वाराणसी - Amrit Vichar

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य हिरासत में
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सारनाथ इलाके में फर्जी कॉल सेंटर की आड़ में नौजवानों को नौकरी का झांसा देकर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त (वरुणा) प्रमोद कुमार के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना और सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया।

पुलिस मौके से बरामद दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे रहे थे। लोगों का कहना था कि इस ठिकाने पर बड़ी संख्या में युवाओं का आना-जाना लगा रहता है, जो पूछने पर कुछ भी बताने से कतराते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और सारनाथ थाने की एक संयुक्त टीम का गठन कर निरीक्षण किया गया। जब वहां छापेमारी की गई, तो पता चला कि यह गिरोह मल्टी-लेवल मार्केटिंग और पिरामिड स्कीम के नाम पर युवाओं से नौकरी दिलाने के बहाने धोखाधड़ी कर रहा था।

छापेमारी के दौरान मौके से करीब 250 युवा मिले, जिनमें से अधिकांश पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित युवाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया गया था और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर प्रति व्यक्ति 30,000 रुपये वसूले गए थे। पैसे ऐंठने के बाद युवाओं के लिए नियमित रूप से ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जाते थे। इसमें उन्हें पिरामिड स्कीम समझाई जाती थी और अपने दोस्तों व परिजनों को इस जाल में फंसाने के लिए मोटिवेट (प्रेरित) किया जाता था।

गिरोह के चंगुल में फंसे कई युवाओं ने अपने भाई, बहन और चचेरे रिश्तेदारों को भी वहां बुला लिया था, जिनसे भी मोटी रकम वसूली गई। युवाओं को गुमराह करने के लिए एक 'फेस प्रोडक्ट' का सहारा लिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, पैसे डूबने के डर से ये युवा मानसिक रूप से बंधक जैसी स्थिति में रह रहे थे। वे इस उम्मीद में वहां रुके हुए थे कि किसी तरह उनका पैसा वसूल हो जाए, हालांकि कुछ लोग पहले ही यहां से भाग चुके थे।

यह गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए जाल बिछाता था। जैसे ही कोई युवा इनके संपर्क में आता, उसे झांसे में लेकर आगे अन्य लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी है।

UP Weather Update: लखनऊ में 43.2 डिग्री पहुंचा पारा, लू का कहर! अगले 5 दिन भयंकर गर्मी का अलर्ट
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में आसमान से आग बरसने लगी और गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43.2 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.6 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर गमछा लपेट कर बाहर निकले।

दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। लोग छांव का सहारा लेते दिखे। गर्मी का असर इस कदर रहा कि घरों की छतें तपने लगीं। घरों में दिन भर लोग कूलर और एसी के सामने बैठे रहे। इस सीजन 18 मई को लखनऊ में सबसे अधिक गर्म दिन रहा।

आगामी दिनों में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जल्द ही लखनऊ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

heat wave का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, कानपुर, आगरा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर पर पड़ेगा। इसके बाद पूर्वांचल और अवध के क्षेत्रों और मध्य और पश्चिम यूपी में भी सूरज भयंकर आग बरसाने वाला है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 19 से 23 मई के बीच यूपी में भयंकर गर्मी पड़ेगी। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि केरल में मानसून 26 मई के आसपास दस्तक दे सकता है, जिसके बाद ही उत्तर प्रदेश के लोगों को इस तपन से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन तब तक, यानी अगले 5 दिनों तक दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं, क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा होने जा रहा है।

मौसम विभाग एडवाइजरी

इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना वजह घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय सिर को सूती कपड़े या छाते से जरूर ढकें। प्यास न लगने पर भी लगातार पानी पीते रहें और ओआरएस (ORS) का इस्तेमाल करें।

इधर, प्रदेश में बढ़ते पारे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी ने सभी जिलों के कप्तानों, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के अफसरों को 'अलर्ट मोड' पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए और इस भीषण गर्मी में पेयजल व बिजली की सप्लाई में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।

Heat Wave: गर्मी के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिए वाराणसी नगर निगम ने किए विशेष इंतजाम
वाराणसी: भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में विशेष इंतजाम किए हैं। तीखी धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण घाटों से लेकर प्रमुख बाजारों और सड़कों तक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ग्रीन शेड लगाए गए हैं, ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को तेज धूप से राहत मिल सके।

इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है तथा 17 वाटर एटीएम भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। दशाश्वमेध, गोदौलिया, गिरजाघर और अन्य भीड़भाड़ वाले मार्गों पर गर्मी से राहत देने के लिए मिस्ट गन भी लगाई गई हैं, जिनसे पानी की महीन फुहार छोड़ी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काशी देश के दस सबसे गर्म शहरों में शामिल रही, जबकि उत्तर प्रदेश में यह चौथा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। तेज लू और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखी गई।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी विद्यालयों को 19 मई से 25 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार के समर कैंप या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है।

वाराणसी : दिशा की बैठक में बोले मंत्री पुरी- वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश मे तेल, गैस की कोई कमी नहीं
वाराणसी। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश में पीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल डीजल की कमी नही होने दी गयी है। पुरी ने यहां सर्किट हाउस में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आधारभूत सुविधाओं तथा ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। पुरी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए 120 पृष्ठों की एक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग 80 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध भी हुआ। इन वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में कच्चे तेल, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और एलपीजी की कोई कमी नहीं होने दी गई है।

पुरी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने कीमतें बढ़ाने के बजाय घटाने का प्रयास किया है। तेल विपणन कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं डाला गया। वाराणसी का विशेष उल्लेख करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यहां एलपीजी कनेक्शनों को तेजी से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों में बदला जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 800 प्रभावी कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिन्हें और बढ़ाने की योजना है। देशभर में प्रतिदिन 50 हजार पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा, "आप लोग कहते हैं कि पहले क्यों नहीं सोचा। अरे मेरे भाई पहले ऐसी समस्या हमारे सामने आई ही नहीं थी। जब समस्या आई, तो हमने उसे चुनौती के साथ-साथ अवसर में भी बदल दिया।" उन्होंने कहा कि एक ऐसा देश है जहां हम दाम कम करते रहे और फिर भी एलपीजी की कोई कमी नहीं होने दी। जहां कहीं भी थोड़ी सी भी ब्लैक मार्केटिंग की कोशिश हुई, वहां हमने डिस्ट्रीब्यूटरशिप रद्द कर दी। वाराणसी में किसी भी तरह की समस्या नहीं है।

काशी के घाटों पर पसरा सन्नाटा : भीषण गर्मी और लू से पर्यटक परेशान, पारा 40 डिग्री के होगा पार
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी के गुलजार रहने वाले घाटों पर सोमवार सुबह से सन्नाटा पसरा दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप और लू ने काशीवासियों के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों को भी परेशान कर रखा है। 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने उमस बढ़ा दी है। सुबह से ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार करता दिख रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दोपहर तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने 19 से 21 मई के बीच लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और भारी वृद्धि की संभावना जताई गई है। ऐसे में काशी आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु होटलों व धर्मशालाओं के कमरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं।

सिगरा-महमूरगंज स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के एक परिवार ने बताया कि वे कल ही काशी की धार्मिक यात्रा पर पहुंचे थे, लेकिन घाटों पर इतनी गर्मी है कि घाटों की सैर संभव नहीं हो पा रही। नाविक सोनू साहनी ने बताया कि सुबह के समय घूमने वाले पर्यटकों की संख्या आधी से भी कम रह गई है। कुछ पर्यटक बोटिंग के दौरान ही गर्मी से परेशान होकर बीच में अन्य घाटों पर उतर जा रहे हैं। बुजुर्ग दर्शनार्थियों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ : कार्यकाल बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों को डिप्टी सीएम ने खिलाई मिठाई

लखनऊ में हुये लाठीचार्ज के विरोध में जौनपुर में वकीलों ने किया प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
जौनपुर। लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्र अधिवक्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव और कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में हजारों अधिवक्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ किया गया व्यवहार बेहद निंदनीय है, जिससे पूरे अधिवक्ता समाज में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने कहा कि वकील न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं और उन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव भी पारित किया।

