आंबेडकर नगर - Amrit Vichar

खौफनाक वारदात : अम्बेडकरनगर में IPS अधिकारी की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अंबेडकरनग, अमृत विचार : मालीपुर थाना क्षेत्र के धमरूवा ग्राम पंचायत के मजरे रूढ़ा में रविवार को आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां इंद्रा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। वृद्धा का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर चोट व खरोंच के निशान पाए गए। घर से सोने की चेन, कंगन, कुंडल, अंगूठी समेत अन्य आभूषण गायब मिलने से प्रथमदृष्टया लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार इंद्रा देवी घर में अकेली रहती थीं। स्वतंत्रता दिवस पर उनके पुत्र आईपीएस आशुतोष मिश्रा गांव पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मां के साथ संचालित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शाम को लखनऊ लौट गए थे।रविवार सुबह करीब नौ बजे घर में काम करने वाली प्यारी देवी वहां पहुंची। मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलकर वह अंदर गई तो इंद्रा देवी तख्त पर नहीं मिलीं। तलाश करने पर वह हाल में लगे बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। काफी प्रयास के बावजूद शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर प्यारी देवी ने पड़ोसी राम नायक को सूचना दी। राम नायक मौके पर पहुंचे और वृद्धा के मुंह से कपड़ा निकाला। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा को दी।

दोपहर करीब एक बजे आशुतोष मिश्रा गांव पहुंचे। मां के शव को देखने के बाद उन्होंने शरीर पर सामान्य तौर पर पहने जाने वाले आभूषणों की जानकारी ली। इस दौरान सोने की चेन, कंगन, कुंडल, अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब मिले। उनके हाथ में इंजेक्शन लगाए जाने जैसा निशान तथा शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए। परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया।

पुलिस के आला अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए मालीपुर थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला, क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तेजवीर सिंह और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। शाम करीब छह बजे अयोध्या जोन के आईजी सोमेन वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर के साथ ही छत और आसपास के स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

फोरेंसिक और एसओजी टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह मामले की निगरानी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

CM Dashboard Ranking: रामपुर फिर बना यूपी का नंबर-1 जिला, 9.58 अंक के साथ हासिल की पहली रैंक
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में रामपुर ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले को 10 में से 9.58 अंक मिले हैं। शाहजहांपुर 9.43 अंक के साथ दूसरे और बरेली 9.40 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। रैंकिंग में जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, फीडबैक और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन समेत कई मानकों पर जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया गया।

रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जुलाई में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले की 59 योजनाओं की निगरानी की गई, जिनमें 56 कार्यक्रमों में जिले को ए ग्रेड मिला। वैकल्पिक ऊर्जा, ऊर्जा, कृषि, समाज कल्याण, पंचायती राज, लोक निर्माण, ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा समेत कई विभागों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए गए। रामपुर पिछले कई महीनों से टॉप-10 जिलों में बना हुआ है।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के साथ सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। जिले को 9.43 अंक मिले हैं। वहीं बरेली ने 9.40 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंबेडकरनगर चौथे, मैनपुरी पांचवें स्थान पर

जुलाई की रैंकिंग में अंबेडकरनगर 9.34 अंक के साथ चौथे और मैनपुरी 9.30 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहा। आजमगढ़ को 9.27 अंक के साथ छठा, महाराजगंज को 9.25 अंक के साथ सातवां स्थान मिला। बुलंदशहर और बागपत 9.23-9.23 अंक के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। लखीमपुर खीरी ने 9.20 अंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया, जबकि सुल्तानपुर और सोनभद्र 9.18-9.18 अंक के साथ संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ेंः UP Health Transfer: यूपी में 8 चिकित्साधिकारियों के तबादले, वाराणसी से अयोध्या और लखनऊ तक बदले CMS

Ambedkar Nagar News : गोविंद साहब से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- यूपी अब दंगा और माफिया मुक्त
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आलापुर तहसील के विकासखंड रामनगर स्थित गोविंद साहब मेला परिसर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गोविंद साहब मठ में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचे, जहां अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव, पूर्व सांसद रितेश पांडेय समेत जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को त्रिशूल भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा स्वास्थ्य योजना से लाभान्वित दो बच्चों को प्रतीकात्मक सहायता चेक और चॉकलेट प्रदान की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद, कानून व्यवस्था, सरकारी भर्तियों और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में योग्यता के बजाय भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार हावी था, जबकि वर्तमान सरकार पारदर्शी व्यवस्था के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक नौ लाख से अधिक युवाओं को निष्पक्ष प्रक्रिया से सरकारी नौकरियां दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दंगाइयों और माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त बन चुका है।

