मथुरा - Amrit Vichar

ग्रेटर नोएडा न्यूज: यमुना एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन घायल
गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा, अमृत विचार। मथुरा की मांट विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। नोएडा क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट की ओर जाते समय तेज रफ्तार डंपर ने एस्कॉर्ट वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एस्कॉर्ट में सवार थे चार पुलिसकर्मी

पुलिस के अनुसार, विधायक राजेश चौधरी के काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में चार पुलिसकर्मी सवार थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक पीछे से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

एक जवान की मौत

दुर्घटना में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र सिंह यादव पुलिस लाइन्स मथुरा में तैनात थे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

विधायक सुरक्षित

हादसे के समय भाजपा विधायक राजेश चौधरी का वाहन एस्कॉर्ट गाड़ी के आगे चल रहा था। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

डंपर चालक की तलाश

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस डंपर चालक और वाहन की पहचान में जुटी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Census 2027: प्रयागराज में जनगणना का पहला चरण पूरा, 12.12 लाख मकान और 71 लाख से ज्यादा आबादी का अनुमान

मथुरा में रफ्तार का कहर : दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और उसके साथी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। छाता क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा ने बताया कि दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर नरी-सेमरी गांव के फ्लाईओवर के नीचे वृंदावन में ईंटें पहुंचाकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक विष्णु (30) व उसका साथी अंसार (24) ट्रैक्टर से गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया हालांकि ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दान घोटाले का आरोप, CM योगी से CBI जांच की मांग; मंदिर संस्थान ने दिया जवाब
मथुराः श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के एक सदस्य ने मथुरा स्थित मंदिर में दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बुधवार को मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से (सीबीआई) जांच कराने की मांग की और दावा किया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान से जुड़े कथित गबन जैसी स्थिति यहां भी हो सकते हैं। ये आरोप ऐसे समय सामने आए हैं, जब अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित गबन के मामले में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर रहा है।

'दान गिनते समय बंद कर दिए जाते हैं CCTV'

दिनेश फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली दान राशि और आभूषणों का वर्षों से दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दान की गिनती के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। उनका दावा है कि समिति के कुछ सदस्यों ने निजी संपत्ति अर्जित की है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

फलाहारी महाराज ने कहा, ''हमें आशंका है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी इसी (श्रीराम जन्मभूमि मंदिर) तरह की अनियमितताएं हो रही हैं। मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।''

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग स्वीकार नहीं की गई तो वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। वहीं, आरोपों को खारिज करते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि मंदिर में दान के प्रबंधन के लिए पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाती है और संस्थान किसी भी जांच के लिए तैयार है।

"सारे आरोप निराधार, हम हर जांच को तैयार"

शर्मा ने कहा, ''ये आरोप निराधार हैं। हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।'' उन्होंने बताया कि दान की गिनती की प्रक्रिया तीन कर्मचारियों की मौजूदगी में सीसीटीवी निगरानी के तहत की जाती है और इस कार्य में लगे कर्मचारियों की समय-समय पर अदला-बदली भी की जाती है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखी जाती है।

शर्मा ने कहा, ''हम व्यवस्था को और आधुनिक बना रहे हैं तथा सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है।'' उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर कोई दान काउंटर नहीं है और सारा चढ़ावा मंदिर परिसर के भीतर ही स्वीकार किया जाता है।

शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जांच से गुजरना होता है और उन्हें पर्स, माला, प्रसाद या मोबाइल फोन भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होती, जिससे किसी व्यक्ति के लिए बड़ी मात्रा में नकदी या आभूषण अंदर ले जाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर की ओर से 5,000 रुपये से अधिक का नकद भुगतान नहीं किया जाता है और दान प्रबंधन को लेकर आयकर विभाग की ओर से कोई नोटिस भी नहीं मिला है।

Mathura News: अधिक मास में ब्रज में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 दिन में 6.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे मथुरा
ब्रज, मथुरा, अमृत विचार। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के दौरान ब्रज में श्रद्धालुओं की आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। 17 मई से 15 जून तक चले 30 दिनों के इस विशेष धार्मिक पर्व में देश-विदेश से 6.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। महज एक महीने में पहुंचे भक्तों की संख्या पिछले कई वर्षों के वार्षिक आंकड़ों के करीब पहुंच गई।

