शामली - Amrit Vichar

शामली धर्मांतरण केस : आयुष मलिक का बड़ा बयान, कहा- अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम, अब नहीं करूंगा वापसी
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में चर्चित धर्मांतरण और निकाह प्रकरण में मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र आयुष मलिक ने कहा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था और उन पर दोबारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। आयुष मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कई वर्ष पहले स्वेच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार किया था और तब से उसी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम हैं और इस्लाम धर्म का पालन जारी रखेंगे।

दवा व्यापारी देवराज मलिक का बेटा है आयुष मलिक

उल्लेखनीय है कि शामली के दवा व्यापारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण और निकाह का मामला हाल के दिनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर महाराज द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद मामला सार्वजनिक हुआ था।  इसके बाद देवराज मलिक ने शहर कोतवाली में मुस्लिम युवती चांदनी कुरैशी, उसके परिजनों सहित दस लोगों के विरुद्ध उनके पुत्र का जबरन धर्मांतरण और निकाह कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फिजियोथेरेपी सेंटर में हुई थी चांदनी मुलाकात

आयुष मलिक ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व कंधे की चोट के इलाज के दौरान उनकी मुलाकात चांदनी से हुई थी, जो एक फिजियोथेरेपी सेंटर में कार्यरत थी। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा और बाद में संबंध गहरे हो गए। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कई वर्ष पहले इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था तथा लगभग चार वर्ष पूर्व चांदनी के साथ इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह किया था।

उन्होंने कहा कि परिवार में बहनों के विवाह शेष होने के कारण उन्होंने लंबे समय तक धर्म परिवर्तन और निकाह की जानकारी परिजनों को नहीं दी। बाद में बहनों के विवाह संपन्न होने के पश्चात उन्होंने अपने निर्णय से परिवार को अवगत कराया। आयुष ने बताया कि उन्होंने अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली रख लिया है और भविष्य में आवश्यक सरकारी अभिलेखों में भी इसी नाम को दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस बीच मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

UP Weather Update: किसानों के लिए आफत बना बिगड़ा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से 7-8 अप्रैल को भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश के साथ ओले पड़े। इसने खेतीबाड़ी को भयंकर नुकसान पहुंचाया है। बुंदेलखंड और मध्य यूपी के बांदा, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, औरैया और हरदोई में ओलावृष्टि ने फसलें प्रभावित हुईं। सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के आसार बने हैं। मौसम के बिगड़े रुख से किसानों की सांसें थमी हैं।

शनिवार के बाद रविवार को भी कुछ इलाकों में तेजी हवाओं के साथ बारिश हुई। इसने गेहूं, आलू, सब्जी और अन्य फसलों को प्रभावित किया है। रविवार को सुबह को तेज धूप रही लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और शाम ढलते-ढलते तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश हुई।

इससे तापमान में तो गिरवाट रही, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ी रहीं। लखनऊ में रविवार को 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

कुछ जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौतें भी सामने आ रही हैं। झांसी और अलीगढ़ में बिजली गिरने से दो मौतों की खबर है। आंधी से हुए हादसे में कानपुर में दो-तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से शुरू होगा। ये पश्चिमी यूपी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक इसका असर रहने की संभावना है। इससे 8 अप्रैल तक फिलहाल मौसम गड़बड़ रह सकता है।

चूंकि खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में आंधी और ओलावृष्टि किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। पश्चिमी यूपी में पहले ही ओलावृष्टि और आंधी से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है और लगातार बिगड़ते मौसम ने किसानों को निराश कर दिया है।

उधर, मौसम से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही सर्वेक्षण के निर्देश जारी कर रखे हैं। ताकि प्रभावित किसानों की सहायता की जा सके।

शामली में सनसनीखेज वारदात : विवाद के बाद 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गोहेरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर तीन हमलावरों ने बारहवीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। छात्र के पिता सुनील कुमार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनका बेटा अभि (22) बुधवार रात को अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल कुछ अन्य लोगों से टकरा गई। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन बदमाशों ने अभि पर गोलियां चला दीं।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में अभि को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

UPSC Result : कांधला की बेटी आस्था जैन ने UPSC में हासिल की 9वीं रैंक, शामली में उत्साह का माहौल
शामली। कांधला की बेटी आस्था जैन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर पूरे जनपद में गर्व और खुशी की लहर दौड़ा दी है। इस उपलब्धि से शामली जिले में उत्साह का माहौल है, और लोग इसे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक मान रहे हैं।

आस्था जैन यूपी के शामली जिले के कांधला की रहने वाली हैं, जो अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता शामली में परचून (किराना) की शॉप चलाते हैं। बेटी की यह सफलता अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आस्था ने पहले भी UPSC में सफलता हासिल की थी, जहां उन्होंने 131वीं रैंक प्राप्त कर IPS बनी थीं, और अब इस बार 9वीं रैंक के साथ IAS बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ा लिया है। वर्तमान में वे हैदराबाद में IPS ट्रेनिंग कर रही हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर शामली जिले में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोग, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और परिवारजन उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आस्था जैन ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि शामली और उत्तर प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। शामली जिला प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने भी आस्था को बधाई दी है और कहा है कि ऐसी सफलताएं राज्य की बेटियों की क्षमता को दर्शाती हैं।

