कासगंज - Amrit Vichar

आंबेडकर जयंती पर कासगंज में शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिसकर्मी घायल
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के एक गांव में मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई एक शोभायात्रा के दौरान पथराव होने के बाद तनाव फैल गया, जिसके चलते एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने कथित तौर पर शोभायात्रा पर पथराव किया, जिससे अफरातफरी मच गई और दो समूहों के बीच तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे तक पथराव हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सड़क जाम कर दी, जिससे आसपास के इलाके में यातायात प्रभावित हुआ और एक पुलिस कांस्टेबल पत्थर लगने से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एक महिला समेत करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।" जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ और तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, "करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की वीडियो फुटेज के जरिए पहचान की जा रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 50 शोभायात्राएं निकाली जा रही थीं, जो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी थीं। उन्होंने कहा कि यह घटना शोभायात्रा को बाधित करने की सुनियोजित कोशिश प्रतीत होती है और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "यादव समुदाय के कुछ सदस्यों ने शोभायात्रा को रोका। इसके पीछे की राजनीतिक मंशा जांच के बाद स्पष्ट होगी।" अधिकारियों ने बताया कि तनाव के बावजूद बाद में पुलिस निगरानी में शोभायात्रा दोबारा शुरू हुई और शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।

कासगंज : मकान में 5 शव मिलने से सनसनी, दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस
कासगंज, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के अमापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रुप से अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में नगला भोजराज गांव में एक सत्यवीर फौजी (50) ने अपनी पत्नी राम श्री (48),पुत्री प्राची (12),पुत्री अमरवती (10) और पुत्र गिरीश (9) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

उन्होने बताया कि मृतक सत्यवीर फ़ौजी बेल्डिंग का काम करता था और पूरा परिवार दो दुकानों में रह रहा था। पिछले दो दिनो से जब दुकान नहीं खुली तो पड़ोसियों ने शक जताते हुये आज दराज से झांक कर देखा तो अंदर का नजारा देख कर होश उड़ गये। सूचना पर अमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

इस दौरान कासगंज के जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा घटना स्थल पर मौजूद रही। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें : रायबरेली में वंदे भारत प्रोटोटाइप रेक का ट्रायल: पास कर लिया Speed Test, महाप्रबंधक ने दी बधाई

लखनऊ : 13 जिलों के फैमिली कोर्ट में नए प्रधान न्यायाधीशों की तैनाती
राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार : शासन ने राज्य के 13 जिलों में फैमिली कोर्ट (कुटुंब न्यायालय) के नए प्रधान न्यायाधीशों की तैनाती का आदेश जारी किया है। यह नियुक्तियां कुटुंब न्यायालय अधिनियम, 1984 की धारा 4 और उत्तर प्रदेश कुटुंब न्यायालय नियमावली, 1995 के तहत इलाहाबाद उच्च न्यायालय की सहमति से राज्यपाल ने दी है।

शासनादेश के अनुसार पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, शाहजहांपुर रूपेश रंजन को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, गाजीपुर तैनात किया गया है, जबकि पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सीतापुर शकील-उर-रहमान को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, कासगंज बनाया गया है। इसी तरह पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बिजनौर संजीव फौजदार को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, अलीगढ़, पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, अलीगढ़ विवेक त्रिपाठी को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, औरैया और पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, बरेली देवराज प्रसाद सिंह को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, मैनपुरी बनाया गया है। जबकि वर्तमान में प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, बिजनौर पीयूष पांडेय को इसी पद पर हापुड़ भेजा गया है।

पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हाथरस सुधीर कुमार (चतुर्थ) को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, बिजनौर, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, ललितपुर अरविंद कुमार (द्वितीय) को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, रामपुर, प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, गाजीपुर नरेंद्र कुमार (तृतीय) को इसी पद पर शाहजहांपुर, पीठासीन अधिकारी, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण, वाराणसी किरण पाल सिंह को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, चंदौली, अपर प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, लखनऊ कल्पना को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, रामाबाई नगर (कानपुर देहात), अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कासगंज शक्ति तोमर को अब प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, मऊ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और हरदोई प्रीति श्रीवास्तव (द्वितीय) को प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, जौनपुर में तैनाती दी गई है। यह सभी नियुक्तियां इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासकीय प्रस्ताव संख्या 294/एडमिन (सेवायें)/2025 के आधार पर की गई हैं। शासनादेश पर मुख्य सचिव विनोद सिंह रावत और विशेष सचिव दिनेश सिंह के हस्ताक्षर हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मू की नेताओं को सलाह, कहा- राजनीति से ऊपर उठकर करें काम