परिक्रमा में रिकॉर्ड भीड़

अधिकारियों के अनुसार, सबसे ज्यादा करीब 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा की। वहीं 2.50 करोड़ से अधिक भक्तों ने गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत की सात कोस परिक्रमा पूरी की। मथुरा, वृंदावन और बरसाना में भी श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखने को मिला। करीब 1 करोड़ भक्तों ने बरसाना पहुंचकर लाड़लीजी मंदिर में दर्शन किए।

व्यवस्थाओं की चुनौती

श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या के कारण जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं पर दबाव बना रहा। इसके बावजूद पूरे अधिक मास के दौरान आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन ने लगातार निगरानी रखकर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को संभाला।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद रावत ने बताया कि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परिक्रमा मार्गों पर 25 निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक और 350 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए। भविष्य में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई पुलिस चौकियां और पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मथुरा जेल में अब कान्हा की पोशाक और मुकुट के साथ बनेंगी सुंदर मालाएं, महिला बंदियों को मिली ट्रेनिंग

मथुरा जेल में अब कान्हा की पोशाक और मुकुट के साथ बनेंगी सुंदर मालाएं, महिला बंदियों को मिली ट्रेनिंग
मथुरा। मथुरा जिला कारागार में अब भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक और मुकुट के साथ-साथ उनके गले की सुंदर मालाएं भी तैयार होंगी। खजनी वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से पिछले एक हफ्ते से महिला बंदियों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। जेल में बंद महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने के लिए गुरुवार को इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन

गुरुवार को जिला जज विकास कुमार, जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महिला बैरक में माला बनाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। जेल में बंद कैदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

परिजनों की सुविधा के लिए जेल के बाहर खुली 'हेल्प डेस्क'

जिला जज ने जेल के बाहर विशेष रूप से बनाई गई 'हेल्प डेस्क' का भी उद्घाटन किया। यह हेल्प डेस्क मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की प्रक्रिया को आसान बनाने और उनकी सहायता के लिए काम करेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

इस मौके पर अपर जिला जज राम कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह मौजूद रहीं। वहीं जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह और डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

इस दौरान रसोई में शाम का भोजन तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने वहां की साफ-सफाई पर संतोष जताया। अफसरों ने कारागार के अस्पताल का भी रुख किया। वहां भर्ती बीमार बंदियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और इलाज की व्यवस्थाएं देखीं। जेल प्रशासन का दावा है कि निरीक्षण के दौरान जेल परिसर, बैरक और अस्पताल समेत सभी संवेदनशील जगहों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद पाई गई।

ये भी पढ़ें  :

सस्ते सोने का लालच देकर इंदौर के व्यापारी से ठगी, झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस में आशुतोष ब्रह्मचारी ने लिया यूटर्न, कहा- रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज कराई थी झूठी शिकायत
मथुरा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन्होंने सरस्वती के खिलाफ शिकायत मथुरा में स्थित देवा आश्रम के महंत रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज कराई थी। ब्रह्मचारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो में कहा कि दास ने उन्हें गलत रास्ता दिखाया और दबाव डालकर शंकराचार्य के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने यह भी कहा कि कई अधिकारी भी "साजिश" में शामिल थे।

रामचंद्र दास ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया : ब्रह्मचारी

ब्रह्मचारी ने वीडियो में कहा, "उन्होंने (दास ने) मेरा जीवन बर्बाद कर दिया, मुझे परेशान किया गया और दबाव डाला गया। उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए क्यों इस्तेमाल किया?" उन्होंने जल्द ही इस मामले में सबूत पेश करने की बात कही। ब्रह्मचारी ने कहा, "मेरे पास व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड हैं, जिसमें उन्होंने (दास) मुझे बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ मामला कैसे दर्ज कराना है।"

रामचंद्र दास जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी और लंबे समय से करीबी सहयोगी हैं। ब्रह्मचारी भी पहले रामभद्राचार्य के सहयोगी रह चुके हैं। ब्रह्मचारी ने दास को ढोंगी और धोखेबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है कि दास ने फर्जी वसीयत बनवाकर देवा आश्रम पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, "अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो मैं अदालत जाऊंगा।"

