बलरामपुर - Amrit Vichar

उजड़ गई हंसती-खेलती दुनिया : पति फंदे पर लटका, सदमे में नवविवाहिता ने भी तोड़ा दम
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर, अमृत विचार : थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में रविवार को नवविवाहित दंपती की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पति कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसे देखकर पत्नी सदमे में बेहोश हो गई। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

महदेईया बाजार चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि गांव निवासी राकेश शर्मा (27) और उनकी पत्नी रोशनी (22) शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह कमरे से महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।

दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर लोग भीतर पहुंचे तो राकेश फंदे से लटका मिला। पति को उस हालत में देखकर रोशनी बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन राकेश की मौत हो चुकी थी। वहीं, रोशनी को पहले उतरौला के एक निजी अस्पताल और बाद में गोंडा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि रोशनी का पोस्टमार्टम गोंडा में कराया गया। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन दोनों मौतों के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Balrampur News : सरकारी केंद्रों पर खाद का संकट, निजी दुकानों से महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर किसान
उतरौला/बलरामपुर, अमृत विचार। मानसून सक्रिय होने के साथ खरीफ फसलों की बुआई शुरू हो गई है, लेकिन बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में किसानों के सामने खाद की किल्लत बड़ी समस्या बन गई है। सरकारी खाद केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। मजबूरी में उन्हें निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उतरौला, श्रीदत्तगंज, गैड़ास बुजुर्ग और रेहरा बाजार विकासखंड के कई गांवों के किसानों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।

लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रही खाद

किसान परशुराम ने बताया कि बुआई के मौसम में हर साल खाद की यही समस्या सामने आती है। घंटों इंतजार के बाद स्टॉक खत्म होने की बात कहकर किसानों को वापस भेज दिया जाता है, जबकि बाद में कुछ लोगों को खाद उपलब्ध करा दी जाती है। किसान रिजवान ने खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्ड व्यवस्था होने के बावजूद कई किसानों को समय पर सूचना नहीं मिलती, जिससे वे खाद लेने से वंचित रह जाते हैं।

'प्रभावशाली लोगों को आसानी से मिल जाती है खाद'

बुजुर्ग किसान कासिम का आरोप है कि सामान्य किसान लाइन में खड़े रहते हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों को बिना परेशानी कई बोरी खाद उपलब्ध करा दी जाती है। वहीं किसान राजिंदर, आसिफ, बहराइची और बब्बू ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी दुकानों से करीब 600 रुपये प्रति बोरी की दर से खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।

किसानों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

किसानों ने प्रशासन से सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर खाद नहीं मिली तो खरीफ फसलों की बुआई और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

UP Weather Update : यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, सताएगी उमस भरी गर्मी, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। राज्य में अगले चार दिन तक बारिश के कम आसार हैं। पारा ऊपर चढ़ेगा। उमस भरी गर्मी एक बार फिर बेहाल कर सकती है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता बरकरार रह सकती हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज-रविवार, 12 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कम बारिश होगी। आगामी 16 जुलाई तक लगभग यही स्थिति रहने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगं, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर और आसपा के इलाकों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में यूपी में बारिश की बात करें तो बाराबंकी में अच्छी बरसात हुई है। यहां राज्य में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद सहारनपुर में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

जिलों में बढ़ेगा तापमान

मानसून की सक्रियता धीमी पड़ने से राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। बहरहाल, अभी तक मानसून की सक्रियता से राज्य का मौसम सुहाना रहा। गर्मी से तप से आमजन को बारिश से बड़ी राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
बलरामपुर/अमृत विचार। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक युवक ने खुद को जिलाधिकारी कार्यालय का कर्मचारी बताकर पहले एक परिवार का भरोसा जीता और फिर भाई-बहन को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए।