चंदन हत्याकांड : मुख्य आरोपी सलीम की मौत, लंबे समय से चल रहा था बीमार
लखनऊ, अमृत विचार। कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलीम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सलीम लंबे वक्त से बीमार था, जिससे उसकी मौत कल यानी 26 अगस्त को इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में साल  2018 में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान चंदन गुप्ता नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में लखनऊ की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया था। सभी दोषी लखनऊ की जेल में सजा काट रहे हैं। यहीं पर इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सलीम भी सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी जेल में तबीयत खराब हो गई थी। जिसे इलाज के लिए राजधानी स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविलद्यालय में भर्ती कराया गया था। जहां बीते मंगलवार को इलाज के दौरान गांधी वार्ड में सलीम ने दम तोड़ दिया।

चंदन हत्या कांड

यूपी के कासगंज जिले में 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के दिन एक सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। जिसमें 22 वर्षीय चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गंणतंत्र दिवस पर चंदन  गुप्ता अपने भाई व साथियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। जब यह यात्रा तहसील रोड स्थित जीजीआईसी गेट पर पहुंची। तब मुख्य आरोपी सलीम, उसके भाई वसीम सहित अन्य लोगों ने चंदन और उनके साथियों का रास्ता रोक लिया। जिससे विवाद बढ़ा और गोलीबारी हुई,इसी गोलीबारी में चंदन को गोली मारी गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ही कासगंज में हिंसा भड़क गई, जिसकी रोकथाम के लिए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:-UP में बाढ़ का कहर : 22 जिलों के 700 से अधिक गांव जलमग्न, 2.52 लाख से अधिल लोग प्रभावित, राहत बचाव कार्य जारी

बुलंदशहर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ित परिजनों की सरकार करेगी मदद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में हुयी जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है जबकि घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। योगी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये व हर घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों का उपचार सरकार के खर्चे पर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

गौरतलब है कि बुलंदशहर अलीगढ़ सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाला गांव के पास सोमवार रात करीब दो बजे तेज़ रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 41 अन्य घायल हो गये जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुयी है। सभी हताहत कासगंज जिले के सोरो क्षेत्र के निवासी है जो राजस्थान एक मंदिर में दर्शन के लिये जा रहे थे।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की भिड़ंत में 8 की मौत, 43 घायल

बुलंदशहर में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की भिड़ंत में 8 की मौत, 43 घायल
बुलंदशहरः बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 2:10 बजे अरनिया बाईपास (बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा) पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर ट्रक (पंजीकरण संख्या HR 38 X 8195) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 43 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर बनाकर उसमें 61 लोग सवार थे, जो कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव से राजस्थान के जहारपीर धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। पीछे से आ रहे कैंटर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 43 लोग घायल हो गए, 8 लोगों की मृत्यु हो गई, और 10 लोग सुरक्षित बच गए।

पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खुरजा के कैलाश अस्पताल, जटिया सीएचसी, और मुनि सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। वर्तमान में 10 घायलों का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में, 10 का बुलंदशहर जिला अस्पताल में, और 23 का खुरजा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर है।

टक्कर मारने वाला ट्रक, जो धान की भूसी लादकर जा रहा था, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी संध्या पत्नी संदीप के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतकों के नाम और पते

1. ईयू बाबू (40 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज (ट्रैक्टर चालक)
2. रामबेटी पत्नी सोरन सिंह (65 वर्ष, महिला), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
3. चांदनी पुत्री कालीचरण (12 वर्ष, महिला), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
4. घनीराम (40 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज
5. मोक्षी (40 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज
6. शिवांश पुत्र अजय (6 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज
7. योगेश पुत्र रामप्रकाश (50 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
8. विनोद पुत्र सोरन सिंह (45 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

