श्रावस्ती - Amrit Vichar

Shravasti News : तिरंगे के रंग में नहाया भिनगा, रोशनी से जगमगाए तिराहे-सरकारी भवन; देखते रह गए लोग
श्रावस्ती, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रावस्ती जिला मुख्यालय भिनगा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर सरकारी भवनों तक तिरंगे की रोशनी और आकर्षक विद्युत सजावट की गई। शाम ढलते ही रोशनी से नहाया शहर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

तिरंगे की रोशनी से जगमगाए अशोक और पटेल तिराहे

भिनगा के अशोक तिराहा और पटेल तिराहा तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी से सजे नजर आए। सड़कों से गुजरने वाले लोगों की नजरें कुछ देर के लिए इन तिराहों पर ठहर गईं। आकर्षक विद्युत सजावट ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की रौनक बढ़ा दी।

नगर पालिका भवन भी बना आकर्षण का केंद्र

नगर पालिका परिषद भिनगा कार्यालय को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। रात के समय विद्युत झालरों और रोशनी से जगमगाता भवन बेहद आकर्षक नजर आया। आसपास से गुजरने वाले लोग सजावट को देखते और मोबाइल कैमरों में इस खूबसूरत नजारे को कैद करते दिखाई दिए।

बाजार और प्रमुख मार्गों पर भी दिखा उत्सवी माहौल

स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह तिरंगे की सजावट और रोशनी ने लोगों में उत्साह बढ़ाया। रोशनी से जगमगाता भिनगा आजादी के पर्व की खुशियों और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता नजर आया।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News : डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को ठेंगा! कचहरी गेट के बगल चल रहा अवैध बाइक स्टैंड, सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल

Shravasti News : तिरंगे संग सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा भिनगा, देखें Video
श्रावस्ती, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले अधिवक्ताओं ने भिनगा की नई बाजार और पुरानी बाजार से होते हुए सदर तहसील तक यात्रा निकाली। यहां यात्रा का समापन हुआ।

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के लगे नारे

तिरंगा यात्रा के दौरान अधिवक्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष किए। देशभक्ति के नारों से भिनगा का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी दिया।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में सतीश मौर्य, वीरेश मिश्र, अरविंद तिवारी, अरविंद मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, रविंद्र शुक्ला, कौशलेन्द्र विक्रम यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

Shravasti News : 15 साल बाद आया फैसला! महिला के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद
श्रावस्ती, अमृत विचार। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में करीब 15 वर्ष पुराने दलित महिला के अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई पूरी करते हुए दोषी पर एक लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

15 साल पहले पुलिस ने भेजा था जेल

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरीकला के मजरा खनपुरवा निवासी राकेश यादव उर्फ खोईलन पुत्र सहजराम के खिलाफ दलित महिला के अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को करीब 15 वर्ष पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना।

पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जिला कारागार

शुक्रवार को अपर जिला जज एवं विशेष जज एससी/एसटी ने दोषी राकेश यादव को आजीवन कारावास और 1.45 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार ले जाया गया।

Shravasti News : विभाजन ने उजाड़ दिए थे परिवार...’, श्रावस्ती में लगी विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी, दो मिनट का मौन रख लोगों ने दी श्रद्धांजलि
श्रावस्ती, अमृत विचार। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को डीपीआरसी हाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के जरिए देश के विभाजन के दौरान लोगों ने जो पीड़ा और विस्थापन झेला, उसे चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रावस्ती विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा और डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर किया।

‘विभाजन ने कई जिंदगियां तबाह कर दीं’

इस मौके पर विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि देश का विभाजन इतिहास का ऐसा क्षण था, जिसने कई जिंदगियां तबाह कर दीं। परिवार उजड़ गए और लोगों को अपनों को खोने का गहरा दर्द झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भीषण परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने शून्य से शुरुआत कर अपना जीवन दोबारा खड़ा किया। विपरीत परिस्थितियों को उपलब्धियों में बदलते हुए विस्थापित परिवारों ने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया।

‘कटुता नहीं, एकता मजबूत करना उद्देश्य’

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों और उनके संघर्ष को सम्मान देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति कटुता पैदा करना नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और मानवीय संवेदनाओं को और मजबूत करना है।

डीएम बोलीं- सद्भाव और भाईचारे का संकल्प मजबूत करें

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों ने साहस और क्षमता के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्पों को पूरा किया। उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

डीएम ने लोगों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम, उद्यम और समर्पित प्रयासों से ही कला, विज्ञान, तकनीकी कौशल, शिल्प और नवाचार विकसित होते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय साहस, कर्मठता और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। पुरुषार्थ ही भाग्य का निर्माता है।

