गौतम बुद्ध नगर - Amrit Vichar

UP Investment News : गौतमबुद्ध नगर में 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगी 8 कंपनियां, 25 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में निवेश का सिलसिला लगातार मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योग एवं निवेशक-अनुकूल नीतियों के चलते अब आठ प्रमुख कंपनियों ने गौतमबुद्ध नगर में 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का निर्णय लिया है। इन परियोजनाओं से 25 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़े इन निवेशों को राज्य की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सरकार के अनुसार एचसीएल-फॉक्सकॉन, अवाडा इलेक्ट्रो, एंबर एंटरप्राइजेज, एसएईएल सोलर, ओरियाना पावर, सीईएससी ग्रीन पावर, आईबी सोलर और एसेंट के सर्किट जैसी कंपनियां प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करेंगी या अपने मौजूदा निवेश का विस्तार करेंगी। सरकार का दावा है कि निवेशकों का बढ़ता भरोसा उद्योग-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी शासन, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक गलियारों और समयबद्ध प्रोत्साहन व्यवस्था का परिणाम है।

प्रदेश सरकार की औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन (आईआईईपी)-2022, एफडीआई/फॉर्च्यून-500 निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 और सेमीकंडक्टर नीति-2024 के तहत इन परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आठ परियोजनाओं में छह को आईआईईपी-2022, एचसीएल-फॉक्सकॉन को सेमीकंडक्टर नीति-2024 तथा एसेंट के सर्किट को एफडीआई नीति-2023 के तहत सहायता मिलेगी।

सबसे बड़ा निवेश हरित ऊर्जा क्षेत्र में अवाडा इलेक्ट्रो लिमिटेड करेगा, जिसने 16,139 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित की है। इससे करीब 7,400 रोजगार सृजित होने का अनुमान है। एसएईएल सोलर 8,000 करोड़ रुपये का निवेश कर लगभग 7,760 लोगों को रोजगार देगा। वहीं ओरियाना पावर (4,500 करोड़ रुपये) और सीईएससी ग्रीन पावर (3,805 करोड़ रुपये) भी प्रदेश के हरित ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती देंगे।

हाईटेक विनिर्माण क्षेत्र में एचसीएल-फॉक्सकॉन (इंडिया चिप प्रा. लि.) 3,706 करोड़ रुपये का निवेश कर सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करेगी, जिससे लगभग 3,000 रोजगार मिलेंगे। एसेंट के सर्किट 3,250 करोड़ रुपये के निवेश से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन को विस्तार देगा। वहीं एंबर एंटरप्राइजेज 3,232 करोड़ रुपये तथा आईबी सोलर 3,000 करोड़ रुपये का निवेश कर इलेक्ट्रॉनिक्स और सौर उपकरण निर्माण को गति देंगे।

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से केवल बड़े उद्योग ही नहीं बढ़ेंगे, बल्कि एमएसएमई इकाइयों, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला और सहायक उद्योगों को भी नई ऊर्जा मिलेगी। आधुनिक लॉजिस्टिक्स, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, औद्योगिक पार्क और कुशल मानव संसाधन के कारण उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

किन कंपनियों का कितना निवेश

• अवाडा इलेक्ट्रो : ₹16,139 करोड़, 7,400 रोजगार
• एसएईएल सोलर : ₹8,000 करोड़, 7,760 रोजगार
• ओरियाना पावर : ₹4,500 करोड़
• सीईएससी ग्रीन पावर : ₹3,805 करोड़
• एचसीएल-फॉक्सकॉन : ₹3,706 करोड़, 3,000 रोजगार
• एसेंट के सर्किट : ₹3,250 करोड़
• एंबर एंटरप्राइजेज : ₹3,232 करोड़, 3,000 रोजगार
• आईबी सोलर : ₹3,000 करोड़, 3,200 रोजगार

निवेश के प्रमुख आधार

• उद्योग-अनुकूल नीतियां और पारदर्शी शासन
• एक्सप्रेसवे और औद्योगिक कॉरिडोर का मजबूत नेटवर्क
• तेज अनुमोदन और निवेश प्रोत्साहन व्यवस्था
• हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पर विशेष फोकस
• 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मिलेगी नई गति

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद गायब हुआ परिवार? नोएडा का घर खाली; पुलिस बोली- कोई शिकायत नहीं
नोएडा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय किशोरी का परिवार अब नोएडा स्थित अपने घर पर नहीं मिला है। हालांकि, नोएडा पुलिस का कहना है कि परिवार को परेशान किए जाने संबंधी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।

सोसाइटी के कर्मचारियों ने क्या बताया?