घायलों के नाम और पते

1. रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
2. हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
3. प्रिंस पुत्र विनोद (8 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
4. मूलचंद पुत्र राम सहाय (17 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
5. दिव्या पुत्री राजीव (14 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
6. शकुंतला पत्नी अजीत (65 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
7. पातीराम पुत्र गोपी (75 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
8. मुस्कान पुत्री राजू (6 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
9. रजनीश पुत्र राम सिंह (25 वर्ष), हथनापुर, फर्रुखाबाद
10. जितेंद्र पुत्र पूरन सिंह (18 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
11. पूरन सिंह पुत्र दामोदर (40 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
12. कमल पुत्र राजू (6 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
13. रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
14. आकाश पुत्र विजय (23 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
15. शिवचरण पुत्र विजय सिंह (21 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
16. रामचरण पुत्र विद्याराम (30 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
17. आन्या पुत्री प्रमोद (10 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
18. संध्या पुत्री सुरेंद्र (20 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज
19. कन्छा पत्नी रामसहाय (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
20. रमेश चंद्र पुत्र भोजराम (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
21. अजय मोर्या पुत्र जिशुकरन (18 वर्ष), बदायूं
22. भूदेवी पत्नी जंगाली (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
23. लेखराज पुत्र नेमसिंह (40 वर्ष), भैंसौरा
24. सुरेंद्र पुत्र तेजपाल (34 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज
25. प्रमोद पुत्र खेमकरण (32 वर्ष), आनंद पुर, थाना सोरों, कासगंज
26. मौसम पुत्र दिनेश (10 वर्ष), आनंद पुर, थाना सोरों, कासगंज
27. खुशबू पत्नी भोले शंकर (20 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
28. गनेश पुत्र वीरफल (28 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
29. जशोदा पत्नी योगेश (40 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
30. खेमकरण पुत्र वीरफल (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
31. लक्ष्मी पत्नी लेखराज (30 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
32. भानू पुत्र रवि (12 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
33. सचिन पुत्र कालीचरण (10 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
34. विजय पुत्र कालीचरण (7 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
35. क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (32 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
36. नीरज पत्नी कालीचरण (35 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
37. अर्चना पुत्री कालीचरण (8 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
38. बाबूराम पुत्र सोनपाल (66 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
39. उमाशंकर पुत्र सोनपाल (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
40. पार्वती पत्नी लेखराज (40 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
41. रूबी पत्नी अजय (27 वर्ष), मौ0 जवाहरपुर, बदायूं
42. संदीप पुत्र विजय (7 वर्ष), आवास विकास कॉलोनी, कासगंज
43. खेमकरन पुत्र मिहोलाल (65 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

यह भी पढ़ेंः Rekha Gupta Security: अब CRPF नहीं करेगी दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा, सरकार ने दिल्ली पुलिस को दी जिम्मेदारी

मिर्जापुर : हाइवे पर गंगा की बाढ़ में बाइक सवार दंपत्ति बहे, पत्नी की मौत...बच्ची लापता
मिर्जापुर, अमृत विचार: जलालाबाद-ढाईघाट हाइवे पर ग्राम गुटेटी उत्तर के समीप डिप पर गंगा की बाढ़ के तेज बहाव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कासगंज जिले के बाइक सवार दंपत्ति अपने दो बच्चों के साथ बह गए। इसमें 25 वर्षीय महिला व एक बच्ची की डूबकर मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्ची का शव अभी तक नहीं मिल सका है। स्थानीय ग्रामीणों ने पति और पांच वर्षीय पुत्री को पानी से सकुशल निकाल लिया।