उन्होंने कहा कि बालू, भू, वन और पशु माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की गई है और अब कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल ही स्थान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही बाधित कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय, कोटेदारों के इंसेंटिव, चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि तथा संत रविदास, डॉ. भीमराव आंबेडकर और छत्रपति शाहूजी महाराज से जुड़े विकास प्रस्तावों पर चर्चा नहीं होने दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जन्म से मूक-बधिर बच्चों का आधुनिक चिकित्सा के माध्यम से इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने मंच पर ऐसे दो बच्चों को सम्मानित भी किया।

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों के सम्मान के लिए है प्रतिबद्ध : गोविंद साहब धाम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आया था, जबकि उनकी सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों के सम्मान के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन और विंध्याचल के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर कई राजनीतिक टिप्पणियां करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने गोविंद साहब मेले को दिया राजकीय मेले का दर्जा

अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर को बड़ी सौगात देते हुए गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के साथ ही जनसभा स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने और धार्मिक-पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मुखमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और युवाओं, किसानों तथा गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास और विरासत दोनों को समान प्राथमिकता दे रही है।

ओपी राजभर का सपा पर हमला, बोले- परिवारवाद से घिरा है पीडीए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोविंद साहब कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के कथित सामाजिक समीकरण पर परिवारवाद हावी है।

राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिस पीडीए की बात करती है, वह केवल राजनीतिक नारा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीडीए का वास्तविक स्वरूप समाज को जोड़ने वाला नहीं, बल्कि विभाजनकारी है। पेपर लीक और सरकारी भर्तियों के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज सपा नेता दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक पेपर लीक का मुद्दा उठा रहे हैं, जबकि उनके शासनकाल में परीक्षाओं में नकल आम बात थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय प्रश्नपत्र खरीदने, घर ले जाकर परीक्षा लिखने और गांव-गांव नौकरी बेचने जैसी शिकायतें सामने आती थीं।

राजभर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बिना किसी रिश्वत और बिना भेदभाव के करीब नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। उन्होंने मुख्यमंत्री के गोविंद साहब आगमन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब तक कोई मुख्यमंत्री इस धार्मिक स्थल पर नहीं आया था। योगी आदित्यनाथ के आगमन से गोविंद साहब के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है और इससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

CM Yogi Ambedkar Nagar Visit : आज गोविंद साहब में जनसभा, 706.81 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर जिले के गोविंद साहब पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करने के साथ 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और पीएसी की विशेष तैनाती की गई है।

दोपहर 2:45 बजे गोविंद साहब पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 2:45 बजे गोविंद साहब स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचकर दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

194 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री कुल 194 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें—

158 परियोजनाओं का लोकार्पण

36 परियोजनाओं का शिलान्यास

किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर कुल 706.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 560.83 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 145.98 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

टांडा, आलापुर और जलालपुर को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तीन विधानसभा क्षेत्रों को विकास परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।

टांडा: 69 परियोजनाएं, लागत 217.69 करोड़ रुपये

आलापुर: 75 परियोजनाएं, लागत 312.18 करोड़ रुपये

जलालपुर: 50 परियोजनाएं, लागत 176.93 करोड़ रुपये

इनमें सड़क, पेयजल, विद्युत, पर्यटन, लोक निर्माण और कौशल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

सड़क और आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम के दौरान कई संपर्क मार्गों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा। साथ ही पेयजल, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस और पीएसी की ड्यूटी सुबह 11:30 बजे से प्रभावी रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा और पेयजल जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंच, हेलीपैड, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार किया जाए।

वहीं एसपी प्राची सिंह ने पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा शासन की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है और इसे सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

बिसुही नदी पुल का 60% काम पूरा, 2028 से फर्राटा भरेंगे वाहन; अयोध्या-अंबेडकरनगर-सुल्तानपुर का सफर होगा आसान
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। कटेहरी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ रही है। गोसाईंगंज-भीटी-महरूआ-दोस्तपुर मार्ग पर बिसुही नदी पर बन रहे आधुनिक दीर्घ सेतु का निर्माण कार्य जारी है। करीब 15.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। यदि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा हुआ तो 1 जनवरी 2028 से इस पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