सेक्टर-168 स्थित हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड और रखरखाव कर्मचारियों के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद से किशोरी और उसकी मां घर पर नहीं हैं। कर्मचारियों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद परिवार ने लोगों से मिलना-जुलना भी काफी कम कर दिया था। उनके मुताबिक, इस दौरान दिल्ली और नोएडा पुलिस के अधिकारी भी कुछ अवसरों पर परिवार के घर पहुंचे थे। हालांकि, परिवार फिलहाल कहां है, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

पुलिस ने क्या कहा?

एक्सप्रेसवे थाना पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परिवार के उत्पीड़न या किसी तरह की परेशानी की कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने के बाद उसी दिन जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया था, क्योंकि कथित घटना दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र में हुई थी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि तब से परिवार ने स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार अस्थायी रूप से हरियाणा के फरीदाबाद चला गया हो सकता है।

मां ने प्रधानमंत्री से मांगी थी माफी

इससे पहले किशोरी की मां ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी बेटी के लिए माफी की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी नाबालिग है और प्रदर्शन के दौरान बहकावे में आकर टिप्पणी कर बैठी। मां ने यह भी कहा था कि परिवार कई बार माफी मांग चुका है और घटना के बाद प्रधानमंत्री द्वारा बेटी को सार्वजनिक रूप से माफ किए जाने के लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं।

ये भी पढ़े :

यूपी : कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसेगें फूल, योगी सरकार ने दो दिन का शेड्यूल किया जारी

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 13 वरिष्ठ IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, शम्भू कुमार बने बरेली के नए मंडलायुक्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई तैनाती सूची में मंडलायुक्त, सचिव, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अनिल ढींगरा को आवास आयुक्त की जिम्मेदारी

शासन के आदेश के अनुसार अनिल ढींगरा को मंडलायुक्त गोरखपुर के पद से हटाकर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमांकन, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इन्द्र विक्रम सिंह, जो सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को मंडलायुक्त गोरखपुर बनाया गया है।

वहीं रविंद्र, प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बस्ती और बरेली में भी बदले मंडलायुक्त

वैभव श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ को मंडलायुक्त बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रकाश बिंदु, सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र एस. चौधरी, मंडलायुक्त बरेली को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग बनाया गया है। उनके स्थान पर शंभू कुमार, प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मंडलायुक्त बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज मंडल में भी बदलाव

डॉ. लोकेश एम, सचिव लोक निर्माण विभाग को मंडलायुक्त प्रयागराज बनाया गया है। वहीं प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनाती दी गई है।

संदीप कुमार, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज को प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोएडा और गन्ना विभाग में भी नई तैनाती

पुष्प राज सिंह, सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बनाया गया है। वहीं नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव, गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा डॉ. बलकार सिंह, आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर?

इस फेरबदल में गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही कृषि, आवास एवं शहरी नियोजन, बिजली वितरण, लोक निर्माण, श्रम, गन्ना, पीसीडीएफ और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

प्रमुख तबादले एक नजर में

अधिकारी

नई जिम्मेदारी

अनिल ढींगरा

आवास आयुक्त, उप्र आवास एवं विकास परिषद; अन्य अतिरिक्त प्रभार

इन्द्र विक्रम सिंह

मंडलायुक्त, गोरखपुर

रविंद्र

निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार

वैभव श्रीवास्तव

मंडलायुक्त, बस्ती

प्रकाश बिंदु

प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ

भूपेंद्र एस. चौधरी

सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग

शंभू कुमार

मंडलायुक्त, बरेली

डॉ. लोकेश एम

मंडलायुक्त, प्रयागराज

सौम्या अग्रवाल

श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश

संदीप कुमार

प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड

पुष्प राज सिंह

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा

सतीश पाल

विशेष सचिव, गन्ना विभाग

डॉ. बलकार सिंह

मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण

यह भी पढ़ेंः UP Teacher Vacancy : यूपी के स्कूलों में 60,958 शिक्षक पद खाली, विधानसभा में सरकार ने दिए आंकड़े, बताया कब होगी नई भर्ती!