कासगंज जिले के थाना दरियागंज अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी पाल सिंह अपनी पत्नी 25 वर्षीय रोली, पुत्री पांच वर्षीय संगीता और चार वर्षीय काजू को लेकर पत्नी के मायके मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर नगला, निवासी अवधेश प्रसाद जाटव के घर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने आए थे। रविवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम गुटेटी उत्तर के पास डिप पर गंगा की बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से बह रहा था। अचानक पानी के तेज बहाव में बाइक सहित पूरा परिवार बह गया और हाइवे किनारे गहरे गड्ढे में डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पाल सिंह तथा उनकी पांच वर्षीय पुत्री संगीता को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन रोली और चार वर्षीय काजू तेज बहाव में बह गए।

गोताखोरों ने रोली को पानी से ढूंढकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मासूम काजू का शव अब तक नहीं मिल सका है। गोताखोरों ने बाइक को भी गहरे पानी से बरामद कर लिया। मृतका के पति ने बताया कि उसके कुल चार बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय अंकित और नौ वर्षीय नन्हूं को वह घर पर ही छोड़ आया था। घटना की सूचना पर एसडीएम कलान अभिषेक प्रताप सिंह, सीओ अजय कुमार राय और थाना प्रभारी सोनी शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन गोताखोरों की मदद से बच्ची काजू की तलाश में जुटा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

“वो तो सोया था गहरी नींद में… फिर उसकी कभी सुबह न हुई”... प्रेमी के साथ मिलकर की पत्नी ने पति की हत्या
अलीगढ़, अमृत विचार : दोपहर की चाय के बाद यूसुफ अपने घर में गहरी नींद में सोया हुआ था। चेहरे पर कोई चिंता नहीं, कोई आहट नहीं, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह उसका आख़िरी लम्हा होगा… क्योंकि जिस पत्नी के साथ वह हर दिन अपना भविष्य देखता था, वही उसकी मौत की साज़िश रच चुकी थी।

अलीगढ़ जिले के दनसारी गांव में रहने वाला यूसुफ (29) मेहनतकश और शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन पत्नी तबस्सुम के मन में नफरत और बेवफाई का ज़हर पल रहा था। गांव का ही दानिश (27), तबस्सुम का प्रेमी, अक्सर उसके घर के आसपास मंडराता था। यूसुफ को शायद शक था, मगर विश्वास नहीं तोड़ा।

फिर आया वो खौफनाक दिन : शनिवार की रात, जब यूसुफ गहरी नींद में था, तबस्सुम और दानिश ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मौत के बाद कहानी खत्म नहीं हुई, असली साज़िश तो तब शुरू हुई… शव पर तेजाब डाला गया, ताकि कोई पहचान न सके। फिर शरीर को आग के हवाले कर दिया गया। शव को उठाकर ले जाया गया कासगंज जिले में एक वीरान ईंट भट्ठे के पास, जहां उसे फेंक दिया गया। जब अगले दिन पुलिस को सूचना मिली, तो मौके से जले हुए शव के अवशेष बरामद हुए। शक की सुई तबस्सुम पर गई पूछताछ हुई और हकीकत सामने आ गई। तबस्सुम टूट गई और पूरा जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या का मकसद? : तबस्सुम को दानिश के साथ नई ज़िंदगी शुरू करनी थी। यूसुफ उसका रास्ता था… और उसने रास्ता हटा दिया। तबस्सुम सलाखों के पीछे है। वहीं, दानिश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पर यूसुफ… वो अब कभी लौटकर नहीं आएगा। उसकी मासूम ज़िंदगी एक खौफनाक मोहब्बत की बलि चढ़ गई।

यह भी पढ़ें:- रायबरेली में घर से उठा ले गया जंगली जानवर, आठ माह की बच्ची की मौत

कासगंज : कछला चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह को वाहन ने टक्कर मारी, मौके पर मौत
कासगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में बड़ा हादसा हो गया। कछला चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी राजेश भारती ने घटनास्थल का मुआयना किया। चौकी इंचार्ज को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

दुर्घटना, सोरों जी थाना क्षेत्र की कछला चौकी के पास बरेली-मुथरा राजमार्ग की है। चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह रोजाना सुबह की सैर पर निकलते थे। अपना कुत्ता साथ ले जाते। मंगलवार की सुबह को भी वह कुत्ते के साथ टहलने निकले थे। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

