पंतनगर - Amrit Vichar

विश्व पर्यावरण दिवस: बढ़ता कार्बन फुटप्रिंट जलवायु परिवर्तन की बन रहा बड़ी वजह
मृगांक मौली, पंतनगर। हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य है, इस पर बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, जो जलवायु परिवर्तन का कारण है। नतीजन पृथ्वी की जैव विविधता, परिस्थितिकी तंत्र सहित मानवता भी प्रभावित हो रही है। यह बात उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक डॉ. मणिंद्र मोहन ने विश्व पर्यावरण दिवस के परिप्रेक्ष्य में कही।

45 फीसदी ग्रीन हाउस गैसें जिम्मेदार
डॉ. मणिंद्र ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण के बिगड़ते हालातों में 45 फीसदी योगदान ग्रीन हाउस गैसों का है, जो सीधे तौर पर जैव विविधता को प्रभावित करती हैं। औसतन कॉर्बन फुटप्रिंट (मानव गतिविधियों से निकलने वाला कार्बन) में हर वर्ष तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसका मुख्य कारण तकनीकी आधारित सयंत्रों का अत्यधिक उपयोग, विलासितापूर्ण जीवन व प्रकृति आधारित समाधानों को दरकिनार करना है। बताया कि भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन फुटप्रिंट लगभग 0.56 टन प्रतिवर्ष है।

अंधाधुंध कटान निकाल रहा पर्यावरण की जान
बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट के कारण पृथ्वी पर मौजूद जल, जंगल व जमीन आवश्यकता से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने में असमर्थ हो रहे हैं। नतीजन कार्बन पर्यावरण में फैल कर पृथ्वी पर तापमान को बढ़ा रहे हैं, जो सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार है। जलवायु परिवर्तन के अन्य कारणों में वनों का अंधाधुंध कटान, वनाग्नि, जलस्रोतों का सुखना, परंपरागत ज्ञान को महत्त्व न देना, विदेशी पादप प्रजातियों का व्यापक दखल और अनियंत्रित मानवीय गतिविधियां हैं।

प्रजातियों के प्रजनन में आ रही कमी
डॉ. मणिंद्र ने बताया कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के कारण जीवों और पादपों के प्रजातियों में प्राकृतिक रूप से संवर्धन और प्रजनन में कमी देखने को मिल रही है। साथ ही जैव विविधता का सामंजस्य और स्वरूप भी बिगड़ रहा है। लिहाजा ज्यादातर प्रजातियां संकटग्रस्त एवं विलुप्तप्रायः श्रेणी में आ रहीं है। बढ़ते जनघनत्व के कारण आबादी व जंगलों के दरम्यान फासले कम हो रही है, जिससे जैव विविधता सिमट रही है। जनघनत्व में इजाफा से खाद्यान्न व अन्य आवश्यकताओं की बढ़ती मांग ने जैव विविधता को बिखेरने में अपनी महती भूमिका निभा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास
पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1972 मे क़ी थी। विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन स्टॉकहोम (स्वीडन) मे आयोजित किया गया था। जिसमें 119 देशो के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया था। प्रथम सम्मेलन 5 जून से 16 जून तक चला जिसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके बाद प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी मेजबानी अजरबैजान गणराज्य कर रहा है।

Uttrakhand: सिलेंडर खत्म हुआ तो लकड़ी बीनने जंगल गई वृद्धा को हाथी ने मारा
पंतनगर/हल्द्वानी। रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने पर खाना पकाने के लिए जंगल से लकड़ी बीनने गई वृद्धा को हाथी ने सूंड से पटक कर मार डाला। साथ गईं महिलाओं ने किसी तरह जान बचाई। बीते 48 घंटों में हाथी के हमले में किसी की जान जाने की तीसरी घटना है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गश्त तेज कर दी है।

