लखीमपुर खीरी - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा : मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 लोगों की मौत, 15 घायल
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। गुरुवार को मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे, जो बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र स्थित कारीकोट मंदिर जा रहे थे। सभी मृतक और घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा पढुआ थाना क्षेत्र में बोझिया पम्प और औघड़ बाबा स्थान के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

UP: कार में खींचकर ले गए युवक, लाठी-डंडों से पीटा; अपहरण के प्रयास का आरोप
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजपेई गांव निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर मारपीट करने के साथ अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, शिवम वर्मा सोमवार देर रात अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह जलभवन चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से आई एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में सवार गोलू राज, अनिकेत मिश्रा, सचिन, सजित राज, अरुण यादव और तन्मय गुप्ता बाहर निकले और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और अपहरण की नीयत से अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाकर सीतापुर रोड स्थित तेंदुआ गांव के पास उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी भी छीन ली। पीड़ित शिवम वर्मा ने सदर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

UP: तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुआ बाघ, बकरी के लालच में आया शिकंजे में
महंगापुर, अमृत विचार। पलिया रेंज के महंगापुर-त्रिकोलिया समेत दर्जनों गांवों में पिछले कई हफ्तों से दहशत का कारण बना बाघ आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस गया। रात में बकरी के लालच में वह पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।

7 मार्च को पलिया रेंज के ग्राम गदनिया के महिपालपुरवा में एक मजदूर के पालतू बछड़ों पर हमले के बाद से बाघ की लगातार दस्तक बनी हुई थी। इसके बाद त्रिकोलिया, पढूवा, अंजीर बोझ, पकरिया, इब्राहीमपुर, हरिनगर, मंसूरी फार्म सहित कई गांवों में बाघ देखे जाने से लोगों में भय का माहौल था। किसान खेतों में जाने से डर रहे थे और मजबूरी में समूह बनाकर काम कर रहे थे। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग और रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही थी। पिंजरा, कैमरा, हाथी और टैक्यूलाइजर गन की मदद से कई बार कोशिश की गई, लेकिन बाघ हर बार टीम को चकमा दे रहा था।

मंगलवार रात पलिया रेंजर विनय कुमार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज, फॉरेस्टर राकेश कुमार और बफर जोन के पशु चिकित्सक दयाशंकर की टीम को सूचना मिली कि बाघ महंगापुर के विक्रम वन-इब्राहीमपुरी बॉर्डर के पास एक झील के आसपास मौजूद है। इसके बाद टीम ने वहां पिंजरे में बकरी बांधकर जाल बिछाया। कई दिनों से भूखे बाघ ने जैसे ही बकरी को देखा, वह लालच में पिंजरे के अंदर घुस गया और तुरंत कैद हो गया। टीम ने बाघ को सुरक्षित पकड़कर पलिया रेंज कार्यालय लाया, जहां रातभर निगरानी में रखा गया। बुधवार सुबह डीएफओ कीर्ति चौधरी के नेतृत्व में पशु चिकित्सक द्वारा बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद बाघ को सुरक्षित रूप से गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

लखीमपुर बवाल: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई...दो FIR में 74 नामजद, 400 अज्ञात, 19 गिरफ्तार
बांकेगंज। थाना मैलानी की पुलिस चौकी बांकेगंज के मोतीपुर में मंगलवार को आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है।

इनमें से पीड़ित महिला की तरफ से ग्राम प्रधान समेत आठ नामजद, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जबकि पुलिस की ओर से दर्ज दूसरी एफआईआर में 74 नामजद और 200 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस की सक्रियता और सख्ती के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बवाल में इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
1.जयपाल निवासी मोतीपुर।

2.अनुराग निवासी अम्बेडकरनगर।

3.रजनीश निवासी मैकूपुर।

4.वीरपाल निवासी मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10।

5.सूर्यप्रसाद उर्फ सूरज निवासी मोतीपुर।

6.सुनील कुमार निवासी मोतीपुर।

7.पंकज निवासी मोतीपुर।

8.लल्लूराम निवासी मोतीपुर।

9.रोहित निवासी मोतीपुरग्रन्ट नं0 10।

10.अर्जुन कुमार निवासी बंजरिया।

11.परमीत निवासी बंजरिया।

12.आदित्य निवासी गिरधरपुर।

13.अजीत कुमार निवासी रायपुर।

14.राज निवासी बंजरिया।

15.विमल कुमार निवासी मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10।

16.हरीशंकर निवासी टीकापुर ग्रन्ट नं0 10।

17.अनांशु निवासी मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10।

18.नीरज निवासी टीकापुर।

लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर बवाल : उग्र भीड़ ने पलटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी, पथराव में कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी) अमृत विचार: थाना मैलानी क्षेत्र के मोतीपुर गांव में विवादित जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार शाम बड़ा बवाल हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पुलिस पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, इस दौरान 20 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। डीएम-एसी ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