मामला तब खुला, जब आरोपी ने युवती को कथित नियुक्ति पत्र देकर डीएम कार्यालय में ज्वाइन करने भेज दिया। शहर निवासी शालिनी वर्मा की तहरीर पर रेहराबाजार क्षेत्र के बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता के मुताबिक मार्च 2025 में मनोज कुमार चौहान उनके घर किरायेदार बनकर रहने आया था। उसने खुद को पहले तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक और बाद में जिलाधिकारी कार्यालय के राजस्व विभाग में लेखाकार बताया। मोबाइल फोन में कथित नियुक्ति पत्र और सरकारी दस्तावेज दिखाकर उसने परिवार का विश्वास हासिल कर लिया। कुछ समय बाद उसने परिवार को भरोसा दिलाया कि उसके जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह सरकारी नौकरी लगवा सकता है। उसने शालिनी के भाई को राजस्व विभाग में अमीन की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

नौकरी की उम्मीद में परिवार तुड़वा दी एफडी

नौकरी की उम्मीद में परिवार ने बेटी की शादी के लिए जमा एफडी तक तुड़वा दी और अलग-अलग किश्तों में कुल 5.01 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। जब भाई की नौकरी नहीं लगी तो आरोपी ने शालिनी को डीएम कार्यालय में बाबू की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने चार लाख रुपये की मांग की और अलग-अलग माध्यमों से 3.80 लाख रुपये और ले लिए। काफी दिनों तक टालमटोल करने के बाद आरोपी कथित नियुक्ति पत्र लेकर आया और युवती को डीएम कार्यालय में ज्वाइन करने भेज दिया। वहां पहुंचने पर अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई नियुक्ति आदेश जारी ही नहीं हुआ है। इसके बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।

रुपये मांगने पर फरार हुआ आरोपी, दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया और फोन पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों, ऑनलाइन लेन-देन और फर्जी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया है।

Balrampur News : गुलाब भी, चालान भी, सड़क सुरक्षा अभियान में प्रशासन का सख्त और संवेदनशील संदेश
बलरामपुर, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में गुरुवार को जिलेभर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी हेमंत गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश यादव समेत अन्य अधिकारियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया। वीर विनय चौक समेत विभिन्न स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र की जांच की गई।

नियमों का पालन करने वालों को मिला 'गुलाब',लापरवाही पर चले चाबुक

अभियान की खास बात यह रही कि जिन वाहन चालकों ने सभी नियमों का पालन किया और उनके दस्तावेज पूरे मिले, उन्हें अधिकारियों ने गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया।

53 वाहन सीज, 8.17 लाख का जुर्माना

वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 53 वाहनों को सीज, 437 वाहनों का चालान और कुल 8.17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

'सड़क सुरक्षा एक सामाजिक जिम्मेदारी'

प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों का पालन करे तो अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने के लिए ऐसे जागरूकता और प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें :

Bahraich News : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता, प्रशासन ने तेज की निगरानी

Balrampur News : कस्तूरबा और आश्रम विद्यालयों में शुरू हुई डिजिटल पढ़ाई, बालिकाओं को मिलेंगे राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संसाधन
बलरामपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की विशेष पहल पर जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और आश्रम पद्धति विद्यालय विशुनपुर विश्राम में देश के अग्रणी डिजिटल स्टडी प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला के माध्यम से नियमित डिजिटल कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। इस पहल से ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों की छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अवसर मिला है।

डिजिटल अध्ययन व्यवस्था के तहत छात्राएं अब विद्यालय परिसर में ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार वीडियो लेक्चर, अध्ययन सामग्री, प्रैक्टिस मॉड्यूल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी सामग्री का लाभ उठा रही हैं। पढ़ाई शुरू होने के साथ ही छात्राओं में उत्साह का माहौल है और वे नई तकनीक के जरिए सीखने के अनुभव को लेकर काफी उत्साहित हैं।

जिला प्रशासन का मानना है कि ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों की बालिकाओं को भी महानगरों के विद्यार्थियों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। डिजिटल माध्यम से छात्राओं के ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी क्षमता को मजबूत किया जा रहा है, जिससे उनके लिए उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के नए रास्ते खुलेंगे।