प्रदर्शनी देखी, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विभाजन विभीषिका के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक राज कुमार त्रिपाठी, हरिगेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आमजन मौजूद रहे।

Shravasti News : बेटी के जन्म पर जश्न! श्रावस्ती अस्पताल में मनाया कन्या जन्मोत्सव, नवजात बच्चियों को मिली बेबी किट
श्रावस्ती, अमृत विचार। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात बच्चियों का स्वागत करते हुए केक काटा गया और उनकी माताओं को मिठाई वितरित की गई। नवजात बच्चियों को बेबी किट भी दी गई।

कार्यक्रम में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और लैंगिक असमानता को दूर करना है। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाने से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच मजबूत होगी।

कन्या सुमंगला योजना की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई। योजना के तहत बेटियों के लिए सरकार की ओर से संचालित सुविधाओं और लाभों के बारे में बताया गया। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम ने भी महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। टीम ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई।

मिशन शक्ति की हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। उन्हें आपात स्थिति और सहायता के लिए 112, 181, 108, 1090, 1098 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा सेवाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी रहा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज पाल सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी मो. मुमताज, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सरिता मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स, धात्री महिलाएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News : डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को ठेंगा! कचहरी गेट के बगल चल रहा अवैध बाइक स्टैंड, सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल

Shravasti News : स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा; SSB ने निकाली तिरंगा रैली
सिरसिया (श्रावस्ती),अमृत विचार : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी और एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने सिरसिया थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा स्थित सुइयां बॉर्डर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों व गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सीमा स्तंभ संख्या भारत-634 (1) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा बलों को सीमावर्ती क्षेत्र में पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

सुईया बार्डर पर तिरंगा यात्रा निकलते अधिकारी व पुलिस तथा एसएसबी के जवान।

संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों में अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखने को कहा। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने को कहा।

सुइयां बॉर्डर पर जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

इसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुइयां बॉर्डर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा रैली में अधिकारियों के साथ पुलिस और एसएसबी के जवान शामिल रहे। सीमा क्षेत्र में निकली रैली के दौरान लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

डॉग स्क्वायड ने दिखाया सुरक्षा कौशल

एसएसबी के डॉग स्क्वायड की ओर से डॉग शो और डेमोंस्ट्रेशन का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षित श्वानों ने सुरक्षा, खोज और संदिग्ध वस्तुओं की पहचान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को भी जागरूक किया और उनसे सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत दें सूचना

अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों की सतर्कता सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की निगरानी और गश्त को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News : डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को ठेंगा! कचहरी गेट के बगल चल रहा अवैध बाइक स्टैंड, सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल

घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से क्या होता है? वियतनाम से श्रावस्ती पहुंचे 55 अनुयायियों ने आनंद बोधि पर की प्रार्थना
श्रावस्ती, अमृत विचार। घर में बुद्ध की प्रतिमा रखना सिर्फ आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि बौद्ध परंपरा में इसे शांति, ध्यान और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है। इसी संदेश के साथ शुक्रवार को बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में वियतनाम से आए 55 सदस्यीय दल ने आनंद बोधि पर विशेष प्रार्थना की। बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में वियतनामी दल ने अपने रीति-रिवाज के अनुसार आनंद बोधि पर प्रार्थना की। इस दौरान भगवान बुद्ध का स्मरण किया गया और शांति व सुख-समृद्धि की कामना की गई।

बुद्ध की प्रतिमा घर में रखने से क्या होता है?

बौद्ध भिक्षु देवानंद ने बताया कि बुद्ध शांति, संतुलन और आंतरिक शक्ति के प्रतीक हैं। उनके अनुसार घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से शांत वातावरण बनाने और मन को सुकून देने में मदद मिलती है। प्रतिमा ध्यान और सजगता की याद दिलाती है, जिससे व्यक्ति अपने विचारों पर एकाग्र हो सकता है। उन्होंने कहा कि बुद्ध की प्रतिमा को केवल सजावट की वस्तु नहीं माना जाता। यह ध्यान, आत्मचिंतन और मानसिक शांति का प्रतीक है। कुछ मान्यताओं में उचित स्थान पर बुद्ध की प्रतिमा रखने को सकारात्मक वातावरण और सुख-समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।

