बुलंदशहर - Amrit Vichar

भाजपा विधायक अनिल शर्मा का 63 साल की उम्र में कैंसर से निधन
बुलंदशहर : जिले के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिकारपुर क्षेत्र के सुरजावली गांव के मूल निवासी शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज हो रहा था, जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली।

अनिल शर्मा पहली बार 2002 में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में फिर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सीट बरकरार रखी।

बाद में, वह भाजपा में शामिल हो गए और 2017 के विधानसभा चुनाव में शिकारपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। शर्मा ने बाद में उत्तर प्रदेश सरकार में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से फिर से चुने गए।

ये भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में बाढ़ का खतरा बरकरार, 6 सितंबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट; डरा रहा गंगा, घाघरा का जलस्तर

पुराना ट्रक-बस हटाइए और पाइए लाखों का फायदा! UP के 8 जिलों में लागू हुई ये खास योजना
लखनऊ, अमृत विचार : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की परिवर्तन योजना उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में लागू कर दी गई है। योजना के तहत बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के पुराने ट्रक एवं बसों को बीएस-6 डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने पर वाहन स्वामियों को कई तरह की आर्थिक राहत मिलेगी। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली में योजना प्रभावी होगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर वाहन स्वामी को निक्षेप प्रमाण-पत्र (सीओडी) मिलेगा। इसके आधार पर नया बीएस-6 वाहन खरीदने पर वाहन कर और पंजीयन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। मार्गकर में भी 10 वर्ष तक 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।

पुराने बीएस-6 वाहन पर मार्गकर में 50 प्रतिशत राहत

योजना में पुराने बीएस-6 वाहन खरीदने वालों को भी लाभ दिया गया है। ऐसे वाहनों के मार्गकर में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। पुराने वाहन को स्क्रैप कर उसके स्थान पर बीएस-6 वाहन खरीदने पर एक वर्ष से पहले का बकाया राजस्व भी पूरी तरह माफ किया जाएगा।
पांच प्रतिशत ऋण अनुदान और पांच साल तक ईंधन वाउचर बीएस-6 वाहनों की खरीद पर वाहन स्वामियों को पांच प्रतिशत ऋण अनुदान देने की व्यवस्था है। इसके अलावा पांच वर्ष तक ईंधन वाउचर भी उपलब्ध कराया जाएगा। नए बीएस-6 वाहनों की खरीद पर वाहन निर्माता भी अधिकतम आठ प्रतिशत तक की छूट दे सकेंगे।

ईवी खरीद पर 2.56 लाख रुपये तक प्रोत्साहन

परिवर्तन योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। ईवी वाहनों की खरीद पर वाहन के अनुसार 64 हजार रुपये से लेकर 2.56 लाख रुपये तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रदूषण कम करने में मददगार योजना

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर स्वच्छ ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने एनसीआर के वाहन स्वामियों से अपील की कि वे बीएस-1 से बीएस-4 श्रेणी के पुराने ट्रक और बसों को स्क्रैप कराकर केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाएं। इस योजना से क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः

Bulandshahr Encounter : नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू मुठभेड़ में ढेर
बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। शनिवार देर रात गुलावठी रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल इनामी बदमाश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार रात पुलिस टीम गुलावठी रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू पुत्र राकेश निवासी फतेहपुर जादौन, थाना चोला, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो पुलिसकर्मी घायल, बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी गोलियां

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी बदमाशों की गोलियां लगीं। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, जिंदा और खोखा कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद की है।

अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

मुठभेड़ के दौरान मोनू का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें इलाके में कांबिंग कर रही हैं। पुलिस फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में था वांछित

एसएसपी के अनुसार, मोनू एक अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस के अनुसार, मृतक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। एसएसपी ने बताया कि उसका व्यवहार बेहद हिंसक था और वह पूर्व में बरेली तथा अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की तलाश जारी है।

कांवड़ियों पर फिर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, 9-10 अगस्त को यूपी के इन जिलों में खास इंतजाम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, भव्य और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सरकारी बयान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर 9 और 10 अगस्त को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

9 अगस्त को बागपत से शुरू होगा पुष्पवर्षा कार्यक्रम

राज्य सरकार के अनुसार, हेलीकॉप्टर 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। बागपत में पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:15 बजे तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद हेलीकॉप्टर सहारनपुर पहुंचेगा, जहां 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी होगी पुष्पवर्षा