ब्रह्मचारी ने रामचंद्र दास पर लगाया यह गंभीर आरोप

ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि दास ने उनके गुरु रामभद्राचार्य की हत्या की साजिश रची और यदि उनके गुरु की हत्या होती है, तो उसके लिए दास जिम्मेदार होंगे। फिलहाल रामचंद्र दास या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रतिनिधियों की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस वर्ष जनवरी में, ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने "गुरु सेवा" के नाम पर 2025 का कुंभ मेला और 2026 का माघ मेला समेत धार्मिक आयोजनों में नाबालिगों का यौन उत्पीड़न किया।

विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने 21 फरवरी को प्रयागराज पुलिस को आदेश दिया कि वह यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत प्राथमिकी दर्ज करके स्वतंत्र जांच शुरू करे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 25 मार्च को, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत दे दी थी।

(सोर्स : भाषा एजेंसी)

Mathura News : फिल्मी अंदाज में पुलिस ने पांच गोवंश कराए मुक्त, 3 गो तस्कर गिरफ्तार
मथुरा। मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के गो-तस्करों और गौरक्षकों के बीच फिल्मी अंदाज में हाईवे पर पीछा करने का मामला सामने आया। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर तक चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से पांच गोवंशों को मुक्त कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए), मथुरा के सदस्य श्रेयस अपने साथियों के साथ बुधवार तड़के करीब चार बजे जैत क्षेत्र के सुनरख कट के पास मौजूद थे। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। गाड़ी की रफ्तार कम होने पर उसमें गोवंश होने की आशंका हुई। जब गौरक्षकों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की।

गौरक्षकों ने अपने निजी वाहनों से पिकअप का पीछा शुरू कर दिया और इसकी सूचना तत्काल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। पीछा करने के दौरान छाता क्षेत्र के पास तस्करों ने कथित रूप से गौरक्षकों की गाड़ी को टक्कर मारकर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, वाहन में लगे सुरक्षा बम्पर के कारण कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

गौरक्षकों को देख तस्करों ने लगाई पिकअप से छलांग

बताया गया कि पिकअप वाहन के आगे एक सैंट्रो कार चल रही थी, जो एस्कॉर्ट वाहन के रूप में काम कर रही थी और रास्ते की जानकारी उपलब्ध करा रही थी। कोसी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचने पर अचानक पिकअप वाहन का टायर फट गया। सामने पुलिस बल और पीछे गौरक्षकों को देखकर पिकअप में सवार दो आरोपी चलती गाड़ी से कूद गए, जिससे वे घायल हो गए।

इसी दौरान सैंट्रो कार चालक ने गौरक्षकों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा गई। कार में सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिनमें से चालक गिरकर घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह और पुलिस बल ने घायलों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बरामद किए पांच गोवंश

पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान उसमें रस्सियों से बंधे पांच गोवंश बरामद किए, जिन्हें मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान रहीम पुत्र सब्बीर और नियाजू पुत्र सकूर, निवासी बोतलगंज, थाना पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) तथा तालिम पुत्र सद्दीक, निवासी मडाई, थाना उटावड़, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में बताई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे गोवंशों को आगरा क्षेत्र से लाकर हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में ले जा रहे थे। मामले में अनीश नामक एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

साथ ही, इस कथित संगठित गो-तस्करी गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद गोवंशों की चिकित्सकीय जांच कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस भर्ती परीक्षा: इज्जतनगर मंडल चलाएगा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, भीड़ के चलते RPF व GRP भी अलर्ट
बरेली, अमृत विचार। पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन सोमवार से अगले तीन दिन तक किया जाना है। लिहाजा अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इज्जतनगर रेल मंडल में कासगंज-अनवरगंज और बरेली-मथुरा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन  8, 9 व 10 जून को किया जाएगा। वहीं भीड़ के चलते आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट किया गया है।

कासगंज-अनवरगंज के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक 05312 कासगंज जंक्शन-कानपुर अनवरगंज परीक्षा स्पेशल ट्रेन गाड़ी 8, 9 व 10 जून को कासगंज से 18:15 बजे चलकर कायमगंज से 19:04 बजे, फर्रुखाबाद से 19:40 बजे, गुरसहायगंज से 20:32 बजे, कन्नौज से 21: 00 बजे और बिल्हौर से 21:32 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 22:50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05311 कानपुर अनवरगंज-कासगंज जंक्शन परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8, 9 व 10 जून को कानपुर अनवरगंज से 23:30 बजे चलकर बिल्हौर से 00:17 बजे, कन्नौज से 00.40 बजे, गुरसहायगंज से 01:07 बजे, फर्रुखाबाद से 02:00 बजे और कायमगंज से 02:32 बजे छूटकर कासगंज 4:20 बजे पहुंचेगी।