Noida News : नोयडा में ILGIM कंपनी में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, बीम गिरने से दो पुलिसकर्मियों की मौत
अमृत विचार : ग्रेटर नोयडा में बड़ा हादसा सामने आया है। आईएलजीआईएम कंपनी में आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन इस दौरान उसके दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। राहत-बचाव के दौरान कंपनी की दीवार और बीम गिरने से 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। तीन की हालत फिल्हाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार की आधी रात को कंपनी में आग की सूचना मिली थी। फौरन ही ईकोटेक-3 थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। दकमल टीम आग बुझाने में जुट गई।

अचानक गिरा लोहे का बीम

इसी बीच कंपनी की एक साइड दीवार और लोहे का बीम भरभराकर ढह गया। इसके मलबा नीचे गिरा, जो दमकलकर्मी आग बुझा रहे थे। वे इसकी चपेट में आ गए। इसमें दमकल विभाग के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल हैं।

घटना से हाहाकार मच गया। आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह और फायरमैन रोहित यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी तीन फायरकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें भी चोटें आई हैं। लेकिन गंभीर हालत नहीं हैं।

पुलिसकर्मियों के हादसे का शिकार होने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। नोएडा के ज्वॉइंट कमिश्नर ने दमकल विभाग की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट, तीन लोग जिंदा जले; बिजली के पोल से टकराने के बाद लगी आग

UP Transport Update: दिसंबर से बदलेगी यूपी के शहरों की सवारी, 18 शहरों में दौड़ेंगी 1225 AC इलेक्ट्रिक बसें, लखनऊ को सबसे बड़ा तोहफा
लखनऊ। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी बड़े शहर में सफर करते हैं, तो आने वाले महीनों में आपकी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होने वाली है। प्रदेश सरकार शहरी परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। दिसंबर से 18 नगर निगम क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से 1225 नई वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। सबसे बड़ी सौगात राजधानी लखनऊ को मिलेगी, जहां 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

शहरों की बदलेगी तस्वीर, सफर होगा स्मार्ट

उत्तर प्रदेश के शहरों में लंबे समय से सिटी बसों की कमी महसूस की जा रही है। मौजूदा समय में जहां प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को 6,000 से अधिक बसों की जरूरत है, वहीं केवल 740 बसें ही संचालन में हैं। इसी अंतर को कम करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाने जा रही है।

नगर विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों की आपूर्ति इसी वर्ष शुरू होने की संभावना है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग शहरों में उतारा जाएगा।

GCC मॉडल से होगा संचालन

इस बार बसों का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) मॉडल पर किया जाएगा। इससे पहले अपनाए गए नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (NCC) मॉडल में निजी कंपनियों की सीमित रुचि के कारण टेंडर प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी थी।

नई व्यवस्था के तहत बस और चालक की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी, जबकि परिचालक (कंडक्टर) संबंधित सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी उपलब्ध कराएगी। सरकार प्रति बस 35 से 40 लाख रुपये तक का अनुदान देगी और ऑपरेटर को प्रति किलोमीटर के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

इन 18 शहरों में चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

नई एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन निम्न नगर निगम क्षेत्रों में किया जाएगा—

- लखनऊ
- आगरा
- अलीगढ़
- अयोध्या
- बरेली
- फिरोजाबाद
- नोएडा
- गाजियाबाद
- गोरखपुर
- झांसी
- कानपुर
- मथुरा-वृंदावन
- मेरठ
- मुरादाबाद
- प्रयागराज
- शाहजहांपुर
- सहारनपुर
- वाराणसी