विद्यालयों में डिजिटल अध्ययन के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राएं नियमित रूप से ऑनलाइन अध्ययन कर रही हैं। बलरामपुर जैसे आकांक्षी और सीमावर्ती जनपद में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रही है और इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा बालिका सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :

Balrampur News : बलरामपुर के 12,599 शिक्षाकर्मियों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, राज्यमंत्री राकेश राठौर ने बांटे मुख्यमंत्री कैशलेस हेल्थ कार्ड

Balrampur News : बलरामपुर के 12,599 शिक्षाकर्मियों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, राज्यमंत्री राकेश राठौर ने बांटे मुख्यमंत्री कैशलेस हेल्थ कार्ड
बलरामपुर, अमृत विचार। शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर 'गुरु' ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के राज्यव्यापी शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर विधायक पल्टूराम, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यमंत्री राकेश राठौर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। वे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना भी विकसित करते हैं। ऐसे कर्मयोगी शिक्षकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना सरकार का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए यह ऐतिहासिक पहल की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे गंभीर बीमारी की स्थिति में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जनपद बलरामपुर में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 12,599 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों को इस योजना का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :

Gonda News: गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में गोली लगने से एक घायल, इलाके में हड़कंप

UP Weather Update : बरेली-सहारनपुर में झमाझम बारिश, लखनऊ में छाए बादल, मौसम विभाग का सभी 75 जिलों में अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छा गए। बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, चंदौली समेत कई अन्य जिलों में में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बाकी हिस्से में भी बारिश होने के ज्यादा आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। रात से ही उमड़ते बादल सुबह तक छाए रहे। उमस भरी गर्मी से बेहाल आमजन को काफी राहत मिली। हालांकि लखनऊ में मानसून की एक जोरदार बारिश का इंतजार हो रहा है।

7 जुलाई की सुबह चंदौली, वाराणसी, सहारनपुर में खूब बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार-7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। ्र

30 जून को मानसून की दस्तक

यूपी में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। जोरदार बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ। तराई के जिले पहली बारिश से तर हो गए। दो दिन तक बारिश का दौर चला, उसके बाद ठिठक गया।

उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी। मानसून के रूठने से किसान भी परेशान होने लगे। मौसम विभाग ने सात जुलाई से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जताई थी। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हो गया। रात तक कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

वाराणसी स्टेशन पर टपकने लगी छत

वाराणसी में जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। हालांकि यहां बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन की छत से पानी टपकने लगा। यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया है। काशी के रेलने स्टेशन की इस हालात को देखकर लोग आलोचना भी कर रहे हैं।

Balrampur News : 33 केवी लाइन का 417 किलो चोरी का तार बरामद, पुलिस ने वाहन समेत आरोपी को दबोचा
बलरामपुर अमृत विचार। श्रीदत्तगंज पुलिस ने चोरी की गई 33 केवी विद्युत लाइन का 417 किलोग्राम तार बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना श्रीदत्तगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 86/2026 से संबंधित मामले में ग्राम बहेड़वा मलारी, जनपद गोंडा निवासी विजयभान (35) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक चार पहिया वाहन (यूपी 43 सीटी 5386) बरामद हुआ, जिसमें 33 केवी विद्युत लाइन के आठ बंडल तार लदे थे।

बरामद तार का कुल वजन 417 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव और आरक्षी पवन सिंह यादव शामिल रहे।

Balrampur News : रोवर तकनीक से होगा सटीक भूमि सीमांकन, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया निरीक्षण
बलरामपुर/अमृत विचार। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम धुसाह में गाटा संख्या-399 स्थित पानी खाते की भूमि पर रोवर (जीएनएसएस रोवर) तकनीक से किए जा रहे सीमांकन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक से हो रहे सीमांकन की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रोवर तकनीक के उपयोग से भूमि सीमांकन पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जा सकेगा। इससे सीमांकन में लगने वाला समय कम होगा और आमजन को जल्द राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाने से सीमांकन से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और भूमि विवादों में भी प्रभावी कमी आएगी।