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार बागपत और सहारनपुर के बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

10 अगस्त को इन जिलों में आसमान से बरसेंगे फूल

सरकार के अनुसार, 10 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ इसे भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न कराना है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

बुलंदशहर पहुंचे CM योगी, 574 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विद्यार्थियों से आत्मानुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है तथा इतिहास वही रचता है, जो निरंतर अनुशासित होकर प्रयास करता है।

एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री बुलंदशहर में रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अंतःकरण में राष्ट्र प्रथम का भाव होना चाहिए। योगी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी संघ के आदर्शों से प्रेरणा ले सकें तो उनका जीवन सार्थक होगा। उन्होंने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि निजी ट्रस्ट भी सैनिक स्कूल स्थापित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाधिक सैनिक और सैन्य अधिकारी देने वाले बुलंदशहर में सैनिक स्कूल की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सैनिक स्कूल के लिए 32 बीघा भूमि दान करने वाले बाबा राजपाल सिंह का भी अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देशवासियों को 'पंच प्रण' का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता का त्याग, देश की विरासत पर गर्व, सामाजिक समरसता, वर्दीधारी बलों के प्रति सम्मान और नागरिक कर्तव्यों का पालन प्रत्येक भारतीय के लिए आवश्यक है। योगी ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण करें और शिक्षक उनमें संस्कार विकसित करने के साथ समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराएं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2078356926816203232?s=20

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा सैनिक हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है। मुख्यमंत्री ने जापान का उल्लेख करते हुए कहा कि 1945 में परमाणु बम हमले के बाद भारी तबाही झेलने के बावजूद जापान आत्मानुशासन और परिश्रम के बल पर विकसित राष्ट्र बना। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज विश्व की 'चौथी' सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। "

योगी ने विद्यार्थियों से जापान के अनुशासन और कार्यसंस्कृति से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उन्होंने रज्जू भैया को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन भारत, भारतीयता और सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में छात्राओं को भी प्रवेश दिया जाएगा और राज्य सरकार रज्जू भैया की माता के नाम पर उनके लिए छात्रावास का निर्माण कराएगी।

Bulandshahr Crime News: पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुलंदशहर में दो की मौत और दो घायल; पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात निजामपुर गांव में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाद की शुरुआत सिकंदराबाद निवासी उत्तम शर्मा और प्रशांत नाम के युवक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हुई बहस से हुई।

बहस के बाद आमने-सामने आए दो पक्ष

पुलिस के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने के बाद निजामपुर गांव के दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया और इस दौरान गोलीबारी भी हुई। एसएसपी ने बताया कि झड़प में अजब सिंह (45) की मौत हो गई। वहीं, उसी पक्ष के रतन और अरविंद घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरे पक्ष के युवक की भी मौत

पुलिस के अनुसार, दूसरे गुट के सोनू (40) की भी मौत हुई है। आरोप है कि हिंसा के दौरान विरोधी पक्ष की ओर से चलाए जा रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस झड़प में शामिल सभी लोगों की पहचान कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

गांव से ग्लोबल मार्केट तक सफर, बिजनौर की महिलाओं की 'विदुर हर्बल टी' ने बनाई विदेशों में पहचान

लॉर्ड्स में क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक कमाल, 5 विकेट लेकर रचा इतिहास; ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
डिजिटल डेस्कः लंदन में भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली थी। भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।

भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 154 रन बना लिए और कुल बढ़त 269 रन तक पहुंचा दी।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/2075940983137788400?s=20

क्रांति गौड़ ने गेंद से पलटा मैच

22 वर्षीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपने टेस्ट करियर के सिर्फ दूसरे मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में पांच बल्लेबाजों को आउट कर भारत को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

उनके इस प्रदर्शन के साथ ही वह लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर पांच विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।

शुरुआत से दबाव में रही इंग्लैंड की टीम

दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा। क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे की जोड़ी ने शीर्ष क्रम को जल्दी पवेलियन भेज दिया।

एक समय इंग्लैंड का स्कोर 47 रन पर 4 विकेट था। क्रांति गौड़ ने मिया बाउचियर और टेस्ट डेब्यू कर रहीं एलिस कैप्सी को आउट किया, जबकि सयाली सतघरे ने अनुभवी बल्लेबाज हीदर नाइट का विकेट लेकर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/2075999979806810594?s=20