वाराणसी के काल भैरव में श्रद्धालुओं से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; गुजरात निवासी से बदसुलूकी पर जांच के आदेश
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात के नवसारी निवासी मुकेश भाई पटेल शनिवार को परिवार सहित दोपहर में काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे।

लंबी लाइन में उनका परिवार भी लगा हुआ था। तभी कुछ युवकों ने अचानक बैरिकेडिंग की तरह बंद कर दिया। इससे उनकी मां बैरिकेडिंग के अंदर और पिता बाहर हो गए। परिवार का आरोप है कि उन्होंने युवकों से अनुरोध किया कि बुजुर्ग माता-पिता को एक साथ कर दिया जाए, क्योंकि भीड़ में उन्हें परेशानी होगी, लेकिन युवकों ने उनकी एक नहीं सुनी।

बल्कि वीडियो बनाने पर पिताजी को धक्का दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। उनकी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित के अनुसार, मौके पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। रविवार को मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और परिसर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की बैठक, पिछड़ा वर्ग आयोग गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर

पुरुषोत्तम मास शुरू : काशी-मथुरा के मंदिरों में धार्मिक उत्सव की धूम, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
वाराणसी/मथुरा। पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास रविवार से शुरू हो गया, जो 15 जून तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के काशी, मथुरा और ब्रज क्षेत्र के अलावा विभिन्न जिलों में इस अवसर पर विशेष तैयारियां की गई हैं तथा मंदिरों में एक माह तक धार्मिक उत्सवों और आयोजनों की धूम रहेगी। ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हुए पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह मास पूजा-अर्चना, व्रत और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

वाराणसी के गोदौलिया क्षेत्र में स्थित प्राचीन पुरुषोत्तम मंदिर के महंत शंकर दीक्षित ने बताया कि अधिक मास में भगवान पुरुषोत्तम के दर्शन और पूजा से भक्तों को दुखों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान भगवान विष्णु को मालपुआ का भोग लगाया जाता है और 33 नामों के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। महंत ने कहा कि अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और भूमि क्रय जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

मथुरा में 17 मई से 15 जून तक मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु ब्रज 84 कोस परिक्रमा, गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा करेंगे। पुरुषोत्तम मास की विशेषता यह है कि 30 दिनों के भीतर श्रद्धालुओं को होली, दिवाली, जन्माष्टमी, गोवर्धन पूजा और शरद पूर्णिमा जैसे प्रमुख उत्सवों के दर्शन होंगे। ब्रज क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में पूरे माह विशेष श्रृंगार, झांकियां, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में केवल दैनिक दर्शन और विशेष सेवा-पूजा होगी। नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद 18 मई को रथ यात्रा, 19 मई को हरियाली तीज, 21 मई को नाग पंचमी और दाऊजी जन्मोत्सव, 23 मई को गोपाष्टमी, 24 और 25 मई को बरसाना-नंदगांव की होली, 29 मई को दानलीला, 30 मई को नृसिंह चतुर्दशी और शरद पूर्णिमा, एक जून को धुलेंडी, आठ जून को जन्माष्टमी, नौ जून को नंद महोत्सव तथा 15 जून को दिवाली के साथ आयोजन संपन्न होंगे।

वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर में रविवार को बसंत उत्सव और रात्रि में दिवाली मनाई जाएगी। 18 मई को चंदन दर्शन एवं झूलनोत्सव, 20 मई को छप्पन भोग और दिवाली तथा 21 मई को होली और व्याहुला उत्सव आयोजित होंगे। मथुरा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

उन्होंने बताया कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को पांच जोन और 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहां पांच पुलिस उपाधीक्षक, छह निरीक्षक, 61 उपनिरीक्षक, 84 मुख्य आरक्षी और 24 पीआरवी वाहन तैनात किए गए हैं। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को एक सुपर जोन, तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। यहां एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट, छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन पुलिस उपाधीक्षक, सात निरीक्षक, 38 उपनिरीक्षक, 201 आरक्षी, 10 महिला आरक्षी और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर सफाई, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन में भीड़ नियंत्रण के लिए आबादी क्षेत्र की ओर आने वाले मार्गों पर 20 अवरोधक लगाकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर रोका जा रहा है।