गांव मोतीपुर में गुरुद्वारे के सामने स्थित ग्राम पंचायत की खाद गड्ढा भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच अंबेडकर जयंती के अवसर पर कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया, जिससे तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंचे बांकेगंज चौकी प्रभारी संतोष तिवारी ने प्रतिमा हटवाने की कोशिश की, जिस पर कुछ लोग उग्र हो गए और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान चौकी प्रभारी का बिल्ला भी फट गया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भी पहुंचे, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और हाथापाई करते हुए पथराव करने लगी। मजिस्ट्रेट की गाड़ी समेत कई वाहनों को पलट दिया। एक कार को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालात बेहद खराब होने पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी को मौके पर भेजा गया।

पीएसी ने लाठीचार्ज कर किसी तरह से उपद्रवियों को खदेड़ कर हालातों को नियंत्रित किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। पुलिस कस्बे में पैदल मार्च कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने प्रतिमा हटाकर आस्था को ठेस पहुंचाई, जबकि पुलिस का कहना है कि जमीन विवादित होने के कारण यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश थे।

इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामे के दौरान करीब सात चौपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और एक दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में 20 पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घायल हुए हैं। सूचना पर एसडीएम प्रतिभा त्रिपाठी और तहसीलदार भीमचंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जमीन विवादित है और मामले का निस्तारण होने तक दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रतिमा रखे जाने पर उसे हटाया गया। महिला पक्ष को भी निर्माण कार्य से रोका गया था। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जमीन को लेकर आमने-सामने दोनों पक्ष

एक पक्ष का दावा है कि जमीन का बैनामा कराया जा चुका है, जबकि ग्रामीण इसे ग्राम समाज की भूमि बता रहे हैं। इसी विवाद के चलते तनाव गहराया।

विवादित जमीन पर कुछ लोगों ने प्रतिमा रखने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस ने समझा बुझाकर हटवा दिया गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई और पथराव शुरू कर दिया। हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है... अमित कुमार राय एएसपी पश्चिमी।

UP: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 43 डिग्री तक जा सकता है पारा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। ऐसे में तेज धूप और तपन वाली गर्मी लोगों को परेशान करती रही। तेज धूप के कारण कम लोग ही घरों से निकलें। इससे सड़कों की चहल-पहल गायब रही। मौसम वैज्ञानिक आने वाले समय में तापमान और बढ़ने की संभावना जताकर सोमवार को पारा 43 डिग्री तक पहुंचना बता रहे हैं।

रविवार सुबह न्यूनतम पारा 19 डिग्री और अधिकतम पारा 34 डिग्री रिकार्ड हुआ। इसके बाद पारे में तेजी से उछाल आता गया। दोपहर 12 बजे तक पारा 30 डिग्री तक जा पहुंचा। इसी के साथ तपन भी बढ़ती गई। दोपहर तीन बजे तक पारा 34 डिग्री जा पहुंचा जो शाम चार बजे तक स्थिर रहा। ऐसे में तेज धूप लोगों के लिए असहनीय रही। लोग तेज धूप से बचने के छांव की तलाश में लगे रहे। भीषण गर्मी की वजह से बाजार की चहल-पहल तक प्रभावित रही।

हालांकि शाम को सूर्य अस्त होने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार सिंह मुताबिक तापमान में अभी और वृद्धि होगी। शनिवार तक पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस सप्ताह भर गर्मी परेशान करेगी। इसलिए धूप से बचाव बेहद जरूरी है।

बिजली की बढ़ गई आवाजाही
रविवार को तापमान बढ़ते ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई। वजह है कि बिजली की मांग अधिक होते ही फाल्ट की समस्याएं शुरू हो गई हैं, जिससे शट डाउन लिए गए। रविवार को दिनभर बिजली की आवाजाही रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम का पूर्वानुमान
तिथि- अधिकतम पारा-न्यूनतम पारा
13 अप्रैल - 36 - 19
14 अप्रैल - 38 - 20
15 अप्रैल - 39 - 21
16 अप्रैल- 40 - 22
17 अप्रैल- 39 - 22
18 अप्रैल- 43- 24

