बस्ती - Amrit Vichar

Gorakhpur Mumbai Train: : मुंबई का सफर Gorakhpur Mumbai Amrit Bharat Express से अब और आसान , अमृत भारत एक्सप्रेस का जानिए नया टाइम और पूरा रूट
अमृत विचार, डिजिटल डेस्क । गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे ने गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता साफ कर दिया है। अभी विशेष गाड़ी के रूप में चल रही 05053/05054 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस सेवा अब 15085/15086 अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15085 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से हर शुक्रवार गोरखपुर से रवाना होगी। वहीं 15086 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त से हर शनिवार मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेगी।

गोरखपुर से आगरा-कोटा होते हुए मुंबई तक, बीच में यूपी के कई बड़े शहर

नई समय-सारणी के मुताबिक ट्रेन गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा होते हुए ट्रेन बादशाह नगर पहुंचेगी। ट्रेन ऐशबाग से 2:05 बजे और कानपुर सेंट्रल से 3:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद टूंडला, आगरा फोर्ट और बयाना होते हुए गंगापुर सिटी पहुंचेगी.। रात में ट्रेन कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़ और रतलाम से गुजरेगी। अगले दिन वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली होते हुए बान्द्रा टर्मिनस शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। यानी गोरखपुर से चलकर ट्रेन उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और मुंबई से जोड़ेगी।

मुंबई से रात में चलेगी, तीसरे दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी

वापसी में ट्रेन 15086 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस शनिवार रात 9:45 बजे बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी । बोरीवली, पालघर, वापी और वलसाड के बाद ट्रेन सूरत और वडोदरा पहुंचेगी। इसके बाद रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी और बयाना होते हुए आगरा फोर्ट पहुंचेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल रात 10:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

22 कोच की होगी अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत कोच लगाए जाएंगे।  इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच, शयनयान श्रेणी के आठ कोच, एक पैंट्री कार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।  इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और साप्ताहिक रेल विकल्प मिलेगा । रेलवे की इस घोषणा से गोरखपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को खास फायदा मिलने की उम्मीद है, खासकर उन यात्रियों को जो कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, गुजरात और मुंबई की ओर नियमित यात्रा करते हैं।

इन शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन

गोरखपुर → खलीलाबाद → बस्ती → गोंडा → बादशाह नगर → ऐशबाग → कानपुर सेंट्रल → टूंडला → आगरा फोर्ट → बयाना → गंगापुर सिटी → कोटा → भवानी मंडी → शामगढ़ → रतलाम → वडोदरा → सूरत → वलसाड → वापी → पालघर → बोरीवली → बान्द्रा टर्मिनस

एक नजर में

ट्रेन नंबर: 15085/15086
रूट: गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर
संचालन: सप्ताह में एक दिन
गोरखपुर से: हर शुक्रवार, सुबह 7:50 बजे
बान्द्रा टर्मिनस से: हर शनिवार, रात 9:45 बजे
पहली यात्रा: 28 अगस्त 2026
पहली वापसी: 29 अगस्त 2026
कुल कोच: 22
गोरखपुर पहुंचने का समय: तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे

ये भी पढ़ें:-

अब ट्रेन की सीट पर पहुंचेगा मनपसंद खाना! Swiggy ने 201 स्टेशनों तक बढ़ाई ‘Food on Train’ सेवा, लस्सी-मोजितो की बढ़ी डिमांड

महुआ डाबर: 1857 की वो रक्तरंजित कहानी, जिसे अंग्रेजों ने मिटाने की कोशिश की
बस्ती: बस्ती जनपद मुख्यालय से महज 16 किलोमीटर दक्षिण, बहादुरपुर ब्लॉक से करीब दो किलोमीटर दूर महुआ डाबर आज भले ही एक गांव के अवशेष के रूप में दिखाई देता हो, लेकिन इसकी मिट्टी में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की एक ऐसी रक्तरंजित कहानी दफन है, जिसे भारतीय इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी। मनोरमा नदी के तट पर बसा यह समृद्ध गांव 3 जुलाई 1857 को ब्रिटिश दमन का शिकार हुआ। हजारों लोग मारे गए और पूरा गांव आग के हवाले कर दिया गया। ब्रिटिश रिकॉर्ड में बाद में इसे ‘गैरचिरागी’ यानी अस्तित्वहीन घोषित कर दिया गया।
महुआ डाबर कभी एक विकसित व्यापारिक केंद्र था। डॉ. फ्रांसिस बुकानन के 1813 के सर्वेक्षण में यहां करीब 200 घरों का उल्लेख मिलता है। कई घर खपरैल की छतों वाले और कुछ दो मंजिला थे। मनोरमा नदी के किनारे बसा यह कस्बा उस समय पुलिस सर्कल का केंद्र भी था। यानी जिस जगह को अंग्रेजों ने मिटा दिया, वह कोई साधारण बस्ती नहीं, बल्कि अपने समय का महत्वपूर्ण केंद्र थी।

