अलीगढ़ - Amrit Vichar

Mathura Krishna Janmabhoomi Case : फिर टूटी समझौते की आस, तीसरी बार भी नहीं पहुंचा मुस्लिम पक्ष, कोर्ट ने निस्तारित की मध्यस्थता पत्रावली
मथुरा, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में समझौते की कोशिश एक बार फिर बेनतीजा रही। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव (द्वितीय) की विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता प्रक्रिया का तीसरा प्रयास किया गया, लेकिन मुस्लिम पक्ष के उपस्थित नहीं होने से वार्ता आगे नहीं बढ़ सकी।

इसके बाद अदालत ने समझौता वार्ता से संबंधित पत्रावली निस्तारित कर दी।मध्यस्थता प्रक्रिया खत्म होने के बाद हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष की गैरहाजिरी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि मामले को जानबूझकर लंबा खींचने का प्रयास किया जा रहा है।

ढाई एकड़ जमीन को लेकर है विवाद

हिंदू पक्षकार एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विवादित करीब ढाई एकड़ भूमि को हिंदू पक्ष भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मानता है। उनका कहना है कि जन्मभूमि की जमीन के बदले किसी दूसरे स्थान पर भूमि स्वीकार करने का कोई सवाल नहीं है।

उन्होंने शाही ईदगाह मस्जिद को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकार करने से इनकार किया। हिंदू पक्ष का कहना है कि जिस भूमि को वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मानता है, उसके बदले दूसरी जगह जमीन देना विवाद का समाधान नहीं हो सकता।

मुस्लिम पक्ष की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

मंगलवार को मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम पक्ष के मौजूद नहीं रहने पर हिंदू पक्ष ने आपत्ति जताई। हिंदू पक्षकारों का आरोप है कि इस तरह की गैरहाजिरी से विवाद के समाधान की प्रक्रिया लंबी खिंच रही है। मध्यस्थता प्रक्रिया के निस्तारित होने के बाद अब मामले की आगे की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में होने की संभावना है। हिंदू पक्ष के अनुसार अगली सुनवाई या समझौता वार्ता के लिए 21, 22 या 23 अगस्त की तारीखें प्रस्तावित हैं।

हिंदू पक्ष ने रखा ऐतिहासिक घटनाक्रम का दावा

हिंदू पक्ष ने विवाद के ऐतिहासिक घटनाक्रम का भी उल्लेख किया। उनका दावा है कि वर्ष 1670 में औरंगजेब के शासनकाल में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को क्षति पहुंचाई गई और वहां ईदगाह का निर्माण कराया गया था। हालांकि, ये हिंदू पक्ष के दावे हैं और विवाद का अंतिम न्यायिक निर्धारण संबंधित अदालतों की कार्यवाही में होगा।

अदालत परिसर में मौजूद रहे हिंदू पक्षकार

मंगलवार को अदालत परिसर में महेंद्र प्रताप सिंह के अलावा दिनेश शर्मा, अजय प्रताप सिंह, दिनेश फलाहारी, महेश खंडेलवाल समेत कई हिंदू पक्षकार और अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :

Shahjahanpur News: राज्य हज इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक ऑनलाइन भरें फॉर्म

3 बेटे-बेटी और पत्नी फिर भी नहीं पहुचा कोई! 72 घंटे इंतजार के बाद गैरों ने दी करोड़पति बुजुर्ग को अंतिम विदाई, जानें पूरा मामला
इटावा, अमृत विचार। कभी बड़े कारोबारी रहे 70 वर्षीय राजकुमार सक्सेना की जिंदगी का अंत जिस तरह हुआ, उसने रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान 12 अगस्त को राजकुमार की मौत हो गई।

परिवार की पहचान होने के बावजूद उनके तीन बेटे, एक बेटी और पत्नी में से कोई भी शव लेने या अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचा। आखिरकार स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की शाम करीब पांच बजे इटावा के यमुना घाट स्थित श्मशान पर रक्तदाता समूह और पुलिस की मौजूदगी में राजकुमार का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।