वियतनाम से श्रावस्ती पहुंचे 55 अनुयायी

वियतनाम से आया 55 सदस्यीय दल श्रावस्ती के बौद्ध स्थलों के दर्शन के लिए पहुंचा। दल ने आनंद बोधि परिसर में प्रार्थना की और यहां कुछ समय बिताया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Shravasti News : गोरखपुर तक दौड़ेगा बाराबंकी-बहराइच फोरलेन? दद्दन मिश्र ने गडकरी के सामने रखा बड़ा प्रस्ताव
श्रावस्ती, अमृत विचार: पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान बाराबंकी-बहराइच प्रस्तावित फोरलेन हाईवे को आगे श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर होते हुए गोरखपुर तक विस्तारित करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटन व आर्थिक महत्व से अवगत कराया।

पूर्व सांसद ने पत्र में कहा कि बाराबंकी-बहराइच फोरलेन मार्ग को यदि श्रावस्ती, बलरामपुर व सिद्धार्थनगर होते हुए गोरखपुर से जोड़ा जाए तो इससे पूर्वांचल के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार व कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।

श्रावस्ती भगवान बुद्ध की तपोस्थली होने के कारण देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। वहीं बलरामपुर स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से पर्यटन को नई गति मिल सकती है।

प्रस्तावित विस्तार से श्रावस्ती व बलरामपुर के साथ सिद्धार्थनगर व गोरखपुर को भी बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ सकेगा। इससे कृषि, व्यापार व अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Shravasti News : नशा नाश की जड़, इससे दूरी नहीं बनाई तो बीमारी से लेकर आर्थिक तंगी तक बनेगी मजबूरी
इकौना (श्रावस्ती), अमृत विचार। नशा नाश की जड़ है। इससे दूरी बनाकर ही स्वस्थ और बेहतर जीवन जिया जा सकता है। नशे की लत बीमारी, शारीरिक और मानसिक कमजोरी के साथ आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है। इससे न केवल व्यक्ति, बल्कि उसका परिवार भी प्रभावित होता है।

बुधवार को महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रावस्ती में प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं नोडल, उच्च शिक्षा डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

नशे से दूरी बनाने का लिया संकल्प

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने कहा कि नशे के कारण व्यक्ति को जीवन के हर कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कभी बीमारी, कभी शारीरिक-मानसिक कमजोरी तो कभी आर्थिक तंगी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Shravasti News : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से मिट्टी खनन, दिन के उजाले में ट्रैक्टर-ट्राली से ढुलाई; जिम्मेदार बेखबर
श्रावस्ती, अमृत विचार। जिले में प्रतिबंध के बावजूद मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी खुलेआम मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्राली से ढुलाई कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

जिले में सफेद रेत के कथित अवैध कारोबार के साथ ही मिट्टी का अवैध खनन भी लगातार जारी है। आरोप है कि माफिया निर्धारित मानक से अधिक गहराई तक मिट्टी निकाल रहे हैं। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने के साथ आसपास के खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

ज्यादा गहराई तक खनन से आसपास के खेतों को नुकसान

अधिक गहराई तक मिट्टी निकाले जाने के कारण बरसात के दौरान आसपास के खेतों की मिट्टी बह रही है। इससे किसानों के खेत खराब हो रहे हैं और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन का विरोध करने वाले किसानों को माफिया धमकाकर चुप करा देते हैं।

गोडपुरवा में बूढ़ी राप्ती नदी के पास दिखा खनन

ऐसा ही मामला बुधवार को गोडपुरवा गांव में जेल चौकी के पास देखने को मिला। यहां बूढ़ी राप्ती नदी के पास से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली से ढुलाई की जा रही थी। दिन में खुलेआम चल रहे इस काम को लेकर जिम्मेदारों की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जिले के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह मिट्टी का खनन किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है।

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा अवैध खनन

जिले में प्रतिबंध के बाद भी मिट्टी खनन जारी रहने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो खेतों और आसपास की जमीन को और नुकसान हो सकता है।

Shravasti News : सावन में पेड़ों से गायब हुए झूले, हाथों की मेंहदी का रंग भी पड़ा फीका, अब मोबाइल की स्क्रीन में सिमट रही लोक परंपरा
शांति स्वरूप पाण्डेय, श्रावस्ती, अमृत विचार: कभी सावन का मतलब ही झूला हुआ करता था। सावन का नाम आते ही कभी गांवों की तस्वीर बदल जाती थी। आम, नीम और बरगद के पेड़ों की मजबूत डालियों पर रस्सी के झूले पड़ते थे। झूले पर बैठकर युवतियां और महिलाएं सावन के गीत गातीं, सहेलियों के साथ हंसी-मजाक करतीं और घंटों सावन की मस्ती में डूबी रहती थीं।

बच्चे भी झूले के लिए अपनी बारी का इंतजार करते थे। गांव की चौपाल से लेकर घरों के आंगन तक सावन की रौनक दिखाई देती थी। आज वह झूले गांवों से गायब हो चुके हैं। अब बच्चों को अकेले ही झूला झूलते देखा जा रहा है। यह कहना है अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा के पूर्व भूगोल प्रवक्ता केशवराम पांडेय का। जो सावन के बदलते मौसम व परम्परा को चिंताजनक बताते है।