पारिवारिक स्मृतियों से इतिहास की तलाश

महुआ डाबर की कहानी हमारे परिवार और आसपास के लोगों की स्मृतियों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित थी। खेतों में जले हुए अवशेष मिलते थे और बुजुर्गों की जुबान पर गांव के विनाश की कहानियां थीं, लेकिन इन कथाओं में कितना इतिहास था और कितना लोकविश्वास, यह तय करना आसान नहीं था।

वर्ष 1997 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान महुआ डाबर आना-जाना शुरू हुआ। मनोरमा नदी के किनारे खेतों और पगडंडियों से गुजरते हुए ऐसा लगता था जैसे यह उजड़ा हुआ गांव अपनी कहानी खुद सुनाना चाहता हो। इसी दौरान वर्ष 1911 में इलाहाबाद के गवर्नमेंट प्रेस से प्रकाशित सर एडवर्ड आर्थर हेनरी ब्लंट की पुस्तक लिस्ट ऑफ इंस्क्रिप्शन ऑन क्रिश्चियन टॉम्स एंड टैबलेट्स ऑफ हिस्टोरिकल इंटरेस्ट इन द यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध हाथ लगी। इसके पृष्ठ 206 पर विलियम पेप्पे की कब्र के शिलालेख में महुआ डाबर को जलाने का स्पष्ट उल्लेख मिला।

पेप्पे की कब्र पर दर्ज था कि उन्होंने 1857 के विद्रोह के दौरान सरकार को बहुमूल्य सेवाएं दीं और महुआ डाबर को जलाने की कार्रवाई में भूमिका निभाई। बाद में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें बस्ती जिले में विशाल भूमि अनुदान दिया। स्कॉटलैंड के एबरडीन में उनकी कब्र आज भी संरक्षित है, लेकिन महुआ डाबर के अपने शहीदों की स्मृतियां उपेक्षित पड़ी थीं। यह विरोधाभास भीतर तक बेचैन करता था।

ब्रिटिश पत्राचार ने खोली दमन की पोल

महुआ डाबर के विनाश की सबसे महत्वपूर्ण कड़ियां तत्कालीन ब्रिटिश अधिकारियों के पत्राचार से सामने आती हैं। 15 जून 1857 को गोरखपुर के कार्यवाहक कमिश्नर डब्ल्यू. विनयार्ड ने डिप्टी कलेक्टर विलियम पेप्पे को मजिस्ट्रेट की शक्तियों के साथ बस्ती जाने का निर्देश दिया। साथ ही महुआ डाबर को पूरी तरह जलाकर नष्ट करने का आदेश दिया गया। पत्र में यहां तक कहा गया कि गांव का एक भी पत्थर साबुत नहीं बचना चाहिए। इसके बाद कई पत्रों में पेप्पे को अतिरिक्त सवार और सैनिक उपलब्ध कराने, महुआ डाबर को जलाने की तैयारी करने और कार्रवाई पूरी होने की सूचना देने के निर्देश दिए गए। 4 जुलाई 1857 को विनयार्ड ने महुआ डाबर के विनाश की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कार्रवाई पूरी करने के लिए पेप्पे को धन्यवाद दिया। इन दस्तावेजों से स्पष्ट होता है कि महुआ डाबर का विनाश कोई अचानक हुई भीड़ की हिंसा नहीं था, बल्कि औपनिवेशिक प्रशासन के स्तर पर संचालित दमनात्मक कार्रवाई थी।