डीएम ने बताया कि जीएनएसएस रोवर उपग्रह आधारित आधुनिक सर्वेक्षण प्रणाली है, जिसके माध्यम से फीता और जरीब के बिना वैज्ञानिक एवं अत्यंत सटीक सीमांकन किया जा सकता है। इससे मानवीय त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहती है और पूरी प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय व पारदर्शी बनती है।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोवर तकनीक का अधिकाधिक उपयोग करते हुए सीमांकन संबंधी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे अनावश्यक भूमि विवादों में कमी लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम हेमंत गुप्ता, तहसीलदार सदर तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Weather News Today : यूपी में फिर छा रहा मानसून, उमस भरी गर्मी के बीच 59 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
अमृत विचार : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश आफत साबित होने लगी है। महाराष्ट्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल, पेड़ उखड़ गए। चॉल ढह गईं। पहाड़ों पर भी ऐसे ही हालात हैं। यूपी में भी मानसून ने जोरदार एंट्री की थी। मानसून की पहली बारिश में बादल झूमकर बरसे। कई जगहों पर जनहानि भी देखने को मिली। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से मानसून ठहर गया। राज्य में भीषण गर्मी का दौर प्रारंभ हो गया।

हालांकि अब राहत के आसार बनने लगे हैं। इसलिए क्योंकि मासनून एक बार फिर से छाने को तैयार है। मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी के 59 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मंगलवार से मानसून के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।

यूपी में मानसून की जोरदार एंट्री से बड़ी राहत की उम्मीद जगी थी। तराई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बाद मानसून ठहर गया। तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे एक बार फिर आमजन बेचैन हो गया है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। मध्य प्रदेश से सटे हिस्से से लेकर विंध्यांचल इलाके तक बादल गरज सकते हैं। बिजली तड़केगी। बारिश भी संभव है। मंगलवार 7 जुलाइ से मानसून सक्रिय हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

लखनऊ में बारिश से थोड़ी राहत

यूपी की राजधानी लखनऊ झन्नाटेदार बारिश का इंतजार है। रविवार की शाम को मौसम ने अचानक रुख बदला। आसमान में घनघोर बादल छा गए। तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश ने बड़ी राहत दिलाई। चंद मिनटों की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। यूपी के पीलीभीत, बरेली, सुल्तानपुर, इटावा, प्रयागराज और कानपुर आदि क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

इन जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में सोमवार को गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,  प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर,  कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव,  सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर,  बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस,  मैनपुरी, एटा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, जालौन,  झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपास के जिले शामिल हैं।

Balrampur News : सीमा से सटे 44 गांव बनेंगे विकास के मॉडल, उद्योग और रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस
बलरामपुर अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के 44 गांवों के समग्र विकास को नई गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में शनिवार को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-द्वितीय के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक में सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा, दूरसंचार, पर्यटन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास समेत दस प्रमुख क्षेत्रों में योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि चयनित गांवों को केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें औद्योगिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए स्थानीय संसाधनों और ग्रामीणों के कौशल के आधार पर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए।

बैठक में वस्त्र उद्योग की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती गांवों में वस्त्र आधारित इकाइयों की स्थापना की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत शासन से आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए विभागों को ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग अपनी अद्यतन कार्ययोजनाएं समयबद्ध ढंग से प्रस्तुत करें, ताकि स्वीकृति और बजट आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर विकास कार्यों को तेजी से शुरू कराया जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

योजना की प्रमुख बातें

सीमा से सटे 44 गांवों का होगा समग्र विकास।

10 प्रमुख क्षेत्रों में तैयार होगी विस्तृत कार्ययोजना।

वस्त्र उद्योग स्थापित कर स्थानीय रोजगार बढ़ाने पर जोर।

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा और दूरसंचार सुविधाओं का विस्तार।

स्वयं सहायता समूह, एफपीओ और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा।

शासन से बजट उपलब्ध कराकर विकास कार्यों को दी जाएगी गति।