सेतु निगम लिमिटेड अयोध्या के परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल के अनुसार परियोजना को 20 दिसंबर 2025 को स्वीकृति मिली थी और इसे 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक परियोजना के लिए 14.88 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 7.25 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। 71 मीटर लंबे इस डबल लेन पुल में 7.5 मीटर चौड़ा कैरिजवे बनाया जा रहा है। परियोजना में फाउंडेशन और सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि वर्तमान में सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से चल रहा है। पुल के निर्माण से अयोध्या, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। खासकर गोसाईंगंज-भीटी-महरूआ-दोस्तपुर मार्ग पर आवागमन आसान होने से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों कम होंगे तथा क्षेत्र में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

पुल बनने के बाद क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती : बिसुही नदी

पर पुल निर्माण लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। निर्माण कार्य में तेजी आने से लोगों में उम्मीद जगी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यह परियोजना पूरी हो जाएगी। पुल बनने के बाद क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी और आसपास के गांवों के विकास को भी गति मिलेगी। योगी सरकार की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल यह सेतु कटेहरी क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi Ambedkar Nagar Visit: सीएम के 7 अगस्त के दौरे से पहले गोविंद साहब में तैयारियां तेज, मंडलायुक्त-डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं

CM Yogi Ambedkar Nagar Visit: सीएम के 7 अगस्त के दौरे से पहले गोविंद साहब में तैयारियां तेज, मंडलायुक्त-डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। आगामी 7 अगस्त को तहसील आलापुर के विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल गोविंद साहब में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन वर्मा ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, मुख्य मंच, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, आगंतुकों के आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आमजन के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष रूप से पालन कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंडलायुक्त एवं डीआईजी को कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।

निरीक्षण में यह भी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी., परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति भवन से सीधे आपके घर! जानिए कैसे बोली लगाकर आप भी पा सकते हैं शाही तोहफे?

यह भी पढ़ेंः मदरसा शिक्षा पर केशव मौर्य के बयान से सियासी घमासान, कपिल सिब्बल बोले- ‘क्या चंदा चोर देशभक्त हैं?’

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

UP Weather Update : यूपी में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, बारिश थमने से बढ़ी उमस भरी गर्मी
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी है। पूर्वी तराई के कुछ हिस्से को छोड़कर प्रदेश में बाकी जगह बारिश का सिलसिला थमा है। मौसम विभाग ने गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाके में जरूर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में बारिश के कम आसार हैं। बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप खिली रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन तक प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्से में बरसात की संभावना कम है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब कमजोर पड़ चुका है। इसी कारण ये स्थिति बनी है। कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश संभव है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले चार-पांच दिन दिन तक लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक पारा ऊपर चढ़ सकता है।

लखनऊ में चढ़ा पारा

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां सोमवार को उमस भरी गर्मी का आलम रहा। रात तक भी गर्मी का असर बना रहा। सोमवार को तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 35 जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

पूर्वी तराई हिस्से में बारिश

यूपी के पूर्वी तराई के जनपदों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। गोरखपुर से लेकर बहराइच, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर और अन्य जनपदों में अभी तक ठीक-ठाक बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी यूपी में बारिश फिल्हाल के थमती नजर आ रही है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

UP Weather Update : यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, सताएगी उमस भरी गर्मी, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। राज्य में अगले चार दिन तक बारिश के कम आसार हैं। पारा ऊपर चढ़ेगा। उमस भरी गर्मी एक बार फिर बेहाल कर सकती है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता बरकरार रह सकती हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज-रविवार, 12 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कम बारिश होगी। आगामी 16 जुलाई तक लगभग यही स्थिति रहने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगं, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर और आसपा के इलाकों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में यूपी में बारिश की बात करें तो बाराबंकी में अच्छी बरसात हुई है। यहां राज्य में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद सहारनपुर में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

जिलों में बढ़ेगा तापमान

मानसून की सक्रियता धीमी पड़ने से राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। बहरहाल, अभी तक मानसून की सक्रियता से राज्य का मौसम सुहाना रहा। गर्मी से तप से आमजन को बारिश से बड़ी राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

UP Weather Update : यूपी में झमाझम बारिश से उफान पर नदियां, तीन दिन में करीब 15 लोगों की मौत का कारण बनी बरसात
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में यूपी की राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 13 शहरों में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों से लेकर पश्चिमी यूपी तक जोरदार बारिश होने के कारण कई नदियां उफान पर हैं। तीन दिन की बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा के निर्देश दिए हैं।

पश्चिमी यूपी में बारिश से जनजीवन भी प्रभावित नजर आने लगा है। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर बह रही है। मेरठ-बिजनौर और हरिद्वार रोड समेत कई जगहों पर पानी पुल के ऊपर तक पहुंच गया। इस कारण कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण रेलवे के अंडरपासों में पानी भर गया। वाहन फंसते रहे। अंडरपास से पानी निकालने के लिए इंजन लगाने पड़ गए।