चिकित्सकों की सलाह बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के जिरियाट्रिक फिजीशियन डॉ. शिखर वाजपेयी बताते हैं कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसलिए इससे बचाव बहुत जरूरी है। गर्मी में रोजाना चार से पांच लीटर पानी एवं अन्य तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी न पीने से डिहाइड्रेशन, पेशाब में जलन से लेकर पथरी आदि की समस्या बन सकती है। इसके अलावा खाने में भी हरी सब्जियां का सेवन करें वह भी कम तेल मसाले में बनाकर।

UP: 817 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम बोले-थारू परिवारों को मिला भौमिक अधिकार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। विधानसभा पलिया के चंदन चौकी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थारू बहुल क्षेत्रों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के आश्रितों को आज भौमिक अधिकार मिल रहे हैं। यानी जिस भूमि को वे वर्षों से जोत-बो रहे थे, अब उस पर उनका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले की चार विधानसभाओं पलिया, निघासन, गोला और श्रीनगर से जुड़ी लगभग 817 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ये परिवार वर्ष 1955 से यहां बसे हुए थे, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिल पाया था। आज उन्हें यह अधिकार मिलने पर प्रदेश सरकार की ओर से बधाई देने वह यहां आए हैं।

उन्होंने मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी रहे। शासन का कल्याण तभी संभव है, जब जनता का कल्याण हो, और यह तभी संभव है जब शासन में संवेदनशीलता हो।

लखीमपुर खीरी को मुख्यमंत्री योगी ने दी बड़ी सौगात, कहा- थारू परिवारों को मिला भौमिक अधिकार
लखीमपुर खीरी। विधानसभा पलिया के चंदन चौकी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थारू बहुल क्षेत्रों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के आश्रितों को आज भौमिक अधिकार मिल रहे हैं। यानी जिस भूमि को वे वर्षों से जोत-बो रहे थे, अब उस पर उनका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले की चार विधानसभाओं पलिया, निघासन, गोला और श्रीनगर से जुड़ी लगभग 817 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये परिवार वर्ष 1955 से यहां बसे हुए थे, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिल पाया था। आज उन्हें यह अधिकार मिलने पर प्रदेश सरकार की ओर से बधाई देने वह यहां आए हैं।

उन्होंने मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी रहे। शासन का कल्याण तभी संभव है, जब जनता का कल्याण हो, और यह तभी संभव है जब शासन में संवेदनशीलता हो।

खीरी के चंदनचौकी पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम योगी : कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, लाभार्थियों को सौंपी मकानों की चाबियां
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पलिया कलां के चंदनचौकी पहुंचे। यहां पलिया विधायक रोमी साहनी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने थारू व खजुरिया के आवासित परिवारों को भौतिक स्वामित्व संबंधी दस्तावेज वितरित किए।

साथ ही लाभार्थियों को चेक और ग्रामीण आवास योजना के तहत मकानों की चाबियां भी सौंपीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने पलिया को जिला बनाने की मांग उठाई। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। विधायक ने कहा कि पलिया में रोडवेज बस स्टैंड की स्वीकृति मिल चुकी है, अब जल्द भूमि आवंटन कराया जाए।

इसके अलावा उन्होंने बच्चों के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो तो वह अपनी निधि से सहयोग देने को भी तैयार हैं। उन्होंने सुआबोझ और ग्रंट नंबर तीन के गांवों को वन भूमि में दर्ज किए जाने की समस्या भी उठाई। कार्यक्रम के दौरान थारू महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

सीएम योगी सात विधानसभा क्षेत्रों को देंगे विकास की सौगात, लखीमपुर खीरी में 1311 करोड़ की 538 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी दौरे पर रहेंगे, जहां वह पलिया और मोहम्मदी में जनसभाओं को संबोधित कर 1311 करोड़ रुपये की 538 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का लाभ जिले के सात विधानसभा क्षेत्र लखीमपुर, गोला, श्रीनगर, पलिया, निघासन, मोहम्मदी और धौरहरा को मिलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत चंदन चौकी (पलिया) से होगी, जहां मुख्यमंत्री थारू जनजाति के परिवारों को भूमि स्वामित्व अधिकार पत्र वितरित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को आवास की चाबी और विभिन्न योजनाओं के चेक भी सौंपे जाएंगे। इसके बाद मियांपुर (मोहम्मदी) में आयोजित कार्यक्रम में विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र प्रदान किए जाएंगे।