दो साल से वृद्धाश्रम में रह रहे थे राजकुमार

बताया गया कि एटा के मारहरा निवासी राजकुमार सक्सेना करीब दो साल से एटा के एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे। 16 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और 12 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद अस्पताल में जब कोई परिजन शव लेने नहीं पहुंचा तो मामले की जानकारी रक्तदाता समूह के पदाधिकारियों को दी गई।

दस्तावेजों से मिली परिवार की जानकारी

रक्तदाता समूह के संस्थापक शरद तिवारी और उनके साथियों ने राजकुमार के परिवार का पता लगाने की कोशिश शुरू की। उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर बेटे कुबेर सक्सेना का नाम और गाजियाबाद का पता मिला।मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान बेटे ने राजकुमार को पहचानने से इनकार किया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। अस्पताल के काउंसलर डॉ. मनोज मौर्य ने भी बेटे से बात कर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।

तीन बेटे, एक बेटी और पत्नी... फिर भी कोई नहीं आया

राजकुमार की पत्नी के अलावा तीन बेटे कुबेर, भारत और धादू तथा एक बेटी होने की जानकारी सामने आई है। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने परिवार तक पहुंचने के लिए गाजियाबाद के नंदग्राम, दीनदयालपुर स्थित पते पर जाने की भी कोशिश की। वहां मकान पर ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि मकान कुबेर सक्सेना का है। पुलिस ने भी परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार कोई भी शव लेने या अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सामने नहीं आया।

भतीजे ने बताया- परिवार में था पैसों को लेकर विवाद

परिवार की तलाश के दौरान राजकुमार के भतीजे पंकज सक्सेना से भी संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि राजकुमार के तीन बेटे गाजियाबाद में रहते हैं और उनकी एक बेटी व पत्नी भी हैं। पंकज के मुताबिक राजकुमार के पिता एटा की अदालत में मुंशी थे और परिवार के पास जमीन भी थी। उन्होंने परिवार में पैसों को लेकर विवाद रहने की बात भी बताई। हालांकि ये पारिवारिक दावे हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

72 घंटे तक शव का इंतजार, फिर दी अंतिम विदाई

पुलिस ने राजकुमार के शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखवाया, ताकि परिजनों से संपर्क हो सके और कोई शव लेने पहुंचे। 15 अगस्त को यह अवधि पूरी होने के बाद भी जब कोई अपना नहीं आया तो रक्तदाता समूह ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। रक्तदाता समूह के संस्थापक शरद तिवारी ने कहा कि यह बेहद भावुक कर देने वाला मामला है। उनका कहना है कि परिवार में तीन बेटे, बेटी और पत्नी होने के बावजूद कई बार बुलाने पर भी कोई अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। समूह के सदस्य आदित्य शाक्य ने भी इसे अपने जीवन का ऐसा पहला मामला बताया, जिसमें परिवार होने के बावजूद बुजुर्ग की अंतिम विदाई में कोई परिजन शामिल नहीं हुआ।

पुलिस और रक्तदाता समूह की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि राजकुमार के अस्पताल में लावारिस हालत में भर्ती होने के बाद दस्तावेजों के जरिए उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया था। अंततः 15 अगस्त की शाम पांच बजे इटावा के यमुना घाट पर राजकुमार सक्सेना का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम और रक्तदाता समूह के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Lucknow News: जन भवन में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान शिव का किया पूजन

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पलटी, तीन की मौत; ढाई साल के बच्चे समेत चार घायल
हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ढाई साल के बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एटा हाईवे पर सिकंदरा राव से करीब छह किलोमीटर आगे गांव उमरावपुर के पास हुआ। सूचना मिलते ही हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा से बांगरमऊ जा रही कार रात करीब 2:30 बजे उमरावपुर के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे लगे इंडिकेटर बोर्ड को तोड़ते हुए पुलिया की साइड में जाकर पलट गई। हादसे के समय कार में बच्चे समेत कुल सात लोग सवार थे।