सहारनपुर में कब्रों से शव बाहर

सहारनपुर में भारी बरसात के कारण कब्रिस्तान जलमग्न हो गए। तेज बहाव के कारण कुछ दिन पहले की कब्रों की मिट्टी बह गई और शव बाहर आ गए। बेचैनी और असमंजस के आलम के बीच बारिश थमने के बाद शवों को दोबारा दफनाया गया।

तापमान गिरा, खुशनुमा मौसम

बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना है। फिलहाल बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई और राज्य का मौसम सुहाना कर दिया।

मेरठ में सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश हुई। मेरठ में सर्वाधिक 315 मिमि बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मिर्जापुर और मेरठ का ही सरधना इलाका शामिल है। हालांकि प्रदेश में अब तक औसत से कम वर्षा ही है। इस वक्त सामान्य बारिश 169.4 मिमी होनी चाहिए थी, इसके सापेक्ष 140.9 मिमी ही बारिश हुई है, जो औसतम से 20 मिमी के करीब कम है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

UP News : अंबेडकरनगर एनकाउंटर में ढेर कानपुर का विक्की उर्फ आसिफ, एक लाख रुपये का था इनाम
अमृत विचार, अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को अंबेडकरनगर मुठभेड़ में मार गिराया है। मंगलवार तड़के बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के आसपास मुठभेड़ हुई। इसमें विक्की उर्फ आसिफ अली की मौत हो गई। मारे गए हत्यारोपी के खिलाफ 21 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे और आठ साल से पुलिस उसकी तलाश में थी।

विक्की उर्फ आसिफ मूलरूप से कानपुर नगर के बिल्लौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकनपुर गांव का रहने वाला था। अजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के बेटे आसिफ पर हत्या-लूट, डकैती समेत 21 से ज्यादा गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।

मंगलवार को एसटीएफ ने तड़के ही उसके घेराबंदी कर दी। आरोप है कि उसने पुलिस पर गोली चला दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में आसिफ घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर डकैती और डबल मर्डर

जौनपुर के शाहगंज में वर्ष 2014 में एक घर में डकैती पड़ी थी। परिवार के पांच लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। दो लोगों की हत्या कर दी। 5 और लोगों को अधमरा कर दिया था। इस डकैती कांड में का मुख्य आरोपी आसिफ था।

छैमार गैंग का पैटर्न

आसिफ गैंग घरों में डकैती डालने के लिए कुख्यात था। उसका गैंग पहले रेकी करता। डकैती के दौरान विरोध करने पर घरवालों की हत्या कर देता था। शाहजहांपुर में भी डकैती के दौरान हत्याकांड सामने आया था। उसका आरोप भी आसिफ के सिर था।

यूपी-हरियाणा, राजस्थान तक खौफ

आसिफ का गैंग यूपी से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक हत्या-डकैती कांड में शामिल था। उसके विरुद्ध तीनों राज्यों में मुकदमें दर्ज हैं। पिछले आठ साल से पुलिस उसकी तलाश में थी।

आसिफ पर डकैती के आरोप

सुल्तानपुर में डकैती और हत्या।
जौनपुर का शाहगंज डकैती और डबल मर्डर कांड।
कौशांबी के कोखराज में डकैती। अवनि टैगरों के माता-पिता की हत्या।
मुजफ़्फरनगर के छपार थाने में महावीर सिंह के घर डकैती। उनकी पुत्रवधू की हत्या।
कानपुर के रसूलवादा में रेशाम और उनके पति की हत्या।

UP Weather Update Today : आज भी यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ मौसम बदल गया है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहे बांदा में आज बारिश की फुहारें तर करेंगी। मौसम विभाग ने बांदा के साथ सोनभद्र, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।

इस बार यूपी में मानसून करीब 10 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश में सूखे जैसे हालात छंट गए। बारिश ने किसानों से लेकर आमजन के चेहरों पर चमक बिखेर दी। गर्मी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा था, वहां अब रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को यूपी के रामपुर, बदायूं समेत कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर,  रायबरेली, ललितपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और अन्य जिले शामिल हैं।

लखनऊ में भी बूंदाबांदी

लखनऊ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। सुबह को बादल छाए रहे और 9 बजे तक धूप में चमक बढ़ गई। फिलहाल लखनऊ को अभी मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार है।

पहाड़ों पर आफत की बारिश

मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर यह उतनी ही बड़ी आफत भी साबित हो रही है। नदियां उफनाने लगी हैं। उत्तराखंड समेह पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।