छह अंग्रेज अधिकारियों की हत्या और प्रतिशोध

1857 की बगावत जब जन-युद्ध का रूप ले रही थी, उसी दौरान महुआ डाबर के लोगों ने ब्रिटिश सेना के छह अधिकारियों लेफ्टिनेंट टी.ई. लिंडसे, लेफ्टिनेंट डब्ल्यू.एच. थॉमस, लेफ्टिनेंट जी.एल. कॉटली, सार्जेंट एडवर्ड्स, ए.एफ. इंग्लिश और टी.जे. रिची को मार डाला। इसके बाद अंग्रेजी शासन ने महुआ डाबर पर ऐसा दमनचक्र चलाया, जिसने पूरे गांव का अस्तित्व मिटा दिया। चार्ल्स बॉल की 1860 में प्रकाशित पुस्तक द हिस्ट्री ऑफ द इंडियन म्यूटिनी में सार्जेंट बुशर का बयान इस घटना का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। बुशर के अनुसार, अंग्रेज अधिकारियों का दल महुआ डाबर पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। कई अधिकारी मारे गए और बुशर किसी तरह भागकर जमींदार बुल्ली सिंह के कब्जे में पहुंचा। वह करीब दस दिन तक कैद में रहा, जिसके बाद पेप्पे ने उसे छुड़ाया। इन घटनाओं ने अंग्रेजी शासन को महुआ डाबर के विरुद्ध और अधिक क्रूर कार्रवाई का बहाना दिया। गांव को घेरकर जलाया गया और उसके घर, बाजार तथा जीवन के सभी निशान मिटाने की कोशिश की गई।

महुआ डाबर संग्रहालय की स्थापना

महुआ डाबर की स्मृतियों को बचाने का काम बिना किसी सरकारी सहायता के शुरू हुआ। खेतों से मिलने वाले जले हुए अवशेष, पुराने दस्तावेज, पत्र, पुस्तकें और अन्य सामग्री धीरे-धीरे एकत्र की गई। वर्ष 1999 में पूरा पिरई गांव में महुआ डाबर संग्रहालय की विधिवत स्थापना हुई। शुरुआत में यहां पहुंचना भी आसान नहीं था। मनोरमा नदी के किनारे घने पेड़-पौधों और पगडंडियों से गुजरकर संग्रहालय तक पहुंचना पड़ता था। बाद में महुआ डाबर और रानीपुर को जोड़ने वाला पक्का पुल बना, जिससे आवागमन सुगम हुआ।

आज संग्रहालय दो हिस्सों में संचालित है। रिपॉजिटरी सेक्शन पूरा पिरई गांव में है, जबकि प्रदर्शनी केंद्र शहीद स्थल महुआ डाबर में स्थित है। यहां ऐतिहासिक दस्तावेज, पांडुलिपियां, मुकदमों की कार्यवाहियां, पत्र, समाचार पत्र, पुस्तकें, औजार, हथियार, छायाचित्र, पेंटिंग्स, मुद्राएं, डाक टिकट और महुआ डाबर से प्राप्त पुरातात्विक सामग्री संरक्षित है। देश-विदेश से आने वाले शोधार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

शहादत की स्मृति को जीवित रखना

महुआ डाबर केवल एक गांव की कहानी नहीं है। यह उस सामूहिक विस्मृति की कहानी भी है, जिसमें हमने अपने ही इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को भुला दिया। ब्रिटिश शासन ने जिस गांव को ‘गैरचिरागी’ घोषित कर उसका नाम मिटाने की कोशिश की, वही महुआ डाबर आज फिर इतिहास और शोध की चर्चा में है। महुआ डाबर के शहीदों की स्मृति को बचाना हमारे लिए कोई निजी उपलब्धि नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी थी। ढाई दशक के प्रयासों से बस्ती मंडल का यह महत्वपूर्ण संग्रहालय आकार ले सका। हमने मिट्टी से आती चीखों को सुना, बारूद की गंध को महसूस किया और उन अनाम बलिदानियों की स्मृति को सहेजने का प्रयास किया, जिन्हें कफन तक नसीब नहीं हुआ।

आज सबसे बड़ा संतोष यही है कि जिस महुआ डाबर का नाम अंग्रेजी हुकूमत ने हमेशा के लिए मिटा देने की कोशिश की थी, उसी की राख से उसका इतिहास फिर जीवित हुआ है। महुआ डाबर की शहादत केवल अतीत नहीं, हमारी सामूहिक स्मृति और राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा है। इसे याद रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा फर्ज था और हमने वह फर्ज अदा किया।