तीन लोगों की मौके पर मौत, चार घायल

दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग उसमें फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को सीधा कराया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही बागला सिविल अस्पताल, हाथरस रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान कार चालक राम जी पुत्र संजय पाल उर्फ पप्पू, अवधेश पुत्र नामालूम और जगतपाल पुत्र पुत्तीलाल के रूप में हुई है। राम जी बांगरमऊ, हरदोई के निवासी थे। अवधेश आलापुर, मुरादाबाद और 50 वर्षीय जगतपाल बांगरमऊ, हरदोई के निवासी बताए गए हैं।

घायलों में गोल्डी (28), राजीव (30), नकश (ढाई वर्ष) और माया (40) शामिल हैं। ये सभी बांगरमऊ, हरदोई के निवासी बताए गए हैं।

गमी में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग नोएडा से बांगरमऊ में किसी गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एटा हाईवे पर यह भीषण दुर्घटना हो गई। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की परिस्थितियों और कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ेंः UP Weather : चार दिन और बरसेंगे बदरा! IMD का भारी बारिश-वज्रपात अलर्ट, इन जिलों में संभलकर निकलें

UP Weather : चार दिन और बरसेंगे बदरा! IMD का भारी बारिश-वज्रपात अलर्ट, इन जिलों में संभलकर निकलें
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में मानसून अभी राहत देने के मूड में नहीं है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।

सीतापुर में 124.6 मिमी बारिश, गोरखपुर भी तरबतर

पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 124.6 मिमी बारिश सीतापुर के भटपुरवाघाट में दर्ज की गई। गोरखपुर के बर्डघाट में 101.8 मिमी, सीतापुर के नैमिषारण्य में 85.6 मिमी, कन्नौज में 81.8 मिमी, मिर्जापुर तहसील में 77 मिमी और छिबरामऊ में 72.1 मिमी बारिश हुई। कानपुर नगर के अंकिनघाट में 68.2 मिमी, महराजगंज के निचलौल में 52.1 मिमी, गोरखपुर के बांसगांव में 52 मिमी और जौनपुर सीडब्ल्यूसी में 51.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ में भी खूब बरसे बदरा

राजधानी लखनऊ में अमौसी केंद्र पर 48.4 मिमी और केंद्रीय वेधशाला पर 36.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।प्रयागराज के मेजा में 41 मिमी, पीबीओ में 33.8 मिमी और कोरांव में 32 मिमी वर्षा हुई। बाराबंकी, बलरामपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, गाजीपुर और संतकबीरनगर समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद सबसे आगे

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 89.2 मिमी बारिश मुरादाबाद के बिलारी में दर्ज की गई। रामपुर के कस्बा टांडा में 50.9 मिमी, मुरादाबाद में 34.5 मिमी, इटावा में 34.2 मिमी, झांसी में 29.2 मिमी और संभल के चंदौसी में 24.5 मिमी बारिश हुई। जालौन के कोंच में 20 मिमी और उरई में 13.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

16-17 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 16 और 17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार से रविवार तक प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर और महोबा समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, संभल, बदायूं, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।

जलभराव और अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जबकि निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर आकस्मिक बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है। लोगों को नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:-Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव

UP News: भाजपा सांसद मुकेश राजपूत समेत 87 लोगों पर FIR, MP-MLA कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
एटा। फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मुकेश राजपूत, उनके परिवार के सदस्यों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य सहयोगियों समेत कुल 87 लोगों के खिलाफ एटा से सटे कासगंज जिले के सहावर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। एमपी-एमएलए अदालत के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई सात सितंबर 2025 को सांसद की बहन रीना और उनके ससुराल पक्ष के बीच हुए संपत्ति विवाद के सिलसिले में की गई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस विवाद के दौरान सांसद ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने बहनोई रवींद्र को घर से बाहर निकलवा दिया था। वहीं, पीड़ित द्वारा शिकायत में दुकान और मकान पर कब्जे व मारपीट का आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि रवींद्र को घर से बेदखल करने के बाद सांसद के भेजे हुए लोगों ने जबरन उनकी दुकान और मकान पर कब्जा कर लिया और इस दौरान मारपीट, बलवा और सामान लूटने जैसी वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। परिवार के मुताबिक पुलिस द्वारा तत्काल कदम न उठाए जाने के बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने रिपार्ट दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके अनुपालन में सहावर थाने में सांसद मुकेश राजपूत सहित 37 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट और अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों एवं सबूतों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Lucknow News: मोहनलालगंज की संपत्तियों की रजिस्ट्री अब सदर में भी, 10 अगस्त से मिलेगी सुविधा