जीबी पंत विश्वविद्यालय परिसर से सटी झा कॉलोनी निवासी मैना देवी के घर में दो दिन पूर्व सिलेंडर खत्म हो गया था। ऐसे में खाना पकाने के लिए दिक्कतें हो रही थीं। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश था। इस पर आसपास की महिलाओं की सलाह पर ईंधन का विकल्प जलौनी लकड़ी बीनने के लिए वह शुक्रवार दोपहर को गंगापुर पटिया ब्लॉक के जंगल में चली गईं। साथ ही में झा कॉलोनी की ही दो अन्य महिलाएं भी थीं। बताया जा रहा है कि जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान अचानक टस्कर हाथी आ गया।

हाथी के आते ही अन्य महिलाएं तो भाग गईं लेकिन वह वृद्ध होने की वजह से नहीं भाग सकी और गिर गई। इस बीच हाथी आ गया और सूंड में लपेट कर जमीन पर पटका और मार डाला। घटना के बाद जंगल से भागी महिलाएं झा कॉलोनी पहुंचीं और लोगों को पूरी बात बताई। इसके बाद कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा भी है। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और वन विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

10 हजार की फौरी राहत, मिलेगा पूरा मुआवजा
टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है। सूचना पर वह और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि वन विभाग की ओर से अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 10 हजार रूपये की नकद धनराशि दी गई है, जल्द ही मुआवजे की रकम दी जाएगी।

इंद्रा कॉलोनी में पिंजड़े में फंसा तेंदुआ
भीमताल : शहर से सटे रानीबाग इलाके के इंद्रा कॉलोनी में एक तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया। वन विभाग ने तेंदुए को रानीबागर रेस्क्यू सेंटर भेजा है। रानीबाग इलाके में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही हो रही थी। अभी दो दिन पूर्व भी एक तेंदुआ छत पर चढ़कर भुवन मनराल के कुत्ते को शिकार बना लिया था। यह घटना घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इसके अलावा भी कैमरों में तेंदुए की आवाजाही दिखती थी जिसके बाद वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया था। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने तेंदुए की दहाड़ सुनी तो उन्होंने देखा कि तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया है। इस पर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। स्थानीयों की सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। तेंदुए के पकड़ने से जाने से वन विभाग व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। एसडीओ ममता चंद ने का कि बेशक तेंदुआ पकड़ा गया है लेकिन अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रात में घरों के बाहर की लाइट जलाने, झाड़ियां काटने और अंधेरा में जरूरी होने ही निकलने की बात की है।

Uttrakhand: राज्य में पहाड़ से मैदान तक बारिश और बर्फबारी...चार धाम यात्रा की तैयारियों में खलल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अप्रैल के दौरान एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। मैदान में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान नीचे आ गया। कई इलाकों में भूस्खलन से यातायत प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से अप्रैल में लौटी ठंड ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। टिहरी-चंबा मार्ग पर बगड़धार में भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बारिश और बर्फबारी की वजह से चारधाम यात्रा की तैयारियों में भी खलल पड़ा। रामनगर में रात से हो रही बारिश ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया तो गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

नैनीताल आए पर्यटक होटलों में दुबके
नैनीताल में देर रात से लगातार बारिश जारी थी। जिसकी वजह से जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ। पर्यटक स्थल वीरान दिखाई दिए। नैनीताल घूमने का मन बनाकर आए पर्यटकों को होटेलों में ही दुबके रहना पड़ा। हल्द्वानी में सुबह से जारी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री गिरावट होने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में सुबह से झमाझम बारिश
अल्मोड़ा में बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा। हुआ जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रानीखेत के पास सबसे ऊंची पर्वतमाला भरतकोट के साथ ही पांडवखोली की चोटी पर बारिश के साथ सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ टिक नहीं रही है, लेकिन बर्फीली हवा से मौसम बेहद ठंडा हो गया है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Uttrakhand: दोस्त को गिफ्ट का डिब्बा देकर बना डाला हथियार सप्लायर, फिर पुलिस का खौफ दिखाकर हड़पे 9.50 लाख
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना पंतनगर इलाके में पैसा हड़पने का एक नया मामला सामने आया है। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गिफ्ट बताकर डिब्बा दिया। जब डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें देशी कट्टा निकला। फिर यहीं से दोस्त को ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ और गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर युवक के पिता से लाखों रुपये हड़पने लगा। मामला खुलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

वार्ड-दस जवाहर नगर नगला थाना पंतनगर निवासी रजत वर्मा ने बताया कि उसकी दूसरी गली में उसके दोस्त नीरज की ससुराल है। दोस्त अक्सर अपनी ससुराल में ही रहता है। जिस कारण उससे अच्छी खासी दोस्ती भी हो गई। मुलाकात के दौरान दोस्त बोला कि जब भी वजह हल्द्वानी काम से जाएगा तो वह भी उसकी गाड़ी से साथ चलेगा। 31 जनवरी 2026 की सुबह 11 बजे जब वह घर से निकला और हल्द्वानी तिकोनिया के समीप पहुंचा ही था कि नीरज की कॉल आयी। लगातार बातचीत के बाद साढ़े तीन बजे नीरज से एक कैफे में मुलाकात हुई।

शाम चार बजे वह गाड़ी में ही साथ घूमता रहा तभी अचानक उसकी गाड़ी के पास एक गाड़ी रुकी। खुद को जानवरों की दवाई वाला बताकर उसे एक डिब्बा गिफ्ट बताकर दिया। थोड़ी देर बाद जब डिब्बा खोला तो एक डिब्बे में चाय के गिलास थे और नीचे वाले डिब्बे में एक देसी तमंचा रखा हुआ था। घबरा कर उसने डिब्बा गाड़ी से बाहर फेंक दिया। थोड़ी देर बाद दोस्त नीरज की कॉल आयी और भयभीत करने की भाषा में बोला कि वह तेरे पास आ रहा है और तमंचा उठाकर दूसरे स्थान पर फेंकना है। दोस्त ने तमंचा उठाकर बिंदुखत्ता की झाड़ियों में फेंक दिया।

कुछ घंटे बाद नीरज ने बोला कि तमंचा देने वाला पकड़ा गया है और तेरा नाम सामने आया है। जब तक मामला ठंडा नहीं हो जाता तू बिना किसी को बताए देहरादून चले जा। फिलहाल वह मामला रफा दफा करने का प्रयास कर रहा है। समय बीतता गया और जब रजत को कुछ संदेह हुआ और पंतनगर आकर उसने पड़ताल की तो पता चला कि नीरज ने उसे पुलिस का खौफ दिखाकर देहरादून भेज दिया। पिता को बेटे की गिरफ्तारी का भय दिखाकर 9.50 लाख रुपये रफा दफा करने की आड़ में हड़प लिए और पीड़ित युवक की कार भी अभियुक्त लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना था कि नीरज ने दोस्ती की आड़ में तमंचा रखकर उसे हथियार सप्लायर बनाया और भयभीत कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। थाना पंतनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश तेज कर दी है।

पिता को दिया झांसा, फिर डराया
रुद्रपुर। शिकायतकर्ता रजत का कहना था कि नीरज इतना शातिर था कि उसे देहरादून भेजने के बाद वह घर गया और पिता को यह कहकर साथ ले गया कि पंतनगर वाइस चांसलर से वार्ता कर बेटे की नौकरी की बातचीत करते हैं। जबरन पिता को साथ ले जाने के बाद नीरज स्टेडियम ले गया। बताता है कि रजत का नाम हथियार सप्लायर में आया है और पुलिस खोजबीन कर रही है। यह भी बोला कि उसने एसएसपी पेशकार के अलावा कोतवाल से बातचीत कर ली और मामला रफा दफा करने के लिए पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है। हिदायत दी कि रजत को भी मत बताना। इसके बाद नीरज ने पिता को भ्रमित कर 9.50 लाख रुपये की रकम अपने खाते में डलवा ली।

52 दिन तक बाहर रहा रजत
रुद्रपुर। नीरज ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए रजत को देहरादून जाकर छिपने की सलाह दी और उसकी कार भी अपने पास रख ली। जब वह जनवरी माह में देहरादून गया और कई दिन तक मामला रफा दफा होने का इंतजार करता रहा। अभियुक्त फोन पर बातचीत करता रहा, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसे देहरादून भेजने के पीछे भी अभियुक्त की सोची समझी साजिश थी। 3 फरवरी को पीड़ित युवक देहरादून चला गया और कुछ दिन बाद जब दोस्त अरुण व पिता से बात की तो नीरज के शातिराना दिमाग का खौफनाक खेल रचने पर संदेह हुआ।

दोस्त अरुण को भेजा धमकी भरा मैसेज
शिकायतकर्ता रजत ने बताया कि जब असलियत का खुलासा होने पर वह देहरादून से थाना पंतनगर आया। अपने दोस्त अरुण से मुलाकात कर वास्तविकता जानने का प्रयास किया तो दोस्त ने मोबाइल पर एक मैसेज दिखाया। जिसमें नीरज ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया कि साले तुझे भी पुलिस ढूंढ रही है। यह भी पता चला कि अरुण जिस होटल में रुका था। वहीं से नीरज ने नंबर निकाला और ट्रैक करते हुए घर भी पहुंचा था। जहां उसने दोस्त को संगीन मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

दोस्त को बताता रहा मंत्री जी का नाम
रुद्रपुर। 14 फरवरी को अभियुक्त ने पीड़ित युवक को फोन किया और बोला कि यदि पुलिस पूछताछ करती है कि तेरी गाड़ी कहां है तो बोलना कि गाड़ी मंत्री के पास है और गाड़ी का प्रयोग उनका परिवार और चालक करता रहता है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि पुलिस से बोलना कि वह मंत्री के साथ काम करता है और एक दिसंबर को उसने नौकरी ज्वाइन की थी। मंत्री का नाम सामने आते ही पुलिस भी कार्रवाई करने से कतराएगी।

थाना प्रभारी, पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि थाना पंतनगर इलाके के रहने वाले युवक रजत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कारण घटनाक्रम हल्द्वानी और काठगोदाम इलाके की है। बावजूद थाना पंतनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता के आरोपों की तस्दीक हो रही है और प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का हो सकता है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है और जांच के बाद ही आरोप-प्रत्यारोप की वास्तविकता सामने आएगी। मामला सही पाए जाने पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।

Bareilly : इज्जतनगर रेल मंडल की शांतिपुरी रेलवे क्रॉसिंग नौ घंटा के लिए रहेगी बंद
बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन अपनी रेलवे क्रासिंगों पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चला रहा है। जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंगों को कार्य के लिए बंद रखा जा रहा है। अब रेल प्रशासन ने इज्जतनगर रेल मंडल की शांतिपुरी रेलवे क्रॉसिंग को नौ घंटा बंद रखने की जानकारी दी है।

इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि मंडल के पंतनगर-किच्छा रेलवे स्टेशनों के बीच किलो मीटर संख्या संख्या 56/4-5 पर स्थित समपार संख्या 46/स्पेशल शांतिपुरी क्रॉसिंग को शुक्रवार की रात 09: 00 बजे से अगले दिन शनिवार सुबह 06:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बीच मरम्मत के काम किए जाएंगे। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर राहगीर गोल गेट, पंतनगर के समीप समपार संख्या 47/बी से होकर जा सकेंगे।

पंतनगर के फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में बस ने कुचला
पंतनगर, अमृत विचार। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर में फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे पंतनगर से रूद्रपुर जाते समय टांडा मोड़ के पास हुई, जब उनकी स्कूटी को एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक फरार हो गया।

मृतक की पहचान रूद्रपुर के रंपुरा निवासी 41 वर्षीय निखिल गुप्ता के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय परिसर के बड़ी मार्केट में फोटोग्राफी की दुकान चलाते थे। मंगलवार को अपनी दुकान बंद करने के बाद निखिल अपनी स्कूटी (नं. यूके 06/बीए 5921) से छत्तरपुर स्थित अपने घर का किराया लेने गए थे। इसके बाद वह रंपुरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह टांडा मोड़ पर फ्लाईओवर के पास कट को पार करने लगे, एक तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस निखिल को और उनकी स्कूटी को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। निखिल के शरीर से घसीटते हुए छूटने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निखिल के परिवार में उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी है, जो बाहर पढ़ाई कर रही है। निखिल के पिता का पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था। इस हादसे की खबर से न केवल उनके परिवार में बल्कि पंतनगर की बड़ी मार्केट में भी शोक की लहर दौड़ गई, क्योंकि निखिल को एक मृदुभाषी, हंसमुख और व्यवहार कुशल व्यक्ति के रूप में जाना जाता था।

मृतक के परिवार पर आया और दुखों का पहाड़

मृतक निखिल गुप्ता के चार भाइयों में से तीन पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निखिल के बड़े भाई अजय गुप्ता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें काशीपुर में एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 3.65 लाख रुपये हनीट्रैप के जरिए ठगने के आरोप में जेल भेजा गया। वहीं, निखिल के छोटे भाई देवेश गुप्ता, जो बाइक से बरेली से रूद्रपुर आ रहे थे, किच्छा के पास सड़क पार कर रही एक गाय से टकरा गए। इस दुर्घटना में गाय की मौत हो गई और देवेश घायल होकर अस्पताल पहुंच गए।

पंतनगर में सड़क हादसे में दो युवक घायल

इसके अलावा, मंगलवार को पंतनगर में एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवक घायल हो गए। सूरज कुशवाहा और राहुल कुशवाहा, जो नई केटीएम बाइक पर सवार थे, रूद्रपुर जा रहे थे। पत्थरचट्टा के पास एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी बाइक कार से टकरा गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सूरज की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर निजी अस्पताल भेजा गया, जबकि राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - काशीपुर: पुराने हिसाब को लेकर होटल स्वामी को दी धमकी

पंतनगर: नासिक में मिला रूद्रपुर से लापता अल्मोड़ा का युवक
पंतनगर, अमृत विचार। अल्मोड़ा के जयंती में संग्रौली ग्राम निवासी 18 वर्षीय ध्रुव पांडेय नौ नवंबर को लापता हो गया था। ध्रुव ने अपने परिजनों से झूठ बोला कि उसका एडमिशन पंतनगर विवि में हो गया है। जिसके लिए उसने फीस के नाम पर पैसे भी ऐंठ लिए।

युवक के पिता श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि उनका छोटा बेटा ध्रुव हरिद्वार से हल्द्वानी आ रहा था। काशीपुर के पास बस खराब होने से वह वहीं उतर गया और वहां से रुद्रपुर तक टैक्सी से पहुंचा। उसी दिन शाम 7.19 बजे रुद्रपुर बस अड्डे के सीसीटीवी कैमरे में उसे कौशांबी (यूपी) की ओर जाने वाली बस में बैठते देखा गया था।

जिसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने काशीपुर पुलिस में दी तहरीर के बाद पुलिस ने साइबर सेल से उसका मोबाइल का आईएमईआई नंबर सर्विलांस पर लगवाया। जिसमें शुक्रवार को उसकी लोकेशन नासिक (महाराष्ट्र) में मिली। जिसके बाद नासिक पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। ध्रुव के भाई भरत पांडेय ने बताया वह नासिक से ध्रुव को लेकर वापस आ रहा है और अभी दिल्ली पहुंचा है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में ओवर रेटिंग पर कार्रवाई, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजौला को हटाया गया

पंतनगर: पादप रोग विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. सत्य कुमार बर्खास्त, छेड़छाड़ के आरोप में विश्वविद्यालय ने किया निलंबन
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सत्य कुमार को छात्राओं के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी द्वारा की गई जांच में डॉ. कुमार को दोषी पाया गया, जिसके बाद प्रबंध परिषद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय की सेवाओं से निष्कासित करने का निर्णय लिया।

यह मामला 26 जुलाई 2024 का है, जब पादप रोग विज्ञान की एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं और एमबीजीई विभाग की छात्राओं ने डॉ. सत्य कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायती पत्र देकर इस मामले की गंभीरता से जांच की मांग की थी। इसके बाद 29 जुलाई को विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. कुमार को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को जिम्मेदारी दी थी।

जांच में डॉ. सत्य कुमार दोषी पाए गए
जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रबंध परिषद ने 15 अक्टूबर को आयोजित अपनी 249वीं बैठक में मामले पर विचार किया। जांच रिपोर्ट में डॉ. कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया, जिसके बाद परिषद ने उन्हें विश्वविद्यालय से बर्खास्त करने का निर्णय लिया। प्रबंध परिषद ने कहा कि इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि विश्वविद्यालय में छात्राओं के बीच असुरक्षा का माहौल न बने।

न्यायिक और प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठे सवाल
डॉ. सत्य कुमार ने बर्खास्तगी के बाद आरोप लगाया कि इस मामले में केवल उनकी जाति का ही ध्यान रखा गया है और उन्हें यह खामियाजा अनुसूचित जाति से होने के कारण भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा, "मुझ पर यह कार्रवाई सिर्फ छात्राओं की शिकायत पर की गई है, जबकि पहले भी कई प्राध्यापकों पर इससे अधिक गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन प्रशासन ने उन मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।"

डॉ. कुमार ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपनी कार्यभार संभालने के बाद से पहाड़ और प्लेंस के कर्मचारियों में भेदभाव करना शुरू कर दिया है। साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल के कर्मचारियों के बीच भी मतभेद बढ़ाए हैं, जिससे विश्वविद्यालय में एक गहरी खाई उत्पन्न हुई है।

कुलपति के खिलाफ उठे सवाल
डॉ. कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि कुलपति ने विश्वविद्यालय में आरएसएस के एजेंडे को लागू करने के प्रयास किए हैं, जिससे कर्मचारियों और छात्रों के बीच असंतोष और विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विवि प्रशासन की स्थिति
इस पूरे घटनाक्रम के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए जल्द से जल्द निर्णय लिया गया, ताकि किसी भी छात्रा को असुरक्षा महसूस न हो।

संवेदनशीलता और कड़ी निगरानी की आवश्यकता
इस मामले ने विश्वविद्यालय के भीतर सुरक्षा और शैक्षिक अनुशासन पर सवाल उठाए हैं। जहां एक ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक मजबूत संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं दूसरी ओर डॉ. सत्य कुमार के आरोप ने प्रशासन की नीयत और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस पूरे विवाद के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन और डॉ. कुमार के बयान विश्वविद्यालय के शैक्षिक वातावरण को लेकर गहरी चर्चा पैदा कर रहे हैं, जो आने वाले समय में और जटिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: डॉल्फिन कंपनी के मजदूरों के समर्थन में सामाजिक संगठनों का धरना, न्याय की मांग

पंतनगर: एयरपोर्ट की दीवार तोड़ अंदर घुसा ट्रक, बाल-बाल बचे सुरक्षाकर्मी
पंतनगर, अमृत विचार। रुद्रपुर की ओर से आ रहा ट्रक असंतुलित होकर पंतनगर एयरपोर्ट की दीवार तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। मौके पर पहुंची पंतनगर थाने की पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को क्रेन से बाहर निकलवाया।

बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक संख्या एनएल 01/एबी 5348 सिडकुल की डाबर कंपनी से सामान लोड कर आसाम के लिए निकला था। इसी दौरान पंतनगर एयरपोर्ट के पास आगे चल रही इनोवा कार को ओवरटेक के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर एयरपोर्ट की तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। इस हादसे में ट्रक ने स्कूटी सहित एयरपोर्ट का काफी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया।

सुरक्षा बल के जवानों ने ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया। एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार यात्रियों को लेने के लिए आने वाली टैक्सियों के सड़क किनारे आड़ा-तिरछा खड़े रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इन टैक्सियों को व्यवस्थित रूप से खड़ी करवाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -हल्द्वानी: वन विभाग की अनुमति में अटकी, हजारों लोगों की जान की सुरक्षा

पंतनगर: संजय वन में सहकर्मियों की पिटाई से चौकीदार घायल
पंतनगर, अमृत विचार। टांडा भूड़ाखत्ता निवासी बाबू राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई राजेंद्र उर्फ राजू टांडा रेंज के संजय वन स्थित प्लॉट संख्या-20 में अस्थायी तौर पर चौकीदारी का काम करता है। उस प्लाट में बीट अधिकारी ने और भी चौकीदार रखे हैं।

बीती 30 अक्तूबर की रात लगभग आठ बजे टांडा भूड़ाखत्ता निवासी भूपेंद्र व सुरेश उसके भाई से खाना बनाने को लेकर झगड़ा करने लगे और राजू से शराब के नशे में मारपीट की। सुरेश व भूपेंद्र ने लाठी-डंडों से उसके भाई को बहुत मारा, जिसमें राजू के दोनों पांव और हाथ की हड्डी टूट गई। जब वह चिल्लाने लगा, तो बोले कि आज उसे जान से खत्म कर देंगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे चौकीदार कन्हैया व रफीक वहां आ गए, जिन्हें देखकर दोनों वहां से भाग गए।

मारपीट के दौरान राजू का मोबाइल भी गायब हो गया। कन्हैया व रफीक ने राजू के रिश्तेदारों को फोन करके बुलाया और राजू को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया। उसे यह सब उसके भाई राजू ने अस्पताल में बताया है। वह अपने भाई के इलाज में व्यस्त होने के कारण समय से रिपोर्ट नहीं लिखवा पाया। एसएचओ पंतनगर सुंदरम शर्मा ने बताया मामले में आरोपी सुरेश व भूपेंद्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 351(3) व 352 के तहत केस दर्जकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - काशीपुर: नशेड़ियों के जमावड़े से खराब हो रहा अस्पताल का माहौल

ऋषिकेश: एम्स की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू
ऋषिकेश, अमृत विचार। एम्स (आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह सेवा नागरिकों को तात्कालिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस सेवा की घोषणा 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम में की गई थी। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अन्य कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय सांसद भी उपस्थित रहेंगे।

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि इस सेवा का संचालन केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से किया जाएगा। हर महीने कम से कम 30 उड़ानों की आवश्यकता होगी, जो गंभीर चिकित्सा emergencies के दौरान त्वरित सहायता सुनिश्चित करेगी। इस पहल से चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी और समय पर इलाज मिलने की संभावना को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - पंतनगर विवि में छात्रों के बीच मारपीट में परिजनों पर गिरी गाज

पंतनगर विवि में छात्रों के बीच मारपीट में परिजनों पर गिरी गाज
पंतनगर,अमृत विचार। बड़ी मार्केट में प्रौद्योगिकी के सीनियर छात्रों से मारपीट के आरोपी जूनियर छात्रों के परिजनों पर गाज गिरी है। विवि प्रशासन ने सोमवार को एक छात्र के परिजन (नियमित कर्मी) का तबादला तत्काल प्रभाव से केवीके जागधार कर दिया। वहीं दो छात्रों के परिजनों (ठेका कर्मी) के टोकन निरस्त कर उन्हें काम से हटा दिया है।

शनिवार को रिफ्रेशर पार्टी के बाद शाम को बड़ी मार्केट में प्रौद्योगिकी के जूनियर छात्रों ने बाहरी मित्रों के सहयोग से सीनियर छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। जिसमें चार छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। साथी छात्रों से मारपीट से आक्रोशित सिल्वर जुबली और विश्वेसरैया भवन के लगभग ढाई सौ छात्रों ने सुरक्षा विभाग का घेराव किया।

साथ ही छात्रावास में प्रदर्शन के बाद देर रात छात्र सड़कों पर उतर गए और बड़ी मार्केट में सुबह चार बजे तक प्रदर्शन करते रहे। रविवार सुबह 11 बजे छात्रों का हुजूम फिर बड़ी मार्केट पहुंचा और उन्होंने पूरी मार्केट को बंद करवा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस व विवि के अधिकारियों ने छात्रों को वार्ता के लिए प्रशासनिक भवन बुलाया।

जहां पहुंचे छात्रों ने गेट पर तीन बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान विवि में अवकाश के चलते कुलपति सहित कई उच्चाधिकारी पंतनगर में नहीं थे। सोमवार को कुलपति की विवि प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई आपातकालीन बैठक में मौजूदा स्थिति और तथ्यों व सुबूतों के आधार पर मंथन हुआ। इसके बाद आरोपी जूनियर प्रौद्योगिकी छात्र तक्षील सिंह के पिता (शोध निदेशालय में लेखाकार) जितेंद्र कुमार सिंह का तबादला तत्काल प्रभाव से केवीके जागधार कर दिया गया।

साथ ही दूसरे आरोपी जूनियर प्रौद्योगिकी छात्र पारस तिवारी की मां पूर्णिमा तिवारी (ठेका कर्मी) सहायक वार्डन मंदाकिनी भवन और पिता प्रमोद कुमार तिवारी (ठेका कर्मी) टेक कॉलेज की वर्कशॉप में मैकेनिक का टोकन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा तीसरे आरोपी जूनियर प्रौद्योगिकी छात्र अंकित कुमार के सुरक्षा विभाग में चालक पिता नरेंद्र चिंडालिया (ठेका कर्मी) सहित विवि चिकित्सालय में ड्रेसर चाचा राजेंद्र चिंडालिया (ठेका कर्मी) का भी टोकन निरस्त कर दिया गया है।

परिजन ने कुलपति से की रैगिंग की शिकायत
मारपीट के आरोपी छात्र तक्षील सिंह के पिता जितेंद्र सिंह ने कुलपति और निदेशक प्रशासन को रैगिंग में चोटिल बेटे की फोटो और वीडियो सहित एक शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि सीनियर छात्रों ने उनके बेटे की रैगिंग के दौरान उसके कपड़े उतरवाए और गले में बेल्ट डालकर मुर्गा बनाने सहित भिन्न-भिन्न जानवरों की आवाजें निकलवाईं। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने अश्लील हरकत करने को कहा।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने की एसआईटी जांच की मांग
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. गणेश उपाध्याय ने मीडिया को बयान जारी कर कहा कि विवि में छात्रों के बीच मारपीट कुलपति की नाकामी है। कुलपति को आरएसएस और भाजपा के कार्यक्रमों से ही फुर्सत नहीं मिलती है कि वह छात्रों की ओर ध्यान दें। जब से यह कुलपति आए हैं विवि की गरिमा और यहां अनुशासन दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। उन्होंने से मांग की है कि मामले की एसआईटी से जांच कराई जाए। इसमें जो भी छात्र, उसके परिजन या बाहरी लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी छात्र ऐसा करने से पहले सोंचे।

-विवि में छात्रों के बीच हुई मारपीट में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
-डॉ. विवेकानंद, अपर निदेशक प्रशासन, पंतनगर विवि

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: विधायक को धकियाने और गाली-गलौज करने वालों पर मुकदमा दर्ज