गोंडा - Amrit Vichar

दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत तो वृंदावन पहुंचे बृजभूषण सिंह, गुरु रितेश्वर महाराज का लिया आशीर्वाद, कही यह बड़ी बात
मथुरा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद मंगलवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु रितेश्वर महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अदालत के फैसले, अपने खिलाफ चले आंदोलन और भविष्य की राजनीतिक भूमिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह नियमित रूप से अपने गुरु के दर्शन के लिए आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वह नागपुर भी गए थे और तीन अगस्त को अदालत का फैसला आने के बाद सबसे पहले गुरु रितेश्वर महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे।

रामचरितमानस की चौपाई का किया जिक्र

उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई, "जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरति देखी तिन तैसी" का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी दृष्टि में उन्हें न्याय मिला है, जबकि दूसरा पक्ष इस फैसले को अलग नजरिए से देख सकता है। अपने खिलाफ चले आंदोलन और कानूनी विवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे एक बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

'मेरे खिलाफ देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया'

उनका दावा था कि उनके खिलाफ देश के इतिहास का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की कुछ पार्टियों को छोड़कर कई बड़ी शक्तियां और विदेशी ताकतें भी इस आंदोलन का हिस्सा थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में देशभर के लोगों ने उनका समर्थन किया, जिसके लिए वह सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

'समय तय करेगा मेरी भूमिका'

भविष्य की राजनीतिक भूमिका से जुड़े प्रश्न पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आगे क्या होगा, इसका निर्णय समय करेगा। उन्होंने कहा कि किसी की भूमिका उसके अपने हाथ में नहीं होती, बल्कि समय परिस्थितियां तय करता है। कानूनों और नियमों में संभावित बदलाव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की और संक्षिप्त जवाब देकर वहां से रवाना हो गए।

गोंडा न्यूज़ : अंडर-19 टीम के उपकप्तान की उपलब्धि पर आयुक्त ने थपथपाई पीठ, 17 साल के लक्ष्य रायचंदानी का सम्मान
अमृत विचार, गोंडा। महज 17 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके गोंडा के युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी को मंगलवार को बड़ी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने लक्ष्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम तक पहुंचने के लिए उन्हें निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सम्मान समारोह में आयुक्त ने लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने लक्ष्य को भविष्य में भारतीय टीम का मजबूत हिस्सा बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

15 साल की उम्र में शुरू हुआ सफलता का सफर

गोंडा सदर तहसील निवासी लक्ष्य रायचंदानी ने शुरुआती शिक्षा रघुकुल विद्या पीठ एकेडमी से प्राप्त की। उनके पहले क्रिकेट कोच सुरेंद्र कुमार रहे, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। लक्ष्य की क्रिकेट यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। महज 15 वर्ष की उम्र में उनका चयन अंडर-16 टीम में हुआ और शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई। वर्तमान में वह भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम के सदस्य और उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

रणजी टीम में भी दिखा चुके हैं दम

लक्ष्य रायचंदानी उत्तराखंड की रणजी टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर लक्ष्य ने गोंडा, उत्तर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

आयुक्त ने परिवार और कोच के योगदान को सराहा

सम्मान समारोह के दौरान मंडलायुक्त ने लक्ष्य के पिता राजेश रायचंदानी, माता लक्ष्मी रायचंदानी और परिवार के योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे माता-पिता, गुरु और परिवार का सहयोग सबसे अहम होता है। उन्होंने लक्ष्य को आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ खेल जारी रखने तथा भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में जगह बनाने का लक्ष्य रखने की सलाह दी। इस मौके पर अपर आयुक्त (न्यायिक) राजेश कुमार यादव, लक्ष्य के कोच और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :

Taipei Open : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी ने जीता ताइपे ओपन, 17 साल की उम्र में BWF Super 300 खिताब किया अपने नाम

Sawan Somwar 2026: गोंडा में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा पृथ्वीनाथ और दुःखहरणनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु
गोंडा। सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ऐतिहासिक बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर और बाबा दुःखहरणनाथ मंदिर समेत जिले के प्रमुख शिवालयों में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

मंदिर परिसर में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के अलग-अलग शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।

बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

खरगूपुर थाना क्षेत्र स्थित महाभारतकालीन बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की।

पांडवकालीन बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां स्थापित विशाल शिवलिंग एशिया के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है और इसकी ऊंचाई करीब साढ़े पांच फीट बताई जाती है।

एक धार्मिक मान्यता यह भी है कि श्रद्धालु बिना एड़ी उठाए इस विशाल शिवलिंग पर जल अर्पित नहीं कर सकते। मंदिर की यही विशेषता इसे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाती है।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ पर लगातार नजर रखी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गईं। मंदिर के आसपास लगे मेले में खिलौने, श्रृंगार सामग्री, झूले और अन्य दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी।

बाबा दुःखहरणनाथ मंदिर में भी लगी लंबी कतार

नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बाबा दुःखहरणनाथ मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया।

मंदिर में भगवान शिव पिंडी स्वरूप में विराजमान हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में भगवान श्रीराम यहां आए थे और उन्होंने भगवान शिव के दर्शन करने के साथ कुछ समय विश्राम भी किया था।

श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है और भगवान शिव अपने भक्तों के दुखों का निवारण करते हैं। इसी विश्वास के कारण यह मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है।

जलाभिषेक और प्रसाद की विशेष व्यवस्था

बाबा दुःखहरणनाथ मंदिर प्रशासन ने सावन के पहले सोमवार को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए। जलाभिषेक, पूजा-पाठ, प्रसाद और पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

प्राचीन और आकर्षक शैली में निर्मित मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

सभी प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा बढ़ाई गई

गोंडा के दोनों प्रमुख मंदिरों के साथ जिले के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे, ताकि जलाभिषेक और दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा गोंडा

सावन के प्रथम सोमवार पर गोंडा में आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम दिखाई दिया। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

सुबह से मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजते भोलेनाथ के जयकारे और कांवड़ियों की मौजूदगी ने पूरे धार्मिक माहौल को शिवमय बना दिया।

Sawan Somwar 2026: आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में गूंज रहे जयकारे, 4 हजार रुपए में करें जल्द दर्शन
Sawan Somwar 2026: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस वर्ष उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार सावन 30 जुलाई से शुरू हुआ है और पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जो क्रमशः 3, 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और विधिपूर्वक व्रत-पूजन करने से शिव कृपा प्राप्त होती है। कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की कामना से सोमवार व्रत रखती हैं, जबकि अन्य श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव की उपासना करते हैं।

Gonda News: मंडी से लौटते वक्त डंपर की टक्कर से सब्जी व्यापारी की मौत, साथी गंभीर घायल
गोंडा, अमृत विचार। यूपी के गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर और लोडिंग ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक सब्जी व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पराग दत्त साहू अपने साथी झगरू मौर्य के साथ बुधवार तड़के करीब पांच बजे लोडिंग ई-रिक्शा से गोंडा सब्जी मंडी गए थे। दोनों मंडी से ताजी सब्जियां खरीदकर आसपास के गांवों में फेरी लगाकर बेचते थे।

मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे मृतक

सुबह करीब सात बजे सब्जियां लेकर लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरा मोहन के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पराग दत्त साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं झगरू मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पराग दत्त साहू सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पत्नी व बच्चों के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डंपर और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया गुरुजनों का आशीर्वाद

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

गोंडा : कर्मचारियों से अभद्रता करने पर सफाईकर्मी निलंबित
गोंडा, अमृत विचार : जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध सफाईकर्मी राजाराम को शासकीय कार्यों में लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा कार्यालय कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डीपीआरओ के मुताबिक 25 जुलाई को राजाराम को कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इससे पूर्व भी कई बार बुलाए जाने के बावजूद उनके कार्यालय न आने का उल्लेख किया। 27 जुलाई को नोटिस प्राप्त कराने के दौरान राजाराम ने कार्यालय कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।

इस पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी राजाराम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में राजाराम को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की विभागीय जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खंड बेलसर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Gonda News: एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, कई थानेदारों के तबादले, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
गोंडा। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जैसवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। जारी तबादला आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

कई थानों के बदले प्रभारी

तबादला सूची के अनुसार राजेश कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से हटाकर थाना खरगूपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं दिनेश सिंह को प्रभारी जनसूचना सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विपुल कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष वजीरगंज से हटाकर थानाध्यक्ष धानेपुर बनाया गया है। पवन मिश्रा को चौकी प्रभारी खोरहंसा (कोतवाली देहात) से थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज और तेजनारायण गुप्ता को चौकी प्रभारी कहोबा (मोतीगंज) से थानाध्यक्ष मोतीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसओजी, सर्विलांस और जनसूचना सेल में भी बदलाव

पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम में भी बदलाव किया है। आशुतोष सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी एसओजी/स्वाट बनाया गया है। वहीं सुमित्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी जनसूचना सेल और मनीष कुमार को प्रभारी स्वाट/सर्विलांस से प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

कई अधिकारियों को भेजा गया पुलिस लाइन

तबादले के तहत थाना उमरीबेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार, थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक गोविन्द कुमार और थाना धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा रमाशंकर राय को अतिरिक्त निरीक्षक उमरीबेगमगंज से अतिरिक्त निरीक्षक कर्नलगंज, यशवंत कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक मोतीगंज से अपराध शाखा और अरविन्द कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक कर्नलगंज से अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है।

ये भी पढ़ें :

Gonda News: अनुपस्थित शिक्षक और अनुदेशिका का वेतन-मानदेय रोका, लापरवाही पर कार्रवाई

Gonda News: अनुपस्थित शिक्षक और अनुदेशिका का वेतन-मानदेय रोका, लापरवाही पर कार्रवाई
गोंडा। बभनजोत ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय घारीघाट में बिना सूचना के अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक और महिला अनुदेशिका पर विभाग ने कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने दोनों का वेतन और मानदेय रोक दिया है। साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

चार दिन से स्कूल नहीं आ रहे थे शिक्षक

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बभनजोत ने 1 जुलाई को उच्च प्राथमिक विद्यालय घारीघाट का निरीक्षण किया था। इस दौरान सहायक अध्यापक इंद्रदेव प्रसाद बिना किसी पूर्व सूचना के 27 जून से 30 जून तक अनुपस्थित मिले। वहीं, विद्यालय में कार्यरत महिला अनुदेशिका प्रज्ञा भी 28 जून से 1 जुलाई तक बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर पाई गईं।

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

बीईओ ने निरीक्षण की रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने दोनों कर्मचारियों का वेतन और मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।बीएसए ने कहा कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहना शिक्षक के पदीय दायित्वों और कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

स्पष्टीकरण न देने पर होगी विभागीय कार्रवाई

विभाग की ओर से दोनों कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तय समय सीमा के भीतर तथ्यात्मक साक्ष्यों के साथ अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करें। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्पष्टीकरण पर निर्णय होने तक अनुपस्थिति अवधि का वेतन और मानदेय जारी नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

Gonda News: रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

Gonda News: सरकार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया प्रदर्शन
गोंडा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को विभिन्न राष्ट्रीय और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमल हंस मैरिज लॉन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी को 22 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्ट्रेट तक निकाला जनाक्रोश मार्च

सपा कार्यकर्ताओं का मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर थे। पूरे रास्ते सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सपा नेता सूरज सिंह ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 22 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा और विभिन्न जनसमस्याओं पर कार्रवाई की मांग की।

पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सूरज सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मामलों में सरकार को घेरते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राम मंदिर में दान राशि से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

'जनहित के मुद्दों पर सरकार विफल'

सूरज सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 22 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।

सुरक्षा के बीच हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई।

ये भी पढ़ें :

स्मार्ट मीटर योजना पर बढ़ा विवाद, 18 हजार करोड़ की मंजूरी के बावजूद उठे सवाल

गोंडा : सरकारी स्कूल में विवाद, सब्जी मांगने पर छात्रा को झुलसाया
गोंडा, अमृत विचार : देहात कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, झंझरी-दर्जीकुआं में शनिवार रात एक छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है।

आरोप है कि विद्यालय की रसोइया ने सब्जी मांगने पर सातवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा के हाथ पर खौलती हुई सब्जी डाल दी, जिससे उसकी चार उंगलियां झुलस गईं। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गई।

उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर ले जाया गया, जहां करीब तीन घंटे उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। परिजनों की सहमति के बाद छात्रा को देर रात फिर छात्रावास भेज दिया गया।

पीड़ित छात्रा प्रतीक्षा शर्मा का आरोप है कि वह भोजन लेने गई थी। रोटी और चावल लेने के बाद जब उसने सब्जी मांगी तो रसोइया मनसा मौर्या ने जानबूझकर उसके बाएं हाथ पर खौलती हुई सब्जी डाल दी।

इससे उसकी उंगलियां जल गईं और दर्द के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।‌ छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन सरगम शर्मा के साथ भी कुछ दिन पहले रसोइया ने चम्मच से मारपीट की थी। उस घटना की शिकायत उसकी मां ने अधिकारियों से की थी, जिसके बाद रसोइया को नोटिस जारी किया गया था।

छात्रा का कहना है कि उसी शिकायत की रंजिश में उसके साथ यह घटना की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि रसोइया पहले भी कई छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुकी है। विद्यालय की वार्डन किरण वर्मा ने बताया कि छात्रा ने आकर हाथ जलाने की जानकारी दी थी। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि छात्रा की बड़ी बहन से मारपीट का मामला भी पहले से जांच में है और संबंधित रसोइया को हटाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।

अब कार्रवाई जिला स्तर से ही होगी।‌ उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक और वार्डन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के 1.28 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफाः अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज, साथ में 3 करोड़ तक का बीमा

UPI के नाम पर गर्भवती महिला से 48,500 की ऑनलाइन ठगी! अंगनबाड़ी कार्यकत्री पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
बालपुर/गोंडा, अमृत विचार: कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के परसा गोण्डरी गांव की एक गर्भवती महिला ने गांव की अंगनबाड़ी कार्यकत्री पर धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से ₹48,500 निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली कर्नलगंज में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परसा गोण्डरी निवासी उषा देवी पत्नी मुकेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उत्तर प्रदेश शासन की बाल पुष्टाहार योजना के तहत मिलने वाले राशन के संबंध में अंगनबाड़ी केंद्र गई थीं। आरोप है कि 22 जुलाई को अंगनबाड़ी कार्यकत्री ने किसी अधिकारी से मोबाइल पर बात कराने का बहाना बनाकर उनसे यूपीआई के माध्यम से कुछ प्रक्रिया कराई। इसी दौरान उनके बैंक खाते से पहले ₹27,500 और बाद में ₹21,000 का भुगतान हो गया। इस तरह कुल ₹48,500 खाते से निकल गए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अंगनबाड़ी कार्यकत्री से रुपये निकलने के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और वहां से चली गईं। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटों से जगमगाया मनकापुर: पंडित दीन दयाल योजना से बदली तस्वीर, जानें दूसरे चरण में क्या होगा बदलाव