UP Transport Update: दिसंबर से बदलेगी यूपी के शहरों की सवारी, 18 शहरों में दौड़ेंगी 1225 AC इलेक्ट्रिक बसें, लखनऊ को सबसे बड़ा तोहफा
लखनऊ। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी बड़े शहर में सफर करते हैं, तो आने वाले महीनों में आपकी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होने वाली है। प्रदेश सरकार शहरी परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। दिसंबर से 18 नगर निगम क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से 1225 नई वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। सबसे बड़ी सौगात राजधानी लखनऊ को मिलेगी, जहां 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

शहरों की बदलेगी तस्वीर, सफर होगा स्मार्ट

उत्तर प्रदेश के शहरों में लंबे समय से सिटी बसों की कमी महसूस की जा रही है। मौजूदा समय में जहां प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को 6,000 से अधिक बसों की जरूरत है, वहीं केवल 740 बसें ही संचालन में हैं। इसी अंतर को कम करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाने जा रही है।

नगर विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों की आपूर्ति इसी वर्ष शुरू होने की संभावना है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग शहरों में उतारा जाएगा।

GCC मॉडल से होगा संचालन

इस बार बसों का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) मॉडल पर किया जाएगा। इससे पहले अपनाए गए नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (NCC) मॉडल में निजी कंपनियों की सीमित रुचि के कारण टेंडर प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी थी।

नई व्यवस्था के तहत बस और चालक की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी, जबकि परिचालक (कंडक्टर) संबंधित सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी उपलब्ध कराएगी। सरकार प्रति बस 35 से 40 लाख रुपये तक का अनुदान देगी और ऑपरेटर को प्रति किलोमीटर के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

इन 18 शहरों में चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

नई एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन निम्न नगर निगम क्षेत्रों में किया जाएगा—

- लखनऊ
- आगरा
- अलीगढ़
- अयोध्या
- बरेली
- फिरोजाबाद
- नोएडा
- गाजियाबाद
- गोरखपुर
- झांसी
- कानपुर
- मथुरा-वृंदावन
- मेरठ
- मुरादाबाद
- प्रयागराज
- शाहजहांपुर
- सहारनपुर
- वाराणसी

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी-

वातानुकूलित और आरामदायक सफर

प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन

ट्रैफिक दबाव में कमी

समयबद्ध और बेहतर बस सेवा

शहरों में आधुनिक परिवहन नेटवर्क को बढ़ावा

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के मानकों के अनुसार, प्रति एक लाख आबादी पर 30 सिटी बसें उपलब्ध होनी चाहिए। ऐसे में यह योजना उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और शहरों में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Alert: यूपी में बारिश का कहर जारी, उफान पर नदियां, कई जिले बाढ़ की चपेट में, बलिया में बहा स्कूल

Who is Gulveer Singh? यूपी का वो शेर जिसने सेना में भर्ती के लिए शुरू की थी दौड़, अब CWG 2026 में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
ग्लासगो/नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

गुलवीर सिंह की सफलता केवल एक पदक की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और लगातार मेहनत का परिणाम है। खास बात यह है कि उन्होंने दौड़ने की शुरुआत किसी बड़े खेल लक्ष्य के लिए नहीं, बल्कि भारतीय सेना में भर्ती होने के उद्देश्य से की थी।