गौ, गंगा और धर्म की रक्षा करने वाला ही सच्चा धर्मरक्षक : जौनपुर में बोले अविमुक्तेश्वरानंद
जौनपुर। ज्योतिरपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार की देर शाम कहा कि गौ, गंगा और धर्म की रक्षा करने वाला ही सच्चा धर्मरक्षक कहलाने का अधिकारी है। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लेदुका क्षेत्र में शनिवार की देर शाम को धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति और गौ रक्षा को समर्पित भव्य "गविष्ट यात्रा" का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

देवाधिदेव महादेव मां काली धाम प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज का पावन आगमन हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही शंकराचार्य महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इसके बाद मुख्य आयोजक राजा राजेश्वर राजगुरु "जयशंकर दुबे" द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चरण पादुका पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में "गौ माता की जय" और "सनातन धर्म अमर रहे" के जयघोष गूंजते रहे। अपने संबोधन में शंकराचार्य महाराज ने गौ सेवा को सनातन धर्म की आत्मा बताते हुए हिंदू समाज से गायों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि केवल साधु वेश धारण कर लेने से कोई व्यक्ति हिंदुओं का हितैषी नहीं हो जाता, बल्कि गौ, गंगा और धर्म की रक्षा करने वाला ही सच्चा धर्मरक्षक कहलाने का अधिकारी है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कई गौशालाओं में गायें भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर मर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गौशालाओं में न पर्याप्त चारा उपलब्ध है और न ही उचित देखभाल की व्यवस्था।

उन्होंने कहा कि जिस देश में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, वहां गौमाताओं की ऐसी दुर्दशा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शंकराचार्य ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गौ रक्षा को लेकर गंभीर है तो केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर ठोस व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। उन्होंने गौशालाओं की स्थिति सुधारने, पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और गौसेवा को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी यह "गविष्ट यात्रा" प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी। वह जगह-जगह सभाएं और जनजागरण कार्यक्रम कर लोगों को गौ रक्षा, सनातन संस्कृति और धर्म संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। उनके इस ऐलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार समर्थन और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य और आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। आयोजक जयशंकर दुबे ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी निरंतर किए जाएंगे।

वाराणसी में हीट वेव अलर्ट : प्रशासन ने बचाव के लिये जारी किये दिशा निर्देश, इन बातों का रखें खास ख्याल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी, गर्म हवाओं और लू के प्रकोप से बचाव के लिये संबंधित विभागों को शनिवार को निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवाओं और लू से बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें, इस पर सभी सतर्क रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़कियों को रिफ्लेक्टर जैसी एल्युमीनियम पन्नी, गत्ते आदि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आए।

स्थानीय मौसम पूर्वानुमान नियमित रूप से सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तनों के प्रति सजग रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो, घर में ही रहें और सीधे सूर्य के ताप से बचें। संभव हो तो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का और नियमित भोजन करें। बासी खाना कदापि न खाएं तथा मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें।

घर से बाहर निकलते समय शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी या आम का पना आदि का अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। गर्मी में शरीर के द्रव्य (बॉडी फ्लूइड) तेजी से सूखने लगते हैं। शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

शराब की लत, हृदय रोग, पुरानी बीमारियां, मोटापा, पार्किंसन रोग, अधिक उम्र और अनियंत्रित मधुमेह वाले व्यक्तियों को लू से विशेष बचाव की जरूरत है। साथ ही डाइयूरेटिक, एंटीहिस्टामिनिक और मानसिक रोग की दवाइयां लेने वाले व्यक्ति भी सतर्क रहें। लू लगने के मुख्य कुछ लक्षण है, जिसपर ध्यान देना आवश्यक है।

गर्म, लाल और शुष्क त्वचा, पसीना न आना, तेज नब्ज तेज सांस, व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति सिरदर्द, मिचली, थकान, कमजोरी या चक्कर आना, मूत्र न होना या कम होना। इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें, क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ने के कारण आंतरिक अंगों, खासकर मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है।