शामली में चाचा की हत्या के जुर्म में भतीजे और दोस्त को उम्रकैद
मुजफ्फरनगरः शामली जिले के कैराना की एक स्थानीय अदालत ने एक व्यक्ति और उसके दोस्त को अपने चाचा की खेती की ज़मीन हड़पने के लिए उनकी हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार को बताया कि अपर जिला और सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार राय ने बृहस्पतिवार को मोनू और उसके साथी सागर को पुरानी भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराया और उन पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सरकारी वकील अशोक कुमार पुंधीर के अनुसार, पीड़ित वेद पाल की 20 मई, 2020 को शामली कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के लंक गांव में उसके भतीजे मोनू ने सागर की मदद से गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष ने बताया कि वेद पाल अविवाहित थे, और उनको आरोपियों ने उनकी खेती की ज़मीन हड़पने के लिए निशाना बनाया था।

पुंधीर ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़ित अपने घर में सो रहा था। हत्या के बाद, एक मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सुनवाई पूरी होने के बाद, अदालत ने दोनों आरोपियों को अपराध का दोषी पाया और उम्रकैद की सज़ा सुनाई।

शामली में हिस्ट्रीशीटर का ड्रामा: हाथ में जंजीर बांधकर आत्महत्या की दी धमकी, पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप में फिरोज खान सहित तीन पर केस दर्ज
मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के झिंझाना कस्बे में हाथ में जंजीर बांधकर आत्महत्या की धमकी देने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने कुछ समय पहले खान की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की कार्रवाई शुरू की थी, इसी क्रम में शनिवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें खान पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से झिंझाना कस्बे में अपने घर के भीतर हाथ में जंजीर बांधकर आत्महत्या की धमकी देता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में गैंगस्टर फिरोज खान, उसके रिश्तेदार उमर खान और शोबी नामक एक महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

UP पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाया अभियान, मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित कॉलोनी में घर-घर जाकर किया सत्यापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे में मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों की कॉलोनी में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए पुलिस ने एक अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिाकरियों ने कहा कि शुक्रवार को नाहिद कॉलोनी में यह सत्यापन किया गया, जहां 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान लंक, बहावदी और फुगाना जैसे गांवों से विस्थापित करीब 300 परिवारों को बसाया गया था।

पुलिस ने बताया कि सत्यापन के दौरान, पुलिस ने निवासियों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और परिवार के विवरण की जांच की। कैराना के क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार ने पत्रकारों से कहा कि यह सत्यापन अभियान रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए था, लेकिन अब तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है।

कॉलोनी के एक निवासी नूर हसन ने बताया कि वहां रहने वाले सभी परिवार पहले ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरकर कैराना में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करा चुके हैं। इस बीच, पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्रों में सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।

अभियान के तहत खासकर फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीमों ने जिले में कई कागज मिलों और इस्पात कारखानों में श्रमिकों के रिकॉर्ड की जांच की। फैक्टरी मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे एक रजिस्टर की व्यवस्था करें, जिसमें श्रमिकों का पूरा विवरण हो।

पुलिस ने बताया कि यह सत्यापन अभियान एक व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उचित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करना और अवैध प्रवासियों की पहचान करना है। साल 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में 60 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग विस्थापित हुए थे, जिनमें अधिकांश ग्रामीण इलाकों से थे।

शामली में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या कर शव घर में ही दफनाए
मुजफ्फरनगर। शामली जिले में एक पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनके शवों को अपने घर के अंदर ही दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना 10 दिसंबर को कांधला पुलिस थाना इलाके के घारी दौलत गांव में हुई थी लेकिन इसका पता मंगलवार शाम को चला। शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि आरोपी फारुख को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ तीन लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने पत्रकारों को बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।’’ पुलिस के मुताबिक, फारुख ने सबसे पहले अपनी पत्नी ताहिरा को उस समय गोली मारी, जब वह घर पर चाय बना रही थी। जब उनकी बड़ी बेटी आफरीन (12) ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसे भी गोली मार दी गई।

एसपी ने बताया कि छोटी बेटी शैरीन (5) जब मौके पर पहुंची तो बाद में उसका गला घोंट दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में घर के अंदर एक गड्ढा खोदा और अपराध को छिपाने के लिए शवों को उसमें दफना दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद हत्याओं का कारण बना। इस बीच, घटना का पता चलने के बाद ताहिरा के परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और जब फारुख को पुलिस हिरासत में ले जाया जा रहा था तो कथित तौर पर उस पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने बताया कि घारी दौलत गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Shamli News: पारिवारिक झगड़े ने छील लीं घर की खुशियां... दंपति ने जहर खाकर दी जान
मुजफ्फरनगर। शामली जिले में हरियाणा निवासी एक दंपति ने कथित रूप से पारिवारिक झगड़े को लेकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को शामली थाने के बहावड़ी गांव के पास के वन क्षेत्र की है जहां नरेश (30) और उसकी पत्नी सोना कुमारी (28) बेहोशी की हालत में मिले। उसने बताया कि दोनों का अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना घरेलू विवाद का नतीजा है। पुलिस ने मौके से जहर की एक शीशी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि नरेश और सोना की शादी एक पहले हुई थी और वे हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले थे। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