CM योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ''राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के सपूत एवं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं देश को आप पर गर्व है।'' उन्हें उज्ज्वल भविष्य की  अनंत मंगलकामनाएं भी दीं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2082279057010606423?s=20

सेना में भर्ती का सपना बना खेल करियर की नींव

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय गुलवीर सिंह ने युवावस्था में सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ना शुरू किया। उनकी मेहनत रंग लाई और 2018 में भारतीय सेना की प्रतिष्ठित ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में उनका चयन हो गया।

सेना में भर्ती के बाद भी उन्होंने दौड़ का अभ्यास नहीं छोड़ा। नियमित प्रशिक्षण और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

एशियन गेम्स से कॉमनवेल्थ तक का शानदार सफर

गुलवीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। 2022 एशियन गेम्स में उन्होंने 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई।

इसके बाद 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत जीतकर उन्होंने अपने करियर की एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी हैं गुलवीर के नाम

गुलवीर सिंह भारत के सबसे सफल लंबी दूरी के धावकों में शामिल हैं। उनके नाम 10,000 मीटर, 5,000 मीटर, हाफ मैराथन और एक मील दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं।

साल 2026 में उन्होंने हाफ मैराथन को 59 मिनट 42 सेकेंड में पूरा कर एक नया इतिहास रचा। वह एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय धावक बने।

इसके अलावा 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे।

मई 2026 में अमेरिका में आयोजित म्यूजिक सिटी कार्निवल में उन्होंने चार मिनट से कम समय में एक मील की दौड़ पूरी कर एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की।

देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बने गुलवीर

सेना में भर्ती के लिए शुरू हुई दौड़ आज गुलवीर सिंह को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट के रूप में स्थापित कर चुकी है। उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और लगातार मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

गुलवीर सिंह की प्रमुख उपलब्धियां

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 – 10,000 मीटर में रजत पदक

10,000 मीटर में कॉमनवेल्थ गेम्स का रजत जीतने वाले पहले भारतीय

एशियन गेम्स 2022 – 10,000 मीटर में कांस्य पदक

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 – 5,000 मीटर में कांस्य पदक

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 – 5,000 और 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक

2026 – एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय

2026 – चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय

10,000 मीटर, 5,000 मीटर, हाफ मैराथन और एक मील के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी

यह भी पढ़ेंः Who is Harjinder Kaur? खेतों में चारा काटने वाली बेटी ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को दिलाया रजत पदक

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

UP PCS Transfer 2026: योगी सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 घंटे में 363 PCS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए योगी सरकार ने महज 12 घंटे के भीतर 363 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। पहले चरण में 182 अधिकारियों की सूची जारी की गई, जबकि कुछ घंटों बाद 181 उपजिलाधिकारियों (SDM) की दूसरी ट्रांसफर सूची भी जारी कर दी गई।

इस व्यापक तबादला अभियान के बाद प्रदेश के कई जिलों और तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। बड़ी संख्या में एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निकायों और विशेष कार्याधिकारी (OSD) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ट्रांसफर सूची में अयोध्या सबसे अधिक चर्चा में रहा, जहां आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारियों को सोनभद्र, मथुरा, मैनपुरी, शामली, बलिया, श्रावस्ती और मुरादाबाद में नई तैनाती मिली।

इसके अलावा ललितपुर, गाजीपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, बांदा, जौनपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर और अन्य जिलों के कई एसडीएम का भी स्थानांतरण किया गया। कई अधिकारियों के दायित्व बदलते हुए उन्हें विकास प्राधिकरणों और प्रशासनिक इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले चरण में जारी 182 अधिकारियों की सूची में 54 महिला PCS अधिकारी भी शामिल थीं। इनमें सुरभि शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, गोपाल शर्मा, पुष्पेंद्र पटेल, मिथिलेश तिवारी और लवगीत कौर सहित कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई।

सूत्रों के अनुसार यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को स्थानांतरित करने के साथ-साथ उनकी कार्यप्रणाली और प्रदर्शन के आधार पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

