मथुरा - Amrit Vichar

Govinda in Vrindavan: बांके बिहारी की शरण में हीरो नंबर वन, संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद
मथुरा। बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' अभिनेता गोविंदा सोमवार को अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। भक्ति के रंग में रंगे गोविंदा ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया, वहीं पूज्य संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। वृंदावन पहुंचते ही गोविंदा सीधे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर के सेवायत पुजारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें पूजा-अर्चना कराई।

दर्शन के बाद गोविंदा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वृंदावन की पावन माटी और बांके बिहारी के चरणों में उन्हें असीम शांति मिलती है। गौरतलब है कि गोविंदा का वृंदावन से गहरा आध्यात्मिक लगाव रहा है और वे अक्सर समय निकालकर यहाँ हाजिरी लगाने आते रहते हैं।

दर्शन के उपरांत गोविंदा राधा निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने वर्तमान समय के प्रख्यात संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से भेंट की। गोविंदा ने महाराज जी के चरणों में बैठकर काफी देर तक आध्यात्मिक चर्चा की और जीवन के मार्गदर्शन के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर गोविंदा और महाराज जी की इस मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जैसे ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पता चला कि उनके पसंदीदा अभिनेता मंदिर आए हुए हैं, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया। सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गोविंदा ने भी हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। गोविंदा ने कहा कि वृंदावन केवल एक स्थान नहीं, बल्कि साक्षात् प्रेम और भक्ति का स्वरूप है। यहाँ आने के बाद मन पूरी तरह से शांत और प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है।

ये भी पढ़ें :

Pati Patni Aur Woh 2: सारा-आयुष्मान की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाई धूम, पति पत्नी और वो दो का दूसरा गाना 'दिल वाले चोर' रिलीज़

सपा-कांग्रेस पर मंत्री संदीप सिंह का तीखा हमला, कहा- विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी के साथ किया विश्वासघात
मथुरा। उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। शनिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय वृन्दावन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 तथा हाल ही में संसद में विपक्षी दलों के आचरण पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल 2026 को संसद में संविधान 131वां संशोधन, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध करके विपक्षी पार्टियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है, जिसे विपक्ष ने दशकों तक बंधक बनाए रखा।

उन्होंने विपक्ष पर 'कोटा के भीतर कोटा' और धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर प्रक्रिया को टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी बहाना है, जिससे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिलने में देरी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच कोई विभाजन नहीं होगा। गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दक्षिण भारत का आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा।

मंत्री ने कहा कि विपक्ष को डर है कि यदि महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार मिल गया तो उनकी बची-खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों का उद्देश्य "एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य" के संवैधानिक सिद्धांत को प्रभावी ढंग से लागू करना और जनसंख्या के अनुपात में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि जो दल शाह बानो मामले और तीन तलाक जैसी प्रथाओं के समर्थक रहे हैं, वे महिला सशक्तिकरण के वास्तविक पक्षधर नहीं हो सकते। संदीप सिंह ने कहा कि आज की महिलाएं अब मूकदर्शक नहीं हैं। पंचायत स्तर पर नेतृत्व कर रहीं लाखों महिलाएं अब संसद और विधानसभाओं में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। आने वाले चुनावों में देश की नारी शक्ति अपने मत की शक्ति से महिला-विरोधी ताकतों को जवाब देगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मथुरा : हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी को घर में बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुथरा में सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटी गांव में गुरुवार देर रात हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने व्यापारी और उसके परिवार को बंधक बनाया और उसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश जाते जाते सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीबीआर को भी अपने साथ ले गए। वारदात के बाद से पीड़ित व्यापारी परिवार दहशत में है।

टैंटी गांव में हरिया रोड पर अजय अग्रवाल की खल चुनी की दुकान है। दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है जहां वह पत्नी और पिता के साथ रहते हैं। कल देर शाम को अजय अग्रवाल दुकान बंद कर सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। अजय अग्रवाल और उनकी पत्नी नीचे सोए हुए थे जबकि उनके पिता मकान के ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे।