शामली में पुलिस से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी ढेर
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मारा गया। पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि थानाभवन क्षेत्र के भेसानी गांव में एक ईंट भट्टे के पास स्थित झोपड़ी में छह बदमाश छिपे हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने एक अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया, जिसके बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में समय दीन उर्फ समा (35) नामक अपराधी मारा गया, जबकि अन्य पांच बदमाश फरार हो गए।

सिंह के अनुसार, समय दीन एक वांछित अपराधी था। शामली जिले में उसके खिलाफ डकैती और हत्या समेत कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कर्नाटक पुलिस को भी उसकी तलाश थी और वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा कर्नाटक दोनों जगह अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उन्होंने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2.52 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली पुलिस ने आपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो करोड 52 लाख 60 हजार रुपये कीमत की एक किलो 263 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने सोमवार को बताया कि शामली जिले में थाना झिंझाना पुलिस ने गांव अगडीपुर वाले मार्ग पर बंद पडे एक क्रेशर से मादक पदार्थ तस्कर सरफराज उर्फ धौला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तस्कर के कब्जे से एक किलो 263 ग्राम अवैध स्मैक भी बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत दो करोड 52 लाख 60 हजार रुपये है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह अपने साथी साबिर निवासी इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना के साथ बरेली गया था जहां से उन्होने एक व्यक्ति से स्मैक खरीदी।

स्मैक को वे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर मोटी रकम कमाते हैं। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से एक इलैक्ट्रोनिक कांटा, 50 पाउच पन्नी व एक बैग भी बरामद किया है। पुलिस अब पकडे गए तस्कर से उसके मादक पदार्थ कारोबार के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस मौके पर झिंझाना थाना प्रभारी वीरेन्द्र कसाना भी मौजूद रहे।

दिल्ली कार धमाके में मरने वालों में यूपी के पांच लोग... परिवारों में पसरा मातम, बेहाल हुए परिजन
लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली में सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के करीब कार में हुए धमाके में जान गंवाने वालों में से पांच लोग यूपी के रहने वाले थे। इन पांच लोगों में दो अमरोहा जिले के अशोक, लोकेश, मेरठ के मोहसिन, श्रावस्ती के दिनेश और शामली के नोमान हैं। पुलिस की सूचना पर इनके परिजन दिल्ली पहुंचे, शवों को उनके-उनके घर यूपी पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।

श्रावस्ती निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर के माजरा चिकनी पुरवा निवासी दिनेश मिश्रा (31) पुत्र भूरे मिश्रा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव पर रहती है। सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला के सामने हुए ब्लास्ट में दिनेश मिश्रा की मौत हो गई। यह सूचना गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम छा गया है।

डीएम अश्वनी पाण्डेय व एसपी राहुल भाटी ने सोमवार देर रात किया नेपाल बॉर्डर व प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरसिया थाना क्षेत्र के चिलहरिया मोड़, सुईया बॉर्डर सहित संवेदनशील स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था जायजा का लिया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। सभी थाना व चौकी प्रभारी को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर चेकिंग अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया गया है। पुलिस को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों पर निरंतर गश्त करने के निर्देश भी दिए गए है।

शामली के झिंझाना निवासी 22 वर्षीय नोमान अंसारी कस्बे में कॉस्मेटिक सोमवार शाम वह अमन के साथ सामान खरीदने दिल्ली गया था। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद वहां से निकल रहे थे कि इस दौरान तेज धमाका हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर घायल हो गया। वहीं, मेरठ के न्यू इस्लामनगर गली नंबर-28 निवासी मोहसिन पुत्र रफीक दो साल पहले पत्नी सुलताना दो बच्चों के साथ दिल्ली में जामा मस्जिद स्थित पत्ता मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। सोमवार को ई रिक्शा चलाने के लिए गया था। शाम को एक कार में धमका हुआ, जिसकी चपेट में मोहसिन भी आ गया था और उसकी मौत हो गई। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर मेरठ आ गए। वहीं, श्रावस्ती के दिनेश कुमार की भी मौत हुई है। वह अपने पीछे पत्नी रीना और तीन बच्चों (एक बेटा हिमांशु आठ वर्ष, दो बेटियां बिट्टा सात व सृष्टि चार वर्ष) को छोड़ गया।

दो मित्रों की गई जान

अमरोहा के हसनपुर निवासी खाद विक्रेता लोकेश अग्रवाल दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती अपनी समधन शशि अग्रवाल का हाल जानने वहां पहुंचे थे। दिल्ली पहुंचने पर लोकेश ने दिल्ली में रह रहे अपने दोस्त अशोक को फोन करके लाल किला मेट्रो स्टेशन बुला लिया था। वहां से दोनों को सर गंगा राम अस्पताल जाना था लेकिन, इस दौरान धमाका होने से दोनों की जान चली गई। लोकेश ने अपने पीछे बेटे गौरव, सौरभ और बेटी दिव्या को छोड़ा है।