- डॉ. शाह आलम राना, लेखक

- लोक दर्पण

सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी, कहा- देश के युवाओं ने कांग्रेस को पूरी तरह कर दिया है 'दफन'
सिद्धार्थनगर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के युवाओं ने कांग्रेस को पूरी तरह ‘दफन’ कर दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार के दुष्परिणाम को समझने के लिए कांग्रेस के पतन का उदाहरण पर्याप्त है। मुख्यमंत्री सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे।

‘सत्ता के नशे का दुष्परिणाम समझना है तो कांग्रेस का पतन देखें’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता के नशे का दुष्परिणाम कितना खतरनाक हो सकता है, इसे कांग्रेस के पतन से समझा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने क्रांतिकारियों को भुला दिया और अब देश के युवाओं ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह नकारात्मक रास्ते पर चल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत गुलाम क्यों हुआ। इसके दो प्रमुख कारण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर अपमान जैसी विसंगतियों से सामाजिक विभाजन पैदा हुआ। दूसरा कारण ऐसी ताकतें थीं, जिन्होंने देश का मार्गदर्शन करने के बजाय समाज को गुमराह किया।

‘कांग्रेस और सपा वही गलती दोहरा रहीं’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जिस सामाजिक विभाजन के कारण भारत को गुलामी झेलनी पड़ी, वही गलती कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आज जातिगत विभाजन के जरिए दोहरा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि लंबे समय तक देश और प्रदेश में शासन करने के बावजूद कांग्रेस और सपा ने युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं के लिए क्या किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजनकारी राजनीति का सबसे अधिक असर युवाओं पर पड़ता है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2086445782560113141

‘12 साल में बदली भारत की तस्वीर’

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में बड़े बदलाव का दावा किया। उन्होंने कहा कि एक समय दुनिया भारत को पिछड़े, गरीब और कमजोर देश के तौर पर देखती थी, लेकिन आज भारत अपने विरोधियों के सामने मजबूती से खड़ा है और पूरी दुनिया उसकी ओर देख रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भारत की अर्थव्यवस्था कांग्रेस शासन के दौरान ‘बर्बाद’ हो गई थी, वही देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि कभी भ्रष्टाचार और नीतिगत जड़ता के लिए जाना जाने वाला भारत अब युवाओं के लिए मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में शासन करने का अवसर मिला, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता चार बार मुख्यमंत्री रहे। इसके बावजूद युवाओं के समर्थन के लिए दोनों दलों ने क्या किया, यह सवाल बना हुआ है।

योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के युवाओं के सामने पहचान का संकट पैदा किया, जबकि समाजवादी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ ऐसा ही किया। उन्होंने कहा कि जब देश भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद जैसी समस्याओं से जूझता है तथा प्रदेश में दंगे, अराजकता और व्यापार एवं निवेश के प्रतिकूल माहौल की स्थिति बनती है तो इसका सबसे अधिक नुकसान युवाओं को उठाना पड़ता है।

Basti News : बस्ती जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे ब्रजेश पाठक, इमरजेंसी वार्ड में AC लगाने के दिए निर्देश
बस्ती, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बस्ती जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोगों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उमस और गर्मी अधिक होने के बावजूद इमरजेंसी वार्ड में अभी तक वातानुकूलित सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने तत्काल वार्ड में AC लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे इमरजेंसी वार्ड को वातानुकूलित करने को कहा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि AC लगाने के लिए आवश्यक राशि रोगी कल्याण निधि में उपलब्ध है। उन्होंने अस्पताल परिसर की पूरी मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में जिन स्थानों पर सड़कें टूटी हैं, उन्हें भी ठीक कराने को कहा।

मरीजों और तीमारदारों के लिए पेयजल व बैठने की व्यवस्था

ब्रजेश पाठक ने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए बेंच लगाने को कहा।

खाली चिकित्सकों के पद तत्काल भरने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सकों के पद खाली हैं, उन्हें तुरंत भरा जाए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की परेशानी न हो।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार बस्ती जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए गए निर्देशों का समयबद्ध तरीके से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

21 साल पहले जिससे किया था प्रेम विवाह, उसी पत्नी की प्रेमी से करा दी शादी! संतकबीरनगर की कहानी ने गांव में मचाई हलचल
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से रिश्तों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करने के बजाय उसकी शादी उसी युवक से करा दी, जिससे वह प्यार करती थी। मामला सामने आने के बाद गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