कल देर रात करीब एक बजे अज्ञात हथियार बंद पांच से ज्यादा बदमाश अजय अग्रवाल के मकान में घुस आए। बदमाशों ने सबसे पहले मकान के नीचे के हिस्से में सोए हुए अजय अग्रवाल और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर बंधक बनाया। इस दौरान ऊपर की मंजिल पर मौजूद बदमाशों ने अजय अग्रवाल के पिता को बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाशों ने अजय अग्रवाल से अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी। बंधक बने अजय अग्रवाल ने हथियार बंद बदमाशों को चाबी दे दी। जिसके बाद बदमाशों ने बड़े इत्मीनान से घर के हर हिस्से की तलाशी ली। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाश उनके पास मौजूद नगद तीन लाख रुपए, हाथों में पहनी अंगूठी, पत्नी के कानों में पहने कुंडल के अलावा अन्य आभूषण लूट ले गए।

पीड़ित के अनुसार बदमाश करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा की लूट कर गए। वारदात की जानकारी मिलते ही सुरीर पुलिस सकते में आ गई। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। हथियारों के बल पर पांच से ज्यादा बदमाशों द्वारा की गई लूट की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित व्यापारी से वारदात की जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की धर पकड़ के लिए टीम बना दी।

मथुरा : ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, 274 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित विकास योजनाओं पर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में करीब 274 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। परिषद सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की, जबकि परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के जाव, करहला और शेरगढ़ स्थित पड़ाव स्थलों पर बाउंड्री वॉल और प्रवेश द्वार निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि गोवर्धन के निकट यमुनावता गांव में लगभग 45 करोड़ रुपये तथा राधाकुंड के छटीकरा मोड़ पर करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं।

इसके अलावा कंस किले के पीछे के हिस्से का पुनरुद्धार, मसानी क्षेत्र में पार्किंग विकास, हंसरानी घाट का सौंदर्यीकरण तथा ब्रज के 36 पौराणिक वनों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन जैसे कार्य भी योजना में शामिल हैं। बैठक में जवाहर बाग क्षेत्र में वेटलैंड विकसित करने, नंदगांव में रोपवे निर्माण, गोकुल परिक्रमा मार्ग सुधार तथा नंद भवन के पीछे प्राचीन घाट के पुनरुद्धार जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। साथ ही सौंख टीला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और गोविंद नगर क्षेत्र में उत्खनन स्थल के संरक्षण की योजना प्रस्तुत की गई।

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने निर्देश दिया कि बलदेव क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इस क्रम में यमुना के सैंतरी और कंजौली घाटों के निर्माण व सौंदर्यीकरण, स्मार्ट रोड निर्माण तथा यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह भी बताया गया कि ब्रज चौरासी कोस अंतर्वेदी परिक्रमा के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार के परिवहन विभाग में लंबित है।
आगामी 17 मई से शुरू होने वाली अधिक मास परिक्रमा को देखते हुए पड़ाव स्थलों पर पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, विधायक ओम प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मथुरा प्रशासन ने बड़ा निर्णय, बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में दुकानों-फ्लैटों के आवंटन में 'पहले आओ-पहले पाओ' सिद्धांत लागू
मथुरा। श्री बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक विकास के लिए मथुरा प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित हाई पावर्ड कमेटी की 14वीं बैठक में दुकानों और फ्लैटों के आवंटन के लिए "पहले आओ-पहले पाओ" का सिद्धांत लागू करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कमेटी की बैठक अध्यक्ष एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि जो व्यक्ति अपनी दुकान या भवन का बैनामा पहले ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के नाम करेगा, उसे वरीयता क्रम में दुकान अथवा फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

