एक शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि एसडीएम उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हैं। इसलिए उन्हें हटाया जाए।

एसडीएम-ब्लॉक प्रमुख विवाद के बीच लेखपालों के एसडीएम के विरोध में खड़े होने से प्रशासन के सामने असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। आखिर में रिंकू सिंह के विरुद्ध कार्रवाई सामने आई है। उन्हें जालौन एसडीएम पद से हटाते हुए उरई के न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीएम ने बनाई थी जांच कमेटी

घटना की जांच के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। रिपोर्ट्स में डीएम के हवाले से कहा गया कि आरोपों की पुष्टि पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम रिंकू सिंह ने कोल्ड स्टोरेज की जांच प्रभावित करने के इरादे से ऐसी चीजें करने की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir Donation Case: SIT के सामने चंपत राय का बड़ा बयान, पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी उठाए सवाल

UPTET Admit Card 2026: आज डाउनलोड करें टीईटी का एडमिट कार्ड, जानें डायरेक्ट प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स
लखनऊः उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 30 जून को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in और admitcards.upessc.org पर जाकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, पिता के नाम और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होंगे।

इन तारीखों पर होगी UPTET 2026 परीक्षा

UPESSC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा।

2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

4 जुलाई को केवल पहली शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। शुरुआती दिनों में उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) का पेपर आयोजित होगा, जबकि बाद में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) स्तर की परीक्षा होगी।

ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिखाई देने वाले UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

परीक्षा का चयन करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम/पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी कोड को भरें।

Search बटन पर क्लिक करें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न जानकारियां अवश्य जांच लें—

अभ्यर्थी का नाम

परीक्षा की तारीख

परीक्षा की शिफ्ट

परीक्षा केंद्र का पूरा पता

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

ध्यान रहे कि एग्जाम सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा।

UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न होंगे।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि

भाषा प्रथम

भाषा द्वितीय

गणित

पर्यावरण अध्ययन

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

इस पेपर में भी कुल 150 प्रश्न होंगे।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि – 30 प्रश्न

प्रथम भाषा (हिंदी) – 30 प्रश्न

द्वितीय भाषा – 30 प्रश्न

गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन – 60 प्रश्न

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।

UPTET 2026 पासिंग मार्क्स

UPTET क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

सामान्य वर्ग: 150 में से 90 अंक (60 प्रतिशत)

SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 150 में से 82 अंक (55 प्रतिशत)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान अवश्य करें और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

यह भी पढ़ेंः LDA Recruitment 2026: प्रवर्तन तंत्र होगा मजबूत, आउटसोर्सिंग से भर्ती होंगे जूनियर इंजीनियर

जालौन का अटरिया फायरिंग कांड: आटा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 के खिलाफ FIR, इलाके में पुलिस बल तैनात
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में आटा थाना अंतर्गत अटरिया गांव में हुई गोलाबारी की वारदात के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन में है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पांच नामजद हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, गोली लगने से जख्मी हुए युवक की स्थिति अब पूरी तरह सुरक्षित और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) कालपी राजेश कमल ने बताया कि 20 जून 2026 की देर रात अटरिया ग्रामीण संजीव कुमार अहिरवार ने पुलिस से संपर्क कर खुद पर हुए हमले की सूचना दी थी। पीड़ित के मुताबिक, विरोधी गुट के लोगों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली उनके बाएं हाथ को भेदती हुई निकल गई। वारदात की खबर मिलते ही आटा थाना पुलिस फौरन हरकत में आई और घायल संजीव को आनन-फानन में जिला अस्पताल उरई पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर निगरानी के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उनकी हालत सामान्य बनी हुई है।

सीओ राजेश कमल के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव में पूरी तरह शांति है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल सतर्क है। साक्ष्यों को जुटाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः  KGMU Cancer Drug Scam: ढाई करोड़ कैंसर दवा घोटाले की जांच पूरी, डॉक्टर पर कार्रवाई तय

जालौन में गोमांस तस्करी से अर्जित 168 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में संगठित अपराध और गोमांस तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत लगभग 168 करोड़ 13 लाख 32 हजार 600 रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों तथा जिला प्रशासन और पुलिस की आख्या के आधार पर की गई है।

मामले में आरोपी अतीक अहमद पुत्र मोहम्मद उमर एवं उसके गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरोह द्वारा कथित रूप से गोमांस तस्करी, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग तथा अन्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से भारी आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।