अब सुनाई नहीं देती कजरी

भिनगा के बागुरैया निवासी पूर्व सूबेदार मेजर तुमुल कुमार पांडेय कहते है कि सावन और कजरी का रिश्ता सदियों पुराना है। बारिश की बूंदों के बीच जब महिलाओं की टोली कजरी गाती थी तो पूरा गांव लोक संस्कृति की मिठास में डूब जाता था। गीतों में मायके की याद, साजन का इंतजार, प्रेम और विरह की भावनाएं झलकती थीं। पहले शाम होते ही गांव की महिलाएं एक जगह जुटती थीं और देर रात तक कजरी गाती थीं। अब मोबाइल, टीवी और बदलती जीवनशैली के बीच कजरी की वह सामूहिक परंपरा भी हम ही चुकी है। लोकगीत अब घर-घर की आवाज नहीं, बल्कि मंचों और कार्यक्रमों तक सीमित होते जा रहे हैं।

हाथों की मेंहदी बता रही बदलाव की कहानी

पूर्व प्रधान शिक्षक पंकज देव मिश्र बताते है कि सावन में मेंहदी लगाना कभी महिलाओं और युवतियों के लिए खास उत्सव हुआ करता था। सखियां एक-दूसरे के हाथों में मेंहदी लगाती थीं। किसी की हथेली पर फूल बनते तो किसी के हाथों में बेल-पत्तियों की डिजाइन सजती थी। मेंहदी के बहाने घंटों बातचीत, हंसी-मजाक और गीतों का दौर चलता था। अब बाजार में तैयार मेंहदी और आधुनिक डिजाइन तो आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन सखियों की टोली में बैठकर हाथों में मेंहदी रचाने की वह आत्मीयता कम होती जा रही है। सावन आता है, मगर पहले जैसी मेंहदी की रंगत हाथों पर नजर नहीं आती।

मोबाइल व आधुनिक जीवनशैली ने बदला सावन

समाजसेवी आलोक मिश्रा ओम बताते है कि समय के साथ गांवों की जीवनशैली भी तेजी से बदली है। मनोरंजन के नए साधनों ने पुराने तौर-तरीकों की जगह ले ली है। पहले खाली समय पेड़ के नीचे झूला झूलने और गीत गाने में बीतता था, अब वही समय मोबाइल की स्क्रीन पर बीत रहा है। सोशल मीडिया पर सावन की रील और वीडियो जरूर दिखाई देते हैं, लेकिन गांव की वास्तविक गलियों में झूले कम दिखाई देते हैं। इसके साथ ही पुराने पेड़ों की कमी ने भी इस परंपरा को प्रभावित किया है। पेड़ घटे तो झूले भी कम हो गए।

लौटाना होगा सावन का पुराना रंग

पूर्व प्रधान शिक्षक रामउदार शुक्ला बताते है कि आज भी अपने बचपन के सावन को याद कर भावुक हो जाते हैं। उनका कहना है कि पहले सावन केवल बारिश का महीना नहीं था, बल्कि मिलन, गीत, झूले और रिश्तों की मिठास का पर्व था। जरूरत है कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए हम अपनी लोक परंपराओं को भी बचाएं। गांवों में सावन झूला उत्सव, कजरी गायन और मेंहदी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं और उन पर पारंपरिक झूले डाले जाएं, ताकि नई पीढ़ी भी इस संस्कृति को महसूस कर सके। सावन की असली खूबसूरती सिर्फ बादलों और बारिश में नहीं, बल्कि उन रिश्तों में थी जो झूले की एक रस्सी से जुड़ जाते थे। जरूरत है कि पेड़ों पर फिर झूले पड़ें, हाथों में फिर मेंहदी रचे और गांव की गलियों में फिर कजरी की आवाज गूंजे। तभी लौटेगा सावन अपने पुराने रंग में।

यह भी पढ़ेंः हरदोई स्टेशन पर रो रहा था 13 साल का बच्चा, GRP की पूछताछ में सामने आई परिवार से बिछड़ने की कहानी

श्रावस्ती में विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा हरदत्त नगर गिरंट
बदला चौराहा (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

विधायक बोले- गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर

इस मौके पर विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अनेक सेनानियों को इतिहास में वह स्थान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ऐसे गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर है।

विधायक ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी उल्लेख किया और कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का अवसर मिलता है।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में आशुतोष पांडेय, बिन्नू तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, नगर निगम मुख्यालय से GPO तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा