जालौन - Amrit Vichar

जालौन : डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, बोरे की कमी पर जताई नाराजगी
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को कालपी और छौक स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बोरे की कमी के कारण गेहूं की ढुलाई और खरीद प्रभावित होने की बात कही।

इस पर जिलाधिकारी ने खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराए जाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और किसी स्तर पर अनावश्यक देरी न होने पाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने छात्राओं से पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का भी आकलन किया और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने पुस्तकें और अतिरिक्त कॉपियां उपलब्ध कराने, विद्यालय के सामने मैदान के समतलीकरण तथा बाउंड्री वॉल ऊंची कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने इन मांगों को प्राथमिकता पर पूरा कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया, जिस पर छात्राओं ने मेन्यू के अनुसार समय से भोजन मिलने की पुष्टि की। उन्होंने छात्राओं को किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल वार्डन को देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा विद्यालय को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह एवं वार्डन उपस्थित रहीं।

चैत्र नवरात्र पर चौकीदारों का सम्मान: साइकिल, टॉर्च और साफा वितरित कर बोले डीएम-एसपी, सुरक्षा के प्रहरी
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में पहल करते हुए चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च और साफा वितरित कर सम्मानित किया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने चौकीदारों को सम्मानित करते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की पहली कड़ी होते हैं और उनकी सतर्कता से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में चौकीदारों से संवाद भी किया गया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्मान पाकर कई चौकीदार भावुक नजर आए और उन्होंने प्रशासन के इस कदम को प्रेरणादायक बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चौकीदारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

रामनवमी : PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, सीएम योगी की अपील, शांति और सौहार्द के साथ मनायें पर्व

‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ से डेयरी सेक्टर में नई क्रांतिः ऋण-अनुदान प्रक्रिया में तेजी, तीन वर्ष में 204 डेयरी का लक्ष्य
लखनऊ, अमृत विचार: योगी सरकार की ‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई दिशा दे रही है। किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना के तहत तीन वर्षों में 204 डेयरी इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य तय किया गया है।

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक ऋण स्वीकृति और अनुदान वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 इकाइयों के लक्ष्य के सापेक्ष अधिकांश मामलों में ऋण स्वीकृति और अनुदान प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं 2024-25 में 40 इकाइयों के लक्ष्य के तहत कई जिलों में ऋण स्वीकृति और अनुदान वितरण तेजी से जारी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना का विस्तार करते हुए 57 जनपदों में 114 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

जौनपुर, ललितपुर, जालौन, संभल, देवरिया और रामपुर समेत कई जिलों में ऋण स्वीकृति शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जबकि प्रथम किश्त के अनुदान वितरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए। यह योजना न केवल डेयरी नेटवर्क को मजबूत कर रही है, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत भी उपलब्ध करा रही है। इससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

Jalaun Devi Temple : आस्था, इतिहास और चमत्कारों का संगम है जालौन का 'जयंती माता' मंदिर, पांडवों से जुड़ा है इसका रहस्य
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में यमुना तट पर बीहड़ों के बीच स्थित जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध जयंती माता मंदिर आज भी श्रद्धा, रहस्य और प्राचीन इतिहास का जीवंत केंद्र बना हुआ है। बुंदेलखंड अंचल में इस मंदिर की विशेष मान्यता है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य, बीहड़ों की गहराई और यमुना का शांत प्रवाह इस धाम को और अधिक दिव्य बना देता है। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।

कहा जाता है कि द्वापर युग में पांडव अपने वनवास और अज्ञातवास के दौरान इस क्षेत्र में पहुंचे थे। उस समय यह पूरा इलाका घने जंगलों और बीहड़ों से घिरा हुआ था, जहां साधना के लिए उपयुक्त वातावरण था। पांडवों ने महर्षि वेदव्यास के मार्गदर्शन में यहां मां चंडी देवी की कठोर तपस्या की। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर देवी ने उन्हें दर्शन दिए और कौरवों के विरुद्ध युद्ध में विजय का आशीर्वाद प्रदान किया।

इसी "जय" के आशीर्वाद के कारण यह देवी "जयंती माता" के नाम से विख्यात हुईं। मंदिर में स्थापित मां जयंती का विग्रह लगभग 5000 वर्ष पुराना माना जाता है। यह प्राचीन प्रतिमा आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। मान्यता है कि यहां की गई पूजा-अर्चना का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है और सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। माधौगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम कंझारी के पास यमुना नदी के किनारे स्थित यह मंदिर जालौन खुर्द ग्राम पंचायत की सीमा में आता है।

बीहड़ों के बीच स्थित होने के कारण इसका वातावरण अत्यंत रहस्यमयी और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। कभी यह क्षेत्र चंबल के कुख्यात बीहड़ों के रूप में जाना जाता था, लेकिन इसके बावजूद मंदिर की पवित्रता और महत्व हमेशा बना रहा। इतिहास के एक दौर में यह मंदिर चंबल के कुख्यात डकैतों की आस्था का भी केंद्र रहा। मानसिंह, मलखान सिंह और फूलन देवी जैसे कई डकैत गुप्त रूप से यहां आकर माता के दर्शन करते थे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते थे।

स्थानीय लोगों का मानना है कि मां जयंती की कृपा से ही वे कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहते थे। यही कारण है कि बीहड़ों के बीच स्थित यह मंदिर उस दौर में भी सुरक्षित रहा। मंदिर से जुड़े कई चमत्कारी प्रसंग भी प्रचलित हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां आकर की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। कई लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और कठिनाइयों से मुक्ति का अनुभव किया है।

मंदिर के पुजारियों के अनुसार, विशेषकर रात के समय यहां देवी शक्ति का अद्भुत आभास होता है, जिसे कई श्रद्धालु महसूस कर चुके हैं। जयंती माता मंदिर केवल जालौन तक सीमित नहीं है, बल्कि झांसी, इटावा, औरैया, कानपुर, हमीरपुर, भिंड, मुरैना और ग्वालियर सहित कई जनपदों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जबकि नवरात्रि के अवसर पर यह संख्या हजारों में पहुंच जाती है।

ब्लॉक प्रमुख कुठौंद अजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति चैत्र नवरात्रि एवं हिंदी नववर्ष के अवसर पर यहां "मां जालौन देवी महोत्सव 2026" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही आकर्षक झांकियां महोत्सव का विशेष आकर्षण होंगी, जिनमें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का जीवंत चित्रण किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से भव्य रूप दिया जा रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी सर्वेश महाराज के अनुसार यह स्थान एक सिद्धपीठ है, जहां मां जयंती स्वयं विराजमान हैं। वहीं पुजारी मदन शुक्ला का कहना है कि यहां की गई साधना और पूजा का प्रभाव कई गुना अधिक होता है और मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

नवरात्र के दौरान यहां भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उपजिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी के अनुसार एक नायब तहसीलदार को प्रभारी नियुक्त किया गया है और अन्य अधिकारी भी लगातार निगरानी करेंगे। क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध जयंती माता मंदिर आज आस्था, इतिहास, चमत्कार और लोकविश्वास का अद्वितीय संगम बन चुका है। महाभारत कालीन कथाओं से लेकर डकैतों की आस्था और वर्तमान में भव्य धार्मिक आयोजनों की परंपरा-ये सभी इसे एक विशिष्ट और महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बनाते हैं। चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 के साथ एक बार फिर यह धाम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर होने जा रहा है।

जालौन : जनसुनवाई में भावुक हुआ माहौल, अनाथ बालक की मदद को आगे आया प्रशासन
जालौन। जालौन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब छह वर्षीय रामनारायण अपनी मौसी के साथ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के समक्ष पहुंचा और पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जताई। रामनारायण ने बताया कि उसकी मां का वर्ष 2020 में निधन हो चुका है और उसके पिता ने भी उसे छोड़ दिया है।

वर्तमान में वह अपनी मौसी के साथ रह रहा है। बच्चे की स्थिति और उसकी मौसी की पीड़ा सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बालक को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) से लाभान्वित कराया जाए।

साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि रामनारायण का प्रवेश शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत किसी विद्यालय में सुनिश्चित किया जाए और उसे किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होने कहा कि प्रशासन हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है और बच्चों की शिक्षा तथा भविष्य को सुरक्षित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान अन्य फरियादियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया।

होली पर प्रशासन सख्त: शांतिपूर्ण-सुरक्षित ढंग से त्यौहार मानाने के निर्देश, पुलिस की विशेष निगरानी
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में 1194 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है और सभी स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या विवाद की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 40 निरीक्षक, 250 उपनिरीक्षक, 700 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल तथा 370 रंगरूट जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त एक कंपनी पीएसी भी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त के लिए लगाई जाएगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहे हैं। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है तथा सभी अधिकारियों को मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार सभी 1194 होलिका स्थलों पर कम से कम एक पुलिसकर्मी की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जबकि अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है। थाना प्रभारियों को निरंतर क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है तथा अग्निशमन विभाग को भी सतर्क रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें :

काशी में रंगों का उत्सव : मुस्लिम महिलाओं ने होली खेलकर दुनिया को दी शांति का संदेश

Jalaun News: जालौन में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, 35 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में कार्रवाई
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में उरई विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध प्लाटिंग एवं अनधिकृत उपविभाजन के खिलाफ सख्त ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान 35 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव परमानंद यादव ने बताया कि झांसी रोड तथा रामराजा पैलेस के सामने बिना ले-आउट प्लान स्वीकृत कराए विकसित की जा रही तीन अवैध प्लाटिंग स्थलों पर बुलडोजर चलाया गया।

अभियान के तहत जलील मंसूरी व अन्य द्वारा लगभग 2900 वर्गमीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार झांसी रोड से सटे क्षेत्र में प्रेम नारायण गुप्ता व अन्य द्वारा लगभग 12,510 वर्गमीटर में की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त रामकुमार राजपूत, अब्दुल जलाल, जुल्फिकार अहमद, मनोज कुमार, कृष्ण मुरारी सहित अन्य द्वारा करीब 20,500 वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी मौके पर ध्वस्त कराया गया।

वहीं नया पटेल नगर में पूनम खरे द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि विकास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्लाटिंग या भवन निर्माण से पूर्व उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-14 के तहत मानचित्र स्वीकृति अनिवार्य है। बिना स्वीकृति कार्य किए जाने पर नोटिस, सीलिंग, अभियोजन, जुर्माना तथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण ने प्रॉपर्टी डीलरों एवं भूखंड क्रेताओं से अपील की है कि ले-आउट स्वीकृत होने के बाद ही क्रय-विक्रय करें। अवैध प्लाटिंग में निवेश से होने वाली हानि के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। अभियान के दौरान सचिव, मुख्य लेखाधिकारी/जोनल अधिकारी, कोतवाली पुलिस, महिला पुलिस बल तथा प्रवर्तन टीम के सदस्य मौजूद रहे।

पातालेश्वर : पांडवों के वनवास और द्रोणाचार्य की तपोस्थली से जुड़ा आस्था का केंद्र है मंदिर, धार्मिक स्थलों के कारण भी विशेष पहचान
कालपी। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले स्थित कालपी नगर अपनी ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्राचीन काल से प्रसिद्ध रहा है। यमुना नदी के दक्षिणी तट पर बसा यह नगर विशाल किले के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के कारण भी विशेष पहचान रखता है। इन्हीं स्थलों में कालपी किले के पश्चिमी भाग में स्थित पातालेश्वर मंदिर एक महत्वपूर्ण शिवालय है, जिसकी मान्यता महाभारत काल से जुड़ी बताई जाती है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरी मोहन पुरवार के अनुसार पांडवों ने वनवास काल के दौरान कालपी क्षेत्र में कुछ समय व्यतीत किया था। क्षेत्र में महाभारत काल से जुड़े कई स्थलों की उपस्थिति इसे ऐतिहासिक एवं पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है।

पातालेश्वर मंदिर को भी उसी कालखंड से जोड़कर देखा जाता है। नगर के गिरि (हरिगंज) मोहल्ले में कालपी किले के समीप स्थित यह प्राचीन शिवालय शांत एवं शीतल वातावरण के लिए जाना जाता है। किले के आसपास निर्मित यह एकमात्र शिव मंदिर माना जाता है।

मंदिर परिसर का वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर पांच हजार वर्ष से अधिक प्राचीन बताया जाता है। द्वापर युग में इस शिवलिंग को 'मणिकेश्वर महादेव' के नाम से जाना जाता था। मंदिर परिसर में लगे सूचना पट्ट पर भी इसका प्राचीन नाम मणिकेश्वर अंकित है। शिव पुराण में 'मणिकेश्वर' नाम भगवान शिव के सहस्र नामों में उल्लिखित होने की बात कही जाती है।

स्थानीय मान्यता है कि किले के निर्माण के समय शिवलिंग की गहराई और धरातल से नीचे की ओर जाते स्वरूप के कारण इसका नाम पातालेश्वर पड़ गया। लोगों का विश्वास है कि यह स्वयंभू शिवलिंग है और इसकी गहराई का आज तक सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है। एक अन्य कथा के अनुसार कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य ने पुत्र प्राप्ति की कामना से इसी शिवलिंग की कठोर तपस्या की थी।

