बलिया - Amrit Vichar

बलिया में महिला को फोन पर दिया 3 तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बलिया। बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने मोबाइल फोन पर कथित तौर पर तलाक दे दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 18 की शबीना खातून (19) की तहरीर पर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक कलंदर चकिया गांव निवासी परवेज आलम उर्फ रिंकू के विरुद्ध बीएनएस की संबधित धाराओं और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम की धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शबीना खातून ने तहरीर में उल्लेख किया है कि उसका निकाह चार साल पहले 21 मार्च 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार मेहर तय करके हुआ था। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि उसके अब्बू और भाई ने अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर उसे ससुराल विदा किया, लेकिन ससुराल आने पर उसे कुछ दिन बाद जानकारी हुई कि परवेज पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्ची का पिता है।

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि महिला का आरोप है कि ससुराल में उसके पति उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसके भाई का 17 फरवरी को निधन होने पर वह अपने मायके आ गई और इस बीच परवेज का उसके पास फोन आया और परवेज ने उसे मोबाइल पर ही तलाक दे दिया। रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आलोक गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस एक मामला दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है।

बलात्कार पीड़िता से मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, थाना प्रभारी निलंबित
बलिया (उप्र): बलिया जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में कार्यरत एक इंस्पेक्टर तथा उभांव थाना प्रभारी को एक कथित बलात्कार पीड़िता से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से जिला मुख्यालय पर पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में कार्यरत इंस्पेक्टर नरेश मलिक पिछले दिनों उभांव थाने पर अपराध निरीक्षक के पद पर तैनाती के समय एक कथित बलात्कार पीड़िता युवती से मोबाइल फोन पर बातचीत में अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार, उभांव थाने में गत 20 फरवरी को 33 वर्षीया एक युवती की तहरीर पर बिल्थरा रोड में वन विभाग में दारोगा के पद पर तैनात उग्रसेन कुमार जायसवाल के विरुद्ध बलात्कार तथा धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, दर्ज प्राथमिकी में युवती ने शिकायत की है कि उग्रसेन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ तकरीबन छह माह तक बलात्कार किया और अब शादी करने से इंकार करते हुए इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

बलात्कार पीड़िता ने पुलिस उप महानिरीक्षक को भेजे गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने की आड़ लेकर उभांव थाने के प्रभारी संजय शुक्ला और तत्कालीन अपराध निरीक्षक नरेश मलिक ने उसे फोन करके अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए अकेले में मिलने के लिए बुलाया, और यह भी कहा कि जब वह उन्हें 'संतुष्ट' कर देगी तो उसकी मदद कर दी जाएगगी।

सूत्रों के मुताबिक, युवती का आरोप है कि अपराध निरीक्षक नरेश मलिक ने बातचीत के दौरान उसे अपनी मांग पूरी होने पर धन देने की भी पेशकश की।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि सोमवार को उनके संज्ञान में यह मामला आने पर उन्होंने निरीक्षक नरेश मलिक और उभांव थाने के प्रभारी संजय शुक्ला को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

सिंह ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम फेलोशिप कार्यक्रम के लिए 5.18 करोड़ रुपये जारी, 42 जिलों में योजना क्रियान्वयन को वित्तीय स्वीकृति
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5.18 करोड़ रुपये (518.40 लाख) की धनराशि जारी कर दी है। इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए 42 जिलों में योजना के क्रियान्वयन के लिए धनराशि आवंटित की गई है।

सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, यह राशि नियोजन विभाग की अनुदान संख्या-40 के अंतर्गत ‘मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ मद में स्वीकृत की गई है। यह धनराशि संबंधित जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के माध्यम से व्यय की जाएगी, जिससे कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर गति मिल सके। शासनादेश के अनुसार, बलिया को सर्वाधिक 38.40 लाख रुपये, संभल को 33.60 लाख और बदायूं, गाजीपुर व महाराजगंज को 28.80-28.80 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। वहीं बरेली और मिर्जापुर को 24-24 लाख, बस्ती को 19.20 लाख तथा कई जिलों को 4.80 से 14.40 लाख रुपये तक की राशि दी गई है।