उन्होंने श्रमिकों के लिए विशेष निर्देश दिया कि श्रमिकों के कार्यस्थल पर ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएं। अति श्रम वाले कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें। गर्भवती श्रमिकों और जिन श्रमिकों को अचानक चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है, उनका अतिरिक्त ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें:

प्रबुद्ध संवाद में बोले सीएम योगी, बुद्धिजीवी युवाओं को दें सही दिशा, बताएं पुराने और नए यूपी का फर्क

वाराणसी : खाने की नली में 20 दिनों तक फंसा रहा नकली दांत, बीएचयू के डॉक्टरों ने बचाई जान
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग तिवारी की ओपीडी में एक मरीज पहुंचा, जिसकी खाने की नली में पिछले 20 दिनों से नकली दांत फंसा हुआ था। नुकीले दांत ने नली की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और धीरे-धीरे घाव बन रहा था। डॉ. तिवारी ने बताया कि जटिल प्रक्रिया के बाद इंडोस्कोपी के जरिए नकली दांत को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। दो घंटे बाद ही मरीज को खाना खाने की अनुमति दे दी गई।

शनिवार को डॉ. तिवारी ने बताया कि गैस्ट्रोलॉजी के डॉक्टर होने के नाते अगर खाने की नली में कोई सामान्य खाद्य पदार्थ फंस जाए तो इंडोस्कोपी से आसानी से निकाला जा सकता है, लेकिन नुकीला दांत निकालना इतना सरल नहीं था। दांत न केवल नली को जख्मी कर रहा था, बल्कि खाना भी ऊपर की ओर फंस रहा था। इससे नली फटने का खतरा भी पैदा हो गया था। काफी मशक्कत के बाद 45 मिनट की प्रक्रिया में इंडोस्कोपी के जरिए दांत को बाहर निकाला गया।

इस दौरान मरीज का 20 दिनों में 10 किलो वजन भी कम हो गया था। डॉ. तिवारी ने सलाह दिया कि नकली दांत लगवाना हो तो परमानेंट (स्थायी) लगवाएं। अगर हटाने वाले नकली दांत हैं तो पानी पीते समय मुंह ऊपर की ओर करके न पिएं। सबसे ज्यादा खतरा दांत के सरक जाने का होता है। खाना खाने के बाद नकली दांत निकालकर रख दें। खाते समय यह ध्यान रखें कि दांत हिल तो नहीं रहा है। समय-समय पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Vat Savitri Vrat: काशी में शनि जयंती और वट सावित्री व्रत की धूम, सौभाग्य और परिवार की मंगलकामना संग महिलाओं ने रखा व्रत
वाराणसी। वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए काशी में व्रती महिलाएं विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा कर रही हैं। पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री के दिन व्रत रखने के साथ बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना कर सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करती हैं।

इस बार अमावस्या पर शनि जयंती का शुभ योग भी बन रहा है। काशी तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष एवं धर्मकूप (मीरघाट-दशाश्वमेध) स्थित वट सावित्री माता मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. कन्हैयालाल त्रिपाठी ने बताया कि काशीखंडोक्त के अनुसार, कंचनवट सावित्री का संयुक्त मंदिर दशाश्वमेध क्षेत्र के मीरघाट स्थित धर्मकूप मुहल्ले में है। यहां आज के दिन पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, खासकर विवाहित महिलाओं के लिए। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करना अनिवार्य माना जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यता है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देव बरगद के वृक्ष में निवास करते हैं। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष वट सावित्री व्रत पर शनि जयंती के साथ सौभाग्य योग और शोभन योग का निर्माण हो रहा है।

साथ ही ग्रहों की स्थिति से बुधादित्य, नवपंचम, गजलक्ष्मी, विपरीत राजयोग जैसे कई राजयोग बन रहे हैं। पुरानी कथाओं के अनुसार, सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर कठोर तपस्या की थी। इसी कारण इस व्रत को वट सावित्री व्रत कहा जाता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे बैठकर वट सावित्री व्रत कथा सुनती हैं। बिना कथा सुने व्रत पूरा नहीं माना जाता। इस व्रत के माध्यम से महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।

यह भी पढ़ें:

रामलीला मैदानों का कायाकल्प, 23 परियोजनाओं के बजट को मिली मंजूरी, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे करोड़ों