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी-

वातानुकूलित और आरामदायक सफर

प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन

ट्रैफिक दबाव में कमी

समयबद्ध और बेहतर बस सेवा

शहरों में आधुनिक परिवहन नेटवर्क को बढ़ावा

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के मानकों के अनुसार, प्रति एक लाख आबादी पर 30 सिटी बसें उपलब्ध होनी चाहिए। ऐसे में यह योजना उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और शहरों में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Alert: यूपी में बारिश का कहर जारी, उफान पर नदियां, कई जिले बाढ़ की चपेट में, बलिया में बहा स्कूल

Kanwar Yatra 2026: हाई अलर्ट पर 2,500 पुलिसकर्मी, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
नोएडा। श्रावण माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा के दौरान 2,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नोएडा और एनसीआर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

आठ प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष निगरानी

पुलिस के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले के आठ प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी मार्गों का पहले ही स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। नोएडा पुलिस के एकीकृत नियंत्रण कक्ष (Integrated Control Room) से राजपत्रित अधिकारी लगातार कैमरों की लाइव फुटेज पर नजर रखेंगे।

ड्रोन से होगी निगरानी, शिवालयों पर भी सुरक्षा

यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों के साथ-साथ प्रमुख शिवालयों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करीब 2,500 पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे और संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

कई विभाग मिलकर संभालेंगे व्यवस्था

कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए एक अंतर-विभागीय समिति का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं, जो यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

डीजे संचालकों के लिए भी निर्देश

पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे संचालकों को निर्देश दिए हैं कि संगीत की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :

Ballia News: छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में सरकारी शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

Noida News: ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज
नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का वीजा कई वर्ष पहले समाप्त हो चुका था, लेकिन वह कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे देश में रह रहा था। फिलहाल उससे विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनआरआई सिटी के पास से 38 वर्षीय चीनी नागरिक सांग जियाओमी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह ग्रेटर नोएडा की एक आवासीय सोसायटी में रह रहा था।

वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रुका रहा

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी 26 जून 2019 से 25 जून 2020 तक के वैध वीजा पर भारत आया था। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह देश में रुका रहा और कथित रूप से अवैध रूप से निवास करता रहा।

फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाने का आरोप

पुलिस का दावा है कि वीजा समाप्त होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर धोखाधड़ी कर फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसी आधार पर उसने पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज भी तैयार कर लिए। पुलिस के अनुसार, वह इन दस्तावेजों के सहारे ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन सोसायटी में रह रहा था।

मणिपुर की युवती से शादी, पत्नी के नाम पर कंपनी चलाने का दावा

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की रहने वाली एक युवती से शादी की थी। पुलिस के अनुसार, दोनों की तीन वर्ष की एक बेटी भी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के नाम से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी भी संचालित कर रहा था।

जासूसी के एंगल से भी जांच

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से विभिन्न गुप्तचर एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वह भारत में रहते हुए किसी प्रकार की जासूसी गतिविधियों में तो शामिल नहीं था। फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है और अधिकारियों ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ेंः UP News: कार्यालय कक्ष न मिलने पर फिर विवादों में IAS रिंकू सिंह राही, तहसील परिसर में चारपाई डालने की दी चेतावनी

STP टैंक में आखिर क्या हुआ? एक को बचाने उतरा गार्ड भी नहीं लौटा, जहरीली गैस से दो की मौत
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही सोसाइटी में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान शशिकांत शर्मा (40), निवासी करौली (राजस्थान), और आकाश (22), निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शशिकांत शर्मा एल्डिको सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक टैंक के भीतर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए सोसाइटी का सुरक्षा गार्ड आकाश बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतर गया, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।

रेस्क्यू टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।  प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि एसटीपी टैंक के भीतर जहरीली गैस के कारण दोनों की जान गई। विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ेंः यूपी के 1.28 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफाः अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज, साथ में 3 करोड़ तक का बीमा