कहानी की शुरुआत करीब 21 साल पहले हुई थी। बताया जाता है कि बुद्धिराम और खुशी ने लव मैरेज की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी आगे बढ़ी और उनके पांच बच्चे हुए। सबसे बड़ा बेटा करीब 18 साल का है। परिवार अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहा था, लेकिन इसी बीच कहानी में एक नया मोड़ आ गया।

गांव के ही अवधेश से हुआ प्यार

बताया गया कि खुशी को गांव के ही रहने वाले अवधेश से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। मामला इस हद तक पहुंच गया कि अवधेश कथित तौर पर खुशी के साथ उसके घर पर ही काफी समय बिताने लगा।

जब बुद्धिराम को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को अवधेश से दूर करने की कोशिश की। लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझता चला गया।

पत्नी की धमकी से डर गया पति?

बुद्धिराम का आरोप है कि जब उसने खुशी को अवधेश से अलग करने की कोशिश की तो उसे गंभीर धमकी दी गई। इसके बाद बुद्धिराम ने टकराव का रास्ता छोड़कर ऐसा फैसला लिया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

पति ने खुद मंदिर ले जाकर करा दी शादी

बुद्धिराम खुशी और अवधेश को मंदिर ले गया और दोनों की शादी करा दी। विवाह के दौरान अवधेश ने खुशी की मांग भरी। खास बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में बुद्धिराम खुद मौजूद रहा।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद खुशी अपने नए रिश्ते से खुश है। वहीं बुद्धिराम भी इस फैसले के बाद खुद को राहत महसूस कर रहा है। परिवार में पांच बच्चों के होने के कारण यह पूरा घटनाक्रम और भी चर्चा में आ गया है।

एक रिश्ते का अंत, दूसरे की शुरुआत

21 साल पहले जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम विवाह से हुई थी, उसका अंत भी बेहद अलग तरीके से हुआ। पति ने पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करने के बजाय दोनों को विवाह के बंधन में बांध दिया।

इस अनोखे मामले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन सकते हैं। हालांकि, घटना से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः बिसुही नदी पुल का 60% काम पूरा, 2028 से फर्राटा भरेंगे वाहन; अयोध्या-अंबेडकरनगर-सुल्तानपुर का सफर होगा आसान

Baba Bhadeshwarnath : 10 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक की तैयारी, भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात
बस्ती। यूपी के प्रमुख शिवधाम बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में इस वर्ष करीब 10 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जिलों में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान तीनों जिलों के प्रमुख शिव मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी।

अयोध्या-बस्ती हाईवे पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है। 7 अगस्त की शाम से 11 अगस्त तक अयोध्या-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली मांस और मछली की दुकानों को हटाने की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

अयोध्या से सरयू जल लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु

प्रशासन के अनुमान के अनुसार, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर के अलावा गोंडा, अंबेडकरनगर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। श्रद्धालु अयोध्या की सरयू नदी से जल लेकर प्राचीन बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर परिसर में बैरियर लगाए जाएंगे और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन व जलाभिषेक कराया जाएगा।

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात

डीआईजी ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस टीमों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के भानपुर रानी गांव स्थित भुनेश्वरनाथ मंदिर, भारतभारी और इटवा के शिव मंदिरों तथा संतकबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम, बरगदहिया, डबरा और पौली स्थित शिवालयों में भी अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़े :

लखनऊ के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी के मुकुट-छत्र समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर; जांच में जुटी पुलिस

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी बस : बस्ती में चलती रोडवेज बस में लगी आग
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छोटी रुधौली गांव के समीप मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी करीब 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिवहन निगम की बस चारबाग (लखनऊ) से गोरखपुर के लिए जा रही थी। बस मंगलवार सुबह गोरखपुर से आगे बढ़ी थी और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छोटी रुधौली गांव के समीप पहुंचते ही उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बस के परिचालक विनय त्रिवेदी ने बताया कि बस में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगी। उन्होंने कहा कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री, मौत

Shravasti News : CM Yogi के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, मंगलवार को दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
श्रावस्ती, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित श्रावस्ती दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक जिले की सीमा में भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

यातायात व्यवस्था के तहत बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से श्रावस्ती होते हुए बस्ती जाने वाले भारी वाहनों को दुनक्का तिराहा से पयागपुर-गोंडा-अयोध्या मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, गोरखपुर-बस्ती से बलरामपुर होकर बहराइच जाने वाले वाहनों को बस्ती-अयोध्या-गोंडा-बहराइच मार्ग से भेजा जाएगा। इसके अलावा बढ़नी/तुलसीपुर-बलरामपुर से श्रावस्ती होकर बहराइच जाने वाले मालवाहक वाहनों को भी गोंडा-बहराइच मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