प्रदेशभर में जारी इस मेगा ट्रांसफर लिस्ट की व्यापक चर्चा है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका असर प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Aligarh gang-rape news : 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के छर्रा कस्बे के बाहरी इलाके में एक खेत में 14 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पीड़िता के पिता का कहना है कि लड़की शनिवार शाम कुछ सामान खरीदने के लिए पास के बाजार गई थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लड़की को एक सुनसान जगह पर बेहोश और घायल हालत में पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पास में ही नशे की हालत में घूम रहे दो लोगों को पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि पकड़े गए आरोपियों कृष्ण गोपाल और संजू ने पहले लड़की पर कोई रसायन छिड़ककर उसे अर्द्ध बेहोश कर दिया और फिर उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट और बलात्कार किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि पीड़िता का अभी ज़िला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Mathura News : केनरा बैंक में ड्यूटी के दौरान सिपाही की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका; जांच जारी
मथुरा। मथुरा जिले में केनरा बैंक की शाखा की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और वह घटना के कारणों की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) राजीव कुमार सिंह ने बताया, "एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के मड़ुआ गांव निवासी सिपाही अजीत सिंह (42) थाना सदर क्षेत्र में सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक की शाखा में पिछले 12 वर्ष से सुरक्षा ड्यूटी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात सिंह के साथ एक अन्य सिपाही भी तैनात था। सिंह के मुताबिक साथी सिपाही ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनने पर उसने अंदर जाकर देखा तो अजीत सिंह खून से लथपथ पड़ा थी और उसकी सरकारी रायफल गर्दन से सटी थी। एसपी सिटी के मुताबिक अजीत को उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली अजीत की सरकारी राइफल से ही चली थी, जो उसकी गर्दन से आरपार हो गई इसीलिए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अजीत ने खुदकुशी की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि अजीत पारिवारिक कारणों से परेशान था।

एसपी सिटी ने बताया कि हालांकि पुलिस अन्य सभी संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अजीत की रायफल और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सिंह ने बताया कि अजीत सिंह फिलहाल हाईवे थाना क्षेत्र की बालाजी पुरम कॉलोनी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी त्रिपुरारी कौशिक मामले की जांच कर रहे हैं।

UP Weather Update : यूपी में झमाझम बारिश से उफान पर नदियां, तीन दिन में करीब 15 लोगों की मौत का कारण बनी बरसात
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में यूपी की राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 13 शहरों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों से लेकर पश्चिमी यूपी तक जोरदार बारिश होने के कारण कई नदियां उफान पर हैं। तीन दिन की बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा के निर्देश दिए हैं।

पश्चिमी यूपी में बारिश से जनजीवन भी प्रभावित नजर आने लगा है। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर बह रही है। मेरठ-बिजनौर और हरिद्वार रोड समेत कई जगहों पर पानी पुल के ऊपर तक पहुंच गया। इस कारण कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण रेलवे के अंडरपासों में पानी भर गया। वाहन फंसते रहे। अंडरपास से पानी निकालने के लिए इंजन लगाने पड़ गए।

सहारनपुर में कब्रों से शव बाहर

सहारनपुर में भारी बरसात के कारण कब्रिस्तान जलमग्न हो गए। तेज बहाव के कारण कुछ दिन पहले की कब्रों की मिट्टी बह गई और शव बाहर आ गए। बेचैनी और असमंजस के आलम के बीच बारिश थमने के बाद शवों को दोबारा दफनाया गया।

तापमान गिरा, खुशनुमा मौसम

बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है। फिलहाल बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई और राज्य का मौसम सुहाना कर दिया।

मेरठ में सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश हुई। मेरठ में सर्वाधिक 315 मिमि बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मिर्जापुर और मेरठ का ही सरधना इलाका शामिल है। हालांकि प्रदेश में अब तक औसत से कम वर्षा ही है। इस वक्त सामान्य बारिश 169.4 मिमी होनी चाहिए थी, इसके सापेक्ष 140.9 मिमी ही बारिश हुई है, जो औसतम से 20 मिमी के करीब कम है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।