Noida Fire : नोएडा के मामूरा में ई-वाहन चार्ज करते समय लगी भीषण आग, महिला समेत दो की मौत; मकान मालिक गिरफ्तार
अमृत विचार, डिजिटल डेस्क। नोएडा के मामूरा गांव में बुधवार दोपहर को एक इमारत के भूतल में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के दौरान एक इमारत में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेज- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर-2 में बुधवार दोपहर एक मकान के भूतल पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के दौरान अचानक चिंगारी निकली। इस घटना में उक्त ई-वाहन और आसपास खड़े अन्य वाहनों में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और आग बुझाने के उपकरण के साथ दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और उक्त परिसर में रहने वाले 50 से अधिक लोगों को पुलिस और दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि धुएं के कारण मूर्छित हुई एक महिला और एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस और फायर विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच करेंगे।

UP Weather Update : यूपी में झमाझम बारिश से उफान पर नदियां, तीन दिन में करीब 15 लोगों की मौत का कारण बनी बरसात
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में यूपी की राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 13 शहरों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों से लेकर पश्चिमी यूपी तक जोरदार बारिश होने के कारण कई नदियां उफान पर हैं। तीन दिन की बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा के निर्देश दिए हैं।

पश्चिमी यूपी में बारिश से जनजीवन भी प्रभावित नजर आने लगा है। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर बह रही है। मेरठ-बिजनौर और हरिद्वार रोड समेत कई जगहों पर पानी पुल के ऊपर तक पहुंच गया। इस कारण कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण रेलवे के अंडरपासों में पानी भर गया। वाहन फंसते रहे। अंडरपास से पानी निकालने के लिए इंजन लगाने पड़ गए।

सहारनपुर में कब्रों से शव बाहर

सहारनपुर में भारी बरसात के कारण कब्रिस्तान जलमग्न हो गए। तेज बहाव के कारण कुछ दिन पहले की कब्रों की मिट्टी बह गई और शव बाहर आ गए। बेचैनी और असमंजस के आलम के बीच बारिश थमने के बाद शवों को दोबारा दफनाया गया।

तापमान गिरा, खुशनुमा मौसम

बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है। फिलहाल बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई और राज्य का मौसम सुहाना कर दिया।

मेरठ में सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश हुई। मेरठ में सर्वाधिक 315 मिमि बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मिर्जापुर और मेरठ का ही सरधना इलाका शामिल है। हालांकि प्रदेश में अब तक औसत से कम वर्षा ही है। इस वक्त सामान्य बारिश 169.4 मिमी होनी चाहिए थी, इसके सापेक्ष 140.9 मिमी ही बारिश हुई है, जो औसतम से 20 मिमी के करीब कम है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

UP Weather Update : बरेली-सहारनपुर में झमाझम बारिश, लखनऊ में छाए बादल, मौसम विभाग का सभी 75 जिलों में अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छा गए। बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, चंदौली समेत कई अन्य जिलों में में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बाकी हिस्से में भी बारिश होने के ज्यादा आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। रात से ही उमड़ते बादल सुबह तक छाए रहे। उमस भरी गर्मी से बेहाल आमजन को काफी राहत मिली। हालांकि लखनऊ में मानसून की एक जोरदार बारिश का इंतजार हो रहा है।

7 जुलाई की सुबह चंदौली, वाराणसी, सहारनपुर में खूब बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार-7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। ्र

30 जून को मानसून की दस्तक

यूपी में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। जोरदार बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ। तराई के जिले पहली बारिश से तर हो गए। दो दिन तक बारिश का दौर चला, उसके बाद ठिठक गया।

उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी। मानसून के रूठने से किसान भी परेशान होने लगे। मौसम विभाग ने सात जुलाई से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जताई थी। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हो गया। रात तक कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

वाराणसी स्टेशन पर टपकने लगी छत

वाराणसी में जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। हालांकि यहां बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन की छत से पानी टपकने लगा। यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया है। काशी के रेलने स्टेशन की इस हालात को देखकर लोग आलोचना भी कर रहे हैं।