बलरामपुर - Amrit Vichar

Transfer Policy : बलरामपुर, बहराइच, चित्रकूट, फतेहपुर, समेत इन 8 जिलों के डॉक्टरों को मिली बड़ी राहत, देखिए ट्रांसफर नियमावली हुए क्या बदलाव
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की तबादला नीति में बड़ा बदलाव करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों को राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत अब चिकित्सीय कार्यों में लगे डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों का केवल सेवाकाल पूरा होने के आधार पर अनिवार्य रूप से जिला और मंडल से बाहर तबादला नहीं किया जाएगा। शासन ने मंगलवार को संशोधित नियमावली जारी कर दी।

सरकार ने खास तौर पर आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर फोकस किया है। चित्रकूट, चंदौली, सोनभद्र, फतेहपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बहराइच समेत आठ जिलों में सभी पदों पर तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन जिलों में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को दो वर्ष बाद विकल्प लेकर स्थानांतरित किया जाएगा।

नई ट्रांसफर नीति के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी यदि किसी जिले में तीन वर्ष और किसी मंडल में पांच वर्ष पूरे कर चुके हैं तो उनका तबादला किया जाएगा। वहीं संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक पांच वर्ष से अधिक एक ही जिले या मंडल में तैनात नहीं रह सकेंगे।

सबसे अहम बदलाव यह किया गया है कि अस्पतालों में सीधे चिकित्सीय सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों को केवल सेवाकाल के आधार पर अनिवार्य रूप से बाहर भेजने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनी रहेगी और डॉक्टरों की कमी वाले जिलों में व्यवस्था मजबूत होगी।

नई व्यवस्था में यह भी कहा गया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन तैनात अधीक्षक और एमओआईसी को तीन वर्ष पूरा होने पर उसी जिले में दूसरी जगह तैनात किया जा सकेगा। वहीं गंभीर बीमारी की स्थिति में ही नर्सिंग और लिपिकीय कर्मचारियों को पुराने तैनाती स्थल पर दोबारा पोस्टिंग दी जाएगी। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक आवश्यकता होने पर किसी भी समय तबादले किए जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए सक्षम स्तर से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

Balrampur Chini Mills: केंद्र के आदेश के बाद बलरामपुर में 30% गिरा चीनी का मुनाफा, 159.56 करोड़ का किया कारोबार
दिल्ली। चीनी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 30 प्रतिशत घटकर 159.56 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से अधिक खर्च के कारण कंपनी का लाभ घटा है। एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी को 229.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय सात प्रतिशत बढ़कर 1,616.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,513.16 करोड़ रुपये थी। कुल परिचालन व्यय बढ़कर 1,389.46 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 1,212.02 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ घटकर 378.46 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 436.92 करोड़ रुपये था। कुल आय पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 6,307.95 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2024-25 में यह 5,504.19 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर में CSR फंड से बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम, CM योगी ने मॉडल और ड्राइंग मैप का किया अवलोकन

बलरामपुर-बिजनौर में पर्यटन विकास को नई गति, 909 लाख की 8 परियोजनाएं स्वीकृत, कई धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प
लखनऊ, अमृत विचार। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य योजना के तहत मुरादाबाद मंडल के जिला बिजनौर की विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन विकास की आठ परियोजनाओं के लिए 909 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्यदायी संस्था के रूप में यूपीएसटीडीसी को नामित किया गया है, जिसे सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में प्राचीन संत शिरोमणि रविदास मंदिर के विकास के लिए 44 लाख रुपये, सदर क्षेत्र के उमा महेश आश्रम निजामतपुरा गंज के लिए 40 लाख रुपये, नूरपुर स्थित झंडेवाला बाबा मंदिर के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं बिजनौर के ऐतिहासिक बिदुर कुटी स्थल के समेकित विकास के लिए 4 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है, जिसका कार्य सीएनडीएस संस्था द्वारा कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगीना स्थित श्रीराम लीला बाग मंदिर के लिए 111 लाख रुपये, नहटौर के अड्डे वाला बाबा स्थल के लिए 87 लाख रुपये, धामपुर के केड़ीवाले बाबा स्थल के लिए 50 लाख रुपये तथा विकासखंड अल्लेहपुर धाम स्थित स्थल के विकास के लिए 112 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

बलरामपुर में  786 लाख की 7 परियोजनाएं स्वीकृत

पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य योजना में देवी पाटन मंडल के बलरामपुर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए 786 लाख रुपये की सात परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा आसपास बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्यदायी संस्था के रूप में यूपीएसटीडीसी को नामित किया गया है, जिसे गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बलरामपुर सदर क्षेत्र के गिधरैया तहसील मंदिर के विकास के लिए 68 लाख रुपये, गैसड़ी विधानसभा के पचपेड़वा स्थित ग्राम इमिलिया कोडर में ग्रामीण पर्यटन के लिए 18 लाख रुपये तथा भियूरा बाबा स्थल के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में उतरौला के प्राचीन शिव मंदिर के विकास के लिए भी 1 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।