एमी जोन्स का अर्धशतक भी नहीं बचा सका इंग्लैंड को

इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 59 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन लंच से ठीक पहले वह शॉर्ट लेग पर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हो गईं।

निचले क्रम में मैडी विलियर्स ने 33 गेंदों में 10 रन बनाए, लेकिन स्नेह राणा की गेंद पर बोल्ड हो गईं।

दूसरी पारी में मंधाना और यास्तिका का दमदार प्रदर्शन

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी शानदार रही। शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सोफी एक्लेस्टोन के एक ओवर में 13 रन बटोरे।

दिन का खेल समाप्त होने तक स्मृति मंधाना 69 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि यास्तिका भाटिया 39 रन पर क्रीज पर मौजूद थीं। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

तीसरे दिन भारत की नजर बड़ी बढ़त पर

मैच के दूसरे दिन के बाद भारत की कुल बढ़त 269 रन हो चुकी है। तीसरे दिन भारतीय टीम इस बढ़त को 350 रन या उससे अधिक तक पहुंचाने की कोशिश करेगी। वहीं इंग्लैंड के सामने मुकाबले में वापसी करने के लिए शुरुआती विकेट जल्दी लेने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ेंः अक्षर पटेल का एजबेस्टन में ऑलराउंड धमाका! 4 विकेट और नाबाद 57 रन से रचा इतिहास, सचिन-गांगुली के एलीट क्लब में बनाई जगह

UP PCS Transfer 2026: योगी सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 घंटे में 363 PCS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए योगी सरकार ने महज 12 घंटे के भीतर 363 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। पहले चरण में 182 अधिकारियों की सूची जारी की गई, जबकि कुछ घंटों बाद 181 उपजिलाधिकारियों (SDM) की दूसरी ट्रांसफर सूची भी जारी कर दी गई।

इस व्यापक तबादला अभियान के बाद प्रदेश के कई जिलों और तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। बड़ी संख्या में एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निकायों और विशेष कार्याधिकारी (OSD) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ट्रांसफर सूची में अयोध्या सबसे अधिक चर्चा में रहा, जहां आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारियों को सोनभद्र, मथुरा, मैनपुरी, शामली, बलिया, श्रावस्ती और मुरादाबाद में नई तैनाती मिली।

इसके अलावा ललितपुर, गाजीपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, बांदा, जौनपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर और अन्य जिलों के कई एसडीएम का भी स्थानांतरण किया गया। कई अधिकारियों के दायित्व बदलते हुए उन्हें विकास प्राधिकरणों और प्रशासनिक इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले चरण में जारी 182 अधिकारियों की सूची में 54 महिला PCS अधिकारी भी शामिल थीं। इनमें सुरभि शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, गोपाल शर्मा, पुष्पेंद्र पटेल, मिथिलेश तिवारी और लवगीत कौर सहित कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई।

सूत्रों के अनुसार यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को स्थानांतरित करने के साथ-साथ उनकी कार्यप्रणाली और प्रदर्शन के आधार पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

प्रदेशभर में जारी इस मेगा ट्रांसफर लिस्ट की व्यापक चर्चा है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका असर प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 182 PCS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के SDM बदले
डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों में उप जिलाधिकारी (SDM) स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, राजस्व परिषद और अन्य विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में उन्नाव, बहराइच, जालौन, गाजीपुर, मैनपुरी, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, देवरिया, मथुरा, रामपुर, बुलंदशहर, शामली, फिरोजाबाद, बरेली, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, वाराणसी, झांसी, बांदा, चंदौली, जौनपुर, संतकबीरनगर, हरदोई, हाथरस, सीतापुर, आजमगढ़, बदायूं, प्रयागराज, बागपत, औरैया, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, ललितपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, कुशीनगर, गोरखपुर, अमरोहा, गोंडा, इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, सुल्तानपुर, एटा, अलीगढ़, फतेहपुर, शाहजहांपुर, हापुड़, महाराजगंज, मऊ, अमेठी और अन्य जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