भगवान शिव के प्रसन्न होने पर उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान मिला और आगे चलकर उनके पुत्र का नाम अश्वत्थामा रखा गया। जनश्रुति के अनुसार अश्वत्थामा को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त था। इतिहासकारों का मत है कि मंदिर की वर्तमान स्थापत्य शैली मराठा काल से संबंधित प्रतीत होती है।

मराठा शासनकाल में इसका जीर्णोद्धार कराया गया था। मंदिर के पीछे एक नाग मंदिर स्थित है, जिस पर प्राचीन शिलालेख अंकित है, हालांकि वह अब अपठनीय हो चुका है। मंदिर के सामने सीताराम जी का एक मठ भी है, जो क्षेत्र की धार्मिक परंपरा को दर्शाता है।

भौगोलिक दृष्टि से मंदिर चंदेलकालीन कालपी किले के अवशेषों के निकट स्थित है और किले से इसकी दूरी लगभग 200 मीटर बताई जाती है। इतिहासकारों के अनुसार किसी भी दुर्ग के समीप धार्मिक स्थल का होना उस काल की परंपरा का हिस्सा था, जिससे पातालेश्वर मंदिर के प्राचीन महत्व का संकेत मिलता है। वर्तमान में भी पातालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। सावन, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह स्थल धार्मिक महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं पौरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

जालौन पुलिस ने अपहृत युवती को कराया मुक्त, आरोपी बदमाश गिरफ्तार
जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत युवती को मुक्त करा लिया। क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोतवाली कोंच पर अपहृत युवती के पिता तहरीर दी थी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, कोतवाली कोंच बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ प्रारंभ कर दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान अपहृता युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

उन्होने बताया कि बरामद की गई युवती का विधिक प्रक्रिया के तहत चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत युवती को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

जालौन में जल जीवन मिशन में बड़ी गड़बड़ी... विशेष जांच की मांग, CM को भेजा शिकायती पत्र
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जल जीवन मिशन (नमामि गंगे जलापूर्ति ग्रामीण) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और मानकविहीन निर्माण का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री से पूरे मामले की विशेष जांच की मांग की गयी है।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वह पिछले काफी समय से जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सड़क और दूषित पेयजल की आपूर्ति का मुद्दा स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाते रहे हैं मगर हर बार उनको सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा है।

उन्होने कहा कि काफी समय हो जाने के कारण ग्राम पंचायत की सड़क खुदी पड़ी हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का अकाल है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र में ठेकेदार कंपनियों, अधिकारियों और पर्यवेक्षण एजेंसियों की कथित मिलीभगत से शासकीय धन के गबन का आरोप लगाया है।

शिकायत में बताया गया है कि मेसर्स ब्रजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा.लि. एवं एसपीएमएल इन्फ्रा लि. (जॉइंट वेंचर) को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा जालौन जिले के जालौन, कुठौंद, कदौरा, माधौगढ़, महेवा, नदीगांव और रामपुरा विकास खंडों के 270 ग्रामों में सतही जल एवं भूजल आधारित पेयजल योजनाओं के निर्माण, कमीशनिंग तथा 10 वर्षों के संचालन एवं अनुरक्षण का अनुबंध दिया गया था। आरोप है कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, इसके बावजूद कंपनी को भारी भुगतान कर दिया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब कंपनी समय पर निर्माण कार्य ही पूरा नहीं कर पा रही, तो 10 वर्षों के मेंटीनेंस की जिम्मेदारी निभाने की उसकी क्षमता भी संदेह के घेरे में है। इसी तरह मेसर्स जीवीपीआर कंपनी द्वारा सला घाट नदी से डकोर व कोंच विकास खंड के ग्रामों में जलापूर्ति योजना का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा होने के बावजूद 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिए जाने का आरोप है।

कई ग्रामों में केवल 25 से 35 प्रतिशत घरों तक ही जलापूर्ति हो पा रही है, जिससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट "हर घर जल योजना" की मंशा प्रभावित हो रही है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि बोरवेल की गहराई कागजों में 100 मीटर दर्शाकर भुगतान लिया गया, जबकि वास्तविक गहराई 75 से 90 मीटर पाई गई। टंकियों के निर्माण में रेडीमेड संरचनाओं का उपयोग किया गया, जिनसे पानी रिसने लगा है। स्टाफ क्वार्टरों में किचिन, शौचालय, विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