योजना के तहत क्षेत्र में आधुनिक जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकेंगे तथा भीड़ का दबाव कम होगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा दिया जा रहा है। दुकानदारों को दुकान के बदले दुकान तथा निवासियों को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख और रुक्मणी विहार में फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

योजना के अंतर्गत मंदिर क्षेत्र में चौड़े प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा और बेहतर भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ ही ब्रज क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सप्ताह बिहारी जी मंदिर के पक्ष में कई रजिस्ट्रियां संपन्न हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें :

काशी के अहिल्याबाई घाट पर टला बड़ा हादसा : पुलिस ने गंगा में डूब रहे 3 युवकों को सुरक्षित निकाला, जारी किया अलर्ट

अक्षय तृतीया पर मथुरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बांकेबिहारी के दुर्लभ 'चरण दर्शन' के लिए भक्तों की लंबी कतार
मथुरा। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर धर्मनगरी वृंदावन में भक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दुर्लभ 'चरण दर्शन' की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मान्यता है कि वर्ष में केवल इसी दिन ठाकुरजी के चरणों के दर्शन होते हैं, जिसके चलते सोमवार तड़के से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।

जैसे ही मंदिर के पट खुले, घंटों से प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालु 'बांके बिहारी लाल की जय' के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने लगे। जैसे ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण हुई और उन्हें ठाकुरजी के श्रीचरणों के दर्शन प्राप्त हुए, माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर हाथ उठाकर नाचने लगे, तो कई अपनी आंखों में खुशी के आंसू लिए प्रभु का आभार प्रकट करते दिखे। गर्मी के मद्देनजर मंदिर के सेवायत स्वामियों द्वारा ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

बांके बिहारी जी के पूरे श्रीविग्रह पर गुलाब जल मिश्रित मलय चंदन का लेपन किया गया। प्रभु को पीत (पीले) वस्त्रों और स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया, जबकि उनके चरणों में विशेष रूप से **रजत पायल** पहनाई गई थी। ठाकुरजी के चरणों में चंदन का एक विशाल गोला भी रखा गया। भोग के रूप में उन्हें सत्तू, आम का पना और अन्य शीतल पेय पदार्थ अर्पित किए गए। प्रशासनिक मुस्तैदी और तकनीक का सहारा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा।

मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने भीड़ के दबाव को कम करने और दर्शन सुगम बनाने के लिए मंदिर के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई थीं, ताकि जो भक्त भीतर नहीं पहुंच पा रहे, वे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दर्शन कर सकें। मंदिर की ओर आने वाली गलियां भक्तों के रेले से पटी रहीं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण दर्शन का क्रम अनवरत चलता रहा। सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी का यह रूप अत्यंत दुर्लभ है, जो भक्तों को अक्षय पुण्य प्रदान करने वाला माना जाता है।

ये भी पढ़ें :

पूर्वांचल में आड़ू की खेती के खुले नए रास्ते, कृषि विवि में शोध से बदलेगी बागवानी की तस्वीर

Krishnavataram के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भक्ति मय हुआ माहौल, मथुरा-वृन्दावन में भारी भीड़
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य गाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करने वाली फिल्म 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर एक भव्य और आध्यात्मिक माहौल में लॉन्च किया गया, जिसने इसे सिर्फ एक फिल्मी इवेंट ही नहीं, बल्कि आस्था का उत्सव भी बना दिया। यह ऐतिहासिक क्षण श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, मथुरा में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दर्ज किया गया, जहाँ हर ओर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने इस आयोजन को एक सामूहिक आध्यात्मिक अनुभव में बदल दिया। यह अनूठा अनावरण केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वृंदावन और मथुरा के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों, जैसे रमन रेती मंदिर, राधा रानी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन वृंदावन तक विस्तारित किया गया।

इस तरह 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर लॉन्च एक मल्टी-लोकेशन भक्ति आंदोलन का रूप लेता नजर आया। फिल्म को केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि भक्ति और दिव्य प्रेम की एक सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। ट्रेलर में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की झलक को भव्यता और सौंदर्य के साथ दिखाया गया है, जो दर्शकों को एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाने का वादा करता है।