सरकार ने कई अधिकारियों को विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पदों पर भी नियुक्त किया है। इनमें उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर विकास प्राधिकरण, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, स्थानीय निकाय निदेशालय तथा अन्य संस्थानों में भी नई पोस्टिंग शामिल है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर शासन को अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। विस्तृत तबादला सूची में सभी 182 अधिकारियों के नाम और उनकी नई तैनाती का उल्लेख किया गया है।

UP Weather Update : यूपी में झमाझम बारिश से उफान पर नदियां, तीन दिन में करीब 15 लोगों की मौत का कारण बनी बरसात
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में यूपी की राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 13 शहरों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों से लेकर पश्चिमी यूपी तक जोरदार बारिश होने के कारण कई नदियां उफान पर हैं। तीन दिन की बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा के निर्देश दिए हैं।

पश्चिमी यूपी में बारिश से जनजीवन भी प्रभावित नजर आने लगा है। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर बह रही है। मेरठ-बिजनौर और हरिद्वार रोड समेत कई जगहों पर पानी पुल के ऊपर तक पहुंच गया। इस कारण कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण रेलवे के अंडरपासों में पानी भर गया। वाहन फंसते रहे। अंडरपास से पानी निकालने के लिए इंजन लगाने पड़ गए।

सहारनपुर में कब्रों से शव बाहर

सहारनपुर में भारी बरसात के कारण कब्रिस्तान जलमग्न हो गए। तेज बहाव के कारण कुछ दिन पहले की कब्रों की मिट्टी बह गई और शव बाहर आ गए। बेचैनी और असमंजस के आलम के बीच बारिश थमने के बाद शवों को दोबारा दफनाया गया।

तापमान गिरा, खुशनुमा मौसम

बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है। फिलहाल बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई और राज्य का मौसम सुहाना कर दिया।

मेरठ में सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश हुई। मेरठ में सर्वाधिक 315 मिमि बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मिर्जापुर और मेरठ का ही सरधना इलाका शामिल है। हालांकि प्रदेश में अब तक औसत से कम वर्षा ही है। इस वक्त सामान्य बारिश 169.4 मिमी होनी चाहिए थी, इसके सापेक्ष 140.9 मिमी ही बारिश हुई है, जो औसतम से 20 मिमी के करीब कम है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

UP Weather Alert: पूरे यूपी में बारिश का कहर, CM योगी सख्त; 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश, अधिकारी फील्ड में उतरें
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि, बिजली गिरने और अन्य बारिश संबंधी घटनाओं से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का शीघ्र आकलन कर 24 घंटे के भीतर पात्र लोगों को मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने, पीड़ित परिवारों से संवाद स्थापित करने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बारिश से कई जिलों में जान-माल का नुकसान

बीते दिनों हुई बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के अनुसार, ये घटनाएं संत कबीर नगर, कुशीनगर, बुलंदशहर, शामली और गाजियाबाद में सामने आईं।

संत कबीर नगर में खेतों में काम कर रही चांदनी (17) और वर्षाना (60) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। प्रशासन ने सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

कुशीनगर में किशोर की मौत

कुशीनगर के विशनपुरा थाना क्षेत्र के थडीभर गांव में राहुल कुमार (14) की खेत की मेड़ पर खड़े होने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

बुलंदशहर में दीवार गिरने से तीन की जान गई

खुर्जा क्षेत्र के मूंडाखेड़ा गांव में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

शामली और गाजियाबाद में भी हादसे

शामली के थानाभवन कस्बे में टिन शेड की दीवार गिरने से 49 वर्षीय शाहिद की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए।

गाजियाबाद की सर्वोदय कॉलोनी में घर के बाहर पानी से भरे नाले में गिरने से तीन वर्षीय पल्लवी की डूबकर मौत हो गई। प्रशासन ने नियमानुसार सहायता देने की बात कही है।

11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं सहित कई जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

गाजियाबाद, नोएडा और प्रयागराज में जलभराव

लगातार बारिश से गाजियाबाद, नोएडा और प्रयागराज में जनजीवन प्रभावित हुआ। गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में सड़क धंसने से एक कार, स्कूटर और बिजली का खंभा गड्ढे में गिर गया।

नोएडा के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरने से वाहन खराब हुए और लंबे ट्रैफिक जाम लगे। सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय भी जलमग्न हो गया। प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना और महिला थाना परिसर में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। मुजफ्फरनगर के भोकाहेरी गांव में कच्चा मकान गिरने से 20 बकरियों की मौत हो गई।