आरओ प्लांट और क्लोरीन मिक्सिंग प्वाइंट भी कई स्थानों पर नहीं लगाए गए। सड़क खुदाई के बाद सड़कों को पूर्ववत न करने के बावजूद करोड़ों रुपये का भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने इसे शासकीय धन की गंभीर क्षति बताया है। मामले से संबंधित समाचार पत्रों की कटिंग्स और पूर्व में भेजे गए पत्रों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी स्वतंत्र एजेंसी से समयबद्ध विशेष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें :

नोएडा के शिल्पहाट में भव्य कार्यक्रम: यूपी दिवस पर सम्मानित होंगे मेधावी छात्र एवं लाभार्थी

500 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा! बुंदेलखंड की 'जल सहेलियां' 29 जनवरी से निकालेंगी यमुना बचाओ अभियान
लखनऊः यमुना नदी के संरक्षण, अविरलता और निर्मलता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुंदेलखंड की चर्चित 'जल सहेली' संगठन की ओर से लगभग 500 किलोमीटर से अधिक लंबी 'यमुना यात्रा' की शुरुआत 29 जनवरी 2026 को पंचनद (जालौन-इटावा) से की जाएगी। यह यात्रा एक माह तक चलेगी और दिल्ली तक पहुंचेगी। इसे दुनिया की सबसे लंबी महिलाओं की यमुना यात्रा बताया जा रहा है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले करीब एक दशक से जल संरक्षण अभियान में सक्रिय जल सहेलियां अब तक क्षेत्र की छह सूखी नदियों को पुनर्जीवित, तथा हजारों तालाबों को बचाने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति स्तर तक हो चुकी है, वहीं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उनके प्रयासों का उल्लेख किया गया है। जल सहेलियों की इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना, नदी के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना और स्वच्छता, संरक्षण व पुनर्जीवन के संदेश को समाज तक पहुंचाना है।

संगठन के अनुसार, यमुना आज गंभीर प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है, जबकि इसका धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व अत्यंत बड़ा है। जल सहेली संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि यह पूरी मुहिम हजारों महिलाओं के सामूहिक सहयोग से संचालित हो रही है। वर्तमान में संगठन से 3000 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं, जो बिना किसी सरकारी या गैर-सरकारी सहायता के स्वयं के श्रम, योगदान और समर्पण से जल संरक्षण कार्य कर रही हैं। यह यात्रा जालौन से प्रारंभ होकर इटावा, आगरा, मथुरा और हरियाणा होते हुए फरीदाबाद, पलवल से गुजरते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। इस दौरान हजारों महिलाएं पैदल चलकर नदी किनारे बसे लोगों से संवाद, श्रवदान, वृक्षारोपण तथा जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश देंगी कि यमुना हम सबकी है और इसे बचाना हम सभी का दायित्व है।

जल सहेली फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. संजय सिंह ने इसे पूर्णतः पर्यावरणीय चेतना की यात्रा बताते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए यमुना संरक्षण के लिए एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करना है।

जालौन के कदौरा में नहर में बहती मिलीं लाखों की सरकारी दवाएं, अधिकारियों में हड़कंप
जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कदौरा कस्बे में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर के माइनर में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं बहती हुई मिलीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन दवाओं की अनुमानित कीमत करीब पांच से सात लाख रुपये बताई जा रही है। माइनर में मिली दवाओं में कैल्शियम, खांसी की सिरप और आयरन की गोलियां शामिल बताई गई हैं, जो नई हालत में थीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उन्होंने नहर के माइनर के किनारे और पानी में दवाओं का ढेर देखा, तो तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। दवाओं के पैकेट और बोतलों पर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नाम और निशान अंकित है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ये सरकारी आपूर्ति की दवाएं हैं। दवाओं का इस तरह खुलेआम नहर में फेंका जाना लोगों के लिए चौंकाने वाला और आक्रोश पैदा करने वाला है।

ग्रामीणों और नगरवासियों का कहना है कि एक ओर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अक्सर दवाओं की कमी की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर लाखों रुपये की दवाओं को नहर में बहा देना गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा जानबूझकर इन दवाओं को नष्ट करने के बजाय माइनर में फेंक दिया गया है।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि दवाओं को एक्सपायरी से पहले नष्ट करने के तय नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) देवेंद्र भिटौरिया को अवगत कराया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

सीएमओ देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में एक जांच टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम द्वारा पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।