उन्होंने बताया कि तुलसीपुर क्षेत्र में शिव मंदिर गनवरिया के विकास के लिए 235 लाख रुपये, नगर पंचायत के मुख्य मार्गों पर डेकोरेटिव एवं ऑर्नामेंटल लाइटिंग के लिए 115 लाख रुपये तथा मुख्य मार्गों के दोनों ओर म्यूरल वॉल निर्माण के लिए 150 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :

रामनगरी में शादियों के सीजन ने बढ़ाई कमर्शियल गैस की डिमांड, जानें क्या है रिफिलिंग और सप्लाई का हाल

बलरामपुर चीनी मिल्स ने दी 160 करोड़ रुपये के लैक्टोजिप्सम प्लांट को मंजूरी
लखनऊ। वैल्यू एडीशन और सस्टेनेबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) ने उत्तर प्रदेश के कुंभी में लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दी है। यह संयंत्र कंपनी के आगामी पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) प्रोजेक्ट के उप-उत्पाद लैक्टोजिप्सम का उपयोग कर उच्च मूल्य के जिप्सम बोर्ड का उत्पादन करेगा।

कंपनी के अनुसार प्रस्तावित यूनिट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 76 लाख जिप्सम बोर्ड होगी और दिसंबर 2027 तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। यह परियोजना पीएलए उप-उत्पादों से मूल्य सृजन बढ़ाने और कंपनी के समेकित संचालन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

बीसीएमएल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवंतिका सराओगी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में लिया गया यह फैसला कंपनी के विकास को मजबूत बनाने पर उसके फोकस को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जुटाई गई राशि का उपयोग विस्तार के अगले चरण और कुंभी में आगामी जिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट जैसी रणनीतिक पहलों में निवेश के लिए किया जाएगा, जिससे सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड संचालन को मजबूती मिलेगी।

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सराओगी ने कहा कि कंपनी अपने इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल को सशक्त बनाने के लिए संतुलित विकास रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएलए प्रोजेक्ट की प्रगति, उप-उत्पादों की उपयोगिता और प्रस्तावित पूंजी जुटाने जैसे निर्णय दीर्घकालिक मूल्य सृजन और विस्तार योजनाओं के अनुशासित क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

बलरामपुर : महुआ बीनने गए किसान को तेंदुए ने बनाया निवाला, घर से 700 मीटर दूर जंगल मे हुई घटना
पचपेड़वा/बलरामपुर, अमृत विचार। महुआ बीनने गए 42 वर्षीय किसान हरिकान्त यादव की शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले में मौत हो गई। घर से महज 700 मीटर दूर जंगल किनारे खेत में बिखरा महुआ और खून से सनी मिट्टी घटना की गवाही दे रही थी। हरिकान्त ग्राम पंचायत घुबौलिया के मजरे रेहरा चौकी के निवासी थे।

परिजनों के मुताबिक हरिकान्त सुबह करीब 7 बजे भैंस लेकर गेहूं के खेत पर गए थे। खेत जंगल से सटा होने के कारण वे महुआ भी बीनने लगे। साथ में गांव की एक महिला भी थी। तभी अचानक झाड़ी से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे झिनकू प्रसाद, राधेश्याम और विमल कुमार दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था। हरिकान्त की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के बेटे सुजीत की आंखें पिता को याद कर बार-बार भर आती हैं। सुजीत ने बताया कि पापा रोज की तरह खेत गए थे। शोर सुनकर हम पहुंचे तो पापा खून से लथपथ पड़े थे। महुआ वहीं बिखरा था। वन क्षेत्राधिकारी भाभंर रेंज योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी गई है।

ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। ग्राम पंचायत परसरामपुर के प्रधान शेखर पाण्डेय ने कहा कि नवम्बर में पिपरा के एक पुरुष, 25 दिसम्बर को विशुनपुर कोड़र की महिला और फरवरी में उनके गांव की एक महिला को तेंदुआ मार चुका है। यह इसी जंगल का पांचवां शिकार है। फिर भी शासन-प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा। मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। हरिकान्त की मौत के बाद रेहरा चौकी गांव में चूल्हे नहीं जले। एक हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

UP Weather Update: किसानों के लिए आफत बना बिगड़ा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से 7-8 अप्रैल को भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश के साथ ओले पड़े। इसने खेतीबाड़ी को भयंकर नुकसान पहुंचाया है। बुंदेलखंड और मध्य यूपी के बांदा, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, औरैया और हरदोई में ओलावृष्टि ने फसलें प्रभावित हुईं। सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के आसार बने हैं। मौसम के बिगड़े रुख से किसानों की सांसें थमी हैं।

शनिवार के बाद रविवार को भी कुछ इलाकों में तेजी हवाओं के साथ बारिश हुई। इसने गेहूं, आलू, सब्जी और अन्य फसलों को प्रभावित किया है। रविवार को सुबह को तेज धूप रही लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और शाम ढलते-ढलते तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश हुई।

इससे तापमान में तो गिरवाट रही, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ी रहीं। लखनऊ में रविवार को 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