सरकार ने थारू जनजाति के 34 गांवों के 4356 परिवारों को 5338 हेक्टेयर भूमि पर पूर्ण स्वामित्व अधिकार देने का निर्णय लिया है। वहीं, उपनिवेश योजना के तहत 2350 परिवारों को 4251 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है।

पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों का भी पुनर्वास कर उन्हें कृषि योग्य भूमि उपलब्ध कराई गई है। सरकार द्वारा इन परिवारों को भूमि के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, आवास और पेंशन योजनाओं सहित अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

लखीमपुर खीरी को आज मिलेगी बड़ी सौगात : सीएम योगी 538 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले में 1311 करोड़ रुपये की 538 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। योगी अपने संक्षिप्त दौरे में पलिया और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों लखीमपुर, गोला, श्रीनगर, पलिया, निघासन, मोहम्मदी और धौरहरा को बड़ी सौगात मिलेगी।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि स्वामित्व अधिकार पत्र, आवास की चाबी और आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए जाएंगे। दौरे की शुरुआत पलिया के चंदन चौकी से होगी, जहां मुख्यमंत्री थारू जनजाति के परिवारों को भूमि स्वामित्व अधिकार पत्र प्रदान करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा 'ओडीओपी' योजना के तहत निर्मित उत्पाद भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहम्मदी क्षेत्र के मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जहां वे विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित करेंगे। यहां भी लाभार्थियों को चेक और आवास की चाबी सौंपी जाएगी तथा कई परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा।

सरकार ने थारू जनजाति के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए उन्हें भूमि का पूर्ण स्वामित्व देने का निर्णय लिया है। पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 परिवारों को 5338 हेक्टेयर भूमि पर मालिकाना हक दिया जा रहा है। वर्ष 1976 से केवल उपयोग अधिकार रखने वाले इन परिवारों को अब स्थायी स्वामित्व मिलने से उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

नदी कटान से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए 12 उपनिवेशों में बसे 2350 परिवारों को 4251 हेक्टेयर भूमि का स्वामित्व प्रदान किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के बड़ी संख्या में परिवार शामिल हैं, जिन्हें अब स्थायित्व और सुरक्षा मिलेगी। पूर्वी पाकिस्तान/बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों को भी जिले की विभिन्न तहसीलों में बसाकर उन्हें कृषि योग्य भूमि आवंटित की गई है।

मियांपुर में बसे 156 परिवारों को औसतन 4.75 एकड़ भूमि दी गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी 3 से 7 एकड़ तक जमीन उपलब्ध कराई गई है। सरकार द्वारा इन परिवारों को केवल भूमि ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं भी गांवों तक पहुंचाई गई हैं।

UP: रांग नंबर से शुरू हुआ प्यार...चौराहे पर थमा सफर, जानिए पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में
मझगईं, अमृत विचार। एक रांग नंबर से शुरू हुई बातचीत कब प्यार में बदल गई और फिर पुलिस थाने तक पहुंच गई, इसका चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुई फोन पर बातचीत के बाद युवती अपने प्रेमी से मिलने बहराइच से दिल्ली पहुंच गई। इसके बाद दोनों साथ में पलिया होते हुए बम्हनपुर आ गए, जहां स्थानीय लोगों के शक के चलते मामला खुल गया।

सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी जावेद दिल्ली में काम करता है। उसकी करीब डेढ़ महीने पहले बहराइच जिले के थाना खैरीघाट निवासी युवती से रांग नंबर के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली के आनंद विहार पहुंची, जहां दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों साथ में उत्तर प्रदेश लौटे और पलिया होते हुए बम्हनपुर पहुंच गए। बुधवार सुबह दोनों बम्हनपुर चौराहे पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुके थे।

इस दौरान स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर उन्होंने मझगईं पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पहले पुलिस चौकी और फिर थाने ले आई। इस बीच युवती के परिजनों ने थाना खैरीघाट में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जैसे ही परिजनों को युवती के मझगईं में होने की जानकारी मिली, वे खैरीघाट पुलिस के साथ थाने पहुंच गए। मझगईं थाना प्रभारी अनिल सिंह पंकज ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को खैरीघाट पुलिस और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की जा रही है।