सरकार का उद्देश्य मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

यूपी के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरिनारायण राजभर का निधन, 76 वर्षीय की उम्र में ली अंतिम सांस
बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हरिनारायण राजभर का रविवार को निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। परिवार के अनुसार, 76 वर्षीय राजभर को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद शनिवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजभर के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। राजभर का जन्म बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तंगुनिया गांव में हुआ था। वे सियार विधानसभा सीट से 1991 और 1996 में दो बार विधायक चुने गए थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शारदानंद आंचल को हराया था।

इसके अलावा, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वह मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए थे। विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजभर ने कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों में राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

बलिया : बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात शातिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बलिया। बलिया जिले में पुलिस ने बिजली का तार चोरी करने वाले एक गिरोह से संबंद्ध सात शातिर अपराधियों को बुधवार देर रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि सहतवार व बांसडीह पुलिस की संयुक्त टीम अकबरपुर गांव के निकट बुधवार देर रात एक बजे वाहनों की जांच कर रही थी तभी दो वाहन समर्थपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए।

शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने वाहनों को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों वाहन पीछे मुड़कर जाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोग नीचे उतरे और कथित तौर पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं। एएसपी के अनुसार पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें टिंकू कुमार शाह (37) और शमीम अंसारी उर्फ ​​सोनू (36) पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने घायल शाह और अंसारी के अलावा अरविंद यादव, मन्नू कुमार साह, रोहन कुमार पांडे, फिरोज खान और अभिषेक उर्फ ​​अंशु गौड को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि शाह व अंसारी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बिजली के तार की चोरी करते थे, जिनके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से चोरी का बिजली का तार और अन्य उपकरणों के साथ देसी तमंचा और कारतूस तथा चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, आक्रोशित परिजन ने अस्पताल में काटा हंगामा, 5 चिकित्सकों पर मुकदमा
बलिया। बलिया स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में अस्पताल के पांच चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के पति शिवांशु राय की शिकायत के हवाले से बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की निवासी उनकी पत्नी अनीषा राय (24) को रविवार दोपहर दो बजे बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था।

इसमें कहा गया कि ऑपरेशन के लिए उनसे एक लाख रुपये लिए गए और लेजर विधि से सर्जरी करने की बात कही गई थी, लेकिन पूरे पेट का ऑपरेशन करने के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से अनीषा की मृत्यु हो गई। तहरीर में यह भी आरोप है कि घटना को कथित तौर पर छिपाने के लिए अनीषा को तत्काल लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया।

पुलिस ने बताया कि परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए तथा अस्पताल को सील करने एवं मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इस मामले में विधिक कार्रवाई का आश्वासन देकर रविवार देर रात मामले को शांत कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर डॉ. ज्योत्सना सिंह, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. संजय सिंह और डॉ. रोहन गुप्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यूपी में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने का सुनहरा मौका! 1 अप्रैल से शुरू ऑनलाइन आवेदन, 20 जिलों में खुलेंगे कुल 32 नए केंद्र
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में योग्य चालकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 20 जिलों में 32 प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर) स्थापित करने के लिए पहली अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

राज्य परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने गुरुवार को बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल विकसित किया है, जहां इच्छुक और पात्र आवेदक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन 1 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से स्वीकार किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पोर्टल आधारित व्यवस्था लागू की गई है।

बलिया में सबसे ज्यादा खुलेंगे चार केंद्र

रिक्तियों की बात करें तो बलिया में सबसे अधिक 4 केंद्र खोले जाएंगे। कानपुर नगर और बदायूं में 3-3, जबकि महराजगंज, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बलरामपुर में 2-2 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा रामपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, बहराइच, फर्रुखाबाद, चंदौली, फतेहपुर, महोबा, चित्रकूट और श्रावस्ती में 1-1 केंद्र खोले जाएंगे।

बलिया में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुई झड़प, एक व्यक्ति की मौत
बलियाः बलिया जिले के रेवती कस्बे में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बलिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रविवार रात रेवती कस्बे के बीज गोदाम के पास धनजी तुरहा और सुनील तुरहा के बीच सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान लाठी, डंडे और सरिया से प्रहार किया गया, जिसमें धनजी तुरहा (40) और उनका भाई भुलन तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुरैशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धनजी तुरहा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार इस मामले में भुलन तुरहा की तहरीर पर सुनील तुरहा और उनकी मां मीना देवी के साथ ही अमन साहनी और कुदरनी देवी तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

बलिया : फर्जी कंपनी के जरिए 6.5 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के आरोप में मुकदमा दर्ज
बलिया। यूपी के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी द्वारा सुनियोजित तरीके से छह करोड़ 59 लाख रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के आरोप में उसके 'मालिक' के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, राज्य के कर अधिकारी सिकंदर वर्मा की तहरीर पर शुक्रवार को सिकंदरपुर थाने में सिसोटार गांव स्थित शर्मा इंटरप्राइजेज के मालिक अखिलेश शर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शर्मा ने कथित तौर पर खरीद और बिक्री के लिए 18 जनवरी 2025 को वस्तु एवं सेवा एवं सेवा कर पहचान संख्या हासिल की थी।

हालांकि राज्य के सहायक कर आयुक्त राहुल कुमार ने 28 फरवरी 2025 को कंपनी का पंजीकरण रद्द कर दिया था। सहायक आयुक्त राहुल कुमार ने अपने निष्कर्ष में कहा कि कंपनी ने वास्तविक रूप से अस्तित्वहीन और फर्जी कंपनियों से माल की आपूर्ति किए बिना केवल दस्तावेजों के आदान-प्रदान के माध्यम से आवक आपूर्ति की घोषणा की और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया।

अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड की समीक्षा के अनुसार, धोखाधड़ी से प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का उपयोग बाहरी कर देयता को पूरा करने के लिए किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 6,59,38,960.41 रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि फर्जी कंपनी का इस्तेमाल इनपुट टैक्स क्रेडिट लाभों को धोखाधड़ी से हस्तांतरित करने के लिए किया गया था। राज्य कर उपायुक्त अनिल कुमार द्वारा 14 जनवरी को जारी निर्देशों के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। सिकंदरपुर थाने के प्रभारी अधिकारी मूल चंद्र चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CM योगी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलिया में दर्ज हुई थी FIR
बलियाः बलिया जिले की पुलिस ने 'फेसबुक' पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बलिया शहर कोतवाली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हनुमानगंज मंडल के महामंत्री अमरीश कुमार पांडेय की तहरीर पर पवन तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(बी) (धर्म या जाति के आधार पर समूहों के बीच वैमनस्य और शत्रुता पैदा करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के हवाला से पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रविवार को फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक आपत्तिजनक तस्वीर विवादित टिप्पणी के साथ पोस्ट की। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इस पोस्ट के जरिए प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अव्यवस्था फैलाने और एक वर्ग विशेष को सरकार के प्रति भड़काने का प्रयास किया गया।

कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी पवन तिवारी (35) को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहता है और पेशे से पत्रकार है। वह पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव आया हुआ था, इसी दौरान उसने कथित रूप से यह भड़काऊ पोस्ट साझा किया।

बलियाः शिवलिंग चोरी का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बलियाः बलिया जिले की नगरा पुलिस ने शिवलिंग चोरी के मामले में वांछित एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बलिया उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार रात करीब पौने दस बजे थाना क्षेत्र के खरूआंव पोखरा के पास वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया।

उन्होंने बताया कि तभी उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। शुक्ला ने बताया कि घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी रुदल नट (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को नगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चार और पांच जनवरी 2026 की मध्य रात सुखपुरा थाना क्षेत्र के बुढ़वा मंदिर से शिवलिंग की चोरी की थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले, उसने नगरा थाना क्षेत्र के एक प्राचीन दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण और दान पेटी से रुपये चोरी किए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है।

Ballia News: अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम, ग्रामीणों ने किया पथराव, आठ लोग घायल
बलियाः बलिया जिले में अतिक्रमण रोधी अभियान के लिए पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस घटना में पांच पुलिस कर्मियों और तीन राजस्व अधिकारियों सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब पुलिस और राजस्व विभाग की टीम खेजुरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथौज गांव में एक तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमणों को हटाने गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई थी। उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के नेतृत्व में तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए गांव पहुंची तभी कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर दूसरों के बहकावे में आकर अचानक टीम पर पत्थर फेंके और बलवा किया।

थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस घटना में पांच पुलिस कर्मी और तीन राजस्व कर्मी सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दो नामजद व्यक्तियों और लगभग 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ खेजुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।