इसी धनराशि से विभिन्न संपत्तियां खरीदी गईं और व्यवसायिक प्रतिष्ठान विकसित किए गए। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने बिजनौर जिले के याकूबपुर क्षेत्र में भूमि खरीदकर ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस का निर्माण कराया था।

प्रशासन द्वारा भूमि और भवन का संयुक्त मूल्यांकन किए जाने पर इसकी कीमत लगभग 168.13 करोड़ रुपये आंकी गई। अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह संपत्ति अपराध से अर्जित धन से निर्मित पाई गई, जिसके चलते गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संगठित अपराध, गो-तस्करी और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई संगठित अपराध में शामिल तत्वों के लिए स्पष्ट संदेश है कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  :

सूर्या हत्याकांड : खोड़ा चाकूबाजी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार; दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी

Jalaun News : अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जालौन प्रशासन का शिकंजा, 38 वाहन सीज, 54 के चालान
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी जालौन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने सोमवार को बताया कि क्षेत्राधिकारी कालपी, क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर एवं कालपी, खनन अधिकारी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अभियान का उद्देश्य अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वाले वाहन चालकों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों तथा नियमों का उल्लंघन कर परिवहन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई।

अब तक कुल 38 वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 54 वाहनों के चालान किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Jalaun News : हर-घर-जल योजना में अनियमितताओं का आरोप, किसानों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में संचालित जल जीवन मिशन एवं 'हर घर जल योजना' के कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

भाकियू के जिला प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जिले के अधिकांश गांवों में आज भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य पूर्ण करने के लिए तीन से चार बार समयवृद्धि दी जा चुकी है, इसके बावजूद परियोजना अब तक अधूरी है।

आरोप है कि पिछले लगभग एक वर्ष से अधिकांश स्थानों पर कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है।कंपनी ने केवल 40 से 50 गांवों में जलापूर्ति शुरू की है, लेकिन वहां भी सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। कई गांवों में केवल 15 से 20 प्रतिशत घरों में ही जल कनेक्शन सक्रिय बताए गए हैं। भाकियू नेता ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट 'हर घर जल योजना' प्रभावित हो रही है और सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

उन्होंने जिला प्रशासन, जल निगम ग्रामीण और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बोरवेल, पंप हाउस, स्टाफ क्वार्टर, बाउंड्रीवाल, ओवरहेड टैंक, आरओ प्लांट, पाइपलाइन बिछाने, क्लोरीनेशन प्लांट तथा घर-घर जल कनेक्शन जैसे कार्य प्रस्तावित थे, लेकिन पांच वर्षों में केवल बोरवेल ड्रिलिंग, कुछ स्थानों पर सबमर्सिबल पंप स्थापना, बाउंड्रीवाल निर्माण और लगभग 80 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाने का कार्य ही हुआ है, जबकि भुगतान लगभग पूरा कर दिया गया।

दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कई बोरवेलों की वास्तविक गहराई 75 से 90 मीटर होने के बावजूद अभिलेखों में 100 मीटर दर्शाकर भुगतान लिया गया। उन्होंने कहा कि कई स्टाफ क्वार्टरों में रसोई, शौचालय, विद्युत व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

ओवरहेड टैंकों के निर्माण में भी तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जिन सड़कों को खोदा गया था, उन्हें अब तक पूर्व स्थिति में नहीं लाया गया है। कई ग्रामीण मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

आरोप है कि सड़क मरम्मत और पुनर्स्थापन का भुगतान कागजों में दिखाकर निकाल लिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुआ। भाकियू ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कर ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Jalaun News : दिव्यांग फरियादी के सम्मान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छोड़ी कुर्सी, जमीन पर बैठकर IAS रिंकू सिंह राही ने सुनी समस्या
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया। एक दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनने के लिए उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ दी और स्वयं जमीन पर बैठकर उसकी बात गंभीरता से सुनी।

कोतवाली जालौन में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। इसी दौरान एक दिव्यांग युवक अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा। युवक को असहज स्थिति में देखकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तुरंत अपनी कुर्सी से उठे और उसके पास जमीन पर बैठ गए।

उन्होंने आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ युवक की समस्या सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उसके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने युवक को शिक्षा के महत्व के बारे में भी समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने और आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की प्रेरणादायक बातों से प्रभावित होकर युवक ने विद्यालय में प्रवेश लेकर पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार वह शीघ्र ही स्कूल में दाखिला लेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों का ऐसा संवेदनशील व्यवहार जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को और मजबूत करता है तथा जनसेवा की वास्तविक भावना को प्रदर्शित करता है।