बरेली से सुबह 4 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन
बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन ट्रेन संख्या 05309 परीक्षा स्पेशल 8, 9 व 10 जून को बरेली जंक्शन से सुबह 4:00 बजे चलकर बदायूं से 4:48 बजे छूटकर, उझानी से 5:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 5:32 बजे, कासगंज से 6:10 बजे, सिकंदरा राव से 6:36 बजे, हाथरस सिटी से 7:17 बजे, मथुरा छावनी से 8:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन 8:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05310 परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8, 9 व 10 जून को मथुरा जंक्शन से 13:10 बजे प्रस्थान करते हुए मथुरा छावनी से 13:25 बजे छूट कर, हाथरस सिटी से 14: 13 बजे, सिकंदरा राव से 14:42 बजे, कासगंज से 15:20 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 15:40 बजे, उझानी से 16:17 बजे, बदायूं से 16:35 बजे छूटकर बरेली जंक्शन 17:50 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के सुरक्षा बलों को किया गया अलर्ट
इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इज्जतनगर रेल मंडल दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विंडो खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सभी स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ भी अलर्ट रहेगा।

Mathura News: बरसाना थाने से खनन आरोपी को छुड़ाने का मामला, वायरल वीडियो के बाद मुख्य आरोपी सूरजपाल गिरफ्तार
मथुरा। मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र में अवैध खनन के आरोपी को थाने से छुड़ाकर ले जाने का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने और विपक्ष के हमलावर होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरजपाल को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार, बरसाना थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात कमई-कराहल मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की थीं। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था, जिनमें सूरजपाल भी शामिल बताया गया। आरोप है कि देर रात एक जनप्रतिनिधि के परिजन और प्रतिनिधि के रूप में पहचान रखने वाले व्यक्ति अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाकर ले गए।

इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था और "जीरो टॉलरेंस" नीति पर सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

मामले के तूल पकड़ने के बाद बरसाना पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर सूरजपाल, लखन सिंह तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और अभद्रता करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में कमई गांव सहित कई स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सूरजपाल (48) पुत्र सुघड़ सिंह निवासी कमई गांव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

साथ ही वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जिन लोगों पर पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने या आरोपी को छुड़ाने में भूमिका निभाने के आरोप हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, राजनीतिक प्रभाव और पुलिस कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Bareilly News: मथुरा रोड का सफर होगा महंगा, देवचरा-कछला में बन रहे टोल प्लाजा
बरेली, अमृत विचार। बिनावर कट से गंगा एक्सप्रेस वे और बदायूं जाने वाले वाहनों को अगली साल से देवचरा के पास टोल टैक्स भरना होगा। बरेली से मथुरा का सफर भी महंगा होने जा रहा है। देवचरा के साथ कछला के पास भी टोल प्लाजा का निर्माण शुरू हो गया है। वाहन चालकों को अगले साल से दोनों टोल प्लाजा पर जेब ढीली करनी होगी।

कासगंज तक सड़क चकाचक
एनएचएआई के अनुसार, 228 किलोमीटर लंबे बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे को वर्ष 2027 तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। करीब 7,700 करोड़ रुपये की इस भारी-भरकम और महत्वाकांक्षी परियोजना का काम कुल तीन चरणों में बांटा गया है। इसमें मथुरा से कासगंज तक का हिस्सा पहले ही चकाचक हो चुका है, जबकि कासगंज से बदायूं के बीच भी 80 फीसदी से ज्यादा निर्माण पूरा कर लिया गया है। आखिरी फेज में बरेली से बदायूं के बीच काम चल रहा है।

30 प्रतिशत तक काम हुआ पूरा
इस फेज में करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बरेली में देवचरा के अलावा बदायूं के कछला में भी एक टोल बनाया जा रहा है। ऐसे में अब तक पूरी तरह मुफ्त रहने वाले इस रूट पर अगले साल से वाहन चालकों को जहां दो जगहों पर अपनी जेब ढीली करनी होगी। इस नए टोल प्लाजा के चालू होते ही बरेलीवासी भी चारों तरफ से ''टोल ''चक्रव्यूह'' के दायरे में आ जाएंगे। स्थानीय लोगों के साथ और बाहरी वाहन चालकों के लिए भी इधर आना -जाना महंगा साबित होने जा रहा है।

चारों तरफ झेलनी होगी टोल की टेंशन
अभी तक बरेली के लोग अभी दिल्ली रोड पर फतेहगंज पश्चिमी, नैनीताल रोड पर भोजीपुरा और लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर और पीलीभीत रोड पर रिठौरा में बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दे रहे हैं। फरीदपुर में टोल प्लाजा तीन साल पहले शुरू हुआ है, जबकि पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज और रिठौरा के बीच खाईखेड़ा में टोल प्लाजा का निर्माण एनएचएआई ने दो साल पहले शुरू कराया था। अब बदायूं रोड पर देवचरा में नया टोल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चालू होते ही चौतरफा घेराबंदी हो जाएगी।

आम जनता और कारोबारियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
चौतरफा टोल प्लाजा के इस जाल से न सिर्फ आम जनता बल्कि बरेली के व्यापारियों और रोजाना अप-डाउन करने वाले नौकरीपेशा लोगों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय है। मथुरा, बदायूं, कासगंज और हाथरस जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों से बरेली का सीधा संपर्क होने के कारण इस रूट पर मालवाहक गाड़ियों और वाणिज्यिक वाहनों का भारी दबाव रहता है।

2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
परियोजना निदेशक, एनएचएआई, बदायूं डिवीजन उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बरेली-मथुरा हाईवे के आखिरी चरण में बदायूं से बरेली के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत बरेली के देवचरा और बदायूं के कछला में टोल प्लाजा के लिए जगह तय कर निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस पूरी परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Mathura News : कैबिनेट मंत्री के भतीजे की पुलिस से तीखी बहस! छुड़वा लिया आरोपी
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना थाने में अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद गुरुवार देर रात हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे और  भाजपा नेता नरदेव चौधरी समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमृत सरोवर की खुदाई कार्य में लगे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पुलिस का आरोप था कि उक्त व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ देर रात बरसाना थाने पहुंच गए। बताया जाता है कि नरदेव चौधरी ने कार्यवाहक थाना प्रभारी अश्वनी कुमार से व्यक्ति को हिरासत में लेने का कारण पूछा तथा विकास कार्य में बाधा डालने पर आपत्ति जताई।

समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध

दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। थाने में मौजूद समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया। इसके बाद वह व्यक्ति समर्थकों के साथ वहां से चला गया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उधर, घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मथुरा में पारिवारिक विवाद में पत्नी को मारी गोली, फिर पति ने खुद की ले ली जान
मथुरा। मथुरा में मध्य प्रदेश के एक दंपति में हुए विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना हाईवे थाना क्षेत्र में गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को घटी।

पहले प्रेम विवाह, फिर विवाद

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के कंधारी गांव की पोखन (23) पिछले कुछ दिन से अपनी सहेली रागिनी के घर रह रही थी। उसने पांच साल पहले झांसी के छिबराबारी, भेल निवासी मिथुन (27) से प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद किसी विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। पोखन गोंडा में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जबकि मिथुन झांसी में ही काम करता था। आठ दिन पहले पोखन मथुरा आकर सहेली रागिनी के साथ रहने लगी और एक ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया।

पारिवारिक कलह के चलते विवाद

एसपी सिटी के अनुसार, मिथुन बृहस्पतिवार को ही पत्नी को ढूंढता हुआ मथुरा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि घर पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, तभी कहासुनी शुरू हो गई। दंपति के बीच विवाद का एक मामला न्यायालय में भी लंबित था। पुलिस अधिकारी के अनुसार आशंका है कि मिथुन इसी मामले को खत्म करने के लिए पोखन पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह नहीं मानी।

गुस्से में मारी गोली

पुलिस के मुताबिक गुस्से में आकर मिथुन ने साथ लाए तमंचे से पोखन को गोली मार दी। पोखन के गिरते ही मिथुन ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी प्रशांत कपिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में दंपति के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें  :

काशी में सिलेंडर फटने से मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, गालिया संकरी होने से दमकल को करनी पड़ी कड़ी मशक्क्त