इसकी सिनेमैटोग्राफी, संगीत और विजुअल्स मिलकर एक ऐसा अनुभव रचते हैं, जो दर्शकों के मन को गहराई से छू सकता है। फिल्म की कहानी प्रसिद्ध लेखक प्रकाश कपाड़िया और राम मोरी ने लिखी है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी अयानंका बोस ने संभाली है। संगीत प्रसाद एस ने दिया है, वहीं प्रोडक्शन डिजाइन चोक्कस भारद्वाज का है।

कॉस्ट्यूम डिजाइन निधि यशा ने तैयार किए हैं और गीतों के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जो फिल्म की भावनात्मक गहराई को और मजबूत बनाते हैं। निर्देशक हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी 'कृष्णावतारम' को क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट के साजन राज कुरुप और शोभा संत ने प्रस्तुत और प्रोड्यूस किया है।

इसके साथ ही अथश्रीकथा मोशन पिक्चर्स के पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। फिल्म का वैश्विक वितरण एए फिल्म्स द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका संगीत सारेगामा के जरिए रिलीज़ किया जाएगा।तीन भागों में बनने वाली इस महत्वाकांक्षी फ्रेंचाइजी का पहला अध्याय सात मई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा।

UP Pro Handball League: मथुरा ब्रज स्टार ने लीग की ट्रॉफी पर किया कब्जा, फाइनल में गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 से हराया
लखनऊ, अमृत विचार : मथुरा ब्रज स्टार ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के पहले सीजन की विजेता ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता हासिल की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले गए हाईवोल्टेज फाइनल में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 के अंतर से पराजित किया।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की देखरेख में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा टाटा कैपिटल के सहयोग से आयोजित इस लीग के फाइनल में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार आक्रमण किए। पहले हॉफ में दोनों टीमें 21-21 से बराबरी पर रहीं।

दूसरे हॉफ में मथुरा ब्रज स्टार ने रणनीति बदलते हुए शानदार खेल दिखाया और मैच का रुख अपने पक्ष में कर लिया। मथुरा की जीत के नायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिताश रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 14 गोल किए और मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर चुने गए। वहीं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि ने 11 गोल कर उनका अच्छा साथ दिया। इसके अलावा निहाल ने 8, याहिया ने 6, शिवा ने 3 और सूर्या ने 2 गोल किए।

दूसरी ओर गोरखपुर राउडीज़ के लिए मोहम्मद शूजा और कृष्ण ने 10-10 गोल किए। दीपक ने 5, सुनील और पवन ने 4-4 तथा हैप्पी ने 3 गोल किए, लेकिन निर्णायक मौकों पर चूक टीम पर भारी पड़ी।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मोहसिन रजा (पूर्व मंत्री, उप्र सरकार व पूर्व रणजी क्रिकेटर) ने विजेता मथुरा ब्रज स्टार को ट्रॉफी और दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं उपविजेता गोरखपुर राउडीज़ को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

लीग में मथुरा ब्रज स्टार के रोहिताश ने कुल 49 गोल दागे और उन्हें प्लेयर ऑफ द लीग चुना गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप टीवीएस एक्सट्रीम मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई।

समारोह में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने की, जबकि लीग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी व खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

Varanasi News: गंगा में नियम तोड़कर नौका संचालन पर छह नाविकों पर केस, तीन नावें सीज
वाराणसी: मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद धार्मिक नगरी काशी में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। गंगा नदी में सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर नौका संचालन करने पर रविवार को दशाश्वमेध और भेलूपुर थाना क्षेत्रों में छह नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही तीन नावों को सीज कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए नाविकों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि बिना लाइफ जैकेट पहनाए किसी भी यात्री को नाव पर न बैठाया जाए। इसके बावजूद रविवार शाम चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कई नाविक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में मीरघाट के सामने गंगा में चेकिंग के दौरान चंदौली निवासी विशाल निषाद तथा रामनगर निवासी मुकेश साहनी और अजीत साहनी की नावों पर बिना लाइफ जैकेट के सवारियां मिलीं। तीनों नाविकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, गंगा आरती समाप्त होने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार पुलिस बल के साथ गंगा में नाव से चेकिंग अभियान पर निकले।