हादसा इतना तेज था कि चौकी इंचार्ज हाईवे किनारे झाड़ियों में जा गिरे। उनकी चीखें सुनकर हाईवे किनारे एक मकान के लोग बाहर भी निकले, लेकिन कोई नजर न आने पर वे लोग लौट गए।

उधर, काफी देर बाद भी जब चौकी इंचार्ज अपने कमरे पर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। हाईवे के किनारे झाड़ियों में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, ये एक्सीडेंट बदायूं की दिशा में जा रहे कि वाहन से हुआ होगा। चौकी इंचार्ज के दाहिने हिस्से में ऊपर तक चोटें पाई गई हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद, उस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है, जिससे ये दुर्घटना हुई है।

कासगंज से लेकर बदायूं, एटा और मथुरा तक पुलिस को अलर्ट किया गया है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र समेत अन्य टीमें जांच में जुटी हैं। चौकी पर मातम पसरा है। साथियों की आंखें नम हैं।

प्रहलाद सिंह मूलरूप से मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी मौत की सूचना पर परिवार वाले भी कासगंज पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - Bareilly: खेत पर खाद लगाने गए किसान की हत्या कर शव ईंट के भट्ठे पर फेंका

Kasganj News: सब्जी में नमक अधिक होने पर नाराज पति ने गर्भवती पत्नी को जड़ दिया थप्पड़, जली गई जान
एटा/कासगंज। एटा से सटे कासगंज जिले में कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने सीढ़ी पर खड़ी अपनी गर्भवती पत्नी को थप्पड़ मार दिया जिससे असंतुलित होकर नीचे गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बृहस्पतिवार को बताया कि ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव में रामू नामक व्यक्ति ने बुधवार को कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा होने से नाराज होकर अपनी पत्नी ब्रजबाला (26) को थप्पड़ मार दिया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता घटना के वक्त सीढ़ी पर खड़ी थी और थप्पड़ मारे जाने से लड़खड़ाकर नीचे गिरने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि पांच महीने की गर्भवती ब्रजबाला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भारती ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति रामू गांव से फरार हो गया। वह गांव के बाहर एक मकान में छिपा था जहां से ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। इस बीच, ब्रजबाला के परिजनों ने रामू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रामू के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे जिसका ब्रजबाला विरोध करती थी और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था।

कासगंज में मासूम बच्ची से दरिंदगी, युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा, पैर में लगी गोली
एटा/कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से समाज को एक शर्मसार कर देने वाली घिनौन खबर आई है। यहां एक एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कासगंज जिला मुख्यालय के कासगंज कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म किया। कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश भारती ने रविवार को बताया कि दुष्कर्म का आरोपी प्रदीप जोशी नदरई से कहीं बाहर भागने की फिराक में था, तभी सूचना मिलने से नदरई नहर पिकनिक पॉइंट के पास उसकी घेराबंदी की गई। उन्होंने कहा कि प्रदीप को जैसे ही पता चला कि पुलिस ने उसे घेर लिया है तो उसने पुलिस दल पर गोली चला दी।

भारती ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शस्त्र एक्ट की धाराओं में अलग से मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि मामले में कासगंज कोतवाली पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत कई संबंधित धाराओं में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। एसपी अंकिता शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें एसओजी और सर्विलांस यूनिट भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें:-एक्शन में LDA: गोसाईंगंज और काकोरी में सात अवैध प्लाटिंग के निर्माण किए ध्वस्त

कासगंज: ऑटो-बस भिड़ंत में दो की मौत, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
कासगंज, अमृत विचार। रविवार रात अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑटो में सवार लोग गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे में राजीव सोलंकी (18) पुत्र करण सिंह, निवासी लक्ष्मपुर थाना अमांपुर, जिला कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ऋतिक (10) पुत्र अमित, निवासी सलगमा थाना दादों, जिला अलीगढ़ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ऋतिक ने भी दम तोड़ दिया।

घायलों में ऋतिक की मां विनीता (35) पत्नी अमित कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ऑटो चालक विजयपाल (30) पुत्र राम प्रकाश निवासी लक्ष्मपुर, कासगंज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

थाना अमांपुर प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।