सीमा पर रहेगी कड़ी निगरानी

एसपी ने बताया कि बहराइच, गोंडा और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। केवल सभा स्थल के लिए अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। गिलौला, मोहनीपुर, इटियाथोक और वीरपुर सहित विभिन्न डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

वाहन चालकों से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि 21 जुलाई को लागू यातायात व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहे।

UP PCS Transfer 2026: योगी सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 घंटे में 363 PCS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए योगी सरकार ने महज 12 घंटे के भीतर 363 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। पहले चरण में 182 अधिकारियों की सूची जारी की गई, जबकि कुछ घंटों बाद 181 उपजिलाधिकारियों (SDM) की दूसरी ट्रांसफर सूची भी जारी कर दी गई।

इस व्यापक तबादला अभियान के बाद प्रदेश के कई जिलों और तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। बड़ी संख्या में एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निकायों और विशेष कार्याधिकारी (OSD) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ट्रांसफर सूची में अयोध्या सबसे अधिक चर्चा में रहा, जहां आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारियों को सोनभद्र, मथुरा, मैनपुरी, शामली, बलिया, श्रावस्ती और मुरादाबाद में नई तैनाती मिली।

इसके अलावा ललितपुर, गाजीपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, बांदा, जौनपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर और अन्य जिलों के कई एसडीएम का भी स्थानांतरण किया गया। कई अधिकारियों के दायित्व बदलते हुए उन्हें विकास प्राधिकरणों और प्रशासनिक इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले चरण में जारी 182 अधिकारियों की सूची में 54 महिला PCS अधिकारी भी शामिल थीं। इनमें सुरभि शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, गोपाल शर्मा, पुष्पेंद्र पटेल, मिथिलेश तिवारी और लवगीत कौर सहित कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई।

सूत्रों के अनुसार यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को स्थानांतरित करने के साथ-साथ उनकी कार्यप्रणाली और प्रदर्शन के आधार पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

प्रदेशभर में जारी इस मेगा ट्रांसफर लिस्ट की व्यापक चर्चा है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका असर प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

UP Weather Update : यूपी में मौसम की आंख मिचौली, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं चटख धूप, गोरखपुर में भारी बारिश के आसार
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इस वक्त मौसम के अजब-गजब रंग हैं। झमाझम बारिश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी का आलम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कहीं कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार बने हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही चटख धूप खिली है। उमस के साथ गर्मी यहां आमजन को बेहाल करने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में मानसून सामान्य रहा। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की-फुल्की और पूर्वी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। 13 जुलाई-सोमवार को भी पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। जबकि पूर्वी यूपी के सात जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

इन जिलों जोरदार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने गोरखपुर, देवरिया, संत कबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। तराई के जनपद, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, मऊ और बलिया में भी बादलों की गरज के साथ वज्रपात के साथ बारिश संभव है।प्

मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, रामपुर, सीतापुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जौनपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, सहारनपुर समेत आसपास के इलाकों में बौछारे पड़ सकती हैं।

तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 16 जुलाई तक मानसून की यही स्थिति रहेगी। इस दौरान तामपान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जाहिर है कि ऐसी स्थिति में गर्मी बढ़ेगी। बारिश के मौसम में उसम के साथ गर्मी थोड़ा तंग कर सकती है।

UP Weather Update : यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, सताएगी उमस भरी गर्मी, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। राज्य में अगले चार दिन तक बारिश के कम आसार हैं। पारा ऊपर चढ़ेगा। उमस भरी गर्मी एक बार फिर बेहाल कर सकती है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता बरकरार रह सकती हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज-रविवार, 12 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कम बारिश होगी। आगामी 16 जुलाई तक लगभग यही स्थिति रहने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगं, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर और आसपा के इलाकों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में यूपी में बारिश की बात करें तो बाराबंकी में अच्छी बरसात हुई है। यहां राज्य में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद सहारनपुर में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

जिलों में बढ़ेगा तापमान

मानसून की सक्रियता धीमी पड़ने से राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। बहरहाल, अभी तक मानसून की सक्रियता से राज्य का मौसम सुहाना रहा। गर्मी से तप से आमजन को बारिश से बड़ी राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रहेगा।