उन्होंने बताया कि घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी नाविक को क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने या बिना सुरक्षा इंतजाम के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। चेकिंग के दौरान तीन अन्य नाविक भी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर तीन नावों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Mathura Boat Accident: यमुना नाव हादसे में एक और लापता युवक का मिला शव, मृतक संख्या हुई 15
मथुराः मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में 10 अप्रैल को यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। सोमवार को एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान पंजाब निवासी यश भल्ला उर्फ युवराज के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार यश भल्ला उन 16 लोगों में शामिल थे, जो नाव पलटने के बाद यमुना के तेज बहाव में लापता हो गए थे। उनका शव केशीघाट के निकट देवराह बाबा घाट के पास झाड़ियों में फंसा मिला। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। सोमवार को सर्च अभियान के दौरान अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक महिला मोनिका तथा दूसरा यश भल्ला का शव शामिल है। इन बरामदगियों के साथ हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन के अनुसार नाव हादसे में कुल 16 लोग लापता हुए थे। अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। अंतिम लापता व्यक्ति की खोज के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।

एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें नावों तथा आधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से यमुना नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चला रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम व्यक्ति का पता चलने तक अभियान जारी रहेगा।

मथुरा नौका हादसा : तीन और शव बरामद, 3 अन्य अब भी लापता, मृतकों की संख्या 13 हुई
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में नौका के पलटने की घटना के दो दिन बाद रविवार सुबह तीन और शव बरामद किए गए, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 13 हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, तीन लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। वृंदावन में शुक्रवार को नौकाविहार के दौरान नौका के पलटने से उस पर सवार 10 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी, जबकि 22 लोगों को समय रहते नाविकों और गोताखोरों ने बचा लिया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर देवराहा बाबा घाट के पास एक शव बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने कहा, ''रविवार सुबह घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास ऋषभ शर्मा और एक किलोमीटर दूर देवराहा बाबा घाट के पास डिंकी बंसल का शव बरामद किया गया।''

रावत ने बताया कि अब तक इस नौका हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि पंकज मल्होत्रा, यश भल्ला और मोनिका अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। पंजाब के जगराओं से दो बसों में आए श्रद्धालु शुक्रवार दोपहर वृंदावन में यमुना नदी में नौकाविहार कर रहे थे। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु दो नौकाओं में सवार होकर मांट क्षेत्र में स्थित देवराहा बाबा की समाधि के दर्शन के लिए नदी के दूसरे किनारे जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, एक नाव का मालिक और नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी नौका को तेज गति से चला रहे थे। बताया जाता है कि श्रद्धालुओं ने कई बार उससे गति कम करने को कहा, लेकिन उसने यह कहते हुए उनकी बात अनसुनी कर दी कि यह उनका रोज का काम है।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान नौका नदी में पीपा पुल के कुछ ढांचों से टकराकर पलट गई, जिससे सवार श्रद्धालु डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग, नाविक और गोताखोर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के तुरंत बाद 10 शव निकाले गए थे, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक रावत ने बताया कि जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जुटी हैं। यमुना के तेज बहाव और घाटों पर अधिक गहराई के कारण खोज अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

मांट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि केशी घाट से गोकुल बैराज तक यमुना नदी को सात सेक्टर में बांटकर करीब 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेष कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक-एक थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

मथुरा नौका हादसा : सन्नाटे में डूबा लुधियाना का जगराओं, नम आंखों से अपने प्रियजनों को निहारते लोग, जानिए क्या कुछ कहा...
लुधियाना। सन्नाटे में डूबा जगराओं, बंद पड़े बाजार और सड़कों किनारे टकटकी लगाए खड़े लोग- जिनकी नजरें बस एक ही दिशा में टिकी थीं। वृंदावन गए अपने जिन प्रियजनों को वे सकुशल लौटते देखने निकले थे, अब उनके निर्जीव शरीरों के लौटने की खबर ने पूरे शहर को भीतर तक तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर पंजाब के पर्यटकों की नौका के यमुना नदी में पलट जाने से 11 लोगों की जान चली गई, 22 घायल हो गए और चार अब भी लापता हैं।

मृतकों में अधिकतर लुधियाना जिले के जगराओं और दुगरी इलाकों के रहने वाले थे, जिनके घरों में अब सिर्फ इंतजार और सन्नाटा बचा है। अधिकारियों के अनुसार ये सभी लोग करीब 120 श्रद्धालुओं के उस जत्थे का हिस्सा थे, जो नौ अप्रैल को दो बसों में सवार होकर चार दिन की वृंदावन यात्रा पर निकले थे। सामूहिक शोक और श्रद्धांजलि देने के लिए जगराओं के सभी बाजार अंतिम संस्कार होने तक बंद रहेंगे।

दुकानदारों का कहना है कि जब अपने ही लोग बांके बिहारी के 'प्रसाद' के साथ लौटने के बजाय ताबूतों में लौटे हों, तो इस शहर में कारोबार कैसे हो सकता है।" एक मृतक के रिश्तेदार नसीब चंद बात करते-करते फफक पड़े। उन्होंने कहा, "हमने उन्हें 'दर्शन' के लिए भेजा था, इस तरह लौटने के लिए नहीं। किसने सोचा था कि 'पुण्य' की यह यात्रा इतना गहरा दुख दे जाएगी? उनके सकुशल लौटने की आस में हमने घरों में दीये जलाए थे, अब उन्हीं के लिए चिताएं जलानी पड़ेंगी।"

शनिवार सुबह वृंदावन से लुधियाना के दुगरी इलाके में राकेश गुलाटी, उनकी पत्नी अंजू गुलाटी और मीनू बंसल के शव लाए गए। शव उनके परिजनों को सौंपे गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। एक परिजन ने बताया कि मीनू बंसल का शव तो लाया गया है, लेकिन उनकी बेटी डिंकी बंसल के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आत्मनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि अब तक कुल तीन शव लाए गए हैं और उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, और शव जल्द ही वृंदावन से अलग-अलग एंबुलेंसों के जरिए पहुंचाए जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जगराओं में अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है। अपनों को अंतिम विदाई देने के इंतजार में परिवारजन, पड़ोसी और श्री बांके बिहारी क्लब के सदस्य सड़कों किनारे जमा हैं। हादसे में जान गंवाने वाले ईशान कटारिया के परिजन पवन कुमार कटारिया ने बताया कि सभी लोग बृहस्पतिवार शाम दो बसों में सवार होकर वृंदावन के लिए निकले थे और पूरे रास्ते खुशी का माहौल था।

नम आंखों से पवन ने कहा, ''किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। नौका में बैठे सभी लोग भजन-कीर्तन कर रहे थे… और अचानक यह हादसा हो गया।" उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय ईशान अविवाहित था। एक पड़ोसी ने कहा कि इस त्रासदी से पूरा इलाका सदमे में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नौका में सवार श्रद्धालु 'राधे-राधे' का जाप करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से ठीक पहले का है। लुधियाना प्रशासन ने शुक्रवार को जगराओं और लुधियाना में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। लुधियाना के उपायुक्त हिमांशु जैन ने बताया कि पंजाब के अधिकारी वृंदावन प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और इस हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश जिले के दुगरी और जगराओं इलाकों के निवासी थे।