कुछ जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौतें भी सामने आ रही हैं। झांसी और अलीगढ़ में बिजली गिरने से दो मौतों की खबर है। आंधी से हुए हादसे में कानपुर में दो-तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से शुरू होगा। ये पश्चिमी यूपी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक इसका असर रहने की संभावना है। इससे 8 अप्रैल तक फिलहाल मौसम गड़बड़ रह सकता है।

चूंकि खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में आंधी और ओलावृष्टि किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। पश्चिमी यूपी में पहले ही ओलावृष्टि और आंधी से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है और लगातार बिगड़ते मौसम ने किसानों को निराश कर दिया है।

उधर, मौसम से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही सर्वेक्षण के निर्देश जारी कर रखे हैं। ताकि प्रभावित किसानों की सहायता की जा सके।

बलरामपुर में रफ्तार का कहर : हाईवे पर पुल से टकराई कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग देवीपाटन मेले से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, पचपेड़वा कस्बे के निवासी आदिल अपने मित्रों के साथ शनिवार की रात में तुलसीपुर के देवीपाटन मेला देखने गए थे। उसने बताया कि आज सुबह लौटते समय तुलसीपुर-पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरुषोत्तम गांव के नजदीक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में आदिल (21) और अफरोज (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गम्भीर रूप से घायल हाशमी, गोलू एवं एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए हाशमी (21) को बहराइच के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राकेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की एवं हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये आर्थिक सहायता दी जाए।

बलरामपुर : पेट्रोल पंप पर मां-बेटी की पिटाई के मामले में जांच के आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
बलरामपुर। अमेरिका-इजरायल तथा ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण भारत में ईंधन की किल्लत की अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति और उसकी बुजुर्ग मां के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिये हैं।

बुधवार शाम को हुई इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें लोगों का एक समूह 'गंगाडीह शारदा फिलिंग स्टेशन' नामक पेट्रोल पंप पर अवधेश और उसकी मां को लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। गंगापुर लखना गांव के अवधेश ने बताया कि वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल का ईंधन खत्म हो गया।

उसने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, तभी कुछ लोग एक कार में आए और पहले ईंधन देने की जिद करने लगे। अवधेश के अनुसार इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जिसके बाद कार में सवार लोगों और पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारियों ने उसे और उसकी मां को लाठियों से पीटा। जिलाधिकारी विपिन जैन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की और कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। जैन ने बताया कि जिले में कुल 88 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 86 चालू हैं और ईंधन की आपूर्ति कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि तेल कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से स्टॉक का विवरण साझा करें और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टैंकरों की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि उनसे यह भी कहा गया है कि वे दिन में दो बार ईंधन के स्टॉक और वितरण पर अद्यतन रिपोर्ट दें। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बलरामपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने सोमवार को साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 58 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने फर्जी पहचान पत्रों के जरिए बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों के सिम तैयार कर उनका इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी, सट्टेबाजी (अन्ना रेड्डी बुक) और अन्य माध्यमों से ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी क्यूआर कोड, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए रकम को अलग-अलग खातों में घुमाकर उसके स्रोत को छिपाते थे। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपस में संपर्क बनाए रखते थे और बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड को मिठाई के डिब्बों में छिपाकर कोरियर से एक-दूसरे तक पहुंचाते थे।

कुमार ने बताया कि जांच में गिरोह से जुड़े 17 बैंक खाते सामने आए हैं, जिनसे देशभर में 14 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। इनमें करीब 58 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। फिलहाल आठ खातों में ही 5.06 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन सामने आया है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक एप्पल आईफोन और पांच फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में आशिफ, मोहम्मद अकरम खान, बच्चा लाल उर्फ प्रशांत उर्फ गोलू, प्रतीक मिश्रा और सुजीत सिंह शामिल हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों को नगर क्षेत्र के श्याम बिहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी आशिफ के खिलाफ पूर्व में दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Balrampur News: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बलरामपुर, अमृत विचार। जनपद में शुक्रवार को तेज गरज-चमक के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने एक युवक की जान ले ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम धुसाह निवासी तीरथ वर्मा (30 वर्ष), पुत्र संतराम, अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। तेज गर्जना और चमक के बीच गिरी बिजली से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही जा रही है।

मां पाटेश्वरी के दरबार में CM योगी ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी की आरती उतारकर प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे और उन्होंने मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम किया।

गुरुवार सुबह उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और आगामी चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोमाता को गुड़ और चारा खिलाया तथा गोशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से नवरात्रि मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी भी ली।

इस अवसर पर मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी तथा कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार सुबह कई जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इनमें विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का कुशलक्षेम पूछा और निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

ये भी पढ़ें :

घबराये नहीं, 25 दिन बाद ले जाए सिलेंडर ...योगी सरकार ने अफवाहों पर रोक लगाने के दिए कड़े निर्देश, यूपी में स्टॉक को लेकर कालाबाजारी पर भी सख्त

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे मौलाना अब्दुल सलीम, बलरामपुर में भी दर्ज हुआ मुकदमा
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर बिहार के एक मौलाना के खिलाफ बलरामपुर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि यह मुकदमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मिश्रा द्वारा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तहरीर में मौलाना सलीम पर गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।